Category: Himachal>Baddi

  • पंजाबः SGPC ने काली पगड़ियां पहन सरकार के खिलाफ निकाला रोष मार्च, जानें मामला

    पंजाबः SGPC ने काली पगड़ियां पहन सरकार के खिलाफ निकाला रोष मार्च, जानें मामला

    अमृतसरः पंजाब के अमृतसर में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने बंदी सिखों की रिहाई  को लेकर शनिवार को विरोध प्रदर्शन किया। एसजीपीसी के सदस्य व कर्मचारियों ने काली पगड़ियां बांध रोष प्रदर्शन किया। इसके बाद पैदल मार्च डीसी कार्यालय की तरफ रवाना हुए।

    बतां दे कि एसजीपीसी ने बंदी सिखों की रिहाई के लिए कमेटी का भी गठन किया हुआ है। जिन्होंने देश के प्रधानमंत्री और गृहमंत्री को खत लिख मिलने के लिए समय भी मांगा, लेकिन अभी तक किसी भी कार्यालय से मिलने का समय नहीं दिया गया। अब एक तरफ जहां भारत 75वां अमृत महोत्सव मनाने की तैयारी में जुट गया है, वहीं एसजीपीसी ने आज बंदी सिखों के लिए प्रदर्शन करने के लिए प्रदर्शन शुरू कर दिया है।

    एसजीपीसी का कहना है कि बंदी सिखों की सजाएं पूरी हो चुकी हैं, लेकिन फिर भी बंदी सिख जेलों में बंद हैं। देश का संविधान प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार देता है, लेकिन सिखों के प्रति सरकारों का रवैया नकारात्मक रहा है। इस सिख विरोधी रवैये के कारण ही पिछले 30 साल से कैद सिखों को न्याय नहीं मिल रहा है।

    वहीं दूसरी ओर इस मामले को लेकर एसजीपीसी के प्रधान एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने कहा कि एक तरफ देश अपनी आजादी की 75वीं वर्षगांठ मना रहा है, वहीं दूसरी तरफ देश को आजाद कराने वाले सिखों को अपने मूल अधिकारों के लिए ‘संघर्ष’ करना पड़ रहा है। 

  • पंजाब : 2 लावारिस गाड़ियां मिलने से मचा हड़कंप, जांच के लिए पहुंची बम निरोधक टीम 

    पंजाब : 2 लावारिस गाड़ियां मिलने से मचा हड़कंप, जांच के लिए पहुंची बम निरोधक टीम 

    लुधियानाः जिलें के जालंधर बाईपास चौक पर दो लावारिस कारें मिलने से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस भी हरकत में आई दिखी। दरअसल, एक इनोवा कार और दूसरा सामान ले जाने वाला छोटा हाथी काफी समय से वहां पर खड़ा था। वहां पर मौजूद लोगों ने चौक पर खड़े पुलिस कर्मियों को सूचना दी कि एक इनोवा गाड़ी और एक छोटा हाथी देर शाम से चौक के बीच में खड़े है।

    एसीपी ने तुरंत मामले की बम निरोधक दस्ते को दी सूचना 

    उन्होंने बताया कि इन वाहनों का कोई वारिस सामने नहीं आया है। चौक पर खड़े सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत सलेम टाबरी थाने की पुलिस को सूचना दी। एसीपी मनिंदर बेदी भी वाहनों को लावारिस हालत में पाकर मौके पर पहुंचे। एसीपी ने मौका देखकर तुरंत बम निरोधक दस्ते को सूचित किया। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा।

    बम निरोधक टीम ने चौक को किया सील

    बम निरोधक दस्ते ने पूरे चौक को सील कर दिया। लोगों के करीब 100 फीट की दूरी पर खड़े होने के पश्चात टीम ने जांच शुरू की। इनोवा के हर हिस्से की पूरी तरह से जांच की गई। बम निरोधक दस्ते की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है, जबकि छोटे हाथी का मालिक खुद मौके पर आकर गाड़ी ले गया। लावारिस वाहन मिलने के बाद एडीसीपी रूपिंदर कौर सरां भी मौके पर पहुंचीं। चेकिंग के दौरान कई लोगों के वाहनों की भी चेकिंग की गई।

    स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए: एसीपी

    एसीपी मनिंदर बेदी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। पुलिस अलर्ट पर है ताकि कोई असामाजिक तत्व माहौल न बिगाड़े। मनिंदर बेदी ने कहा कि उन्होंने खुद चौक में पार्क में अपना ऑफिस बनवाया हुआ है। उन्होंने कहा कि इस चौक में कार्यालय स्थापित करने का एक अन्य कारण यह है कि यह शहर का जालंधर बाईपास प्रवेश बिंदु है।

  • पंजाब: रेड करने गई CGST की टीम पर कारोबारी ने किया हमला, अधिकारियों ने भागकर बचाई जान

    पंजाब: रेड करने गई CGST की टीम पर कारोबारी ने किया हमला, अधिकारियों ने भागकर बचाई जान

    लुधियानाः जिलें में दुगरी के इलाके बसंत एवेन्यू से बड़ा मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक बसंत एवेन्यू में सीजीएसटी की टीम रेड करने पहुंचे। रेड दौरान सीजीएसटी और कारोबारी यशपाल मेहता में झड़प का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक इस दौरान पथराव भी बरसाए गए। इतना ही नहीं रेड दौरान विभाग की कारों के शीशे टूटने का मामला से सामने आया है। इस दौरान विभाग के अधिकारी जख्मी हो गए है। दोनों ओर से झड़प में कारोबारी के परिवार के लोगों को भी चोटें लगी हैं। मामले की सूचना मिलते ही चौकी बसंत एवेन्यू की टीम मौके पर पहुंची। 

    कारोबारी यशपाल मेहता के परिसर में सीजीएसटी विभाग पर हुआ हमला

    दरअसल, सीजीएसटी विभाग की टीम बसंत एवेन्यू में कारोबारी यशपाल मेहता के परिसर में रेड करने के लिए पहुंची थी। इस दौरान विभाग का कहना है कि यशपाल मेहता के खिलाफ विभाग ने बोगस बिंलिग करने के आरोप में मामला दर्ज किया था, जबकि इस केस में यशपाल मेहता के बेटे रोहित मेहता को गिरफ्तार कर लिया था और अब वह जमानत पर है। अधिकारियों ने बताया कि यशपाल मेहता की पिछले काफी समय से वह तलाश कर रहे थे।

    अधिकारियों का आरोपः यशपाल के साथियों ने पत्थर बरसाएं और कार के तोड़े शीशे

    अधिकारियों ने बताया कि आज उन्हें सूचना मिली थी कि यशपाल मेहता अपने निवास स्थान पर है तो वह वहां पर रेड करने के लिए पहुंचे थे। इस मामले को लेकर उन्होंने बताया कि उनके पास यशपाल के खिलाफ एरेस्ट वारंट व अन्य दस्तावेज भी थे। लेकिन इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने टीम पर हमला कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि कारोबारी यशपाल के साथियों ने उन पर पत्थर बरसाएं और उनके कार के शीशे भी तोड़ दिए। जिसके बाद उन्होंने मौके से भाग कर अपनी जान बचाई। 

    उधर, विभाग की टीम जानवूझ कर उनको परेशान कर रही थीः कारोबारी

    वहीं दूसरी ओर, कारोबारी के परिवार के लोगों का आरोप था कि विभाग की टीम जानवूझ कर उनको परेशान कर रही थी, जबकि उनके पास कोई भी दस्तावेज नहीं थे। विभाग के अधिकारियो ने बताया कि इस संबंध में पुलिस को शिकायत दी गई है। चौकी बसंत एवेन्यू के प्रभारी ने बताया कि विभाग के अधिकारियों के बयान दर्ज कर लिए है। वहीं कारोबारी यशपाल के बयान भी दर्ज कर मामले की जांच की जाएंगी।

  • पंजाबः Golden Temple में बच्ची के शव के मामले में महिला गिरफ्तार

    पंजाबः Golden Temple में बच्ची के शव के मामले में महिला गिरफ्तार

    अमृतसर : पंजाब के अमृतसर में गोल्डन टेंपल परिसर में एक बच्ची का शव रखकर फरार हुई महिला को राजपुरा पुलिस ने पकड़ लिया है। महिला चालाकी से राजपुरा में बच्ची के गुम होने की शिकायत दर्ज करवा रही थी। लेकिन शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की तरफ से तस्वीरें व वीडियो वायरल किए जाने के बाद महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार महिला यमुनानगर की रहने वाली बताई जा रही है।

    एसजीपीसी से मिली जानकारी के अनुसार, बच्ची का शव घंटाघर दरवाजे की तरफ प्लाजा में पड़ा हुआ था। शव की सूचना एसजीपीसी कार्यालय में पहुंची तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके साथ ही एसजीपीसी ने बच्ची को छोड़ने वाले की तलाश सीसीटीवी कैमरों में करनी शुरू कर दी। जिसमें उन्हें एक संदिग्ध महिला दिखी। एसजीपीसी ने समय ना गवांते हुए तुरंत तस्वीरों व वीडियो का वायरल कर दिया।

    राजपुरा थाने में शिकायत दर्ज करवाने पहुंची महिला 

    दोपहर अमृतसर थाना ई-डिवीजन की पुलिस को राजपुरा पुलिस ने फोन कर जानकारी दी। दरअसल, महिला राजपुरा पहुंची थी। जहां उसने राजपुरा पुलिस में शिकायत दर्ज करवानी चाही कि वह गोल्डन टेंपल गई थी, लेकिन उसकी बच्ची वहां गुम हो गई। लेकिन राजपुरा पुलिस के पास महिला की तस्वीरें पहले ही पहुंच चुकी थी। राजपुरा पुलिस ने महिला को पहचान लिया और हिरासत में ले लिया।

    बच्ची को क्यों मारा, पूछताछ में होगा स्पष्ट

    शुरुआती जांच में पता चला है कि महिला यमुना नगर की रहने वाली है। वहीं दूसरी तरफ अमृतसर पुलिस महिला को गिरफ्तार करने के लिए निकल चुकी है। अमृतसर पुलिस का कहना है कि पूछताछ के बाद ही महिला के बारे में पूरी जानकारी दे पाएंगे। इतना ही नहीं, उसने बच्ची को क्यों मारा और वहां क्यों छोड़ा, इसके बारे में भी पूछताछ के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

  • पंजाबः हमलावारों ने सासंद रवनीत सिंह बिट्टू के पीए पर किया हमला

    पंजाबः हमलावारों ने सासंद रवनीत सिंह बिट्टू के पीए पर किया हमला

    लुधियानाः जिलें से बड़ी ख़बर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक स्थानीय अयाली चौक पर आज सुबह हथियारबंद हमलावरों द्वारा किए गए हमले में सांसद रवनीत सिंह बिट्टू के निजी सहायक हरजिंदर सिंह ढींडसा घायल हो गए। उन्हे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं डॉक्टरों ने उसे आईसीयू में रखा गया है। सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और मामले की जांच की जा रही है।

    जानकारी के मुताबिक सांसद रवनीत सिंह बिट्‌टू के पीए हरजिंदर सिंह पर हमला योजना बना कर किया गया है। करीब 10 से 15 लोगों ने हमला किया है। घायल के चोट इतनी लगी है कि उसके सिर में अंदरुनी चोटें मारी है। उनकी एक बाजू चोटिल है। वहीं सिर पर 10 से 15 टाकें लगे है। सरेआम हमलावर आते है और मारपीट कर आसानी से फरार हो जाते है। कही न कही पुलिस की बड़ी लापरवाही नजर आ रही है।

  • श्री दरबार साहिब में मिला छोटी बच्ची का शव, CCTV  आई सामने

    श्री दरबार साहिब में मिला छोटी बच्ची का शव, CCTV आई सामने

    अमृतसर : पंजाब के अमृतसर में गोल्डन टेंपल परिसर में एक बच्ची का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। यह शव श्री दरबार साहिब के बाहर प्लाजा घंटा घर के नजदीक हाथ धोने वाले नल के पास मिला। इस संबंध में स्थानीय पुलिस को सूचना दे दी गई है। चौकी घंटा घर दरबार साहिब की पुलिस बच्ची को जांच के लिए सिविल अस्पताल अमृतसर ले गई और डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    पुलिस चौकी ग्लाइरा घंटा घर ने इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कर शव को सिविल अस्पताल अमृतसर में रखवा दिया है। पुलिस के मुताबिक, लड़की ढाई फीट लंबी है, उसने साफ नीले रंग की ड्रेस, नारंगी रंग की निकर और गुलाबी रंग की सैंडल पहनी हुई है। इस संबंध में पुलिस ने एक विज्ञापन जारी कर जनता से इनकी पहचान करने की अपील की है।

    श्री दरबार साहिब के प्रबंधकों ने संगत से अनुरोध किया है कि अगर कोई इस लड़की को जानता है या इस लड़की से संबंधित कोई जानकारी है, तो कृपया कार्यालय श्री दरबार साहिब (संपर्क संख्या: 9781130219) या स्थानीय कॉरिडोर चौकी पर हमें बताएं। सीसीटीवी फुटेज में इस लड़की के साथ एक संदिग्ध महिला देखी गई है, अगर किसी को इसके बारे में कोई जानकारी है तो कृपया उक्त नंबर या कोतवाली ग्लयारा चौकी पास पर साझा करें।

    पुलिस का कहना है कि बच्ची का शव गोल्डन टेंपल के अंदर जाने वाले दरवाजे के पास हाथ धोने वाली जगह के करीब पड़ा हुआ था। देखकर लग रहा था, जैसे बच्ची सो रही है। बच्ची देखने में भी अच्छे घर की लग रही है और ना ही उसके शरीर पर किसी चोट का निशान है। पुलिस बच्ची के परिवार का पता लगाने में जुट गई है।

  • पंजाबः लूटपाट के मामलों में पुलिस कांस्टेबल गिरफ्तार, नशे के लिए दातर से करते थे लोगों पर हमला 

    पंजाबः लूटपाट के मामलों में पुलिस कांस्टेबल गिरफ्तार, नशे के लिए दातर से करते थे लोगों पर हमला 

    लुधियाना: पंजाब में लूटपाट की वारदातों को लेकर पुलिस दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, लेकिन गिरफ्तार किए गए आरोपियों को लेकर अजब मामला सामने आया है। दरअसल, गिरफ्तार किए आरोपियों में पुलिस ने अपने ही एक कांस्टेबल लूटपाट के मामले में गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी नशे की पूर्ति के लिए दातर से लोगों पर हमला कर उन्हें लूटते थे। वहीं वारदात को अंजाम दे रहे गिरोह के दो गुर्गों को लोगों ने मौके पर पकड़ लिया। इनमें एक पुलिस कांस्टेबल निकला।

    गिरोह के दो सदस्य चकमा देकर मौके से हुए फरार

    हालांकि गिरोह के दो और सदस्य चकमा देकर मौके से फरार हो गए। पकड़े जाने के समय कांस्टेबल पुलिस वर्दी में था। उसके पास से पुलिस का पहचान पत्र भी मिला है। गुस्साए लोगों ने उनकी जमकर धुनाई की फिर उन्हें पुलिस के हवाले किया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान संगरूर जिले के गांव आदमपाल के रहने वाले कांस्टेबल इंद्रजीत सिंह और लुधियाना के ताजपुर रोड की इंदिरापुरी के करण कुमार के रूप में हुई है। थाना मोती नगर की पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

    दवाई लेकर आ रहे युवक को चारों आरोपियों ने घेरकर दिया वारदात को अंजाम

    इनके फरार हुए साथियों की पहचान जगराओं के गांव चौकीमान निवासी मंजीत सिंह और जमालपुर की पुलिस कालोनी निवासी प्रिंस के रूप में हुई। कांस्टेबल इंद्रजीत सिंह जमालपुर पुलिस कालोनी में रहता है। वह सर्किट हाउस गार्द में तैनात है। पुलिस ने ग्यासपुरा के बाबा दीप सिंह नगर निवासी धनराज चौधरी की शिकायत पर कार्रवाई की है। उन्होंने बताया कि वे मूल रूप से बिहार के जिला औरंगाबाद के थाना मदानपुर के तहत आने वाले गांव जीकटिया के रहने वाले हैं। फोकल प्वाइंट स्थित नट बोल्ट बनाने वाली फैक्ट्री में काम करते हैं।

    उनकी तबीयत ठीक नहीं थी। उनके साथी उपिंदर कुमार और पंकज चौधरी उसे डाक्टर के पास दवा दिलवाकर लौट रहे थे। बाबा दीप सिंह नगर में रेलवे लाइन के पास दो मोटरसाइकिल पर आए चार लोगों ने उन्हें घेर लिया। इनमें से एक ने पुलिस की वर्दी पहन रखी थी। उन्होंने हमला कर दिया और उपिंदर की जेब से एक मोबाइल फोन और 500 रुपये निकाल लिए। पंकज चौधरी की जेब से भी मोबाइल और 500 रुपये निकाल लिए। लुटेरों ने उसकी गर्दन पर दातर रखकर मोबाइल और एक हजार रुपये छीन लिए। उसने शोर मचाया तो लोगों ने इकट्ठे होकर दो हमलावरों को पकड़ लिया जबकि दो मोटरसाइकिल पर सवार होकर फरार हो गए।

  • बड़ी ख़बरः टल गई कल पंजाब बंद की कॉल, डीसी ने सीएम मान से करवाई समुदाय की बात, जाने मामला

    बड़ी ख़बरः टल गई कल पंजाब बंद की कॉल, डीसी ने सीएम मान से करवाई समुदाय की बात, जाने मामला

    अमृतसरः पंजाब में आप पार्टी के एडवोकेट जनरल रहे अनमोल रतन सिंह सिद्धू द्वारा एससी/बीसी वर्ग को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में 12 अगस्त को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक पंजाब बंद का आह्वान किया गया। यह एलान वाल्मीकि टाइगर फोर्स ऑल इंडिया और गुरु रविदास टाइगर फोर्स पंजाब द्वारा संयुक्त रूप से दिया गया। लेकिन अब पंजाब बंद के ऐलान को लेकर बड़ी ख़बर सामने आई है।

    दरअसल, उम्मीद की जा रही है कि वाल्मीक संगठनों द्वारा कल के पंजाब बंद का आह्वान स्थगित कर दिया जाएगा। वाल्मीक समुदाय की मांगों पर पंजाब सरकार गंभीरता से विचार कर रही है। दरअसल अमृतसर के डीसी हरप्रीत सिंह सूदन, डीसीपी परमिंदर सिंह भंडाल और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने वाल्मीकी संगठनों के नेताओं को आश्वासन दिया और कहा कि इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारियों ने वाल्मीकी संगठन के नेताओं को मुख्यमंत्री भगवंत मान से बात भी करवाई है। जिसके बाद सीएम मान ने 19 अगस्त को बैठक करने का समय दे दिया है। जिसके बाद वाल्मीकी समुदाय के नेता ने पंजाब बंद की दी गई काल को टालने का फैसला किया है।

    बता दें कि बीते दिन इस मामले को लेकर चंडीगढ़ में कैबिनेट मंत्री कुलदीप धालीवाल के साथ बैठक के दौरान उक्त घोषणा मामले का सकारात्मक समाधान नहीं होने के कारण की गई थी। यह घोषणा अमृतसर के वाल्मीकि तीर्थ स्थान से जारी आदेशों में की गई थी। उन्होंने इस दौरान शुक्रवार को सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक पंजाब पूरी तरह बंद रखने का ऐलान किया था। 

  • पंजाबः पीएनबी बैंक में लुटेरों ने पिस्तौल के बल पर लूटे लाखों रुपए, घटना सीसीटीवी में कैद

    पंजाबः पीएनबी बैंक में लुटेरों ने पिस्तौल के बल पर लूटे लाखों रुपए, घटना सीसीटीवी में कैद

    लुधियानाः जिले में लूटपाट के मामले एक बार फिर से बढ़ने शुरू हो गए है। वहीं ताजा मामला मुल्लांपुर तहसील के देतवाल गांव स्थित पंजाब नेशनल बैंक में हुई लूट का सामने आया है। जानकारी के मुताबिक लूटेरे पीएनबी बैंक की देतवाल शाखा में बंदूक की नोक पर बैंक के कैशियर से 7.44 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए।

    वारदात बैंक में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है, सीसीटीवी कैमरों में लुटेरों की तस्वीरें सामने आई हैं। बैंक में लूट की सूचना मिलते ही लुधियाना देहाती के वरिष्ठ पुलिस कप्तान हरजीत सिंह, एसपी. (एच) हरिंदर सिंह परमार, एसएचओ अजीतपाल सिंह अपनी पुलिस पार्टी के साथ देतवाल गांव पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले लिए है और मामले की जांच में जुट गए है।

  • पंजाबः राखी के दिन दो बहनों के इकलौते भाई के साथ घटी दर्दनाक घटना

    पंजाबः राखी के दिन दो बहनों के इकलौते भाई के साथ घटी दर्दनाक घटना

    लुधियानाः जिलें में एक तरफ जहां राखी का त्योहार मनाया जा रहा है तो दूसरी तरफ मुल्लांपुर दाखा से दुखद खबर सामने आई है। जहां त्योहार के दिन 2 बहनों के इकलौते भाई की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक की मां के बयान और घटना स्थल से कुछ दूरी पर मोटरसाइकिल की पहचान मिलने के बाद दाखा पुलिस ने एक प्रवासी युवक और उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।


    मृतक की पहचान गांव रकबा जतिंदर सिंह के रूप में हुई है। मृतक युवक की मां स्वर्ण कौर पत्नी गांव रकबा निवासी स्वर्गीय दलीप सिंह ने बताया कि वह घरेलू कामकाज करती है और उसकी दो बेटियां और एक बेटा था। दोनों बेटियों की शादी हो चुकी है और बेटा जतिंदर सिंह सबसे छोटा था और खेती करता था।