Category: Entertainment

  • अमित सिंगला सोशल वेलफेयर सोसायटी ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन

    अमित सिंगला सोशल वेलफेयर सोसायटी ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन

    शिविर में किया 121 लोगो ने रक्तदान

    बददी/सचिन बैंसल : अमित सिंगला सोशल वेलफेयर सोसायटी की ओर से बुधवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया ।जिसमें 121 लोगों ने रक्तदान किया। रोटरी ब्लड बैंक सेक्टर 38 चंडीगढ़ से आई हुई टीम ने रक्त इकट्ठा किया। रोटरी ब्लड बैंक के डॉक्टर ने बताया कि खून दान करने से किसी भी प्रकार की कमजोरी नहीं आती है ।बल्कि 24 घंटे में व्यक्ति का रक्त पूरा हो जाता है और उन्होंने कहा कि खून दान करने से ना जाने कितने लोगों की जान बचाई जा सकती है। क्योरटेक ग्रुप के एमडी व अमित सिंगला सोशल वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष सुमित सिंगला ने कहा कि उनकी सोसाइटी हमेशा सामाजिक सेवा के रूप में कार्य करती आई है और इसी कार्यक्रम के दौरान उन्होंने रक्तदान शिविर का आयोजित किया ।जिसमें लगभग 121 लोगों ने रक्तदान किया है। उन्होंने कहा कि आज इस रक्तदान में युवा लड़कियों में भी उत्साह नजर आया है और काफी  लड़कियों ने पहली बार रक्तदान किया है। उन्होंने सभी लोगों से रक्तदान करने की अपील की।
    इन्होंने किया रक्तदान
    अनु ठाकुर,सुमित सिंगला,जसपाल,धर्मेंद्र,दीपू,हरीश शर्मा,सतीश कुमार,शांति स्वरूप,ब्रह् दत्त,राजेश कुमार, जीवन, तार सिंह, अमित,साहिल, रंजन, बलवंत, सतवीर, नरेन्द्र, पिंस, दिप्पी, विजय, प्रशांत, विरेन्द्र,रवि देसराज, प्रवीण, भुवनेश, सुनील, रमनदीप, अखिल, बलजीत, हुसन चन्द, जसविन्द्र, अशोक, निखिल, विकी, सौरभ, अमन, अभय, भूपेन्द्र, मनोज, प्रदीप, हेमन्त, हरपाल, सविताष, अजय, धीरेन्द्र, संदीप, दीपक, नवदीप, किशोर ठाकुर, सुधीर, हंसराज, जितन्द्र, करन, राजकिशन, अजय, सुखराम, संजीव, संतोष, यशपाल, बुधराम, विपन, कुलदीप आदि अनेक युवाओं ने रक्तदान किया ।a

  • केनरा बैंक ने बद्दी में खोला एमएसएमई सुलभ कार्यालय

    केनरा बैंक ने बद्दी में खोला एमएसएमई सुलभ कार्यालय

    अंचल कार्यालय चन्डीगढ़ की महाप्रबन्धक सलीना गोयल ने पूजा अर्चना कर की शुरूआत

    बददी/सचिन बैंसल :माईक्रो, स्मॉल एवं मीडियम कारोबार को बढ़ावा देने के लिए केनरा बैंक ने बददी में विशेष केन्द्र खोला है । जिसका उद्घाटन अंचल कार्यालय चन्डीगढ़ की महाप्रबन्धक सलीना गोयल ने पूजा अर्चना के बाद हवन एवं यज्ञ के साथ किया । उन्होंने लघु उद्यमियों एवं व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा कि केनरा बैंक देश भर को अपने ग्राहकों को सेवायें प्रदान में द्वितिय स्थान प्राप्त हैं । और बीबीएन क्षेत्रा से बैंक का 20 प्रतिशत का व्यापार साझेदारी है जिसे आने वाले वर्ष में 25 प्रतिशत करने का लक्ष्य रखा गया है । उन्होंने कहा कि बहुत से हमारे ग्राहक पंचकुला, चन्डीगढ़ तथा मोहाली में रहते हैं परन्तु उद्योग बद्दी में चलाते हैं ।

    जिनके बिजनेस खोत यहां हैं । हमारा लक्ष्य है कि उन सभी के परिवारों को भी केनरा बैंक से जोड़कर एक ही छत के नीचे सभी प्रकार की बैंकिग सेवायें हम उन्हें प्रदान कर सकें । बद्दी में एमएसएमई सुलभ ब्रांच के उद्घाटन अवसर पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि अभी तक बडे लोन के लिए ग्राहकों की फाईल को शिमला अथवा चन्डीगढ़ भेजना पड़ता था जिसमें समय ज्यादा लगता था परन्तु अब सभी प्रकार के माईक्रो, स्मॉल एवं मीडियम लोन यहीं से अप्रूवड किये जायेंगे जिससे ग्राहकों को भी समय पर सुविधा मिलेगी और प्रधान्मन्त्राी जी सपना स्वरोजगार को बढ़ावा देना भी साकार होगा ।

    कार्यक्रम के दौरान शिमला ब्रांच के अतिरिक्त महाप्रबन्धक प्रवीण राय एवं एमएसएमई बद्दी के मंडल प्रबंधक पकज वर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किए । उन्होंने कहा कि बैंक हमेशा ही कारोबारियों  की बैंकिग संबंधित जरूरतों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्व है । इस अवसर पर व्यापार मंडल बद्दी/वर्धमान के प्रधान जसवंत राय ने भी बीते बीस वर्षों के अनुभव को शेयर करते हुए कहा कि हमें बैंक में जाकर कभी अहसास ही नहीं होता कि हम बैंक में आये हैं बल्कि यह अहसास होता है कि हम अपने रिश्तेदारी में आये हैं क्योंकि इस बैंक में जब भी हम जाते हैं तो सारा स्टाफ हमेशा ही नमस्ते के साथ अभिवादन करता है जोकि किसी अन्य बैंक में नहीं मिलता है । कार्यक्रम में यज्ञ प्लास्ट के एमडी मुकेश शारदा, वाई एल फार्मा के एमडी सहित दर्जनों उद्योगपति उपस्थित रहे ।

  • 6 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, बच्ची की हालत नाजुक

    6 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, बच्ची की हालत नाजुक

    बच्ची को बहला-फुसलाकर अपनी झुग्गी में ले गया था आरोपी

    बरोटीवाला/सचिन बैंसलः औद्योगिक क्षेत्र झाड़माजरी में एक अबोध नाबालिग बच्ची से दुराचार का मामला सामने  आया है। पीडि़त बच्ची के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर किया गया है।  बच्ची की हालत नाजुक बनी हुई है। उसे नालागढ अस्पताल में मेडिकल के लिए भेजा गया ता लेकिन उसे वहां से चंडीगढ़ के जीएमसीएच 32 सेक्टर स्थित अस्पताल के लिए रैफर कर दिया गया है। आरोपी भी नाबालिग है। पुलिस ने उसे पूछताछ के लिए थाने बुलाया है।

    पुलिस के अनुसार यह यह घटना उस समय हुई जब बच्ची के माता पिता काम करने अपने ड्यूटी पर गए हुए थे। इस दौरान साथ लगती झुगी में रहने वाला एक नाबालिग युवक बच्ची को बहला फुसला कर अपनी झुगी में ले गया और उसके साथ दुराचार किया। बच्ची के चीखने की आवाज आई तो उसके बहन उसे लेकर आई । बच्ची ने पड़ोसी से सहयोग से अपने पिता को फोन करके सूचना दी। पीडि़त बच्ची के पिता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। महिला थाना बद्दी के तहत कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। बच्ची के पिता ने पुलिस में ब्यान देते हुए बताया कि वह झाड़माजरी क्षेत्र में पिछले डेढ़ साल से अपने परिवार के साथ रहता है।

    रोजाना की तरह अपनी पत्नी के साथ काम पर गया हुआ था और झुग्गी पर बड़ी व छोटी बेटी और 5 साल का बेटा अकेले थे। उसकी बड़ी बेटी का  फोन आया कि छोटी बेटी के साथ कुछ गलत हुआ है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। एसपी बद्दी मोहित चावला ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी को हिरासत में लिया है।

  • मुख्यमंत्री कल दून विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर

    मुख्यमंत्री कल दून विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर

    दून विधानसभा को देंगे करोड़ो की सौगाते

    बददी/ सचिन बैंसल: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू 12 अप्रैल को सोलन ज़िला के दून विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर आ रहे हैं। सुखविंदर सिंह सुक्खू 12 अप्रैल को प्रातः 10.30 बजे नवोदय विद्यालय कुनिहार पहंचेंगे।  मुख्यमंत्री तदोपरांत प्रातः 10.40 बजे गम्भर खड्ड बनिया देवी-बुघार मार्ग पर पुल तथा सड़क का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री प्रातः 11.30 बजे सनसिटी मार्ग बद्दी पर साईकल ट्रैक की आधारशिला रखेंगे।

    सुखविंदर सिंह सुक्खू इसके उपरांत, बद्दी में प्रदेश लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता के कार्यालय एवं आवास का शिलान्यास करेंगे।मुख्यमंत्री उसके बाद सिरसा नदी पर हररायपुर-चुनरी मार्ग पर 180.20 मीटर लम्बे डबल लेन पुल की आधारशिला रखेंगे। वही बददी नालागढ़ नेशनल हाइवे पर संधोली के समीप  महिला पुलिस थाना बद्दी का लोकार्पण करेंगे। सुखविंदर सिंह सुक्खू दिन में 02.00 बजे हनुमान चैक बद्दी में एक विशाल जनसभा को सम्बोधित करेंगे।

  • बददी में युवक की हत्या कर सड़क किनारे फेंका शव, जांच में जुटी पुलिस

    बददी में युवक की हत्या कर सड़क किनारे फेंका शव, जांच में जुटी पुलिस

    फोरेंसिक टीम ने किया घटना स्थल का दौरा

    बद्दी/सचिन बैंसल:  बद्दी के साथ लगती नालका पंचायत के कठनाल जोगियां निवासी  देवेंद्र सिंह (24) पुत्र महेंद्र सिंह की हत्या हो गई है। युवक के  लोहे के रॉड़ और डंडों से पीट पीट कर मार दिया। मौत के कारणों का अभी तक पता नहीं चला है। युवक पिछले काफी समय से बद्दी क्षेत्र में ही किराये के कमरे में रहता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद नालागढ़ में पोस्टमार्टम कराया और उसके बाद शव को परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया है। पुलिस ने इस मामले में एक संदिग्ध युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। 
    कठनाल जोगिया निवासी देवेंद्र मलपुर में किसी कंपनी मे ंतैनात था। वहीं पर कमरा लेकर रहता था।  मंगलवार सुबह उसका शव राष्ट्रीय मार्ग पर  मलपुर के समीप पेट्रोल पंप के साथ सडक़ के किनारे पड़ा था। लोगों ने इसकी सूचना पंचायत प्रधान को दी। प्रधान ने पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। डीएसपी प्रियंक गुप्ता ने बताया कि युवक के शरीर पर गहरे जख्म थे। जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि उसे किसी रॉड या डंडो से पीटा गया है। पीठ और सिर में गहरे जख्म है। इसे कैसे मार्ग तक लाया गया यह सब जांच का विषय है। फोरसिंग टीम ने घटना स्थल पर पहुंच कर जरूरी सुबूत जुटाए।  पुलिस ने धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
  • बददी पहुंचे हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनी राम शांडिल

    बददी पहुंचे हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनी राम शांडिल

    यूथ इंटक ने किया जोरदार स्वागत

    हिमाचल प्रदेश में नही होगी स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी- धनी राम शांडिल

    बददी, सचिन बैंसल : हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल का बद्दी पहुंचने पर यूथ इंटक के सदस्यों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। बददी के प्रवेश द्वार पर यूथ इंटक के प्रदेश अध्यक्ष जसविंदर चौहान के नेतृत्व में  यूथ इंटक के सदस्यों ने स्वास्थ्य मंत्री का स्वागत किया। स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनी राम शांडिल ने कहा कि बददी में सबसे ज्यादा फार्मा की कम्पनिया है और काफी मजदूर इनमे कार्य करते है और इनके स्वास्थ्य की जिम्मेदारी हमारी है उन्हीने कहा कि प्रदेश के कोने कोने में अब सभी लोगो को अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के हर अस्पताल में 80 फीसदी से अधिक स्टाफ होगा ताकि लोगो को बीमारी के इधर उधर न भटकना पड़े। इस मौके पर शिव चौधरी यूथ उपाध्यक्ष, राहुल मेहरा, अभिषेक ठाकुर, राकेश, विपिन, मुकेश ,प्रदीप, नरेंद्र ,मनजीत, राम कुमार, अतुल, अश्वनी, अमित ,बलदेव दिनेश, राकेश ,वचन ,जसवंत, ऋषभ ,तिलक, अमित, प्रेम, शमी व वरुण मौजूद रहे।

  • स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल्य ने किया प्रथम द्वारा प्रशिक्षण प्रयोगशाला का निरीक्षण

    स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल्य ने किया प्रथम द्वारा प्रशिक्षण प्रयोगशाला का निरीक्षण

    एक माह में निर्माण कार्य पूरा करने के लिए दिए निर्देश

    बददी/सचिन बैंसल : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोज़गार मंत्री डाॅ. कर्नल धनीराम शांडिल ने सोमवार को दून विधानसभा क्षेत्र के बद्दी में प्रदेश की प्रथम दवा परीक्षण प्रयोगशाला का निरीक्षण किया।स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि बद्दी को एशिया में सबसे बड़े फार्मा हब के नाम से जाना जाता है। उन्होंने कहा कि बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ क्षेत्र में लगभग 600 फार्मा उद्योग क्रियान्वित है। इन उद्योगों में देश की लगभग 35 प्रतिशत दवाओं का निर्माण होता है।  डाॅ. शांडिल ने कहा कि दवा परीक्षण प्रयोगशाला का निर्माण 35 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लैब का कार्य अंतिम चरण में है। उन्होंने कहा कि यह प्रयोगशाला हिमाचल प्रदेश में दवाओं का परीक्षण करने वाली पहली प्रयोगशाला होगी। इसके शुरू होने से दवाओं की गुणवत्ता में सुधार होगा।

    स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि अब दवाईयों के परीक्षण के लिए किसी और राज्य में भेजने की आवश्यकता नहीं होगी। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक से दवा परीक्षण प्रयोगशाला बद्दी में दवाइयों का परीक्षण किया जाएगा। इससे जहां समय की बचत होगी वहीं शीघ्र परीक्षण के परिणाम मिलने से दवा उत्पादन में तेजी आएगी। उन्होंने कहा कि इस प्रयोगशाला के बनने से प्रति माह लगभग 450 दवाओं का परीक्षण सुनिश्चित होगी और दवाओं की जांच की रिपोर्ट शीघ्र उपलब्ध होगी। एक साल में 05 हजार से अधिक दवाओं का परीक्षण संभव होगा।  डाॅ. शांडिल ने संबंधित अधिकारियों को एक माह के भीतर प्रयोगशाला का निर्माण पूर्ण करने व उपकरण स्थापित करने के निर्देश दिए।

     इससे पूर्व, उन्होंने पुलिस अधीक्षक कार्यालय बद्दी में स्थित शहीदी स्मारक पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने पुलिस विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक भी की। बैठक में उन्होंने क्षेत्र की कानून व्यवस्था के बारे में चर्चा की और पुलिस अधीक्षक कार्यालय बद्दी का निरीक्षण भी किया।डाॅ. शांडिल ने बद्दी पुलिस की सराहना करते हुए कहा कि बद्दी पुलिस द्वारा कार्यन्वित किया जा रहा जागृति कार्यक्रम महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक करने में अहम भूमिका निभा रहा है।इस अवसर पर मुख्य संसदीय सचिव राम कुमार, प्रदेश कांग्रेस समिति के उप कोषाध्यक्ष मदन लाल चैधरी, खण्ड कांग्रेस बद्दी के अध्यक्ष कुलतार सिंह ठाकुर, ज़िला कांग्रेस समिति के उपाध्यक्ष अच्छर पाल, नगर परिषद के पार्षद कुलदीप सिंह, सुरजीत चैधरी, पुलिस अधीक्षक बद्दी मोहित चावला, उपमण्डलाधिकारी नालागढ़ दिव्यांशु सिंगल, दवा नियंत्रक नवनीत मारवाह, पुलिस उपाधीक्षक बद्दी प्रियांक गुप्ता, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन डाॅ. राजन उप्पल, युवा इंटक के राज्य अध्यक्ष जसविंदर चौहान सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
     

  • गायक अदनान सामी पर भाई ने गंभीर आरोप लगाकर किए चौकाने वाले खुलासे

    गायक अदनान सामी पर भाई ने गंभीर आरोप लगाकर किए चौकाने वाले खुलासे

    मुबंईः सिंगर अदनान सामी अपनी निजी जिंदगी को लेकर हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। एक्टर का पाकिस्तान से कनेक्शन उन्हें हमेशा चर्चा में ले ही आता है। इसी बीच अदनान सामी के छोटे भाई जुनैद ने कुछ ऐसे खुलासे किए हैं जिन्हें सुनकर आपको अपने कानों पर यकीन नहीं होगा। जुनैद ने अपने बड़े भाई अदनान पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उनके खुलासों ने हर किसी को हैरान कर दिया है। जुनैद ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने कई ऐसी बातों की जिक्र किया था, जिसकी अदनान के फैंस को भनक तक नहीं थी। हालांकि जुनैद ने बाद में खुद ही इस पोस्ट को डिलीट कर दिया था। जुनैद के मुताबिक अदनान ने कई ऐसे काम किए हैं जिसके लिए उन्हें सजा मिलनी चाहिए। उनका कहना है कि अदनान की नागरिकता से लेकर उनकी डिग्री तक पर सवाल उठाए हैं।

    जुनैद ने लगाए गंभीर आरोप

    एक रिपोर्ट की मानें तो जुनैद ने अपने भाई अदनान के सारे काले कारनामों के बारे में दुनिया को बताने का फैसला किया। जुनैद के मुताबिक, वह अपने भाई का सच सभी के सामने लाना चाहते हैं। अब उन्हें ऊपर वाले का बी जर नहीं है। वह ऐसा करना नहीं चाहते, लेकिन उन्हें ये करना ही होगा। इसके अलावा जुनैद ने आरोप लगाने के साथ-साथ अदनान से उन्हें गलत साबित करने को भी कहा।

    अदनान सामी झूठा और स्वार्थी

    जुनैद के मुताबिक, अदनान का जन्म रावलपिंडी के एक निजी अस्पताल में हुआ था। अपने जन्म को लेकर अदनान ने झूठ बोला है कि वह इंग्लैंड में जन्में हैं। इसके अलावा अदनान इंग्लैंड में फेल हो गया था। जिसके बाद उन्होंने लाहौर से नकली डिग्री बनवाई। बाद में अदनान अबु धाबी चले गएजहां उन्होंने आगे की पढाई की।

    पत्नी का अश्लील वीडियो बनाया

    मिली जानकारी के अनुसार, जुनैद ने ये भी कहा है कि उनके भाई अदनान ने अपनी दूसरी पत्नी संग गलत काम किया है। अदनान ने अपनी दूसरी पत्नी का एडल्ट वीडियो बनाया और कोर्ट में जमा करवा दिया। जुनैद ने कहा वो तो ऐसा अपनी गर्लफ्रेंड के साथ भी नहीं कर सकते। लेकिन उनसे अपनी पत्नी का आपत्तिजनक वीडियो बनाया। सिंगर के भाई ने कहा कि उन्हें पता चला था अदनान ने कोर्ट में कहा कि वो वीडियो उनकी पत्नी के बॉयफ्रेंड ने बनाकर कोर्ट में जमा करवाया था।

    अदनान पर लगे एक साथ इतने सारे इल्जामों के बाद हर कोई दंग रह गया है। हालांकि इन बातों में कितनी सच्चाई है ये तो अदनान और जुनैद के अलावा कोई नहीं जानता। वहीं एक सवाल ये भी है कि जब जुनैद अपने भाई अदनान को लेकर खुलासा कर ही दिया था तो बाद में उन्होंने अपने पोस्ट को डिलीट क्यों कर दिया।

  • शॉर्ट्स पहनकर नम्रता मल्ला ने दिखाए सेक्सी मूव्स, वीडियो वायरल 

    शॉर्ट्स पहनकर नम्रता मल्ला ने दिखाए सेक्सी मूव्स, वीडियो वायरल 

    नई दिल्लीःभोजपुरी एक्ट्रेस नम्रता मल्ला अपने फैंस के लिए कुछ न कुछ नया करती रहती हैं। इसी के चलते उनकी फैन फॉलोविंग भी लागतार बढ़ती जा रही है। हाल ही में नम्रता मल्ला ने एक नया वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में पोस्ट किया है। इस वीडियो में नम्रता मल्ला बेहद ही ग्लैमरस लग रही है। इस वीडियो में नम्रता मल्ला ने शॉर्ट्स पहनकर जबरदस्त डांस मूव्स दिखाए हैं। नम्रता मल्ला के डांस मूव्स देखकर हर कोई इनका दीवाना हो गया है। नम्रता मल्ला ने एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें वे बैली आउटपुट पहनकर बैली डांस करती नजर आ रही हैं।

    हालांकि उन्होंने ऐसा पहली बार नहीं किया है। वे पहले भी अपने इस तरह के डांस मूव्स से फैंस का एंटरटेनमेंट कर चुकी हैं। नम्रता के फैंस को उनका ये वीडियो बहुत पसंद आ रहा है और वे इस पर खूब कमेंट भी कर रहे हैं। नम्रता मल्ला अक्सर अपने बैली डांस के वीडियोस शेयर करती रहती है। इस वीडियो में नम्रता मल्ला के फैंस लगातार कमेंट कर रहे है। इसके साथ ही भोजपुरी एक्ट्रेस की इस वीडियो ने कम समय में ही सोशल मीडिया में तहलका मचा दिया है।

  • आईईसी यूनिवर्सिटी में एनडीआरएफ टीम ने बताए आपदा में बचाव और राहत के तरीके

    आईईसी यूनिवर्सिटी में एनडीआरएफ टीम ने बताए आपदा में बचाव और राहत के तरीके

    स्ट्रेचर, लाइफ बोट जैसे जीवन रक्षक उपकरणों का उपयोग सिखाया

    बरोटीवाला/ सचिन बैंसल :  बरोटीवाला के अटल शिक्षा कुञ्ज कालूझींडा स्थित प् आईईसी यूनिवर्सिटी में एनडीआरएफ (नेशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स) टीम के सहयोग से आपदाओं के समय बचाव और राहत को लेकर सोमवार को एजुकेशनल ट्रेनिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय में आयोजित इस ट्रेनिंग कार्यक्रम में 100 से अधिक विद्यार्थियों और स्टाफ सदस्यों ने भाग लिया। इस दौरान एनडीआरएफ के इंस्पेक्टर अमर उज्जैन के नेतृत्व में आई सात सदस्यीय टीम ने प्रतिभागियों को आपदा से बचाव के तौर-तरीके बताए।

    इंस्पेक्टर अमर उज्जैन ने इस दौरान अपनी टीम के सहयोग के साथ प्राकृतिक आपदाओं के कारण और उनके प्रभावों के बारे में विस्तार में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एनडीआरएफ भारत को आपदाओं से जूझने में सक्षम बनाने के लिए पूरे जोश और उत्साह से कार्य करता रहा है और आगे भी इसी निष्ठा के साथ अपनी जिम्मेवारी का निर्वहन करता रहेगा। इस दौरान एनडीआरएफ टीम ने बच्चों को लाइव डैमो देकर बताया कि किस तरह से किसी आपदा में मानवीय और अन्य जीवों के जीवन की रक्षा की जा सकती है। इस अवसर पर आईईसी यूनिवर्सिटी के सभागार में स्ट्रेचर, लाइफ बोट जैसे जीवन रक्षक उपकरणों का उपयोग करके आपातकालीन स्थिति में जीवन की रक्षा करने के तरीके बताए। इस दौरान विशेषज्ञों द्वारा बताए तरीकों को सभी ने काफी उत्साह के साथ समझा। इस मौके पर आईईसी विश्व विद्यालय का स्टाफ व छात्र गण मौजूद रहे।