Category: Entertainment

  • मेधावी छात्रों को रामकुमार चौधरी ने बांटे मिनी टेबलेट

    नालागढ़ विधानसभा के 196 व दून के 93 मेधावियों को मिले मिनि टेबलेट 


    बददी/ सचिन बैंसल : मुख्य संसदीय सचिव  राम कुमार चौधरी ने शुक्रवार को सोलन ज़िला के दून विधानसभा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बद्दी में डाटा मिनी टैबलेट वितरण समारोह में दसवीं तथा बारहवीं के मेधावी छात्रों को टैबलेट देकर सम्मानित किया। मुख्य संसदीय सचिव ने श्रीनिवास रामानुजन डिजिटल स्टूडेंट योजना के तहत नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के 196 तथा दून के 93 मेधावी विद्यार्थियों को टेबलेट प्रदान किए तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत सोलन ज़िला में कुल 641 मेधावी विद्यार्थियों को टेबलेट प्रदान किए जाएंगे। राम कुमार ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को उनके घर-द्वार के समीप बेहतर शिक्षा प्रदान करने के लिए कार्य कर रही है। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए इस वित्त वर्ष 8828 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे है। उन्होंने कहा कि स्कूली शिक्षा के साथ-साथ युवाओं को आधुनिक शिक्षा प्रदान करने पर बल दिया जा रहा है।


    इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए चरणबद्ध आधार पर विभिन्न विद्यालय में स्मार्ट कक्षाएं आरम्भ की जा रही है। प्रदेश सरकार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के प्रयोग की दिशा में भी छात्रों को तैयार कर रही हैं। राम कुमार ने इस अवसर पर दून विधानसभा क्षेत्र के दसवीं कक्षा के 39, बारहवीं में आर्ट्स के 26, वाणिज्य के 14 तथा विज्ञान के 14 मेधावी छात्रों को टेबलेट वितरित किए। उन्होंने नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के दसवीं कक्षा के 130, बारहवीं में  आर्ट्स   के 29, वाणिज्य के 8 तथा विज्ञान के 28 मेधावी छात्रों को टेबलेट वितरित किए। उप निदेशक उच्च शिक्षा डॉ. जे.एस. नेगी ने इस अवसर पर श्रीनिवास रामानुजन डिजिटल स्टूडेंट योजना के बारे विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर नगर परिषद बद्दी के अध्यक्ष तरसेम चौधरी, नगर परिषद बद्दी के नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष मोहन लाल चौधरी, प्रदेश कांग्रेस समिति के उप कोषाध्यक्ष एवं नगर परिषद बद्दी के पूर्व अध्यक्ष मदन लाल चौधरी, पार्षद रमन कौशल तथा सुरजीत चौधरी, बीबीएन इंटक के अध्यक्ष संजीव कुमार, अल्पसंख्यक सेल के अध्यक्ष मलूक चंद, उपमण्डलाधिकारी नालागढ़ दिव्यांशु सिंगल, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बद्दी के प्रधानाचार्य राम लाल , पोलाराम, दलवारा, रुलदू कौशल, तरक्की कौशल, जसवंत राय कौशल सहित छात्र, अध्यापक व अभिभावक इस अवसर पर उपस्थित थे। 

  • एक बार फिर नगर परिषद में कांग्रेस का कब्जा, देखें वीडियो

    बद्दी : नगर परिषद बद्दी में कुछ दिन पहले उपाध्यक्ष को सरकार द्वारा उनके कार्य में अनियमियता बरतने के चलते बर्खास्त कर दिया था। जिसके चलते नगर परिषद बद्दी में उपाध्यक्ष की कुर्सी खाली हो गई। इस बीच शुक्रवार को नगर परिषद बद्दी में उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव रखा गया।जिसका निर्धारित समय 10:30 बजे का था। 10:30 बजे एसडीम नालागढ़ दिव्यांशु सिंघल की अगवाई में चुनाव प्रक्रिया शुरू की गई, लेकिन चुनाव में कुछ पार्षद अनुपस्थित रहे। जिसके कारण लगभग एक घंटा उनका इंतजार किया गया। लेकिन उनके ना आने पर वार्ड नं 5 के मोहनलाल को निर्विरोध उपाध्यक्ष चुना गया। एसडीम नालागढ़ दिव्यांशु सिंघल ने बताया कि एक घंटा इंतजार करने के बाद उपाध्यक्ष पद का चुनाव की प्रक्रिया शुरू की गई।

    जिसमें उपस्थित पार्षदों ने मोहन लाल का नाम उपाध्यक्ष पद के लिए रखा और किसी का विरोध न होने पर उसे निर्विरोध उपाध्यक्ष घोषित कर दिया गया। उधर रामकुमार चौधरी ने कहा कि नगर परिषद पर हमेशा कांग्रेस का वर्चस्व रहा है और एक बार फिर कांग्रेस ने हासिल कर लिया है उन्होंने कहा कांग्रेस लोकतंत्र में रहकर राजनीति करती है। उधर नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष मोहनलाल ने कहा कि उनके उपाध्यक्ष बनने की इच्छा उनके पिताजी की थी जो आज वह पूरी हो गई है बेशक वह इस दुनिया में नहीं है लेकिन मुझे उपाध्यक्ष की कुर्सी पर देख उन्हें आज काफी सुकून मिल रहा होगा।

  • ईएसआईसी से क्षेत्रीय निदेशक ने पेंशनरों के साथ की बैठक

    काठा अस्पताल  से संबंधित सस्याओं को  जल्द निपटाने का दिया भरोसा
    बददी/ सचिन बैंसल : कर्मचारी राज्य बीमा निगम, क्षेत्रीय कार्यालय बद्दी में पेंशनर्स तथा पारिवारिक पेंशनर्स सदस्यों की वार्षिक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में क्षेत्रीय निदेशक महोदय द्वारा सभी पेंशनर्स के इलाज तथा अस्पताल संबंधित समस्याओं को सुना गया तथा उनकी समस्याओं का जल्द निदान करने का आश्वासन दिया। साथ ही कर्मचारी राज्य बीमा निगम, आदर्श अस्पताल, काठा में एक नोडल अधिकारी को नियुक्त करने एवं चिकित्सा संबंधित सुविधाओं को और बेहतर करने का भी आदेश दिया । क्षेत्रीय-निदेशक संजीव कुमार की अध्यक्षता में पेंशनर्स पी के नरूला, छेरींग नेगी, बंसी लाल गुप्ता, रामेश्वर दास गुप्ता, देव व्रत यादव, बाल कृशन गुप्ता,  बिहारी लाल शर्मा, राज कुमार कक्कड़, अमीन चंद, नूतन, मस्त राम ने भाग लिया और क्षेत्रीय निदेशक ने उनका पुष्प तथा हिमाचली संस्कृति में स्वागत किया। बैठक में धर्मवीर सिंह, करनपाल सिंह, अनीता करनवाल, डॉ. पुनीत बनोत्रा, विकास वर्मा, अंजना राणा, अमरनाथ दुबे, संध्या आजाद (कार्यालय अधीक्षक) उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त संबंधित कर्मचारी सहायक सुकोमल कुमार, आशीष कुमार ठाकुर, श्रवण कुमार, अभिनव झा, विशाल ठाकुर, पायल व संदीप कुमार उपस्थित रहे।
  • ग्लेनमार्क फार्मा ने बच्चों को बांटी स्टेशनरी किट

    बददी/ सचिन बैंसल : ग्लेनमार्क फार्मा की नालागढ़ यूनिट ने सीएसआर गतिविधियों के तहत बारिया पंचायत के अथवाप्राथमिक पाठशाला सलेहड़ा, बारिया, टिक्कर पनोह, अल्योहन, महुआ, बंसाही, सरकारी माध्यमिक पाठशाला सलेहड़ा और सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बारिया के कुल 534 स्कूली बच्चों को कॉपियां और स्टेंशनरी बाटी। ग्लेनमार्क फार्मा कंपनी की मुहिम के तहत लड़का लड़की एक सामान सबको शिक्षा सबको ज्ञान के अतंर्गत इस वर्ष के अंत तक नालागढ़, बद्दी और चंडी क्षेत्र के कुल 1800 स्कूली बच्चो को कॉपियां और स्टेशनरी बाटी जा चुकी हैं। ग्लेनमार्क फार्मा प्लांट हेड सौमाया दत्त ने ग्लेनमार्क फाउंडेशन द्वारा संचालित गतिविधियो के बारे में जानकारी दी, अकाउंट मेनेजर सुरिंदर कपूर ने बच्चो को भविष्य के लिए पढ़ाई का क्या महत्व है उसके बारे में बताया। वही डॉक्टर अंजली द्वारा बच्चो को सही पोषण और स्वच्छता के बारे में जानकारी ढ़ी। इस मौके पर शरवन सिंह, कृष्ण लाल, तारा चंद, बंकम अवस्थी, सतीश कुमार और बारिया स्कूल के वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के प्रिंसिपल पल्मो नेगी और सेंटर हेड परदीप कुमार मौजूद रहे।
  • युवाओ ने शहीदी दिवस पर लगाया सवा क्विंटल केसर बादाम दूध का लंगर

    सैंकड़ों लोगों ने छका दूध का प्रसाद 
    गुरू गोविंद सिंह की शहादत को हमेशा रखना चाहिए याद : विजय बैंसल
    बददी/ सचिन बैंसल : सिखो के दसवें गुरू गुरू गोविंद सिंह के साहेब जादों के शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में बद्दी के वार्ड में दो के युवाओं ने केसर बादाम दूध का लंगर लगाया। युवाओं ने सवा क्विंटल दूध आने जाने वाले लोगो को पिलाया । बददी के विजय बैंसल ने बताया कि गुरू गोबिंद सिंह का परिवार इन दिनो में शहीद हुआ था। हमे उनकी शहादत को हमेश याद रखना चाहिए। 21 से 28 दिसंबर तक  दिन शहीदी दिवस के रूप में मनाये जाते है। इन दिनो पंजाब समेत भारत वर्ष में लंगर लगाए जाते है। उसी उपलक्ष्य में बुधवार को वार्ड नंबर दो में गर्मागर्म दूध के लंगर का आयोजन किया गया। आने जाने वाले सैंकड़ों लोगों ने दूध का प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर अधिवक्ता वीके शर्मा, सूरज कौशल, बिमल बैंसल, सचिन बैंसल, राहुल बैंसल, पंकज कौशल, अंकुश कौशल, मदन गोपाल गुप्ता, रविंद्र नाथ, संजीव गुप्ता, दिनेश पटेल, दीपक कौशल, अशोक कौशल, गौरव कौशल, आरूष कौशल वंश, शिवन्दना ने प्रसाद वितरण करने में सहयोग किया। 
  • सनसिटी मार्ग पर ट्रक पार्किंग में बनेगा बस अड्डा

    नए साल में शुरू होगा बस अड्डा
    सीपीएस ने अधिकारियों के साथ बैठक में लिया फैसला
    बददी/ सचिन बैंसल : बद्दी में बस अड्डे को लेकर सीपीएस राम कुमार चौधरी ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की और सनसिटी में ट्रक पार्किंग  के कुछ हिस्से में अस्थाई तौर पर अड्डा शुरू करने का फैसला लिया। प्रदेश सरकार जल्द ही अड्डा शुरू करना चहती है। सीपीएस राम कुमार चौधरी ने बद्दी के नगर परिषद भवन में एक बैठक की। जिसमें एसडीएम दिव्यांशु सिंगल, एसपी मोहित चावला, तहसीलदार राजेश जरियाल, आरएम जोगिंद्र सिंह, डीएसपी प्रियंक गुप्ता के साथ बैठक की। बैठक में बद्दी में बस अड्डे को लेकर चर्चा हुई। वर्तमान में जहां पर अड्डा था वहीं पर फोरलेन बन रहा है। जिससे अब वहां पर बस खडी नहीं हो पा रही है। बस चालक अभी मुख्य सडक़ पर ही बसें खड़ी करके  सवारियां उतर रही है। सीपीएस ने पहले एचआरटीसी की जमीन देखी। ट्रक यूनियन के पास एचआरटीसी की 32 बीघे जमीन है। जहां पर अभी खाली पड़े है। उसके बाद सन सिटी मार्ग पर ट्रक पार्किंग को देखा। सीपीएस ने सभी अधिकाारियों के साथ सन सिटी पर बनी ट्रक पार्किंग के आधा हिस्सा लेने की बात कही। उन्होंने कहा कि अड्डा तो परिवहन विभाग की जमीन पर ही बनेगा। वह इस बारे में केंद्र के साथ भी अड्डा बनाने का मामला भी उठाएंगे लेकिन फिलहाल सनसिटी मार्ग पर ट्रक पार्किंग में अड्डा शुरू किया जाएगा। यह पार्किंग बीबीएनडीए के अधीन है। बीबीएनडीए से इसे बस अड्डा शुरू करे के लिए एनओसी  लेंगे और जनवरी माह के पहले सप्ताह से यहां पर बसें खड़ी करनी शुरू कर देंगे। उन्होंने बताया कि यात्रियों को कोई परेशानी न हो। यहां पर दो मुद्रिका बसों को चलाया  जाएगा। इसके अलावा टेंपू से भी लोग बद्दी तक जा सकते है। इसके लिए आरटीओ को टेंपू संचालकों के साथ बैठक कर किराया निर्धारित करने के लिए कहा जाएगा। बस अड्डे को लेकर लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसलिए इसे जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा। 
  • राजकीय महाविद्यालय रामशहर के एन.एस.एस यूनिट ने लगाया कैंप

    50 से ज्यादा रोगियों को दवा देकर किया ईलाज
    बददी/ सचिन बैंसल : एन.एस.एस यूनिट राजकीय महाविद्यालय रामशहर द्वारा एक दिवसीय फ्री मेडिकल कैंप का आयोजन पंचायत भवन में किया गया। जिसमें डॉक्टर आनंद घिल्डयाल सेवानिवृत एमडी मैडीसिन नालागढ़  तथा डॉक्टर प्रतिभा सीएचसी रामशहर उपस्थित रहे। इस अवसर पर राजकीय महाविद्यालय रामशहर के प्राचार्या प्रो सिमरन घिल्डयाल, तथा एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी प्रो शशि के पालनाटा उपस्थित रहे। एनएसएस के कुल 25 स्वयंसेवियों ने स्थानीय लोगों को मेडिकल कैंप की जानकारी दी तथा स्थानीय लोगों विशेषकर वृद्व एवं महिलाओं को मेडिकल कैंप के लिए लाने तथा व्यवस्थित तरीके से कैंप को चलाने में सहायता दी। एक दिवसीय मेडिकल कैंप में स्थानीय लोगों को मुफ्त दवाइयां भी उपलब्ध करवाई गई। इस कैंप में 50 से अधिक लोगों ने आपके मुफ्त इलाज तथा मुफ्त दवाइयां प्राप्त की।
  • गीता के 12वें और 15वें अध्याय का किया सामूहिक पाठ

    नालागढ़ में गीता जयंती धूमधाम से मनाई गई

    बददी/ सचिन बैंसल : नालागढ़ में सिद्धार्थ सुपर स्पिनिंग मिल परिसर में आज गीता जयंती का महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इसका आयोजन हिमाचल प्रदेश गीता परिवार द्वारा किया गया था। यह कार्यक्रम अपने आप में अनूठा था क्योंकि  इस कार्यक्रम में किसी भी प्रकार का कोई प्रवचन नहीं था। सभी को श्रीमद भगवद्गीता के 12 वें और 15वें अध्याय की लिखित प्रति  दी गई थी। साथ ही रामरक्षा कवच की प्रति भी दी गई थी। उपस्थित सभी लोगों ने श्रीमद् भागवत गीता के 12 और 15वें अध्याय का सामूहिक रूप से पठन किया । इसके साथ ही राम रक्षा कवच का भी पाठ किया गया। इसके पश्चात श्रीमद् भागवत गीता से संबंधित एक प्रश्नोत्तरी का भी आयोजन किया गया । इस प्रश्नोत्तरी मंजूषा में उपस्थित लोगों के अतिरिक्त स्कूली बच्चों ने भी बड़े उत्साह से भाग लिया तथा बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए गीता परिवार हिमाचल द्वारा प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किए गए । गीता परिवार हिमाचल के बीबीएन प्रमुख रामगोपाल अग्रवाल ने बताया कि गीता परिवार द्वारा श्रीमद् भागवत गीता के प्रचार प्रसार  के लिए यह अभियान चलाया गया है।  कोई भी व्यक्ति जो गीता सीखना चाहता है वह ऑनलाइन भी अपनी सुविधा के अनुसार समय का चयन करके इसे सीख सकता है। इस कार्यक्रम का शुभारंभ स्वारघाट से आए बाबा सेवागिरी द्वारा दीप प्रचलन करके किया गया। बददी से आई महिला संकीर्तन मंडली द्वारा भी सुंदर भजन प्रस्तुत किए गए। अन्त में सिद्धार्था परिवार द्वारा सभी के लिए प्रसाद के रूप में भोजन की व्यवस्था की गई थी। इस अवसर पर सिद्धार्था सुपर स्पिनिंग मिल के प्रबंध निदेशक राम गोपाल अग्रवाल के अतिरिक्त मास्टर सुरेंद्र शर्मा,नरेंद्र बैंसल बबलू, लाला रूप नारायण, जिला संघचालक महेश कुमार, चक्रधर मिश्र, योग भारती के सचिव डॉक्टर किशोर ठाकुर, चक्रधर मिश्रा , योगेश भरतिया, सौरभ धीमान, भारत विकास परिषद बददी के  अध्यक्ष नीरज गुप्ता, सचिव रमन कौशल, राकेश कुमार, सुनील कुमार, विवेक, जिला प्रचारक सौरव,  हर्ष गुलाटी, आरुणि पाठक, गुरचरण सिंह चन्नी, श्रवण चंदेल, संजीव राणा के अतिरिक्त सिद्धार्था कंपनी का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
  • सर्वसम्मति से मेला राम चंदेल चुने गए विनसम टैक्सटाईल कर्मचारी संघ के प्रधान

    सर्वसम्मति से मेला राम चंदेल चुने गए विनसम टैक्सटाईल कर्मचारी संघ के प्रधान

    बददी/ सचिन बैंसल : विनसम टैक्स टाईल कर्मचारी संघ बद्दी के नई  इकाई के चुनाव में मेला राम चंदेल को सर्वसम्मति से इकाई के प्रधान चुना गया।  विनसम कंपनी में  भारतीय मजदूर संघ जिला सोलन के महामंत्री राजू भारद्वाज, जिला कार्यकारी अध्यक्ष रणजीत ठाकुर, जिला अध्यक्ष हृदय राम शर्मा, उपाध्यक्ष निर्मल सिंह (शम्मी), कोषाध्यक्ष खेमराज ( विक्की) की देख रेख में किया गया। जिसमें प्रधान के अलावा  उपप्रधान आशा राम, प्रियदर्शन को सचिव, सहसचिव अरविंद कुमार, कोषाध्यक्ष अजय कुमार सिंह, पूनम कुमारी को सलाहकर, सविता कुमारी को संगठन सचिव, मोहन यादव को सहसंगठन सचिव, प्रचार सचिव बंदना कुमारी, कार्यकारिणी सदस्य सन्नी कुमार, सुषमा कुमारी को चुना गया।
  • नव आदर्श स्कूल में बेव सीरिज के लिए बनाई लघु हिदी फिल्म

    नव आदर्श स्कूल में बेव सीरिज के लिए बनाई लघु हिदी फिल्म

    फिल्म में स्कूल के जमा एक के विद्यार्थी कर रहे काम


    एमएच चैनल पर रिलीज होगी फिल्म


    बददी/ सचिन बैंसल : बद्दी के कडूवाना स्थित नव आदर्श स्कूल में शनिवार को बेव सीरिज के लिए लघु फिल्म स्कूल डायरिज बनाई गई। कंवर अमित के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में विज्ञान संकाय के जमा एक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस लघु फिल्म में जमा एक की छात्रा नेहा मुख्य भूमिका में है। इस फिल्म में यह दर्शाया गया कि स्कूल में पढऩे वाली छात्रा के दिल में छेद होता है। उसे तेज चलने  व खेलने नहीं दिया जाता है। लेकिन यह छात्रा हर स्कूल की हर एक्टीविटी में भाग लेती है। फिल्म तैयार होने के बाद इसे एमएच चैनल पर दिखाया जाएगा। स्कूल के एमडी हरदेव सैणी ने बताया कि इस बैव सीरिज में दीशू, प्रियांजली, रिदम, लवीश, सक्षम, दलजीत, दीपक, तमन्ना इंद्र प्रीत समेत दो दर्जन से अधिक  बच्चे भाग ले रहे है। उन्होंने बताया कि स्कूल में बच्चों को चहु मुखी विकास के लिए उन्हें हर गतिविधि में भाग लेने का मंच प्रदान किया जाता है। यही नहीं खेलकूद में भी बच्चों को कबड्डी व वालीबाल का प्रशिक्षण दिया जाता है। स्कूल स्तर पर बच्चों को तैयार किया जाता है जिससे वह आगे चल कर बड़े खिलाड़ी बन सके।