Category: Himachal>Baddi

  • राम ज्योति के बद्दी पहुंचने पर बद्दी वासियों ने किया भव्य स्वागत

    राम ज्योति के बद्दी पहुंचने पर बद्दी वासियों ने किया भव्य स्वागत

    पुष्प वर्षा व गुलाल से भगवामय हुआ बद्दी, राम रंग में डूब गया बद्दी शहर

    बद्दी/सचिन बैंसल: श्री राम सेना बद्दी इकाई की ओर से आयोध्या से लाई गई ज्योति का बद्दी में पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। ज्योति को पहले  बद्दी के प्राचीन शिव मंदिर में रखा गया। वहां से पूर्जा अर्चना के बद्दी साई मार्ग पर शोभा यात्रा के साथ सिटी सिक्योर अपार्टमेंट तक ले जाया गया। शोभा यात्रा के श्री राम-सीत, लक्ष्मण व हनुमान भगवान की सुंदर झांकिया भी निकाली गई।  इस दौरान शोभायात्रा पर फूलों की वर्षा भी हुई। सिटी सक्योर में यह ज्योति को स्थापित किया गया। यहां से एक रथ सजाया जाएगा और ज्योति को पूरे दून क्षेत्र में घुमाया जाएगा।

    श्री राम सेना के सदस्य विनोद अग्रवाल व हर्ष आर्य के नेतृत्व में 14 सदस्यों की टीम अयोध्या गए हुए थे वहां से ज्योति लेकर शनिवार सुबह बद्दी पहुंचे। बद्दी पहंचने पर ज्योति का बैंड बाजे के साथ बद्दी के वार्ड दो व एक के लोगों ने स्वागत किया। ज्योति को प्राचीन शिव मंदिर में रखा गया। वहां पर मंदिर के पुजारी ने पूजा अर्चना के बाद इस ज्योति से एक ओर ज्योति जला दी। जिसमें मंदिर में लोगों के दर्शार्थ रखा गया है। उसके बाद मुख्य ज्योति को बद्दी साई मार्ग पर बाजे गाटे व रथ में  बैठा कर लाया गया। बद्दी के पुरानी सब्जी मंडी के समीप, दावत चौक, लाज धर्मकांटा व सिटी सिक्योर अपार्टमेंट के समीप शोभा यात्रा पर पुष्प वर्षा की गई। इस दौरान जगह जगह लोगों ने ज्योति को रोक कर आर्शिवाद लिया।

    श्री राम सेना के अध्यक्ष राजेश जिंदल ने बताया कि सिटी सिक्योर अपार्टमेंट में ज्योति को  रखा गया है। जो भी लोग इसका दर्शन करना चाहते है वह कर सकते है। यहां से रथ तैयार करके इस बद्दी में उसमें पूरे बीबीएन क्षेत्र में घुमाया जाएगा। 22 जनवरी को बद्दी में श्री मंदिर स्थापना का दूसरा कार्यक्रम है। जिसमें कुमार स्वामी व अंबिका जैन अंबर बतौर मुख्य अतिथि पहुंचेंगे।

    यह कार्यक्रम बद्दी के दशहरा मैदान में होगा। इस मौके पर श्री राम सेना के अध्यक्ष राजेश जिंदल, डॉ. संदीप सचदेवा, कृष्ण कौशल, जिला संघ चालक महेश कौशल, हरनेक ठाकुर, बेअंत ठाकुर, विशेषर शर्मा, अशोक शर्मा, गुरुवचन सिंह, सन्नी गर्ग, कपिल शर्मा, पवन जिंदल, नीरज जिंदल, जोगी राम जिंदल, सुनील गर्ग, विकास झा, अंकित परमार, बेअंत सिंह, महेश कौशल, विशेषवर सिंह, अशोक, पृथ्वी कौशल, ऋषि ठाकुर, सुमन जिंदल, संजना गर्ग, गीता कंसल, उषा सचदेवा, बजयंती पांडे, रचना, पूनम रानी, शीला पांडे, जसविंद्र भारद्वाज, सुशील कुमार, हरनेक ठाकुर, दीपक कौशल सहित अनेक लोगों का सराहनीय योगदान रहा। शोभायात्रा ने बददी में धार्मिक सौहार्द, श्रद्धा और उत्सव की एक नई मिसाल पेश की।

  • हिम Chandigarh Township का किसानों ने जताया विरोध, की ये मांग, देखें वीडियो

    हिम Chandigarh Township का किसानों ने जताया विरोध, की ये मांग, देखें वीडियो

    बद्दीः हिमाचल प्रदेश सरकार की ओर से बद्दी क्षेत्र में प्रस्तावित नए शहर हिम चंडीगढ़ का निर्माण शुरू किया जा रहा है। इस परियोजना से केंद्रीय शासित प्रदेश चंडीगढ़ के साथ-साथ पंजाब सरकार के तेजी से विकसित किए जा रहे न्यू चंडीगढ़ को बढ़ावा मिलेगा। वहीं दूसरी ओर हिम चंडीगढ़ टाउनशिप का ग्रामीणों द्वारा विरोध किया जा रहा है। ग्रामीणों ने इस परियोजना को किसान विरोधी बताया है।

    शीतलपुर सामुदायिक भवन में इकट्ठे होकर किसानों ने इस टाउनशिप का विरोध किया। हरिपुर चंदौली पंचायत के पूर्व प्रधान भाग सिंह कुंड ने कहा कि उनकी पंचायत के लोगों का प्रमुख रोजगार खेतीबड़ी व दूध का व्यापार है। अगर उनकी जमीन टाउनशिप में चली जाएगी तो वे बेरोजगार हो जाएंगे। इसलिए सभी ग्रामीण इस हिम चंडीगढ़ टाउनशिप का विरोध करते हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी पंचायत ने इस टाउनशिप के लिए सरकार को एनओसी नहीं दी है, लेकिन सरकार किसानों की जमीन को बेचने पर तुली है जो नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि वह सरकार से पूछना चाहते हैं कि क्या सरकार हिमाचल के वासियों को प्रवासी बनाकर बाहर निकालना चाहती तो
    उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने उनकी बात नहीं मानी तो वह कोर्ट का रास्ता भी अपना सकते हैं और कड़ा प्रदर्शन भी कर सकते हैं।

    इससे पहले भी सरकार ने बद्दी के भटोली कलां व मंडल में निंबुडा नाम से प्रोजेक्ट लाए हैं, लेकिन वह जो की तो पड़ी है। उन्होंने कहा सरकार को अगर बद्दी का विकास करना है तो बद्दी में बनी हुई कॉलोनी और सड़के मूलभूत सुविधाओं का विकास करें। पंचायत के साथ लगते कई इलाकों में कचरे का ढेर है जिसकी बदबू चारों ओर फैलती है ऐसे में वहां पर किस प्रकार शहर बस सकता है। इसलिए सरकार को पहले इलाके में मूलभूत सुविधाओं में सुधार करना चाहिए।

  • सरकार के हिम् चंडीगढ़ टाऊनशिप के खिलाफ किसानों ने खोला मोर्चा

    सरकार के हिम् चंडीगढ़ टाऊनशिप के खिलाफ किसानों ने खोला मोर्चा

    टाउनशिप बनने से भूमिहीन हो जाएंगे किसान, जमीन किसान की माँ होती है – भाग सिंह कुंडल्स

    बद्दी/सचिन बैंसल:  मलपुर व संडोली पंचायतों ने न्यू टाउनशीप हिम् चण्डीगढ़ का जम कर विरोध किया है। शीतलपुर में आयोजित बैठक में दोनों पंचायतों के लोगों ने कहा कि अगर यहां पर न्यू टाऊनशीप बनती है तो यहां के स्थानीय लोग भूमि हीन हो जाएंगे। लोगों को पहले ही कुछ जमीन फोरलेन व रेलवे में आ गई है। और अब बची हुई जमीन न्यू टाऊनशीप कालोनी बनती है तो यहां के लोगों के पुश्तैनी कार्य बंद हो जाएगा और भूमि होने पर होने यहां पलायन करने पर मजबूर हो जाएंगे। लोगों ने एकमत हो कर इसका विरोध किया और अगर सरकार इसे जबरन थोपेगी तो आंदोलन होगा और अदालत का भी दरवाजा खटखटाया जाएगा।

    संडोली पंचायत के शीलपुर सामुदायिक भवन में आयोजित दो पंचायतों के लोगों की बैठक हुई। जिसमें वक्ताओ ने 20 हजार बीघा जमीन पर बन रहे न्यू टाऊनशील का जम कर विरोध किया है। इस चंडीगढ़ की तर्ज पर यहां पर टाऊनशीप को सरकार डेवेलप करा रही है। इसमें 9 हजार बीघा सरकारी व 10 हजार से अधिक जमीन स्थानीय लोगों की आ रही है। संडोली पंचायत के पूर्व प्रधान भाग सिंह कुंडलस ने कहा कि टाऊनशीप बनती है तो लोग भूमि हीन हो जाएंगे। यहां के लोगों का मुख्य धंधा खेती बाड़ी व दूध उत्पादन है। जब जमीन ही नहीं रहेगी तो यह दोनों पुश्तैनी काम स्वयं ही समाप्त हो जाएंगी।

    बद्दी निवासी कृष्ण कौशल ने कहा कि अगर कोई किसी की जमीन की खरीदता है तो खरीदने वाले मालिक से पूछताछ करता है। यहां पर सीधे जमीन हथयाने का कार्य हो रहा है। यह पहला सीएम है जो लोगों को थोपने का कार्य कर रहा है। नगर निगम भी थोपा गया जिसकी कोर्ट ने अधूसजना रद की गई। अब न्यू टाउनशीप को लेकर लोगों को जमीन हड़पने का कार्य किया जा रहा है जिसका सभी भूमि मालिक विरोध कर रहे है। अगर जबरन जमीन हड़पने का कार्य किया तो आंदोलन होगा और कोर्ट के दरवाजा खटखटाया जाएगा।

    नंबरदार चरणदास ने कहा कि पहले फोरलेन व रेलवे  में जमीन जाने से कई किसान भूमि हीन हो गए है। अब उनके पास मकान बनाने की जमीन भी नहीं है। अब न्यू टाऊन बनने से दोनों पंचायते उजड़ जाएंगी। पूर्व प्रधान रामेश्वर दास ने कहा कि यहां पर पैसे वाले बाहरी राज्यों के लोग बस जाएंगे। और यहां के कोई भी व्यक्ति इस मंहगी जमीन को नहीं खरीद पाएगा। मलपुर के गुरनाम सिंह ने कहा कि यह एक मात्र ग्रीन बेल्ट बची हुई है उसे भी सरकार हड़पना चाहती है। भगत राम नंबरदार ने कहा कि जो सरकारी शामलात जमीन है उस पर स्थानीय लोगों का हक वह इससे भी वंचित हो जाएंगे। बेँअत ठाकुर व आज्ञा राम ने इस पर हैरानी जताई की सीएम ने ब्यान जारी करके कहा कि दोनों पंचायतों के प्रधान ने सहमति दी है। जबिक वास्तव में किसी को विश्वास में नहीं लिया गया।

    इस मौक पर चिंतन कुमार ,श्यामलाल ,बाबूराम, राजेश कुमार, गुरमीत सिंह ,रामलाल ,सुखराम, निर्मल सिंह ,ज्ञानचंद, श्यामलाल चौधरी, भाग सिंह ,गुरमेल, भारत, तरसेम, जरनैल सिंह ,कृष्ण कुमार ,पवन कुमार हरीश ,राम सिंह, अवतार सिंह वार्ड पंच ,अजय बलविंदर ,गुरमीत सिंह, बलविंदर सिंह, हर्ष, नरेश, रमनदीप चरणदास ,शिवकुमारज़, मेवाराम, ज्ञानचंद, कुलविंदर सिंह, बलविंदर सिंह, कमल, राकेश, कृष्ण चौधरी, सुचाराम, निर्मल सिंह ,कालूराम ,मोहनलाल, श्रीराम, अजय ठाकुर ,ललित ठाकुर ,रविंद्र सिंह, डॉ दीपक चौधरी, अशोक शर्मा, वी के शर्मा, अजय ठाकुर, रामलाल, भगतराम लंबरदार ,गुरमीत सिंह, नरताराम, संतराम, सतीश गुप्ता ,पप्पू राम, सुनील , राजिंदर सिंह, आज्ञाराम ,जय सिंह ,पवन कुमार, अवतार सिंह, देशराज, सुखराम, दीवान चंद,  कुलदीप, गगनदीप, शयाम लाल, वार्ड सदस्य धर्मपाल, धनीराम, विनोद कुमार, नरेश कुमार गुरदयाल समेत  दर्जनों लोग उपस्थित हुए।

  • बद्दी के उद्यमी ठाकुर हरिओम सिंह बने जिला सह संयोजक

    बद्दी के उद्यमी ठाकुर हरिओम सिंह बने जिला सह संयोजक

    भाजपा औद्योगिक प्रकोष्ठ ने किया विस्तार

    बद्दी/सचिन बैंसल: भारतीय जनता पार्टी जिला सोलन औद्योगिक प्रकोष्ठ ने अपनी कार्यकारिणी का विस्तार कर दिया है। जिला संयोजक सार्थक तनेजा ने बताया कि हाईकमान से विचार विमर्श करने के बाद बददी बरोटीवाला, नालागढ़ , पंजैहरा, परवाणु व सोलन के उद्यमियों कों जिला कार्यकारिणी मे सह-संयोजक का दायित्व दिया गया है।

    नए जिला सह संयोजको में ठाकुर हरिओम सिंह बददी, सुधीर वर्मा बददी, जितेंद्र शारदा पंजैहरा, संजय महाजन सोलन, हुसन चंद ठाकुर नालागढ़, अनिरुद्व सूद सोलन, प्रशांत गौतम नालागढ़ व कमल राज अग्रवाल परवाणु को शामिल किया गया है। दून विधानसभा के बददी से बनाए गए जिला सह संयोजक औद्योगिक प्रकोष्ठ जिला भाजपा सोलन हरिओम सिंह ठाकुर ने कहा कि उनको जो जिम्मेदारी दी गई है उसको वहा बखूबी निभाने का प्रयास करेंगे।

    हरिओम पूर्वांचल समिमित के सक्रिय पदाधिकारी है और बजरंग दल के बददी के नगर के संयोजक भी है। प्रवासी कामगारों व उद्योगपतियों पर हरिओम सिंह ठाकुर की व्यापक पकड है जिसके कारण उनको जिला सह संयोजक भाजपा औद्योगिक प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

  • Himachal News: स्कूटी सवार नाबालिक लड़की की ट्रक से टकराने से मौत

    Himachal News: स्कूटी सवार नाबालिक लड़की की ट्रक से टकराने से मौत

    बद्दी के पुराने बस स्टैंड के समीप हुआ हादसा

    बद्दी/सचिन बैंसल:  बद्दी के पुराने बस स्टैंड के समीप एक स्कूटी के सड़क पर चल रहे ट्राले से टकराने से 13 साल की बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। यह बच्ची बद्दी स्कूल में 7वीं कक्षा की पढ़ती थी। अपने भाई को निजी स्कूल में छोड़ने के बाद घर जा रही थी। उसके बाद उसे घर से स्कूल आना था लेकिन उससे पहले ही बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है।

    पुलिस के अनुसार यह घटना सुबह 8 बज कर 50 मिनट पर हुई। बिहार राज्य के गया जिले के बजीरगंज थाने के आरोपुर गांव के पवन कुमार बद्दी में मिस्त्री का कार्य करता है। बद्दी के ट्रक यूनियन के समीप किराए के मकान में रहता है। उसके बाद तीन बच्चे है। जिसमें उसकी बीच वाली बेटी गुडिया (13) अपने छोटे भाई को पुरानी सब्जी मंडी के समीप एक निजी स्कूल में स्कूल छोड़ने गई। बच्चे को स्कूल छोड़ने के बाद वह स्कूटी को घर छोड़ने जा रही थी। जैसे ही संपर्क मार्ग से बद्दी अस्पताल की उतराई उतर रही थी तो उसके स्कूटी का संतुलन बिगड़ गया।

    तेज रफ्तार में पहले एक निजी वाहन से टकराने से बची और उसके बाद उसने फोरलेन पर चल रहे ट्राले के साईड से पिछले हिस्से में टक्कर मार दी। ट्क्कर इतनी जोर से थी कि उसके सिर में चोट लगी और मौके पर ही मौत हो गई। ट्राले का चालक ट्राला रोका और स्वयं उतर बच्ची को उठा कर साथ लगते अस्पताल लेकर आया लेकिन तब तक बच्ची ने दम तोड़ दिया था। एएसपी अशोक धीमान ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद उसका नालागढ़ अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया। बच्ची नाबिलग थी। पुलिस की ओर से परिजनों के खिलाफ भी मामला दर्ज होगा।

  • राष्ट्रीय कांस्य पदक विजेता आकांक्षा का आई एम हेल्थकेयर बद्दी ने किया सम्मानित

    राष्ट्रीय कांस्य पदक विजेता आकांक्षा का आई एम हेल्थकेयर बद्दी ने किया सम्मानित

    हैदराबाद में हुई राष्ट्रीय प्रतियोगिता में रही तीसरे स्थान पर

    पिछले वर्ष वर्ल्ड कब में खेल चुकी है आकांक्षा

    बद्दी/सचिन बैंसल: बद्दी के थाना स्थित आई एम हेल्थकेयर कंपनी ने हमीरपुर निवासी “राष्ट्रीय कांस्य पदक“ विजेता का कंपनी परिसर में सम्मानित किया। आई एम हेल्थकेयर के एमडी परविंदर सिंह गुलाटी व उनके समस्त परिजनों ने रविवार कोअपनी कंपनी में आकांक्षा का भव्य स्वागत किया और अपने आशीर्वचन से आकांक्षा को स्वर्ण पदक जीतने के लिए दुआएं दी।इस अवसर पर गुलाटी ने आकांक्षा को कहा कि वे लग्न और मेहनत से तैयारी करे , हम सब उनके साथ है और आकांक्षा को प्रशिक्षण एवं प्रतिस्पर्धा भागेदारी में किसी प्रकार की अड़चन नहीं आने देंगे। गुलाटी ने यह भी कहा कि अहंकार छोड़कर यदि सच्ची लग्न से प्रयास किये जाएं तो सफलता अवश्य कदम चूमती है।

    इस अवसर पर “नर सेवा नारायण सेवा “समिति बद्दी के मुख्य संरक्षक देवव्रत यादव ने बताया कि आकांक्षा ने इसी महीने हैदराबाद में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में “कांस्य पदक “जीत कर न केवल हिमाचल प्रदेश अपितु पूरे भारत का मान बढ़ाया।

    इस अवसर पर “नर सेवा नारायण सेवा “समिति बद्दी के मुख्य संयोजक राधा गोविंद मंत्री, उपाध्यक्ष परमवीर चौहान, सचिव अनुपम शर्मा, वरिष्ठ सदस्य रणजीत ठाकुर एवं निर्मल शम्मी ने भी आकांक्षा को पुष्प गुच्छ और शॉल से सम्मानित किया और संस्था की तरफ से आकांक्षा को नकद पुरस्कार भी प्रदान किया इस अवसर पर आई एम हेथकेयर  पुष्पेंद्र , हरप्रीत, गुलाटी परिवार तथा अंकित कुमार ,राकेश गुलेरिया, कबीर जसवाल, आकांक्षा के भाई बंटी और अंकित तथा दर्जनों महिलाये भी उपस्थित रही।

  • राजस्थान सेवा समिति ने बद्दी अस्पताल को दिये 30 हीटर, मरीजो को नही सताएगी ठंड- राम कुमार

    राजस्थान सेवा समिति ने बद्दी अस्पताल को दिये 30 हीटर, मरीजो को नही सताएगी ठंड- राम कुमार

    बद्दी/सचिन बैंसल:  राजस्थान सेवा समिति की ओर से बद्दी अस्पताल में 30 हीटर दान दिए। समिति के अध्यक्ष शंकर ने बुधवार को यह हीटर दून के विधायक राम कुमार की अगुवाई में बीएमओ डॉ. अनिल आरोड़ा को दिया।  शंकर ने बताया के दून के विधायक ने कुछ दिन पहले अस्पताल में औचक निरीक्षण किया था।

    इस दौरान कुछ गर्भवती महिलाओं ने विधायक को हीटर न होने की  बात कही थी। जिस पर समिति ने अस्पताल को हीटर दान किए। बुधवार को एक साधे समारोह में समिति ने  यह हीटर विधायक राम कुमार के सामने बीएमओ  बद्दी व स्टाफ को प्रधान किए। इस मौके पर व्यापार मंडल के प्रधान मान सिंह, अंजनी कुश्ती अखाड़ा बद्दी के प्रधान बेअंत ठाकुर, रामदेव, नीमा राम, प्रदीप, न्याज महोम्मद व  अस्पताल का स्टाफ भी मौजूद रहा।

  • खेड़ा नानोवाल विद्यालय ने मनाया अपना वार्षिकोत्सव 

    खेड़ा नानोवाल विद्यालय ने मनाया अपना वार्षिकोत्सव 

    मेधावी बच्चों को किया सम्मानित, विधायक हरदीप बावा  व पूर्व सहायक निदेशक देव व्रत यादव ने बांटे पुरस्कार

    बद्दी/सचिन बैंसल: खेड़ा स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में वार्षिक कार्यक्रम आयोजित किया गया।  विधायक नालागढ़ हरदीप बावा, सेवा निवृत सहायक निदेशक देव व्रत यादव, नर सेवा- नारायण सेवा समिति  के मुख्य संयोजक राधागोविन्द मंत्री व प्रधानाचार्य डॉक्टर अक्षत ठाकुर ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ अक्षत ठाकुर ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी।  स्कूल का पिछले वर्ष का बोर्ड का परिणाम शत प्रतिशत रहा और उनके 10 छात्र मेरिट में स्थान प्राप्त किया।

    कार्यक्रम की शुरूआत सरस्वती वंदना से हुई। इस अवसर पर स्कूल में छात्रों की ओर से  रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई जिसमे भारतीय मूल संस्कृति  पर  नाटक प्रस्तुत किया गया, गिद्दा, मराठी नृत्य और अन्य गीत प्रस्तुत किये गए।  हिमाचली नाटी ने सब का मन मोह लिया। बच्चो के कार्यक्रम पर आये हुए अतिथिओं ने  बच्चों को नकद पुरुस्कार भी  दिए।

    मुख्य अतिथि नालागढ़ विधायक हरदीप बावा ने शिक्षा व खेलकूद में अव्वल रहे बच्चों को सम्मानित किया। उन्होंने बताय कि क्षेत्र के 3 शहरी स्कूलों को सीबीएसई से जल्द ही जोड़ा जा रहा है और इसके पश्चात दूसरे  चरण में एक ग्रामीण क्षेत्र के स्कूल को भी सीबीएसई से जोड़ने की योजना है। उन्होने खेड़ा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय  में जल्द ही कॉमर्स की कक्षाओं को चालू किये जाने के लिए भी आश्वासन  दिया।

    बावा ने नर सेवा- नारायण सेवा समिति की ओर से चलाये जा रहे सामाजिक कार्यों के लिए उनका आभार जताया और भविष्य में भी ऐसे कार्यों को गति देने में साथ देने का वायदा भी किया।  कंगारू  व वीर प्लास्टिक उद्योग की ओर से  सीएसआर. में स्कूलो में की जा रही सहायता का भी आभार प्रकट किया। विधायक ने चिट्टा के विरोध अभियान को और तेज करने पर भी बल दिया और बताया की जल्द ही नालागढ़ में जिला स्तरीय एक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है जिसकी अध्यक्षता प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू करेंगे।

    विशेष अतिथि देव व्रत यादव ने खेड़ा स्कूल के परिणामो और अनुशाशन के लिए प्रधानाचार्य डॉ अक्षत ठाकुर व सभी शिक्षकों को बधाई दी। उन्होंने  कहा कि नर सेवा- नारायण सेवा समिति बद्दी  सामाजिक कार्य करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगी। मेधावी छात्रों को उनके उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए मुबारकबाद दी। मंच का संचालन   शिक्षक ध्यान सिंह ने बहुत ही बेहतरीन तरीके से किया जिसके लिए सभी अतिथिओं ने उनकी खूब प्रशंसा की।  महिला व पुरुष स्टाफ की भागीदारी भी सराहनीय रही।

    इस अवसर पर ट्रक यूनियन नालागढ़ के कोषाध्यक्ष वीर सिंह चंदेल, गुरचरण सिंह चन्नी, मूलचंद, अवतार सिंह, करनैल सिंह, एस.एम.सी. प्रधान गुरमीतो देवी, नरेंदर कुमार, निर्मल शम्मी, मंजीत सिंह, दर्शन, प्रेम चंद, अनिल कौशल, राकेश कुमार, अशोक चंदेल, रमेश शर्मा, हरदीप सिंह, अभिमन्यु चौहान, मनोज गौतम, लाभ सिंह, बलविंदर सिंह प्रधान आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे।

     

  • राजू रायवाल के नाम रहा बद्दी का दंगल, फाइनल में ईरान के पहलवान इरफान ईरानी को पराजित किया

    राजू रायवाल के नाम रहा बद्दी का दंगल, फाइनल में ईरान के पहलवान इरफान ईरानी को पराजित किया

    बद्दी: बद्दी स्तिथ अंजनी कुश्ती अखाड़े में कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। जिसमें माली के खिताब पर हरियाणा के रायवाल के राजू ने कब्जा किया। उसने फाइनल में ईरान के पहलवान इरफान इरानी को पराजित किया। विजेता पहलवान को 51 हजार व उप विजेता को 31 हजार का नकद पुरस्कार दिया गया।

    बद्दी के अंजनी आखाड़े में यह दंगल कराया गया। अखाड़े के अध्यक्ष बेअंत ठाकुर ने बताया कि पांच 31 -31 हजार की छोटी माली भी कराई गई।  ककरान ने बाबा फ्लाई को पराजित किया। कुछ साढ़े पांच लाख रुपये की कुश्ती कराई गई जिसमें हिमाचल, हरियाणा, दिल्ली व पंजाब के नामी पहलवानो ने भाग लिया। डेढ सो अधिक कुश्ती हुई।  समारोह में बतौर मुख्य अतिथि दून के विधायक राम कुमार चौधरी, कामगार नेता मेला राम चंदेल, संडोली पंचायत के पूर्व प्रधान भाग सिंह कुंडलस, पूर्व नप अध्यक्ष तरसेम चौधरी, भाजपा किसान मोरचा के प्रदेश इकाई के सदस्य विधिचंद राणा उपस्थित हुए।

    बेअंत ठाकुर ने बताया कि दूनके विधायक व माईक्रोटेक्स कंपनी प्लांट हैड भूषण गोयल व राजबीर ने अंजनी अखाड़े के निर्माण करने में अहम भूमिका निभाई। कंपनी ने यहां पर एक कमरा, शौचालय की भी व्यवस्था कराई जिससे पहलवान अपने कपड़े बदल सकें। इस मौके पर बद्दी के विशेषर  शर्मा, कृष्ण कौशल, सचिन बैंसल दिलवर खान, मुस्ताक खान,  मोहम्मद आशिक, पवन  शर्मा, संजीव ठाकुर, ललित ठाकुर, दीपू पंडित, केवल ठाकुर, अशोक शर्मा, मान सिंह मेहता, रमन कौशल, महेश कौशल, राकेश ठाकुर, अशोक बिलांवाली,  लखबीर लाखा, रामलाल ठाकुर, रामसरण, पाल सिंह , माइक्रोटेक के जसबीर सिंह, दुष्यंत समेत गणमान्य लोग उपस्थित हुए।

  • बद्दी इंटरनेशनल स्कूल ने मनाया वार्षिक समारोह, मेधावी बच्चों को किया सम्मानित

    बद्दी इंटरनेशनल स्कूल ने मनाया वार्षिक समारोह, मेधावी बच्चों को किया सम्मानित

    बद्दी/सचिन बैंसल: बद्दी इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिक समारोह मनाया गया। इस मौके पर मेधावी बच्चों को सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किया। समारोह की मुख्य अतिथि बीबीएनडीए की सीईओ  सोनाक्षी तोमर ने बच्चों को पुरस्कार बांटे। इस मौके पर स्कूल के बच्चो ने स्कूल परिसर में खाने पीने का सामान के स्टाल लगाए। यह सभी सामान बच्चों ने स्वयं तैयार किया था।

    कार्यक्रम की शुरूआत सरस्वती  वंदना से हुई। इसके बाद बच्चों ने विभिन्न कार्यक्रम पेश किए। छोटे बच्चों ने रैंप वाक, माडलिंग व कविता पाठ में भाग लिया। एलकेजी की शिवंदना बैंसल, हर्षिका ने माडलिंग की और कविता गायन किया। शिवन्दना ने नाटी रा चसका पहाड़ी गीत पर नृत्य करके दर्शकों को मनोरंजन किया। सातंवी कक्षा के छात्र ने दमा दम मस्त कंलदर गीत पेश कर माहोल को गर्मा दिया। हरलीन ने भी कविता का पाठ किया।

    स्कूल की प्रधानाचार्य मैरीन पाल ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी और  स्कूल की गतिविधियों को बारे में मुख्य अतिथि को अवगत कराया। उन्होंने बताया की उनके स्कूल के चार विद्यार्थी राष्ट्रीय स्तरीय योगा में भाग लेने के लिए नागपुर गए है। स्कूल के बच्चे पढ़ाई के साथ साथ खेलो में भी अव्वल रहते है।  सोनाक्षी तोमर ने स्कूल के मेधावी बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।  इस मौके पर बच्चों के अभिभावक भी उपस्थित रहे।