Category: Himachal>Baddi

  • पंजाबः SGPC की कार्रवाई, पुरानी अकाली मार्केट पर चलाई डिच, दुकानदारों में रोष

    पंजाबः SGPC की कार्रवाई, पुरानी अकाली मार्केट पर चलाई डिच, दुकानदारों में रोष

    अमृतसरः शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) की ओर से पुरानी अकाली मार्केट में मंगलवार को कार्रवाई की गई। एसजीपीसी टास्क फोर्स आज डिच मशीन लेकर पहुंचे और दुकानों पर कार्रवाई कर दी। बता दें कि बंटवारे के बाद पाकिस्तान से आए लोगों के लिए बनी अकाली मार्केट बनाई गई थी। जिस पर आज कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई को लेकर दुकानदारों का आरोप है कि उन्हें सामान निकालने तक का समय नहीं दिया गया। जिससे उनका लाखों रुपए का सामान मलबे में दब गया है।

    तीन-तीन पीढ़ियों से काम कर रहे थे लोग 

    इस मामले को लेकर पार्षद जगदीप सिंह नरूला ने बताया कि यहां एसजीपीसी गोल्डन टेंपल में आने वाले यात्रियों के लिए सरायं बनाने जा रही है। यह अच्छी बात है, लेकिन दुकानदारों को उजाड़ कर सराएं बनाना कहां तक जायज है। यहां तीन-तीन पीढ़ियों से लोग काम कर रहे थे और झटके में एसजीपीसी ने उनकी दुकानों को गिरा दिया। उन्हें सामान निकालने तक का समय नहीं दिया। इतना ही नहीं एसजीपीसी के सुलखन सिंह टास्क फोर्स के साथ तलवारे लेकर पहुंचे थे। जिन्होंने जबरी दुकानों को खाली करवा दिया और सामान तक निकालने नहीं दिया गया। पूरी मार्केट में तकरीबन 50 के करीब दुकानों पर यह कार्रवाई की गई।

    60 से 70 सालों से बैठे लोगों को निकालना सही नहींः दुकानदार

    दुकानदारों का कहना है कि वह एसजीपीसी के यहां सराएं बनाने के खिलाफ नहीं हैं। लेकिन यहां 60 से 70 सालों से बैठे लोगों को निकालना भी सही नहीं है। दुकानदारों के पास किराए नामे हैं और डॉक्यूमेंट्स हैं। पहले ही बातचीत हुई थी, तब भी टेबल पर बैठ बात करने का कहा गया था। आज भी एसजीपीसी को टेबल पर बैठ बात करनी चाहिए और इन दुकानदारों को कहीं और बसाने का सोचना चाहिए।

  • पंजाबः डेयरी वालों ने बढ़ाए दूध के दाम, इस दिन से होंगी नई कीमतें लागू

    पंजाबः डेयरी वालों ने बढ़ाए दूध के दाम, इस दिन से होंगी नई कीमतें लागू

    लुधियाना: पंजाब में मवेशियों में लम्पी स्किन डिजीज के कारण दहशत मच गई है। इसके चलते विभाग ने पशुओं को संक्रमण से बचाने के लिए एडवाइजरी भी जारी की जा चुकी है। पंजाब पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक राम पाल मित्तल के मुताबिक इस रोग से बरनाला, बठिंडा, फरीदकोट, जालंधर, मोगा और मुक्तसर राज्य के सर्वाधिक प्रभावित जिलों में शामिल हैं।

    वहीं पशुओं में फैले लंपी स्किन रोग की वजह से डेयरी उद्योग पर छाए संकट के कारण हैबोवाल डेयरी काम्पलैक्स की यूनियन डेयरी की ओर से किए गए अनुरोध पर लुधियाना हलवाई एसोसिएशन ने 20 पैसे प्रति फैट कीमत बढ़ाने पर सहमति दे दी है। जिसके बाद अब हलवाई कारोबारी डेयरी वालों को 20 पैसे प्रति फैट दूध की अधिक कीमत अदा करेंगे। दोनों संगठनों की मीटिंग में इस पर सहमति बनी। इस मीटिंग में डेयरी एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने अपनी मजबूरी जताते हुए कहा कि पशुओं में फैले लंपी रोग की वजह से डेयरी कारोबार संकट में है।

    कई दुधारू पशुओं की मौत हो गई है, जबकि कई पशु इस रोग की चपेट में आ गए हैं। इससे डेयरी कारोबार का बहुत नुक्सान हुआ है और दूध की प्रोडक्शन भी घटी है। मीटिंग में हलवाई एसोसिएशन पंजाब के प्रधान व केज लवली स्वीट्स सिविल लाइन के संचालक नरिंदरपाल सिंह व लुधियाना हलवाई एसोसिएशन के प्रधान व केज लवली फूड प्रोडक्ट जमालपुर के संचालक चरणजीत सिंह ने कहा कि डेयरी व हलवाई कारोबारियों का नाखून-मांस का रिश्ता है। आज यदि डेयरी कारोबार संकट में है तो हम उनके साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि फिलहाल हलवाइयों को 9 रु पए 30 पैसे से लेकर 9 रुपए 50 पैसे प्रति फैट के हिसाब से दूध की सप्लाई मिल रही है, जिसमें 25 अगस्त से 20 पैसे प्रति फैट की बढ़ौतरी की गई है।

    डेयरी एसोसिएशन ने भरोसा दिलाया है कि इस संकट से बाहर आते ही वह रेट को दोबारा से रिव्यू कर कम कर देंगे। मीटिंग में हैबोवाल डेयरी काम्पलैक्स से प्रधान परमजीत सिंह बॉबी, उपप्रधान कुलदीप सिंह, पिंटू डेयरी से सुनील मदान, हरचरण सिंह भुल्लर व डा. गोपी, हलवाई एसोसिएशन की ओर से श्रमण जैन स्वीट्स से बिपन कुमार जैन, लायलपुर स्वीट्स से प्रवीण खरबंदा व कपिल खरबंदा, सरताज स्वीट्स से डूंगर सिंह, सीता राम एंड संस से नरिंदर कुमार, खुशी राम एन्ड संस से राकेश कुमार, हकीकत स्वीट्स से अशोक कुमार, नरेश स्वीट से नरेश बुद्धिराजा, किशन स्वीट से किशन देव, दयाल स्वीट्स से जरनैल सिंह, ओम बीकानेरी से अर्जुन सिंह, बीकानेर स्वीट से हुकम सिंह, चावला स्वीट्स से डिंपी, गोपाल जी फूड्स से साहिल कुमार व गोपाल स्वीट्स से मनिंदर सिंह उपस्थित थे।

  • पंजाबः पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु की बिगड़ी तबीयत, आज होगी कोर्ट में पेशी

    पंजाबः पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु की बिगड़ी तबीयत, आज होगी कोर्ट में पेशी

    लुधियानाः खाद्य एवं आपूर्ति विभाग में 2000 करोड़ रुपए के घपले की विजिलेंस जांच कर रही है। इस मामले में पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु का नाम सामने आया था। आरोप है कि भारत भूषण आशु ने निविदाओं में घपला किया है। इसी के चलते खाद्यान्न परिवहन निविदा घोटाले के आरोप में पूर्व खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री भारत भूषण आशु को विजिलेंस की टीम आज कोर्ट में पेश करेगी। बता दें कि देर रात आशु की तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद विजिलेंस ने उन्हें ब्यूरो में दवाई मंगवा कर दी। पूर्व मंत्री को सोमवार शाम लुधियाना के सैलून में बाल कटवाते समय गिरफ्तार किया गया था। 

    विजिलेंस के अधिकारियों ने बताया कि बीते हफ्ते लुधियाना की दाना मंडी में वाहनों के फर्जी पंजीकरण नंबरों पर परिवहन टेंडर आवंटित करने के घोटाले में एक फर्म के तीन लोगों और राज्य के खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग के कुछ अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान पाया गया कि लुधियाना में लेबर, कार्टेज और ट्रांसपोर्टेशन कार्यों के लिए वर्ष 2020-21 के टेंडर जमा करते समय कुछ ठेकेदारों द्वारा जमा किए गए वाहनों की सूची में स्कूटर, मोटरसाइकिल और कारों के रजिस्ट्रेशन नंबर थे। इनके गेट पास वेरिफाई किए बिना ही ठेकेदारों को बिल की अदायगी कर दी गई। 

    इस मामले में निजी फर्म के ठेकेदार तेलू राम को गिरफ्तार किया गया था। विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि तेलू राम से पूछताछ के बाद करोड़ों रुपये के घोटाले का खुलासा हुआ। इसके बाद भौतिक साक्ष्यों के आधार पर विजिलेंस ने भारत भूषण आशु को आरोपी बनाया था।

  • पंजाब: जोरदार धमाकों से दहला गांधी नगर, तीन मंजिला मकान में लगी आग

    पंजाब: जोरदार धमाकों से दहला गांधी नगर, तीन मंजिला मकान में लगी आग

    लुधियाना। गांधी नगर क्षेत्र उस समय एक के बाद एक जोरदार धमाकों से दहल उठा जब यहां की गली नंबर सात के एक तीन मंजिला मकान के सबसे ऊपरी मंजिल में बने कमरे में मौजूद सिलेंडरों ने आग पकड़ ली। इसके कारण वहां मौजूद रखे हुए अन्य सिलेंडरों में भी आग लगने के कारण ब्लास्ट होना शुरू हो गया। 

    गनीमत यह रही कि जब यह घटना घटी तब कमरे में रहने वाले लोग अपने-अपने काम पर गए हुए थे। जबकि आसपास के कमरों में सो रहे लोगों को मोहल्ला वासियों ने तेजी दिखाते हुए सुरक्षित बाहर निकाल लिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने न केवल आग पर काबू पाया बल्कि उक्त कमरे में व वहां के अन्य कमरों में पड़े गैस सिलेंडरों को भी आग की चपेट में आने से पहले ही बाहर निकाल लिया।

    इस मौके पर मोहल्ले के लोगों ने बताया कि उक्त मकान में किराये पर भी लोग रहते हैं। लेकिन जिस कमरे में आग लगी, उसमें रहने वाले लोग घटना के समय काम पर गए हुए थे। जिससे कोई जानी नुकसान होने से बच गया। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड कर्मियों ने आग के और फैलने से पहले ही उसपर काबू पा लिया। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ने बताया कि गांधी नगर के संत नगर गली नंबर सात में तीन मंजिला मकान में आग लगने से सिलेंडरों में ब्लास्ट हुए हैं। आग लगने का अभी कोई सपष्ट कारण सामने नहीं आया है पर इसमें गैस लीकेज की आशंका जताई जा रही है। कोई जानी का नुकसान नहीं हुआ है। केवल ऊपरी मंजिल के शेड में नुकसान आया है।

  • लुधियानाः बीजेपी नेता की हत्या, मामले की जांच जारी, देखें विडियो

    लुधियानाः बीजेपी नेता की हत्या, मामले की जांच जारी, देखें विडियो

    लुधियाना (टिंका)। शिवपुरी इलाके में उस समय माहौल हिंसक हो गया जब कुछ युवकों ने भारतीय जनता पार्टी के नेता भारत भूषण पर एक मंदिर के सामने नल से हमला कर उनकी हत्या कर दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूत्रों के मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी के एक नेता की मौत के बाद हुए विवाद के बाद दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए।

    जांच अधिकारी ने इस संबंध में जानकारी साझा करते हुए कहा कि उन्हें कल रात सूचना मिली थी कि भारत भूषण और उनके बेटे पर 5 से 10 युवकों ने हमला किया है, जिसमें भूषण को कई चोटों के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया और कहा कि परिवार के सदस्यों के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

  • पंजाब: 2 दिन से लापता बच्चे का शव बरामद, परिवार के सदस्य ने ही दिया वारदात को अंजाम….

    पंजाब: 2 दिन से लापता बच्चे का शव बरामद, परिवार के सदस्य ने ही दिया वारदात को अंजाम….

    लुधियाना। पंजाब के लुधियाना में 2 दिन से लापता बच्चे का रविवार सुबह शव मिल गया। शव नहर में मिला। उसे उसके ताया ने ही नहर में डुबो कर मारा। परिवार में आपसी फूट के चलते वारदात अंजाम दी गई। पुलिस नहर से शव निकलवा रही है। आरोपी ताया के खिलाफ केस दर्ज किया है। बता दें कि 2 दिन पहले जालंधर बाइपास पर ताया स्वर्ण सिंह के साथ फ्रूट लेने गया 7 वर्षीय सहजप्रीत घर वापस नहीं आया था। पुलिस इस मामले को संदिग्ध मान कर चल रही थी, लेकिन पुलिस ने बच्चे के ताया को हिरासत में लिया था। पिछले 2 दिनों से पुलिस पूछताछ करने में जुटी थी।

    पूछताछ के दौरान ताया टूट गया और उसने गुनाह कबूल कर लिया। उसकी निशानदेही पर शव नहर से बरामद किया गया। वहीं इससे पहले बच्चे के परिजनों ने पुलिस पर बेवजह तंग करने और मामले में कोई कार्रवाई नहीं करने के आरोप लगाए थे।

    जानकारी देते हुए बच्चे की मां ने कहा कि सहज अपने ताया के साथ फ्रूट लेने गया था। उन्होंने उसे एक जगह पर खड़े रहने को कहा और जब वह फ्रूट लेकर वापस आए, तब तक सहज लापता हो चुका था । सहज का परिवार गरीब है। उसके पिता टेंपू (छोटा हाथी) चलाते हैं।

    पूरा परिवार अब्दुल्लापुर का रहने वाला है। पुलिस कमिश्नर कौस्तुभ शर्मा ने बताया कि शव मिल चुका है। बच्चे के साथ ताया की कई जगह की फुटेज सामने आई। बच्चे का ताया उसे सतलुज दरिया तक लेकर गया। वहीं फिर किसी गुरूद्वारा साहिब के पास की भी फुटेज मिली।

    वहीं बच्चे को उसकी साइकिल बीच सड़क लावारिस हालत में छोड़ कर गाड़ी में बैठाना बड़ा सवाल था, क्योंकि बच्चे को उसकी साइकिल सबसे अधिक प्यारी होती है। घर आकर ताया किसी को बताता भी नहीं कि बच्चा लापता हो गया। इन सभी बातों से ताया पर शक गहराया था।

  • पंजाबः रिश्वत लेने के मामले में पुडा भवन में चपड़ासी गिरफ्तार, एसडीओ फरार, तालाश जारी

    पंजाबः रिश्वत लेने के मामले में पुडा भवन में चपड़ासी गिरफ्तार, एसडीओ फरार, तालाश जारी

    अमृतसर : पंजाब में भ्रष्टाचार के मामलों पर नकेल कसने के लिए मान सरकार के आदेशों के मुताबिक चलाई गई जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने सरकारी दफ्तर में तैनात चपड़ासी को रिश्वत लेते काबू किया है। विजिलेंस की टीम ने एडीए, पुडा भवन, अमृतसर के कार्यालय में तैनात चपड़ासी अमृतदीप सिंह को 12 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है।

    इस मामले में फरार सह आरोपी एसडीओ पुडा विजयपाल सिंह की तलाश जारी है। मामले की जानकारी देते हुए विजिलेंस ब्यूरो के एक प्रवक्ता ने बताया कि अमृतदीप सिंह को सौरभ भाटिया की शिकायत पर सुशांत लोक, गुरुग्राम, हरियाणा से गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने आगे कहा कि शिकायतकर्ता ने वीबी से संपर्क किया है और आरोप लगाया है कि उपरोक्त एसडीओ अमृतसर के न्यू पाल एवेन्यू में स्थित अपने भूखंड को बेचने के लिए एनओसी जारी करने के बदले उनसे 12 हजार रुपए की रिश्वत की मांग कर रहा था।

    प्रवक्ता ने बताया कि तथ्यों और सबूतों की जांच करने के बाद दो सरकारी गवाहों की उपस्थिति में 12 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए चपरासी अमृतदीप सिंह को रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया। उक्त एसडीओ गिरफ्तार नहीं किया जा सका क्योंकि वह मौके पर मौजूद नहीं था और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

  • पंजाबः स्कूल के पूर्व डायरेक्टर के साथ कमेटी के मैंबरों ने की मारपीट, वीडियो वायरल

    पंजाबः स्कूल के पूर्व डायरेक्टर के साथ कमेटी के मैंबरों ने की मारपीट, वीडियो वायरल

    लुधियानाः शहर में कस्बा पायल के गांव सिहोड़ा स्थित शहीदगढ़ पब्लिक स्कूल के पूर्व डायरेक्टर अजीत सिंह के साथ स्कूल की कमेटी के मैंबरों द्वारा की गई मारपीट की वीडियो काफी वायरल हो रही है। वीडियो में स्कूल की कमेटी के मैंबर खूब तैश में आते दिख रहे है। वह जमकर मारपीट भी कर रहे है।

    बताया जा रहा है कि मामूली बात को लेकर तैश में स्कूल की कमेटी के मैंबर मिलकर अजीत सिंह से मारपीट करते है। मारपीट के दौरान वह बुजुर्ग अजीत सिंह की पगड़ी उतार देता है। गांव के लोग अजीत सिंह के समर्थन में आ गए हैं। लोगों का कहना है कि स्कूल के कमेटी मैंबरों पर पुलिस कार्रवाई करे।

    वहीं इस मामले में पीड़ित अजीत सिंह ने कहा कि वे 17 वर्ष से संस्था से जुड़े हैं। 2 दिन पहले कमेटी के मैंबर जब स्कूल में आए तो उनके साथ तीन अन्य लोग भी अंदर आ गए। किसी मामूली बात को लेकर कमेटी के मैंबरों ने उन पर हमला कर दिया और उनकी पगड़ी उतार दी और उनके केसों की बेअदबी की। वहीं मामले में कमेटी के एक मेंबर और पूर्व सरपंच ने कहा कि वह कमेटी के तीन सदस्यों के साथ स्कूल गए थे, जहां उन्होंने अजीत सिंह से आने का कारण पूछा तो उन्होंने गलत व्यवहार किया। इस मामले में एसएचओ गुरदीप सिंह बराड़ ने कहा कि दोनों पक्षों को थाने बुलाया है। मामले की जांच करके बनती कार्रवाई की जाएगी।

  • पंजाबः सोशल मीडिया पर CP की फोटो लगाकर अधिकारियों से हो रही ठगी

    पंजाबः सोशल मीडिया पर CP की फोटो लगाकर अधिकारियों से हो रही ठगी

    लुधियानाः जिलें में जालसाजों के हौंसले इतने बढ़ गए है कि वे अब पुलिस कमिश्नर की फोटो वाट्सएप पर पोस्ट कर पुलिसकर्मियों और अधिकारियों को मैसेज भेज कर ठगी कर रहे हैं। ठगों के इस नए तरीके से सोशल मीडिया पर मैसेज के जरिए कई पुलिस अधिकारियों से वसूली की जा रही है। इसकी मामले को लेकर पुलिस कमिश्नर कौस्तुभ शर्मा ने सख्त कदम उठाए है।

    कमिश्नर ने बताया कि उनके पास उनके एक पुलिस अधिकारी का फोन आया और उन्होंने कहा कि सर, एक नंबर से आपकी फोटो के साथ अमेजन रिचार्ज करने का मैसेज आया है और यह नंबर आपका नहीं है। उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारियों को वाट्सएप पर भेजकर लिंक पर उनको क्लिक करने को कहा जा रहा है। आरोपी ने पुलिस अधिकारियों से उनको गिफ्ट कार्ड भेजने को भी कहा है।

    इसलिए सीपी ने पुलिसकर्मियों और शहरवासियों को ऐसे ठगों से बचने के की अपील की है। कमिश्नर ने साइबर क्राइम विंग को आरोपी का पता लगाने का भी आदेश दिया है। लोगों और पुलिसकर्मियों को धोखेबाजों से बचाने के लिए सीपी ने उसके मोबाइल में व्हाट्सएप स्टेटस इंस्टॉल कर उस पर लिखा कि अगर कोई व्हाट्सएप पर पैसे मांगकर पैसे मांगता है तो उसे पैसे न भेजें और तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराएं।

  • पंजाबः विकास कार्यों के लिए आई ग्रांट में लाखों का गबन, पूर्व सरपंच सहित 2 अधिकारी गिरफ्तार

    पंजाबः विकास कार्यों के लिए आई ग्रांट में लाखों का गबन, पूर्व सरपंच सहित 2 अधिकारी गिरफ्तार

    अमृतसरः पंजाब में मान सरकार द्वारा जारी आदेश के मुताबिक जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विजिलेंस टीम ने जिलें में कार्रवाई की। विजिलेंस की टीम ने आज गांव धीरेकोट के पूर्व सरपंच और दो रिटायर्ड अधिकारियों को जारी ग्रांट में गबन के के मामले के गिरफ्तार किया है।

    तीनों आरोपियों ने 2013-16 के बीच में ग्राम पंचायत धीरेकोट को विकास कार्यों के लिए आई ग्रांट में से 8.09 लाख रुपए का घोटाला किया था। विजिलेंस की टीम ने पंचायत के पूर्व सरपंच जसबीर सिंह, वीडीओ कम पंचायत सचिव रिटायर्ड करणजीत सिंह, रिटायर्ड जेई हरभजन सिंह के खिलाफ मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।

    जानकार के मुताबिक, ग्राम पंचायत धीरेकोट को विकास कामों के लिए सरकार की तरफ से ग्रांट, श्यामलात जमीन का ठेका, बयान और पिछला बकाया मिलाकर कुल 58.68 लाख रुपए आए थे। मौजूदा पंचायत सचिव बलविंदर सिंह की तरफ से पेश किए गए रिकॉर्ड के अनुसार 38.05 लाख रुपए का ही खर्च बताया गया।

    इसके अलावा 18.62 लाख रुपए की रकम बैंक खाते में दिख रही है। टेक्निकल टीम की रिपोर्ट के अनुसार ग्राम पंचायत की तरफ से 29.95 लाख रुपए के काम होते हुए दिखाए गए हैं, लेकिन 8.09 लाख रुपए का कोई रिकॉर्ड ही नहीं दिख रहा। विजिलेंस की टीम की रिपोर्ट के अनुसार तीनों ने मिलकर 8.09 लाख रुपए का गबन किया। जिस पर वीरवार को जसबीर सिंह, करणजीत सिंह और हरभजन सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है।