Category: Entertainment

  • Mahakumbh Viral Girl Monalisa ने रचाई शादी, साध्वी Harsha ने दिया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    Mahakumbh Viral Girl Monalisa ने रचाई शादी, साध्वी Harsha ने दिया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    मनोरंजन: महाकुंभ 2025 में दो चेहरों को फेम मिला है। पहली रुद्राक्ष की माला बेचने वाली मोनालिसा भोंसले और दूसरी साध्वी हर्षा रिछारिया। मोनालिसा रातों रात वायरल हो गई। अब इन दिनों वह अपने मुस्लिम बॉयफ्रैंड फरमान के साथ शादी करके लाइमलाइट ले रही हैं। इस इंटरफेथ मैरिज को लव जिहाद का नाम दिया गया है। खुद मोनालिसा के पिता का कहना है कि उनकी बेटी को बहकाया गया है। अब हर्षा ने भी मोनालिसा और फरमान की शादी पर सवाल उठा दिए हैं।

    इंस्टा पर वीडियो डाल पूछे सवाल

    हर्षा ने इंस्टा पर वीडियो शेयर कर पूछा है कि मोनालिसा और फरमान के रिश्ते पर अपने राय रख दी है। उन्होंने कैप्शन में सवाल उठाए हैं कि – ‘क्या ये प्यार, बेवकूफी है या फिर लव जिहाद? क्या है इस शादी का सच? हर्षा को इस बात पर हैरानी है कि कैसे गांव की सीधी सादी मोनालिसा इतनी तेज हो गई कि खुद प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रही है। पहले वो मीडिया के सामने अपनी बात रखना तक नहीं जानती थी। कैसे उसका इतना ब्रेनवॉश किया गया? वो कभी अपने मैनेजर के बिना कुछ बोल नहीं पाती थी आज अपनी बात ऐसे पब्लिकली रख रही है। साध्वी को लगता है फरमान और मोनालिसा के रिश्ते का सच कुछ और है। ये मामला काफी बड़ा है। हर्षा को उनकी शादी में पूरी दाल काली लगती है। ये मामला काफी बड़ा है। हर्षा को उनकी शादी में पूरी दाल काली लगती है’।
    हर्षा ने ये भी दावा किया है कि मोनालिसा का आधार कार्ड बदल गया है। उनके डॉक्यूमेंट में झोल कर उन्हें बालिग दिखाया गया है जबकि वो अभी नाबालिग है। उन्होंने पुलिस और प्रशासन से इस मामले की पूरी जांच करने के लिए कहा है। हर्षा ने कहा कि – ‘जो मोनालिसा घर से बाहर अकेले नहीं जा पाती थी। आज वो कैसे अपने पिता को झूठ बोलकर केरल ले गई और इतना सब प्लान किया। ये मामला इतना बड़ा नहीं था जितना दिखाया गया है। मोनालिसा के घर में उनकी मां, पिता, भाई-बहन और दादी ही तो है। उनको रोकने के लिए क्यों 300 लोगों को इकट्ठा किया गया’? वहां की पुलिस और बड़े अधिकारियों को बुलाया गया? क्या मोनालिसा को घरवालों के अलावा धर्म के रक्षकों का डर था? इस कहानी के पीछे बड़े मकसद है क्योंकि ये लोग मकसद कभी भूल नहीं पाते। हर्षा के अनुसार, मोनालिसा और फरमान का रिश्ता लव जिहाद, चाल, षड़यंत्र का हिस्सा हो सकता है।  
  • जंग के चलते बेटी के साथ दुबई में फंसी Lara Dutta, भारत लौटी वापिस, सुनाई आपबीती

    जंग के चलते बेटी के साथ दुबई में फंसी Lara Dutta, भारत लौटी वापिस, सुनाई आपबीती

    नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में इन दिनों जंग छिड़ी हुई है। अमेरिका इजरायल के ईरान पर हमले के बाद अब यूएई, कतर समेत सभी मिडिल ईस्ट देशों में हालात नाजुक हैं। दुबई में भी ईरान हमले कर रहा है जहां कई भारतीय फंसे हुए हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस लारा दत्ता भी अपनी 14 साल की बेटी सायरा के साथ वहां पर थी परंतु अब वो सही सलामत अपने देश लौट आई हैं।

    बेटी संग वापिस आई लारा

    लारा दत्ता ने कुछ दिन पहले अपने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में वो दुबई के हालात से चिंता में नजर आई थी। उन्हें अपनी बेटी के लिए डर लग रहा था क्योंकि धमाकों और फाइटर जेट्स की आवाज उन्हें साफ सुनाई दे रही थी हालांकि लारा ने दुबई के सुरक्षा अधिकारियों की तारीफ की थी जिन्होंने उस तनावपूर्ण माहौल में भी सब शांत रखने की कोशिश जारी रखी।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Lara Dutta Bhupathi (@larabhupathi)

    भारत लौटी लारा दत्ता

    लारा अपनी बेटी के साथ सुरक्षित इंडिया लौट आई हैं। ऐसे में उन्होंने एक मीडिया चैनल से बात करते हुए बताया कि जब जंग शुरु हुई तो वो अपनी बेटी के साथ दुबई में अकेली थी। उनके पति महेश भूपति लंदन में अपना काम कर रहे थे। लारा ने कहा कि – ‘हम दुबई के जेबेल अली पोर्ट से सिर्फ 10 किलोमीटर दूर रहते थे और वहां पर हर रोज बमबारी हो रही थी इसलिए हमने सोचा कि रिस्क लेते हैं क्योंकि मुझे अपने पति और परिवार के साथ रहना था। हम दो घंटे ड्राइव करके फुजैराह पहुंचे। ठीक एक दिन पहले ही फुजैराह पोर्ट और वहां के ऑयल रिफाइनरी पर बम गिराए गए थे। बहुत डर लग रहा था। ये झूठ नहीं बोलूंगी मैं अपने को स्टार अक्षय कुमार से मजाक कर रही थी कि लग रहा है कि जैसे हम एयरलिफ्ट 2 की शूटिंग कर रहे हो। हम एयरपोर्ट पर धमाकों की आवाज सुन रहे थे, बस यही दुआ थी कि कहीं कुछ ना लग जाए। एयरलाइंस वालों को भी सलाम है मुझे पूरा यकीन है कि मेरी बेटी को इस घटना के बाद कोई ना कोई ट्रोमा जरुर रहेगा’।

    इसलिए बनाया था इमोशनल वीडियो

    लारा ने अपने इमोशनल वीडियो पर भी सफाई दी है। उन्होंने बताया कि वो वीडियो काफी पर्सनल वजहों से डाला गया था। एक्ट्रेस ने कहा- ‘शायद दूसरों को ये बेवकूफी लगे लेकिन मैं अपनी बेटी के साथ अकेले वापिस जाने वाली थी। मेरे लिए ये काफी खतरनाक सफर होने वाला था और हमें सच में नहीं पता था कि आगे क्या होने वाला है क्योंकि वो समय बहुत अनिश्चित था। यूएई में कभी किसी ने ऐसा कुछ नहीं देखा था। मैंने वो वीडियो इसलिए डाला था क्योंकि मेरे दिमाग में बस 1% सोच थी कि शायद ये मेरी जिंदगी का आखिरी वीडियो हो सकता है जो बाहर जाएगा’। लारा दत्ता के वर्कफ्रंट की अगर बात करें तो वह जल्द ही अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ में नजर आने वाली हैं। इसकी रिलीज डेट भी जल्द ही अनाउंस कर दी जाएगी।
  • Film Industry में छाया मातम, इस मशहूर Actor का 27 साल की उम्र में हुआ निधन

    Film Industry में छाया मातम, इस मशहूर Actor का 27 साल की उम्र में हुआ निधन

    Actor Hari Murali passes away: फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। जहां, चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर पहचान बनाने वाले Hari Murali का 27 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्हें केरल के पय्यानूर स्थित उनके घर में मृत पाया गया, जिसके बाद पूरे फिल्म जगत में शोक की लहर दौड़ गई। मिली जानकारी के अनुसार महज 27 साल के थे। अभी तक उनकी मौत की असली वजह सामने नहीं आई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। इतनी कम उम्र में एक उभरते हुए कलाकार का इस तरह चले जाना वाकई चौंकाने वाला है।

    6 साल की उम्र में शुरू किया था फिल्मों में अभिनय
    मुरली के फिल्मी सफर की बात करें, तो उन्होंने सिर्फ 6 साल की उम्र में 2004 की मशहूर फिल्म ‘रासिकन’ से शुरुआत की थी। उन्होंने इस फिल्म में सुपरस्टार दिलीप के साथ काम किया था और अपनी एक अलग पहचान बनाई थी

    जांच में जुटी पुलिस टीम
    मिली जानकारी के अनुसार मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने बताया कि मौत का कारण अभी तक सामने नहीं आया है, लेकिन खबर है कि एक्टर कन्नूर जिले के पय्यान्नूर में अपने घर मृत पाए गए थे। इसकी जानकारी मिलते ही उन्हें एक लोकल हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया

    जानें हरि मुरली के बारे…
    हरि मुरली ने महज 4 साल की उम्र में अपनी शानदार एक्टिंग के दम पर इस एक्टर ने करियर के शुरुआती दौर में ही काफी नाम कमाया। लेकिन कई शानदार रोल करने के बाद हरि ने अपनी पढ़ाई पर ध्यान देने के लिए फिल्मी दुनिया से दूरी बना ली। इसके बाद,  उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद विजुअल इफेक्ट्स और एनिमेशन में BSc की डिग्री ली।

     

     

  • Dhurandhar के Fan हुए Finland के राष्ट्रपति, बोले – ‘दूसरे Part के लिए Excited हूं’

    Dhurandhar के Fan हुए Finland के राष्ट्रपति, बोले – ‘दूसरे Part के लिए Excited हूं’

    मनोरंजन: आमतौर पर जब किसी देश के राष्ट्राध्यक्ष दूसरे देश की राजकीय यात्रा के लिए जाते हैं तो चर्चा रक्षा सौदों, तकनीक और कूटनीति तक सीमित रहती है लेकिन फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब पर इस समय रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर-2’ का क्रेज चढ़ा हुआ है। स्टब ने खुलासा किया है कि भारत आने से पहले अपने बेटे की सलाह पर उन्होंने रणवीर सिहं की ब्लॉकबस्टर स्पाई थ्रिलर धुरंधर देखी और अब वो इसके आने वाले सीक्वल धुरंधर 2 द रिवेंज के लिए किसी आम फैन की तरह एक्साइटेड है।

    राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब ने कही बात

    4 से 7 मार्च तक भारत के ऑफिशियल तौर पर आए अलेक्जेंडर स्टब ने मीडिया के साथ बात करते हुए बताया कि उनके बेटे ने उन्हें यह फिल्म देखने के लिए जोर दिया था। राष्ट्रपति ने कहा कि – ‘यह वाकई दिलचस्प है कि भारत आने से पहले मेरे बेटे ने मुझसे धुरंधर देखने को कहा। मैंने फिल्म देखी और मुझे आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई की यह कहानी बेहद पसंद आई। अब मैं 19 मार्च को आने वाले इसके सीक्वेल का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं’।

    ‘धुरंधर 2’ का ट्रैलर रिलीज हुआ

    राष्ट्रपति की इस चर्चा के बीच ही फिल्म के मेकर्स ने फैंस को एक और बड़ा तोहफा दिया है। 7 मार्च की सुबह फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज कर दिया। इस नए फुटेज में रणवीर सिंह एक बार फिर जसकीरत सिंह रंगी के किरदार में रोंगटे खड़े कर देने वाले एक्शन करते दिख रहे हैं। ट्रेलर की झलक दिखाती है कि कैसे जसकीरत कराची के खतरनाक अंडरवर्ल्ड में अपनी पीठ जमा चुका है। अब वह ल्यारी में इलाकों को कंट्रोल करके आतंकी नेटवर्क को जड़ से मिटाने वाला है। यह सीकवेल 19 मार्च 2026 को दुनिया भर में थिएटर में रिलीज होने के लिए तैयार हैं। यह हिंदी फिल्म, तमिल, तेलुगू और कन्नड़ समेत कई भाषाओं में आएगी।    
  • UK07 Rider Anurag Dobhal के हक में उतरे Munawar Faruqui, फैंस से की खास अपील, देखें वीडियो

    UK07 Rider Anurag Dobhal के हक में उतरे Munawar Faruqui, फैंस से की खास अपील, देखें वीडियो

    मनोरंजन: UK07 राइडर के नाम से मशहूर और बिग बॉस 17 के कंटेस्टेंट रह चुके अनुराग डोबाल इन दिनों खूब सुर्खियों में बने हुए हैं। अनुराग डोबाल एक सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए हैं। इंस्टाग्राम पर लाइव के दौरान अनुराग की तेज रफ्तार गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई। इंस्टाग्राम लाइव के दौरान अनुराग हजारों फैंस के साथ बात करते हुए इमोशनल हो गए और तभी उनकी गाड़ी अचानक के साथ डिवाइडर से जा भिड़ी। ऐसे में कई लोगों का यह मानना है कि अनुराग ने आत्महत्या की कोशिश की है। अब कई सितारे अनुराग के सपोर्ट में उतरे हैं।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    मुनव्वर ने दिया मैसेज

    अनुराग ने दुर्घटना से पहले कई बार खुद यूट्यूब व्लॉग और इंस्टा पोस्ट के जरिए बताया है कि वो डिप्रेशन में है। उन्होंने यूट्यूब चैनल पर दो घंटे लंबा एक वीडियो शेयर करके कहा था कि उनके माता-पिता ने उन्हें टॉर्चर कर रहे हैं। भाई भी उन्हें परेशान कर रहे हैं। घरवालों से परेशान होकर उनकी पत्नी घर छोड़कर चली गई है। व्लॉग में अनुराग ने आत्महत्या करने के बारे में भी हिंट दिया था। वो रोते-बिलखते दिख रहे थे। अनुराग के वीडियो सामने आने के बाद फैंस ने जहां उन्हें सपोर्ट किया था तो कई लोगों ने उन्हें सपोर्ट भी किया था। अनुराग को ट्रोल करते हुए कहा कि वो व्यूज के लिए नाटक कर रहे हैं। कई यूजर्स ने अनुराग के आंसुओं को झूठा बताकर उन्हें ट्रोल भी किया। ऐसे में अब मुनव्वर फारुकी और एक्टर अली गोनी अनुराग के सपोर्ट में आए हैं। मुनव्वर और अली ने अनुराग के डिप्रेशन का मजाक उड़ाने और उन्हें ट्रोल करने वालों को खरी-खोटी सुनाई है।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    मुनव्वर ने आगे कहा कि – ‘हम हमेशा कहते हैं कि मेंटल हेल्थ सीरियस चीज है कोई परेशान है तो उसके बारे में बात करो। मगर जब कोई इंसान अपनी मेंटल हेल्थ के बारे में बात करता है तो हम लोग उसका मजाक उड़ाते हैं। इंटरनेट को ये क्या बना दिया है तुम लोगों ने कोई परेशानी बता रहा है तो कह रहे हो कि व्यूज के लिए कर रहा है। कम से कम कंसीडर तो करो लेकिन यदि व्यूज के लिए कोई नहीं कर रहा है तो कौन जिम्मेदार होगा’। किसी भी मर्द की जिंदगी में उसके परिवार की प्रॉब्लम्स से बढ़कर कुछ नहीं होता प्लीज किसी को ट्रोल मत करो। जोक मारने के लिए कई चीजें मिल जाएंगी। इंटरनेट को ऐसा मत बनाओ कि किसी के दुख को देख ही न पाओ। मुनव्वर ने लोगों को समझाते हुए कहा कि – ‘सुसाइड किसी चीज का हल नहीं है यदि परेशान हो कोई भी प्रॉब्लम हो तो सुसाइड करने की कोशिश कभी मत करना।

    अब कैसे है अनुराग डोबाल?

    अनुराग के मैनेजर रोहित पांडे ने यूट्यूबर को लेकर अपडेट दिया है। उन्होंने इंस्टा स्टोरी पर पोस्ट शेयर करके बताया है कि अनुराग इस समय आईसीयू में है। अनुराग के मैनेजर ने बताया कि – उन्हें दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया गया है फिलहाल वो आईसीयू में है। उनके लिए प्रार्थना करें। हम डॉक्टर्स और बाकी लोगों के टच में हैं। हमें सपोर्ट करने वाले सभी लोगों का धन्यवाद खासकर उन फैंस का धन्यवाद जिन्होंने मुझे उनका पता लगाने और उनकी मदद करने में सहायता की। यही कमाया है। यूके भाई ने आप नहीं होते तो क्या होता जितना आप फैंस को थैंक्यू कहूं कम है। कुछ नहीं होने देंगे भाई’।

    मीडिया से की रिकवेस्ट

    रोहित नाम के यूजर ने यूके राइडर की हेल्थ पर अपडेट दिया है और उन्होंने मीडिया से रिक्वेस्ट करते हुए लिखा कि – ‘मैं सभी मीडिया के लोगों से यह रिक्वेस्ट करता हूं कि प्लीज थोड़ा सब्र रखें इस समय कोई अपनी जिंदगी से लड़ रहा है और आपको मसाला चाहिए। इसके अलावा उन्होंने फैंस को बताते हुए लिखा कि अनुराग अस्पताल में दाखिल हैं और हम उसकी देखभाल कर रहे हैं प्लीज उसे फोन न करें।        
  • Iran-Israel War को लेकर Khushboo Patani ने लोगों की दी सलाह, बोली – ‘ये कोई धार्मिक युद्ध नहीं’

    Iran-Israel War को लेकर Khushboo Patani ने लोगों की दी सलाह, बोली – ‘ये कोई धार्मिक युद्ध नहीं’

    मनोरंजन: दुनियाभर में इन दिनों ईरान और इजरायल के बीच में घमासान युद्ध चल रहा है। इस युद्ध को लेकर चर्चा भी चल रही है। इस युद्ध में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई है। भारत के कई शहरों में लोग खामेनेई की मौत पर मातम मना रहे हैं। भारत सरकार की ओर से अभी तक ईरान-इजरायल अमेरिका के बीच में छिड़ी जंग पर रिएक्शन नहीं आया है। सरकार की चुप्पी पर विपक्ष भी सवाल उठा रहा है। उधर मिडिल ईस्ट में फंसे भारतीयों को इंडिया वापिस लाने की लगातार कोशिश कर रहा है।

    सोशल मीडिया पर भड़की खुशबू पाटनी

    अब इसी बीच एक्ट्रेस दिशा पाटनी की बहन खूशबू ने देश के लोगों को जंग से जुड़ी बातों को समझाते हुए पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने साफ कहा है कि ईरान हमारा देश नहीं है। इस जंग को धर्म की लड़ाई से न जोड़े में क्योंकि राजनीति में पर्सनल चीजों को नहीं देखा जाता। ये मामला आम लोगों की समझ से कहीं ज्यादा कॉम्पेलक्स है। उन्होंने देशवासियों को अपने हिंदूस्तान के साथ खड़े होने की अपील की है।

    देशवासियों से की अपील

    खुशबू ने पोस्ट में लिखा कि – ‘जिसे लड़ना है उसे लड़ने दो जब तक भारत सीधे इस इरान-इजरायल अमेरिका के युद्ध में शामिल नहीं है। हमें इमोशनल रुप से कूदने की जरुरत नहीं है। ये कोई धार्मिक युद्ध नहीं है। ये पावर, सिक्योरिटी और रीजनल इंफ्लुएंस का खेल है। इसे धर्म की लड़ाई समझना बहुत ही बड़ी गलती है। असल में ये जियोपॉलिटिक्स, मिलिट्री स्ट्रैटिजी और ग्लोबल अलांयस का मामला है। जो आम लोगों की समझ से कहीं ज्यादा जटिल होता है। सोशल मीडिया पर इसे धर्म बनाकर बेचा जा रहा है लेकिन देशों के फैसले तेल, शक्ति संतुलन, सुरक्षा और क्षेत्रीय प्रभुत्व से तय होते हैं’।
    ‘ईरान हमारा देश नहीं है। किसी दूसरे देश की राजनीति के लिए अपने ही देशवासियों से लड़ाई समझदारी नहीं है। याद रखिए मुश्किल समय में कोई बाहरी देश आपको बचाने के लिए नहीं आएगा। अपने देश के साथ खड़े रहिए। भावनात्मक नहीं समझदार रहिए’। खूशबु ने कैप्शन में लिखा कि – ‘तब युद्ध होता है दुनिया बंट जाती है। युद्ध ज्यादातर राजनीतिक होता है पर्सनल नहीं जब तक कि आप गुलाम न हो सोचो और फिर काम करो’।

    निडर होकर हर मुद्दे पर राय रखती है खुशबू पाटनी

    खुशबू पाटनी हर मुद्दे पर निडर होकर बोलती है। खासतौर पर तब जब मामला देश से जुड़ा है। वो भारतीय सेना की पूर्व मेजर है। वो भारतीय सेना में लगभग 12 सालों तक कार्यरत रही। आर्मी में बतौर लेफ्टिनेंट करियर शुरु किया फिर मेजर बनी। अब वो सोशल मीडिया पर अपनी फिटनेस, सामाजिक कार्यों से जुड़ी पोस्ट शेयर करती रहती है। खुशबू परिवार के साथ खेती बाड़ी के काम में भी हाथ बंटाती है।  
  • Oscar Awards में Priyanka Chopra को मिली ये जिम्मेदारी, Instagram पर की खास Post Share

    Oscar Awards में Priyanka Chopra को मिली ये जिम्मेदारी, Instagram पर की खास Post Share

    मुंबईः प्रियंका चोपड़ा जल्द ही हॉलीवुड के सबसे बड़े मंच पर नजर आएंगी। दरअसल, प्रियंका चोपड़ा को 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में प्रेंजेटर के रुप में चुना गया है। यह सेरेमनी 15 मार्च 2026 को लॉस एंजिल्स के डॉल्बी थिएटर में आयोजित होंगी। प्रियंका चोपड़ा के साथ रॉबर्ट डाउनी जूनियर, ग्विनेथ पाल्ट्रो, ऐन हैथवे, पॉल मेस्कल और विल आर्नेट जैसे बड़े नाम भी प्रेजेंटर की सूची में शामिल हैं।

    अकादमी ने हाल ही में इन नामों की घोषणा की है। इससे पहले भी कई बड़े कलाकार जैसे एड्रियन ब्रॉडी, जेवियर बार्डेम, जोई सलदाना, क्रिस इवांस और डेमी मूर आदि के नाम सामने आ चुके हैं। इस बार शो को कोनन ओ ‘ब्रायन होस्ट करेंगे।

    बता दें, प्रियंका के लिए यह कोई नई बात नहीं है। वह साल 2016 में 88वें ऑस्कर में भी एक प्रेजेंटर के तौर पर नजर आई थीं। इसके अलावा वे गोल्डन ग्लोब और प्राइमटाइम एमी अवॉर्ड्स में भी ऐसी भूमिका निभा चुकी हैं। प्रियंका ने इसको लेकर इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, “द 2026 अकादमी अवॉर्ड्स” फैंस उनकी इस उपलब्धि पर काफी खुश हैं। प्रियंका बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर तय कर चुकी हैं। वे अब ग्लोबल स्तर पर एक जाना-माना नाम हैं। हाल ही में उनकी फिल्म ‘द ब्लफ’ अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी। आने वाले समय में वे एसएस राजामौली की फिल्म ‘वाराणसी’ में नजर आएंगी, जो उनकी तेलुगु डेब्यू होगी।

  • परिवार से परेशान हुए Youtuber Anurag Dobhal, Video के जरिए बयां किया अपना दर्द

    परिवार से परेशान हुए Youtuber Anurag Dobhal, Video के जरिए बयां किया अपना दर्द

    मनोरंजन: यूट्यूबर अनुराग डोबाल मुश्किल समय से गुजर रहे हैं। बीते दिनों उन्होंने इंस्टा स्टोरी पर पोस्ट लिखकर बताया था कि वो पिछले 1 साल से मेंटल ट्रॉमा से गुजर रहे हैं। उन्हें हैरास किया जा रहा है। वो अपना परिवार, पैसा सब खो चुके हैं। खुद के लोगों ने उन्हें इतना परेशान किया कि जीने लायक नहीं छोड़ा। ये टॉर्चर अब उनसे सहन नहीं होता। अब बीते दिन अनुराग ने यूट्यूब पर 2 घंटे लंबा वीडियो पोस्ट कर अपना दर्द बयां किया है।

    Read In English : https://encounternews.in/india/youtuber-anurag-dobhal-uk07-rider-shares-disturbing-video-claims-family-harassment-over-inter-caste-marriage/

    अनुराग को किया गया टॉर्चर

    वीडियो में वो बुरी तरह से रोते हुए दिख रहे हैं। निजी जिंदगी में मची हलचल को लेकर किसी कदर टूट गए हैं। साफ नजर आता है। अनुराग ने कहा कि ये उनका आखिरी वीडियो है। उन्होंने यूट्यूब छोड़ दिया है। उन्होंने ये भी बताया कि वो सुसाइड की कोशिश कर चुके हैं। यूट्यूबर की बातें सुनकर फैंस डर गए हैं। उन्होंने कहा कि वो उन्हें हैरेस करने वालों को एक्सपोज करेंगे। उन्होंने अपने पैरेंट्स और भाई बहनों पर भी टॉर्चर करने का आरोप लगाया है।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    वो कहते हैं पिछले कुछ महीनों से मेरी जिंदगी में बड़े बदलाव हुए हैं। मैंने कभी नहीं सोचा था कि जिंदगी ऐसे पटक कर छोड़ेगी। अनुराग ने खुलासा किया कि महज 14 साल की उम्र में उन्हें ब्रेन ट्यूमर होने का पता चला था। ये उनकी जिंदगी का मुश्किल दौर था। वो अपनी पढ़ाई को लेकर फैमिली की ओर से प्रेशर फील करते थे। अपने सपनों को पूरा करने के लिए ट्यूशन पढ़ाने लगे। सोशल मीडिया पर पत्नी रितिका से मिले जो कि उनकी फैन थी। फैन बनकर रीतिका ने उन्हें 2-3 साल तक लगातार मैसेज किए। एक दिन उन्होंने जवाब दिया है। फिर उन्होंने 2 साल तक डेट किया शादी का फैसला लिया लेकिन परिवार इसके लिए सपोर्टिव नहीं था।

    परिवार नहीं चाहता था शादी

    अनुराग ने बताया कि उनकी शादी से 6 दिन पहले उनके पेरेंट्स ने इसे अटैंड करने से मना कर दिया था। ऐसे में उन्होंने पूरी सेरेमनी खुद मैनेज की। वो कहते हैं कि – ‘मेरे से हाथ जुड़वाए, पैर पड़वाए सारे रिश्तेदारों के सामने मुझसे सॉरी कहलवाया। मां-पापा ने इस हद तक टॉर्चर किया। कहा कि ना हम खुश रहेंगे न तुझे रहने देंगे। ये सब इसलिए क्योंकि मैंने इंटर-कास्ट मैरिज की थी। अनुराग के अनुसार, उनके पेरेंट्स ने ये रिश्ता नहीं स्वीकारा। उन्हें और रितिका को घर में नहीं आने दिया। अनुराग ने दावा किया है कि उन्होंने सुसाइड करने की कोशिश की थी। ये भी बताया कि उनकी पत्नी रितिका भी उन्हें छोड़ चुकी है’। उन्होंने रोते हुए कहा कि – ‘मेरी मौत के जिम्मेदार मेरी मम्मी पापा, कलम भाई और श्रेया होंगे। मेरे किसी से कोई लेना देना नहीं है। मैं काफी डिप्रेशन में हूं मुझे समझ नहीं आ रहा कि इस फीलिंग को कैसे मिटाऊं इस वीडियो के बाद शायद मैं गायब हो जाऊंगा मैं बस सोना चाहता हूं। 5 दिन से कुछ खाया नहीं है। दिमाग एकदम खत्म हो गया है। वीडियो में अनुराग ने सबूत भी पेश किए। कैसे उनके भाई कलम ने उनका सब कुछ ले लिया। उनकी प्रॉपर्टीज, डॉगी सब छिन लिए’।

    पत्नी के नाम लिखा इमोशनल मैसेज

    उन्होंने एक मैसेज को भी पिन किया है। इसमें लिखा था कि – ‘मेरे जाने के बाद श्रेया मां पापा काफी बातें कहेंगे। झूठे बोलेंगे लेकिन मैं गलती नहीं हूं रितिका तुम्हें कई लोगों ने इंफ्लुएंस किया तुमसे झूठ बोला लेकिन मैंने हमेशा तुमसे प्यार किया है। मैंने तुम्हारे लिए सब कुछ किया लेकिन तुमने दूसरों पर भरोसा किया गलत फैसले लिए और मुझे छोड़ दिया मुझे अपने बच्चे से प्यार था। वो मेरी आखिरी उम्मीद थी। काश तुम मुझ पर भरोसा करती। मेरे साथ खड़ी रहती मेरे जाने के बाद मेरे और मेरे बच्चे के लिए स्टैंड लेना और सच के लिए बोलना। मैं कभी तुम्हें गलत साबित नहीं करना चाहता लेकिन मेरे जाने के बाद प्लीज खड़े होकर अपने सम्मान के लिए लड़ना। रितिका और अनुराग की पिछले साल मई में शादी हुई थी। सितंबर में कपल ने अपनी पहली प्रेग्नेंसी अनाऊंस की थी’।    
  • TV सीरियल Happu ki Ultan Paltan में अब नहीं दिखेंगी मशहूर अभिनेत्री ‘कटोरी अम्मा’

    TV सीरियल Happu ki Ultan Paltan में अब नहीं दिखेंगी मशहूर अभिनेत्री ‘कटोरी अम्मा’

    मुंबई: कॉमेडी ड्रामा टीवी सीरियल हप्पू की ‘उलटन पलटन’ के फैंस को बड़ा झटका लगने जा रहा है। दरअसल, इस शो ने हमेशा अपनी मजेदार कहानी और यादगार किरदारों से लाखों दर्शकों के चेहरे पर हंसी बिखेरी है। लेकिन इस शो में हप्पू सिंह की मां ‘कटोरी अम्मा’ का किरदार निभाने वाली मशहूर अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी अब इस शो को अलविदा कह रही हैं। इसकी जानकारी अभिनेत्री ने खुद सोशल मीडिया के जरिए दी। उन्होंने अपने सेट की कुछ यादगार और आखिरी दिन की तस्वीरें शेयर कीं। इस पोस्ट में वे सभी के साथ केक काटती दिख रही हैं। अभिनेत्री ने भावुक होकर शो के सभी लोगों के लिए एक प्यारा सा नोट लिखा।

    उन्होंने अपने सफर पर विराम लगाते हुए लिखा, “7 साल का यह सफर अब खत्म हो रहा है।” अभिनेत्री ने बताया कि उन्होंने अपने 35 साल के लंबे करियर में 200 से ज्यादा फिल्में, 50 टीवी शो और थिएटर का काम करने के बाद ‘कटोरी अम्मा’ का किरदार उनके दिल के बेहद करीब रहा है। यह उनका अब तक का सबसे लंबा किरदार रहा है। अभिनेत्री ने लिखा, “इस किरदार को इतना प्यारा बनाने का श्रेय दर्शकों के प्यार को जाता है। जहां भी मैं जाती हूं, लोग मुझे ‘निंबू निचोड़ दूंगी, नासपीटे’ जैसे डायलॉग सुनाकर खुश करते हैं। साथ ही वे मुझे ‘डीडीएलजे’, ‘हम आपके हैं कौन’, ‘हीरो नंबर-1’ और ‘कुछ-कुछ होता’ है जैसी फिल्मों के डायलॉग भी याद दिलाते हैं।”

    अभिनेत्री ने आगे शो के राइटर्स, खासकर मनोज संतोषी, डायरेक्टर्स और प्रोड्यूसर्स का दिल से शुक्रिया अदा किया। उन्होंने लिखा, “दर्शकों का मिला प्यार, को-एक्टर्स, मेकअप-हेयर-कॉस्ट्यूम टीम, सेट और स्पॉट बॉयज सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद।” हिमानी ने सेट पर मौजूद जानवरों का जिक्र करते हुए कहा कि अभिनेत्री को उनकी बहुत याद आएगी। उन्होंने लिखा, “सेट पर मौजूद प्यारे कुत्तों को खाना खिलाने और उनके साथ बिताए पलों की उन्हें बहुत याद आएगी।” हप्पू की ‘उलटन पलटन’ टीवी शो है, जिसमें अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी कटोरी अम्मा के किरदार में नजर आती थीं और उनके तीखे-मीठे डायलॉग और कॉमेडी टाइमिंग ने शो को खास बनाया था।

  • Holi के मौके पर मशहूर Actor पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता का हुआ निधन, शेयर की Emotional Post

    Holi के मौके पर मशहूर Actor पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता का हुआ निधन, शेयर की Emotional Post

    मनोरंजन : होली पर जहां देशभर में जश्न का माहौल है वहीं टीवी के मशहूर एक्टर करणवीर बोहरा पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। करणवीर के पिता और जाने-माने महेंद्र बोहरा का निधन हो गया है। करणवीर ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने पिता के निधन की खबर साझा की है। पिता के लिए उन्होंने एक सोशल मीडिया पर पोस्ट भी शेयर की है और एक इमोशनल नोट भी लिखा है।

    एक्टर ने जताया शोक

    करणवीर ने लिखा कि – पिता को खोने पर करणवीर काफी दर्द में हैं। उन्होंने पोस्ट में अपनी तकलीफ बयान की है। करणवीर ने अपने पिता के साथ कई तस्वीरें भी शेयर की हैं। इसमें फादर-सन की काफी अच्छी बॉन्डिंग दिख रही है। करणवीर ने बताया कि उनकी जिंदगी में उनके पिता का कितना अहम रोल है। उनके पिता ने जिंदगी में उनका हमेशा साथ दिया है। उन्हें हिम्मत और हौसले के साथ जिंदगी जीने का तरीका सिखाया है।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by KARANVIR BOHRA (@karanvirbohra)

    पिता को याद करते हुए करणवीर ने अपनी पोस्ट में लिखा कि – पापा आपसे बहुत प्यार करता हूं आपकी कमी मुझे कितनी ज्यादा खलेगी उसे मैं शब्दों में बयान नहीं कर सकता। जिन लोगों ने भी अपने माता-पिता को खोया है वो जानते हैं कि यह कितना दर्दनाक होता है लेकिन इस दर्द में भी मुझे इस बात का सुकून है कि आपने एक खूबसूरत जीवन जिया है। आपने हमें वैसे ही अलविदा कहा है जैसे आप हमेशा से चाहते थे शांति से और बिना किसी को परेशान किए।

    इमोशनल हुए करणवीर

    एक्टर ने आगे लिखा कि – ‘आपने दीदी और मुझे वो सब कुछ सिखाया जो सच में मायने रखता है चाहे जिंदगी कितनी भी मुश्किल क्यों न हो जाए कभी उम्मीद मत छोड़ना गिरने पर फिर से उठ खड़े होना। एनर्जी, पैशन और पॉजिटिविटी के साथ जीना, कभी हार न मानना, आपका हौसला बुलंद था। आपने यह सुनिश्चित किया है कि वही हौसला मुझमें भी जिंदा रहे। करणवीर बोहरा ने अपने पिता को याद करते हुए कहा कि – दीदी और मैं काफी प्राउड और ब्लेस्ड महसूस करते हैं हम हमेशा ग्रेटफुल रहेंगे हमने आपके बच्चों के रुप में जन्म लिया है। पापा मेरी जान, मेरा दिल तुझ पर कुर्बान हमेशा। बता दें कि करणवीर की पोस्ट पर फैंस और सेलेब्स उन्हें इस मुश्किल घड़ी में स्ट्रांग रहने की सलाह दे रहे हैं।