Category: Entertainment

  • द हंस फाउंडेशन द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

    द हंस फाउंडेशन द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

    बद्दी/ सचिन बैसल: हाउसिंग बोर्ड फेस दो चककां रोड  बद्दी स्थित हेलपेज इंडिया डे केअर सेंटर में मंगलवार को द हंस फाउंडेशन ब्लाक नालागढ़ की मोबाइल मेडिकल  यूनिट 4 की टीम  के द्वारा बद्दी के सीनियर सिटीजनस के लिए विशेष निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। सेंटर की प्रभारी निशा शर्मा ने बताया कि इस शिविर में बजुर्ग लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गई व साथ ही उनके बी पी व शुगर के टेस्ट भी किए गए।  इस स्वास्थ्य शिविर में 30 से अधिक लोग शामिल हुए। यह शिविर मोबाइल  मेडिकल यूनिट 4 जिसमें मेडिकल अधिकारी डॉ तरुण वर्मा, सामाजिक सुरक्षा अधिकारी रिंचन शर्मा,  फार्मासिस्ट अंकित,  लैब टेक्नीशियन नरेंदर सिंह व पायलट अरुण कुमार द्वारा आयोजित किया गया।  प्रभारी ने बताया कि इस सेंटर द्वारा अभी तक तीस हजार से अधिक लोगों के स्वास्थ्य की निशुल्क जांच की जा चुकी है। भविष्य में इस तरह के और शिविर लगाने की भी योजना है।

  • इंडस्ट्री में जिस्मफरोशी का रैकेट चलाने के आरोप में Actress गिरफ्तार 

    इंडस्ट्री में जिस्मफरोशी का रैकेट चलाने के आरोप में Actress गिरफ्तार 

    मुंबईः क्राइम ब्रांच यूनिट 11 ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए फिल्म इंडस्ट्री में चल रहे एक सेक्स रैकेट का पर्दाफाश कर दिया है। मुंबई क्राइम ब्रांच के मुताबिक देह व्यापार का रैकेट कथित रूप से कास्टिंग डायरेक्टर आरती मित्तल द्वारा चलाया जा रहा था। पुलिस ने आरती को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। क्राइम ब्रांच की टीम ने गोरेगांव में एक जगह से दो मॉडलों को रेस्क्यू भी किया है और उन्हें रिहैब सेंटर भेजा गया है। मॉडल्स ने पुलिस को बताया कि आरती ने उन्हें 15-15 हजार रुपए देने का वादा किया था। पुलिस ने डमी ग्राहकों को होटल में भेजा था और इस तरह उन्होंने इस रैकेट का खुलासा किया और आरोपी आरती मित्तल को गिरफ्तार कर लिया।

    अधिकारियों के मुताबिक इस रैकेट की जानकारी पुलिस इंस्पेक्टर मनोज सुतार को मिली थी। इसके बाद उन्होंने एक टीम बनाई और एक को कस्टमर के रूप में पेश किया। प्लानिंग के तहत डमी कस्टमर ने मित्तल से कॉन्टेक्ट किया और उसने अपने दोस्तों के लिए दो लड़कियों को अरेंज करने के लिए कहा। मित्तल ने इस काम के लिए 60 हजार रुपये की डिमांड की थी। पुलिस ने जानकारी दी की आरती को तब गिरफ्तार किया गया जब वह उनसे विभिन्न प्रोजेक्ट के दौरान वेश्यावृत्ति में शामिल होने के लिए अच्छे पैसे ऑफर कर रही थी।

    आरती कास्टिंग डायरेक्टर होने के साथ-साथ एक एक्ट्रेस भी हैं। उन्होंने ‘अपनापन’ जैसे टेलीविजन शो में भी काम किया है। कुछ समय पहले आरती ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था कि वह आर माधवन के साथ एक फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। फिलहाल आरती पुलिस की गिरफ्त में है। पुलिस इस रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुट गई है।

  • अंडर-16 राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में छाए बद्दी के खिलाड़ी

    अंडर-16 राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में छाए बद्दी के खिलाड़ी

    बद्दी के वंश कौशल चुने जगाए बेस्ट प्लेयर ऑफ द मैच

    ऊना की टीम को हराकर किया अगले दौर में प्रवेश

    बद्दी/ सचिन बैंसल : हिमाचल प्रदेश के अंडर 16 अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता में  सोलन की टीम अगले दौर में प्रवेश कर गई है। बिलासपुर में खेली जा रही प्रतियोगिता के तहत सोलन का मुकाबला ऊना से हुआ। जिसमें सोलन ने ऊना की टीम को दो विकेट से पराजित कर अगले दौर में प्रवेश कर लिया है। बद्दी के वंश कौशल मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए। जिले की टीम ने सोलन जिले के सात खिलाड़ी भाग ले रहे है। 

    ऊना की टीम ने टास जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 163 रन बनाए। जवाब में सोलन 124 रन बना पाई। ऊना की टीम ने टीम ने 121 बनाए और सोलन को 161 रनों का लक्ष्य दिया। जिस पर सोलन 8 विकेट के नुकसान में इस निर्धारित लक्ष्य को पूुरा किया। बद्दी के वंश कौशल ने दोनों पारियो में 5 विकेट चटकाए तथा उन्हें  मैच का बेस्ट प्लेयर चुना गया। वंश की फिरकी में ऊना की टीम फस गई।

    कोच विजय शर्मा ने  सोलन की टीम इस जीत के साथ क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है। सोलन का अब अगला  मुकाबला में बिलासपुर के साथ होगा।  प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला ऊना में खेला जाएगा। उधर वंश कौशल के पिता रमन कौशल ने कहा कि वंश कौशल को प्लेयर ऑफ द मैच चुना जाना उनके लिए गर्व की बात है। वह अपने बेटे को ब्लू जर्सी में देखना चाहते हैं।

  • राजेन्द्र कौशल मेमोरियल कल्याण ट्रस्ट झाड़माजरी द्वारा 19 को रक्तदान शिविर का आयोजन

    राजेन्द्र कौशल मेमोरियल कल्याण ट्रस्ट झाड़माजरी द्वारा 19 को रक्तदान शिविर का आयोजन

    बददी/ सचिन बैंसल :  राजेन्द्र कौशल मेमोरियल कल्याण ट्रस्ट झाड़माजरी द्वारा राजेन्द्र कौशल की द्वितीय पुण्यतिथि पर एक दिवसीय विशाल स्वेच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। कल्याण ट्रस्ट के अध्यक्ष अच्छर पाल कौशल ने बताया कि बुधवार 19 अप्रैल को शिव मंदिर परिसर शिवालिक नगर सेक्टर तीन  झाड़माजरी में  सुबह साढ़े नौ बजे से दोपहर दो बजे तक रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। शिविर में पी जी आई  ब्लड बैंक चंडीगढ़  की टीम रक्त एकत्रित करेगी। कल्याण ट्रस्ट के अध्यक्ष ने कहा कि मानवता के हित में काम कीजिए, रक्तदान में भाग लीजिए ।   शिविर में 18 से 60 आयु वर्ग का कोई भी स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान कर सकता है। इसलिए ब्लड बैंकों में रक्त की कमी को देखते हुए इच्छुक व्यक्ति निर्धारित स्थान व समय पर पहुंच कर रक्तदान करके पुण्य कमा  सकता है।

  • राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एनयूजे ( इंडिया) रणेश राणा को बीबीएन उद्योग संघ ने किया सम्मानित

    राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एनयूजे ( इंडिया) रणेश राणा को बीबीएन उद्योग संघ ने किया सम्मानित

    हिमाचली युवा द्वारा राष्ट्र का प्रतिनिधित्व करना अन्य युवाओं के लिए एक प्रेरणा

    हमारा कोई लडक़ा नेशनल लेवल तक पहुंचा यह हमारे लिए गर्व की बात: गुलेरिया

    बददी/सचिन बैंसल: बीबीएन उद्योग संघ की कार्यकारिणी बैठक ट्राईसिटी चंडीगढ़ में हुई जिसकी अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष राजेंद्र गुलेरिया ने की। इस बैठक में नेशनल यूूनियन आफ जर्नलिस्टस (इंडिया) के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रणेश राणा को भी सम्मानित किया गया। संगठन के अध्यक्ष राजेंद्र गुलेरिया व महासचिव ठाकुर यशवंत सिंह ने रणेश राणा को हिमाचली टोपी देकर सम्मानित किया। राजेंद्र गुलेरिया ने कहा कि यह हमारे लिए गर्व की बात है कि प्रदेश का कोई लडका राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचा है जो कि हमारे लिए गर्व की बात है। उन्होने कहा कि 1996 में रणेश राणा इंडस्ट्रियल एरिया बददी बरोटीवाला बसने के बाद बददी का पहला युवा था जो कि अपना व्यावसायिक कैरियर छोडकर पत्रकारिता के क्षेत्र में आए थे और उन्होने हमेशा औद्योगिक विकास व रोजगार पर सकारात्मक तरीके से काम किया। उन्होने हमेशा सब पक्षों को साथ लेकर ही अपनी पत्रकारिता को आगे बढ़ाया और सामाजिक बुराईयों को दूर कर राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका अदा की। गुलेरिया ने कहा कि उन्होने कभी भी आदर्शों और सिद्वांतो से समझौता नहीं किया और अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद नौकरी का मोह छोडकर स्वरोजगार अपनाया और अपने खर्च पर ही साथ साथ कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की डिग्री भी प्राप्त की और बाद में बीबीएन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के सदस्य बने। औद्योगिक विकास के लिए व यहां के उद्योग जगत को प्रोत्साहन देने के मुददे उन्होने हमेशा सरकारों के समक्ष उठाए और क्षेत्र के विकास में भी इन्होने अहम भूमिका निभाई। गोदरेज समूह के महाप्रबंधक अजय पसरीजा ने कहा कि हमें रणेश राणा ने हर जरुरी सूचनाएं व समाचार समय पर पहुंचाए तथा उद्योग जगत को अपडेट रखा है। वहीं नेशनल यूनियन आफ जर्नलिस्टस (इंडिया) के नवनियुक्त रणेश राणा ने बीबीएन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन द्वारा दिए गए सम्मान के लिए तमाम पदाधिकारियों का आभार जताया और कहा कि वो अब और बेहतर कार्य करने का प्रयास करेंगे। राष्ट्रीय स्तर के मुददे व केंद्र सरकार से जुडे मसलों को उठाने में कोई कसर नहीं छोडेंगे। इस अवसर पर उद्योग संघ के प्रधान राजेंद्र गुलेरिया, संरक्षक आईजेएम एस सिद्वू, महामंत्री वाई एस गुलेरिया,प्रदीप शर्मा, शाम लाल सिंगला, राजीव अग्रवाल, आर जी अग्रवाल, संरक्षक शैलेष अग्रवाल,  अशोक राणा, एसके ठाकुर, विजय अरोडा, राजीव सत्या, मुकेश श्रीवास्तव, इंडोफार्म ट्रैक्टर के निदेशक पुनीत रलहन, हरीश अग्रवाल, विजय अग्रवाल, युवराज सिंह छौक्कर, पीसी मरवाह, अजय पसरीजा, अजय वर्मा सहित कई उद्यमी उपस्थित थे।  

  • इस एक्टर के साथ Live in Relationship में रहती हैं Shehnaaz Gill? 

    इस एक्टर के साथ Live in Relationship में रहती हैं Shehnaaz Gill? 

    मुंबई: सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान 21 तारीख को रीलीज होने वाली है। लेकिन हर बार की तरह इस बार भी सलमान खान की फिल्म की चर्चा जोरों पर है। लेकिन सल्लू मियां की इस फिल्म में खास बात ये है कि शहनाज गिल ​डेब्यू करने वाली है। वैसे तो शहनाज गिल हमेशा चर्चा में रहती है, लेकिन अभी एक खास वजह से वो सुर्खियों में बनी हुई है। तो चलिए जानते हैं क्यों हो रही है शहनाज गिल की चर्चा?

    सोशल मीडिया पर राघव जुयाल और शहनाज गिल के कुछ फोटोज और वीडियोज सामने आए हैं, जिसके बाद ऐसा कहा जा रहा है कि ये कपल लिव इन रिलेशनशिप में हैं। ‘बॉलीवुड लाइफ’ की रिपोर्ट के मुताबिक कुछ वक्त पहले राघव और शहनाज ने एक वीडियो भी शेयर किया था, जिसका बैकग्राउंड एक जैसा था, वहीं राघव और शहनाज, भारती के बेटे से भी मिलने साथ में पहुंचे थे। सोशल मीडिया पर कई ऐसे पोस्ट्स हैं, जहां राघव और शहनाज को #RagNaaz भी कहा जा रहा है।

    याद दिला दें कि बातों ही बातों में सलमान खान ने किसी का भाई किसी की जान के ट्रेलर लॉन्च पर इसका हिंट भी दे दिया था। सलमान ने कहा था, ‘फिल्म की मेकिंग के दौरान मैंने एक कैमिस्ट्री देखी थी। मैंने कैमिस्ट्री देखी और नोटिस किया कि कोई भी आगे बढ़ने की कोशिश नहीं कर रहा है।’सलमान पहले शहनाज को देखते हैं और फिर सिद्धार्थ निगम से पूछते हैं- तुम्हें नहीं ऐसा लगता? मैंने ये कैमिस्ट्री देखी है और तुमने भी।’

    सलमान खान आगे कहते हैं, ‘ वो दूर से ही वाइब हो रहा है। कोई एक कदम आगे लेता है तो दूसरा दो कदम पीछे।’ इसके बाद सलमान, शहनाज से कहते हैं- ‘मैं तुम्हें कहना चाहता हूं कि तुम्हें मूव ऑन कर लेना चाहिए।’ जिस पर एक्ट्रेस कहती हैं- मैं मूव ऑन कर चुकी हूं। गौरतलब है कि शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला का नाम एक साथ लिया जाता है, जो बिग बॉस से शुरू हुआ था। दोनों को फैन्स सिडनाज कहते थे। वहीं 2021 में सिद्धार्थ का निधन हो गया था।

  • सीपीएस राम कुमार चौधरी ने किया जोगिन्द्रा सहकारी बैंक बददी के एटीएम का शुभारम्भ

    सीपीएस राम कुमार चौधरी ने किया जोगिन्द्रा सहकारी बैंक बददी के एटीएम का शुभारम्भ

    एटीएम की स्थापना होने से उपभोक्ताओं की मांग हुई पूरी

    बददी/सचिन बैंसल : मुख्य संसदीय सचिव राम कुमार चौधरी ने आज दून विधानसभा क्षेत्र के बद्दी में साईं रोड़ पर स्थित जोगिन्द्रा केन्द्रीय सहकारी बैंक के एटीएम का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बद्दी में जोगिन्द्रा केन्द्रीय सहाकारी बैंक की शाखा वर्ष 1982 से कार्य कर रही है। यहां एटीएम की स्थापना होने से उपभोक्ताओं की लम्बें समय से चली आ रही मांग पूरी हो गई है। उन्होंने कहा कि एटीएम के आरम्भ होने से उपभोक्ताओं को पैसे निकालने व जमा करवाने के लिए सुविधा प्राप्त होगी तथा उपभोक्ताओं के समय की बचत भी होगी।

    उन्होंने कहा कि क्षेत्र के अधिकतम कृषकों तथा ट्रक ऑपरेटरों के खाते इस बैंक में है तथा एटीएम से इन सभी को भी सुगमता होगी। उन्होंने इस बैंक में अन्य लोगों से अधिक से अधिक खाते खोलने का आग्रह किया। इस अवसर पर जोगिन्द्रा केन्द्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष मुकेश शर्मा, सोलन ज़िला कांग्रेस के अध्यक्ष शिव कुमार, प्रदेश कांग्रेस समिति के उपकोषाध्यक्ष मदन लाल चैधरी, बैंक के प्रबंध निदेशक एल.आर. वर्मा, जोगिन्द्रा केन्द्रीय सहकारी बैंक के निदेशक जितेन्द्र कुमार, सहित बैंक के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

  • सीपीएस राम कुमार चौधरी ने किया राजकीय डिग्री काॅलेज बरोटीवाला का शुभारम्भ

    सीपीएस राम कुमार चौधरी ने किया राजकीय डिग्री काॅलेज बरोटीवाला का शुभारम्भ

    बददी/सचिन बैंसल : दून विधायक व मुख्य संसदीय सचिव राम कुमार ने वीरवार को राजकीय डिग्री काॅलेज बरोटीवाला का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अब इस महाविद्यालय में अवश्यक अधोसंरचना कार्य पूर्ण कर विधिवत रूप से शुभारम्भ किया गया है। उन्होंने कहा कि महाविद्यलाय में शौचालय सुविधा, विद्युत एवं पेयजल कुनेक्शन, छात्रों के लिए फर्नीचर सहित सुरक्षा उपाय भी पूर्ण किए गए हैं। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय भवन की चारदीवारी का कार्य भी पूर्ण किया गया है।

    उन्होंने कहा कि इस महविद्यलाय में 20 अप्रैल, 2023 से परीक्षाओं का संचालन आरम्भ कर दिया जाएगा। आगामी शैक्षणिक सत्र से इसी महाविद्यालय भवन में कक्षाएं आयोजित की जाएंगी। राम कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार प्रत्येक छात्र को गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित बनाया जा रहा है कि किसी भी भवन का लोकार्पण अथवा शुभारम्भ सभी कार्य पूर्ण होने के उपरांत ही किया जाए। बरोटीवाला महाविद्यालय में अब छात्रों को किसी असुविधा का सामना नहीं करना होगा। 

     इस अवसर पर ग्राम पंचायत बरोटीवाला के प्रधान हंस राम कैंथ, ग्राम पंचायत पट्टानाली के प्रधान हेम चंद कश्यप, ग्राम पंचायत बरोटीवाला के उप प्रधान हितेन्द्र सोनू, ज़िला कांग्रेस एवं सेवा दल के विभिन्न पदाधिकारी बीडीसी सदस्य राम रतन चैधरी, बरोटीवाला काॅलेज के प्रधानाचार्य राजेन्द्र शर्मा, प्रवक्ता सुनीता गोयल, डाॅ. अनुपमा पाठक, डाॅ. राजेश चैहान, हेमराज राणा, डाॅ. पल्लवी चैहान सहित अन्य प्रवक्ता एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

  • मुख्यमंत्री सुक्खू ने किया दून विधानसभा का पहला दौरा

    मुख्यमंत्री सुक्खू ने किया दून विधानसभा का पहला दौरा

    मुख्यमंत्री सुक्खू ने दून में किए करोड़ों की लागत से परियोजनाओ का लोकार्पण व शिलान्यास

    बददी/ सचिन बैंसल : हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मुख्यमंत्री बनने के बाद पहला दौरा दून विधानसभा क्षेत्र का किया ।जहां उन्होंने करोड़ों की लागत से बनने वाली परियोजनाओं का लोकार्पण किया और कई शिलान्यास किये। बुधवार को सबसे पहले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने मंत्रिमंडल पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य ,स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल ,सीपीएस संजय अवस्थी व दून के विधायक व सीपीएस चौधरी राम कुमार के साथ गमबर खंड पर बनने वाले 5करोड़ 16 लाख की लागत से बनने वाले पुल का लोकार्पण किया और उसके बाद मुख्यमंत्री लगभग दोपहर को बद्दी पहुंचे जहां उन्होंने तीन करोड़ 33 लाख से बने महिला थाने के भवन का लोकार्पण किया। उसके बाद दून के सरसा नदी पर बनने वाले चुनरी को जोड़ने वाले  11 करोड़ 40 लाख की लागत से बनने वाले  180 मीटर लम्बे पुल का नीवं पत्थर रखा और वही सनसिटी से एसपी ऑफिस को जाने वाले रोड पर बनने वाले डेढ़ करोड़ की लागत से साइकिल ट्रैक का भी नीवं पत्थररखा ।अंत में मुख्यमंत्री बद्दी बरोटीवाला चौक पर स्थित पीडब्ल्यूडी ऑफिस पहुंचे जहां 87 लाख की लागत से बनने वाले रिहायशी भवन का उन्होंने नीवं पत्थर रखा। इसके बाद मुख्यमंत्री ने बद्दी में आयोजित जनसभा  को संबोधित किया।