Category: Himachal>Baddi

  • Himachal News: जल्द आ रहा है बीबीएन क्रिकेट लीग का सीजन 6

    Himachal News: जल्द आ रहा है बीबीएन क्रिकेट लीग का सीजन 6

    बद्दी/सचिन बैंसल: बद्दी में बीबीएन क्रिकेट लीग सीजन 6 का आयोजन किया जा रहा है। जिसके लिए वीरवार को बीबीएनआईए के हाल में प्रेस वार्ता रखी गई है ।जानकारी देते हुए बीबीएन क्रिकेट लीग के अध्यक्ष मुकेश जैन ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी बीबीएन क्रिकेट लीग सीजन 6 आयोजन किया जा रहा है  जिसकी तिथि प्रेस वार्ता में घोषित की जाएगी।

    उन्होंने कहा कि पिछले पांच सीजन बड़े ही अच्छे ढंग से पूर्ण हुए हैं ,इसलिए छठे सीजन का भी आगाज होने वाला है। उन्होंने कहा इस लीग का मुख्य उद्देश्य आपस में खेल भावना को बढ़ाना और युवाओं को नशे से दूर रखना है। उन्होंने कहा कि इस लीग में हर व्यक्ति भाग लेता है चाहे वह ऊंचे पद पर हो चाहे छोटे पद पर।  आपसी प्रेम को बढ़ाना है इस लीग का उद्देश्य है।

     

  • विजिलेंस ने माजरा वन क्षेत्र के वन रक्षक को रिश्वत लेते हुए पकड़ा

    विजिलेंस ने माजरा वन क्षेत्र के वन रक्षक को रिश्वत लेते हुए पकड़ा

    बद्दी/सचिन बैंसल: विजिलेंस ने दभोटा के माजरा में एक वन रक्षक को पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए मौके पर पकड़ा। पुलिस ने आरोपी को गिरप्तार कर लिया है। उसे बुधवार को सोलन स्थित अदालत में पेश किया जाएगा।

    पुलिस के अनुसार माजरा गांव के एक व्यक्ति ने अपने खेत से पेड़ काट लिए थे। जिसकी भनक वन रक्षक समीर की लग गई थी। वन रक्षक  समीर ने कटे हुए पेड़ों की डैमेज रिपोर्ट कटनी थी। वन रक्षक ने इस मामले के रफा दफा करने की एवज में व्यक्ति से पांच हजार रुपये की रिश्वत देने की मांग रखी। ग्रामीण ने इस बारे में विजिलेंस  की टीम को इसकी सूचना दी। विजिलेंस ने वन रक्षक को मगलवार को पैसे लेने के लिए बुलाने को कहा गया। जिस पर पुलिस ने रिश्वत के पैसों में रगं लगा दिया। जैसे ही ग्रामीण ने वन रक्षक को बुलाया उससे पहले विजिलेंस की टीम ने चोरों ओर से योजना बद्ध तरीके से प्लानिंग कर ली थी। जैसे ही ग्रामीण न वन  रक्षक को पैसा दिया उसके साथ ही टीम ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया गया।

    डीएसपी प्रतिभा ने बताया कि वन कर्मी समीर मामले को  रफा दफा करने के चक्कर में पैसे की मांग कर रहा था। विजिलेंस पुलिस ने ग्रामीण के अनुसार जाल बिछा दिया था। जैसे ही वन रक्षक ने पैसा लिया उसके साथ ही उसे गिरफ्तार कर  लिया गया। उसे बुधवार को सोलन में अदालत में पेश किया जाएगा।

  • बद्दी पुलिस थाने में भंडारे का आयोजन, सैकड़ो लोगों ने लिया भंडारे का प्रसाद

    बद्दी पुलिस थाने में भंडारे का आयोजन, सैकड़ो लोगों ने लिया भंडारे का प्रसाद

    बद्दी/सचिन बैंसल: पुलिस थाना बद्दी में महाशिवरात्रि के उपलक्ष में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया ।जिसमें सैकड़ो लोगों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया ।भंडारे का शुभारंभ विधिवत पूजा व हवन की पूर्णाहुति के बाद किया गया। जिसके बाद सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। बद्दी पुलिस थाना प्रभारी शिवराम कृष्ण ने बताया की पिछले कई वर्षों से पुलिस थाना बद्दी में शिव मंदिर की स्थापना के पश्चात महाशिवरात्रि के उपलक्ष में हर वर्ष भंडारा किया जाता है। जिसमें पुलिस जिला बद्दी के सभी पुलिस कर्मियों का सहयोग रहता है। उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि से पहले ही पूरे पुलिस थाना बद्दी के प्रांगण की सफाई की जाती है और वहां पर ही भंडारे का प्रसाद तैयार किया जाता है। उन्होंने कहा भंडारे में खीर, पूरी, कड़ी, चावल सहित अन्य कई प्रकार के प्रसाद की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से समाज में आपसी सहयोग व भाईचारे की भावना को बल मिलता है और उन्होंने कहा कि पूजा में पूरे बीबीएन क्षेत्र की सुख समृद्धि की कामना की गई है।
  • नेशनल हाईवे बददी-नालागढ़ की बदहाली पर भडक़ा रोड सेफटी क्लब, बार बार टेंडर की डेट बढ़ाने का कोई औचित्य नहीं

    नेशनल हाईवे बददी-नालागढ़ की बदहाली पर भडक़ा रोड सेफटी क्लब, बार बार टेंडर की डेट बढ़ाने का कोई औचित्य नहीं

    सचिन बैंसल , बददी,13: पिंजौर-बददी-नालागढ़ निर्माणाधीन फोरलेन को लेकर रोड सेफटी क्लब बददी भडक उठा है। क्लब ने कहा कि एक तरफ तो केंद्र व प्रदेश सरकारों औद्योगिक विकास की बडी बडी बातें करते हैं लेकिन धरातल पर स्थिति कुछ और ही है। आज 35 किलोमीटर सडक़ जो कि एशिया के सबसे बडे औद्योगिक क्षेत्र बददी बरोटीवाला नालागढ़ को जोडती है अधूरी चली हुई है। रोड सेफटी क्लब बददी के प्रधान सुरेंद्र अत्री, सचिव सतीश कुमार ढंूंडवा, उपाध्यक्ष चिंतन, मोहन लाल व युवा कार्यकर्ता चंदन सिंह ठाकुर ने आज निर्माणाधीन फोरलेन का दौरा किया और सडक निर्माण में बरती जा रही ढि़लाई पर कड़ा रोष जाहिर किया। सुरेंद्र कुमार अत्री ने कहा कि हमारी एक पीढ़ी बचपन से जवान हो गई लेकिन इस रोड को बनने का शुभ मूहूर्त नहीं निकला।

    रोज सौ किमी सडक़ बनने के दावे झूठे-चंदन ठाकुर

    वहीं दूसरी ओर युवा सामाजिक कार्यकर्ता चंदन सिंह ठाकुर ने कहा कि केंद्रीय सडक निर्माण मंत्री रोज 100 किलोमीटर सडक बनाने का दावा करते हैं लेकिन क्या हिमाचल में यह बात लागू नहीं होती। हमारे घरों में फोरलेन का पानी आ रहा है रास्ते बंद हो गए हैं लेकिन सरकार व अधिकारियों को कोई परवाह नहीं है। चंदन ठाकुर ने कहा कि बीबीएन के भाजपा नेता भी इस मुददे पर दही जमाकर बैठे हैं और इसके नेता एनएचएआई के खिलाफ 11 साल से इसलिए चुप हैं कि कहीं इनका पद न चला जाए। उन्होने कहा कि पद आते जाते रहते हैं लेकिन अगर आप जनता के मुददे ही नहीं उठाओगे तो यह ओहदे क्या जेब में रखने के लिए लिए हैं। वहीं उन्होने इस रोड का मुददा न उठाने के लिए दून कांग्रेस को भी आडे हाथों लिया।  
  • ल्यूमिनस ने ग्रीन ड्रीम फाउडेशन व नगर निगम बद्दी के साथ मिलकर चलाया स्वच्छता अभियान

    ल्यूमिनस ने ग्रीन ड्रीम फाउडेशन व नगर निगम बद्दी के साथ मिलकर चलाया स्वच्छता अभियान

    सनसिटी मार्ग पर उठाया कचरा

    बददी, सचिन बैंसल: पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ल्यूमिनस ने ग्रीन ड्रीम फाऊंडेशन व नगर निगम के सहयोग से एक विशेष क्लीनअप ड्राइव का आयोजन किया। यह अभियान सनसिटी रोड पर चलाया गया, जहां सडक़ किनारे काफी मात्रा में कचरा फैला हुआ था। इस स्वच्छता अभियान का उद्देश्य केवल क्षेत्र की सफाई करना ही नहीं, बल्कि आम नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना भी रहा।

    अभियान में नगर आयुक्त सोनाक्षी तोमर ने भी सक्रिय रूप से भाग लिया और उपस्थित सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने लोगों से अपील की कि शहर को साफ रखने के लिए नगर निगम बद्दी लगातार हर संभव प्रयास कर रहा है, लेकिन इसमें नागरिकों का सहयोग अत्यंत आवश्यक है।
    उन्होंने यह भी आग्रह किया कि लोग कूड़ा इधर-उधर न फेंकें और उसे केवल निर्धारित डस्टबिन या डिस्पोजल स्थानों पर ही डालें। सामूहिक प्रयासों से ही बद्दी को स्वच्छ और हरित शहर बनाया जा सकता है।

    इस अवसर पर ल्यूमिनस व ग्रीन ड्रीम फाउंडेशन के स्वयंसेवकों ने मिलकर सडक़ किनारे फैले कचरे को हटाया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। यह पहल न केवल स्वच्छता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम रही,बल्कि समाज में जिम्मेदार नागरिकता की भावना को भी मजबूत करती नजर आई।

    इस अवसर पर ल्यूमिनस कंपनी के कर्मचारियों ने प्रतिभागी के रूप में हिस्सा लिया। सभी ने मिलकर सडक़ किनारे फैले कचरे को हटाया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। यह पहल न केवल स्वच्छता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम रही, बल्कि समाज में जिम्मेदार नागरिकता की भावना को भी मजबूत करती नजर आई।

     

  • वर्धमान कंपनी ने लगाया रक्तदान शिविर,122 कामगारों ने किया रक्तदान

    वर्धमान कंपनी ने लगाया रक्तदान शिविर,122 कामगारों ने किया रक्तदान

    कंपनी के प्रेजीडेंट एंड डायरेक्टर प्रभारी आईएमजेएस सिद्धू ने किया शुभारंभ

    सचिन बैंसल बददी: बद्दी की सबसे बड़ी धागा मिल वर्धमान ने रोटरी ब्लड बैंक चंडीगढ़ के सहयोग से रक्तदान शिविर लगाया। शिविर में 122 लोगों ने रक्तदान किया। जगदीश भाई धीमर ने पचासवीं बार रक्तदान देकर रिकार्ड बनाया। जबकि रूप सिंह ने 40, पप्पू यादव ने 9 व जसबीर सिंह ने आठवीं बार रक्तदान किया।

    वर्धमाान के ओरो टेक्सटाईल यूनिट के हाल में आयोजित शिविर का शुभारंभ वर्धमान कंपनी के प्रेजीडेंट आफ डायरेक्टर प्रभारी आईएमजेएस सिद्धू ने किया। इस मौके पर उनके साथ फाईबर डिवीजन के मुख्य महा प्रंबधक मुकेश सक्सेना भी उपस्थित रहे। शिविर के दौरान कामगारों ने रक्तदान करने में काफी उत्साह दिखाया और डानरों की लंबी लाईन लगी रही। रोटरी ब्लड बैंक की चिकित्सक डॉ. रौली अग्रवाल व तकनीकी प्रभारी विवेक शर्मा के नेतृत्व में रक्त एकत्रित किया गया।

    ड़ॉ. रौली अग्रवाल ने कहा कि रक्तदान करने से शरीर को कोई कमजोरी नहीं आती है। 24 घंटे के भीतर खून दोबारा बनना शुरू हो जाता है। एक स्वस्थ व्यक्ति को तीन माह के बाद रक्तदान करना चाहिए। कंपनी के प्रेजीडेंट एंड डायरेक्टर इंचार्ज आईएमजेएस सिद्धू ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है। यह दुर्घटनाग्रस्त व गंभीर बीमारी में ग्रस्त रोगी को नया जीवन देता है। उन्होंने शिविर के दौरान सभी व्यवस्थाएं चेक की और रक्तदान करने आए कामगारों को हौंसला बढ़ाया। उन्होंने इस नेक कार्य को करने के लिए उन्हें बधाई दी। मुख्य महाप्रबंधक मकुेश सक्सेना ने कहा कि कंपनी की ओर से रक्तदान शिविर साल में एक बार लगाया जाता है और इस पूण्य कार्य में सहयोग किया जाता है।

    सहायक वाईस प्रेजीडेंट मोहन जांगड़ा ने कहा कि रोटरी ब्लड बैंक से कंपनी से कैंप लगाने का आग्रह किया था। कंपनी हर साल रक्तदान शिविर लगाती है तो जब बल्ड बैंक को जरूरत थो को कंपनी ने रक्तदान शिविर लगाने का फैसला लिया। उन्होंने रक्तदान करने वाले कामगारों को अभार जातया। इस मौके पर वाईस प्रेजीडेंट अतुल भंडारी, नवनीत मेहता, रश्मी, रमनीक कौर, जसबीर, पप्पू यादव, राजेश भारद्वाज, प्रवीण, अंकुर अग्रवाल, हेमा ठाकुर समेत कंपनी के पदाधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

     

  • 12 को नालागढ़ में होने वाले हड़ताल की तैयारियों को लेकर की चर्चा

    12 को नालागढ़ में होने वाले हड़ताल की तैयारियों को लेकर की चर्चा

    सीटू की बीबीएन उद्योगिक क्षेत्र की समन्वय समिति की बैठक

    बद्दी/सचिन बैंसल:सीटू की बीबीएन  इंडस्ट्रियल एरिया की  समन्यव समिति की  बैठक में 12 फरवरी को पूरे देश में चल रहे राष्ट्रीय अभियान के तहत होने वाली हड़ताल की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि नालागढ़ में होने वाली इस संघर्षपूर्ण कार्रवाई में  औद्योगिक क्षेत्र के हजारों मजदूर, औद्योगिक श्रमिक और स्कीम वर्कर्स बड़े पैमाने पर भाग लेंगे और मजदूर-विरोधी नीतियों के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करेंगे।

    वक्ताओं ने  संयुक्त रूप से केंद्र सरकार की ओर से लागू किए गए चार श्रम संहिताओं का कड़ा विरोध किया।उन्होंने कहा कि कानून मजदूरों के हितों की रक्षा करने के बजाय पूंजीपतियों और बड़े उद्योगपतियों को फायदा पहुँचाने के लिए बनाए गए हैं तथा मजदूरों के दशकों के संघर्ष से हासिल अधिकारों पर सीधा हमला हैं।

    राज्य अध्यक्ष विजेंद्र मेहरा ने कहा कि वेज कोड  मजदूरों की न्यूनतम मजदूरी को कमजोर करता है और वास्तविक महंगाई के अनुसार वेतन बढ़ाने की ठोस गारंटी नहीं देता, जिससे ठेका और असंगठित मजदूरों का शोषण और बढ़ेगा। इंडस्ट्रियल रिलेशंस कोड  मालिकों को मजदूरों की छंटनी और तालाबंदी का लगभग खुला अधिकार देता है, जिससे नौकरी की सुरक्षा खत्म होगी और बेरोजगारी बढ़ेगी। सोशल सिक्योरिटी कोड  पेंशन, ईएसआई और अन्य सामाजिक सुरक्षा योजनाओं को कमजोर करता है, जिससे बीमारी, दुर्घटना और बुढ़ापे में मजदूर असुरक्षित हो जाएंगे। ऑक्युपेशनल सेफ्टी, हेल्थ एंड वर्किंग कंडीशंस कोड  फैक्ट्रियों में सुरक्षा मानकों को सख्ती से लागू करने के बजाय निरीक्षण व्यवस्था को ढीला करता है, जिससे कार्यस्थल पर दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ेगा।

    कामगार नेताओं ने यह भी स्पष्ट किया कि नए श्रम कानूनों के कारण यदि कोई मजदूर अपने अधिकारों के लिए लड़ना चाहे, तो लेबर कोर्ट जाने के बाद भी उसे अतिरिक्त कानूनी बाधाओं का सामना करना पड़ेगा, जिससे न्याय पाना और कठिन हो जाएगा।

    बैठक की अध्यक्षता बीबीएन  कोऑर्डिनेशन कमेटी के कन्वीनर अनिल ने की। उन्होंने सभी यूनियनों, मजदूर साथियों और स्कीम वर्कर्स से जोरदार अपील की कि वे 12 फरवरी की हड़ताल को ऐतिहासिक बनाने के लिए पूरी एकजुटता के साथ संघर्ष में शामिल हों। बैठक में विशेष रूप से उपस्थित  जिला महासचिव मोहित वर्मा, जिला उपाध्यक्ष दलजीत सिंह के साथ-साथ विकास, नीरज, प्रमोद और अजय सहित अनेक यूनियन प्रतिनिधि और सक्रिय मजदूर साथी भी मौजूद रहे।

     

  • बद्दी में लावारिस पशुओं का आंतक, पशुओं ने एक दर्जन से अधिक वाहनों को तोड़ा

    बद्दी में लावारिस पशुओं का आंतक, पशुओं ने एक दर्जन से अधिक वाहनों को तोड़ा

    सहायक आयुक्त ने जल्द लावारिस पशुओं को पकड़ने का दिया आश्वासन

    बद्दी/सचिन बैंसल:  बद्दी के वार्ड एक व दो में लावारिस पशुओं का आंतक बना हुआ है। वार्ड की सड़क में यह झुडों में घुमते है। आपस में भिड़ते है और सड़क के साथ खड़ी गाड़ियों को भी तोड़ते है। अभी तक एक दर्जन सेअधिक गाड़ियों का कचरा बना चुके है। अब यह पशु इतने आंतकी हो गए है कि आने जाने वाले दुपिहया वाहनों के पीछे भी भागते है। जिससे डर के मारे कई लोग दुर्घटनाग्रस्त हो गए है। इस बारे बद्दी के लोग नगर निगम के सहायक आयुक्त अंकुर ठाकुर से मिले। लोगों ने इस लावारिस घूम रहे पशुओं से निजात दिलाने की मांग की है।

    बद्दी के वार्ड एक में बने पार्किंग में इन दिनों लावारिस सांडों ने आंतक मचा रखा है। अभी तक बद्दी के सूरज कौशल, सचिन कुमार, चारूविंद कौशल, मदन गोपाल, अंकुश कौशल समेत कई किरायदारों की गाड़ियां तोड़ चुके है। लोग एक निजी व्यक्ति के खेत में गाड़ियों को खड़ा करते है यह सांड वहां पर आपस में लड़ते हुए गाड़ियों पर चढ़ जाते है और नुकसान पहुंचा रहे है। अब यह लोगों को मारने भी आते है। खासकर महिलाओं को बच्चों को अपना निशाना बना रहे है। महिलाओं इनको देख कर गली में नहीं जाती है।

    बद्दी के पूर्व वार्ड पार्षद रमन कौशल, अधिवक्ता वीके शर्मा, अशोक शर्मा, मदन गोपाल, सूरज कुमार, सचिन कुमार, मोहित ठाकुर, सूजल, प्रवीण शर्मा, विक्की व शिव कुमार नगर निगम के सहायक आयुक्त अंकुर ठाकुर से मिले। लोगों ने इन लावारिस सांडो से निजात दलाने की मांग रखी। लोगों ने सहायक आयुक्त को बताया कि यह सांड गलियो में घूमते है और आगे से आने वाले वाहन व लोगों को मारने पड़ते है। अगर इन पर शीघ्र की रोकथाम नहीं हुई तो आने वाले समय में कोई बड़ा हादसा हो सकता है।

    इस संबंध में नगर निगम के सहायक आयुक्त अंकुर ठाकुर ने बताया कि निगम ने लावारिस पशुओं को पड़ने के लिए टेंडर लगा दिए है। 15 फरवरी के बाद इन्हें पकड़ने के लिए कार्य होगा।

  • सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने बद्दी में किया एमएसएमई क्रेडिट आउटरीच अभियान का आयोजन

    सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने बद्दी में किया एमएसएमई क्रेडिट आउटरीच अभियान का आयोजन

    बद्दी/सचिन बैंसल: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा सिक्का चौक, मेन रोड, बद्दी, जिला सोलन, हिमाचल प्रदेश में एमएसएमई क्रेडिट आउटरीच अभियान का सफल आयोजन किया गया। इस अभियान का उद्देश्य सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को वित्तीय सहायता प्रदान कर उन्हें सशक्त बनाना एवं क्षेत्र के औद्योगिक विकास को गति देना था

    इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मुकेश चौधरी, क्षेत्रीय प्रमुख, शिमला क्षेत्र द्वारा की गई। अभियान में जिला सोलन की सभी शाखाओं के शाखा प्रमुखों ने भाग लिया तथा उनके साथ बैंक के सम्मानित एमएसएमई ग्राहक भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर क्षेत्रीय कार्यालय शिमला की कुल 57 शाखाओं के एमएसएमई ग्राहकों को लगभग 80 करोड़ की ऋण स्वीकृति पत्र वितरित किए गए, जो बैंक की एमएसएमई क्षेत्र के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए  मुकेश चौधरी ने कहा कि एमएसएमई क्षेत्र रोजगार सृजन एवं आर्थिक विकास की रीढ़ है, विशेषकर बद्दी जैसे औद्योगिक क्षेत्रों में। उन्होंने आश्वस्त किया कि सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया एमएसएमई उद्यमियों को समयबद्ध ऋण, सरल प्रक्रियाएँ एवं ग्राहक-हितैषी बैंकिंग सेवाएँ प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इस क्रेडिट आउटरीच अभियान को एमएसएमई ग्राहकों से उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिली और उन्होंने बैंक की इस पहल की सराहना की। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया समावेशी बैंकिंग के माध्यम से राष्ट्र निर्माण के अपने संकल्प के तहत भविष्य में भी ऐसे आउटरीच कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।

     

  • बद्दी के एमएसएमई टेक्नालाजी सेंटर में दो दिवसीय वेंडर डेवलपमेंट प्रोग्राम संपन्न

    बद्दी के एमएसएमई टेक्नालाजी सेंटर में दो दिवसीय वेंडर डेवलपमेंट प्रोग्राम संपन्न

    उद्योगों में आपसी व्यवसायिक साझेदारी को विकसित करना उद्देश्य 

    बद्दी/सचिन बैंसल: सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय (एमएसएमई), भारत सरकार के तत्वावधान में 29 से 30 जनवरी को एमएसएमई–टेक्नोलॉजी सेंटर, बद्दी में दो दिवसीय वेंडर डेवलपमेंट प्रोग्राम का शुक्रवार को समापन हो गया। यह कार्यक्रम प्रोक्योरमेंट एवं मार्केटिंग स्कीम के अंतर्गत आयोजित किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य एमएसएमई इकाइयों और सरकारी व बड़े खरीदारों के बीच मजबूत व्यावसायिक साझेदारी स्थापित करना रहा।

    इस कार्यक्रम के दौरान सीपीएसयू, सरकारी विभागों और बड़े खरीदारों के साथ बायर–सेलर मीट आयोजित की गई, कार्यक्रम में एमएसएमई उद्यमियों को सीधे खरीददारों से जुड़ने का अवसर मिला। इसके अलावा प्रेजेंटेशन व इंटरैक्शन सेशन के माध्यम से प्रतिभागियों को नए टेंडर, व्यावसायिक अवसरों और बाजार की संभावनाओं की विस्तृत जानकारी भी मिली। कार्यक्रम में एमएसएमई को विभिन्न सरकारी सहायता योजनाओं जैसे जेम पोर्टल, जेडईडी सर्टिफिकेशन, एलईएएन मैन्युफैक्चरिंग, पीएमएस और नवाचार आधारित योजनाओं की जानकारी भी दी गई। इससे छोटे और मध्यम उद्यमों को अपनी गुणवत्ता, उत्पादकता और प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता बढ़ाने में मदद मिली।

    एमएसएमई सोलन के एचओडी व असिस्टेंट डायरेक्टर एके गौत्तम ने समारोह में पहुंचे सभी उद्यमियों का आभार व्यक्त किया। एमएसएमई टेक्नालाजी सेंटर बददी  के प्रभारी सुखमन सिंह ने कहा कि इस दो दिवसीय वेंडर डिवेलपमेंट प्रोग्राम में बददी बरोटीवाला नालागढ़ इंडस्ट्री एसोसिएशन, लघु उद्योग संघ, हिमाचल ड्रग मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन, नालागढ़ इंडस्ट्री एसोसिएशन, लघु उद्योग भारती, नेशनल फर्टिलाइजर लिमिटेड नंगल, फेडरेशन आफ इंडियन इंडस्ट्री, परवाणू इंडस्ट्री एसोसिएशन सहित कई उद्यमियों ने हिस्सा लिया।

    कार्यक्रम में बददी यूनिवर्सिटी और इक्फाई यूनिवर्सिटी भी पहुंचे थे। कार्यक्रम में बतौर मुख्यतिथि बीबीएनडीए की सीईओ सोनाक्षी तोमर ने शिरकत की और उद्यमियों व बच्चों उद्यम से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। विषय विशेषज्ञाें ने उद्यमियों को प्रेरित किया कि वह जेम पोर्टल पर अपनी कंपनियों का पंजीकरण करवाएं ताकि सरकारी स्तर पर होने वाली खरीद का हिस्सा बन सकें।