Category: Himachal>Baddi

  • पंजाबः एयरपोर्ट पर मंकीपाक्स को लेकर हाई अलर्ट

    पंजाबः एयरपोर्ट पर मंकीपाक्स को लेकर हाई अलर्ट

    अमृतसरः केरल में मंकीपाक्स के तीन केस और राजधानी दिल्ली में 31 साल महिला के केस की रिपोर्ट आने के बाद अमृतसर स्थित श्री गुरु रामदास अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर स्क्रीनिंग शुरू कर दी गई है। प्रभावित देशों से आने वाले यात्रियों की जांच की जा रही है। विशेषकर, त्वचा पर रैशेज या खुजली की शिकायत वाले यात्रियों को फौरन अस्पताल में आइसोलेट करने के आदेश हैं। हालांकि अभी तक कोई संदिग्ध मरीज नहीं मिला है।

    हर यात्री की हो रही थर्मल स्कैनिंग 

    एयरपोर्ट पर पहुंचने होने वाले हर यात्री की थर्मल स्कैनिंग की जा रही है। पहले चरण में यदि कोई यात्री बुखार से पीड़ित पाया जाता है तो उसके चेहरे पर हाथों की जांच की जाती है। त्वचा पर रैशेज (दाने) या खुजली की शिकायत होने पर अस्पताल में आइसोलेट करने का प्रविधान है।

    एयरपोर्ट पर तैनात डा. एसपी सिंह ने बताया कि हम एक-एक मरीज की जांच कर रहे हैं। अभी तक कोई संदिग्ध मरीज सामने नहीं आया है। इसके अलावा एयरपोर्ट पर बार-बार सैनिटाइजेशन अभियान चलाया जा रहा है।

    राज्य के सभी सिविल सर्जनों को अलर्ट रहने के आदेश 

    बता दें कि दो दिन पहले ही पंजाब स्वास्थ्य विभाग के डायरेक्टर डा. रणजीत सिंह ने केंद्र सरकार की हिदायतों के बाद राज्य के सभी सिविल सर्जनों को अलर्ट रहने को कहा था। उन्होंने ही अमृतसर व मोहाली के सिविल सर्जनों को एयरपोर्ट अथारिटी के साथ तालमेल कर विदेश से आने वाले यात्रियों की स्क्रीनिंग करने के आदेश दिए थे।जिला स्तर भी हर जिला अस्पताल में एक विशेष आईसोलेशन वार्ड बनाने और पिछले 21 दिन में विदेश से आए यात्रियों में से जो मंकीपाक्स के मरीज के संपर्क में रहा हो, उनकी निगरानी करने को कहा था।

  • पंजाबः एनकाऊंटर से पहले रूपा और मन्नू ने गैंगस्टर गोल्डी बराड़ को किया था फोन

    पंजाबः एनकाऊंटर से पहले रूपा और मन्नू ने गैंगस्टर गोल्डी बराड़ को किया था फोन

    अमृतसर: अमृतसर में शार्पशूटर जगरूप रूपा और मनप्रीत मन्नू के एनकाउंटर पर गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने अहम खुलासे किए है। गोल्डी ने कहा कि मैंने इन दोनों को सरेंडर करने को कहा था। उन्होंने कहा कि हम तुझे अपनी आखिरी परफार्मेंस दिखाकर जाएंगे। रूपा और मन्नू ने पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला का क किया था। यह कत्ल कनाडा बैठे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने ही कराया था। गोल्डी ने सोशल मीडिया पर एनकाउंटर के बारे में बयान दिया है।

    गोल्डी बराड़ ने लिखा कि थोड़े दिन पहले अमृतसर एनकाउंटर हमारे 2 भाईयों की मौत हो गई। जगरूप और मनप्रीत दोनों भाई हमारे बब्बर शेर थे। इन्होंने हमारे लिए बहुत कुछ किया। हम हमेशा इनके अहसानमंद रहेंगे। इनकी फैमिली के लिए हर वक्त हाजिर हैं। पूरी मदद करेंगे। मैं छोटे भाई गोली काजीकोट का धन्यवाद करता हूं, जिसने इन दोनों की मुझसे मुलाकात करवाई थी।

  • पंजाबः अमृतसर में हुए गैंगस्टरों के एनकाउंटर की होगी जांच

    पंजाबः अमृतसर में हुए गैंगस्टरों के एनकाउंटर की होगी जांच

    चंडीगढ़: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस के मामले में पंजाब पुलिस ने हाल ही में अमृतसर के अटारी बॉर्डर के नजदीक गैंगस्टरों का एनकाउंटर किया था। अमृतसर में पुलिस द्वारा किए गए एनकाउंटर की अब जांच की जाएगी। एनकाउंटर की जांच के लिए आईजी बॉर्डर रेंज मोहनीश चावला ने स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) का गठन कर दिया है। जिसकी जिम्मेदारी एसपी- डीटैक्टिव गुरदासपुर को सौंपी गई है। इसके अलावा इस टीम में अमृतसर रूरल में अजनाला के डीएसपी और एसएचओ घरिंडा को भी शामिल किया गया है। गौरतलब है कि इस मामले की एसडीएम अजनाला पहले से ही मजिस्ट्रेट जांच कर रहे हैं। 

    20 जुलाई को रूपा और मन्नू का किया था एनकाउंटर

    बता दें कि 20 जुलाई को बॉर्डर एरिया अटारी के गांव भकना में पुलिस ने एनकाउंटर के दौरान सिंगर सिद्धू मूसेवाला के दो कातिलों जगरूप सिंह रूपा और मनप्रीत सिंह मन्नू को मार गिराया था। जिसके बाद मामले की जांच के लिए मजिस्ट्रेट इंक्वायरी शुरू हो गई। दोनों गैंगस्टरों के पोस्टमार्टम भी मजिस्ट्रेट की अगवाई में किए गए। इसके बाद अब आईजी बॉर्डर रेंज मोहनीश चावला ने भी SIT का गठन कर दिया है। जो इस पूरे घटनाक्रम की विस्तृत रिपोर्ट बनाकर आईजी बॉर्डर रेंज को देंगे।

    पुलिस अधिकारियों और गांव के लोगों से की जाएगी पूछताछ

    वहीं आईजी बॉर्डर रेंज मोहनीश चावला ने जानकारी दी कि सिटी की अध्यक्षता एसपी – डी गुरदासुपर डॉ. मुकेश कुमार करेंगे। उनके अलावा डीएसपी अजनाला संजीव कुमार और एसएचओ घरिंडा इंस्पेक्टर करमपाल सिंह इस टीम का हिस्सा होंगे। उनका कहना है कि यह घटना अमृतसर में हुई थी। इसलिए इसकी जांच की जिम्मेदारी दूसरे शहर के अधिकारी को सौंपी गई है। इस दौरान एनकाउंटर में शामिल सभी पुलिस अधिकारियों और गांव के लोगों से पूछताछ की जाएगी और इसकी रिपोर्ट बनाकर सरकार को सौंपी जाएगी। 

  • पंजाबः दरबार साहिब में सोने की किरपान से विधायक कुंवर विजय प्रताप को किया गया सम्मानित

    पंजाबः दरबार साहिब में सोने की किरपान से विधायक कुंवर विजय प्रताप को किया गया सम्मानित

    अमृतसर: जिले के विधायक एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी कुंवर विजय प्रताप आज श्री हरिमंदर साहिब में नतमस्तक हुए है। इस मौके पर दरबार-ए-खालसा जथेबंदी द्वारा कुंवर विजय प्रताप को सोने की किरपान देकर सम्मानित किया गया। जत्थेबंदी ने कहा कि 2015 में बरगाड़ी में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की अपवित्रता के लिए दुनिया भर में रहने वाले लेवा सिख नाम के गुरु नानक आज तक न्याय का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन इस बेहद गंभीर मुद्दे पर सरकार की ओर से कोई संतोषजनक कार्रवाई नहीं की गई है।

    तथाकथित पंथक सरकार के दौरान बेअदबी और कोटकपुरा, बहबल कलां में फायरिंग की घटना हुई थी। 2017 में कांग्रेस की कैप्टन सरकार के दौरान गठित जांच दल के सदस्य माननीय कुंवर विजय प्रताप सिंह ने बिना किसी डर के अपनी जांच रिपोर्ट के दौरान तथ्यों और सबूतों के साथ बेअदबी और गोली मारने की घटना के असली दोषियों का निष्पक्ष रूप से पर्दाफाश किया, लेकिन कैप्टन सरकार जांच का पालन न करने के कारण आरोपी फरार हो गया।

  • पंजाबः शार्प शूटरों की शिनाख्त करने पहुंचे मूसेवाला के पिता

    पंजाबः शार्प शूटरों की शिनाख्त करने पहुंचे मूसेवाला के पिता

    अमृतसरः पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस को लेकर बड़ी ख़बर सामने आई है। बीते दिन जिले के ग्राम भकना के पास पुलिस मुठभेड़ में मारे गए शार्प शूटरों के शव को देखने के लिए बलकौर सिद्धू अमृतसर पहुंचे है। बलकौर सिद्धू आज मारे गए कातिलों के  पोस्टमार्टम वाली जगह पर गए है। अमृतसर पहुंचे सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने कहा है कि यह अभी शुरुआत है, उनकी लड़ाई लंबी है। दो के मरने से उनका बेटा वापस नहीं आ जाएगा। वह अपने बेटे को इंसाफ दिलाने के लिए लड़ते रहेंगे।

    बता दें कि बुधवार ही अमृतसर के भकना में पंजाब पुलिस की टीम ने सिद्धू मूसेवाला की हत्या करने वाले दो गैंगस्टरों जगरूप सिंह रूपा और मनप्रीत सिंह मन्नू को एनकाउंटर में मार गिराया। जिसके बाद उनके शवों को सिविल अस्पताल मॉर्चरी में रखवा दिया गया। आज उनका मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम भी किया जाना है। लेकिन उससे पहले पंचनामा तैयार करने की प्रक्रिया को पूरा किया जा रहा है। जिसमें सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह का होना भी जरूरी था।

    सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह यहां दोनों मृतक गैंगस्टरों रूपा और मन्नू की पहचान करने के लिए पहुंचे हैं। मोर्चरी में उनकी शिनाख्त के बाद ही पोस्टमार्टम की अगली कार्रवाई शुरू होनी है। इसी के चलते वह अमृतसर के सिविल अस्पताल में पहचान के लिए पहुंचे हैं। सिविल अस्पताल आने से पहले बलकौर सिंह घरिंडा थाने में गए थे। जहां वह स्थानीय पुलिस अधिकारी से मिले और सीधा सिविल अस्पताल पहुंच गए।

  • पंजाब: गैंगस्टरों के एनकाउंटर के बाद 2 दिनों तक इलाका सील

    पंजाब: गैंगस्टरों के एनकाउंटर के बाद 2 दिनों तक इलाका सील

    अमृतसरः पंजाबी सिंगर मूसेवाला मर्डर केस में पुलिस ने बीते दिन बड़ी कार्रवाई करते शार्प शूटर्स मनप्रीत उर्फ मन्नू कुस्सा और जगरूप रूपा को मार गिराया। पुलिस ने 6 घंटे चली मुठभेड़ में पुलिस ने चार गैंगस्टर्स को मार गिराया गया। मिली जानकारी के मुताबिक शार्प शूटरों की मौत के बाद आज सुरक्षा एजेंसियां हवेली और उसके आसपास की तलाशी ले रही है। पुलिस को आशंका है कि हवेली और उसके आसपास हथियारों की खेप हाे सकती है। उधर पता चला है कि घरिंडा थाने की पुलिस ने मारे गए जगरूप सिंह रूपा और मनप्रीत सिंह के खिलाफ हत्या प्रयास के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।

    देर रात घटना से एक और पिस्तौल बरामद

    एफआईआर के मुताबिक पुलिस ने घटनास्थल पर एक एके-47 और 2 पिस्तौल दिखाए हैं। पता चला है कि देर रात तक हवेली की सर्च के दौरान पुलिस को एक पिस्तौल और मिला है। घटनास्थल पर मीडिया कर्मियों को जाने की अनुमति नहीं दी गई है। वहीं इस घटनाक्रम के बाद अगले दो दिनों तक इलाके को सील कर दिया गया है। इसके साथ ही किसी भी तरह की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। इस बात की जानकारी अमृतसर के डीसीपी (डिटेक्टिव) मुखविंदर सिंह भुल्लर ने दी।

    जगरूप रूपा का शव लेने पहुंचे पिता 

    गैंगस्टर जगरूप सिंह रूपा का शव लेने के लिए उनके स्वजन पहुंच गए हैं। सिविल अस्पताल में रूपा और मनप्रीत सिंह मन्नू का पोस्टमार्टम किया जाना है। इसके पश्चात रीति-रिवाजों के साथ तरनतारन में रूपा का परिवार की तरफ से अंतिम संस्कार किया जाएगा। शव लेने के लिए रूपा के पिता बलविंदर सिंह पारिवारिक सदस्यों के साथ यहां पहुंचे थे। वहीं गैंगस्टर मनु के पारिवारिक सदस्यों का इंतजार किया जा रहा है।

    डाक्टरों का 3 सदस्सीय बोर्ड करेगा पोस्टमार्टम

    डाक्टरों का 3 सदस्सीय बोर्ड यह पोस्टमार्टम करेगा जिसमें मेडिकल कालेज के 2 डाक्टर और एक सिविल हॉस्पिटल का डाक्टर शामिल है। एसडीएम की अगुवाई में वीडियोग्राफी के साथ पोस्टमार्टम की सारी कार्रवाई की जानी है। पोस्टमार्टम कमरे में जब जगरूप सिंह रूपा के कपड़ों की तलाशी ली गई तो उसमें से कई जिंदा कारतूस भी पुलिस को मिले हैं, जिन्हें पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।

  • पंजाबः IG Parmar ने मंडियानी गांव सील कर चलाया सर्च अभियान

    पंजाबः IG Parmar ने मंडियानी गांव सील कर चलाया सर्च अभियान

    लुधियानाः पंजाब में नशे पर नकेल कसने के लिए डीजीपी गौरव यादव ने सख्त आदेश जारी किए हुए है। वहीं लुधियाना के गांव मंडियानी में बुधवार को आईजी एसपीएस परमार भारी पुलिस फोर्स के साथ सर्च अभियान चलाया। इस दौरान पूरे गांव को पुलिस ने सील कर दिया। गांव के गणमान्य लोगों और सरपंच के साथ आईजी परमार ने बैठक की। इसके बाद गणमान्यों को साथ लेकर गांव में सर्च अभियान चलाया।

    एक-एक घर की ली गई तालाशी

    गांव के एक-एक घर में पुलिस ने चेकिंग की। आईजी परमार ने गांव निवासियों से कहा कि यदि कोई व्यक्ति गांव में नशा बेचने आए या कोई खरीदने आए तो लोग तुरंत पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले का नाम गुप्ता रखा जाएगा। बताया जा रहा है कि पिछले 1 महीने में पुलिस ने मुल्लांपुर में 16 के करीब नशा तस्करों के खिलाफ मामले दर्ज किए हैं। 

    गांव में नशा को लेकर दी थी सूचना 

    गांव की सरपंच ने आईजी परमार को बताया कि कुछ लोगों ने पुलिस को गांव में बिकने वाले नशा को लेकर सूचना दी थी, जिसके बाद पुलिस की अब गांव में गश्त भी तेज हो गई है। आईजी परमार ने कहा कि गांव के सरपंच ने बताया है कि 3-4 घर ऐसे हैं जो नशा तस्करी करते हैं। बताया जा रहा है कि कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस ने मामला भी दर्ज किया है।

  • पंजाबः कारोबारी ने की आत्महत्या, प्लास्टिक कारोबारियों में रोष

    पंजाबः कारोबारी ने की आत्महत्या, प्लास्टिक कारोबारियों में रोष

    लुधियानाः पंजाब के लुधियाना से बड़ी ख़बर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार को जिलें में प्लास्टिक के कारोबारी के सुसाइड का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि प्लास्टिक कारोबारी की पिछले 2 महीने से फैक्ट्री बंद थी। कारोबारी का काम ठप्प हो चुका था और उसने बैंकों से लोन ले रखे थे। कारोबारी की बैंकों की किश्तें टूट रही थीं, जिसके चलते वह आर्थिक रूप से कमजोर हो चुका था। इस वजह से मानसिक रूप से परेशान होकर उनसे फंदा लगा लिया।

    कारोबारी की मौत से प्लास्टिक कारोबारियों में रोष

    कारोबारी की पहचान विक्की गाबा निवासी धर्मपुरा गली नंबर 1 के रूप में हुई है। सुबह जब परिवार के सदस्य उसे जगाने कमरे में गए तो उनके पैरों तले से जमीन खिसक गई। उन्होंने देखा कि विक्की गाबा का शव पंखे से झूल रहा था। यह देख परिवार चीखने चिल्लाने लगा। घर में शोर मचता देख आस-पास के लोग जमा हो गए। परिवार के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। घटना स्थल पर पहुंची चौकी धर्मपुरा की पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाया और कब्जे में लिया। विक्की गाबा का शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। वहीं कारोबारी की मौत से प्लास्टिक कारोबारियों में रोष है। प्लास्टिक कारोबारी एसोसिएशन के चेयरमैन सुशील कुमार ने कहा कि पिछले 2 महीने से प्लास्टिक कारोबार बंद पड़ा है।

    कामकाज ठप्प होने से आत्म हत्याएं कर रहे कारोबारी

    कारोबारियों की हालत इतनी दयनीय हो गई है कि वे आत्म हत्याएं कर रहे हैं। विक्की गाबा लिफाफा बनाने का काम करते थे। 3 महीने से फैक्ट्री बंद होने से जहां कारोबार ठप्प हो गया, वहीं उनकी लेबर भी बेरोजगार हो गई। कारोबार की खस्ता हालत से वह परेशान था। वहीं बैंकों से लिए कर्ज के कारण भी वह मानसिक दबाव में चल रहा था।

    लिफाफे बंद होने के कारण कारोबार प्रभावित 

    उन्होंने कहा कि यदि आज एक कारोबारी ने आत्म हत्या की है तो आने वाले समय में कई और प्लास्टिक कारोबारी भी यही कदम उठा सकते हैं। बताया जा रहा है कि पंजाब सरकार ने लिफाफे बंद कर दिए थे। इस कारण कारोबार प्रभावित हो गया था। कारोबारी कह रहे हैं कि 75 माइक्रोन लिफा‌फा शुरू करवाया जाए, अन्यथा कारोबार खत्म हो जाएगा।

  • पंजाबः पुलिस और गैंगस्टरों में चली मुठभेड़ में मारे सभी गैंगस्टर्स 

    पंजाबः पुलिस और गैंगस्टरों में चली मुठभेड़ में मारे सभी गैंगस्टर्स 

    अमृतसरः पंजाब के अमृतसर से आ रही बड़ी खबर सामने आई है। पंजाबी सिंगर मूसेवाला मर्डर में के मामले में आज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हत्याकांड में शामिल शार्प शूटर्स मनप्रीत उर्फ मन्नू कुस्सा और जगरूप रूपा को मार गिराया है। वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने करीब 6 घंटे चली मुठभेड़ में पुलिस ने सभी शार्प शूटर्स को मार गिराया है। मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने चार गैंगस्टर्स को मार गिराया गया है।

    इस एनकाउंटर में सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस से जुड़े दो गैंगस्टर भी ढेर हुए हैं। इनका नाम जगरूप रूपा और मनप्रीत उर्फ मनु खुसा है। आज अटारी बॉर्डर से करीब 10 किमी दूर होशियारपुर में पंजाब पुलिस और शार्प शूटर के बीच एनकाउंटर हो रहा है। वहीं यहां 3 में से 2 गैंगस्टर की पहचान हो गई है जबकि अभी एक की पहचान नहीं हो पाई है।

    बताया जा रहा है कि गैंगस्टर्स के पास भारी मात्रा में असलहा मौजूद था, जिस कारण से करीब 6 घंटे से पुलिस और गैंगस्टरों के बीच फायरिंग चली। वहीं गैंगस्टर को टास्क फोर्स, स्पेशल ऑपरेशन सेल, आर्गनाइज्ड क्राइम कंट्रोल यूनिट के साथ-साथ पंजाब पुलिस के जवानों ने भी चौतरफा घेर कर आप्रेशन को अंजाम दिया। सभी गैंगस्टर अटारी बॉर्डर के पास चीचा भाकनाकलां गांव की एक पुरानी हवेली के अंदर यह सभी गैंगस्टर छिपे हुए थे। वहीं, फायरिंग में 3 पुलिस वाले भी घायल हुए हैं जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुठभेड़ में पुलिस ने एक-47 की बरामद की है।

    डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि सिद्धू मूसेवाला हत्या मामले में जो 4 शूटर की आज मुठभेड़ में मौत हुई है। 3 पुलिसकर्मी घायल हैं, जो खतरे से बाहर हैं। मौके से एक एके-47 और पिस्तौल बरामद हुआ है। मौके से एक बैग भी बरामद हुआ। जांच चल रही है।

    आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, बदमाश जगरूप सिंह रूपा और मनप्रीत सिंह उर्फ मन्नू कुसा गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या में कथित तौर पर शामिल थे। ये दोनों फरार थे। उन्होंने बताया कि बल ने इलाके की घेराबंदी कर ली और लोगों से घरों में रहने को कहा गया। उस स्थान से गोलियां चलने की आवाजें सुनाईं दीं जहां आरोपियों के छिपे होने की बात कही जा रही थी।

    गांव में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। गौरतलब है कि गायक शुभदीप सिंह सिद्धू उर्फ सिद्धू मूसेवाला की 29 मई को मानसा गांव में कुछ लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। सीसीटीवी फुटेज में रूपा और कुसा 21 जून को मोगा जिले में समालसर में मोटरसायकिल पर बैठे दिखाई दिए थे।

  • पंजाबः गैंगस्टर जगरूप रूपा के बाद मन्नु का भी पुलिस मुठभेड़ में एनकाउंटर

    पंजाबः गैंगस्टर जगरूप रूपा के बाद मन्नु का भी पुलिस मुठभेड़ में एनकाउंटर

    अमृतसरः पंजाब से बड़ी ख़बर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक अमृतसर स्थित गांव होशियार नगर से गैंगस्टर के एनकाउंटर होने की सूचना सामने आई है। सिद्धू मूसेवाला हत्या मामले से जुडे जगरूप रूपा व मन्नु कुस्सा के साथ पुलिस की मुठभेड़ चली और दोनों और से ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गई।

    सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मूसेवाला की गोली मारकर हत्या करने वाले गैंगस्टर मनप्रीत मन्नू और जगरूप रूपा को अमृतसर में अटारी सीमा के पास होशियार नगर गांव में पंजाब पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया हैं। बताया जा रहा है कि 3 से 4 बदमाश और छुपे हुए है। इस मामलें में एसएचओ सुखवीर सिंह का कहना है कि ‘आरोपी गैंगस्टर है या आंतकी अभी नही कहा जा सकता’। बताया जा रहा है कि 3 घंटे तक चले इस एनकाउंटर में एक निजी चैनल का पत्रकार घायल हुआ है।

    दोनों और से हो रही फायरिंग कोलेकर गांव के लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। जगह-जगह पुलिस तैनात है। मौके पर एंबुलेंस और बुलेटप्रूफ गाड़ियां मौजूद है।  मिली जानकारी मेें पता चला है कि अभी भी पुलिस और गैंगस्टरों में मुठभेड़ जारी है।