Category: Himachal>Baddi

  • पंजाबः SpiceJet के 2 कर्मचारी 52 लाख रुपए के सोने सहित गिरफ्तार

    पंजाबः SpiceJet के 2 कर्मचारी 52 लाख रुपए के सोने सहित गिरफ्तार

    नई दिल्लीः श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। विभाग ने दुबई से आने वाली स्पाइस जेट की फ्लाइट के ही दो कर्मचारियों को 1 किग्रा सोने के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों कर्मचारियों को गिरफ्तार करके पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, दुबई से अमृतसर के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर स्पाइस जेट की फ्लाइट संख्या SG56 सुबह 3.20 बजे लैंड हुई।

    कस्टम विभाग ने दुबई से पहुंचे पैसेंजर्स के साथ-साथ स्पाइस जेट के कर्मचारियों की भी चैकिंग की। इस दौरान फ्लाइट के अंदर कैटरिंग करने वाले राहुल नाम के कर्मचारी से 1.015 किग्रा सोना मिला। कस्टम विभाग ने जब राहुल से सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपने अन्य साथी का नाम भी बता दिया। अन्य आरोपी की पहचान स्पाइस जेट के ही सुरक्षा स्टाफ कर्मी हितेश के तौर पर हुई।

    कस्टम विभाग ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया। कस्टम विभाग ने सोने को जब्त करके कार्रवाई शुरू कर दी है, जिसकी इंटरनेशनल मार्केट में वैल्यू तकरीबन 52 लाख रुपए के आसपास है। कस्टम विभाग के कर्मचारियों का कहना है कि अभी सोने की सही वैल्यूएशन में थोड़ा समय लग सकता है।

  • पंजाबः अकाली नेता तनवीर धालीवाल सहित कई नेता आप पार्टी में हुए शामिल

    पंजाबः अकाली नेता तनवीर धालीवाल सहित कई नेता आप पार्टी में हुए शामिल

    चंडीगढ़ः पंजाब मेें निगम चुनाव से पहले आप पार्टी ने कमर कसनी शुरू कर दी है। वहीं आज पार्टी ने अकाली दल को बड़ा झटका दिया है। कैबिनेट मंत्री पंजाब लाल चंद कटारुचक ने प्रेस वार्ता दौरान इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि आज लुधियाना से अकाली नेता तनवीर धालीवाल, अमृत वर्षा रामपाल सहित कई मौजूदा और पूर्व पार्षद आप पार्टी में शामिल हुए है। 

    इस दौरान मंत्री लाल चंद कट्टारूचक ने सभी पार्षदों को पार्टी में ज्वाइन करवाया और पार्टी में स्वागत किया। उन्होंने कहा कि आज पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बने 6 महीने हो गए हैं। इस कार्यकाल के दौरान हमने 6 महीने में बहुत काम किए, बिजली को लेकर ऐतिहासिक फैसला लिया, लोगों को मुफ्त बिजली की सुविधा दी, नौजवानों को नौकरियां दी गई। 

  • गैंगस्टर राणा कंदोवालिया का हत्यारोपी गैंगस्टर मनप्रीत सिंह मणि रईया गिरफ्तार

    गैंगस्टर राणा कंदोवालिया का हत्यारोपी गैंगस्टर मनप्रीत सिंह मणि रईया गिरफ्तार

    अमृतसर। गैंगस्टर राणा कंदोवालिया की हत्या के मामले में वांछित गैंगस्टर मनप्रीत सिंह मणि रईया को आज गैंगस्टर विरोधी स्टाफ और सीआईए ने गिरफ्तार कर लिया। स्टाफ द्वारा चलाए गए संयुक्त अभियान के दौरान अड्डा कुक्कड़ांवाला के पास एक गिरफ्तारी की खबर मिली है। आज सुबह करीब 3 बजे एंटी गैंगस्टर स्टाफ और सीआईए कर्मचारियों द्वारा संयुक्त अभियान में अड्डा कुक्कड़ांवाला के पास एक घर को घेर लिया गया और इस घर में छिपे मनप्रीत सिंह मणि रईया को गिरफ्तार कर लिया गया।

    गैंगस्टर मनप्रीत सिंह मणि रईया की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए जिला पुलिस प्रमुख अमृतसर ग्रामीण स्वपन शर्मा ने कहा कि मणि रईया अड्डा कुक्कड़ांवाला के पास एक घर में छिपे होने की गुप्त सूचना मिली थी।  हुआ था। गोपनीय सूचना मिलने के बाद एक संयुक्त अभियान के दौरान उसे गिरफ्तार किया गया है। उल्लेखनीय है कि राणा कंदोवालिया हत्याकांड में पुलिस ने गैंगस्टर जगरोशन और मनप्रीत सिंह मणि रईया के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही थी। यहां यह भी उल्लेखनीय है कि सिद्धू मूसावाला हत्याकांड में मणि रईया की भूमिका भी संदिग्ध थी, जिसकी पुष्टि अभी तक किसी पुलिस अधिकारी ने नहीं की है।

  • पंजाबी गायक G Khan और बी.जे.पी नेता के खिलाफ FIR दर्ज

    पंजाबी गायक G Khan और बी.जे.पी नेता के खिलाफ FIR दर्ज

    लुधियाना: पंजाबी गायक जी खान के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचने को लेकर एफआईआर दर्ज की गई है। जानकारी के अनुसार गणपति सेवा संघ के अध्यक्ष ने पंजाबी गायक जी खान के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया था। लुधियाना पुलिस ने  संघ के अध्यक्ष के  बयानों पर जी खान और बीजेपी नेता हितेश कुमार पर मामला दर्ज कर लिया है।

    बता दें कि बाबा गणपति सेवा संघ द्वारा गणपति विसर्जन दिवस पर पंजाबी गायक G खान को समारोह में गुणगान करने के लिए बुलाया गया था। समारोह में सिंगर ने कुछ पंजाबी गीत जैसे कि ‘पैग मोटे-मोटे ला के हाण दिए, तेरे विच्च वज्जण नूं जी करदा’, ‘चोली के पीछे क्या है’ प्रस्तुत कर दिए थे। 

    जिससे मामला गर्मा गया। हालाकि G Khan ने सोशल मीडिया पर माफी भी मांगी थी, लेकिन शिवसेना नेताओं ने कहा था कि माफी नहीं एफआईआर दर्ज हो। शिवसेना नेता अमित अरोड़ा ने थाना डिवीजन नंबर 2 में G खान और भाजपा नेता हनी बेदी के खिलाफ शिकायत दी थी। अमित ने कहा था कि हिन्दू धर्म की भावनाओं को ठेस पहुंची है। मामला दर्ज नहीं किया जाता तो शिवसेना बड़ा संघर्ष कर सकती है। 

    कल देर शाम शिवसेना पंजाब द्वारा थाना डिवीजन नंबर 2 के बाहर धरना प्रदर्शन भी किया गया था। वहीं शिव सैनिकों ने G खान के पोस्टर भी जलाए थे।

  • पंजाब: कलयुगी के पिता ने ढाई साल के बच्चे को नहर में फेंका, मौत

    पंजाब: कलयुगी के पिता ने ढाई साल के बच्चे को नहर में फेंका, मौत

    लुधियानाः जिलें के श्री भैनी साहिब से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक कलयुगी पिता ने अपने ढाई साल के बच्चे को नहर में फेंक दिया। बच्चे को नहर में फेंकने के बाद आरोपी ने खुदकुशी करने के बारें में सोचा लेकिन हिम्मत नहीं कर पाया। आरोपी की पहचान श्री भैनी साहिब निवासी भूपिंदर सिंह के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि उन्होंने हरजीत कौर के साथ लव मैरिज की थी।

    पत्नी बुटीक चलाती है लेकिन 8वीं पास होने के कारण वह खुद कोई काम नहीं करता है, जिसके चलते वह दामाद बनकर घर में रहता था। काम नहीं करने के कारण उसका अक्सर पत्नी से झगड़ा होता रहता था और ससुराल वाले अक्सर उसे ताना मारते थे। भूपिंदर सिंह को शराब पीने की बहुत लत थी। 11 सितंबर को उसने शराब पीकर अपने ढाई साल के बेटे के साथ आत्महत्या कर ली।

    उसने अपने बेटे को पुल पर नहर में धकेल दिया, लेकिन नहर में कूदने की हिम्मत नहीं हुई लेकिन डर के मारे घर वापस नहीं आया। भूपिंदर के घर नहीं लौटने पर पत्नी हरजीत कौर ने अपने पति और बेटे की गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने दोनों की तलाश शुरू कर दी। दूसरे दिन पुलिस ने भूपिंदर सिंह को पकड़ कर पूछताछ की तो उसने अपना जुल्म कबूल कर लिया।

  • पंजाबः पुलिस ने नमक मंडी में दी दबिश, पटाखों का जखीरा किया बरामद

    पंजाबः पुलिस ने नमक मंडी में दी दबिश, पटाखों का जखीरा किया बरामद

    लुधियानाः दिवाली के त्यौहार से पहले पुलिस ने पटाखे रखने वालों शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। वहीं जिले में थाना कोतवाली की पुलिस ने देर रात गुड़मंडी के पीछे नमक मंडी में दबिश दी। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक पटाखा कारोबारी ने सड़क पर ही पटाखों की पेटियां तिरपाल में छिपा रखी है। पुलिस को गुप्त सूचना दी गई कि देर रात के समय माल इधर से उधर होना था। समय रहते पुलिस ने नमक मंडी में दबिश दी और 250 से 300 पेटियां पटाखों की बरामद कर ली।

    बता दें ये तो अभी सिर्फ पटाखों की पेटियां इतनी मात्रा में मिलना ट्रेलर है। बताया जा रहा है कि जिस जगह ये पेटियां मिली है उसके सामने ही एक बिल्डिंग है जिसमें बड़ी मात्रा में पटाखा स्टोर हुआ है। पुलिस की दबिश देख मौके से उस बिल्डिंग को कुछ लोग ताला जड़ कर चले गए। गनीमत रही कि इस बाजार में कोई आग लगने जैसी घटना नहीं हुई नहीं तो पटाखें पड़े होने के कारण बहुत बड़ा हादसा हो जाना था। इस मामले में एडीसीपी रुपिंदर कौर सरां ने थाना कोतवाली के एसएचओ कुलदीप सिंह को आदेश दिए है कि बिल्डिंग की चैकिंग करवा कर वीडियोग्राफी कर रिपोर्ट की जाए। पटाखा कारोबारी संजय सिंगला पर पुलिस ने मामला दर्ज कर दिया है। बता दें इन पटाखों की कीमत 20 से 25 लाख बताई जा रही है।

    सैटिंग करवाने के लिए पुलिस पर बनाया जा रहा था राजनीतिक दबाव

    इतनी बड़ी मात्रा में पटाखा मिलना पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी है लेकिन पटाखा रखने वाले व्यक्ति के कुछ लोग पुलिस पर राजनीतिक दबाव बना रहे थे। वहीं जो पुलिस कर्मचारी मौके पर तैनात थे उन्हें दूसरे शहरों के पुलिस अधिकारियों को फोन आ रहे थे। लेकिन पुलिस ने किसी की एक न सुनी और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया। पुलिस मुताबिक पटाखों की पेटियों की संख्या इतनी अधिक है कि अभी माल का कुछ अंदाजा नहीं लग रहा।

    गुड़मंडी में पटाखों को आग लगने से हो चुका है बड़ा हादसा

    बता दें कि काफी समय पहले गुड़मंडी में पटाखों को आग लग गई थी जिस कारण बहुत बड़ा हादसा हुआ था। इसके बाद से ही पुलिस हरकत में आई है और दिवाली के दिनों में किसी को स्लम बाजारों में पटाखे रखने के आदेश नहीं है। अब आज जिस बाजार में पटाखे स्टोर हुए थे यहां यदि आग लग जाए तो फायर ब्रिगेड भी मौके समय रहते आग न बुझा पाए। स्लम इलाका होने के कारण यहां अक्सर हजारों लोगों का आना जाना लगा रहता है। वहीं रोजना लाखों रुपये का कारोबार चावल, आटा, तेल आदि बेचने वाले करते है। कई दुकानदारों का भी कहना था कि समय रहते पुलिस ने जो कार्रवाई कर दी तो बेहतर किया नहीं तो कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता था। पटाखों की पेटियों की लोडिंग करके देर रात 1 बजे थाना कोतवाली रखवाया गया। पूरी घटनाक्रम की वीडियोग्राफी करके उच्चाधिकारियों को भेजी जा रही है।

    एडीसीपी रुपिंदर कौर सरां ने की लोगों को सूचना देने की अपील

    एडीसीपी रुपिंदर कौर सरां ने कहा कि शहर वासियों की सुरक्षा पहल के आधार पर है। लोगों से आग्रह है कि पुलिस का साथ दे। जो लोग गलत तरीके से पटाखें आदि रिहायशी इलाकों में स्टोर कर रहे है उनके बारे में बताए पुलिस कार्रवाई करेगी। वहीं लोगों से अपील भी है कि बिना लाइसेंस या बिना किसी सुरक्षा के पटाखों को बाजारों में न रखे।

  • पंजाबः इलाके में ग्रेनेड मिलने से मचा हड़कंप 

    पंजाबः इलाके में ग्रेनेड मिलने से मचा हड़कंप 

    लुधियानाः जिलें से बड़ी ख़बर सामने आई है। राहों रोड़ स्थित गांव में बम मिलने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया। गांव में खुदाई का काम चल रहा था इस दौरान वहां बम मिलने से हड़कंप मच गया। मामले की सूचना मिलते ही थाना मेहरबान की पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि मौके से ग्रेनेड बरामद हुआ है, जोकि काफी पुराना है, और उस पर जंग लगी हुई है। फिलहाल पुलिस ने ऐहतियातन बम के  आस-पास मिट्टी की बोरिया रखवा दी है।

  • पंजाबः एक्शन में आया RTA विभाग, बस और टिप्परों सहित 18 वाहनों पर की कार्रवाई, 9 वाहन किए जब्त 

    पंजाबः एक्शन में आया RTA विभाग, बस और टिप्परों सहित 18 वाहनों पर की कार्रवाई, 9 वाहन किए जब्त 

    अमृतसरः पंजाब सरकार एक्शन के मूड में दिखाई दे रही है। इसी के चलते आज जिला ट्रांसपोर्ट विभाग ने कार्रवाई की है। रीजनल ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी (RTA) अर्शदीप सिंह ने गोल्डन गेट के पास अमृतसर आने वाली और अमृतसर से जाने वाली बसों, टिप्पर व स्कूल बसों की चैकिंग की। इस कार्रवाई के बीच 9 वाहनों को जब्त किया गया।

    आरटीए विभाग से मिली जानकरी के अनुसार, विभाग ने कुल 18 वाहनों पर कार्रवाई की। इसमें प्राइवेट बसें, स्कूल बसें और टिप्पर शामिल हैं। विभाग की तरफ से टैक्स न भरने वाले कमर्शियल वाहनों पर कार्रवाई के आदेश जारी किए गए हैं। कागजों की कमी और टैक्स की अदायगी न करने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। आरटीए के अधिकारी अर्शदीप सिंह ने बताया कि राज्य सरकार ने स्कूली बच्चों की सुरक्षा के लिए सेफ स्कूल वाहन मुहिम को चलाया है।

    स्कूल बसों को गाइडलाइंस जारी की गई हैं, जिसमें बस के अंदर कैमरा, सुरक्षा के लिए सीट बेल्ट्स, सीट के अनुसार बच्चों की गिनती आदि जरूरी नियम हैं। इनकी पालना नहीं करने वालों के चालान काटे जा रहे हैं। आरटीए की तरफ से की गई कार्रवाई के तहत 9 वाहनों को जब्त किया गया है, जिनमें 4 बसें और 5 ट्रक व टिप्पर शामिल हैं। वाहनों के पास परमिट नहीं था। इतना ही नहीं, कुछ ने समय से टैक्स की अदायगी भी नहीं की थी।

  • पंजाबः चेन छीनने आए बदमाशों से भिड़ी टीचर, घटना सीसीटीवी में कैद

    पंजाबः चेन छीनने आए बदमाशों से भिड़ी टीचर, घटना सीसीटीवी में कैद

    लुधियानाः जिले के कस्बा खन्ना में एक महिला की दलेरी का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। महिला ने बहादुरी दिखाते हुए चेन छीनने आए बदमाशों के इरादों को नाकाम कर दिया। महिला ने उनसे मुकाबला किया, लेकिन इस दौरान वह चोटिल हो गई, लेकिन बदमाश उसकी चेन नहीं छीन पाए। घटना खन्ना के पीरखाना रोड की है। चौधरी भीषण प्रकाश पार्क के पास स्कूटी पर आ रही टीचर गले से चेन झपटने की कोशिश कर रहे दो बाइक सवार बदमाशों से भिड़ गई। महिला ने 10 मिनट तक झपटमारों का डटकर मुकाबला किया।

    काफी खींचतान भी हुई, लेकिन महिला ने बाइक पर बैठे बदमाश को नीचे गिरा दिया। बाइक सवार जैसे ही महिला के गले से चेन झपटने लगे तो उसने पीछे बैठे युवक को दबोच लिया। बाइक सवार महिला को घसीटते हुए ले गए, लेकिन महिला ने युवक को नहीं छोड़ा। चीख-पुकार सुनकर लोग भी घरों से बाहर आ गए। इस आपाधापी में भागते हुए महिला गिर भी गई, लेकिन बाइक सवार को उसने छोड़ा नहीं। महिला की दलेरी के सामने आखिरकार बाइक सवार बदमाश घुटने टेक गया और जान बचाकर साथी सहित भागा।

    पीड़ित टीचर मीनू ने बताया कि वह अपने बच्चे को लेकर स्कूटी पर घर आ रही थी। बाइक सवार पहले से उसका पीछा कर रहे थे। जैसे ही वह अपने घर के दरवाजे के आकर रूकी तो बाइक सवारों ने उसके गले में पहनी चेन को झपटना चाहा, लेकिन उसने तुरंत बाइक सवार को धक्का देते हुए पकड़ लिया। बाइक सवार उसे घसीटते हुए ले गए, लेकिन उसने युवक को नहीं छोड़ा।

    महिला से छुड़ाने के चक्कर में युवक भी गिर गया। इतने में महिला ने शोर मचाया तो पड़ाेसी इक्ट्ठे हो गए। लोगों को इक्ट्ठा होता देख कर बाइक सवार मौके से जान बचाकर भाग गए। बदमाशों के हाथ सिर्फ महिला की चुन्नरी ही लगी। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। पुलिस को मामले की सूचना दी गई। सीसीटीवी में नजर आ रहे बदमाशों की तलाश की जा रही है।

  • अमृतसरः निजी स्कूल को उड़ाने की धमकी को लेकर हुआ खुलासा, जाने किसने किया था मैसेस वायरल

    अमृतसरः निजी स्कूल को उड़ाने की धमकी को लेकर हुआ खुलासा, जाने किसने किया था मैसेस वायरल

    अमृतसरः पंजाब के अमृतसर में अब स्प्रिंग डेल स्कूल को इंस्टाग्राम पर बम से उड़ाने की धमकी वायरल हो गई। यह उसी तरह का मैसेज था, जैसा बीते दिनों डीएवी पब्लिक स्कूल के स्टूडेंट्स की तरफ से जारी किया गया था। पुलिस ने तीन घंटे में ही मामले को सुलझा दिया और दो स्टूडेंट्स की पहचान की, जिन्होंने मैथ्स की परीक्षा से बचने के लिए इस अफवाह को फैलाया था। डीसीपी इन्वेस्टिगेशन मुखविंदर सिंह भुल्लर ने जानकारी दी कि दो आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई शुरू की है। इनमें से एक के नाम पर मोबाइल की सिम है, जिससे यह मैसेज को फैलाया गया। पुलिस ने अफवाह फैलाने और आईटी एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई शुरू की है। मिली जानकारी के अनुसार इंस्टाग्राम पर स्प्रिंग डेल स्कूल को बम से उड़ाने का मैसेज वायरल हो गया। यह मैसेज वॉट्स एप चैट का स्क्रीन शॉट था, जिसमें उर्दू भी लिखी गई थी।

    इस मैसेज में स्पष्ट लिखा था कि स्प्रिंग डेल स्कूल में 16 सितंबर 2022 को प्लांटेशन ड्राइव होगी। इसी दौरान बम से स्कूल के C4 ब्लॉक को उड़ाया जाएगा। बचना चाहते हो तो बच लो। मैसेज के बाद स्कूल भी हरकत में आया और इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस के साइबर सैल ने भी एक्टिव होकर आरोपियों का पता तीन घंटे में लगा लिया। मैसेज के बारे में जब स्कूल प्रशासन को जानकारी मिली तो उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी सीनियर पुलिस अधिकारियों को दी। स्प्रिंग डेल स्कूल की तरफ से एक बयान भी जारी किया गया। जिसमें बम का मैसेज सर्कुलेट होने की बात कही गई। लेकिन पेरेंट्स व टीचर्स को ना घबराने की भी बात कही गई। उनका कहना था कि सर्कुलेट किया गया मैसेज वैसा ही है, जैसा बीते दिनों डीएवी पब्लिक स्कूल के स्टूडेंट्स की तरफ से जारी किया गया था। स्कूल ने रुटीन की तरह ही स्कूल लगाने की भी बात कही।

    पुलिस ने तीन घंटों में ही मामले को सुलझा लिया। डीसीपी मुखविंदर सिंह ने जानकारी दी कि स्कूल के ही दसवीं के दो स्टूडेंट्स का नाम आगे आ रहा है। नाबालिग होने के कारण उनके नाम व पहचान को उजागर नहीं कर रही। लेकिन पुलिस ने एक के पिता को गिरफ्तार किया है। जिनमें नाम पर सिम था और इसी सिम से मैसेज वायरल किया गया। दूसरे स्टूडेंट के पिता के रोल की जांच की जा रही है। डीसीपी मुखविंदर सिंह ने जानकारी दी कि 16 सितंबर को 10वीं कक्षा का गणित का पेपर है, जिससे बचने के लिए ही बच्चों ने यह कदम उठाया। बच्चों की कोशिश थी कि इस पेपर को कुछ समय के लिए स्थगित करवा दिया जाए। लेकिन इसके साथ ही पुलिस ने वार्निंग जारी की है कि अगर आगे भी ऐसा फिर हुआ तो सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।

    डीसीपी मुखविंदर सिंह ने कहा कि स्प्रिंग डेल स्कूल को मिली धमकी मामले में एक बच्चे के पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं वार्निंग भी दी कि स्टूडेंट्स स्कूल में पढ़ने आते हैं, अगर धमकी जैसे गलतियां करते हैं, तो कानूनी तौर पर ही कार्रवाई होगी। इतना ही नहीं, अगर पेरेंट्स अपने बच्चों को स्मार्ट फोन देते हैं तो उन पर निगरानी रखना भी उन्हीं की जिम्मेदारी होगी।