Category: Entertainment

  • ऑटो रिक्शा ऑपरेटर्स यूनियन बददी की कमान तरसेम लाल को मिली

    ऑटो रिक्शा ऑपरेटर्स यूनियन बददी की कमान तरसेम लाल को मिली

    लगातार छठी बार चुना गया प्रधान

    बददी/सचिन बैंसल :चौधरी तरसेम लाल को लगातार छठी बार सर्वसम्मति से आटो रिक्शा आपरेटर्स यूनियन बददी की प्रधान की बागडोर मिली है। शनिवार को ऑटो रिक्शा ओपरेटर यूनियन बददी की बैठक हुई  । बैठक में यूनियन के गठन को लेकर चर्चा हुई जिसमें सभी सदस्यों ने भाग लिया और सभी ने एक सुर में चौधरी तरसेम लाल को प्रधान पद की जिम्मेदारी सौंपी। इसी के साथ वरिष्ठ उपप्रधान भाग सिंह, उपप्रधान सोनू , सचिव रमन कुमार, कोषाध्यक्ष राजिंदर खान, के अलावा केशव कुमार, गुरुदेव सिंह,  इकवाल मोहम्मद, और दिलशाद को सदस्य बनाया गया है। यूनियन में 185 सदस्यों इस बैठक में भाग लिया।कैपशन-आटो रिक्शा आपरेटर्स यूनियन बददी के नवनिर्वाचित प्रधान चौधरी तरसेम लाल अपनी कार्यकारिणी के साथ। 

  • नालागढ़ में  तीन लोगों  से पकड़ा चिट्टा

    नालागढ़ में  तीन लोगों  से पकड़ा चिट्टा

    नालागढ़ /सचिन बैंसल:बद्दी पुलिस की एसआईयू विंग ने नालागढ़ के वार्ड सात के रहने वाले शेर मोहम्मद, नालागढ़ के किला प्लासी के विजेंद्र सिंह, पंजाब के घनौली निवासी गुरदीप सिंह से 6.61 ग्राम चिट्टा पकड़ा।  एसआईयू विंग की टीम  नरेश,किशोर, श्याम, नरेंद्र, बलविंदर, धर्मवीर, मंजू ओर दिनेश ने गुप्त सूचना के आधार पर दबिश दी और वहाँ से मोके पर चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने चिट्टा बरामद कर तीनो आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 
  • Glenmark Company ने नदियों के किनारो में फेंकी सीड्स बाल

    Glenmark Company ने नदियों के किनारो में फेंकी सीड्स बाल

    बददी/सचिन बैंसल:ग्लेनमार्क एम्प्लॉय वॉलंटियर प्रोग्राम के अतंर्गत ग्लेनमार्क फार्मा की किशनपुरा और राजपुरा की दोनो यूनिटों की ओर से वर्मी खाद, केमिकल और फलों के बीजों से त्यार की 15000 सीड्स बाल बनाई गई। इन सीड्स बॉल में  अनार, आम, बेर, जामुन और आंवला के बीज मोजूद रहे।  । इन सीड्स बाल को बनाने के बाद ग्लेनमार्क फार्मा के अधिकारी अजय राणा ओर चंदर ठाकुर डीएफओ नालागढ़ से मिले।
      डीएफओ एच के गुप्ता के निर्देशानुसार सरसा नदी, सनसिटी नदी, पट्टा नदी और गुरुकुंड नदी के 3 मीटर के दायरे के किनारों में फेंका गया ताकि नदी के किनारों को मजबूत बनाया जाए सके। ताकि नदी के बहाव के दौरान भूमि कटाव को  रोका जा सके। ग्लेनमार्क फार्मा के दोनो यूनिटों के एनवायरनमेंट हेल्थ एंड सेफ्टी हेड विमल कुमार और चंदर ठाकुर ने बताया की ये सीड्स बाल बहुत ही कम लागत में तैयार की गई हैं और जिन्हे आसानी से दूर से फेक दिया जाता है और बारिश पानी की बूंद गिरने से ये आकुरित हो जाते हैं। इसके लिए हमे न खुदाई और रोपाई की जरूरत पड़ती है। इस सीएसआर एक्टिविटी में ग्लेनमार्क फार्मा से एचआर मैनेजर अजय राणा, शिल्पा, सुरिंदर शर्मा, एकाउंट्स मैनेजर सुरिंदर कपूर, क्वॉलिटी हेड विधि मौजूद रहे।
  • विधायक की वोट के बाद नगर परिषद बददी पर कांग्रेस का कब्जा

    विधायक की वोट के बाद नगर परिषद बददी पर कांग्रेस का कब्जा

     पार्षद तरसेम चौधरी बने नगर परिषद बद्दी के नए अध्यक्ष

     देरी से आने पर पूर्व अध्यक्ष जस्सी नहीं डाल पाए वोट

    बददी/सचिन बैंसल: नगर परिषद बद्दी के अध्यक्ष पद का चुनाव शनिवार को काफी गर्मा गर्मी में संपन्न हुआ । अध्यक्ष पद का चुनाव नालागढ़ एसडीएम दिव्यांशु सिंगल की अध्यक्षता में संम्पन हुआ। जिसमे पार्षद तरसेम चौधरी नगर परिषद बददी के  नए अध्यक्ष बने।शनिवार सुबह से ही नगर परिषद प्रांगण में भाजपा व कांग्रेस के समर्थकों का जमावड़ा लग गया।
     शनिवार सुबह 11 बजे भाजपा के सभी पार्षद नगरपरिषद बद्दी के हाल में पहुंच गए । 
    लेकिन काफी लम्बे इंतजार करने के बाद लगभग 12:10 पर कांग्रेस विधायक रामकुमार कांग्रेस समर्थित पार्षदों को लेकर नगर परिषद हॉल में दाखिल हुए। लेकिन अभी भी पूर्व अध्यक्ष जस्सी राम हॉल में उपस्थित नहीं थे। समय सीमा को देखते हुए चुनाव प्रक्रिया शुरू कर दी गई ।लगभग 12:30 पर नगर परिषद बद्दी के पूर्व अध्यक्ष जस्सी राम नगर परिषद हॉल में पहुंचे और साथ के साथ ही वापस भी चले गए क्योंकि चुनाव प्रक्रिया शुरू हो चुकी थी । वह लेट थे जिस पर उन्हें वोट नही डालने दिया गया। लगभग 2 बजे चुनाव का नतीजा घोषित किया गया।
    नतीजे के दौरान कांग्रेस को 5 और भाजपा को 4 वोट पड़े और तरसेम चौधरी को अध्यक्ष बनाया गया। कांग्रेस की ओर से विधायक राम कुमार ने भी वोट डाली जो कि कांग्रेस के लिए संजीवनी बूटी साबित हुई क्योंकि हॉल में  कुल 8 पार्षद थे जिसमें 4 भाजपा और 4 कांग्रेस के थे। ऐसे में विधायक की वोट निर्णायक साबित हुई और जिसने नगर परिषद में कांग्रेस की जीत  का परचम लहराया। विधायक राम कुमार ने कहा की नगर परिषद में कांग्रेस की जीत बद्दी में विकास की जीत हुई है । उन्होंने कहा भाजपा ने पिछले 5 वर्षों में नगर परिषद को नरक परिषद बना कर दिया है। जिसकी हालत काफी दयनीय है लेकिन अब बद्दी की जनता को घबराने की जरूरत नहीं है ।कांग्रेस  जो कि सुख की सरकार है वह एक बार फिर नगर परिषद में आ गई है और बद्दी को विकास की राह पर लेकर आएगी।
    जीत के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष तरसेम चौधरी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है और नगर परिषद में भी कांग्रेस का परचम लहराने के बाद विकास में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आएगी ।बद्दी के जितने भी रुके हुए कार्य हैं वह शीघ्र ही पूरे किए जाएंगे। इस मौके पर नगर परिषद बद्दी के पूर्व अध्यक्ष मदन लाल चौधरी, मोहनलाल, सुशील कौशल, मनोनीत पार्षद मदनलाल, कुलदीप सिंह ,राहुल बंसल ,मदन ,रमन कौशल, अक्षर पाल कौशल, संजीव कुंडलस, संजीव कौशल, रोहित, विजय लुवाना, सौरभ रविंद्र नाथ ,राजीव कौशल दलवारा ,अधिवक्ता वीके शर्मा, अशोक कुमार कौशल, सोनी कुमार, सुशील कुंडलस कुलवंत सिंह, बलवंत सिंह, पंकज भंडारी ,मक्खन सिंह समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
    अध्यक्ष पद की दौड़ में कांग्रेस की ओर से सुरजीत चौधरी का नाम सबसे आगे आ रहा था। लेकिन सुरजीत चौधरी ने अध्यक्ष पद की कुर्बानी देते हुए नगर परिषद बद्दी में कांग्रेस का परचम लहरा दिया है क्योंकि अगर सुरजीत चौधरी अध्यक्ष पद पाने की जिद करते तो तरसेम चौधरी भाजपा की झोली में जा सकते थे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। सुरजीत चौधरी की सूझबूझ के कारण तरसेम चौधरी को अध्यक्ष बनाया गया और 5 साल बाद नगर परिषद बद्दी में कांग्रेस का सूखा खत्म हुआ।
    नगर परिषद बद्दी में कुल 9 पार्षद है जिसमें से 4 भाजपा व चार कांग्रेस समर्पित पार्षद है ।ऐसे में आजाद प्रत्याशी जस्सी राम की वोट का काफी महत्व था ।लेकिन देरी से आने के कारण जस्सी राम को वोट नहीं डालने दिया गया। जिस पर वह बिना वोट डाले ही कर लौट गए।
    आजाद प्रत्याशी जस्सी राम वोट न डालने से एक बार फिर नगर परिषद बद्दी में अध्यक्ष पद के लिए चार चार वोट बराबर हो गई थी ।ऐसे में विधायक द्वारा अपने वोट का इस्तेमाल करना कांग्रेस के लिए संजीवनी बूटी बन कर सामने आया है ।भाजपा और कांग्रेस के चार चार वोट डालने के बाद निर्णय नहीं हो पाया था कि अध्यक्ष पद कांग्रेस का है या भाजपा का। ऐसे में विधायक चौधरी रामकुमार ने अपनी सूझबूझ के साथ अपनी वोट का इस्तेमाल किया और नगर परिषद बद्दी में कांग्रेस का परचम लहरा दिया।
  • आज भी नहीं मिला नगर परिषद बद्दी को अध्यक्ष

    आज भी नहीं मिला नगर परिषद बद्दी को अध्यक्ष

     कोरम पूरा नहीं होने पर नहीं हुए चुनाव नही मिला 

    बददी/सचिन बैंसल: नगर परिषद अध्यक्ष पद का चुनाव अब 22 जुलाई तक टल गया है। गुरुवार को एसडीएम ने चुनाव के लिए बैठक बुलाई थी। बैठक में भाजपा और आजाद पार्षदों ने पूरी तरह किनारा कर लिया वहीं कांग्रेस के 4 पार्षद और विधायक रामकुमार वोटिंग के लिए पहुंचे। गौरतलब है कि एसडीएम दिव्यांशु ने गुरुवार को अध्यक्ष पद के लिए तिथि मुकर्रर की थी। ठीक 11 बजे एसडीएम नगर पालिका सभागार में पहुंचे। उस समय कांग्रेस के चार पार्षद सुरजीत सिंह, तरसेमच चंद, मोहन लाल व अजमेर कौर सदन में पहुंचे। उसके बाद वोटिंग के लिए विधायक रामकुमार भी सदन में पहुंचे। लेकिन जब एक घंटे इंतजार करने के बाद भाजपा के चार पार्षद मान सिंह, किरण गौतम, संतोष कुमारी, उर्मिला देवी व एक निर्दलय जस्सी सिंह नहीं पहुंचे तो एसडीएम ने कोरम अधूरा होने के कारण चुनाव स्थगन आदेश दे दिए। उसके बाद तुरंत उपमंडलाधिकारी नागरिक दिव्यांशु सिंघल ने अध्यक्ष पद के लिए तुरंत नई तिथि 22 जुलाई को निर्धारित कर दी जिसकी सूचना समस्त चुने हुए पार्षदों को दे दी गई। अब यह सारा सियासी ड्रामा शनिवार तक टल गया है और उस दिन यह देखना रोचक होगा कि प्रधान पद के चुनाव में अहम कडी निर्दलीय जस्सी चौधरी की क्या भूमिका रहेगी। जस्सी पूर्व में भाजपा के समर्थन से 1 साल प्रधान रह चुके हैं और 22 जून में उन्होने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था और तब से यह पद खाली था। वहीं अगर जस्सी शनिवार को भी सदन से अनुपस्थित रहते हैं तो 4-4 का आकंडा होगा लेकिन विधायक को मत का अधिकार मिलने से यह पद कंाग्रेस के खाते में जाएगा। वहीं एसडीएम ने बताया कि आज कोरम अधूरा था और 22 जुलाई को कोरम पूरा हो न हो अध्यक्ष का चुनाव करवा दिया जाएगा।
  • लाईफ विजय ह्यूमन राईट फाउंडेशन ने झुगी में रहने वाले लोगों को बांटे वस्त्र

    लाईफ विजय ह्यूमन राईट फाउंडेशन ने झुगी में रहने वाले लोगों को बांटे वस्त्र

    बददी/सचिन बैंसल:  लाईफ विजन ह्यूमन राईट फाउंडेशन की ओर से  बद्दी के ओमेक्स अपार्टमेंट के  साथ झुगी झोंपिडय़ों में रहने वाले गरीब लोगों को पुराने व नए कपड़े वितरित किए। संस्था के राज्य अध्यक्ष विकास झा, उपाध्यक्ष नरेंद्र चौधरी और  जिला अध्यक्ष संदीप ने यह वस्त्र वितरण का कार्य किया। इसके अलावा संस्था की ओर से पीडिड व्यक्तियों को न्याय न मिलने के कोर्ट के माध्यम से याचिका दायर करते है। यह संस्था पूरे देश में काम करती है। संस्था में मुख्यालय पश्चिम बंगाल में है। हिमाचल में बाढ़ पीढि़तों के लिए अपने व्यक्तिगत रूप से कडूवाना और गुल्लरवाला में छह सौ गरीब लोगो ंको राशन की कीटे बांटी।संस्था भविष्य मे भी गरीब लोगों को हितो में कार्य करती रहेगी। 
  • तीन वर्षीय डिप्लोमा कोर्स में एडमिशन लेने के लिए मांगे आवेदन

    तीन वर्षीय डिप्लोमा कोर्स में एडमिशन लेने के लिए मांगे आवेदन

    एस.सी-एस.टी छात्रों के लिए माफ है टयूशन फीस

    एम.एस.एम.ई टैकनोलोजी सैंटर बददी करवाएगा मकैनिकल इंजीनियरिंग

    प्लेसमेंट की होती है पूरी संभावना

    हास्टल सहित कैंटीन की है पूरी व्यवस्था

    बददी/सचिन बैंसल: केंद्र सरकार द्वारा बददी के निकट भटौली कलां में स्थापित सर्वसुविधा युक्त एमएसएमई टैकनोलोजी सैंटर में तीन वर्षीय मकैनिकल इंजीनियरिंग डिग्री के लिए प्रवेश खुल गया है। यह केंद्र भारत सरकार द्वारा सुरम्य वादियों में स्थापित किया गया है जिसका उदघाटन शीघ्र ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया जा सकता है। यहां पर बच्चे दसवीं और बाहरवीं के बाद तीन वर्षीय डिप्लोमा में एडमिशन ले सकेंगे। एस.सी/एस.टी वर्ग (अनूसूचित जाति/जनजाति)के छात्रों के लिए फीस पूरी तरह माफ रहेगी जबकि नाममात्र अन्य शुल्क देना होगा। यहां पर यह विशेषता है कि सैंटर के अंदर हॉस्टल और कैंटीन की पूरी व्यवस्था है। एमएसएमई टैकनोलोजी केंद्र ने दावा किया है कि तीन वर्षीय डिप्लोमा करने के बाद 100 फीसदी प्लेसमेंट होती है जो कि आसपास के उद्योगों में ही समायोजित हो जाता है। इस संदर्भ मेंएम.एस.एम.ई टैकनोलोजी सैंटर भटौली कलां के एडमिशन प्रभारी सुखमन सिंह ने बताया कि कोई भी युवा एडमिशन बारे उनके केंद्र में कभी भी आ सकता है या फोन नंबर 01795299001 पर संपर्क कर सकता है।

     

  • बद्दी के एक निजी अस्पताल के कर्मियों पर लगा पैसों की धोखाधड़ी करने का आरोप, मामला दर्ज

    बद्दी के एक निजी अस्पताल के कर्मियों पर लगा पैसों की धोखाधड़ी करने का आरोप, मामला दर्ज

    पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। 

    बददी/सचिन बैंसल:  बद्दी के प्रवासी व्यक्ति ने बद्दी के निजी अस्पातल के संचालक व कर्मियों पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। पुलिस ने दर्ज बयान में यूपी के बलिया जिले के नरांव गांव के  हरे राम पुत्र  केशव  ने शिकायत दर्ज कराई कि वह 2021 में अपनी पत्नी को ईलाज के लिए बद्दी के निजी अस्पताल ग्लोबल सुपरस्पैसिएलिटी अस्पताल में ले गया था। जहां से उसकी पत्नी को ईलाज के लिए न्यू लाईफ लाईन अस्पताल, जीरकपुर पंजाब के लिए रैफर कर दिया गया था। ईलाज के खर्च के तौर पर लगने वाली फीस उसने 1,50,000- रुपए नकदी देकर अदा कर दी थी। लेकिन कुछ महिनो बाद इसके बैंक खाते से 60,000- रुपए कट गए ,तब इसे जानकारी प्राप्त हुई कि अस्पताल प्रबन्धकों ने इसके नाम से डिजीस्पर्स कम्पनी से इसकी पत्नी के ईलाज के लिए लोन ले रखा था।
    इसने ग्लोबल सुपरस्पैसिएलिटी अस्पताल में डॉक्टरों व अस्पताल के मालिक से इस बारे में बात की तो उन्होंने आश्वासन देकर पैसे वापिस मिलने की बात कही तथा एक रिवर्समेंट फाईल इसे दी, लेकिन उस फाईल में भी इसकी पत्नी के ईलाज की सारी जानकारी गलत और झूठी दी गई थी। अस्पताल वालों ने इसके साथ धोखाधड़ी की और इससे दोगुनी फीस ली।  डीएसपी प्रियंक गुप्ता ने बताया कि उपरोक्त मामले में पुलिस थाना बद्दी में धारा 420  के अधीन अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।
  • सेवानिवृत सहायक निदेशक देवव्रत यादव बने हिमाचल प्रदेश चैंबर आफ कामर्स के सलाहकार

    सेवानिवृत सहायक निदेशक देवव्रत यादव बने हिमाचल प्रदेश चैंबर आफ कामर्स के सलाहकार

    उद्योगपतियों व कामगार नेताओं ने जताई खुशी

    बददी/सचिन बैंसल:   ईएसआईसी से सेवानिवृत सहायक निदेशक देवव्रत यादव  को हिमाचल प्रदेश चैंबर आफ कामर्स ने सहालाकार नियुक्त किया है। चैंबर आफ कामर्स के अध्यक्ष सतीश गोयल ने बताया कि देवव्रत यादव अपनी नौकरी के दौरान और सेवानिवृत होने के बाद कामगार एवं लोक हित में अपनी निशुल्क सेवाएं प्रदान कर रहे है। इन्होंने  मजदूरों व उनके आश्रितों को ईएसआईसी से जोड़ कर चिकित्सा सुविधा का लाभ पहुंचाया है।  यही नहीं कुछ गंभीर रोगियों को जहां ईएसआई के चिकित्सकों ने उपचार करने से इंकार कर दिया। ऐसे  कैंसर, किडऩी और हार्ट के  रोगियों को नियम कानून  के तहत निगम के अस्पताल से निशुल्क इलाज कराया।  यही नहीं गरीब कैंसर पीडि़तों को निजी कंपनियों के सहयोग से  मुफ्त दवाई दिलाने का भी कार्य किया है। विशेष तौर पर जब किसी कामगार की चोट के कारण  मृत्यु हुई है। उन्हें एक ही दिन में उनके परिजनों को पेंशन लागू कराई। अस्पतालो में रक्त की कमी न हो इसके लिए उन्होंने कोरोना काल में दर्जन रक्तदान शिविर भी लगाए।  पूरे प्रदेश में उद्योगों में जाकर सुविधा समागम लगाए और कामगार उनके हित लाभों के बारे में जानकारी दी। वहीं उद्योगपतियों को अनुपालना से संबंधित समय समय पर दिशा निर्देश दिए। 
    देवव्रत यादव की इन सभी खूबियों को देखते हुए हिमाचल प्रदेश चैंबर आफ कामर्स ने उन्हें सलाहाकार नियुक्ति किया है। उनके मनोनयन से  वर्धमान ग्रुप के निदेशक आईएम जेेएस सिद्धू, बिरला के वाईस प्रेजिडेंट आरके शर्मा, विनसम के महाप्रबंधक रविंद्र रोहिला, बीबीएनआईए के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, एचडीए्मए के प्रदेश अध्यक्ष राजेश गुप्ता, भारत उद्योग संघ के हिमाचल चैप्टर के प्रधान चिरेंजीव ठाकुर, लघ ुउद्योग भारती के बीबीएन के अध्यक्ष अशोक राणा, भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश उद्योग प्रभारी मेला राम चंदेल, एटक का जिला अध्यक्ष सतीश शर्मा, इंटक का अध्यक्ष श्याम ठाकुर, राष्ट्रीय मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष राज कुमार चौधरी ने देवव्रत यादव के सहालकार चुने जाने पर खुशी जाहिर की है। नव नियुक्ति सहालकार देवव्रत यादव ने सलाहाकार बनने पर हिमाचल प्रदेश चैंबर आफ कामर्स के अध्यक्ष सतीश गोयल विशेष रुप से अभार जताया। 
  • नालागढ़ में स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित

    नालागढ़ में स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित

    ईएसआई डिस्पेंसरी पंजैहरा के तत्वाधान में हुआ आयोजित

    बददी/सचिन बैंसल: ईएसआईसी डिस्पेंसरी पंजैहरा द्वारा इंडियन कार्ड क्लोथिंग कंपनी नालागढ़ में स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया जिसमें 96 रोगियों ने उच्च रक्तचाप, त्वचा, मधुमेह और श्वसन रोग इत्यादि के लिए जांच करवाई। वरिष्ठ चिकित्सक देवेंद्र पाल कौल ने मरीजों का निरीक्षण किया और उनको दवाईयां वितरित की। उन्होने कहा कि जब कोई शारीरिक व्याधि हो तो तुरंत अस्पताल जाएं और स्वयं अपना उपचार करने से बचें। बरसात में विभिन्न प्रकार की दवाईयां पनपती है और उनसे बचने के लिए पानी उबाल कर पिएं। शाखा प्रबंधक निशांत बोध ने कर्मचारियो को ईएसआईसी के फ़ायदों के  बारे मैं जागरूक करवाया।