Category: Himachal>Baddi

  • पंजाबः पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु के PA के घर पर विजिलेंस की रेड

    पंजाबः पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु के PA के घर पर विजिलेंस की रेड

    लुधियाना : परिवहन टेंडर घोटाला मामले में विजिलेंस विभाग ने पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु के कथित पीए मीनू मल्होत्रा ​​के मॉडल टाउन हाउस और उनके कार्यालय में छापेमारी की। इस दौरान पुलिस के कई आला अधिकारी और विजिलेंस विभाग के कई अधिकारी मौजूद हैं। गौर हो कि मीनू मल्होत्रा ​​पिछले कई दिनों से फरार चल रहा है। जानकारी के अनुसार विजिलेंस विभाग ने मीनू मल्होत्रा ​​की कई जमीनों से जुड़े दस्तावेज भी बरामद किए हैं।

  • पंजाबः एयरपोर्ट से तस्कर गिरफ्तार, शरीर में छिपाकर ला रहा था 36 लाख का सोना 

    पंजाबः एयरपोर्ट से तस्कर गिरफ्तार, शरीर में छिपाकर ला रहा था 36 लाख का सोना 

    अमृतसरः कस्टम विभाग ने अमृतसर के श्री गुरु राम दास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। तस्कर अपने शरीर में छिपाकर 36 लाख रुपये का सोना लेकर एयरपोर्ट पहुंचा था। फिलहाल उसे पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 06-07/09/22 को नाइट शिफ्ट के दौरान दुबई से स्पाइस जेट की फ्लाइट में एक व्यक्ति को एआईयू स्टाफ ने प्रोफाइलिंग के आधार पर रोका।

    उसकी तलाशी ली गई तो पता चला कि उक्त व्यक्ति ने अपने गुदे में सोना छिपा रखा था। उसने सोने का पेस्ट बनाया था ताकि किसी भी एयरपोर्ट पर मेटल डिटेक्टर उसे पकड़ न सके लेकिन वह पकड़ा गया। आरोपी ने सोने के पेस्ट को कैप्सूल में छिपाकर अपने गुदा में डाल लिया था। जिसमें से एक कैप्सूल का कुल वजन 755 ग्राम और दूसरे कैप्सूल का वजन 690 ग्राम था, जिसकी कीमत 36 लाख रुपये है. मामले की आगे की जांच जारी है।

  • पंजाबः दिल दहलाने वाली घटना, मामूली बात को लेकर कलियुगी मां ने 3 साल के बच्चे को लगाई आग, बच्चे की हालत गंभीर

    पंजाबः दिल दहलाने वाली घटना, मामूली बात को लेकर कलियुगी मां ने 3 साल के बच्चे को लगाई आग, बच्चे की हालत गंभीर

    लुधियाना : पंजाब के घुदानी कलां गांव में बच्चे के रोने की आवाज से गुस्साई मां ने तीन साल के मासूम को तेल छिड़कर आग लगा दी। महिला को लेकर बताया जा रहा है कि वह कथित तौर पर अपने अशांत वैवाहिक जीवन से निराश चल रही थी। एक महिला ने बच्चे को रोता देख आपा खो दिया और गुस्सा करते हुए अपने साढ़े तीन साल के बेटे पर मोबिल ऑयल डालकर आग लगा दी। पति के साथ तनावपूर्ण संबंधों के चलते महिला अपने तीन बच्चों के साथ पिछले दो साल से अपने मायके में ही रह रही थी। पुलिस ने मामले में बच्चे की मां के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि पति से काफी अनबन के चलते महिला रूपिंदर मानसिक रूप से तनाव में रहती थी, जिसके चलते उसने घटना को अंजाम दिया है।

    बच्चे की हालत गंभीर, पीजीआई में किया रेफर

    आग से बुरी तरीके से जल चुके बच्चे की हालत फिलहाल गंभीर बताई जा रही है। डॉक्टरों का कहना है कि बच्चा करीब 60 फीसदी तक जल चुका है। बच्चे को इलाज के लिए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। इस मामले में रूपिंदर की मां मंजीत कौर के बयान पर पायल पुलिस ने मां रूपिंदर कौर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

    तीन बच्चों में सबसे छोटा हरमन

    सहायक पुलिस आयुक्त पायल हरसिमंत सिंह ने कहा कि आरोपी महिला रूपिंदर अपने पति के साथ विवाद के कारण मानसिक अवसाद में है। वह पिछले दो साल से अपने तीन बच्चों के साथ अपने माता-पिता के साथ रह रही है। घायल हरमन (3) अपने तीन बच्चों में सबसे छोटा है। रूपिंदर के परिवार के अनुसार, हरमन रो रहा था और रूपिंदर उसे नियंत्रित नहीं कर पा रही थी। जिसके बाद वह भड़क गई और हरमन को आग लगा दी।

    नानी ने दौड़कर बुझाई आग

    रूपिंदर की मां मंजीत कौर ने बताया कि हरमन की चीख पुकार सुनकर वह दौड़ीं और उस पर पानी डालकर आग बुझाई। एसीपी ने कहा कि परिवार लड़के को स्थानीय अस्पताल ले गया, जहां से उसे सिविल अस्पताल लुधियाना रेफर कर दिया गया। इसके बाद हालत बिगड़ती देख डॉक्टरों ने बच्चे को वहां से पीजीआईएमईआर चंडीगढ़ रेफर कर दिया। आरोपी महिला के खिलाफ आईपीसी की धारा 307 (हत्या का प्रयास) और किशोर न्याय अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।

  • पंजाबः बम बलास्ट मामले में NIA ने हैप्पी मलेशिया को किया भगौड़ा करार, रखा लाखों का इनाम

    पंजाबः बम बलास्ट मामले में NIA ने हैप्पी मलेशिया को किया भगौड़ा करार, रखा लाखों का इनाम

    लुधियानाः कोर्ट कांप्लेक्स में बम ब्लास्ट मामले के आरोपी हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी मलेशिया को एनआइए ने भगोड़ा करार दे दिया है। एनआइए ने हैप्पी मलेशिया के पोस्टर छपा कर दीवारों पर चिपका दिए है। इन पोस्टरों में एनआइए के अधिकारियों के वाट्एप्प नंबर हैं।

    पोस्टर पर लिखा है कि आरोपित हरप्रीत सिंह हैप्पी मलेशिया के बारे जानकारी देने वाले व्यक्ति को 10 लाख रुपये इनाम दिया जाएगा। वहीं सूचना देने वाले का नाम भी सार्वजनिक नहीं होने दिया जाएगा। आरोपी हैप्पी अमृतसर के अजनाला स्थित गांव मिआदी कलां का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि इन दिनों वह मलेशिया में है।

    बता दें कि 23 दिसंबर की दोपहर 12.25 बजे हुए बम ब्लास्ट में इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आइईडी) का इस्तेमाल किया गया था। इस धमाके में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी जबकि 6 अन्य घायल हो गए थे। ब्लास्ट की जांच के लिए दिल्ली से एनएचजी, एनआईजी और नेशनल बम डाटा सेंटर की टीमें मौके पर पहुंची थी। ब्लास्ट के 10 घंटे बाद, रात 10.15 बजे एनएचजी टीम ने मलबे में दबे शव को बाहर निकाला था।

  • पंजाब: सरपंच के बेटे की शादी में चली गोली, 25 साल के युवक की मौत

    पंजाब: सरपंच के बेटे की शादी में चली गोली, 25 साल के युवक की मौत

    अमृतसरः जिलें के कस्बा जंडियाला गुरु के तहत आते गांव निज्जपुरा के सरपंच के बेटे की शादी में सुखचैन सिंह की गोली लगने से मौत हो गई। सुखचैन सिंह अपने दोस्तों के साथ निज्जरपुरा गांव में शादी देखने गया था, लेकिन दुर्भाग्य से किसी अपने ही दोस्त से गोली चलने के कारण उक्त नौजवान की मौत हो गई। तलविंदर सिंह निवासी गांव वडाला जौहल थाना जंडियाला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सुखचैन सिंह (25) उसका छोटा भाई है। आधी रात के बाद सरपंच के घर में उनके बेटे नरिंदर सिंह की शादी का जश्न था। इनके घर में शाम करीब 7 बजे पार्टी शुरू हो गई थी। रात करीब साढे़ 12 बजे इस पार्टी में मौजूद राजबीर सिंह उर्फ राजा जट्ट, निवासी देवीदासपुरा ने पिस्तौल निकालकर गोलियां चलानी शुरू कर दीं। उसके साथ 2 और युवक थे, जिनको वह जानता नहीं था। 

    पिस्तौल की गोली उसके भाई सुखचैन सिंह की गर्दन में लगी, जो गोली लगते ही गिर पड़ा। उसे अमनदीप अस्पताल लेकर गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले की जांच कर रहे एसआई रछपाल सिंह ने बताया के मृतक के भाई के बयान पर राजबीर सिंह उर्फ राजा जट्ट निवासी देवीदासपुरा, जगदीप सिंह निवासी वडाला जौहल के खिलाफ धारा 302, 336, 34 और 25 आर्म्स एक्ट के तहत जंडियाला थाने में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। आरोपी अभी फरार हैं।

    तलविंदर सिंह ने बताया कि सुखचैन सिंह की शादी संदीप कौर निवासी पट्टी मोड़ जिला तरनतारन के साथ करीब एक वर्ष पहले हुई थी। विवाह के करीब 2 माह बाद संदीप कौर कनाडा चली गई। सुखचैन के भी कागजात कनाडा जाने के लिए तैयार थे। रविवार को उनके गांव के ही रहने वाले जगदीप सिंह उर्फ जग्गू निवासी वडाला जौहल के साले का विवाह था। जगदीप सिंह उर्फ जग्गू उसके छोटे भाई सुखचैन सिंह और खुद उसे साथ लेकर अपनी ससुराल सरपंच सतनाम सिंह निवासी निज्जरपुरा के घर गया, जहां शादी थी।   

  • पंजाबः किराना स्टोर में लुटने आए 2 युवकों ने चलाई गोलियां

    पंजाबः किराना स्टोर में लुटने आए 2 युवकों ने चलाई गोलियां

    लुधियानाः पंजाब में लूट की वारदातों में एक बार फिर से बढ़ौतरी होनी शुरू हो गई है। बेखौफ चोरों को पुलिस का भी कोई खौफ नहीं रहा। आए दिन पंजाब में लूट की वारदातों के मामले सामने आ रहे है। वहीं अब लुटेरों ने हबोवाल के बलौकी रोड स्थित एक किराना स्टोर को लूटने की कोशिश की, हालांकि वे अपनी योजना में असफल रहे।

    जानकारी के अनुसार बलौकी रोड स्थित एक किराना दुकान में करीब 2 लुटेरों ने लूट की कोशिश की। लुटेरों ने लूट की वारदात को अंजाम देते समय 2 राउंड फायरिंग भी किए। जिसके बाद दुकानदार ने शोर मचा दिया। इस हमले दौरान दुकानदार ने लुटेरों से डटकर मुकाबला किया। जिस दौरान लुटेरे से भाग गए। फिलहाल हैबोवाल पुलिस मौके पर पहुंच कर गोलियों के खोल बरामद किए। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

  • ब्यास झड़प मामले में 400 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

    ब्यास झड़प मामले में 400 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

    अमृतसर: डेरा ब्यास के समर्थकों और निहंग सिंह के बीच हुई झड़प के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 400 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

    बता दें कि बीते दिन इस घटना पर ए.डी.जी.पी. लॉ एंड ऑर्डर अर्पित शुक्ला अमृतसर में प्रेस कांफ्रेंस करते हुए कहा था कि ब्यास घटना की जांच जारी है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि दोनों पक्षों से बातचीत हो की गई है और दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। दोनों पक्षों को आश्वासन दिया गया है कि जांच के बाद ही जायज कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

  • पंजाब: दर्दनाक सड़क हादसे में 3 बच्चों सहित 5 की मौत

    पंजाब: दर्दनाक सड़क हादसे में 3 बच्चों सहित 5 की मौत

    फैमिली समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहा था परिवार

    लुधियानाः पंजाब के लुधियाना में देर रात चंडीगढ़ रोड़ पर बड़ा हादसा हो गया। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मरने वालों में 3 बच्चियां व 2 लोग शामिल है। घायलों को CMC अस्पताल उपचार के लिए ले जाया जा रहा था कि रास्ते में ही घायलों ने दम तोड़ दिया। मरने वालों की पहचान माही (5), खुशी (3), संजना (30) जैस्मीन और राजेश के रूप में हुई है। मरने वाले पुरानी माधोपुरी के रहने वाले है। मरने वाले राजेश की पत्नी प्रिया की गंभीर हालत को देखते हुए उसे सीएमसी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां अभी भी उसकी हालत गंभीर ही बनी हुई है।

    जानकारी के अनुसार परिवार चंडीगढ़ से फैमिली समारोह में शामिल होकर देर रात वापस घर लौट रहा था। करीब 2:45 बजे चंडीगढ़ रोड स्थित फोर्टिस अस्पताल के नजदीक हादसे का शिकार हो गया। कार की रफ्तार तेज होने के चलते कार डिवाइडर से टकरा कर बिजली के खंभे से टकराई। इस दौरान कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। कार में मौजूद 6 लोगों में से चालक सहित महिला व बच्चियों मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कार की गती 100 से अधिक थी जिस कारण कार का संतुलन बिगड़ गया। थाना फोकल पाइंट के अधीन पड़ती पुलिस चौकी जीवन नगर के इंचार्ज गुरमीत सिंह ने बताया कि मामले की सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे थे, जहां गाड़ी बुरी तरह से टूट चुकी थी। उन्होंने बताया कि जांच करने पर सामने आया है कि कार की स्पीड 100 से अधिक थी। मरने वालों के शवों को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।

  • डेरा ब्यास समर्थकाें और निहंगाें के बीच झड़प के बाद घटनास्थल पर पहुंचे डीजीपी गाैरव यादव, पुलिस अधिकारियों की बैठक जारी

    डेरा ब्यास समर्थकाें और निहंगाें के बीच झड़प के बाद घटनास्थल पर पहुंचे डीजीपी गाैरव यादव, पुलिस अधिकारियों की बैठक जारी

    अमृतसरः पंजाब में राधा स्वामी डेरा ब्यास के समर्थकाें और निहंगाें के बीच हुए खूनी टकराव के बाद डीजीपी गौरव यादव ने रविवार रात घटनास्थल पर पहुंच कर जायजा लिया। इस मौके पर बार्डर जोन के आइजी मनीष चावला, एसएसपी (देहाती) स्वप्न शर्मा ने डीजीपी को प्रत्येक पहलू पर जानकारी दी। फिलहाल अभी पुलिस ने किसी पक्ष पर केस दर्ज नहीं किया है। पता चला है कि पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए गहनता से जांच की जा रही है।

    पुलिस लाइन देहाती में पुलिस अधिकारियों की बैठक

    सोमवार की सुबह भी पुलिस लाइन देहाती में पुलिस अधिकारियों की इसी घटना को लेकर बैठक चलती रही। उल्लेखनीय है कि गायों का डेरा प्रेमियों की जमीन में घुसने पर यह विवाद हुआ था। डेरा प्रेमियों ने समझा कि निहंग अपनी गायों को लेकर उनकी जमीन पर कब्जा करने की नीयत से घुस आए हैं।

    इसे लेकर दोनों पक्षों में ईंट-पत्थर चले और लाठियां भी चली। दोनों पक्षों के हवाई फायर भी हुए। घटना के बारे में पता चलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे। पुलिस द्वारा हवाई फायर और लाठीचार्ज कर आरोपितों को खदेड़ दिया गया था। मामले में चार लोग गंभीर जख्मी हुए थे। जबकि पुलिस कर्मी सहित चार लोगों को मामूली चोटें लगी थी। इसे मामले में करीब दो दर्जन लोगों को हिरासत में लिया गया है और घटनास्थल से टूटी कार कब्जे में ली गई है।

  • डेरा राधा स्वामी और निहंग प्रमुख बाबा पाला सिंह के समर्थकों के बीच खूनी झड़प, एक की मौत, कई घायल

    डेरा राधा स्वामी और निहंग प्रमुख बाबा पाला सिंह के समर्थकों के बीच खूनी झड़प, एक की मौत, कई घायल

    अमृतसरः ब्यास में राधा स्वामी डेरा समर्थकों और निहंग प्रमुख बाबा पाला सिंह के समर्थकों के बीच खूनी झड़प होने का मामला सामने आया है। राधा स्वामी ग्रुप की तरफ से हुई फायरिंग में एक निहंग के मरने की पुष्टि हुई है और दर्जनों घायल है।

    ब्यास हाईवे पर पूरी तरह से जाम हो गया है और तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। बता दें कि निहंग प्रमुख बाबा पाला के समर्थकों के 4 लोगों के मरने की सूचना है लेकिन इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है।