Category: Punjab>Fazilka

  • Punjab News: स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने पर मचा हड़कंप, स्टूडेंट्स की छुट्टी, सर्च जारी

    Punjab News: स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने पर मचा हड़कंप, स्टूडेंट्स की छुट्टी, सर्च जारी

    अबोहरः पंजाब में पिछले कुछ समय से सरकारी इमारतों और प्राइवेट स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकियां मिल रही है। हालांकि जांच के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हो रही। वहीं अब अबोहर के अजम्प्शन कान्वेंट स्कूल और एलआरएस डीएवी सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल को बुधवार को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया। स्कूल प्रबंधन को धमकी की ईमेल आई थी।

    सूचना मिलते ही स्कूल प्रबंधन ने एहतियात के तौर पर विद्यार्थियों को सुरक्षित घर भेजना शुरू कर दिया। मौके पर भारी पुलिस बल और अन्य सुरक्षा एजेंसियों की टीमें पहुंच गईं। स्कूल परिसरों की गहन तलाशी ली जा रही है और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। सूत्रों के अनुसार, धमकी की सूचना के बाद अबोहर के अन्य कई स्कूलों ने भी एहतियात के तौर पर छुट्टी कर दी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और धमकी देने वाले की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

    यह धमकी भरा ईमेल सुबह करीब 8:51 बजे मिला। ईमेल में दोपहर 1:30 बजे का समय दिया गया है। सूचना मिलते ही स्कूलों में हड़कंप मच गया। अधिकांश स्कूल संचालकों ने एहतियात के तौर पर छुट्टी घोषित कर दी। अभिभावकों को भी इसकी जानकारी दे दी गई। वहीं रैकॉग्नाइज्ड एंड एफिलिएटेड स्कूल एसोसिएशन के प्रधान श्याम लाल अरोड़ा ने बताया कि धमकी भरे ईमेल में अजम्पशन कॉन्वेंट स्कूल समेत कई निजी स्कूलों के नाम शामिल थे।

    उन्होंने कहा कि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी संबंधित स्कूलों को खाली कराया जा रहा है। डीएवी स्कूल की प्रिंसिपल श्रीमती स्मिता शर्मा ने बताया कि उन्हें सुबह 8:51 बजे एक ईमेल मिला, जिसमें स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। उन्होंने तुरंत स्कूल प्रबंधन, सिटी-2 पुलिस और एसडीएम को इसकी सूचना दी। अधिकारियों के दिशा-निर्देशों के बाद स्कूल में छुट्टी घोषित कर दी गई। अभिभावकों को भी इसकी जानकारी दे दी गई।

  • Punjab News: खेतों में पलटी बच्चों से भरी स्कूल वैन, मची चीख-पुकार

    Punjab News: खेतों में पलटी बच्चों से भरी स्कूल वैन, मची चीख-पुकार

    जलालाबादः क्षेत्र के गांव चक्क सुखेरा से डिब्बीपुरा जाने वाली लिंक सड़क पर बच्चों से भरी स्कूल वैन पलट गई। दरअसल, सड़क किनारे पक्की पटरी (बरमा) न होने के कारण बच्चों से भरी एक स्कूल वैन अनियंत्रित होकर धान के खेत में पलट गई। हादसे के वक्त वैन में 13 बच्चे सवार थे। गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई बड़ा जानी नुकसान नहीं हुआ, हालांकि कुछ बच्चों को मामूली चोटें आई हैं।

    घटना के समय वैन के पीछे आ रहे युवक दीपू दौधी के अनुसार, आगे चल रही वैन अचानक असंतुलित होकर खेत में गिर गई। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर वह तुरंत मौके पर पहुंचे और आसपास के ग्रामीणों की मदद से बच्चों को वैन से बाहर निकाला। हादसे में वैन चालक का हाथ गाड़ी के नीचे फंस गया था, जिसे ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाला। गांव चक्क सुखेरा के सरपंच खैरा सिंह ने बताया कि किसानों द्वारा खेतों से लगती सड़क की पटरियों (बरमों) को काटकर अपने खेतों में मिला लिया गया है।

    इस वजह से जब भी कोई वाहन सामने से आने वाली गाड़ी को साइड देने की कोशिश करता है, तो हादसों का शिकार हो जाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह लिंक रोड कागजों में करीब 22 फीट चौड़ी दर्ज है, लेकिन अतिक्रमण और पटरियों के गायब होने के कारण धरातल पर इसकी चौड़ाई महज 11 फीट ही रह गई है। इलाके के निवासियों ने स्थानीय प्रशासन से गुहार लगाई है कि कागजों में दर्ज सड़क की वास्तविक चौड़ाई को बहाल किया जाए और सड़क के दोनों ओर तुरंत पक्की पटरियां (बरमा) बनाई जाएं, ताकि भविष्य में इस प्रकार के हादसों की पुनरावृत्ति न हो सके।

  • Punjab News: ASI की करंट लगने से मौत

    Punjab News: ASI की करंट लगने से मौत

    फाजिल्का: अबोहर में हनुमानगढ़ रोड पर एक बीएसएफ के एएसआई की करंट लगने से मौत हो जाने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान भिवानी जिले के नंदगांव निवासी विनोद पुत्र वरिंदर कुमार के तौर पर हुई है। वे अपनी पत्नी और दो बेटियों के साथ छावनी के पास किराए के क्वार्टर में रहते थे।

    जानकारी के अनुसार हाल ही में हुई बारिश के बाद छत पर जमा पानी निकालने के लिए विनोद दोपहर में छत पर गए थे। सफाई के दौरान वाइपर चलाते समय वे ऊपर से गुजर रही हाई-वोल्टेज बिजली की तारों के संपर्क में आ गए, जिससे उन्हें जोरदार बिजली का झटका लगा और वे छत पर गिर पड़े। घटना के बाद उनकी पत्नी की सूचना पर BSF अधिकारी उन्हें तुरंत एक प्राइवेट अस्पताल ले गए, जहां हालत गंभीर होने के कारण उन्हें सिविल अस्पताल अबोहर रेफर कर दिया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस स्टेशन-2 की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है और परिवार के सदस्यों के बयान दर्ज करने के बाद आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • Punjab News: सड़क में धंसी बच्चों से भरी स्कूल वैन, मची चीख-पुकार

    Punjab News: सड़क में धंसी बच्चों से भरी स्कूल वैन, मची चीख-पुकार

    फाजिल्काः जलालाबाद के कमारेवाला रोड पर प्राइवेट स्कूल वैन बाल-बाल हादसे का शिकार होने से बच गई। दरअसल, जब वैन कमारेवाला रोड पर टेलीफोन एक्सचेंज के पास मुड़ रही थी, तो अचानक ज़मीन धंस गई। इस घटना में स्कूल वैन के टायर ज़मीन में धंस गए। गनीमत रही कि हादसे के दौरान वैन पलटी नहीं। घटना के दौरान वैन के अंदर कई बच्चे सवार थे। हादसे को लेकर बच्चों में अफरा-तफरी मच गई। जिसके बाद वैन चालक की मदद के लिए लोग भागकर आए।

    इस घटना को लेकर बच्चों में डर का माहौल पाया जा रहा है। इस घटना का एक वीडियो रिकॉर्ड किया गया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। दरअसल देर रात जलालाबाद में भारी बारिश हुई, जिससे सड़कों पर पानी जमा हो गया। वहीं इलाके में पाइपलाइन बिछाने का काम चल रहा था। ऐसे में आज सुबह जैसे ही वैन पाइपलाइन वाली जगह के पास पहुंची तो वैन का टायर ज़मीन में धंस गया। इस घटना के दौरान जानी नुकसान होने से बचाव रहा। वहीं चालक द्वारा ट्रैक्टर की मदद से स्कूल वैन को गड्ढे से बाहर निकाला गया।

  • Punjab News: BDPO पर गिरी गाज, किया सस्पेंड

    Punjab News: BDPO पर गिरी गाज, किया सस्पेंड

    फाजिल्काः जिले में बीडीपीओ के खिलाफ प्रशासन द्वारा सख्त एक्शन लिया गया। मिली जानकारी के अनुसार बीडीपीओ के पद पर तैनात लाल सिंह को सरकारी सेवा से सस्पेंड कर दिया गया है। बताया जा रहा हैकि इस संबंध में पंजाब सरकार के ग्रामीण विकास और पंचायत विभाग ने एक नोटिफिकेशन जारी किया है।

  • Punjab News: 2 किलो हेरोइन सहित 2 नशा तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: 2 किलो हेरोइन सहित 2 नशा तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    फाजिल्काः जिले में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। सी.आई.ए. (CIA) स्टाफ फाजिल्का की टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन तस्करों के पास से 2 किलो 143 ग्राम हेरोइन की बड़ी खेप बरामद की है। यह पूरी कार्रवाई सी.आई.ए. इंचार्ज इंस्पेक्टर सुनील कुमार के नेतृत्व में ए.एस.आई. रणजीत सिंह और उनकी पुलिस पार्टी द्वारा अमल में लाई गई, जो थाना सिटी फाजिल्का के इलाके में गश्त पर तैनात थी।

    गश्त के दौरान जब पुलिस पार्टी मोहल्ला आनंदपुर से आवा लिंक रोड की तरफ बढ़ रही थी, तो वहां एक पीपल के पेड़ के नीचे दो संदिग्ध युवक खड़े दिखाई दिए। पुलिस ने शक के आधार पर दोनों को रोका और जब उनके पास मौजूद किट बैग की तलाशी ली गई, तो उसमें से 2 किलो 143 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान स्वर्ण सिंह (निवासी बस्ती केसर सिंह, जिला फिरोजपुर) और गुरप्रीत सिंह (निवासी आनंदपुर मोहल्ला, फाजिल्का) के रूप में हुई है। पुलिस ने थाना सिटी फाजिल्का में दोनों के खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट की गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा नंबर 139 दर्ज कर लिया है।

    ​पुलिस की प्रारंभिक तफ्तीश में एक बड़ा खुलासा हुआ है। पूछताछ के दौरान सामने आया है कि आरोपी गुरप्रीत सिंह को हेरोइन की यह खेप जज सिंह (निवासी सिद्धू वाला, जलालाबाद) नाम के व्यक्ति ने आगे सप्लाई करने के लिए मुहैया करवाई थी।

    पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्य सप्लायर जज सिंह को भी मुकदमे में नामजद कर लिया है, जो पहले से ही चोरी और लूटपाट जैसे तीन आपराधिक मामलों में लिप्त है। फिलहाल पुलिस आरोपियों का रिमांड हासिल कर इनके बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक्स खंगाल रही है, ताकि नशे के इस पूरे नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त किया जा सके।

     

     

     

  • Punjab News: JE को NDPS के झूठे केस में फंसाने के आरोप में DSP के खिलाफ मामला दर्ज

    Punjab News: JE को NDPS के झूठे केस में फंसाने के आरोप में DSP के खिलाफ मामला दर्ज

    जलालाबादः पंजाब स्टेट पावरकॉम के जूनियर इंजीनियर (जेई) को झूठे केस में फंसाने के मामले में डीएसपी गुरसेवक सिंह बराड़ को भी नामजद करके मामल दर्ज किया गया है। मामले में नया मोड़ उस समय आया, जब गिरफ्तार आरोपी सुखजिंदर सिंह उर्फ शम्मी ने अदालत में बयान देते हुए डीएसपी गुरसेवक सिंह बराड़ का नाम लिया। इसके बाद अदालत के आदेश पर डीएसपी को भी मामले में नामजद कर लिया गया। मामले में नामजद डीएसपी गुरसेवक सिंह बराड़ की गिरफ्तारी अभी नहीं हो सकी है। पुलिस का कहना है कि उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और मामले की जांच जारी है।

    दरअसल, पावरकॉम में जूनियर इंजीनियर अमित कुमार ने शिकायत दी थी कि 3 जून 2026 को मंडी रोडांवाली में स्थित अपने घर से अरनीवाला शेख सुभान ड्यूटी पर जाने के दौरान स्विफ्ट कार में सवार 3 लोगों ने खुद को पुलिस कर्मचारी बताते हुए उनकी कार की तलाशी ली। तलाशी के दौरान कंडक्टर सीट के नीचे टेप से लिपटा एक पैकेट बरामद होने का दावा किया गया। इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। तीनों गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में सब-जेल फाजिल्का भेज दिया गया है, जबकि डीएसपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

    पुलिस के अनुसार वह घर से अरनीवाला शेख सुभान ड्यूटी पर जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में गंग नहर के पास कार में रखे वाटर कूलर के लिए पानी भरने के दौरान एक स्विफ्ट कार में सवार तीन लोगों ने खुद को पुलिस कर्मचारी बताते हुए उनकी कार की तलाशी ली। तलाशी के दौरान कंडक्टर सीट के नीचे टेप से लिपटा एक पैकेट बरामद होने का दावा किया गया। अमित कुमार ने मौके पर ही पैकेट से किसी भी प्रकार का संबंध होने से इनकार कर दिया। इसी दौरान आसपास लोगों की भीड़ जुट गई। शिकायत के अनुसार कुछ देर बाद डीएसपी गुरसेवक सिंह बराड़ भी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद अमित कुमार को पैकेट सहित सीआईए स्टाफ फाजिल्का ले जाया गया, जहां जांच में पैकेट में कोई भी नशीला पदार्थ नहीं मिला और उन्हें छोड़ दिया गया।

    शिकायतकर्ता का आरोप है कि बाद में परिवार और अपने स्तर पर की गई जांच में पता चला कि 2 जून की रात सुखजिंदर सिंह उर्फ शम्मी, सागर और राजन कुमार उर्फ नन्नू ने कथित रूप से पहले से रची गई साजिश के तहत उनकी कार में सफेद पाउडर का पैकेट रखा था। उनका मकसद उन्हें झूठे एनडीपीएस मामले में फंसाकर बदनाम करना था। साथ ही पुलिस को भी कथित रूप से गलत सूचना दी गई। शिकायत के आधार पर थाना अरनीवाला पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 212, 61(2) तथा एनडीपीएस एक्ट की धारा 58 के तहत मामला दर्ज किया था।

  • Punjab News: डिग्गी में डूबने से चचेरे भाई-बहन की मौत, पांच बहनों का अकेला भाई था सिद्धांत

    Punjab News: डिग्गी में डूबने से चचेरे भाई-बहन की मौत, पांच बहनों का अकेला भाई था सिद्धांत

    अबोहरः अबोहर उपमंडल के गांव मौजगढ़ से एक बेहद ही दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां के निवासी दो चचेरे भाई-बहन की गत दिवस पानी की डिग्गी में डूबने से मौत हो गई। आज सुबह तक दोनों के शव डिग्गी से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचाए गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    इस बारे में प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव मौजगढ़ निवासी दीपक और रंजीत दोनों पुत्र मुन्ना लाल गांव में ही खेतीबाड़ी का कार्य करते है। दीपक का एक बेटा और एक बेटी जबकि रंजीत के चार बेटियां थी। गत दिवस सुबह करीब 11 बजे दीपक का करीब 6 वर्षीय बेटा सिद्धांत अपने चचेरे भाई करीब 8 वर्षीय लवप्रीत पुत्र रंजीत के साथ खेल-खेल में घर से बाहर निकल गए। दोपहर तक तब यह दोनों घर नहीं आए तो उनकी तलाश शुरू हुई लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। शाम तक जब बच्चे नहीं मिले तो पूरे गांव के लोगों ने उनकी तलाश शुरू कर दी।

    आसपास गांवों, खेतों और ढाणियों में उनकी तलाश की जाने लगी। इसी दौरान रात्रि करीब 2 बजे गांव से काफी दूर जाखड़ की टाफी फैक्टरी के पास बनी पानी वाली डिग्गी में लडक़ी लवप्रीत का शव बरामद हो गया। इसके बाद लोगों ने उसी डिग्गी में सिद्धांत की तलाश शुरू की और सुबह करीब 5 बजे सिद्धांत का शव बरामद किया जा सका।

    उधर, दोनों बच्चों की मौत का दुखद समाचार सुनते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना खुईयां सरवर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचाया। पता चला है कि मृतक सिद्धांत परिवार की पांच बहनों के बीच अकेला भाई था।

     

  • Punjab News: 15 फीट गड्ढे में बाइक गिरने से मामा-भांजा घायल

    Punjab News: 15 फीट गड्ढे में बाइक गिरने से मामा-भांजा घायल

    अबोहरः क्षेत्र के गांव भागसर और दुतारांवाली के बीच निर्माणाधीन पुलिया के पास देर रात सड़क हादसे में मामा-भांजा घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार मामा-भांजा 15 फीट गहरे गड्ढे में गिर गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां दोनों का उपचार जारी है। वहीं घटना को लेकर गांव वासियों ने हादसे के लिए निर्माण एजेंसी की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है। जानकारी के अनुसार, गांव भागसर निवासी धोलूराम अपने भांजे कालूराम पुत्र इंद्रजीत के साथ रात करीब 11 बजे किसी काम से बाइक पर अबोहर आ रहे थे।

    वे भागसर-दुतारांवाली मार्ग पर जब निर्माणाधीन पुलिया के पास पहुंचे, तो अंधेरे के कारण उन्हें खुदे गड्ढे का आभास नहीं हुआ। आरोप है कि निर्माण स्थल पर कोई चेतावनी बोर्ड, बैरिकेडिंग या रिफ्लेक्टर जैसी सुरक्षा व्यवस्था नहीं थी, जिस कारण उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सीधे गहरे गड्ढे में गिर गई।हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए दोनों व्यक्तियों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर करने की सलाह दी गई है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि निर्माण एजेंसी ने सुरक्षा के कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किए थे, जिससे यह हादसा हुआ।

    हादसे के बाद दोनों घायल काफी देर तक गड्ढे में पड़े मदद के लिए आवाज लगाते रहे। इसी दौरान खेतों से घर लौट रहे एक ट्रैक्टर चालक की नजर उन पर पड़ी। उसने ग्रामीणों की मदद से दोनों को बाहर निकाला और परिजनों को सूचना दी। इसके बाद परिजन दोनों को उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों के अनुसार कालूराम की रीढ़ की हड्डी और कंधे में फ्रैक्चर आया है, जबकि पसलियों में भी गंभीर चोटें हैं। वहीं धोलूराम को शरीर के विभिन्न हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। दोनों की हालत को देखते हुए उन्हें उच्च केंद्र रेफर करने की सलाह दी गई है।

  • Punjab News: BJP को बड़ा झटका, AAP Party के गणेश सबलनिया मेयर नियुक्त

    Punjab News: BJP को बड़ा झटका, AAP Party के गणेश सबलनिया मेयर नियुक्त

    अबोहरः नगर निगम के वार्ड नंबर 49 से पार्षद गणेश सबलनिया नए मेयर चुन गए। ऐसे में अबोहर से भाजपा को बड़ा झटका लगा है। अबोहर सुनील जाखड़ और संदीप जाखड़ का जिला है। नगर निगम में इस जिले से भाजपा के 28 पार्षद है, जबकि आप पार्टी के 20, कांग्रेस और आजाद से 1-1 पार्षद हैं।

    लेकिन फिर भी पार्षदों ने बड़ा झटका देते हुए गणेश सबलनिया मेयर चुना है। आप के हलका इंचार्ज अरुण नारंग ने कहा कि आप के पक्ष में 27 हाथ उठे जिसके बाद सबलनिया को विजेता घोषित कर दिया गया। वहीं संदीप जाखड़ धक्केशाही का आरोप लगाकर धरने पर बैठ गए। इसके बाद डीसी की गाड़ी का घेराव कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई।