Category: Himachal>Baddi

  • लुधियाना में जाली सर्टिफिकेट बनवाकर बैंककर्मी ने म्युचुअल फंड से  ठगे 49 करोड़ रुपए, गिरफ्तार

    लुधियाना में जाली सर्टिफिकेट बनवाकर बैंककर्मी ने म्युचुअल फंड से ठगे 49 करोड़ रुपए, गिरफ्तार

    लुधियाना: पंजाब के लुधियाना जिले से ठगी मारने का मामला सामने आया है। लुधियाना पुलिस ने एचडीएफसी बैंक की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। दरअसल, आरोपी संदीप खुद एचडीएफसी म्युचुअल फंड की फिरोजगांधी मार्केट ब्रांच में काम करता है। आरोपी ने लोगों के जाली डेथ सर्टिफिकेट बनवाकर उनके 49 करोड़ रुपए निकलवा लिए।

    एचडीएफसी बैंक के अधिकारी शीशपाल सिंह ने करवाई शिकायत दर्ज 

    इस मामले को लेकर लुधियाना में एचडीएफसी बैंक के सीनियर अधिकारी शीशपाल सिंह ने पुलिस में संदीप सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। लुधियाना के डिवीजन नंबर 5 थाने की पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया है। लुधियाना सीआईए-1 के इंस्पेक्टर राजेश शर्मा ने मंगलवार को रेड करके संदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी संदीप सिंह लुधियाना के भाई रणधीर सिंह (BRS) नगर का रहने वाला है। 

    संदीप सिंह निकलवा चुका 48 करोड़ रुपए 

    बैंक प्रबंधन की ओर से पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, संदीप सिंह म्युचुअल फंड में पैसा लगाने वालों के फर्जी डेथ सर्टिफिकेट बनवाकर उनके पैसे निकलवा लेता था। बताया जा रहा है कि वह अब तक अलग-अलग लोगों के खातों से 48 करोड़ 98 लाख 42 हजार 270 रुपए निकलवा चुका है।

    संदीप को लगभग सभी क्लाइंट्स की होती थी जानकारी 

    बताया जा रहा है कि म्युचुअल फंड कंपनी का कर्मचारी होने की वजह से संदीप सिंह को तमाम ऐसे खातों की जानकारी होती थी जिनमें या तो लंबे समय से ट्रांजेक्शन नहीं हो रहा था या जो लंबे समय से ऑपरेटिव नहीं थे। संदीप को लगभग सभी क्लाइंट्स की भी जानकारी होती थी इसलिए वह बहुत ही शातिर तरीके से लोगों के फर्जी डेथ सर्टिफिकेट बनवाकर उनके अकाउंट्स में पड़ी रकम निकलवा लेता था।

    पुलिस को कई लोगों के शामिल होने का शक


    पुलिस को इस सारे मामले में संदीप सिंह के साथ कई और लोगों के भी शामिल होने का शक है। जाली डेथ सर्टिफिकेट बनवाने से लेकर म्युचुअल फंड की रकम संबंधित लोगों को पता चले बगैर अन्य बैंक खातों में ट्रांसफर करवाने या उसे निकलवाने तक का सारा खेल इकलौते आदमी के बस से बाहर का है।

    लुधियाना पुलिस संदीप सिंह से पूछताछ कर पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वह किस-किस आदमी के म्युचुअल फंड के पैसे निकलवाए जाने हैं? इसका चुनाव कैसे करता था। उसके साथ और कौन-कौन लोग शामिल हैं। संदीप सिंह को बुधवार को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा ताकि घपले की सही रकम और उसकी ठगी का शिकार बने लोगों की लिस्ट पता चल सके।

  • अमृतसर में महाराजा रणजीत सिंह की बरसी पर 266 श्रद्धालुओं का जत्था पाकिस्तान के लिए हुआ रवाना

    अमृतसर में महाराजा रणजीत सिंह की बरसी पर 266 श्रद्धालुओं का जत्था पाकिस्तान के लिए हुआ रवाना

    अमृतसर: पंजाब के अमृतसर से बड़ी ख़बर सामने आई है। शेरे पंजाब के सिख तीर्थयात्री महाराजा रणजीत सिंह की पुण्यतिथि मनाने के लिए आज श्रद्धालुओं का जत्था पाकिस्तान के लिए रवाना हुआ है। सिख तीर्थयात्री पाकिस्तान के विभिन्न तीर्थस्थलों पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे और पंजा साहिब में जयंती मनाएंगे। पाकिस्तान जाने वाले तीर्थयात्री सोमवार को शिरोमणि समिति के कार्यालय पहुंच गए थे।

    266 तीर्थयात्री पाकिस्तान के लिए हुए रवाना 

    एसजीपीसी के अध्यक्ष बलविंदर सिंह ने जहां सिख समुदाय को पासपोर्ट सौंपा, वहीं एसजीपीसी ने 277 पासपोर्ट वीजा के लिए भेजा था। जिनमें से 11 तीर्थयात्रियों के वीजा रद्द कर दिए गए। जिसके बाद अब 266 तीर्थयात्री पाकिस्तान के लिए रवाना हुए।

    30 जून को भारत वापिस आएंगे तीर्थयात्री

    शिरोमणि कमेटी के प्रभारी बलविंदर सिंह ने कहा कि तीर्थयात्री 21 जून यानि आज पाकिस्तान के लिए रवाना होंगे और 30 जून को भारत लौट आएंगे। दूसरी ओर, तीर्थयात्रियों का कहना है कि वे तीर्थस्थलों के दर्शन करने का अवसर पाकर खुश हैं। इन दिनों वे पाकिस्तान में सिख धर्मस्थलों का दौरा करेंगे और सरकार को तीर्थयात्रियों के वीजा में कटौती नहीं करनी चाहिए।

    विडियो देखने के लिए लिंक क्लिक करेंः अमृतसर में महाराजा रणजीत सिंह की बरसी पर 266 श्रद्धालुओं का जत्था पाकिस्तान के लिए हुआ रवाना

  • यात्रियों के लिए अहम ख़बरः पंजाब में इन जिलों में बस कर्मचारियों ने सरकार खिलाफ खोला मोर्चा, किया बस स्टैंड जाम

    यात्रियों के लिए अहम ख़बरः पंजाब में इन जिलों में बस कर्मचारियों ने सरकार खिलाफ खोला मोर्चा, किया बस स्टैंड जाम

    अमृतसरः पंजाब अमृतसर, लुधियाना और पटियाला जिले से ख़बर सामने आई है।  दरअसल, बस कर्मचारियों को वेतन ना मिलने के कारण एक बार फिर से कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। वहीं आज अमृतसर जिले में मई महीने का वेतन ना मिलने के कारण पनबस कर्मचारियों ने 2 घंटे के बस स्टैंड जाम करके रोष प्रदर्शन किया। जिसके कारण बस स्टैंड पर यात्रियों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। 

    लुधियाना में 12बजे से 2 बजे तक रहेगा बस स्टैंड बंद

    वहीं दूसरी ओर लुधियाना में पंजाब रोडवेज पनबस व पी.आर.टी.सी. कॉन्ट्रैक्ट वर्करों को राज्य सरकार की ओर से वेतन न मिलने के एवज में आज दोपहर 12:00 बजे से लेकर 2:00 बजे तक पंजाब के सभी बस स्टैंड बंद करके रोष प्रदर्शन किया जाएगा। उक्त जानकारी देते हुए डिपो प्रधान सतनाम सिंह ने बताया कि सरकार उनकी मांगों की तरफ बिल्कुल ध्यान नहीं दे रही है और अधिकारी टाल-मटोल वाली नीति अपना रहे हैं, जिस कारण समूह वर्करों में गहरा रोष पाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार का ऐसा ही रवैया ही रहा तो वह अपने संघर्ष को और तेज करेंगे।

    कॉन्ट्रैक्ट पर काम करने वाले कर्मियों के लिए नहीं बनाया कोई बजट

    अपनी मांगों को लेकर पनबस कर्मचारियों ने बस स्टैंड बंद करने की चेतावनी दे रखी है क्योंकि सरकार द्वारा कॉन्ट्रैक्ट पर काम करने वाले कर्मियों के लिए कोई बजट नहीं बनाया गया, जिस कारण वह संघर्ष करने को उतारू हो गए हैं और इसका खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ेगा और उन्हें बेहद परेशानी का सामना भी करना पड़ सकता है।

    पटियाला में पीआरटीसी कर्मचारियों ने खोला मोर्चा

    पटियाला में पीआरटीसी कर्मचारियों ने पेंशन और वेतन न मिलने के कारण सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सरकार से नाराज कर्मचारियों ने बस स्टैंड का गेट बंद कर प्रदर्शन किया। इस दौरान पीआरटीसी के कर्मचारियों ने कहा कि अगर हमें हमारे काम का वेतन नहीं मिलेगा तो घर का गुजारा कैसे होगा | इस दौरान कर्मचारियों ने पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

    विडियो देखने के लिए क्लिक करेंः  पटियाला में पीआरटीसी कर्मचारियों ने खोला मोर्चा

  • अमृतसरः विजीलैस विभाग ने इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के क्लर्क को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

    अमृतसरः विजीलैस विभाग ने इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के क्लर्क को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

    अमृतसरः पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद ही सीएम भगवंत मान ने रिश्वत लेने वालों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया। इसके लिए मान सरकार ने हेल्प लाइन नंबर भी जारी किया। इस हेल्पलाइन नंबर के जरिये विजीलेंस विभाग ने कई अधिकारियों पर कार्रवाई की।

    पीड़ित जगजीत सिंह ने दी थी शिकायत

    वहीं आज विजीलेंस विभाग ने अमृतसर में इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के क्लर्क को रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तार किया है। इसकी जानकारी देते हुए एसएसपी वरिंद्र सिंह संधू ने बताया कि उनके पास कंवलजीत सिंह पुत्र जगजीत सिंह नामक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी कि साल 2019 में उसने एक रिहायशी कोठी खरीदी थी।

    कोठी खरीद करने से पहले उसने इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के पास सारे कागजात चैक करवाए थे, जो सारे ठीक पाए गए थे। लेकिन बीते दिन तीन व्यक्ति उसके घर आए और अपने आपको बैंक का मुलाजिम बताया और कहा कि उसके द्वारा खरीदी की गई कोठी पर 60 लाख का कर्जा चल रहा है। 

    क्लर्क ने फाइल दिखाने के बदले मांगे 50 हजार रुपए

    जब वह इस बारे इंप्रूवमेंट ट्रस्ट अमृतसर में पता करने गया तो संबंधित क्लर्क दिनेश खन्ना ने उसकी फाइल दिखाने के बदले 50,000 रुपए रिश्वत की मांग की। जिसके लिए पीड़ित ने क्लर्क से काफी रिक्वेस्ट भी की।

    25000 रुपए में तय हुआ सौदा

    जिसके बाद क्लर्क ने पीड़ित के साथ 25000 रुपए में सौदा तय किया। जिसके बाद विजीलैस टीम ने आज कार्रवाई करते हुए उक्त क्लर्क को 25000 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ काबू किया है। आरोपी को काबू करके फिलहाल आगे की कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही विभाग की ओर से आगे की कार्रवाई को लेकर जानकारी दी जाएगी।

  • अमृतसर में कार सवार युवकों ने 19 साल के लड़के के सिर पर मारी गोली, हालत गंभीर, जाने मामला

    अमृतसर:  पंजाब में क्राइम का ग्राफ थमने का नाम नहीं ले रहा। राज्य में आए दिन गोली चलने के मामले सामने आ रहे है। वहीं आज अमृतसर के बाबा बकाला में गोली चलने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक अमृतसर के बाबा बकाला में 4 युवकों ने 19 साल के लड़के के सिर में गोली मार दी।

    दोस्त की शादी से लौट रहा था ऋषिवंत 

    बताया जा रहा है कि घायल ऋषिवंत दोस्त की शादी से लौट रहा था। युवक का रास्ते में गाड़ी की टक्कर को लेकर उक्त युवकों से विवाद हो गया। जिसके बाद दोनों पक्षों में मामला इतना बढ़ गया कि उक्त युवकों ने ऋषिवंत पर गोली चला दी। ऋषिवंत को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां डाक्टरों के मुताबिक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

    एक्सीडेंट को लेकर विवाद हुआ था डीएसपी हरकृष्ण सिंह


    वहीं दूसरी ओर इस मामले को लेकर बाबा बकाला के डीएसपी हरकृष्ण सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि दोनों पक्षों के बीच एक्सीडेंट को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद कार सवार चार युवकों ने ऋषिवंत पर गोली चला दी। उक्त आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। डीसएपी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। पीडि़त के बयान के आधार पर बनती कार्रवाई की जाएगी। 

    घायल युवक के पिता ने सीएम मान से की अपील

    दूसरी ओर घायल युवक के पिता ने सीएम भगवंत मान से कहा कि उक्त दोषियों को मौत की सजा दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि आज मेरे बेटे के साथ ऐसा हुआ है कल किसी और के साथ भी यह घटना हो सकती है। इसी के साथ घायल युवक के पिता ने सीएम से अपील करते हुए कहा कि पंजाब में बढ़ रहे क्राइम पर रोक लगाई जानी चाहिए। 

  • पंजाब में फिर बढ़ने लगे कोरोना के केसः 24 घंटों में 102 नए मामले आए सामने, पढ़ें सबसे ज्यादा किन दो जिलों में बढ़े केस

    पंजाब में फिर बढ़ने लगे कोरोना के केसः 24 घंटों में 102 नए मामले आए सामने, पढ़ें सबसे ज्यादा किन दो जिलों में बढ़े केस

    चंडीगढ़ः पंजाब में एक बार फिर से कोरोना वायरस के केसों में बढ़ौतरी होनी शुरू हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक पिछले 24 घंटे के दौरान 102 नए मामले सामने आए है। वहीं, लुधियाना जिले में एक संक्रमित ने दम तोड़ दिया। इसी के साथ राज्य की संक्रमण दर बढ़कर 0.99 प्रतिशत पहुंच गई है। मोहाली और लुधियाना जिले की बात करे तो इन दोनों जिलों में हालात ज्यादा खराब बने हुए हैं। दोनों जिलों में 60 नए मरीज मिले हैं। मोहाली की संक्रमण दर 10.65 प्रतिशत के पार पहुंच गई है।

    लुधियाना और मोहाली में सबसे ज्यादा एक्टिव केस

    पंजाब के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार कुल मिले 102 नए कोरोना संक्रमितों में सबसे अधिक लुधियाना और मोहाली के मरीज हैं। इन जिलों में क्रमश: 15-45 नए संक्रमण के मामले सामने आए हैं। वहीं बठिंडा में 7, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला में 6-6, होशियारपुर सहित 5 जिलों में 3-3, मोगा, रोपड़ में 2-2, फाजिल्का, कपूरथला और संगरूर में 1-1 नए मरीज मिले हैं। अप्रैल से अब तक की बात करें तो सूबे में 2230 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। 1728 लोग स्वास्थ्य लाभ लेकर ठीक हो चुके हैं। 13 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।


    नौ दिन में 300 पार हुए एक्टिव केस


    पंजाब में सबसे चिंताजनक बात यह है कि यहां तेजी से एक्टिव केसों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 11 जून से अब एक्टिव केसों की संख्या 235 से 566 पहुंच गई है। 11 जून को इन केसों की संख्या 235 दर्ज की गई थी। 9 दिन में राज्य में 331 एक्टिव केसों की बढ़ोतरी हुई है।

  • पंजाब सरकार ने दूसरे बजट सत्र से पहले अधिकारियों को दिए ये निर्देश

    पंजाब सरकार ने दूसरे बजट सत्र से पहले अधिकारियों को दिए ये निर्देश

    लुधियाना: 24 जून से शुरू होने जा रहे पंजाब विधानसभा का दूसरा बजट सत्र के चलते अधिकारियों द्वारा छुट्टी न लेने के संबंध में एक पत्र जारी किया गया है। पत्र में लिखा गया है कि पंजाब सरकार के अधिकारी सैशन के दौरान छुट्टी पर न जाएं क्योंकि विधानसभा के कार्यों से संबंधित अधिकारियों की जरूरत रहती है। अधिकारियों द्वारा छुट्टी पर चले जाने से काम काज काफी प्रभावित होता है।

  • पंजाबः भाईयों ने बहन को उतारा मौत के घाट, 4 महीने पहले हुई थी लव मैरिज

    पंजाबः भाईयों ने बहन को उतारा मौत के घाट, 4 महीने पहले हुई थी लव मैरिज

    तरनतारनः पंजाब के तरनतारन के कस्बा पट्टी में शुक्रवार रात प्रेम विवाह करवाने वाली युवती सुनेहा को उसके भाईयों ने सरेराह दातरों से काट दिया। इससे युवती की मौके पर मौत हो गई। मृतका की पहचान सुनेहा पु्त्री शाम लाल वार्ड नंबर 7 तरनतारन कस्बा पट्टी के रूप में हुई है। जिसका गांधी सत्थ निवासी परमजीत सिंह के लड़के राजन जोशन के साथ चार माह पहले स्थानीय अदालत में प्रेम विवाह हुआ था। लड़के की जाति कोई और होने का कारण परिवार गुस्से में था।

    राजन जोशन और उसकी मां किरण जोशन का आरोप है कि सुनेहा के स्वजन कई दिनों से उसे जान से मारने की धमकियां दे रहे थे। जैसे ही शुक्रवार रात सुनेहा बाजार से खरीदारी करने के लिए घर से निकली तो गांधी सत्थ के चौराहे में उसके सगे भाई रोहित और चचेरे भाई अमर ने उसे घेरकर पहले थप्पड़ मारे और फिर दातरों से बुरी तरह काट दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही डीएसपी मनिदरपाल सिंह, थाना प्रभारी सब-इंस्पेक्टर बलजिदर सिंह मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि शव का शनिवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।  

  • अमृतसरः  2 गुटों के बीच गोलीबारी में एक की मौत

    अमृतसरः  2 गुटों के बीच गोलीबारी में एक की मौत

    अमृतसरः पंजाब के अमृतसर से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां कल देर रात ड्रीम सिटी के बाहर दो पक्षों के बीच ज़बरदस्त गोलीबारी हुई। जिसमें 1 युवक की मौत हो गई जबकि चरनजोत सिंह और रणजोध सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी मुताबक मृतक युवक की पहचान नरिंद्रपाल सिंह के तौर पर हुई है। पीड़ित पक्ष के मुताबिक गोलियां चलाने वाला शख्स एनआरआई है, जो अमृतसर के ड्रीम सिटी में रहता है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

    कल देर रात रियाल एस्टेट से जुड़े लोग एक पार्टी में इकट्ठा हुए थे जहां उनकी आपस में किसी बात को लेकर बहस हुई थी, जब पीड़ित पक्ष के लोग ड्रीम सिटी इलाके से बाहर निकले तो बाहर एक मोंटेरो गाड़ी में सवार महिंदर पाल और उसके कुछ साथियों ने ताबड़ तोड़ फायरिंग कर दी जिसमें नरिंद्रपाल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।

  • पंजाबः अग्निपथ योजना पर बवाल,  रेलवे स्टेशन पर तोड़फोड़, ट्रेनें रोकी

    पंजाबः अग्निपथ योजना पर बवाल,  रेलवे स्टेशन पर तोड़फोड़, ट्रेनें रोकी

    लुधियाना (टिंका) केंद सरकार की अग्निपथ स्कीम के विरोध की आंच लुधियाना भी पहुंच गई है। आज सुबह करीब 2 दर्जन से अधिक युवक लुधियाना रेलवे स्टेशन में घुस गए और प्लेटफार्म नंबर 1 पर स्थित मेन गेट से लेकर वहीं के सरकारी अधिकारियों के दफ्तरों के शीशे तोड़ते हुए फरार हो गए। इससे वहां मौजूद यात्रियों व अन्य कर्मचारियों में दहशत फैल गई।

    उपद्रव को देखते हुए मौके पर आरपीएफ व जीआरपी पुलिस सक्रिय हो गयी और पीछा करके 1-2 सन्दिग्ध युवकों को काबू भी किये जाने की चर्चा है।