Category: Entertainment

  • यूथ इंटक ने मनाया अपना स्थापना दिवस

    यूथ इंटक ने मनाया अपना स्थापना दिवस

    मजदूरों के साथ मिल कर काटा केक

    बददी / सचिन बैंसल : यूथ इंटक के प्रदेश इकाई ने बद्दी में अपना स्थापना दिवस मनाया और इस मौके  पर यूथ के पदाधिकारियों ने मजदूरों की हितों के लिए कार्य करने का प्रण लिया। बद्दी के इंटक कार्यालय में इंटक के यूथ के चैयरमैन जसविंद्र चौहान, उपाध्यक्ष शिव कुमार, सचिव अभिषेक ठाकुर, रवि चौधरी के नेतृत्व में कामगारों ने यूथ दिवस का स्थापना दिवस मनाया।

    इस मौके पर कामगारों के साथ केट काटा और स्थापना दिवस की बधाई दी।  जसविंद्र चौहान ने कहा कि 3 मई 1947 को यूथ इंटक की स्थापना की गई थी। उसके बाद से यूथ लगातार कामगार के लिए  कार्य करती आ रही है। इस मौके पर उन्होंने प्रण लिया कि वह हमेशा कामगारो के उत्थान के लिए कार्य करते रहेगें। इस मौके पर कामगाने उन्हें अपनी समस्याओं को अवगत कराया जिस पर उन्होंने उनकी समस्याओं को श्रम अधिकारी के समक्ष उठाने का आश्वासन दिया। 

  • खोखे से अवैध शराब पकड़ी, मामला दर्ज

    खोखे से अवैध शराब पकड़ी, मामला दर्ज

    बरोटीवाला/ सचिन बैंसलः बरोटीवाला पुलिस ने दसोरा माजरा में एक खोखे से अवैध शराब की 24 बोतलें बरामद की। बद्दी पुलिस की एसआईयू विंग ने दसोरा माजरा में गुप्त सूचना के आधार पर बिहार राज्य के ओरंगाबाद निवासी सुरजीत कुमार के खोखे में दबिश दी। जांच के दौरान पुलिस को 24 बोतलें मिली। पुलिस ने आबकारी एवं कराधान अधिनियम के तहत सुरजीत कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

  • बद्दी में जिस्मफिरोशी का धंधा करवाते दो युवक गिरफ्तार

    बद्दी में जिस्मफिरोशी का धंधा करवाते दो युवक गिरफ्तार

    बाहर से लड़कियों को मंगा कर किया जा रहा था जिस्मफरोशी का गोरख धंधा

    पुलिस को आरोपियों को साथ मौके पर मिली एक लड़की

    बददी/सचिन बैंसल : बद्दी पुलिस ने हाउसिंग बोर्ड कालोनी के फेस तीन की एक बिल्डिंग में देह व्यापार करने वालों का पर्दापाश किया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपी भी गिरफ्तार किए है। पुलिस को सूचना मिली कि फेस तीन की एक बिल्डिंग में बिलासपुर जिले के फरोह गावं का अनित कुमार और भोटा तहसील के झरातड़ी गांव का ओशांत कुमार बाहर से लड़कियों को बद्दी लाकर देह व्यापार का धंधा करा रहे है। जिस पर थाना प्रभारी राकेश राय ने टीम के साथ उक्त बिल्डिंग में दबिश दी। पुलिस ने यहां पर ग्राहक बन कर छापेमारी।

    बिल्डिंग के एक कमरे में अनित कुमार और ओशांत एक लड़की के साथ मिले। इसके अलावा एक अन्य कमरे में एक लड़के के साथ लड़की मिली। यह धंधा पिछले कई दिनों से चल रहा था। डीएसपी प्रिंयक गुप्ता ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने  प्रिवेंशन ऑफ इ मोरल ट्रैफिकिंग अधिनियम की धारा 3,4 के अधीन अभियोग पंजीकृत  कर लिया है। पुलिस इसकी जांच कर रह है।

  • Isha Gupta को बिना ब्रा के बॉडीकॉन ड्रेस पहनना पड़ा भारी, देखिए वीडियो

    Isha Gupta को बिना ब्रा के बॉडीकॉन ड्रेस पहनना पड़ा भारी, देखिए वीडियो

    मुंबई: एक्ट्रेस ईशा गुप्ता हमेशा अपनी बोल्ड अदाओं के लिए चर्चा में रहती है। ईशा आए दिन अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर बोल्ड तस्वीरें शेयर करती रहती है। बता दें कि ईशा गुप्ता की लंबी चौड़ी फैन फॉलोइंग है। उनके फैन्स को उनके लेटेस्ट पोस्ट का बेसब्री से इंतजार रहता है। पैपराजी भी एक्ट्रेस को अकसर स्पॉट करते रहते हैं और उनकी तस्वीरें देखते ही देखते वायरल भी हो जाती हैं। वहीं, एक बार फिर पैपराजी ने एक्ट्रेस को स्पॉट किया। फैशनिस्टा के तौर पर मशहूर ईशा की वीडियो वायरल होने लगी। लेकिन लगता है नेटिजन्स ईशा के लुक से खास इम्प्रेस नजर नहीं आए और उन्होंने ट्रोल करना शुरू कर दिया। मशहूर सिलेब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

    हाल ही में ईशा गुप्ता जब मुंबई में एक इवेंट के लिए बाहर निकलीं तो पैपराजी ने उनकी तस्वीरें और वीडियोज कैमरे में कैद कर लिया। एक्ट्रेस बॉडीकॉन ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। लेकिन देखते ही देखते इस वीडियो ने लोगों का ध्यान खींचा और नेटिजन्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। वायरल वीडियो में ऐसा लग रहा है मानो ईशा गुप्ता ने बिना ब्रा के ही बॉडीकॉन ड्रेस पहन ली हो। ऐसे में वीडियो देखने के बाद लोग काफी गुस्से में दिखे। एक यूजर ने कहा कि लगता है कि उन्होंने घर से निकलने से पहले शीशा नहीं देखा। वहीं कुछ यूजर्स ने लिखा कि कुछ तो शर्म करो। कुछ यूजर्स ने इसे ईशा का ऊप्स मोमेंट बताया।

    एक यूजर ने कहा कि थोड़ी अटेंशन पाने के लिए ये सब। क्या ये घर से बाहर कदम रखने से पहले आईने में नहीं देखते हैं? एक ने लिखा कि शर्म आनी चाहिए। एक यूजर ने कहा कि गजब हाल है। कलयुग है लोग फैशन के नाम पर कुछ भी कर रहे हैं। एक ने ईशा की तुलना उर्फी जावेद से कर दी। उसने कहा कि इसके सामने तो उर्फी ही अच्छी है। जहां कई लोगों ने आश्रम अभिनेत्री को ट्रोल किया, तो कई लोग उनके बचाव में भी कूद पड़े। एक ने कहा कि लोग महिलाओं के शरीर को लेकर इतने घृणित क्यों हैं। कईयों ने कहा कि इस तरह की अभद्र टिप्पणियां बहुत गलत हैं।

    वर्कफ्रंट की बात करें, तो ईशा गुप्ता को आखिरी बार प्रकाश झा की फिल्म ‘आश्रम 3’ में देखा गया था। सीरीज में अपने रोल के बारे में बात करते हुए एक्ट्रेस ने ‘द फ्री प्रेस जर्नल’ को बताया कि मैं लॉकडाउन में शो का हिस्सा बनना चाहती थी। इस सीरीज का मिलना मेरे लिए एक गिफ्ट की तरह था।

  • पुलिस ने बंद करवाया AR Rahman के लाइव कॉन्सर्ट, जानें मामला

    पुलिस ने बंद करवाया AR Rahman के लाइव कॉन्सर्ट, जानें मामला

    महाराष्ट्रः पुणे में बीती रात एआर रहमान के म्यूज़िक कॉन्सर्ट को पुलिस ने बंद करवा दिया। दरअसल वहां रात 10 बजे के बाद कॉन्सर्ट की इजाजत नहीं थी। ऐसे में पुलिसवाले कॉन्सर्ट में पहुंचे और वहां स्टेज पर जाकर शो को रुकवा दिया। जब पुलिस स्टेज पर पहुंची तब एआर रहमान वहां परफॉर्म कर रहे थे। एआर रहमान का ये कॉन्सर्ट पुणे के राजा बहादुर मिल इलाके में हो रहा था। ऑस्कर विनर संगीतकार और गायक के इस म्यूज़िकल नाइट का गवाह बनने के लिए वहां हज़ारों की संख्या में लोग मौजूद थे। कॉन्सर्ट में जब लोग रहमान के गानों पर झूम रहे थे तभी पुलिस वहां पहुंची और शो को बंद करवा दिया।

    तस्वीर में भी देखा जा सकता है कि एआर रहमान माइक लिए स्टेज पर गाना गा रहे हैं। इसी दौरान वहां स्टेज पर चढ़कर एक पुलिस अधिकारी कॉन्सर्ट को रोकने का इशारा करता दिख रहा है। पुलिस के शो रुकवाने के बाद एआर रहमान बैकस्टेज चले गए और कार्यक्रम बंद हो गया। पुलिस को शो रुकवाने को लेकर तो एआर रहमान की ओर से कुछ नहीं कहा गया है। हालांकि उन्होंने पुणे में हुए अपने शो की कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर ज़रूर की हैं। उन्होंने इसके साथ लिखा प्यार देने के लिए पुणे का शुक्रिया अदा किया है। उन्होंने पोस्ट में वादा किया कि जल्द वो फिर से वहां आएंगे और लोगों के लिए गाना गाएंगे। बता दें कि पुण में हुए इस कॉन्सर्ट में बिग बॉस फेम सिंगर अब्दु रोज़िक ने भी परफॉर्म किया। अब्दु ने अपने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें और वीडियोज़ भी शेयर किये हैं। उन्होंने शिव ठाकरे के साथ भी वीडियो शेयर किया है।

  • कुछ मार्ग होंगे वन तो ट्रकों को निर्धारित स्थान पर खडे होने के लिए कहा जाएगा

    कुछ मार्ग होंगे वन तो ट्रकों को निर्धारित स्थान पर खडे होने के लिए कहा जाएगा

    जाम को बढावा देने वाले चौक चौराहे संबधित होंगे चौडे व खुले

    बददी में रोड सेफटी की बैठक में उठे क्षेत्र के प्रमुख व पुराने  मुददे

    साई रोड से रेहडियां हटेंगी तो नए पार्किंग स्थल ईजाद करने पर होगा विचार

    बददी / सचिन बैंसल : रोड सेफटी क्लब बददी की बैठक सोमवार को पुलिस अधीक्षक सभागार में क्लब के प्रधान सुरेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में हुई जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर एएसपी रमेश शर्मा उपस्थित हुए। विशिष्ट अतिथि के तौर पर एस.डी.एम नालागढ़ दिव्यांशु सिंघल व डी.एस.पी प्रियंक गुप्ता शामिल हुए। बैठक का संचालन थाना प्रभारी बददी राकेश रॉय ने किया। बैठक में बददी एरिया के व्यापार मंडलों, सामाजिक, औद्योगिक संस्थाओं के अलावा ट्रांसपोर्ट यूनियनों व विद्यालयों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में साई रोड पर लगने वाले जाम व रेहडी फहडी को हटाने का मुददा प्रमुखता से गूंजा। व्यापार मंडल के प्रधान मान सिंह व जिला प्रधान संजीव कौशल ने कहा कि  आज बददी जामनगर बनकर रह गया है जिस पर प्रशासन विचार करे। वी.आर.पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य अंशी भनोट ने कहा कि हाऊसिंंग बोर्ड फेस दो के मोड को चौडा किया जाए और हिमुडा द्वारा बनाए गेटों को तोडा जाए क्योंकि इस कारण से विभिन्न स्कूलों की बसें वहां फंसी रहती है। किसान पेयजल के संयोजक आर.एस ठाकुर ने कहा कि शीतलपुर रोड पर अवैध तौर पर ट्रकों की पार्किंग होती है जिससे सडक तंग हो गई जबकि प्रशासन इनको सनसिटी रोड पार्किंग पर खडा करने की व्यवस्था करे। बददी साई रोड पर ट्रकों व अन्य कामर्शियल वाहनों पर प्रतिबंध लगाने की मांग उठी क्योंकि  इससे बाजार में जाम लगता है।

    ट्रकों की एंट्री सिक्का होटल व अनपूर्णा होटल या गैस प्लांट से करने की मांग उठाई गई ताकि साई रोड पर ज्यादा दबाव न हो। लघु उद्योग भारती के उपाध्यक्ष अखिल मोहन अग्रवाल ने वर्धमान चौक पर रोजाना लगने वाले जाम की तरफ ध्यानाकर्षित किया और कहा कि इस चौक को चौडा किया जाना जरुरी है। यहां पर अवैध तौर पर सडक पर ही सब्जी मंडी लग रही है। हरिओम योगा सोसाईटी के प्रधान डा. श्रीकंात शर्मा रोटरी चौक को त्रिकोण से गोल करने का सुझाव दिया। बसंती बाग के मुहाने पर लगनी वाली रेहडियों से एंट्री तंग हो गई है जिस पर कार्यवाही की मांग उठी। मान सिंह व सुषमा ने संडोली बाईपास पर ट्रकों की हो रही अवैध पार्किंग हटाने की मांग उठाई क्योंकि यह सडक बहुत तंग कर दी गई है। संजीव कौशल ने लापरवाह ट्रैक्टर चालकों की जांच की मांग दोहराई व वहीं लघु उद्योग भारती प्रधान अशोक राणा ने मानपुरा चौक पर सिपाही तैनात करने बारे तो गत्ता उद्योग संघ प्रधान हेमराज चौधरी ने मलकूजरा मोपरपैन रोड पर लगने वाले जाम की मांग उठाई वहीं टोल बैरियर बददी से दो प्वाईंट एक्जिट के लिए बनाने की मांग रखी। ट्रैक्सी यूनियन के प्रधान नरेंद्र ठाकुर ने टोल टैक्स ज्यादा वसूलने का आरोप जडा। ट्रक यूनियन के प्रधान हरभजन सिंह ने कहा कि नगर परिषद क्यों सो रही है और अगर वो चाहे तो शहर से कब्जे उठा सकती है और वहां पार्किंग बनाए। उन्होने कहा कि ट्रक यूनियन द्वारा पुलिस द्वारा भविष्य में लिए जाने वाले दूरगामी निर्णयों में पूरा सहयोग दिया जाएगा। हम कोशिश करेंगे कि हमारे ट्रक आईडल पार्किंग में ही खडे हों। राजपूत सभा के प्रधान ईश्वर ठाकुर ने कहा कि पुलिस प्रशासन गलत काम करने वालों से सख्ती से निबटे हम आपके साथ हैं ।

    यथा संभव कार्यवाही होगी:एसडीएम

    बैठक के बाद एसडीएम नालागढ़ दिव्यांशु सिंघल ने कहा कि जो भी समस्याएं और सुझाए आए हैं उनका चरणबद्व तरीके से निराकरण किया जाएगा। उन्होने कहा कि किसी भी समस्या के लिए किसी एक को ब्लेम करना गलत है। कोई पक्ष ठीक हो सकता तो दूसरे की भी सुनी जानी चाहिए। हम पुलिस से मिलकर आगे की जरुरी कार्यवाही करेंगे।

    पुलिस सजगता से करेगी मुददों पर काम-एसएसपी

    अपना कार्यभार संभालने के बाद पहली बार आम जन मानस से रुबरु हुए मुख्य अतिथि एएसपी बददी रमेश शर्मा ने कहा कि हम इन मुददों पर अन्य सरकारी विभागों नगर पालिक, बीबीएनडीए , लोक निर्माण विभाग व ट्रांसपोर्ट विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे और विकास का खाका खीचेंगे और देंखेंग कि कहां क्या क्या हो सकता है।

    कुछ मार्ग होंगे वन वे-डीएसपी

    डीएसपी प्रियंक गुप्ता ने कहा कि शहर में ट्रैफिक व्यवस्था सुचारु रुप से बनाने के लिए कुछ मार्ग वन वे किए जाएंगे। वन वे करने से लोग सलीकें से चलेंगे तो हबडा दबडी नहीं मचेगी। एक दूसरे से आगे निकलने की होड में हम दूसरों के लिए मुसीबत बनते हैं।

    यह रहे उपस्थित:

    बैठक में ट्रक यूनियन प्रधान हरभजन चौधरी, उपाध्यक्ष ईश्वर ठाकुर, रोड सेफटी अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, सुषमा ठाकुर, ललित कुमार, दीपक शर्मा, मजीत सिंह, अंकित शर्मा, पवन, संजीव गुप्ता,अशोक राणा, मुनीश ठाकुर, हरी सिंह, भजन सिंह,राज किशोर, नरेंदर सिंह, संजीव कौशल,जोगिन्दर कुमार, हितेश जैन,मान सिंह, हेमराज चौधरी,राकेश राज, अखिल मोहन अग्रवाल, मनु शर्मा, संदीप कुमार, श्रीकांत शर्मा, शंकर लाल, सुभाष भटट, ऋषि ठाकुर, नरेंद्र ठाकुर सहित पुलिस स्टाफ व अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

  • रोटरी क्लब बद्दी द्वारा 4 मई को रक्तदान शिविर का आयोजन

    रोटरी क्लब बद्दी द्वारा 4 मई को रक्तदान शिविर का आयोजन

    बददी/सचिन बैंसल : रोटरी क्लब बद्दी द्वारा एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। रोटरी क्लब के प्रोजेक्ट चेयरमैन डॉ अक्षत भारद्वाज व सचिव कार्तिक शर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार 4 मई  को भारद्वाज अस्पताल साई रोड बद्दी के परिसर में सुबह दस बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। शिविर में रोटरी ब्लड बैंक सोसाइटी सेक्टर 37 चंडीगढ़  की टीम रक्त एकत्रित करेगी।
    रोटरी की अध्यक्षा कामिनी शर्मा ने कहा कि शिविर में 18 से 60 आयु वर्ग का कोई भी स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान कर सकता है। इसलिए उन्होंने बद्दी के लोगों से अनुरोध किया है कि  ब्लड बैंकों में रक्त की कमी को देखते हुए इच्छुक व्यक्ति निर्धारित स्थान व समय पर पहुंच कर रक्तदान करके पुण्य का भागीदार बन सकता है।
  • गुर्जर भवन बनाने का होगा प्रयास ताकि राहगीरों व पथिकों को ठहरने का स्थान मिले

    गुर्जर भवन बनाने का होगा प्रयास ताकि राहगीरों व पथिकों को ठहरने का स्थान मिले

    गुज्जर समाज कल्याण परिषद बीबीएन इकाई की बैठक संपन्न

    शिक्षा को बढ़ावा देने के साथ साथ नशा निवारण पर हुई चर्चा: हरिचंद चौधरी

    सचिन बैंसल (बददी): गुज्जर समाज कल्याण परिषद बीबीएन की बैठक सिक्का होटल बददी में संगठन के अध्यक्ष हरिचंद चौधरी बटेड की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता संस्था के चेयरमैन व समाजसेवी भगवान दास चौधरी ने की। बैठक में जहां संगठन को मजबूत बनाने पर चर्चा हुई वहीं आगामी बिंदुओं का खाका भी खींचा गया। चेयरमैन भगवान दास चौधरी ने कहा कि गुर्जर समाज सक्षम व समर्थवान बने यह हमारा प्रयास होना चाहिए। यानि हम देने वाले बनें न कि लेने वाले। उन्होने कहा कि बीबीएन के इंडस्ट्रियल माहौल में जिस प्रकार लूटपाट मची हुई है वो चिंतनीय है और यह हम सबका दायित्व है कि यह औद्योगिक क्षेत्र बसा रहे क्योंकि उसी में सबकी भलाई है। उन्होने कहा कि गुर्जर समाज कल्याण परिषद का मानना है कि नेता कोई भी हो वो हमारे उपर निर्भर हो न कि हम उसके उपर निर्भर हो।

    संस्था के अध्यक्ष हरिचंद चौधरी बटेड ने कहा कि आज की बैठक में मुख्य रुप से तीन मुददों पर चर्चा हुई जिसमें नशा निवारण, लडकियों व बच्चों की शिक्षा का स्तर उपर उठाना तथा सामाजिक बुराईयों को दूर करना था। उन्होने कहा कि हमारे घर परिवार में कोई भी सामाजिक या पारिवारिक संस्कार हो हमें नशे व अन्य सामाजिक बुराईयों से दूर रहना चाहिए। मीडीया प्रभारी हरदेव सिंह छाबडी ने बताया कि मंच संचालन शिव कुमार चौधरी ने किया। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि हम चाहते हैं कि बीबीएन में भव्य गुर्जर भवन बने ताकि लोगों, राहगीरों व पथिकों को ठहरने का ऊचित स्थान मिले। इसके लिए सरकार से मिलकर जमीन तलाशी जाएगी या हम मिलकर खुद जमीन देंखेंगे। जैसे ही जमीन मिलेगी तो काम शुरु कर दिया जाएगा। आज बीबीएन की बढती आबादी व जरुरतों को देखकर ऐसे भवन की बहुत जरुरत है जिसके लिए हम सबका सहयोग लेंगे। बाद में बैठक में विशेष तौर पर पहुंचे नेशनल यूनियन आफ जर्नलिस्टस (इंडिया) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने पर रणेश राणा को गुज्जर समाज कल्याण परिषद ने शाल व टोपी देकर सम्मानित किया। हरिचंद बटेड व कमल काठा ने कहा कि यह हमारे लिए गर्व की बात है कि जिला सोलन का कोई युवा राष्ट्रीय स्तर पर किसी संस्था का प्रतिनिधित्व करेगा। उन्होने रणेश राणा के सामाजिक योगदान को भी सराहा और कहा कि वो पत्रकारिता के साथ साथ आम लोगों के दुख दर्द को भी समझते हैं और गांव, समाज, विकास के लिए यथासंभव कार्य करते रहते हैं।

    इस अवसर पर हरिचंद बटेड, भगवान दास, गुरप्रताप सिंह, चिंतन कुमार, बलबीर, संजीव कुमार,  महासचिव कमल काठा, शिवकुमार चौधरी,शिवराम चौधरी, हरदेव सिंह, मोहिंद्र चौधरी बागबाणियां, जसविंद्र चौहान, गोपाल चंद, अशोक चौधरी, बलराम, देवराज, जसवीर, गुरतेज, राजेश, मनीष, विकास, परविंद्र, रामदास, सुरेंद्र सिंह, गुरमीत सिंह, हेमराज, दीपा गुर्जर, सुरेंद्र कुमार, रामपाल, गुरदेव सिंह, राम दयाल,केवल, मान सिंह, हरदेव चंद, रवि चौधरी, सैंटी , संदीप कुमार व मोहिंद्र पाल सहित कई सदस्य उपस्थित थे।

  • 55 युवाओं ने वर्मा कॉलोनी नवांनगर में किया रक्तदान

    55 युवाओं ने वर्मा कॉलोनी नवांनगर में किया रक्तदान

    बददी/ सचिन बैंसल : अस्पतालों में रक्त की कमी को पूरा करने के लिए बालाजी संघ नानकपुर द्वारा श्री शिव कावड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट पंचकूला के सहयोग से बद्दी के निकटवर्ती वर्मा कॉलोनी नवांनगर के स्कूल में रक्तदान शिविर आयोजित किया। शिविर में 55 स्वंयसेवकों ने रक्तदान किया।  रक्तदान शिविर का शुभारंभ समाजसेवी नरेश चौधरी नानकपुर ने किया और युवाओं को प्रोत्साहित किया।  उन्होंने युवाओं से आहवान किया कि वह इस नेक कार्य में बढ़-चढ़कर भाग ले और एक स्वस्थ व्यक्ति का इंसानी,  नैतिक और सामाजिक दायित्व बनता है कि वह स्वंय को रक्तदान के लिए तैयार रखे। हर स्वस्थ व्यक्ति को इसलिए भी रक्तदान करना चाहिए क्योंकि  रक्त का कोई दूसरा विकल्प नहीं है। 

    श्री शिव कावड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रधान राकेश कुमार संगर ने बताया  कि अस्पतालों में हमेशा रक्त एवं रक्त कंपोनेंट्स की हमेशा कमी रहती है। रक्तदान का मकसद उन मरीजों की मदद करना है,  जिनकी जिंदगी की डोर रक्त की कमी से कमजोर पड़ जाती है। उन्होंने कहा के  बालाजी संघ, नानकपुर द्वारा लगभग हर तीन महीने बाद रक्तदान जागरूकता शिविर लगाकर रक्त की कमी को पूरा करने का प्रयास किया जाता है। आज रक्तदान जागरूकता शिविर में  55 युवाओं ने रक्तदान किया। इस अवसर पर बाला जी संघ के सदस्य एवं श्री शिव कावड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट के सदस्य एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति  उपस्थित रहे। रक्तदाताओं को प्रशंसा पत्र, समृति चिन्ह एवं बैच देकर प्रोत्साहित किया।

  • दोबारा मां बनेगी बिन ब्याही बॉलीवुड एक्टर की गर्लफ्रेंड

    दोबारा मां बनेगी बिन ब्याही बॉलीवुड एक्टर की गर्लफ्रेंड

    नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल की पहचान उन कलाकारों के तौर पर होती है जिन्होंने अपनी मेहनत के दम पर इंडस्ट्री में जगह बनाई है। देखा जाए तो अर्जुन रामपाल की तगड़ी फैन फॉलोइंग है और उनके फैन्स उनकी एक्टिंग को बेहद पसंद करते हैं। अर्जुन रामपाल अपनी पर्सनल के साथ-साथ प्रोफेसनल लाइफ को लेकर भी हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। लेकिन इस बीच खबर आ रही है कि अर्जुन रामपाल एक बार फिर पिता बनने वाले हैं। बता दें कि अर्जुन रामपाल 50 साल के हो चुके हैं और पहले ही उनके तीन बच्चे हैं।

    मिली जानकारी के अनुसार अर्जुन रामपाल ने गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रियड्स की  दूसरी प्रेग्नेंसी की जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए अपने बेबी की कुछ खास तस्वीरों को भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। उन्होंने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘रियलिटी या आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस?’ मैटरनिटी फोटोशूट से गैब्रिएला को देख फैंस उन्हें और अर्जुन को कमेंट सेक्शन में कमेंट कर उन्हें बधाई दे रहे हैं।

    गौरतलब है कि 18 जुलाई 2019 अर्जुन रामपाल और ग्रैब्रिएला ने बेटे अरिक रामपाल का स्वागत किया था। ग्रैब्रिएला जहां अपने दूसरे बच्चे का स्वागत करेंगी। वहीं अर्जुन चौथी बार पिता बनने जा रहे हैं। बता दें कि अर्जुन ने 1998 में सुपरमॉडल मेहर जेसिया से शादी की थी। इस शादी से दो बेटियां महिका और मायरा हैं। महिका का जन्म 2002 में जबकि मायरा का जन्म 2005 में हुआ था। हालांकि अफसोस अर्जुन-मेहर ने साल 2019 का तलाक हो गया। शादी के 21 साल बाद दोनों एक दूसरे से हमेशा के लिए अलग हो गए। मेहर अलग रहने के बाद अर्जुन अपनी गर्लफ्रेंड और बेटे के साथ अगल रहने लगे थे। दोनों करीब 7 साल रिलेशनशिप में हैं।