Category: Entertainment

  • विद्यार्थियों को नशा, साइबर क्राइम व यातायात के बारे में किया जागरूक

    विद्यार्थियों को नशा, साइबर क्राइम व यातायात के बारे में किया जागरूक

    बच्चे सामाजिक बुराइयों से दूर रहकर कड़ी मेहनत करें- श्याम लाल

    बददी/ सचिन बैंसल : युवा नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेलकूद तथा समाज हित की अन्य गतिविधियों में अपनी बेहतर प्रतिभा का प्रदर्शन कर अपने मां-बाप के सपनों को पूरा करें। दृढ़ इच्छाशक्ति रखकर अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कड़ा परिश्रम करें। उक्त विचार बरोटीवाला  थाना प्रभारी इंस्पेक्टर श्याम लाल  ने आज चितकारा यूनिवर्सिटी बरोटीवाला में  आयोजित कार्यक्रम मे उपस्थित यूनिवर्सिटी के  बच्चों को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। इस अवसर पर  थाना प्रभारी ने युनिवर्सिटी के  बच्चों को नशे से दूर रहने का आह्वान करते हुए कहा कि नशा समाज के लिए गंभीर चुनौती है ,जो कि एक चिंता का विषय भी है। उन्होंने कहा कि पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में जिला पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ लगातार जोरदार अभियान चलाया जा रहा है।

    थाना प्रभारी ने कहा कि जिला पुलिस द्वारा जहां नशा तस्करों की धरपकड़ की जा रही है, वहीं आमजन को नशा जैसी बुराई के खिलाफ जागरूक भी किया जा रहा है। थाना प्रभारी ने इस अवसर पर छात्र-छात्राओं तथा यूनिवर्सिटी  के स्टाफ सदस्यों से कहा कि जिला पुलिस अपने स्तर पर नशे के खिलाफ मुहिम चलाए हुए हैं, परंतु इस अभियान की संपूर्ण सफलता के लिए प्रत्येक व्यक्ति को आगे आकर अहम जिम्मेदारी निभानी होगी। बरोटीवाला थाना प्रभारी ने कार्यक्रम के दौरान युनिवर्सिटी के  बच्चों तथा स्टाफ सदस्यों को साइबर क्राइम के बारे में जागरूक करते हुए कहा कि किसी भी प्रलोभन में आकर किसी दूसरे व्यक्ति से अपनी बैंक संबंधी जानकारी शेयर ना करें ।

    उन्होंने कहा कि आपकी थोड़ी सी भी लापरवाही आपकी वर्षों की कमाई पर पानी फेर सकती है, इसलिए सावधानी एवं सतर्कता ही साइबर ठगी से बचने का बेहतर उपाय है। बरोटीवाला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर श्यामलाल ने यूनिवर्सिटी के बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि वे खुद यातायात नियमों की पालना करें तथा अपने आसपास के लोगों को भी यातायात नियमों को अपनाने के लिए प्रेरित करें ताकि भविष्य में किसी सडक़ दुर्घटना की पुनरावृति न होने पाए। इस मौके पर थाना प्रभारी श्यामलाल कौंडल बरोटीवाला ने कहा कि अगर कोई परिवार में नशे के आदि हो चुके किसी भी पुरुष को बिना दवाई दिए किस तरह से स्प्रिचुअल बातों से उसकी शराब की आदत छुड़ाई जा सकती है और किस तरह योग और ध्यान (मेडिटेशन) द्वारा भी नशा कैसे छुड़ाया जाए यह भी उन्होंने बहुत अच्छी तरह समझाया और कहा कि यह आदत हमेशा के लिए छुड़ाई जा सकती है ।  उन्होंने बताया कि मेडिटेशन करने से हैप्पी हार्मोन्स पैदा होते हैं जिससे नशीले पदार्थों में कम निर्भरता रहती हैं, जिससे लीवर, किडनी और क्षतिग्रस्त मस्तिष्क को सही करना, डिप्रेशन, चिंता अथवा घबराहट और ब्लड प्रेशर सही रहता है तथा निर्णय लेने की क्षमता व स्मृति का विकास होता है, मानसिक विकृति का विकास होता है बड़ी गहराई से समझाया।

  • बददी बरोटीवाला नालागढ़ के सुनियोजित विकास के लिए होगा कार्य

    बददी बरोटीवाला नालागढ़ के सुनियोजित विकास के लिए होगा कार्य

    सरकार के दिशा निर्देशानुसार करवाए जाएंगे विकास कार्य

    बी.बी.एन.डी.ए के सीईओ ललित जैन ने संभाला कार्यभार

    बददी / सचिन बैंसल : बददी बरोटीवाला नालागढ़ विकास प्राधिकरण (बी.बी.एन.डी.ए) के नए मुख्य कार्यकारी अधिकारी आईएएस ललित जैन ने आज अपना कार्यभार संभाल लिया है। कार्यभार संभालने के बाद मीडीया से अनौपचारिक बातचीत में नवनियुक्त सीईओ बी.बी.एन.डी.ए ललित जैन ने कहा कि उनका एकमात्र लक्ष्य है बीबीएन एरिया का समुचित व सुनियोजित विकास जन सहयोग से करना। उन्होने कहा कि आज उन्होने कार्यभार ग्रहण करने के बाद स्टाफ के साथ बैठक ली और उसके बाद वो पूरी विभागीय कार्यप्रणाली का अवलोकन करेंगे। जैन ने कहा कि हालांकि वो पहले भी दो साल तक इस ऑथोरिटी के सीईओ रह चुके हैं और यहां की भौगौलिक परिस्थितियों से भली भांति परिचित हैं। उन्होने कहा कि लेकिन गत पांच साल में बीबीएन काफी बदल गया है और उनका एकमात्र लक्ष्य रहेगा कि यहां की वर्तमान समस्याओं को हल करना और सरकार के दिशा निर्देशों व नीतियों तथा योजनाओं को अम्लीजामा पहनाना। जैन ने कहा कि वह शीघ्र ही पूरे क्षेत्र का दौरा करेंगे और लंबित पडे विकास कार्यों को गति देने का प्रयास करेंगे।

  • सेक्सी टॉप पहनकर नुसरत जहां ने बिखेरा हुस्न का जलवा, वीडियो देख मदहोश हुए यूजर्स

    सेक्सी टॉप पहनकर नुसरत जहां ने बिखेरा हुस्न का जलवा, वीडियो देख मदहोश हुए यूजर्स

    नई दिल्लीः अभिनेत्री से नेता बनीं नुसरत जहां ने अपनी हालिया सोशल मीडिया पोस्ट से इंटरनेट पर आग लगा दी है। बंगाली सुंदरी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है जिसमें वह एक लोकप्रिय बॉलीवुड गाने पर डांस करते हुए एक सेक्सी ग्रीन टॉप और डेनिम पैंट पहने हुए देखी जा सकती हैं। वीडियो में नुसरत जहां की मंत्रमुग्ध कर देने वाली आंखें और मोहक अदाओं ने उनके प्रशंसकों को मंत्रमुग्ध कर दिया है। कई लोगों ने हार्ट और फायर वाले इमोजी के साथ पोस्ट पर कमेंट किया है और एक्ट्रेस के बोल्ड अवतार की तारीफ की है।

  • बॉलीवुड एक्ट्रेस जिया खान सुसाइड मामले में 10 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, इस अभिनेता को किया बरी

    बॉलीवुड एक्ट्रेस जिया खान सुसाइड मामले में 10 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, इस अभिनेता को किया बरी

    मुंबईः सीबीआई की अदालत ने अभिनेत्री जिया खान को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप से सूरज पंचोली को बरी कर दिया है। इस मामले में 10 साल बाद कोर्ट का फैसला आया है। कोर्ट ने कहा- आपके खिलाफ सबूतों की कमी है। इसलिए हम आपको दोषी नहीं ठहरा सकते। आप बरी किए जाते हैं।’ अगर अभिनेता आदित्य पंचोली और जरीना वहाब के बेटे सूरज को इस मामले में दोषी ठहराया जाता है, तो उन्हें 10 साल तक की जेल की सजा हो सकती थी।

    सीबीआई की विशेष अदालत के जज ए एस सैय्यद ने पिछले हफ्ते मामले में दोनों पक्षों की अंतिम दलीलें सुनी थीं और अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। जिया (25) तीन जून 2013 को अपने जुहू स्थित घर में मृत मिली थीं। पुलिस ने जिया की ओर से कथित तौर पर लिखे छह पन्नों के पत्र के आधार पर सूरज को गिरफ्तार कर लिया था और उन पर आईपीसी की धारा-306 के तहत आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। 

    आईपीसी की धारा-306 के अनुसार, ‘अगर कोई व्यक्ति आत्महत्या करता है, तो उसे जो भी शख्स यह कदम उठाने के लिए उकसाता है, उसे 10 साल तक की जेल की सजा हो सकती है और उस पर जुर्माना भी लगाया जा सकता है।’ सीबीआई ने आरोप लगाया था कि मुंबई पुलिस द्वारा जब्त किया गया पत्र जिया ने ही लिखा था। जांच एजेंसी ने दावा किया था कि पत्र में सूरज के साथ जिया के अंतरंग संबंधों के साथ-साथ उनके कथित शारीरिक शोषण, मानसिक और शारीरिक यातना के बारे में बात की गई है, जिस वजह से उन्होंने खुदकुशी की।

  • नवनियुक्त एनयूजे के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रणेश राणा का परवाणु पहुंचने पर भव्य स्वागत

    नवनियुक्त एनयूजे के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रणेश राणा का परवाणु पहुंचने पर भव्य स्वागत

    एच.पी.जे.यू की परवाणू इकाई ने व राज्य कार्यकारिणी द्वारा रणेश राणा के संघर्ष को याद किया

    रणेश राणा ने कहा कि पत्रकारों की मांगों को प्रमुखता से उठाया जाएगा

    बददी/ सचिन बैंसल :  हिमाचल प्रदेश यूनियन आफ जर्नलिस्ट  की परवाणु इकाई व प्रदेश कार्यकारिणी द्वारा हाल ही में नेशनल यूनियन आफ  जर्नलिस्ट इंडिया के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चुने जाने पर रणेश राणा का प्रदेश के प्रवेश द्वार परमाणु के  सर्किट हाउस में भव्य स्वागत व सम्मान समारोह आयोजित किया गया । उसके बाद हिमाचल प्रदेश युनियन आफ जर्नलिस्ट प्रदेश कार्य समिति की  बैठक का भी आयोजन किया गया जिसमें संगठन हित में कई अहम निर्णय लिए गए । इस दौरान नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट हिमाचल प्रदेश के महामंत्री किशोर ठाकुर, संगठन मंत्री गोपाल दत्त शर्मा, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुमित शर्मा, जिला प्रधान ऊना पंकज कतना,  परवाणु मंडलाध्यक्ष अमित ठाकुर, प्रेस कलब बददी प्रधान राजेंद्र चौधरी, नालागढ़ प्रेस कलब संरक्षक हरिराम धीमान, चेयरमैन सुरेंद्र शर्मा, राजेंद्र मेहरा, विमल ग्रोवर, बंसी बाबा, कृष्ण डोडा, टेकराज, नितिन साहू, सुन्दर लाल सहित बददी प्रेस क्लब के सदस्य, ऊना  प्रेस क्लब के सदस्य व प्रदेश से आये हुए लगभग 35 पत्रकारों ने बैठक में हिस्सा लिया ।

    इस दौरान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रणेश  राणा का परवाणू पहुंचने पर फूल मालाओं से स्वागत किया गया व परवाणू इकाई द्वारा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रणेश  राणा को शॉल, टोपी व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।  वहीं परवाणू पहुंचे संगठन के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों का भी फूल माला  पहनाकर स्वागत किया गया । मंच का संचालन एन.यू.जे. (आई) के संगठन मंत्री गोपाल दत्त द्वारा किया गया तो वहीं परवाणु इकाई की और से सुमित शर्मा ने अपने सम्बोधन में नेशनल वाईस प्रेजीडेंट रणेश  राणा के जीवन, संघर्ष व संगठन बारे व उनके पत्रकारिता क्षेत्र में किये गए सराहनीय कार्यों से सभी को अवगत करवाया । इस कार्यक्रम के अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति की बैठक भी रखी गई थी जिसमें सुमित शर्मा को सर्वसम्मति से हिमाचल प्रदेश युनियन आफ जर्नलिस्ट का  वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुना गया तो वहीं नवीन सूद व भरत भूषण  को प्रदेश सचिव की नई जिम्मेवारी दी गई ।

    प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में पत्रकारों के हितों को लेकर व संगठन की आगामी रूपरेखा बारे कई अहम निर्णय लिए गए  इस अवसर पर नवनियुक्त राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रणेश राणा ने कहा की जैसे संगठन प्रदेश भर के  पत्रकारों की सामाजिक सुरक्षा पैशन ,पत्रकार कल्याण बोर्ड का गठन ,सरकारी मान्यता के नियमो सरलीकरण व पत्रकारों की आय व अन्य कई मुद्दों को प्रदेश सरकार के सामने मुखरता से उठाते रहे हैं वैसे ही अब हिमाचल के पत्रकारों की आवाज हम राष्ट्रीय स्तर पर उठाएंगे और पत्रकारों को जो हक मिलना चाहिए उसे हर हाल में दिलवाने का प्रयास करते रहेंगे । रणेश राणा ने कहा की पत्रकारिता संविधान का चौथा स्तम्भ है और हम जब खबरें लिखते है तो उसका समाज में बहुत असर होता है इसलिए हम जब भी खबरें लिखें तो हर तथ्य और हर पहलू को ध्यान में रख कर लिखें। रणेश  राणा ने कहा की पत्रकारों से भी कई बार लिखते हुए गलतियां हो जाती है परन्तु उन गलतियों को सुधारने का प्रयास करना चाहिये ताकि स्वच्छ एव उतरदायी पत्रकारिता की जा सके ।

  • प्राचीन शिव मंदिर बद्दी में श्रीमदभगवद् कथा 26 अप्रैल से 2 मई तक

    प्राचीन शिव मंदिर बद्दी में श्रीमदभगवद् कथा 26 अप्रैल से 2 मई तक

    प्रसिद्व कथावाचक जगमोहन शास्त्राी ने कलश यात्रा के साथ शुरू किया कथा प्रवचन
    बददी/ सचिन बैंसल: हाउसिंग बोर्ड फेस एक के प्राचीन शिव मंदिर में शिव मंदिर प्रबंधक कमेटी की ओर से श्रीमदभगवद्गीता का आयोजन 26 अप्रैल से 2 मई तक किया जा रहा है । कथा वाचक उत्तर भारत के प्रसिद्व कथा वाचक पंडित जगमोहन दत्त शास्त्राी अपने मुखारविन्द से अमृतमयी कथा का रसपान भक्तों को करवा रहे हैं । कथा का आगाज हाउसिंग बोर्ड फेस एक व दो की विशाल कलश यात्रा की परिक्रमा के साथ शुरू हुआ । प्रथम दिवस पर पंडित जगमोहन शास्त्राी ने श्रीमद्भागवत महात्म्य के विषय पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस कलयुग में मनुष्य अपने भावों को सत्संग के जरिए ही स्थिर रख सकता है । सत्संग के बिना विवेक उत्पन्न नहीं हो सकता और बिना सौभाग्य के सत्संग सुलभ नहीं होता।
    उन्होने कहा कि भागवतकथा का 7 दिनों तक श्रवण करने से मनुष्य के सात जन्मों के पाप धुल जाते हैं, मनुष्य अपने जीवन में सातों दिवस में किसी न किसी देवता की पूजा अर्चना करता है, लेकिन मानव जीवन में आठवां दिवस परिवार के लिए होता है । उन्होने जीवन में भजन, और भोजन में अंतर बताते हुए कहा कि भजन में कोई मात्रा नहीं होती, इसलिए भजन करने से मानव का मन सीधा ही प्रभु से जुड़ जाता है । उसी प्रकार भोजन में मात्रा होती है, मनुष्य को भोजन को भजन एवं प्रसाद के रूप में ग्रहण करना चाहिए । शास्त्राी द्वारा कथा वाचन के दौरान कहा गया कि इस कलयुग में केवल भोलेनाथ ही शीघ्र भक्ति से प्रसन्न होते हैं । केवल 3 महीने भोलेनाथ की भक्ति करने से मनुष्य के सब कार्य सिद्व हो जाते हैं । प्रथम दिन की कथा के समापन से पूर्व आरती की गई, आरती करने के पश्चात उपस्थित श्रद्वालुओं में प्रसाद का वितरण किया गया । 
    श्रीमदभगवद् कथा आयोजक शिव मंदिर कमेटी के सदस्यों आर.बी सिंह, जोगी राम जिंदल, रमीत फौजी, राजेश शर्मा, जसदेव सिंह, पवन जिंदल, हरदीप सूद, दर्शन पाल, पंडित सुभाष शर्मा, एमपी राणा, विनोद गोयल आदि ने जानकारी देते हुए बताया कि हाउसिंग बोर्ड स्थित शिव मंदिर बहुत ही प्राचीन मंदिर है । उन्होने कहा कि लगभग चालीस वर्ष पहले हाउसिंग बोर्ड विकसित होने से पहले यहां खेतों में शिव मंदिर होता था जिसमें आस पास के ग्रामीणों की बहुत आस्था थी तथा हर सोमवार और शिवरात्रि पर यहां बहुत बडे आयोजन किए जाते रहे हैं । हाउसिंग बोर्ड बनने के बाद भी आज तक स्थानीय लोगों सहित कालोनी वासियों की यहां पर गहरी आस्था है । तथा हर सोमवार और शनिवार को खूब भीड़ इकठठी होती है । शिव भक्तों की गहरी आस्था और आस पास की खुशहाली के लिए मंदिर में सात दिवसीय भागवत कथा करवाई जा रही है जो 26 अप्रैल से 2 मई तक प्रतिदिन 4 बजे से सांय 7 बजे तक पंडित जगमोहन दत्त शास्त्राी द्वारा कथा महातम्य सुनाया जाएगा । उन्होंने सभी शिव भक्तों से आहवान किया कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में श्रद्वालु कथा रसपान करें तथा अपने जीवन को सार्थक बनायें। कहा कि 2 मई को शिव मंदिर विशाल भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा ।
  • स्वर्ण पदक वास्तव में सोने से नहीं बने हैं। वे पसीने, दृढ़ संकल्प, और एक कठिन-से-ढूंढने वाले मिश्र धातु से बने होते हैं जिसे हिम्मत कहा जाता है”- डैन गेबल

    स्वर्ण पदक वास्तव में सोने से नहीं बने हैं। वे पसीने, दृढ़ संकल्प, और एक कठिन-से-ढूंढने वाले मिश्र धातु से बने होते हैं जिसे हिम्मत कहा जाता है”- डैन गेबल

    बद्दी/ सचिन बैंसल : बद्दी यूनिवर्सिटी ऑफ इमर्जिंग साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी, बद्दी में चल रहे खेल आयोजन “लक्ष्य” के अंतिम दिन टीमों के बीच फाइनल मैच खेले गए। बास्केटबॉल के फाइनल मुकाबले में बालक वर्ग में सीजीसी झांझेड़ी ने शूलिनी यूनिवर्सिटी, सोलन के खिलाफ जीत हासिल की, जबकि बालिका वर्ग में बद्दी यूनिवर्सिटी, महाराजा अग्रसेन यूनिवर्सिटी, बद्दी के खिलाफ विजेता टीम रही। वॉलीबाल के फाइनल में बालक व बालिका वर्ग में बद्दी यूनिवर्सिटी व महाराजा अग्रसेन विश्वविद्यालय बद्दी की टीमों के बीच मैच खेले गए। महाराजा अग्रसेन यूनिवर्सिटी, बद्दी बालक की टीम और बद्दी यूनिवर्सिटी बालिका की टीम ने अपने-अपने मैच जीते।

    चितकारा यूनिवर्सिटी, बद्दी ने सीजीसी झांझेड़ी की टीम के खिलाफ खेले गए फुटबॉल के फाइनल मैच में जीत दर्ज की। चितकारा यूनिवर्सिटी, राजपुरा ने बद्दी यूनिवर्सिटी को करीबी मुकाबले में हराकर, क्रिकेट फाइनल में जीत हासिल की। चितकारा यूनिवर्सिटी, राजपुरा के ऋतिक उपाध्याय टूर्नामेंट के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे, जबकि उपविजेता बद्दी यूनिवर्सिटी, बद्दी के गौरव शर्मा थे। टेबल टेनिस अंतर्गत महाराजा अग्रसेन विश्वविद्यालय और बद्दी यूनिवर्सिटी के बीच आयोजित खेल मे बद्दी यूनिवर्सिटी, बद्दी विजेता टीम रही।

    कार्यक्रम के अंत में समापन समारोह आयोजित किया गया जहां डॉ. जे.के. शर्मा, बद्दी यूनिवर्सिटी के माननीय कुलपति, और बद्दी यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार डॉ खुशमीत कुमार का क्रमशः मुख्य अतिथि और सम्मानित अतिथि के रूप में स्वागत किया गया। सुश्री सुषमा सिंह, छात्र कल्याण अधिकारी और श्री ईशान ठाकुर, खेल अधिकारी, बद्दी यूनिवर्सिटी भी समारोह में उपस्थित थे। इसके पश्चात, श्री ईशान ठाकुर ने माननीय मुख्य अतिथि से अनुमति लेने के बाद, तीन दिवसीय खेल आयोजन के बारे में जानकारी दी।

    डॉ जे के शर्मा और डॉ खुशमीत कुमार ने अन्य सम्मानित गणमान्य व्यक्तियों के साथ विभिन्न खेल आयोजनों के तहत क्रमशः विजेता टीम और उपविजेता टीम को स्वर्ण और रजत पदक प्रदान किए। विभिन्न श्रेणियों के तहत विजेता टीमों को नकद पुरस्कार के साथ विजेता ट्राफियां भी दी गईं और प्रायोजक एमपीएन मसल पंप न्यूट्रिशन द्वारा प्रोटीन पैकेट भी वितरित किए गए। मैच रैफरी और मैच अधिकारियों को भी खेलों को प्रभावी ढंग से प्रबंधित करने के उनके कठिन प्रयासों के लिए सम्मानित किया गया।

    इसके बाद कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, डॉ जेके शर्मा और डॉ खुशमीत कुमार को सम्मानित किया गया। समापन समारोह मे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ जे के शर्मा ने बच्चो का उत्साह वर्धन किया और भविष्य मे ऐसे और कार्यक्रम मे भाग लेने के लिए प्रेरित किया। अंत में छात्र कल्याण अधिकारी, सुश्री सुषमा सिंह ने इस आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी के अथक प्रयासों के लिए सभी को धन्यवाद दिया। मंच का सफल संचालन  नितिन शर्मा के द्वारा किया गया।

  • भजन गायक कन्हैया मित्तल  अल्मा यू के व वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकॉर्ड यू के लंदन के सर्टिफिकेशन से सम्मानित  

    भजन गायक कन्हैया मित्तल  अल्मा यू के व वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकॉर्ड यू के लंदन के सर्टिफिकेशन से सम्मानित  

    कन्हैया मित्तल काअग्रवाल समाज को आपस में जोड़ने में अहम योगदान-सुमित सिंगला

    बददी/सचिन बैंसल : बद्दी दशहरा ग्राउंड में  तायल परिवार(बॉबी) की तरफ से द्वितीय श्री श्याम  महोत्सव का आयोजन किया गया।इस अवसर पर भजन गायक कन्हैया मित्तल चंडीगढ वाले, गायिका स्विता अग्रवाल, भजन गायक राज पारिख ने भी अपनी मधुर आवाज में श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। खचा खच भरे दशहरा मैदान में संगतों का जमवाड़ा था वही पर भजन बंदगी के साथ श्रोता मंत्रमुग्ध हो रहे थे।

    हिंदू सनातन धर्म का प्रचार करने वाले कन्हैया मित्तल को  अल्मा यू के व वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड यूके लंदन के हिमाचल प्रेजिडेंट व क्यूरटेक ग्रुप के एम डी सुमित सिंगला व हिमाचल प्रदेश के मुख्यसन्दीय सचिव राम कुमार चौधरी ने वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड यूके लंदन का सर्टिफिकेशन देकर सम्मानित  किया है।सुमित सिंगला ने कहा है कि जल्दी ही कन्हैया मित्तल को यू के लंदन पार्लियामेंट में सम्मानित किया जाएगा।

    इस अवसर पर दशहरा ग्राउंड देखने में ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो जैसे राम लंका दहन कर लौटे हैं और  विजयादशमी यानि दशहरा मनाया जा रहा हो। इस अवसर पर कन्ह्य मितल ने कहा की खाटू श्याम एक ऐसा धार्मिक स्थल है जहां हारे के सहारे यानि दीन दुखियों को सहारा मिलता है।उन्होंने कहा कि जैसे विश्व में इस्कॉन मंदिर बन रहे हैं वैसे ही खाटू श्याम के मंदिर विश्व में स्थापित हो रहे हैं।

    कन्हैया मित्तल द्वारा  भजनों जो राम को लाए हैं, खाटू वाले श्याम तेरा चर्चा हो गया है आदि प्रस्तुतियों पर लोग झूम उठे। कनहया मितल ने कहा की अग्रवाल समाज पाशचत्यवाद छोड़ एकजुट हो। उन्होंने कहा कि आगमी 15 अक्टूबर को अग्रवाल जयंती समारोह पूरे विश्व भर में मनाया जायेगा। उन्होंने कहा कि  खाटू श्याम में जाति पंथ भेदभाव छोड़ सभी धर्मों का संस्कार किया जाता है। उन्होंने इतिहास बताते हुए कहा कि अग्रवाल महाराज  व  खाटू श्याम को एक समान संज्ञा दी जाती है। भगवान कृष्ण ने ही उन्हें राह दिखाई थी । इन दोनों महाराजो ने कभी युद्ध नहीं लड़ा, एक रुपया एक ईंट जोड़ इन्होंने अपने समय में राज्य बनवाए थे।महाराज हारे के सहारे बने जिनके पास भोजन अन्न  व घर नहीं था उन्हे धनधान्य कर सुदृढ़ बनाया। कहा कि  रेवाड़ी नामक स्थान से श्याम बहादुर अग्रवाल पहले भक्त थे । खाटू श्याम को कभी बनियों का बाबा कहा जाता था आज वे सबके भगवान हैं। 
     

  • इंडस्ट्री में शोक की लहर, फेमस अभिनेता ने की आत्महत्या

    इंडस्ट्री में शोक की लहर, फेमस अभिनेता ने की आत्महत्या

    मुबंईः कन्नड़ इंडस्ट्री के टीवी अभिनेता संपत जे राम का निधन हो गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, संपत ने 35 साल की उम्र में आत्महत्या कर ली है। उन्होंने 22 अप्रैल को नेलमंगला स्थित अपने घर पर आत्महत्या की थी। अभिनेता के निधन के बाद से इंडस्ट्री में शोक की लहर है। बताया जा रहा है कि अभिनेता कुछ समय से तनाव में थे।

    आर्थिक तंगी से थे परेशान

    रिपोर्ट्स के अनुसार, संपत को काफी समय से काम नहीं मिल रहा था, जिस वजह से वह परेशान चल रहे थे और वह तनाव का शिकार होने लगे। इस कारण उन्होंने आत्महत्या का कदम उठाया। हालांकि, इस मामले में अभी तक अभिनेता के परिवार या दोस्तों की ओर से किसी भी तरह की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

    कई सितारों ने जताया दुख

    अभिनेता के निधन के बाद कन्नड़ इंडस्ट्री गम में डूबी हुई है। इंडस्ट्री के तमाम सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर दुख जताया और संपत जे राम को श्रद्धांजलि दी। कहा जा रहा है कि अभिनेता काफी समय से पैसे की तंगी से भी जूझ रहे थे। अभिनेता को टीवी सीरियल ‘अग्निसाक्षी’ से घर-घर में पहचान मिली थी। इस सीरियल के जरिए उन्होंने अपनी दमदार अदाकारी से दर्शकों का दिल जीत लिया था।

    काम की तलाश में थे अभिनेता

    ‘अग्निसाक्षी’ में संपत के सह-कलाकार रहे विजय सूर्या ने बताया कि अभिनेता काफी समय से अच्छे प्रोजेक्ट की तलाश कर रहे थे। वहीं, अभिनेता के को-स्टार रहे राजेंद्र ध्रुव ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर संपत की मौत पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने लिखा, ‘इतनी सारी फिल्में हैं। इतना संघर्ष बाकी है और इस मंच पर देखने के लिए बहुत कुछ है। कृपया वापस आए और अपने सपनों को साकार करें।’

  • आईडल मेन कंपनी ने  जीता उद्घाटन मैच

    आईडल मेन कंपनी ने  जीता उद्घाटन मैच

    भाजयुमो के प्रदेश सदस्य निशांत ठाकुर ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया

    बरोटीवाला /सचिन बैंसल : युवक मंडल सूरजपुर की ओर से आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता  के उद्घाटन मैच पर आईडल मेन कंपनी के टीम ने जीत दर्ज की।  सूरजपुर के खेल मैदान में खेली गई प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच आईडल मेन कंपनी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 6 ओवर में 93  रन बनाए। जवाब में दामूवाला की टीम निर्धारित ओवर में 35 रन ही जुटा पाई। आईडल मैन कंनपी की टीम ने 58 रन से पहले मुकाबला जीतकर अगले दौर में प्रवेश कर लिया है।   प्रतियोगिता में 24टीमें भाग ले रही है। 

    इससे पूर्व भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य निशांत ठाकुर ने खिलाडिय़ों को परिचय करने के बाद खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने युवक मंडल के अपनी ओर से 51 सौ रुपये का आर्थिक सहयोग किया। इस मौके पर विरेंद्र सिंह, नागेंद्र ठाकुर, बलदेव ठाकुर, खुशी राम, श्याम लाल ठाकुर, हेमराज मेहता, बृज लाल ठाकु, युवक मंडल  के प्रधान उमेश  कुमार, अभिषेक, रणजीत सिंह, प्रिंस, गुरमुख, राहुल, प्रेरित, सूर्या और रणजीत मेहता ने भाग लिया।