Category: Chandigarh

  • अब इस दिन Punjab दौरे पर आएंगे भूपेश बघेल, गुटबाजी को खत्म चुनौती

    अब इस दिन Punjab दौरे पर आएंगे भूपेश बघेल, गुटबाजी को खत्म चुनौती

    चंडीगढ़ः कांग्रेस ने 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले पंजाब में अपने संगठन को मजबूत करने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी प्रयास के तहत, पंजाब कांग्रेस के प्रभारी भूपेश बघेल 30 जुलाई को चंडीगढ़ पहुंचेंगे। वे 31 जुलाई से 8 अगस्त तक राज्य के 10-दिवसीय दौरे पर रहेंगे। भूपेश बघेल के पास गुटबाजी को खत्म करना बड़ी चुनौती होगा। हालांकि पार्टी के नेता भले ही बार-बार पार्टी में सब ठीक होने की बात कह रहे है, लेकिन अमरिंदर सिंह राजा वडिंग गुट और सासंद चरणजीत सिंह चन्नी गुट अभी भी एक साथ नहीं दिखाई दे रहे।

    ऐसे में इस दौरे का मुख्य उद्देश्य पार्टी के अंदर गुटबाजी को खत्म करना और निचले स्तर पर संगठन को सक्रिय करना है। बघेल पंजाब के लगभग सभी जिलों का दौरा करेंगे, जहां वे कांग्रेस के पदाधिकारियों, पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं से सीधा संपर्क करेंगे। बैठकों के दौरान संगठन को मजबूत करने, पार्टी कार्यकर्ताओं के विचार जानने और 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए रणनीति बनाने पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। पार्टी नेतृत्व का उद्देश्य कार्यकर्ताओं में नया उत्साह भरना और उन्हें एकजुट करना है। यह महत्वपूर्ण दौरा 31 जुलाई को शहीदों की धरती श्री फतेहगढ़ साहिब से शुरू होगा।

    राजनीतिक विश्लेषक इस दौरे को कांग्रेस पार्टी की चुनाव तैयारियों में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखते हैं। इस दौरे के माध्यम से भूपेश बघेल पार्टी के आंतरिक मतभेदों को सुलझाने, संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनावों के लिए एक प्रभावी रणनीति बनाने का लक्ष्य रखेंगे। इससे संगठन के अंदर संभावित बदलावों की उम्मीदें जगी हैं।

    उल्लेखनीय है कि भूपेश बघेल ने इससे पहले चंडीगढ़ में 6 दिन बिताए थे और पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ कई बैठकें की थीं। उस दौरान, उन्होंने पार्टी के आंतरिक गुटबाजी और संगठनात्मक मुद्दों के बारे में कांग्रेस हाईकमान को एक विस्तृत रिपोर्ट सौंपी थी। इसके बाद, हाईकमान ने पंजाब कांग्रेस की चुनाव समितियों और संगठनात्मक ढांचे में बड़े बदलाव की संभावना को खारिज कर दिया था।

  • गर्ल्स हॉस्टल के पास हुआ हादसाः यूनिवर्सिटी की PHD छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

    गर्ल्स हॉस्टल के पास हुआ हादसाः यूनिवर्सिटी की PHD छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

    चंडीगढ़ः चंडीगढ़ में सुबह से बारिश हो रही है। सड़के पानी से भरी हुई है। वहीं पंजाब यूनिवर्सिटी में दर्दनाक हादसा हो गया। बताया जा रहा हैकि माइक्रोबायोलॉजी विभाग की पीएचडी स्कॉलर ज्योति की करंट लगने से मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार ज्योति रेवाड़ी, हरियाणा की रहने वाली थी। घटना के बाद विश्वविद्यालय परिसर में शोक की लहर है और कैंपस की विद्युत सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

    हादसा गर्ल्स हॉस्टल नंबर-10 के पास हॉस्टल नंबर-8 और यूआईईटी को जोड़ने वाली सड़क से सटे कच्चे रास्ते पर हुआ। उन्हें तुरंत जीएमसीएच-16 ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। करंट लगने की वजह की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। घटना के बाद कैंपस में बिजली सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर रखरखाव पर सवाल उठ रहे हैं। छात्र भी कैंपस में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

  • Punjab News: बड़ी लापरवाही, बिना नट-बोल्ट के सड़क पर दौड़ती दिखी PRTC Bus, वीडियो वायरल

    Punjab News: बड़ी लापरवाही, बिना नट-बोल्ट के सड़क पर दौड़ती दिखी PRTC Bus, वीडियो वायरल

    चंडीगढ़ः अबोहर से चंडीगढ़ आ रही PRTC की बस में एक बड़ी लापरवाही देखने को मिल रही है। बस में ये लापरवाही बड़े हादसे को न्यौता दे रही है। दरअसल, अबोहर से चंडीगढ़ आ रही इस PRTC की बस के पिछले पहिये के कई नट-बोल्ट निकले हुए नज़र आए। बताया जा रहा है कि बस चालक बस को तेज़ स्पीड चला रहा था। ये वीडियो आज सुबह तकरीबन 11.15 बजे चंडीगढ़ के हल्लोमाजरा चौंक का है।

    गनीमत यह रही कि कोई हादसा नहीं हुआ। बस जब सड़क किनारे रुकी हुई थी तो देखा गया कि कई नट बोल्ट टायर से गायब थे, जिसकी वीडियो भी सामने आई है। जिसके बाद गायब बोल्ट से बस सड़क पर दौड़ती हुई दिखाई दी। इसे राहगीर द्वारा कैमरे में कैद कर लिया गया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया।

  • Punjab News: सभी सरकारी दफ्तर, स्कूल और सार्वजनिक क्षेत्र रहेंगे बंद दफ्तर

    Punjab News: सभी सरकारी दफ्तर, स्कूल और सार्वजनिक क्षेत्र रहेंगे बंद दफ्तर

    चंडीगढ़ः पंजाब सरकार ने राज्य भर में 31 जुलाई 2026 (शुक्रवार) को राज पद्धरी छुट्टी (गैजेटेड) घोषित की है। यह छुट्टी शहीद उधम सिंह के शहादत दिवस के मौके पर की गई है। इस दिन राज्यभर के सभी सरकारी दफ्तर, शिक्षा संस्थान, और सार्वजनिक क्षेत्र के दफ्तर बंद रहेंगे। इस छुट्टी के बाद अगले दिन 1 अगस्त (शनिवार) और 2 अगस्त (रविवार) को सप्ताहिक छुट्टी होने के कारण, राज्य में लगातार 3 दिन (31 जुलाई से 2 अगस्त) की छुट्टी का मौका बन रहा है।

    यह लम्हा वीकेंड आम लोगों और सरकारी कर्मचारियों के लिए आराम करने या छोटी-यात्रा करने का सुनहरा मौका लेकर आया है। 31 जुलाई को राज पद्धरी छुट्टी होने के कारण, पंजाब और हरियाणा राज्यों में बैंक भी इस दिन बंद रहेंगे। हालांकि, यह छुट्टी राष्ट्रीय पद्धरी नहीं होने के कारण, दूसरे राज्यों में बैंक अपने सामान्य कारोबार घंटों के दौरान खुलेंगे।

  • Punjab News: बिजली कर्मियों को अमन अरोड़ा ने दी सख्त चेतावनी, देखें वीडियो

    Punjab News: बिजली कर्मियों को अमन अरोड़ा ने दी सख्त चेतावनी, देखें वीडियो

    चंडीगढ़: पंजाब में चल रहे बिजली विभाग की कर्मचारियों की हड़ताल पर आम आदमी पार्टी की सरकार ने कड़ा रुख अपना लिया है। कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने आज एक अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस की है। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि हड़ताली कर्मचारियों को आड़े हाथों ले लिया है। उन्होंने सीधा आरोप लगाया है कि वो आम जनता और किसानों को मोहरा बनाकर सरकार को दबाव में लाने का गंदा खेल खेल रहे हैं।

    3 करोड़ जनता हुई परेशान

    मंत्री अमन अरोड़ा ने तीखे लहजे में यह कह दिया है कि सिर्फ 18,500 कर्मचारियों की कारण से आज पूरे पंजाब के 3 करोड़ लोग अंधेरे और भारी परेशानी में जीने को मजबूर हैं। उन्होंने यह कहा है कि जनता को परेशान करके, किसानों की खेती पर लात मारकर सरकार की बाजू मरोड़ना और मांगे मनवाना किस हद तक सही है। यह तरीका बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

    कमेटी बन चुकी है

    मंत्री ने किसानों के दर्द का हवाला दिया। उन्होंने कहा कि – यह समय धान की रोपाई की पीक सीजन है। उन्होंने एक पीड़ित पट्टेदार किसान का जिक्र करते हुए यह कहा है कि एक गरीब किसान 3 एकड़ जमीन ठेके पर लेकर खेती कर रहा है परंतु हड़ताल के कारण से उनकी रोजी-रोटी पर लात पड़ रही है। इसमें उस बेकसूर किसान का क्या कसूर है? जब कमेटी बन गई है तो हड़ताल का ड्रामा क्यों? अमन अरोड़ा ने कर्मचारियों के दोहरे रवैये पर सवाल उठा दिए हैं। उन्होंने कर्मचारियों की मांग पर 20-25 दिन पहले ही फाइनेंस, पावर और पर्सनल विभाग के अफसरों के साथ खुद ही कर्मचारियों के चार ग्रूप को मिलाकर एक स्पेशल कमेट बनाई थी। जब बातचीत और समाधान का दौर चला तो अचानक से हड़ताल पर जाकर पंजाब की जनता को आखिर क्यों ब्लैकमेल कर रहे हैं।

    हम बातचीत के लिए तैयार हैं

    अमन अरोड़ा ने यह भी साफ किया है कि भगवंत मान सरकार वित्त मंत्री हरपाल चीमा और बिजली मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद से बातचीत के लिए हमेशा तैयार है। उन्होंने कहा कि जो भी वाजिब मांगें होगी वो मानी जाएगी परंतु उसके साथ ही उन्होंने यह भी कह दिया है कि ब्लैकमेल न करें। कर्मचारियों को अपनी हड़ताल खत्म कर देनी चाहिए और बिजली की सप्लाई को भी बहाल करें नहीं तो ऐसा रवैया बर्दाश्त नहीं करेंगे।        
  • Punjab News: केंद्रिय मंत्री धर्मेद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर वित मंत्री चीमा का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: केंद्रिय मंत्री धर्मेद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर वित मंत्री चीमा का आया बयान, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः जंतर-मंतर में छात्रों के प्रदर्शन के बाद आज केंद्रिय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है। वहीं कॉकरोच पार्टी द्वारा सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके डेमोक्रेसी की जीत बताया गया। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी को इस्तीफा भेजा है। वहीं इस्तीफे को लेकर छात्रों में जश्न माहौल पाया जा रहा है। वहीं केंद्रिय मंत्री के इस्तीफे पर वित मंत्री हरपाल चीमा का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकाल में सबसे ज्यादा पेपर लीक हुए। पेपर लीक को लेकर छात्रों द्वारा जंतर मंतर में प्रदर्शन किया जा रहा है। वहीं अन्य राज्यों में भी पेपर लीक को लेकर प्रदर्शन किए जा रहे है।

    ऐसे में आज भाजपा को घुटने टेकने पड़ रहे है और केंद्रिय शिक्षा मंत्री ने पीएम मोदी को इस्तीफा भेज दिया है। इस इस्तीफे से युवा शक्ति की जीत हुई है। वित्त मंत्री ने कहाकि भाजपा का पतन शुरू हो गया है। इसी के साथ देश के बच्चों की ताकत के बारे में भाजपा को पता चल गया है। देश के बच्चों को काफी समय के बाद इंसाफ मिला है। उन्होंने कहाकि बच्चों की जीत के साथ भाजपा का अहंकार टूट गया है। उन्होंने कहा कि चुनावों में युवा पीढ़ी बच्चों को सबक सिखाएगी। बता दें कि धर्मेंद्र प्रधान ने सोशल मीडिया पर इसका ऐलान किया और इस्तीफा देने की वजह भी बताई। अपने चिट्ठी में उन्होंने लिखा कि पिछले चार दशक से अधिक समय से वह छात्र, शिक्षक और शिक्षा सुधार के लिए समर्पित रहे हैं।

    उनका हमेशा से मानना रहा है कि मजबूत, समावेशी और दूरदर्शी शिक्षा व्यवस्था ही किसी भी राष्ट्र के विकास की आधारशिला होती है। धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, “3 मई 2026 को आयोजित NEET-UG परीक्षा में अनियमितताओं की शिकायतें सामने आते ही सरकार ने तुरंत कार्रवाई की। मामले की जांच सीबीआई को सौंपी गई, परीक्षा रद्द कर दोबारा परीक्षा कराने का फैसला लिया गया और अगले साल से NEET को पूरी तरह कंप्यूटर आधारित (CBT) मोड में आयोजित करने की घोषणा की गई।”

    धर्मेंद्र प्रधान ने लिखा कि 20 लाख से अधिक छात्रों की परीक्षा निष्पक्ष और सुचारु रूप से कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता थी। इसके लिए केंद्र सरकार, राज्य सरकारों, जिला प्रशासन, छात्रों और अभिभावकों के सहयोग से 21 जून 2026 को दोबारा परीक्षा सफलतापूर्वक आयोजित की गई। 16 जुलाई को घोषित परिणामों में गरीब और वंचित परिवारों के कई प्रतिभाशाली छात्रों को सफलता मिली, लेकिन कुछ जिम्मेदार पदों पर बैठे लोगों ने छात्रों को गुमराह करने की कोशिश की, जिससे उन्हें गहरा दुख पहुंचा।

    अपने इस्तीफे पर धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि पिछले 10 दिनों की घटनाओं ने उन्हें बेहद व्यथित किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह उनके व्यक्तिगत सम्मान का विषय नहीं, बल्कि देश के युवाओं के भविष्य का सवाल है। उन्होंने कहा कि वह नहीं चाहते कि छात्रों का भविष्य कानूनी विवादों और राजनीतिक टकराव में उलझे या उनका ध्यान पढ़ाई से भटके। इसी भावना के साथ उन्होंने पद छोड़ने का निर्णय लिया।

  • Punjab News: सफाई कर्मचारियों पर लाठीचार्ज करने के मामले में DSP सतबीर सिंह सस्पेंड

    Punjab News: सफाई कर्मचारियों पर लाठीचार्ज करने के मामले में DSP सतबीर सिंह सस्पेंड

    चंडीगढ़ः बरनाला में सफ़ाई कर्मचारियों के विरोध-प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज के बाद मान सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बरनाला के DSP सतबीर सिंह को सस्पेंड कर दिया है।

    घटना के बाद सरकार ने मामले का संज्ञान लेते हुए बड़ी कार्रवाई की है। बरनाला के डीएसपी सतबीर सिंह को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। सरकार का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जाएगी और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    घटना का वीडियो हुआ वायरल
    लाठीचार्ज की घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद लोगों और विभिन्न संगठनों ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। वहीं, सफाई कर्मचारियों ने भी पुलिस पर अनावश्यक बल प्रयोग करने का आरोप लगाया है।

    जांच के बाद होगा अगला फैसला
    प्रशासन का कहना है कि पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी। जांच में जो भी अधिकारी या कर्मचारी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल डीएसपी सतबीर सिंह को निलंबित कर दिया गया है और मामले की जांच जारी है।

  • Punjab News: पहली तारीख से फिर खातों होगी टूं-टू, Jalandhar में इतने लाख महिलाओं ने करवाया रजिस्ट्रेशन, देखें Live

    Punjab News: पहली तारीख से फिर खातों होगी टूं-टू, Jalandhar में इतने लाख महिलाओं ने करवाया रजिस्ट्रेशन, देखें Live

    चंडीगढ़ः पंजाब सरकार की ओर से चलाई गई सेहत बीमा योजना को लेकर आप प्रवक्त बलतेज पन्नू ने प्रेस वार्ता के दौरान आकंड़े जारी किए है। उन्होंने कहा कि विरोधियों द्वारा पंजाब सरकार की स्कीमों को लेकर पहले आरोप लगाए गए थे। जिसमें सेहत योजना को लेकर विपक्ष ने आरोप लगाए थे कि इसमें लोगों को ईलाज सही से नहीं मिल रहा। जिसके बाद उन्होंने कहाकि मावां धीया योजना स्कीम लागू नहीं हो पाएंगी। लेकिन आज पन्नू द्वारा सरकार की ओर से जारी स्कीमों को लेकर कुछ आंकड़े जारी किए गए है। उन्होंने कहा कि जुलाई से बिजली 600 यूनिट मुफ्त मिल रही है। ऐसे में 90 प्रतिशत लोगों का बिल जीरो आ रहा है। किसानों को दिन में बिजली दी जा रही है, नहरी पानी 21 प्रतिशत से 80 प्रतिशत पहुंच गया।

    मावां धीया सत्कार योजना के तहत महिलाओं और लड़कियों की 72 लाख 56 हजार 686 रजिस्ट्रेशन हो चुकी है। ऐसे में पंजाब के 3 जिलों में सबसे ज्यादा रजिस्ट्रेशन हुई है। जिसमें पहले नंबर पटियाला, दूसरे नंबर पर अमृतसर और तीसरे नंबर जालंधर शामिल है। पटियाला में 5 लाख 50 हजार 35 महिलाओं की रजिस्ट्रेशन हुई है। दूसरे नंबर पर अमृतसर में 5 लाख 39 हजार 285 और तीसरे नंबर जालंधर में 5 लाख 9 हजार 707 महिलाओं की रजिस्ट्रेशन हुई है। जिन महिलाओं के खाते में पैसे नहीं आएक अगस्त से दोबारा से टू-टू होगी। ऐसे में मालवा, माझा और दोआबा में लोगों में सरकार की स्कीम को लेकर भारी रूझान देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहाकि 2017 के चुनावों से पहले कांग्रेस ने कर्जा माफी के फार्म भरवाए थे, लेकिन वह कहां गए किसी को नहीं पता।

    जिसके बाद कांग्रेस ने नौकरियों को फार्म भरवाए, लेकिन उसका कुछ नहीं पता चला। जबकि मान सरकार ने किए सभी वादों को पूरा किया है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा शुरू की गई यूनिवर्सल हेल्थ स्कीम ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना’ अपने केवल साढ़े 6 महीनों में ही 5.12 लाख लोगों को 914 करोड़ रुपये से अधिक का कैशलेस मुफ्त इलाज उपलब्ध करवाकर पंजाबियों के लिए वरदान साबित हुई है। उन्होंने आकंड़े जारी करते हुए कहाकि मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत अब तक 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी किए जा चुके हैं। पन्नू ने कहा कि इस योजना ने मरीजों को बिना वित्तीय बोझ के जीवन रक्षक और महंगे इलाज प्राप्त करने में सक्षम बनाया। पंजाब सरकार प्रत्येक योग्य परिवार तक आर्थिक परेशानी के बिना गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

  • Doaba College की ओर से शुरु किए गए AI Integrated B.Tech और MBA कार्यक्रम, देखें वीडियो

    Doaba College की ओर से शुरु किए गए AI Integrated B.Tech और MBA कार्यक्रम, देखें वीडियो

    खरड़: उद्योग से जुड़े शिक्षा और भविष्य केंद्रित सीखने को और ज्यादा मजबूत बनाने की दिशा में दोआबा ग्रुप ऑफ कॉलेजेज खरड़ की ओर से ट्राइसिटी की अग्रणी उद्योग संचालित संस्था RiseKraft के साथ एक रणनीतिक अकादमिक साझेदारी की घोषणा कर दी है। इस सहयोग के अंतर्गत अब एआई इंटीग्रेटेड B.Teck और एमबीए कार्यक्रम शुरु किए जाएंगे। यह महत्वपूर्ण साझेदारी शिक्षा और उद्योग के बीच में दूरी को कम करने की उद्देश्य से की गई है। इसके अंतर्गत अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, उभरती हुई तकनीकों, व्यावहारिक प्रशिक्षण और औद्योगिक अनुभव को उच्च शिक्षा का अलग हिस्सा बनाया जाएगा। यह पहल सरदार मनजीत सिंह बाठ (चेयरमैन), सरदार हरविंदर सिंह बाठ (चेयरमैन), सरदार एस.एस. संघा (वाइस चेयरमैन) और सरदार नवप्रीत सिंह संघा (चेयरमैन) के नेतृत्व में शुरु की गई है। यह महत्वपूर्ण साझेदारी शिक्षा और उद्योग के बीच की दूरी को कम करने के उद्देश्य से की गई है, जिसके अंतर्गत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), उभरती हुई तकनीकों, व्यावहारिक प्रशिक्षण और औद्योगिक अनुभव को उच्च शिक्षा का अभिन्न हिस्सा बनाया जाएगा। यह पहल सरदार मनजीत सिंह बाठ (चेयरमैन), सरदार हरविंदर सिंह बाठ (चेयरमैन), सरदार एस.एस. संघा (वाइस चेयरमैन) और सरदार नवप्रीत सिंह संघा (चेयरमैन) के दूरदर्शी नेतृत्व में शुरू की गई है। इसकी घोषणा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए की गई। इसमें दोनों संस्थाओं के प्रमुख प्रतिनिधियों ने भाग लिया। RiseKraft की ओर से मेहरानी रेशी, अंकुश शर्मा और मेहर उन निसा मौजूद रहे। वहीं दोआबा ग्रूप की ऑफ कॉलेजेज की ओर से मसरुर हिलाल (डायरेक्टर एडमिशन्स) संजीव कुमार यादव (असिस्टेंट डायरेक्टर एडमिशन्स) मौजूद रहे। इसी के अंतर्गत RiseKraft अकादमिक और इंडस्ट्री पार्टनर के तौर पर काम करेगा और अपने व्यापक कार्पोरेट नेटवर्क और उद्योग विशेषज्ञता के जरिए से छात्रों को उदयोग की जरुरतों के अनुरुप तैयार करने में साथ देगा। इसी के अंतर्गत पाठ्यक्रम विकास, AI-आधारित शिक्षण मॉड्यूल, प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन, लाइव इंडस्ट्री प्रोजेक्ट्स, इंटर्नशिप, फैकल्टी डेवलेपमेंट प्रोग्राम्स, इंडस्ट्री मेंटरशिप और प्लेसमेंट में मदद दी जाएगी। इस मौके पर संस्थान के प्रबंधन ने कहा है कि भविष्य उन पेशेवरों का है जो अकादमिक ज्ञान के साथ-साथ तकनीकी कौशल और व्यावहारिक उद्योग अनुभव ही रखते हो। नए एआई इंटीग्रेटेड कार्यक्रम छात्रों को Artificial Intelligence, Data Analytics, Machine Learning, Business Intelligence, Digital Transformation, Product Management और बाकी अन्य उभरते क्षेत्रों में सफल करियर के लिए तैयार करेंगे। RiseKraft के प्रतिनिधियों का कहना है कि आज की कंपनियों को ऐसे स्नातकों की जरुरत है जो सिर्फ डिग्रीधारी न होकर उद्योग के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस साझेदारी के जरिए से छात्रों को वास्तविक व्यावसायिक चुनौतियों, उद्योग विशेषज्ञों के मार्गदर्शन, व्यावहारिक परियोजनाओं और अग्रणी कंपनियों के साथ काम करने के मौके मिलेंगे। इस सहयोग के हिस्से के रुप में परिसर में एक व्यापक AI Innovation & Skill Development Ecosystem भी स्थापित किया जाएगा। यह प्रणाली नवाचार, अनुसंधान, उद्यमिता, स्टार्टअप इनक्यूबेशन, हैकाथॉन और उद्योग संबंधित शिक्षण को बढ़ावा देगी। इससे छात्रों और उद्योग जगत के विशेषज्ञों के बीच मजबूत संबंध स्थापित होंगे। इस रणनीतिक साझेदारी के साथ दोआबा ग्रुप ऑफ कॉलेेजेज ने एक बार फिर से यह सिद्ध कर दिया है कि वो रोजगारोन्मुखी शिक्षा, नवाचार और उद्योग सहयोग को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है। RiseKraft के साथ यह गठबंधन भविष्य के ऐसे पेशेवर तैयार करने की दिशा में एक खास कदम है, जो तकनीक-प्रधान विश्व में नेतृत्व करने की क्षमता रखते हों।

    25 जुलाई को दोआबा ग्रुप ऑफ कॉलेजेज में आयोजित होगा मेगा जॉब फेयर 2026

    छात्रों और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से दोआबा ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, खरड़, RiseKraft के साथ से 25 जुलाई 2026 को “मेगा जॉब फेयर 2026” का आयोजन करने जा रहा है। यह जॉब फेयर कॉलेज परिसर, चंडीगढ़-रोपड़ हाईवे, खरड़ में आयोजित किया जाएगा। इस रोजगार मेले में 20 से ज्यादा प्रमुख राष्ट्रीय और बहुराष्ट्रीय कंपनियों के भाग लेने की संभावना है, जो आईटी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), बैंकिंग एवं वित्तीय सेवाएं (BFSI), मैन्युफैक्चरिंग, मार्केटिंग, ह्यूमन रिसोर्स, रिटेल और कोर इंजीनियरिंग जैसे क्षेत्रों से संबंधित हैं। पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश तथा बाकी निकटवर्ती राज्यों से बड़ी संख्या में छात्रों और युवाओं के इस जॉब फेयर में भाग लेने की उम्मीद है। यह रोजगार मेला उम्मीदवारों को देश की प्रतिष्ठित कंपनियों के प्रतिनिधियों से सीधे संवाद करने, अपनी प्रतिभा और कौशल का प्रदर्शन करने तथा बेहतर करियर अवसरों की तलाश करने के लिए एक उत्कृष्ट मंच प्रदान करेगा। यह आयोजन युवाओं को रोजगार के अवसरों से जोड़ने के साथ-साथ उद्योग और शिक्षा के बीच मजबूत संबंध स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। छात्रों को विभिन्न क्षेत्रों की अग्रणी कंपनियों में रोजगार प्राप्त करने और अपने करियर को नई दिशा देने का सुनहरा अवसर मिलेगा।
  • Punjab News: पहली तारीख से फिर खातों होगी टूं-टू, Jalandhar में इतने लाख महिलाओं ने करवाया रजिस्ट्रेशन, देखें Live

    Punjab News: पहली तारीख से फिर खातों होगी टूं-टू, Jalandhar में इतने लाख महिलाओं ने करवाया रजिस्ट्रेशन, देखें Live

    चंडीगढ़ः पंजाब सरकार की ओर से चलाई गई सेहत बीमा योजना को लेकर आप प्रवक्त बलतेज पन्नू ने प्रेस वार्ता के दौरान आकंड़े जारी किए है। उन्होंने कहा कि विरोधियों द्वारा पंजाब सरकार की स्कीमों को लेकर पहले आरोप लगाए गए थे। जिसमें सेहत योजना को लेकर विपक्ष ने आरोप लगाए थे कि इसमें लोगों को ईलाज सही से नहीं मिल रहा। जिसके बाद उन्होंने कहाकि मावां धीया योजना स्कीम लागू नहीं हो पाएंगी। लेकिन आज पन्नू द्वारा सरकार की ओर से जारी स्कीमों को लेकर कुछ आंकड़े जारी किए गए है। उन्होंने कहा कि जुलाई से बिजली 600 यूनिट मुफ्त मिल रही है। ऐसे में 90 प्रतिशत लोगों का बिल जीरो आ रहा है। किसानों को दिन में बिजली दी जा रही है, नहरी पानी 21 प्रतिशत से 80 प्रतिशत पहुंच गया।

    मावां धीया सत्कार योजना के तहत महिलाओं और लड़कियों की 72 लाख 56 हजार 686 रजिस्ट्रेशन हो चुकी है। ऐसे में पंजाब के 3 जिलों में सबसे ज्यादा रजिस्ट्रेशन हुई है। जिसमें पहले नंबर पटियाला, दूसरे नंबर पर अमृतसर और तीसरे नंबर जालंधर शामिल है। पटियाला में 5 लाख 50 हजार 35 महिलाओं की रजिस्ट्रेशन हुई है। दूसरे नंबर पर अमृतसर में 5 लाख 39 हजार 285 और तीसरे नंबर जालंधर में 5 लाख 9 हजार 707 महिलाओं की रजिस्ट्रेशन हुई है। जिन महिलाओं के खाते में पैसे नहीं आएक अगस्त से दोबारा से टू-टू होगी। ऐसे में मालवा, माझा और दोआबा में लोगों में सरकार की स्कीम को लेकर भारी रूझान देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहाकि 2017 के चुनावों से पहले कांग्रेस ने कर्जा माफी के फार्म भरवाए थे, लेकिन वह कहां गए किसी को नहीं पता।

    जिसके बाद कांग्रेस ने नौकरियों को फार्म भरवाए, लेकिन उसका कुछ नहीं पता चला। जबकि मान सरकार ने किए सभी वादों को पूरा किया है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा शुरू की गई यूनिवर्सल हेल्थ स्कीम ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना’ अपने केवल साढ़े 6 महीनों में ही 5.12 लाख लोगों को 914 करोड़ रुपये से अधिक का कैशलेस मुफ्त इलाज उपलब्ध करवाकर पंजाबियों के लिए वरदान साबित हुई है। उन्होंने आकंड़े जारी करते हुए कहाकि मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत अब तक 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी किए जा चुके हैं। पन्नू ने कहा कि इस योजना ने मरीजों को बिना वित्तीय बोझ के जीवन रक्षक और महंगे इलाज प्राप्त करने में सक्षम बनाया। पंजाब सरकार प्रत्येक योग्य परिवार तक आर्थिक परेशानी के बिना गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।