Category: Himachal>Baddi

  • पंजाब: कलयुगी के पिता ने ढाई साल के बच्चे को नहर में फेंका, मौत

    पंजाब: कलयुगी के पिता ने ढाई साल के बच्चे को नहर में फेंका, मौत

    लुधियानाः जिलें के श्री भैनी साहिब से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक कलयुगी पिता ने अपने ढाई साल के बच्चे को नहर में फेंक दिया। बच्चे को नहर में फेंकने के बाद आरोपी ने खुदकुशी करने के बारें में सोचा लेकिन हिम्मत नहीं कर पाया। आरोपी की पहचान श्री भैनी साहिब निवासी भूपिंदर सिंह के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि उन्होंने हरजीत कौर के साथ लव मैरिज की थी।

    पत्नी बुटीक चलाती है लेकिन 8वीं पास होने के कारण वह खुद कोई काम नहीं करता है, जिसके चलते वह दामाद बनकर घर में रहता था। काम नहीं करने के कारण उसका अक्सर पत्नी से झगड़ा होता रहता था और ससुराल वाले अक्सर उसे ताना मारते थे। भूपिंदर सिंह को शराब पीने की बहुत लत थी। 11 सितंबर को उसने शराब पीकर अपने ढाई साल के बेटे के साथ आत्महत्या कर ली।

    उसने अपने बेटे को पुल पर नहर में धकेल दिया, लेकिन नहर में कूदने की हिम्मत नहीं हुई लेकिन डर के मारे घर वापस नहीं आया। भूपिंदर के घर नहीं लौटने पर पत्नी हरजीत कौर ने अपने पति और बेटे की गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने दोनों की तलाश शुरू कर दी। दूसरे दिन पुलिस ने भूपिंदर सिंह को पकड़ कर पूछताछ की तो उसने अपना जुल्म कबूल कर लिया।

  • पंजाबः पुलिस ने नमक मंडी में दी दबिश, पटाखों का जखीरा किया बरामद

    पंजाबः पुलिस ने नमक मंडी में दी दबिश, पटाखों का जखीरा किया बरामद

    लुधियानाः दिवाली के त्यौहार से पहले पुलिस ने पटाखे रखने वालों शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। वहीं जिले में थाना कोतवाली की पुलिस ने देर रात गुड़मंडी के पीछे नमक मंडी में दबिश दी। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक पटाखा कारोबारी ने सड़क पर ही पटाखों की पेटियां तिरपाल में छिपा रखी है। पुलिस को गुप्त सूचना दी गई कि देर रात के समय माल इधर से उधर होना था। समय रहते पुलिस ने नमक मंडी में दबिश दी और 250 से 300 पेटियां पटाखों की बरामद कर ली।

    बता दें ये तो अभी सिर्फ पटाखों की पेटियां इतनी मात्रा में मिलना ट्रेलर है। बताया जा रहा है कि जिस जगह ये पेटियां मिली है उसके सामने ही एक बिल्डिंग है जिसमें बड़ी मात्रा में पटाखा स्टोर हुआ है। पुलिस की दबिश देख मौके से उस बिल्डिंग को कुछ लोग ताला जड़ कर चले गए। गनीमत रही कि इस बाजार में कोई आग लगने जैसी घटना नहीं हुई नहीं तो पटाखें पड़े होने के कारण बहुत बड़ा हादसा हो जाना था। इस मामले में एडीसीपी रुपिंदर कौर सरां ने थाना कोतवाली के एसएचओ कुलदीप सिंह को आदेश दिए है कि बिल्डिंग की चैकिंग करवा कर वीडियोग्राफी कर रिपोर्ट की जाए। पटाखा कारोबारी संजय सिंगला पर पुलिस ने मामला दर्ज कर दिया है। बता दें इन पटाखों की कीमत 20 से 25 लाख बताई जा रही है।

    सैटिंग करवाने के लिए पुलिस पर बनाया जा रहा था राजनीतिक दबाव

    इतनी बड़ी मात्रा में पटाखा मिलना पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी है लेकिन पटाखा रखने वाले व्यक्ति के कुछ लोग पुलिस पर राजनीतिक दबाव बना रहे थे। वहीं जो पुलिस कर्मचारी मौके पर तैनात थे उन्हें दूसरे शहरों के पुलिस अधिकारियों को फोन आ रहे थे। लेकिन पुलिस ने किसी की एक न सुनी और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया। पुलिस मुताबिक पटाखों की पेटियों की संख्या इतनी अधिक है कि अभी माल का कुछ अंदाजा नहीं लग रहा।

    गुड़मंडी में पटाखों को आग लगने से हो चुका है बड़ा हादसा

    बता दें कि काफी समय पहले गुड़मंडी में पटाखों को आग लग गई थी जिस कारण बहुत बड़ा हादसा हुआ था। इसके बाद से ही पुलिस हरकत में आई है और दिवाली के दिनों में किसी को स्लम बाजारों में पटाखे रखने के आदेश नहीं है। अब आज जिस बाजार में पटाखे स्टोर हुए थे यहां यदि आग लग जाए तो फायर ब्रिगेड भी मौके समय रहते आग न बुझा पाए। स्लम इलाका होने के कारण यहां अक्सर हजारों लोगों का आना जाना लगा रहता है। वहीं रोजना लाखों रुपये का कारोबार चावल, आटा, तेल आदि बेचने वाले करते है। कई दुकानदारों का भी कहना था कि समय रहते पुलिस ने जो कार्रवाई कर दी तो बेहतर किया नहीं तो कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता था। पटाखों की पेटियों की लोडिंग करके देर रात 1 बजे थाना कोतवाली रखवाया गया। पूरी घटनाक्रम की वीडियोग्राफी करके उच्चाधिकारियों को भेजी जा रही है।

    एडीसीपी रुपिंदर कौर सरां ने की लोगों को सूचना देने की अपील

    एडीसीपी रुपिंदर कौर सरां ने कहा कि शहर वासियों की सुरक्षा पहल के आधार पर है। लोगों से आग्रह है कि पुलिस का साथ दे। जो लोग गलत तरीके से पटाखें आदि रिहायशी इलाकों में स्टोर कर रहे है उनके बारे में बताए पुलिस कार्रवाई करेगी। वहीं लोगों से अपील भी है कि बिना लाइसेंस या बिना किसी सुरक्षा के पटाखों को बाजारों में न रखे।

  • पंजाबः इलाके में ग्रेनेड मिलने से मचा हड़कंप 

    पंजाबः इलाके में ग्रेनेड मिलने से मचा हड़कंप 

    लुधियानाः जिलें से बड़ी ख़बर सामने आई है। राहों रोड़ स्थित गांव में बम मिलने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया। गांव में खुदाई का काम चल रहा था इस दौरान वहां बम मिलने से हड़कंप मच गया। मामले की सूचना मिलते ही थाना मेहरबान की पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि मौके से ग्रेनेड बरामद हुआ है, जोकि काफी पुराना है, और उस पर जंग लगी हुई है। फिलहाल पुलिस ने ऐहतियातन बम के  आस-पास मिट्टी की बोरिया रखवा दी है।

  • पंजाबः एक्शन में आया RTA विभाग, बस और टिप्परों सहित 18 वाहनों पर की कार्रवाई, 9 वाहन किए जब्त 

    पंजाबः एक्शन में आया RTA विभाग, बस और टिप्परों सहित 18 वाहनों पर की कार्रवाई, 9 वाहन किए जब्त 

    अमृतसरः पंजाब सरकार एक्शन के मूड में दिखाई दे रही है। इसी के चलते आज जिला ट्रांसपोर्ट विभाग ने कार्रवाई की है। रीजनल ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी (RTA) अर्शदीप सिंह ने गोल्डन गेट के पास अमृतसर आने वाली और अमृतसर से जाने वाली बसों, टिप्पर व स्कूल बसों की चैकिंग की। इस कार्रवाई के बीच 9 वाहनों को जब्त किया गया।

    आरटीए विभाग से मिली जानकरी के अनुसार, विभाग ने कुल 18 वाहनों पर कार्रवाई की। इसमें प्राइवेट बसें, स्कूल बसें और टिप्पर शामिल हैं। विभाग की तरफ से टैक्स न भरने वाले कमर्शियल वाहनों पर कार्रवाई के आदेश जारी किए गए हैं। कागजों की कमी और टैक्स की अदायगी न करने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। आरटीए के अधिकारी अर्शदीप सिंह ने बताया कि राज्य सरकार ने स्कूली बच्चों की सुरक्षा के लिए सेफ स्कूल वाहन मुहिम को चलाया है।

    स्कूल बसों को गाइडलाइंस जारी की गई हैं, जिसमें बस के अंदर कैमरा, सुरक्षा के लिए सीट बेल्ट्स, सीट के अनुसार बच्चों की गिनती आदि जरूरी नियम हैं। इनकी पालना नहीं करने वालों के चालान काटे जा रहे हैं। आरटीए की तरफ से की गई कार्रवाई के तहत 9 वाहनों को जब्त किया गया है, जिनमें 4 बसें और 5 ट्रक व टिप्पर शामिल हैं। वाहनों के पास परमिट नहीं था। इतना ही नहीं, कुछ ने समय से टैक्स की अदायगी भी नहीं की थी।

  • पंजाबः चेन छीनने आए बदमाशों से भिड़ी टीचर, घटना सीसीटीवी में कैद

    पंजाबः चेन छीनने आए बदमाशों से भिड़ी टीचर, घटना सीसीटीवी में कैद

    लुधियानाः जिले के कस्बा खन्ना में एक महिला की दलेरी का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। महिला ने बहादुरी दिखाते हुए चेन छीनने आए बदमाशों के इरादों को नाकाम कर दिया। महिला ने उनसे मुकाबला किया, लेकिन इस दौरान वह चोटिल हो गई, लेकिन बदमाश उसकी चेन नहीं छीन पाए। घटना खन्ना के पीरखाना रोड की है। चौधरी भीषण प्रकाश पार्क के पास स्कूटी पर आ रही टीचर गले से चेन झपटने की कोशिश कर रहे दो बाइक सवार बदमाशों से भिड़ गई। महिला ने 10 मिनट तक झपटमारों का डटकर मुकाबला किया।

    काफी खींचतान भी हुई, लेकिन महिला ने बाइक पर बैठे बदमाश को नीचे गिरा दिया। बाइक सवार जैसे ही महिला के गले से चेन झपटने लगे तो उसने पीछे बैठे युवक को दबोच लिया। बाइक सवार महिला को घसीटते हुए ले गए, लेकिन महिला ने युवक को नहीं छोड़ा। चीख-पुकार सुनकर लोग भी घरों से बाहर आ गए। इस आपाधापी में भागते हुए महिला गिर भी गई, लेकिन बाइक सवार को उसने छोड़ा नहीं। महिला की दलेरी के सामने आखिरकार बाइक सवार बदमाश घुटने टेक गया और जान बचाकर साथी सहित भागा।

    पीड़ित टीचर मीनू ने बताया कि वह अपने बच्चे को लेकर स्कूटी पर घर आ रही थी। बाइक सवार पहले से उसका पीछा कर रहे थे। जैसे ही वह अपने घर के दरवाजे के आकर रूकी तो बाइक सवारों ने उसके गले में पहनी चेन को झपटना चाहा, लेकिन उसने तुरंत बाइक सवार को धक्का देते हुए पकड़ लिया। बाइक सवार उसे घसीटते हुए ले गए, लेकिन उसने युवक को नहीं छोड़ा।

    महिला से छुड़ाने के चक्कर में युवक भी गिर गया। इतने में महिला ने शोर मचाया तो पड़ाेसी इक्ट्ठे हो गए। लोगों को इक्ट्ठा होता देख कर बाइक सवार मौके से जान बचाकर भाग गए। बदमाशों के हाथ सिर्फ महिला की चुन्नरी ही लगी। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। पुलिस को मामले की सूचना दी गई। सीसीटीवी में नजर आ रहे बदमाशों की तलाश की जा रही है।

  • अमृतसरः निजी स्कूल को उड़ाने की धमकी को लेकर हुआ खुलासा, जाने किसने किया था मैसेस वायरल

    अमृतसरः निजी स्कूल को उड़ाने की धमकी को लेकर हुआ खुलासा, जाने किसने किया था मैसेस वायरल

    अमृतसरः पंजाब के अमृतसर में अब स्प्रिंग डेल स्कूल को इंस्टाग्राम पर बम से उड़ाने की धमकी वायरल हो गई। यह उसी तरह का मैसेज था, जैसा बीते दिनों डीएवी पब्लिक स्कूल के स्टूडेंट्स की तरफ से जारी किया गया था। पुलिस ने तीन घंटे में ही मामले को सुलझा दिया और दो स्टूडेंट्स की पहचान की, जिन्होंने मैथ्स की परीक्षा से बचने के लिए इस अफवाह को फैलाया था। डीसीपी इन्वेस्टिगेशन मुखविंदर सिंह भुल्लर ने जानकारी दी कि दो आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई शुरू की है। इनमें से एक के नाम पर मोबाइल की सिम है, जिससे यह मैसेज को फैलाया गया। पुलिस ने अफवाह फैलाने और आईटी एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई शुरू की है। मिली जानकारी के अनुसार इंस्टाग्राम पर स्प्रिंग डेल स्कूल को बम से उड़ाने का मैसेज वायरल हो गया। यह मैसेज वॉट्स एप चैट का स्क्रीन शॉट था, जिसमें उर्दू भी लिखी गई थी।

    इस मैसेज में स्पष्ट लिखा था कि स्प्रिंग डेल स्कूल में 16 सितंबर 2022 को प्लांटेशन ड्राइव होगी। इसी दौरान बम से स्कूल के C4 ब्लॉक को उड़ाया जाएगा। बचना चाहते हो तो बच लो। मैसेज के बाद स्कूल भी हरकत में आया और इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस के साइबर सैल ने भी एक्टिव होकर आरोपियों का पता तीन घंटे में लगा लिया। मैसेज के बारे में जब स्कूल प्रशासन को जानकारी मिली तो उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी सीनियर पुलिस अधिकारियों को दी। स्प्रिंग डेल स्कूल की तरफ से एक बयान भी जारी किया गया। जिसमें बम का मैसेज सर्कुलेट होने की बात कही गई। लेकिन पेरेंट्स व टीचर्स को ना घबराने की भी बात कही गई। उनका कहना था कि सर्कुलेट किया गया मैसेज वैसा ही है, जैसा बीते दिनों डीएवी पब्लिक स्कूल के स्टूडेंट्स की तरफ से जारी किया गया था। स्कूल ने रुटीन की तरह ही स्कूल लगाने की भी बात कही।

    पुलिस ने तीन घंटों में ही मामले को सुलझा लिया। डीसीपी मुखविंदर सिंह ने जानकारी दी कि स्कूल के ही दसवीं के दो स्टूडेंट्स का नाम आगे आ रहा है। नाबालिग होने के कारण उनके नाम व पहचान को उजागर नहीं कर रही। लेकिन पुलिस ने एक के पिता को गिरफ्तार किया है। जिनमें नाम पर सिम था और इसी सिम से मैसेज वायरल किया गया। दूसरे स्टूडेंट के पिता के रोल की जांच की जा रही है। डीसीपी मुखविंदर सिंह ने जानकारी दी कि 16 सितंबर को 10वीं कक्षा का गणित का पेपर है, जिससे बचने के लिए ही बच्चों ने यह कदम उठाया। बच्चों की कोशिश थी कि इस पेपर को कुछ समय के लिए स्थगित करवा दिया जाए। लेकिन इसके साथ ही पुलिस ने वार्निंग जारी की है कि अगर आगे भी ऐसा फिर हुआ तो सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।

    डीसीपी मुखविंदर सिंह ने कहा कि स्प्रिंग डेल स्कूल को मिली धमकी मामले में एक बच्चे के पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं वार्निंग भी दी कि स्टूडेंट्स स्कूल में पढ़ने आते हैं, अगर धमकी जैसे गलतियां करते हैं, तो कानूनी तौर पर ही कार्रवाई होगी। इतना ही नहीं, अगर पेरेंट्स अपने बच्चों को स्मार्ट फोन देते हैं तो उन पर निगरानी रखना भी उन्हीं की जिम्मेदारी होगी।

  • पंजाबः  छावनी मोहल्ला में कार सवार युवकों ने चलाई गोलियां, एक घायल

    पंजाबः  छावनी मोहल्ला में कार सवार युवकों ने चलाई गोलियां, एक घायल

    लुधियानाः पंजाब में क्राइम की वारदाते लगातार बढ़ती जा रही है। आए दिन गोली चलने के मामले सामने आ रहे है। वहीं आज ऐसा ही मामला लुधियाना से देखने को मिला है। शहर के दोमोरिया पुल के साथ छावनी मोहल्ला में गोली चलने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि कुछ कार सवार युवकों ने मोटरसाइकिल पर जा रहे दो नौजवानों पर जानलेवा हमला किया है, जिससे कि एक नौजवान बुरी तरह से घायल हो गया है।

    घायल की पहचान हैबोवाल के टल्ली के रूप में हुई है। हमला किसी पुरानी रंजिश के चलते किया गया है। फिलहाल हमलावर मौके से फरार बताए जा रहे हैं। मौके पर लोगों की काफी भीड़ जमा हो गई, वहीं दूसरी तरफ इस तरह सरेआम फायरिंग से लोगों में खौफ पाया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही रूपिंद्र कौर एडीसीपी 1 और एसीपी सुमित सूद मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया जा रहा है। गोली चलने के मामले को लेकर पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ कर रहे है।

  • पंजाबः एयरपोर्ट पर यात्री ने CISF अधिकारी को मारा थप्पड़, FIR दर्ज

    पंजाबः एयरपोर्ट पर यात्री ने CISF अधिकारी को मारा थप्पड़, FIR दर्ज

    अमृतसरः श्री गुरु रामदास अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक यात्री और एक सीआईएसएफ अधिकारी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इस दौरान यात्री ने सीआईएसएफ इंस्पेक्टर को थप्पड़ जड़ दिया। पुलिस ने यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया है और कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। यात्री की पहचान इटली के खुशाल सिंह शाहबाजपुर के रूप में हुई है और वह स्पाइसजेट की फ्लाइट से रोम जा रहा था।

  • पंजाबः सड़क पर भिड़े पति-पत्नी और सास, मौके पर पहुंची पुलिस 

    पंजाबः सड़क पर भिड़े पति-पत्नी और सास, मौके पर पहुंची पुलिस 

    अमृतसर: जिलें के कचहरी चौक उस समय रणभूमि में बदल गया जब पति-पत्नी और सास में हो रही बहस मारपीट में बदल गई। हालात तो ऐसे बने कि वहां पर पुलिस को आकर मामला सुलझाना पड़ेगा। दरअसल, किसी बात को लेकर पति-पत्नी में झगड़ा हुआ। जिसके बाद महिला सड़क पर ही हंगामा करने लगी। आप वीडियो में देख सकते हैं कि वह कार के आगे लेट जाती है हालांकि इस दौरान उसका पति और बच्चे उसे रोकते हैं। वहीं फिर सास और उस महिला में मारपीट होती है। दोनों एक दूसरे को सड़क पर लेटाकर मारती हैं। मामला बढ़ता देख वहां पुलिस पहुंचती है और उन तीनों को शांत करवाती है।

  • पंजाबः इस जिलें में NIA ने सभी होटल किए सील, 2 संदिग्ध काबू

    पंजाबः इस जिलें में NIA ने सभी होटल किए सील, 2 संदिग्ध काबू

    खन्ना: पंजाब सहित देशभर में एनआईए की टीम गैंगस्टरों के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। गैंगस्टर्स के ISI और खालिस्तानी आतंकियों के साथ संबंधों को लेकर एनआईए की टीम यह रेड कर रही है। इस दौरान पंजाब के 25 शहरों पर रेड चल रही है। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, जग्गू भगवानपुरिया से लेकर कई गैंगस्टरों के गांव और घरों की तलाशी ली जा रही है।

    वहीं खन्ना में भी एनआईए के इनपुट पर पंजाब पुलिस कार्रवाई कर रही है। यह रेड 3 डीएसपी, 4 एसएचओ समेत करीब 50 कर्मचारियों द्वारा की जा रही है। जानकारी के मुताबिक इस दौरान सभी होटल सील कर दिए गए हैं और अमृतसर के दो संदिग्धों को भी काबू किया गया है।