Category: Entertainment
-

अमरावती कालोनी बददी में भगवती जागरण का हुआ भव्य आयोजन
बददी/सचिन बैंसल: रिधी सिद्वि कीर्तण मंडली अमरावती ने अपने परिसर में 21वें भगवती जागरण का आयोजन किया। इस दौरान पिंजौर की राजू एंड पार्टी ने महामाई का गुणगान किया। अमरावती कालोनी व आसपास के लोगों ने इसमें भाग लिया और माता का आर्शीवाद लेकिन पूरे बददी शहर की सुख समृद्वि की कामना की। इस दौरान अमरावती कीर्तण मंडली की सदस्यों ने सभी श्रद्वालुओं के लिए शाम पांच बजे से ही विशाल भंडारे का आयोजन भी किया हुआ था। भजनों के माध्यम से कलाकारों ने बताया कि जो पृथ्वी पर जन्म लेता है उसकी मृत्यु भी होती है। मृत्यु इस जीवन का अटल सत्य है। शास्त्रों में कहा गया है कि व्यक्ति अपने अच्छे और बुरे कर्मों के अनुसार मृत्यु के पश्चात स्वर्ग और नरक लोक में जाता है।कहा जाता है अच्छे कर्म करने वाले को स्वर्ग की प्राप्ति होती है तो बुरे कर्म करने वाला इस लोक के बाद भी नरक की यातनाएं भोगता है। मनुष्य के अच्छे कर्म ही उसके लिए मोक्ष के द्वार खोलते हैं। मोक्ष प्राप्ति का अर्थ होता है जीवन मरण के चक्र से मुक्त हो जाना। मोक्ष का प्राप्ति के बाद मनुष्य को दोबारा इस मृत्युलोक पर जन्म लेने की आवश्यकता नहीं रहती है। इसलिए हर मनुष्य मृत्यु के पश्चात मोक्ष की प्राप्ति करना चाहता है। शास्त्रों में कुछ ऐसे कार्य बताए गए हैं, जिन्हें करने से मनुष्य के मृत्यु समय के कष्ट कट जाते हैं। उसे इस लोक के बाद स्वर्ग में स्थान मिलता है।मनुष्य जीवन मरण के बंधन से मुक्त होकर मोक्ष की प्राप्ति करता है। रिधी सिद्वि कीर्तण मंडली अमरावती की अध्यक्ष चंदा केश्तवाल, उपाध्यक्ष कंचन झा, कोषाध्यक्ष सोनिया कुमारी व सह सचिव रेणु कुमारी ने बताया कि पिंजौर की राजू एंड पार्टी के कलाकारों ने महामाई का गुणगान किया और इससे पहले अटूट लंगर चला। कलाकारों ने प्यारा सजा है तेरा दरबार भवानी, मेरी अंखियों के सामने ही रहना, चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है व लेके पूजा की थाली जोत मन की जगा ली आदि भजन सुनाकर खूब वाहवाही लूटी। इस अवसर पर हरिओम योगा सोसाईटी के प्रधान डा श्रीकंात शर्मा, जिला संघचालक आरएसएस महेश कुमार कौशल, अंकुर कुमार, मानवाधिकार फाऊंडेरशन के प्रदेशाध्यक्ष विकास झा, बृजमंडल झा, के के वालिया, परमिंद्र बगा, अजय चंद्र, मोहण सैणी, पिंटू सिंह, भुवन चंद्र, राज वर्मा, अनिता बहुगुणा, बबीता गिडगियाल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। -

बददी में युवा संवाद कार्यक्रम का जनकल्याण समिति ने किया आगाज
हर रविवार व राजकीय अवकाश के दिन दो घंटे चलेगा कार्यक्रम
बददी/सचिन बैंसल : औद्योगिक नगर बददी में हिमालया जनकल्याण समिति के तत्वाधान में युवा संवाद कार्यक्रम का आगाज आज महाराणा प्रताप नगर में किया गया जिसका शुभारंभ फेडरेशन आफ इंडियन इंडस्ट्री के प्रदेश सचिव अनिल मलिक ने किया। हिमालया जनकल्याण समिति के चेयरमैन सतीश सिंघल व अध्यक्ष रणेश राणा ने बताया कि यह कार्यक्रम हर रविवार को सुबह 10 से 12 बजे तक आयोजित किया जाएगा वहीं हर राजकीय अवकाश के दिन भी यह कार्यक्रम चला करेगा। कार्यक्रम प्रारंभ करने का प्रमुख उदेश्य युवाओं को सर्वांगीण विकास करना और उनको व्यावहारिक ज्ञान देना है।
सर्वप्रथम प्रोजेक्टर पर सभी युवाओं व अन्य वक्ताओं ने प्रधानमंत्री के मन की बात सुनी और और आज की थीम का व्याख्यान किया। उसके बाद कार्यक्रम में उपस्थित सभी छात्रों ने आज के कार्यक्रम के बारे में अपने अपने विचार रखे। बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे फेडरेशन आफ इंडियन इंडस्ट्री के प्रदेश सचिव अनिल मलिक ने कहा कि का युवा समाज व संस्कार के दूर जा रहा है। उसके पास सिर्फ अपने लिए वक्त या फिर वह अपना समय सोशल मीडीया में व्यतीत कर रहा है। सामाजिक दायित्वों व जिम्मेदारियों को तो उसे क्षण मात्र ज्ञान नहीं है उल्टे कई बातों का व्यावहारिक ज्ञान नहीं है फलस्वरुप वह हर समय दिगभ्रमित रहता है। सिर्फ स्कूली व कालेज की पढ़ाई करना ही किसी युवा के लिए काफी नहीं है बल्कि उसे देश समाज व अपने क्षेत्र की समझ होनी चाहिए।
हिमालया जनकल्याण समिति के अध्यक्ष रणेश राणा ने कहा कि महाराणा प्रताप नगर के बिरला सभागार में हर रविवार व राजकीय अवकाश वाले दिन व्यक्तित्व विकास के 2 घंटे के सूक्ष्म शिविर लगाए जाएंगे। बच्चों को जहां पठन पाठन की आदत डाली जाएगी वहीं सामान्य ज्ञान से भी अवगत कराया जाएगा। यह कार्यक्रम ठीक 10 बजे प्रारंभ होकर 12 बजे समाप्त हो जाएगा। अलग अलग विषयों के विशेषज्ञों के साथ साथ विभिन्न राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय मुददों पर युवाओं के साथ सीधा संवाद होगा। हर माह आने वाले एतिहासिक दिनों का इतिहास बताया जाएगा वहीं महापुरुषों की जीवनी से भी अगवत कराया जाएगा। जो बच्चे सार्वजनिक मंचों पर बोलने में झिझक दिखाते हैं उनको भाषण देने की कला व मंच संचालन के टिप्स दिए जाएंगे।
हर्षिता, अर्चना व अभिमन्यू बने संयोजक-
वर्ष भर चलने वाले कार्यक्रमों के लिए छात्रों में ही तीन लोगों हर्षिता ठाकुर, अर्चना यादव व बरोटीवाला के अभिन्यु मलिक को संयोजक बनाया गया है। यह तीनों कार्यकर्ता हर सप्ताह होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दो दिन पहले संगठन के पेज पर प्रकाशित करेंगे और युवाओं तथा बच्चों से तालमेल बनाएंगे। यह रहे उपस्थित-युवा संवाद कार्यक्रम की शुरुआत पर एफआईआई के प्रांत सचिव अनिल मलिक, हरिओम योगा सोसाईटी के चेयरमैन डा श्रीकांत शर्मा, भामंस के सह सचिव हरबंस राणा, योग भारती के प्रदेश संगठन मंत्री डा किशोर ठाकुर, निकिता चौधरी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
-

बद्दी एसपी ऑफिस में हुई बद्दी स्कूलों के प्रधानाचार्यो की बैठक
यातायात की समस्याओं के ऊपर हुई चर्चा
जगह जगह स्कूल बस को न रोके – नरेंद्र कुमार
बददी/सचिन बैंसल : पुलिस थाना बद्दी के अंतर्गत आने वाले स्कूलों के प्रधानाचार्यों के साथ कार्यालय पुलिस अधीक्षक ने बद्दी में एक बैठक का आयोजन किया। बैठक की अध्यक्षता अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरेंद्र कुमार ने की। जिनके साथ प्रभारी पुलिस थाना, बद्दी व प्रभारी यातायात ईकाइ बद्दी भी मौजूद रहे। बैठक में विभिन्न स्कूलों से आए प्रतिनिधियों के साथ यातायात सम्बन्धित विभिन्न समस्याएं सांझा की गई जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक की ओर से सभी स्कूलों के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा की गई।एएसपी नरेंद्र कुमार ने कहा कि बद्दी के सभी स्कूलों की ओर से बच्चों को गंतव्य पर छोडने तथा बस ठहराव के लिए निश्चित स्थानों का चयन करना चाहिए ताकि जगह-जगह स्कूल बसों को न रोका जाए तथा बच्चों की सुरक्षा के लिए उक्त स्थानों पर पुलिस कर्मचारियों की तैनाती की जा सके । स्कूलों को आपसी सहयोग से स्कूलों को खोलने व बंद करने के समय में कम से कम 15 मिनट का फेर बदल करने बारा चर्चा की गई ।बैठक में स्कूल प्रतिनिधियों ने बद्दी फेस 1 और 2 में सडक़ पर अतिक्रमण की समस्या का मुद्दा उठाया गया जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया तथा अपील की गई कि वे इस रूट पर केवल छोटी स्कूल बसों को भेजना सुनिश्चित करें। इसके अतिरिक्त बैठक में बच्चों की सुरक्षा को लेकर हिमाचल प्रदेश व भारत सरकार की ओर से समय समय पर जारी किए गए मापदण्डों पर भी चर्चा की गई। इस मौके पर थाना प्रभारी राकेश राय, एएसआई संदीप ऐरी समेत बद्दी के निजी स्कूलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। -

हिमालया जनकल्याण समिति ने शहीदी दिवस पर 21 से ज्यादा रक्त देने वालों को किया सम्मानित
शहीद की पत्नी भागो देवी ने बतौर मुख्य अतिथि के रुप में की शिरकत
बददी/सचिन बैंसल : शहीदी दिवस पर हिमालया जनकल्याण समिति द्वारा महाराणा प्रताप नगर में रक्तवीर सरोकार अवार्ड का आयोजन किया गया। बददी के बिरला सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में बददी के उन रक्तवीरों को सम्मानित किया गया जिन्होने अपने जीवन में 21 से ज्यादा बार रक्तदान किया है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शहीद मनोहर लाल ठाकुर पत्नी भागो देवी ने भाग लिया वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता जनकल्याण समिति के चेयरमैन सतीश सिंघल ने की। विशिष्टि अतिथि के तौर पर लघु उद्योग भारती के महासचिव संजीव शर्मा व जीएमपी टैकनीकल सोल्यूशन प्राईवेट लिमिटेड के महाप्रबंधक कश्मीर सिंह ठाकुर ने शिरकत की। सर्वप्रथम समिति के सलाहकार कुलवीर जमवाल ने कार्यक्रम की रुपरेखा की विस्तृत जानकारी दी और बताया कि आज के दिन भगत सिंह, राजगुरु और सुखेदव देश की आजादी के लिए हंसते हंसते शहीद हुए थे। आज हम उनके जैसे तो नहीं बन सकते लेकिन देशभक्ति के रास्ते पर चलकर उनसे प्रेरणा ले सकते हैं। हिमालया जनककल्याण समिति के चेयरमैन सतीश सिंघल ने कहा कि आज हम अगर खुली हवा मेें सांस ले रहे है तो यह शहीदों को बदौतल है। उन्होने कहा कि जो भी युवा लगातार रक्तदान करते हैं उनका सम्मान करना बहुत बडी बात है और इन्ही की बदौतल है कि अस्पतालों में सैैंकडों घायलों व गर्भवती महिलाओं की जान बचती है। जनकल्याण समिति के अध्यक्ष आरएस राणा ने कहा कि हादसे में सबसे पहले घायल को रक्त की जरुरत पड़ती है और यह ऐसे रक्तवीरों की वजह से संभव हो पााता है। उन्होने बीबीएन में लगातार रक्तदान शिविरों का आयोजन करने वाली संस्थाओं की कंठमुक्त सराहना की व समिति द्वारा चलाई जा रही गतिविधियों की विस्तार से जानकारी दी। इससे पहले शैमरोक जॉय स्कूल व सरस्वती विद्या मंदिर के स्कूली बच्चों ने विभिन्न देशभक्ति कार्यक्रम पेश कर खूब वाहवाही लूटी।इन रक्तवीरों को मिला सम्मान-
समारोह में 21 से ज्यादा रक्तदान करने वाले जिन विभूतियों को सम्मानित किया गया उसमें अमरजीत सिंह 85 बार, सुमित शर्मा 61, राजीव मैहता 40 बार, डा. रुप किशोर ठाकुर 33 बार, ओम प्रकाश शर्मा 35 बार, विपिन निरंकारी 39 बार, रविंद्र सिंह 38 बार, रविंद्र कौ 28 बार, सचिन कुमार बैंसल 21 बार, अमित सांगवान 27 बार, युद्ववीर सिंह 34 बार, जगदीप सिंह अरोडा 31 बार, ऋषि ठाकुर 23 बार, करण शर्मा 25 बार, कुलवीर जमवाल 25 बार व महेश कुमार कौशल 27 बार शामिल थे।यह रहे उपस्थित –
सरोकार रक्तवीर अवार्ड के अवसर पर फेडरेशन आफ इंडियन इंडस्ट्री के प्रदेशाध्यक्ष चिरंजीव ठाकुर, उपाध्यक्ष युवराज सिंह, अनिल मलिक, अखिलेश यादव, पुष्पेंद्र कुमार, लघु उद्योग भारती राज्य महामंत्री संजीव शर्मा, जीएमपी टैकनीलक सोल्यूशन के महाप्रबंधक कश्मीर सिंह ठाकुर, कयोरटेक की निदेशक रिशु सिंगला, मानवाधिकार फाऊंडेशन के प्रदेशाध्यक्ष विकास झा, आर्य समाज के अध्यक्ष कुलवीर सिंह आर्य, हर्ष आर्य, रोड सेफटी कलब के वरिष्ठ उपप्रधान चिंतन कुमार चौधरी, हाऊसिंग बोर्ड वेल्फेसर सोसाईटी के संरक्षक संजीव बस्सी, रिधी सिद्वि जागरण मंडली अध्यक्ष चंदा केश्तवाल, महाराणा प्रताप नगर के अध्यक्ष मनोज कौशल, दीना नाथ कौशल, अलक्षेंद्र नाथ भारद्वाज, सीमा कुशवाहा, सरस्वती विद्या मंदिर की प्रधानाचार्य अंजू पटियाल, नरेंद्र काकू, तरसेम शर्मा, प्रेस कलब के अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी, वारिस कंग, कर्मजीत अगम प्रिंट पैक, उमेश पराशर, एडवोकेट संदीप सचदेवा, एडवोकेट ज्योति गिरी, पवन रावत, न्यू टाऊट के सदस्य शांति स्वरुप गौतम, दानी गिरी, हितेश गिरी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। -

मुख्यसन्दीय सचिव राम कुमार ने महुनाग मेले का किया शुभारम्भ
बददी/सचिन बैंसल: मुख्य संसदीय सचिव (शहरी एवं नगर नियोजन, उद्योग तथा राजस्व) राम कुमार ने दून विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत ढकरयाना में महुनाग देवता के मंदिर में शीश नवाया तथा मेले का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर राम कुमार ने कहा कि मेले न केवल धार्मिक आस्थाओं के प्रतीक हैं बल्कि आपसी मेल-जोल के संवाहक भी बने हुए हैं। मेले समृद्ध संस्कृति के विराट स्वरूप एवं जनमानस की आस्था का प्रतीक होते हैं।
मुख्य संसदीय सचिव ने कहा कि मेले हमारी समृद्ध संस्कृति के परिचायक हैं। मेले में लोगों को सुख-दुःख बांटने के अतिरिक्त प्रदेश की संस्कृति को जानने का अवसर भी मिलता है। प्रदेश सरकार द्वारा मेलों के संरक्षण पर विशेष बल दिया जा रहा है ताकि भावी युवा पीढ़ी को पुरातन संस्कृति का बोध हो सके। इस अवसर पर उन्होंने ग्राम पंचायत में मोक्ष धाम के लिए 02 लाख रुपये तथा बाग गांव के सम्पर्क मार्ग के लिए 75 हजार रुपये स्वीकृत करने की घोषणा की।
मेले में कुश्ती का आयोजन भी किया गया। इस मौके पर मुख्य संसदीय सचिव राम कुमार ने लोगों की समस्याएं भी सुनी और इन पर सहानूभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत ढकरयाना के प्रधान प्रेम सिंह, ग्राम पंचायत प्रधान बडयालग सतीश, ग्राम पंचायत ढकरयाना के उप प्रधान रमेश्वर दास, उप प्रधान नालका मस्त राम, उप प्रधान गोयला तारा चंद भाटिया, पूर्व प्रधान आत्मा कंवर, पूर्व प्रधान गोयला लच्छी राम, पूर्व प्रधान ग्राम पंचायत धयाला इंद्रसेन पूर्व उप प्रधान गोयला राम स्वरूप, पूर्व उप प्रधान कैप्टन दिला राम सहित गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
-

बददी के थाना गाँव में सड़क हादसे 4 युवकों की दर्दनाक मौत
बददी/ सचिन बैंसल : सड़क हादसे में बददी के औद्योगिक क्षेत्र थाना में इंडोफार्मा कंपनी के समीप कंपनी की बस से एक बाइक के टकराने से बाइक सवार उत्तर प्रदेश के चार युवकों की मौत हो गई। चारों प्रवासी बददी के एक उद्योग में काम करते थे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेने के बाद नालागढ़ अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सोमवार को पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे। डीएसपी प्रियंक गुप्ता ने बताया कि चारों एक ही बाइक पर सवार होकर सुबह ड्यूटी पर जा रहे थे।डीएसपी ने बताया कि यह हादसा बाइक चालक की लापरवाही से हुआ है। पुलिस ने उसके खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है। चारों के शव कब्जे में लेने के बाद उनके परिजनों को सूचित कर दिया है।
-

बददी में शुरू हुआ कपड़ा बैंक, गरीबो को मिलेगी मदद
जिसके पास अधिक है छोड जाईए और जरुरत है तो ले जाए का नारा दिया
नेकी की दीवार की तर्ज पर लोग दे सकेंगे कपडे व पुराना सामान
बददी/ सचिन बैंसल : साई रोड बददी पर सामाजिक संस्था विजन लाईफ मानव अधिकार फाऊंडेशन ने कपडा बैंक की शुरुआत की। नेकी की दीवार पर इसका संचालन संस्था द्वारा किया जाएगा। कपडा बैंक का शुभारंभ महिला थाना प्रभारी कृष्णा देवी ने किया जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के प्रदेशाध्यक्ष विकास ने की। कार्यक्रम में अमरावती कालोनी के लोगों व आसपास के लोगों ने बढ़ चढक़र भाग लिया। महिला थाना प्रभारी कृष्णा देवी ने कहा कि ने कहा कि विजन लाईफ मानवाधिकारी फाऊंडेशन ने इस प्रकल्प की जो शुरुआत की है वो काबिले तारीफ है।
इससे गरीब व जरुरतमंद लोगों को बहुत मदद मिलेगी। विकास झा ने कहा कि अगर आपके घर में पुराने पहनने, ओढने, बिछाने के कपडे, किताबें, खिलौना, बर्तन एवं दवाइयां, क्रॉकरी, फर्नीचर आदि जो भी है, जिसका आप प्रयोग नहीं कर रहे हैं और वह बददी शहर के जरूरतमंदों के काम आ जाए तो आप उक्त सामान को कपडा बैंक को दे दीजिए। यहां से जरूरतमंद आकर खुद इन्हें ले जाएंगे। कपडे टांगने के लिए यहां खूंटियां लगाई गई हैं जिसमें आप नए व पुराने वस्त्र दोनो दे सकते हैं। इसके अलावा बर्तन आदि अन्य सामान रखने के लिए नीचे जगह बनाई गई है। यहां जरूरतमंद आकर अपनी जरूरत के हिसाब से कोई भी चीज ले सकता है। कपडा बैंक की दीवार उन लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है जो गरीबी रेखा से नीचे जीवन व्यतीत कर रहे हैं।
अपने स्वाभिमान के कारण किसी के सामने हाथ नहीं फैलाते। जरूरतमंद लोग यहां आकर अपनी जरूरत के हिसाब से चीजें ले सकते हैं। इस अवसर पर महिला थाना प्रभारी कृष्णा देवी, प्रदेश अध्यक्ष विकास झा, जिला सोलन महिला प्रमुख अंकिता शर्मा, ओम प्रकाश बंसल, प्रीतम झा, जयेश पाटील, रंजीत पांडे, रवि कुमार, हरविंदर सिंह, अमरजीत सिंह, संदीप सिंह, संजय सिंह, रुपेश , जितेंद्र कुमार सभी गणमान्य लोग उपस्थित थे।
-

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता और निर्देशक पर 2.6 करोड़ ठगने का आरोप, मामला दर्ज
मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता और निर्देशक दीपक तिजोरी ने अंबोली पुलिस स्टेशन में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है। अभिनेता ने आरोप लगाया कि सह-निर्माता मोहन नादर ने उनसे 2.6 करोड़ रुपये की ठगी की, जो एक थ्रिलर फिल्म का निर्माण करने के लिए उनके साथ शामिल हो गए। आईपीसी की धारा 420 और 406 के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच शुरू की गई है। एएनआई ने मुंबई पुलिस के हवाले से यह जानकारी दी।
मोहन नादर के खिलाफ 15 मार्च को एफआईआर दर्ज की गई थी, जिन्होंने फिल्म के सह-निर्माण के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए थे। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, शिकायत में तिजोरी ने कहा, “नादर ने सितंबर 2019 में लंदन में लोकेशन का भुगतान करने के लिए पैसे लिए थे। पैसे वापस करने का वादा करने के बाद भुगतान किया गया था, लेकिन वह बहाने बनाता रहा और चेक बाउंस होते रहे।”
एफआईआर में तिजोरी ने कहा कि सितंबर 2019 में लंदन में टिप्सी की शूटिंग शुरू हुई थी। लेकिन नाडार ने इस परियोजना को पूरा नहीं किया और 2.6 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। न्यूज एजेंसी के अनुसार, अंबोली पुलिस के वरिष्ठ निरीक्षक बंदोपंत बंसोडे ने कहा, “अभिनेता और आरोपी ने 2019 में फिल्म टिप्सी के लिए कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था। आरोपी ने पैसे नहीं दिए और उसे जारी किया गया चेक बाउंस होता चला गया। हम मामले की जांच कर रहे हैं और अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।”
-

देवव्रत यादव चुने मुख्य सलाहकार
रणजीत सिंह ठाकुर बने कार्यकारी अध्यक्ष
बद्दी/सोलन: भारतीय मजदूर संघ के जिला इकाई के त्रिवार्षिक चुनाव में देवव्रत यादव को मुख्य सलाहकार, रणजीत ठाकुर को कार्यकारी अध्यक्ष चुना गया। बद्दी में राज्य महामंत्री देवीदत्त तनवर की देखरेख में सर्वसम्मति से चुनाव हुए। जबकि चुनाव प्रक्रिया का संचालन ईएसआईसी से सेवानिवृत हुए सहायक निदेशक देवव्रत यादव ने किया।
बद्दी के नगर परिषद हाल में कराए गए चुनाव में हृदय राम शर्मा को जिला इकाई का दबोरा अध्यक्ष चुना गया जबकि रणजीत ठाकुर को कार्यकारी अध्यक्ष और देवव्रत यादव को मुख्य सलाहकार चुना गया। गोपाल चौधरी, विद्यादत्त, तारा चंद और शशी ठाकुर को उपाध्यक्ष, राजू भारद्वाज को महासचिव, देवेंद्र संधू, बलदेव राज, मंजू देवी और विरेंद्र ठाकुर को सह महामंत्री, खेम चंद विक्की को कोषाध्यक्ष, बाल किशन को संगठन मंत्री, संतोष को कार्यकारी सचिव, जगतार सैणी को प्रचार सचिव, क्षेत्रीय सचिव सीमा ठाकुर चुना गया। जबकि गुरचरणी, निर्मल सिंह, पूजा रानी और प्रिय दर्शन को कार्यकारिणी में शामिल किया गया है। इस मौके पर भारतीय मजदूर संघ के राज्य उद्योग प्रभारी मेला राम चंदेल, सीमेंट उद्योग कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय महासचिव ओमप्रकाश, हिमाचल प्रदेश तकनीकी कर्मचारी यूनियन के वर्किंग प्रधान देवेंद्र संधू विशेष रूप से उपस्थित रहे।
-

बददी में फिजियोथिरैपी के कैंप में 65 से ज्यादा रोगियों का किया ईलाज
बददी में फिजियोथिरैपी के कैंप में 65 से ज्यादा रोगियों का किया ईलाज
खाटू श्याम सेवा समिति के पदाधिकारियों ने लगाया स्वास्थ्य हित में शिविर
बददी/ सचिन बैंसल : श्री खाटू श्याम सेवा समिति बददी द्वारा हाऊसिंग बोर्ड फेस दो के सामुदायिक केंद्र में फिजियोथैरैपी का निशुल्क शिविर का आयोजन किया गया । कैंपी में लुधियान के मशहुर फिजियोथैरेपिस्ट डा. परमजीत सिंह ने पांच दर्जन से ज्यादा रोगियों का इलाज किया। सुबह से ही शरीर के विभिन्न हिस्सों में पीडा व दर्द से ग्रसित व कराहने वाले लोगों की लंबी कतारें लग गई। डा. परमजीत सिंह ने शिविर में जोडों में दर्द, सरवाईकल, कमर में दर्द, रीड की हडडी व अन्य सभी प्रकार के दर्द का ईलाज किया। उन्होने लोगो की नसें दबाकर लोगों को राहत देने का प्रयास किया।
डा परमजीत सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि हमारे अंदर इस प्रकार की व्याधियां इस कारण से बढ रहा है कि क्योंकि हमारा खान पान बिगड रहा है और अनिद्रा आदि से हम ग्रसित हो रहे हैं। खाने पीने में हम लापरवाह हो रहे हैं। रहन सहन का तरीका भी हमारा उचित नहीं रहा और और हम रात को देर से सोते हैं और सुबह देर से उठते हैं। न तो हम सैर करते हैं न ही योगा और व्यायाम करते हैं। उन्होने बताया कि शरीर में कई तरह के विकार होते हैं और उनका इलाज करने वाले अलग अलग डॉक्टर होते हैं जिन्हें एक्सपर्ट कहते हैं। जब शरीर की हड्डियों में किसी तरह की दिक्कत आती है तो उसका इलाज हड्डियों का डॉक्टर करते हैं। इसी तरह फिजियोथेरेपी करने वाले विशेषज्ञ या एक्सपर्ट को फिजियोथेरेपिस्ट (भौतिक चिकित्सक) कहते हैं। एक फिजिकल थेरेपिस्ट का काम मरीज के शरीर में आई चोट, हड्डियों की कमजोरी, टिश्यू के दर्द, अक्षमता और अन्य समस्याओं को दूर करना होता है। इसके अलावा फिजियो थेरेपी के द्वारा कंधे, गले और हिप्स के दर्द के साथ कलाई, कंधों, घुटनों या कोहनियों के दर्द से राहत प्राप्त की जा सकती है। इस प्रक्रिया में शरीर के अलग-अलग हिस्सों में थेरेपी दी जाती है, जिससे शरीर की फिटनेस बढ़ाने में मदद मिलती है।बदलते लाइफस्टाइल में अस्थमा रोग भी बढ़ता जा रहा है।
अस्थमा न सिर्फ एक खतरनाक बल्कि जानलेवा बीमारी भी है। इस समस्या में फिजियोथेरेपी कारगार साबित हो सकती है। एक्सपर्ट कहते हैं कि अस्थमा में मरीज को अलग-अलग ब्रीदिंग एक्सरसाइज कराई जाती है, जिससे फेफड़े मजबूत हो जाएं और अस्थमा से निजात मिल सके।कमर दर्द में भी फिजियो थेरेपी कमाल का फायदा करती है। इन दिनों वर्क फ्राम होम के चलते गलत पोश्चर में बैठने से लोगों को कंधे, गर्दन और बैक पेन की समस्या हो रही है। लो बैक पेन की समस्या सबसे अधिक देखने को मिलती है। दरअसल, शरीर का सर्वाइक और लंबर प्वांइट सबसे ज्यादा मूव होता है, जिससे कमर दर्द की समस्या होती है। ऐसी स्थिति में अगर फिजियो थेरेपी कराई जाए तो इस दर्द से आप छुटकारा पा सकते हैं। कमर दर्द में भी फिजियोथेरेपिस्ट अलग-अलग एक्सरसाइज के माध्यम से दर्द को ठीक करते हैं। प्रेग्नेंसी में भी फिजियो थेरेपी का प्रयोग किया जा सकता है। जब एक महिला इस थेरेपी को लेती है तो उसे लग-अलग एक्सरसाइज कराई जाती है, जिससे नॉर्मल डिलीवरी होने की संभावना बढ़ जाती है। डिलीवरी से पहले और बाद में भी महिलाओं को फिजियोथेरेपी दी जाती है। फ्रैक्चर होने की स्थिति में भी फिजियो थेरेपी कराई जा सकती है। फ्रैक्चर में सर्जरी के बाद होने वाले दर्द को फिजियोथेरेपी से कम किया जा सकता है। इसमें एक्सपर्ट एक्सरसाइज की मदद से फ्रैक्चर के आसपास की मांसपेशियों को मजबूत बना देते हैं। इसमें ज्वाइंट का मोबलाइजेशन किया जाता है, जिससे दर्द दूर हो जाता है। इस अवसर पर श्री खाटू श्याम सेवा समिति बददी के विभिन्न पदाधिकारी मौजूद रहे।