Category: Himachal>Baddi

  • पंजाबः SSP की बड़ी कार्रवाई, इस मामले में SHO जसविंदर सिंह Suspended

    पंजाबः SSP की बड़ी कार्रवाई, इस मामले में SHO जसविंदर सिंह Suspended

    अमृतसरः पुलिस जिला अमृतसर देहात के अंतर्गत भिंडीसैदां के विभिन्न गांवों में अवैध खनन को रोकने में विफल रहने वाले भिंडीसैदां थाने के मुख्य अधिकारी जसविंदर सिंह के सस्पेंड करने का मामला सामने आया है। एसएसपी रूरल स्वप्न शर्मा ने एसएचओ जसविंदर सिंह को अवैध माइनिंग पर कार्रवाई में विफल रहने के कारण सस्पेंड कर दिया है। दरअसल, बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स के कहने पर बॉर्डर बेल्ट एरिया में हो रही अवैध माइनिंग बड़ा मुद्दा बन चुकी है। वहीं, बीते दिनों प्रदेश के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने भी अवैध माइनिंग पर सवाल खड़े किए थे।

    गाज अमृतसर रूरल के अंतर्गत आते थाना भिंडीसैदा के एसएचओ जसविंदर सिंह पर गिरी है। एसएसपी रूरल स्वप्न शर्मा के आदेशों पर जसविंदर सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है। उन पर आरोप लगाए हैं कि वह अपने इलाके में हो रही अवैध माइनिंग को रोक पाने में असफल रहे। जिसके बाद रविवार को ही यह आदेश एसएसपी रूरल द्वारा जारी किए गए। भिंडीसैदा एरिया में लगातार अवैध माइनिंग हो रही थी। बीते दिनों करवाई गई जांच में स्पष्ट हुआ कि गांव कोट सिद्धू और उसके आसपास के एरिया में लगातार अवैध माइनिंग की जा रही थी। जिसे रोकने में जसविंदर सिंह असफल रहे।

  • भारत-पाकिस्तान सीमा से 21 करोड़ की हीरोइन की बरामद

    भारत-पाकिस्तान सीमा से 21 करोड़ की हीरोइन की बरामद

    अमृतसर: भारत-पाकिस्तान सीमा पर एक बार फिर पाक तस्करों की तरफ से ड्रोन भेजा गया। सतर्क बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) के जवानों ने ड्रोन की मूवमेंट को भांपा और सर्च के दौरान हेरोइन व हथियार बरामद कर लिए। रिकवरी के बाद बीएसएफ और पंजाब पुलिस ने भारतीय सरहद पर सर्च अभियान चलाया, ताकि पाकिस्तान तस्करों की नापाक कोशिश को विफल किया जा सके। पाकिस्तानी तस्करों ने अटारी बॉर्डर के सटे गांव पुल मोरां की बीओपी में रात के समय ड्रोन की मूवमेंट कराई। बीएसएफ की बटालियन 22 के जवान उस समय गश्त पर थे। मिली जानकारी के अनुसार, यह हरकत तड़के 3 बजे के करीब हुई।

    जवानों ने ड्रोन की मूवमेंट को देखते ही उसे फॉलो करना शुरू कर दिया। ड्रोन ने जैसे ही खेप को खेतों में ड्रोप किया, जवानों ने सर्च शुरू कर दी। बीएसएफ के जवानों को पुल मोरां से सर्च के दौरान एक काले रंग का पैकेट मिला। पैकेट में तीन छोटे पैकेट हेरोइन के थे, जिसका कुल भार तकरीबन 3 किग्रा के आसपास हो सकता है। इंटरनेशनल मार्केट में उसकी कीमत तकरीबन 21 करोड़ है। खेप के साथ एक पिस्टल व 8 जिंदा राउंड भी थे। ड्रग्स और हथियार बीएसएफ के जवानों ने जब्त कर लिए। सरहद पर सख्ती के चलते पाकिस्तान तस्करों को जम्मू-कश्मीर और गुजरात तटों का सहारा हेरोइन की तस्करी के लिए लेना पड़ रहा है। तकरीबन एक साल में ही 500 किग्रा से अधिक हेरोइन गुजरात में पकड़ी जा चुकी है। बीते 15 दिन में पंजाब बॉर्डर के जरिए 7 बार पाकिस्तान तस्करों ने ड्रोन के जरिए भारत में हेरोइन की खेप भेजने का प्रयास किया है।

  • पंजाब: इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 6.4 करोड़ की US करंसी बरामद 

    पंजाब: इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 6.4 करोड़ की US करंसी बरामद 

    अमृतसर: पंजाब के अमृतसर में श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने विदेशी करंसी की हो रही तस्करी को बेनकाब किया है। कस्टम विभाग ने चैकिंग के दौरान तकरीबन 8 लाख US डॉलर जब्त किए हैं। जिसे एक पैसेंजर अपने साथ दुबई लेकर जाने की फिराख में था। फिलहाल पैसेंजर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जानकारी के अनुसार अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से दुबई के लिए सुबह 3.30 बजे के करीब फ्लाइट रवाना होनी थी। सभी पैसेंजर्स का चैकइन करवाया जा रहा था। इसी दौरान सामान के एक्स-रे के दौरान कस्टम विभाग को एक बैग पर शक हुआ। जब बैग की फिजिकल चैकिंग की गई तो उसके नीचे अलग पाकेट बनाई गई थी। जिसमें पैसों को छिपाकर रखा गया था। इसके बाद पैसेंजर को हिरासत में ले लिया गया। कस्टम विभाग ने चैकिंग के दौरान पैसेंजर के बैग से तकरीबन 8 लाख डॉलर जब्त किए हैं। जिसकी इंटरनेशनल वेल्यू तकरीबन 6.4 करोड़ रुपए आंकी जा रही है। फिलहाल पैसेंजर से इस बारे में पूछताछ की जा रही है।

  • पंजाब: फिर से सुर्खियों में पुलिस प्रशाशन, अस्पताल के एमरजेंसी वार्ड से कैदी फरार

    पंजाब: फिर से सुर्खियों में पुलिस प्रशाशन, अस्पताल के एमरजेंसी वार्ड से कैदी फरार

    अमृतसर: जिलें का पुलिस प्रशासन एक बार फिर सुर्ख़ियों में आ गया है। दरअसल, गुरु नानक देव अस्पताल में उपचार के लिए आया एक और कैदी भागने में कामयाब हो गया। जिसके बाद पुलिस ने भागे कैदी की तलाश करने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके अलावा पुलिस ने कैदी के अलावा साथ आए तीन पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ भी थाना मजीठा रोड में मामला दर्ज कर लिया है। जीएनडीएच से भागे कैदी की पहचान अमृतसर के गांव चीमा बाठ निवासी करणदीप सिंह के तौर पर हुई है।

    करणदीप के खिलाफ IPC 379 के तहत पुलिस ने मामला दर्ज कर रखा है। जानकारी के अनुसार करणदीप को शनिवार रात जीएनडीएच लाया गया था। जब वह जीएनडीएच लाया गया तो वह बेहोश था। जेल में रात तबीयत खराब होने के कारण ही डॉक्टर्स ने उसे जीएनडीएच में रैफर किया था। डॉक्टर्स ने उसे जीएनडीएच की इमरजेंसी वार्ड मेडिसन में एडमिट कर रखा था। जीएनडीएच में उपचाराधीन करणदीप सिंह के साथ जेल प्रशासन ने तीन पुलिसकर्मियों को भेजा था। लेकिन वह उन्हीं सुरक्षाकर्मियों को चक्मा देने में कामयाब हो गया। करणदीप ने जीएनडीएच की इमरजेंसी वार्ड में तबीयत खराब होने की एक्टिंग शुरू कर दी। उसके साथ आए सुरक्षाकर्मी उसके जाल में फंस गए। जैसे ही सभी पुलिसकर्मी डॉक्टर्स को लाने भागे, करणदीप अस्पताल से भागने में कामयाब हो गया। बता दें कि कुछ दिन पहले भी एकता भी भागने में फरार हो गया था।

  • पोस्ट ग्रेजुएट कोर्सों के लिए कल से शुरू होगी ओपन काउंसलिंग

    पोस्ट ग्रेजुएट कोर्सों के लिए कल से शुरू होगी ओपन काउंसलिंग

    लुधियाना: पंजाब के उच्च शिक्षा विभाग की तरफ से पोस्ट ग्रेजुएट कोर्सों के लिए चलाई जा रही सेंट्रलाइज्ड काउंसलिंग के बाद वो नतीजे नहीं देखने को मिल रहे हैं, जिसकी उम्मीद की जा रही थी। सरकारी कॉलेजों में चल रहे ऑनलाइन एडमिशन प्रोसेस के मुताबिक अब तक मेरिट सूची के मुताबिक 35 फीसदी ने भी राज्य भर में पोस्ट ग्रेजुएट कोर्सों में एडमिशन नहीं ली है।वहीं, विभाग की तरफ से अब तक फीस जमा करने की तारीख बढ़ाने के बारे में भी कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है।

    ऐसे में सोमवार से ऑनलाइन ओपन काउंसलिंग की शुरुआत हो जाएगी। वहीं, अब तक ये भी स्पष्ट नहीं कि विभाग की तरफ से कॉलेजों के मुताबिक पोस्ट ग्रेजुएट कोर्सों में खाली सीटों की घोषणा वेबसाइट पर की जाएगी या अंडरग्रेजुएट कोर्स की तरह कॉलेज स्तर से ही स्टूडेंट्स को लिंक भेजे जाएंगे, क्योंकि अब तक पोस्ट ग्रेजुएट कोर्सों में एडमिशन की स्थिति सही नहीं दिख रही है।

    मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद पहले ही 31 फीसदी तक सीटें खाली रहने की स्थिति बन रही थी, लेकिन अब कम एडमिशन के चलते अब तक सिर्फ 35 फीसदी स्टूडेंट्स ने ही दाखिला लिया है। ऑनलाइन ओपन काउंसलिंग 19 सितंबर को शुरू होगी। इसके तहत 23 सितंबर तक स्टूडेंट्स दाखिला ले सकेंगे।

    राज्य भर में पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम में 6596 सीटें हैं। इनमें से 3840 सीटों के लिए आवेदन आए। इनमें भी कई स्टूडेंट्स ने एक से ज्यादा कोर्स के लिए अप्लाई किया। विभाग ने शनिवार तक पहली मेरिट लिस्ट के मुताबिक फीस जमा करवाने का समय दिया था, लेकिन रात 8.30 बजे तक 1384 ने ही दाखिला लिया है।

    यानी राज्य भर में सिर्फ 20 फीसदी ही सीटें भरी हैं। माहिरों के मुताबिक ये आंकड़ा चिंताजनक है। ग्रेजुएशन के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन के बजाए स्टूडेंट्स विदेश जाने को ज्यादा महत्व दे रहे हैं। वहीं, रोजगार के अवसर भी न मिलना बड़ी समस्या है।

    कॉलेजों में सीटें खाली रहना चिंताजनक है, लेकिन ये भी है कि कुछ सालों से कॉलेजों, सीटें और कोर्सों में भी बढ़ोतरी हुई है। ऐसे में स्टूडेंट्स के पास मौके ज्यादा हो गए हैं, लेकिन रोजगार के अवसरों की कमी के कारण युवा इस सोच में हैं कि पोस्ट ग्रेजुएशन के बाद उनके लिए रोजगार का क्या अवसर है। हर स्तर पर निजीकरण हो रहा है। सरकारी कॉलेजों में कई सालों से टीचिंग पोस्ट खाली हैं। एडेड कॉलेजों में ठेके पर स्टाफ आ रहा है। जब कॉन्ट्रेक्ट या एडहॉक पर स्टाफ होगा तो युवाओं का विश्वास नहीं बन पाता और भविष्य भी सुरक्षित नहीं लगता। सरकार को चाहिए कि कॉलेजों में कोर्स देने से पहले दूसरे कॉलेज के बीच की दूरी को देखा जाए, ताकि किसी को भी परेशानी न आए।-

  • अमृतसर में स्पाइस जेट की एमरजेंसी फ्लाइट लैंड कराई; दिल्ली लौटने पर पैसेंजर्स का हंगामा

    अमृतसर में स्पाइस जेट की एमरजेंसी फ्लाइट लैंड कराई; दिल्ली लौटने पर पैसेंजर्स का हंगामा

    अमृतसर। दिल्ली से उड़ान भरकर लेह को जा रही स्पाइस जेट की फ्लाइट को मौसम खराबी के कारण श्री गुरु रामदास इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड करवाना पड़ा । फ्लाइट काफी देर तक अमृतसर एयरपोर्ट के रनवे पर ही खड़ी रही। इस दौरान जब मौसम ठीक ना हुआ तो फ्लाइट को वापस दिल्ली के लिए ही रवाना कर दिया गया । जानकारी मुताबिक दिल्ली से स्पाइस जेट की फ्लाइट एसजी 123 ने दिल्ली से 5 घंटे की देरी के बाद शनिवार शाम को ले के लिए उड़ान भरी थी। फ्लाइट ले एयरपोर्ट के ऊपर पहुंच गई, लेकिन वहां पर मौसम काफी ज्यादा खराब था ।

    जिस कारण एयरपोर्ट अथॉरिटी की ओर से फ्लाइट को लैंड करवाने की अनुमति नहीं दी गई । ऐसे में पहले तो फ्लाइट काफी देर तक एयरपोर्ट के इर्द-गिर्द ही चक्कर लगाती रही, लेकिन जब मौसम ठीक ना हुआ तो अथॉरिटी की ओर से फ्लाइट को अमृतसर की तरफ जाने के आदेश दे दिए गए। इसके बाद शनिवार देर रात फ्लाइट श्री गुरु रामदास इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड करवाई गई । करीब दो, ढाई घंटे तक फ्लाइट अमृतसर की एयरपोर्ट पर ही रही । इस के बाद भी जब ले में मौसम ठीक ना हुआ तो फ्लाइट को दिल्ली के लिए भेज दिया गया। ऐसी जानकारी है कि दिल्ली पहुंचने पर जैसे ही यात्री फ्लाइट से बाहर निकले तो उन्होंने वहां पर हंगामा शुरू कर दिया और नारेबाजी भी की। जिसके बाद एयरलाइन कंपनी की ओर से यात्रियों के रहने व खाने-पीने का इंतजाम किया गया।

  • पंजाबः रिश्वत लेते एएसआई सहित एक गिरफ्तार

    पंजाबः रिश्वत लेते एएसआई सहित एक गिरफ्तार

    चंडीगढ़: मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार की तरफ से भ्रष्टाचार के विरुद्ध अपनाई गई ज़ीरो सहनशीलता की नीति को मुख्य रखते हुये पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने अपनी चल रही मुहिम के दौरान एक प्राईवेट व्यक्ति करमजीत सिंह कम्मा को बिजली चोरी के विरुद्ध पुलिस थाना, पीएसपीसीएल, लुधियाना में तैनात एएसआई हरप्रीत सिंह की तरफ़ से 5000 रुपए की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों काबू किया है। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये पंजाब विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि मुलजिम एएसआई हरप्रीत सिंह और करमजीत सिंह को तरलोचन सिंह निवासी मंडी गोबिन्दगढ़, जि़ला फतेहगढ़ साहिब की शिकायत पर गिरफ़्तार किया गया है।

    प्रवक्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो के पास पहुंच करके दोष लगाया है कि उक्त एएसआई उसके घरेलू बिजली चोरी केस को निपटाने के लिए 15,000 रुपए की रिश्वत की मांग कर रहा था परन्तु सौदा 5000 रुपए में हुआ है। प्रवक्ता ने आगे बताया कि शिकायतकर्ता की तरफ से पेश किये तथ्यों की जांच के उपरांत विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने एएसआई के मध्यस्थ के तौर पर एक प्रायवेट व्यक्ति करमजीत सिंह को दो सरकारी गवाहों की हाजिऱी में शिकायतकर्ता से एएसआई हरप्रीत सिंह की की तरफ़ से 5000 रुपए की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों काबू किया गया। उन्होंने आगे बताया कि इस सम्बन्ध में एफआईआर नम्बर 15 तारीख़ 16. 09. 2022 के अंतर्गत भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की धारा 7,7ए के अंतर्गत विजीलैंस थाना फलायंग सकुऐड-1 पंजाब एसएएस नगर में दर्ज किया गया है और इस सम्बन्धी आगे कार्यवाही जारी है।

  • पंजाबः 20 रुपए मांगने पर समोसे वाले ने बच्ची सहित 6 लोगों पर डाला गर्म तेल

    पंजाबः 20 रुपए मांगने पर समोसे वाले ने बच्ची सहित 6 लोगों पर डाला गर्म तेल

    अमृतसरः जिलें के अर्जुन देव नगर से दर्दनाक मामला सामने है। जहां समोसा बनाने वाले हलवाई द्वारा 6 लोगों पर गर्म तेल डाल दिया गया। इस हादसे में 6 साल की बच्ची भी घायल हुई है। जिन्हें अब गुरु नानक देव अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।जानकारी के मुताबिक लोगों की गलती बस इतनी थी कि उन्होंने उससे बकाया पैसा मांग लिया। दादी गीता ने बताया कि उनकी बच्ची स्कूल से लौटी तो समोसे खाने की जिद करने लगी। उसे 40 रुपए देकर समोसे लेने भेज दिया, लेकिन समोसे वाले ने दो समोसे देकर पैसे वापस नहीं किए।

    जब उनकी बहू व बेटा आए तो बच्ची को लेकर समोसे वाले के पास बकाया पैसे लेने चले गए, लेकिन समोसे वाले ने पैसे देने से मना कर दिया। दादी ने बताया कि इसी मामले को लेकर बहू व बेटे की समोसे वाले के साथ कहासुनी हो गई। गुस्से में आकर समोसे वाले ने बिना सोचे कड़ाही का गर्म तेल उनके ऊपर डाल दिया। यह तेल छोटी बच्ची, बहू-बेटे और आसपास खड़े तीन और लोगों पर गिर गया।

    आसपास के लोगों ने तुरंत घायलों को गुरु नानक देव अस्पताल पहुंचाया। बच्ची की गर्दन व हाथ बुरी तरह से झुलस गए। दो की हालत गंभीर बनी हुई है। जिनका कंधा व गर्दन पूरी तरह से झुलस चुकी है। अन्य को अस्पताल से उपचार के बाद छुट्‌टी दे दी गई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • पंजाबः आप के कार्यकर्ता को पुलिस ने किया काबू, नशा तस्करी के लगे आरोप

    पंजाबः आप के कार्यकर्ता को पुलिस ने किया काबू, नशा तस्करी के लगे आरोप

    अमृतसर: पंजाब में आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता जसविंदर सिंह उर्फ बब्बू गरीब को नशा तस्करी के मामले में असम पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उन पर 850 किलो गांजा की तस्करी का आरोप है। जसविंदर बब्बू को गिरफ्तार कर असम की जेल में बंद कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार सात जुलाई 2022 को असम के जिला कोकराझार के थाना गोसाईगोन की पुलिस ने सूचना के आधार पर नाकाबंदी की थी। इस नाकाबंदी के दौरान चेकपोस्ट श्रीरामपुरा पर एक ट्रक को रोका गया। तलाशी लेने पर ट्रक से 850 किलो गांजा बरामद किया गया।

    आरोपियों की पहचान कार्बी आंगलोंग निवासी रहमतुल्लाह खान और राजस्थान के रमेश कुमार के रूप में हुई है। कोकराझार के पुलिस अधीक्षक प्रतीक थुबे के अनुसार श्रीरामपुर में एक नाका पर जांच के दौरान एक ट्रक से लगभग 850 किलो गांजा बरामद हुआ था। ट्रक कथित तौर पर कार्बी आंगलोंग से हाजीपुर जा रहा था। मौके से भागने की कोशिश करने पर पुलिस को आरोपियों पर फायरिंग करनी पड़ी। आरोपियों के पैरों में गोली लगी और उन्हें बारपेटा के फखरुद्दीन अली अहमद मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

    गांजे की कीमत 85 लाख रुपये से अधिक आंकी गई है। इसके बाद पुलिस पूछताछ में राजा सिंह निवासी बटाला और जसविंदर सिंह बब्बू निवासी सुल्तानविंड रोड अमृतसर का नाम सामने आया। अब असम पुलिस ने जसविंदर सिंह बब्बू को गिरफ्तार कर लिया है। जसविंदर सिंह उर्फ बब्बू पहले कांग्रेस पार्टी का कार्यकर्ता था और इस बार विधानसभा चुनाव में आप में शामिल हो गया था। इस समय जसविंदर पंजाब सरकार के एक मंत्री का काफी नजदीकी बताया जा रहा है।

  • पंजाबः इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के एक्सईएन-जेई समेत 4 गिरफ्तार

    पंजाबः इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के एक्सईएन-जेई समेत 4 गिरफ्तार

    लुधियानाः पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध शुरु की मुहिम के दौरान आज मौजूदा कार्यकारी इंजीनियर बूटा राम, कार्यकारी इंजीनियर (ऐक्सियन) जसदेव सिंह, जूनियर इंजीनियर, एल. आई. टी. इन्द्रजीत सिंह, नगर निगम लुधियाना के जूनियर इंजीनियर मनदीप सिंह और माडल टाऊन एक्स्टेन्शन लुधियाना के निवासी एक प्राईवेट व्यक्ति कमलदीप सिंह के खि़लाफ़ स्थानीय नागरिक विस्थापित (ऐलडीपी) स्कीम के अंतर्गत लुधियाना इम्परूवमैंट ट्रस्ट (ऐलआईटी) में रिहायशी प्लाटों की अलाटमैंट सम्बन्धी भ्रष्टाचार का एक और केस दर्ज किया है। इस मामले में जसदेव सिंह ऐक्सियन, इन्द्रजीत सिंह जेई और मनदीप सिंह (दोनो जेई) और कमलदीप सिंह को गिरफ़्तार किया है।

    इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि विजीलैंस ब्यूरो के थाना, आर्थिक अपराध शाखा, लुधियाना में भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की धारा 7, 7ए और आई. पी. सी. की 120-बी के अंतर्गत दर्ज एफ. आई. आर. नं. 8, तारीख़ 14. 07. 2022 की तफ्तीश के दौरान यह पाया गया कि एल. आई. टी. के अधिकारियों ने भ्रष्टाचार करते हुये और अन्यों की मिलीभुगत से एल. डी. पी. स्कीम के अंतर्गत अनाधिकृत व्यक्तियों को रिहायशी प्लाट अलाट किये थे। चाहे कुछ अलाटियों की मौत हो चुकी थी परन्तु उनके प्लाट ऐलआईटी अधिकारियों की तरफ से निर्धारित नियमों का उल्लंघन करते हुए अनाधिकृत व्यक्तियों को दोबारा अलाट कर दिए गए और लाभार्थियों से मोटी रिश्वत हासिल की गई।

    उन्होंने और जानकारी देते हुये बताया कि इस पड़ताल के दौरान रिकार्ड पर यह सामने आया है कि नियमों का उल्लंघन करते हुए माडल टाऊन एक्स्टेन्शन, लुधियाना में प्लाट नंबर 1544-डी एक निजी व्यक्ति कमलदीप सिंह को अलाट किया गया था। इस मामले में इन्द्रजीत सिंह जे. ई., बूटा राम ट्रस्ट इंजीनियर और जसदीप सिंह ऐक्सियन, मनदीप सिंह जे. ई. एम. सी. लुधियाना ने उपरोक्त इलाके में पानी और सिवरेज की सुविधा न होने सम्बन्धी एल. आई. टी. को झूठी/ मनघड़त रिपोर्टें दीं थीं।

    अलाटी का पक्ष लेने के मकसद से उपरोक्त अधिकारियों/ कर्मचारियों ने समर्थ अथॉरिटी से मंजूरी लिए बिना 27 लाख रुपए का ग़ैर-निर्माण जुर्माना छोड़ दिया था, जब कि यह अलाटी से वसूला जाना ज़रूरी था, जिससे उन्होंने सरकारी खजाने को भारी वित्तीय नुकसान पहुँचाया। प्रवक्ता ने आगे बताया कि लाभार्थियों से मोटी रिश्वत लेकर ऐलडीपी स्कीम के अंतर्गत प्लाट अलाट करने के लिए पहले ही विजीलैंस ब्यूरो के थाना आर्थिक अपराध विंग, लुधियाना में भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की धारा 7, 7ए, 8,12, 13(2) और आई. पी. सी. की धारा 409, 420, 467, 471, 120-बी के अंतर्गत एफआईआर नंबर 09 के अधीन मामला दर्ज किया हुआ है।

    इस मामले में एलआईटी के अधिकारियों के खि़लाफ़ जांच की जा रही थी जिसमें रमन बालासुब्रमण्यम, पूर्व चेयरमैन ऐलआईटी, कुलजीत कौर ईओ, अंकित नारंग एसडीओ, प्रवीन कुमार सेल्ज क्लर्क, गगनदीप क्लर्क और पूर्व चेयरमैन के पीऐ सन्दीप शर्मा शामिल थे। उपरोक्त मुलजिमों में से सन्दीप शर्मा पी. ए., प्रवीन कुमार क्लर्क और कुलजीत कौर ई. ओ. को पहले ही गिरफ़्तार करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि अन्य मुलजिम गिरफ़्तारी से बच रहे हैं और इस संबंधी आगे जांच जारी है।