Category: Entertainment

  • दून में प्रभावित परिवारों क 3-3 बिस्वा ज़मीन दे सरकार: हंसराज

    दून में प्रभावित परिवारों क 3-3 बिस्वा ज़मीन दे सरकार: हंसराज

    पहाड़ी पंचायतों के अधिकतम लोग सिर्फ़ खेतीबाड़ी पर निर्भर आज ज़मीन तक नहीं बची 
    नालागढ़/सचिन बैंसल:  दून विधानसभा क्षेत्र में बारिश के कहर से 150 के करीब परिवार प्रभावित होकर बेघर हो चुके है। सबसे ज्यादा नुकसान पहाड़ी क्षेत्र की ग्राम पंचायत बवासनी, पट्टानाली, पट्टा बाड़ियां के गांव सालगा, पट्टा और नवानगर व माजरी में हुआ है जहां कई जगह पूरे के परे गांव खाली हो चुके है और लोगों के आशियानें भी गिर चुके है। इस आपदा में दून के समाजसेवी हंसराज चंदेल लगातार प्रभावित गांव का जायजा लेकर प्रभावितों को हर संभव सहायता प्रदान करते हुए सहायता राशि वितरित कर रहे है ताकि इस आपदा की घड़ी में प्रभावित का दुख सांझा किया जा सके।
    शुक्रवार को हंसराज चंदेल ने आपदा से प्रभावित एरिया का जायजा लिया और प्रदेश सरकार से आग्रह किया कि जिन लोगों के मकान व भूमि आपदा से प्रभावित हुई है उन्हें सुरक्षित स्थानों पर भूमि उपलब्ध करवाई जाए क्योंकि लोगों के पास न तो घर बनाने के लिए भूमि बची है और न ही खेती के लिए टुकड़ा बचा है। उन्होंने आग्रह किया कि सरकार प्रभावित परिवारों को कम से कम 3-3 बिस्वा भूमि उपलब्ध करवाएं ताकि
    लोगों को रहने के लिए सुरक्षित स्थान मिल सके। चंदेल ने कहा कि इन पंचायतों के अधिकतम लोग खेतीबाड़ी पर निर्भर थे जिनकी 500 बीघा के करीब जमीन आपदा से चपेट में आ गई है उन्हें अब उसकी जगह तबादला जमीन खेतीबाड़ी के लिए भी सुरक्षित स्थान पर उपलब्ध करवाई जाए। उन्होंने कहा कि अब तक प्रदेश सरकार की ओर से प्रभावितों को न बराबर मदद मिली है और स्थानीय विधायक भी फेल साबित हुए है। चंदेल ने कहा कि लापरवाही के कारण आज लोग अपने रिश्तेदारों के घर बैठे हुए है और सरकार से राहत मिलने की उम्मीद लगाए हुए है।
  •  बद्दी में शिव पुराण कथा का आयोजन

     बद्दी में शिव पुराण कथा का आयोजन

    तीसरे दिन माता सती के चरित्र का किया वर्णन

    बददी/सचिन बैंसल: बद्दी के प्रचीन शिव मंदिर बद्दी के प्रागंण में चल रही शिव पुराण कथा के तीसरे दिन कथा वाचक जगमोहन शास्त्री ने भगवान शिव की महिमा का बखान करके लोगों को निहाल किया।इस दौरान उन्होंने शिव कैलाशो रे वासी, हो मां पहाड़ीवाली समेत दर्जन भजन पेश कर वाहवाही लूटी। उन्होंने कहा कि सती माता ने 87 हजार वर्ष तक परिवार को जोड़ने के लिए तपस्या की। उनकी अराधना के बल पर भगवान शिव को प्राप्त किया।

    इस बार उनकी गौरा के रूप में पहचान हुई। इससे पूर्व  मंगला आरती व पूजन किया गया। जिसमें कथा मे आए लोगों ने भाग लिया।कथा के बाद बिलासपुर के घुमारवीं के ज्योति प्रकाश ने हिमाचली धाम दी।इस मौके पर ओमप्रकाश कौशल, दीना नाथ कौशल, तरक्की लाल, टेकचंद कौशल, जसपाल गर्ग,  कृष्ण कौशल, राम रखा परजापत, गुरदयाल ठाकुर  समेत बद्दी के लोग उपस्थित रहे।

  • उद्यमी विक्रम बिंदल बने लघु उद्योग भारती हिमाचल प्रांत के प्रभारी

    उद्यमी विक्रम बिंदल बने लघु उद्योग भारती हिमाचल प्रांत के प्रभारी

    विक्रम बिंदल दूसरी बार बने लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश प्रभारी
    बददी/सचिन बैंसल: राष्ट्रीय लघु उद्योग भारती द्वारा तीन दिवसीय अधिवेशन दिल्ली में संपन्न हुआ।जिसमें लघुउद्योग भारती द्वारा राष्ट्रीय टीम का गठन किया गया ।जिसमें हिमाचल प्रदेश से डॉ विक्रम बिंदल को लघु उद्योग भारती द्वारा दूसरी बार राष्ट्रीय सचिव एवं हिमाचल प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया गया। डॉक्टर  बिंदल को  राष्ट्रीय स्तर पर दूसरी बार राष्ट्रीय स्तर की जिम्मेवारी मिलने पर हिमाचल प्रदेश लघु उद्योग भारती के प्रदेश अध्यक्ष हरबंस पटियाल, महासचिव संजीव शर्मा, कोषाध्यक्ष प्रकाश वर्मा फार्मा बिग के चेयरमैन राजेश गुप्ता वरिष्ठ उपाध्यक्ष , एन कौशिक ,लघु उद्योग भारती बद्दी इकाई के अध्यक्ष, राजीव चौहान , ब्रोटवाल  इकाई के अध्यक्ष, अजय चौहान, नालागढ़ इकाई के अध्यक्ष समर सिंह चंदेल परमाणु इकाई के अध्यक्ष राकेश भाटिया, कला अंब के अध्यक्ष विकास बंसल, विनोद खन्ना पंकज मित्तल अखिल मोहन अग्रवाल, प्रदेश के अन्य लघु उद्योग ने राष्ट्रीय टीम में दोबरा नियुक्ति होने पर राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार प्रकट किया, ।प्रदेश अध्यक्ष हरवंश पटियाल, महासचिव संजीव शर्मा ने कहा  डॉक्टर विक्रम बिंदल के नेतृत्व में प्रदेश इकाई को मजबूती मिलेगी ।इससे पहले भी वह प्रदेश का नेतृत्व कर चुके हैं और उनके नेतृत्व में लघु उद्योग भारतीय प्रदेश इकाई द्वारा लघु उद्योग की समस्याओं को गंभीरता से उठाया है और उनका हल करवाने का पूरा प्रयास किया गया है। 
  • बाढ़ की चपेट में आई आल्टो कार

    बाढ़ की चपेट में आई आल्टो कार

    एक महिला बही, 2 लोग सुरक्षित
    बरोटीवाला थाना प्रभारी ने पानई में न जाने की जनता से की अपील
    बददी/सचिन बैंसल: बरोटीवाला के साथ लगती सेंसीवाला खड्ड में बाढ़ आने की वजह से एक ऑल्टो कार बह गई है। जिसमें कुल तीन लोग सवार थे। जिसमें की व्यक्ति और छोटी बच्ची को बचा लिया गया है जबकि महिला बाढ़ की चपेट में आ गई है। मिली जानकारी के मुताबिक ताराचंद अपनी 60 वर्षीय पत्नी गीता देवी वह 3 वर्षीय पोत्री  के साथ लगभग रात्रि 12:30 बजे गुल्लरवाला से लोअर टिपरा की ओर जा रहे थे। जैसे ही वे सेंसिवाला खड्ड के पास पहुंचे तभी खड्ड का जलस्तर बढ़ गया और उनकी आल्टो कार (HR 70-5772 ) बाढ की चपेट में आ गई। जिससे कि ताराचंद अपनी पोत्री को लेकर तो कार से बाहर निकल गए लेकिन अपनी पत्नी  गीता देवी को नहीं बचा पाए। गीता देवी पानी के बहाव के साथ बह गयी। मामले की पुष्टि करते हुए बरोटीवाला थाना प्रभारी श्यामलाल ने बताया कि रात्रि 12:30 बजे उन्हें सूचना मिली की सेंसिवाला खड्ड में एक आल्टो कार फसी है जिसमें अंदर लोग भी सवार है। जब उन्होंने मौके पर जाकर देखा तो उसे कार में से ताराचंद व  उनकी पोत्री अनन्या को बाहर निकाल दिया गया लेकिन जब तक गीता देवी पानी के बहाव में बह चुकी थी। अभी तक गीता देवी नहीं मिली है ओर पुलिस की ओर से सर्च ऑपरेशन जारी है। बरोटीवाला थाना प्रभारी  श्यामलाल ने सभी लोगों से अपील की है कि पानी में न जाए और अपने घर रहे सुरक्षित रहें।
  • आपदा से हुआ दुन विधानसभा में 500 करोड़ का नुकसान

    आपदा से हुआ दुन विधानसभा में 500 करोड़ का नुकसान

    नदियों में माइनिंग न होती तो डूब जाता बददी – राम कुमार
    युद्द स्तर पर किया जाएगा सड़को व पुलों का निर्माण कार्य
    बददी/सचिन बैंसल: भारी बारिश के बाद दुन विधानसभा में हुए भारी नुकसान को देखते हुए दुन के विधायक व हिमाचल प्रदेश सरकार में सीपीएस के पद पर तैनात रामकुमार चौधरी ने बददी के एक निजी होटल में पत्रकार वार्ता का आयोजन किया। रामकुमार ने कहा कि इस आपदा की वजह से दुन विधानसभा क्षेत्र में लगभग 500 करोड रुपए का नुकसान हो चुका है। उन्होंने कहा कि पुल व सड़के टूट चुकी हैं। पहाड़ियां खिसक रही हैं और पहाड़ी पंचायतों के लोग घर से बेघर हो गए हैं। उन्होंने कहा वे जल्द ही मुख्यमंत्री जी से मिलेंगे ओर लगभग 50 करोड रुपए की पहली किस्त दुन विधानसभा के लिए लाएंगे। उन्होंने कहा यही नहीं टूटे हुए पुलो का निर्माण शीघ्र ही किया जाएगा चाहे उसके लिए उन्हें आर्मी की मदद क्यों ना लेनी पड़े। उन्होंने कहा कि रोजाना बीबीएन क्षेत्र से लगभग 100 करोड़ रुपए कि जीएसटी की आमदनी है। इसलिए किसी भी प्रकार से बीबीएन में इंडस्ट्री को प्रभावित होने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सड़कों व पुलो का निर्माण युद्ध स्तर पर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार से मांग की जाएगी कि हिमाचल प्रदेश की आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित किया जाए और उन्होंने कहा कि वे मुख्यमंत्री के साथ नितिन गडकरी से  भी मिलने दिल्ली जाएंगे और हो सका तो बीबीएन इंडस्ट्री का एक समूह भी उनके साथ जाएगा। ताकि फार्मा हब को हुए नुकसान के बारे में उन्हें बताया जा सके। उ उन्होंने कहा कि अगर माइनिंग ना होती तो आज बद्दी पूरी तरह से डूब होता है ।विधायक का कहना है की नदियों में माइनिंग जरूरी है लेकिन वह एक स्तर तक ।अगर आज बद्दी की नदियों में माइनिंग ना हुई होती तो जिस रफ्तार व जिस ऊंचाई का पानी नदियों में आया है यह पूरी बद्दी को ले डूबता।
    विधायक ने कहा  नेशनल हाईवे  के अधिकारियों द्वारा बना रहे नेशनल हाईवे काम शून्य  है ।उन्होंने कहा यह कार्य बिल्कुल ही बेकार कार्य किया जा रहा है। 
    उन्होंने जनता से अपील की की इस आपदा की घड़ी में हिमाचल प्रदेश की समूची जनता मुख्यमंत्री राहत कोष या अन्य प्रकार से पहाड़ी क्षेत्र में हुए नुकसान की भरपाई के लिए योगदान दे । विधायक ने कहा जल्द ही पहाड़ी क्षेत्र में घर से बेघर हुए लोगों को घर बनाने के लिए जमीन भी मुहैया करवाई जाएगी।  जब तक वह घर नहीं बना पाए उन्हें आर्टिफिशियल घर बना कर दिए जाएंगे जिसमें वह आसानी से रह सके। उन्होंने कहा कि अभी तक पहाड़ी पंचायत में हुए नुकसान को लेकर उन्होंने अपनी और से प्रत्येक परिवार को ₹10000 की नगद राशि राशन की कीटे व दवाइयां मुहैया करवाई है ।उन्होंने कहा कि पूरी दुन विधानसभा उनका परिवार है और इस आपदा की घड़ी में वह अपने परिवार के साथ खड़े हैं।
    इस अवसर पर नगर परिषद बद्दी के अध्यक्ष तरसेम चौधरी, पार्षद सुरजीत चोधरी, मनोनीत पार्षद राहुल बसंल, कुलदीप कुमार, ज़िला कांग्रेस समिति के उपाध्यक्ष अच्छर पाल, बीबीएन इंटक के अध्यक्ष संजीव कुण्डलस, पूर्व मण्डल अध्यक्ष दया राम रेंजर उपस्थित थे।
  • दो टुकड़ों में टूट गया बददी बालद नदी का पुल, देखें वीडियो

    दो टुकड़ों में टूट गया बददी बालद नदी का पुल, देखें वीडियो

     टापू बनकर रह गया एशिया का सबसे बड़ा फार्मा हब बददी

    प्रदेश में 45 प्रतिशत राजस्व बीबीएन से जाता है

    सचिन बैंसल/बददी : औद्योगिक नगर बददी को ट्राई सिटी से जोड़ने वाला बालद नदी पर बना पुल दो दिन पहले जिसका एक पिलर  धंस गया था लेकिन आज सुबह लगभग ढाई बजे ये पुल दो टुकड़े में बंट गया हैं। जी हां मिली जानकारी के अनुसार रात भर हुई भारी बारिश के कारण नदी में ज्यादा पानी आने के कारण पुल टूट गया है। अब बात करते हैं औद्योगिक क्षेत्र बद्दी की जो कि हिमाचल प्रदेश में लगभग 45% एरिया है लेकिन अगर जमीनी स्तर पर बात करें तो प्रदेश बीबीएन को कुछ नहीं दे रहा। बीबीएन अगर 45% राजस्व दे रहा है तो प्रदेश व राजस्व लेकर आराम से बैठा है ,लेकिन बीबीएन की ओर किसी का भी ध्यान नहीं है। लेकिन अब पुल टूटने से तो मानो बीबीएन क्षेत्र की रीड की हड्डी टूट गई हो ।लोग अपने घर में एक कैद जैसा महसूस कर रहे हैं लेकिन करें भी तो क्या करें, जाए भी तो कहां जाए।  इसी आस में लोग बैठे हैं कि प्रशासन कुछ ना कुछ करेगा लेकिन प्रशासन गहरी नींद सो रहा है आखिर कब जागेगा प्रशासन। यही सवाल हर एक व्यक्ति के मन में बार-बार उठ रहा है |

  • भारी बारिश के कारण पुल बुरी तरह से हुआ क्षतिग्रस्त, देखें वीडियो

    भारी बारिश के कारण पुल बुरी तरह से हुआ क्षतिग्रस्त, देखें वीडियो

    सोलनः बद्दी पिंजौर मार्ग पर स्थित बद्दी बैरियर पुल पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो चुका है। शुक्रवार को सुबह हुई भारी बारिश की वजह से पुल के दो पिलर ढह गए हैं। अब इस पुल के रिपेयर होने की भी कोई संभावना नहीं है। वहीं, बद्दी पिंजौर मार्ग पर मढ़ावाला में बनाया गया अस्थाई पुल भी बह गया है। जिसकी वजह से स्थानीय लोगों के लिए सड़क सुविधा बंद हो चुकी है। जानकारी के अनुसार वीरवार की रात को सोलन जिले के बीबीएन क्षेत्र में भारी बारिश हुई है। बारिश की वजह से बीबीएन क्षेत्र के कई मुख्य व संपर्क मार्ग बंद हो चुके हैं। 23 अगस्त को जिले भर में हुई मूसलाधार बारिश की वजह से बद्दी बैरियर पुल का एक पिलर टूट गया था।

    जिसके बाद पुल का बीच वाला हिस्सा धंस गया। इसके बाद प्रयास किया जा रहा था कि मौसम ठीक होने के बाद पुल को रिपेयर कर दिया जाएगा तथा कुछ दिनों बाद इस पुल को वाहनों के लिए खोला जा सकता था, लेकिन अब यह सब संभावनांए समाप्त हो चुकी हैं। शुक्रवार को सुबह करीब 3 बजे भारी बारिश की वजह से पुल के दो पिलर ढह चुके हैं। पुल का 50 प्रतिशत से अधिक हिस्सा भी पानी के साथ बह गया है। अब यह पुल रिपेयर के लायक नहीं बचा है। पुल का निर्माण फिर से करना होगा। इस पुल को बनाने में एक वर्ष का समय लग सकता है।

    वहीं बद्दी पिंजौर मार्ग पर लोकल वाहनों की आवाजाही के लिए मढ़ावाला में अस्थाई पुल को निर्माण सरसा नदी पर किया गया था, लेकिन शुक्रवार की सुबह यह पुल भी पानी में बह गया है। इस अस्थाई पुल के बहने से आसपास के कई गांव सड़क सुविधा से कट गए हैं। बीते दिनों बद्दी पिंजौर मार्ग पर स्थित मढ़ावाला पुल पहले ही पानी में बह चुका है। एसपी बद्दी मोहित चावला का कहना है कि बद्दी-पिंजौर मार्ग पर यातायात पूर्ण रूप से बंद होने के बाद संपर्क मार्ग से वाहन जा रहे हैं। सुबह व सांय काल के दौरान संपर्क मार्ग पर भारी वाहनों की एंट्री बंद की गई है ताकि यातायात प्रभावित ना हो।

  • बॉलीवुड में शोक की लहर, मशहूर एक्ट्रेस का हुआ निधन

    बॉलीवुड में शोक की लहर, मशहूर एक्ट्रेस का हुआ निधन

    मुबंईः हिंदी और मराठी फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस सीमा देव का 80 साल की उम्र में निधन हो गया है। सीमा देव ने 24 अगस्त की सुबह आखिरी सांस ली। बताया जा रहा है कि वह काफी समय से बढ़ती उम्र की बीमारियों से पीड़ित थीं। उन्हें अल्जाइमर्स की बीमारी भी थी। वह बेटे अभिनय के साथ बांद्रा में रह रही थीं। Seema Deo ने एक्टर रमेश देव से शादी की थी। रमेश देव ने भी कई फिल्मों और टीवी सीरियलों में काम किया था। 2 फरवरी 2022 में रमेश देव की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। वह 93 साल के थे।

    रमेश देव ने ‘आनंद’ में अमिताभ बच्चन के दोस्त डॉ. प्रकाश कुलकर्णी का किरदार निभाया था। उस फिल्म में सीमा देव ही उनकी पत्नी के किरदार में थीं। अमिताभ बच्चन फिल्म में उन्हें भाभी कहकर बुलाते थे। अपने करियर में सीमा देव ने 80 से ज्यादा हिंदी और मराठी भाषा की फिल्मों में काम किया था।सीमा देव का असली नाम नलिनी सराफ था। उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 1960 में फिल्म ‘मियां बीवी रजा’ से की थी। 
    इसके बाद वह ‘भाभी की चूड़ियां’, ‘दस लाख’, ‘कोशिश’, ‘कोरा कागज’, ‘संसार’ और ‘सुनहरा संसार’ व ‘सरस्वतीचंद्र’ जैसी फिल्में शामिल हैं। सीमा देव और रमेश देव के दो बेटे हैं- अजिंक्य देव और अभिनय देव। अभिनय एक डायरेक्टर हैं और ‘देल्ही बेली’ जैसी फिल्म डायरेक्ट कर चुके हैं। वहीं बेटे अजिंक्य मराठी सिनेमाके जाने-माने एक्टर हैं।

  • बारिश की भेंट चढ़ा बद्दी का मुख्य पुल

    बारिश की भेंट चढ़ा बद्दी का मुख्य पुल

    चंडीगढ़-हरियाणा का कन्नैक् शन टूटा
    उद्योगों में नहीं पहूंच पाए प्रबंधक व कामगार
    बद्दी/सचिन बैंसल: औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-चंडीगढ़ व हरियाणा को आपस में जोडऩे वाला बद्दी का मुख्यपुल मंगलवार रात को हुई भारी बारिश की भेंट चढ़ गया । यही नहंी पंजाब-चंडीगढ़ व बद्दी को आपस में जोडऩे वाला नवांनगर पुल भी तेज बारिश से हिल गया व एहतिहातन आज सुबह इस पुल पर एक तरफ की ट्रैफिक रोककर रखनी पड़ी। इसके अलावा बालद नद्दी में तेज बहाव के चलते झाड़माजरी में बालद नदी के किनाने लगे दर्जनों उद्योगों को खतरा बना हुआ है वहंी लोरियल उद्योग द्वारा झाड़माजरी में बनाया शमशानघाट भी इस बारिश के चपेट में आकर काफी हर तक क्षतिग्रस्त हो गया।

    यही नहंी अगर यह बारिश लगातार रहती है तो एस.पी. कार्यालय को भी नुकसान पहूंच सकता है। विदित हो कि मंगलवार रात को हुई तेज बारिश ने जहां पंजाब-हरियाणा-चंडीगढ़ को आपस में जोडऩे बाले बद्दी पुल के  बीच के पायों केा अलग कर दिया वहीं इस बारिश ने मैदानी इलाकों के साथ-साथ पहाड़ी क्षेत्रों को भी काफी नुकसान पहूंचाया है। आलम यह है कि दून विस क्षेत्र के तहत पड़ती सभी पहाड़ी पंचायतों में सड़कें अवरूद्ध हो चुकी है व पहाड़ों का मलबा सड़कों की तरफ बढ़ रहा है। बद्दी पुल के क्षतिग्रस्त होने का सबसे अधिक नुकसान बी.बी.एन. के उद्योगों केा हुआ है। पुल के क्षतिग्रस्त होने के चलते उद्योगों में पंजाब, हरियाणा व चंडीगढ़ से आने वाला स्टाफ व कामगार न पहूंच पाने के चलते दर्जनों उद्योगों में काम न के बराबर था। इसके अलावा पुल के टूटने से अब उद्योगों को बाहर से कच्चा माल मंगवाने व तैयार माल भेजने में भारी परेशानी का सापना करना पड़ सकता है।
  • गुडांगर्दी से परेशान नालागढ़ के इंडस्ट्रियलिस्ट ने एस.पी बददी से लगाई मदद की गुहार

    गुडांगर्दी से परेशान नालागढ़ के इंडस्ट्रियलिस्ट ने एस.पी बददी से लगाई मदद की गुहार

    थाना प्रभारी व डीएसपी को बताया था लेकिन नहीं निकला था सार्थक हल
    नालागढ़ उपमंडल के भाटियां गांव का है मसला
    बददी/सचिन बैंसल: बददी बरोटीवाला नालागढ़ में प्रदेश सरकारें चाहे कितना ही सुरक्षित व शांत वातावरण व बेहतर कानून व्यवस्था देने का दावा करे लेेकिन यहां पर मसला कुछ और ही है। दिखाया कुछ जाता है जबकि होता कुछ और है। कबाड के नाम पर गुंडागर्दी व रंगदारी के मसले आते ही रहते हैं लेकिन लचर कानून व्यवस्था के चलते अब बीबीएन के उद्योग बंद होने की कगार पर पहुंच गए हैं। ऐसा ही मसला नालागढ़ इंडस्ट्रियल एरिया के तहत भाटियां गांव का सामने आया है जहां एक उद्योग की बात जब स्थानीय पुलिस अधिकारियों द्वारा नहीं सुनी गई तो उसको 25 किलोमीटर दूर एसएसपी बददी के द्वार आना पड़ा। कंपनी ने साफ कहा कि अब हिमाचल व बीबीएन उद्योगों के लिए सुरक्षित नहीं रहा और अगर यही हाल रहा तो पलायन करना ही एकमात्र विकल्प होगा। कंपनी ने एसॅपी को भेजे पत्र में कहा कि कि उनकी कंपनी भाटियां गांव में एक उद्योग चलाती है। इस दौरान कुछ स्थानीय लोगों द्वारा सत्ता का रौब दिखाकर हमारी कंपनी वैलेस फार्मासिटीकल प्राईवेट लिमिटेड की लेबर को अंदर आने से रोका जा रहा है। पुलिस को दी तहरीर में कंपनी मैनेजर ने कहा कि सोमवार सुबह कुछ स्थानीय लोग कंपनी के गेट पर आए और हमारी श्रम शक्ति को रोकना शुरु कर दिया। मजदूरों को रोकने से उनकी शिफट समय पर प्रारंभ नहीं हो पाई। महाप्रबंधक ने कहा कि यह मसला सामाजिक सुरक्षा और कानून व्यवस्था का है। कंपनी जी.एम ने पुलिस अधीक्षक बददी से आग्रह किया है कि उपरोक्त स्थानीय असामाजिक तत्वों के विरुद्व मामला दर्ज किया जाए ताकि उद्योगों मेें सौहादपूर्ण माहौल बना रहे।

    इससे पहले थाना प्रभारी व डीएसपी दी थी शिकायत-
    सूत्रों ने बताया कि एसपी से पहले प्रताडित उद्यमी ने थाना प्रभारी व डीएसपी को भी शिकायत दी थी लेकिन वहां से कोई सकरात्मक उत्तर नहीं मिला।

    कबाड़ को लेकर है झगडा-
    सूत्रों ने बताया कि यह सब मसला व झोल कबाड को लेकर है। आरोपी युवा कंपनी से कबाड उठाते थे। कंपनी ने एक कांग्रेस नेता के आग्रह पर उनको कबाड का काम दिया हुआ था। अब आरोपियों ने कबाड की कम कीमत देना शुरु की तो कंपनी ने कहा कि घाटा कौन वहन करेगा। इसी को लेकर तनातनी बढ़ गई। सरकार बदलने के बाद कांगे्रस समर्थित लोगों को यहां पर स्क्रैप का ठेका दिया गया था। अब असली मसला क्या है और अंदर की बात क्या है यह तो पुलिस की जांच ही बता सकती है।

    दोनो पार्टियों को बुलाया है-एस.पी
    इस विषय में एस.पी बददी डा. मोहित चावला ने कहा कि वैलेस फार्मा के मामले में हमनेे दोनो पक्षों को बुलाया है कि झगडा किस बात का है। दोनो से मिलकर ही सच्चाई सामने आएगी। फिलवक्त शिकायत दर्ज कर ली गई है और जांच शुरु कर दी गई है। इस विषय में एसडीएम नालागढ़ को भी सूचित कर दिया गया है।