Category: Entertainment

  • राजकीय माध्यमिक पाठशाला किशनपुरा में बुनियादी साक्षरता व संख्या ज्ञान पर पांच दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

    राजकीय माध्यमिक पाठशाला किशनपुरा में बुनियादी साक्षरता व संख्या ज्ञान पर पांच दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

    बद्दी/ सचिन बैंसल : शिक्षा खंड रामशहर के तहत राजकीय माध्यमिक पाठशाला किशन पूरा में बुनियादी साक्षरता व संख्या ज्ञान पर पांच दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। रामशहर खंड के  स्रोत समन्वयक मदन लाल ने बताया कि नई शिक्षा नीति पर बुनियादी साक्षरता व संख्या ज्ञान पर प्रारम्भिक खंड शिक्षा अधिकारी रामशहर ज्ञान चंद की अध्यक्षता में आयोजित कार्यशाला में खंड के 60 अध्यापक भाग ले रहे हैं।

    कार्यक्रम को सुचारू रूप से चलाने के लिए डाइट द्वारा पांच प्रशिक्षित स्रोत पर्सन को नियुक्त किया गया है। कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु बीआरसीसी मदनलाल ने सटीक प्रबंधन के साथ साथ चर्चा परिचर्चा में अध्यापकों की सहभागिता भी की। इस दौरान सभी अध्यापकों ने अपने अनुभवों को सांझा किया। इस कार्यशाला का आयोजन 18 मार्च से 22 तक किशनपुरा मिडिल स्कूल में किया जा रहा है। बीईईओ ज्ञान चंद ने बताया कि यह सारा कार्यक्रम जिला परियोजना अधिकारी शिवकुमार शर्मा एवं समन्वयक नीलम परिहार के मार्गदर्शन के अनुसार आयोजित किया जा रहा है।

  • बघेरी मंदिर में धूमधाम से मनाया कृष्ण जन्मोत्सव

    बघेरी मंदिर में धूमधाम से मनाया कृष्ण जन्मोत्सव

    कलयुग में राम नाम से होती है मोक्ष की प्राप्ति – जगमोहन 

    नालागढ़/सचिन बैंसलः बघेरी बाबा बालक नाथ मंदिर में चल रही श्री मदभागवत कथा के चौथे दिन कृष्ण जन्म धूमधाम से मनाया गया। कथा वाचक जगमोहन शास्त्री ने कहा कि जब जब धरती पर पाप बढ़ा है तब तब पृथ्वी पर धर्म की रक्षा के लिए भगवान धरती पर आए है। कलयुग में भगवान का नाम लेने से ही मोक्ष की प्रप्ति होती है। मनुष्य की मृत्यु के बाद सभी रिश्तेदार साथ छोड़ जाते है । केवल भगवान का नाम ही साथ जाता है। इसलिए रोज़ाना भगवान का नाम लेना चाहिए। 

    कृष्ण जन्म महोत्सव पर मेरे दो ही रिश्तेदार, आज मेरे शाम आये है, में नचना शाम दे नाल, चाटी चो मधानी ले गया पर श्रोतागण जम कर झूमे। मंदिर के भगत लेख राम ने बताया कि 21 मार्च को बाबा बालक नाथ जी की मूर्ति स्थापित की गई थी। जिस उपलक्ष में हर वर्ष बघेरी बाबा बालक नाथ मंदिर पर भागवत कथा का आयोजन करवाया जाता है। उन्होंने कहा कि इस बार भी 16 मार्च से  22 मार्च तक कथा का आयोजन किया गया है। जिसमें 21 मार्च को विशाल भंडारा भी करवाया जाएगा।

    कृष्ण जन्म महोत्सव में नालागढ़ के विधायक के एल ठाकुर भी विशेष तौर पर मौजूद रहे। उन्होंने इस मौके पर बघेरी मंदिर को ट्यूबेल  की सौगात भी दी।इस मौके पर राज कुमार, बलबीर चंद, अमृत लाल, प्रकाश चौधरी, सोना, मोहित बङयाल , लकी, यशपाल, तल्लु, बिल्ला, पवन कुमार, गुरचरण, जयवंश बड़याल, मनप्रीत, मनीष, मंगल सिंह, जोग्गा सिंह, शेरू हाज़र थे।

  • नालागढ़ में दो दिवसीय वेंडर डिवेल्पमेंट कार्यक्रम आयोजित

    नालागढ़ में दो दिवसीय वेंडर डिवेल्पमेंट कार्यक्रम आयोजित

    बददी/सचिन बैंसल: सूक्ष्म, लघु एवम् मध्यम मंत्रालय भारत सरकार के राज्य कार्यालय, सोलन चंबाघाट के द्वारा दो दिवसीय वेंडर डेवलमेंट कार्यक्रम का आयोजन राज्य के उद्यमियों के लिए नालागढ़ के कारा होटल में किया गया। दो दिनों के कार्यक्रम में शामिल 251 प्रतिभागियों  ने एम एस एम ई मंत्रालय की योजनाओं, तकनीकी केंद्र बददी, सीपेट बददी, जेम, एन. एस. आई.सी. बीएसएनएल, जिला उद्योग केंद्र हिमाचल सरकार द्वारा संचालित योजनाओं, सेवाओं और खरीद प्रक्रिया के विषय में विस्तार से जानकारी प्राप्त की।

    नालागढ़ की महिला उद्यमियों ने हाथ से बने हुए उत्पादों को प्रदर्शित किया और अपने उत्पादों के संभावित बिक्री हेतु बाजार के विषय में जानकारी प्राप्त की। जी. वेलादुरई, संयुक्त निदेशक सूक्ष्म, लघु एवम् मध्यम उद्यम हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में नालागढ़ उद्योग संघ के कार्यकारिणी सदस्यों का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।

  • एमएसएमई सेक्टर को मजबूत करके रोजगार उन्मुखी बनाना लक्ष्य : प्रकाश जी भाई

    एमएसएमई सेक्टर को मजबूत करके रोजगार उन्मुखी बनाना लक्ष्य : प्रकाश जी भाई

    लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री हिमाचल प्रवास के दौरान पहुंचे बद्दी

    संगठन में एकता और शक्ति हो तभी सुनती हैं सरकारें

    बददी/सचिन बैंसल: अपने हिमाचल प्रवास पर निकले देश के सबसे बड़े लघु एंव सूख्क्ष उद्योग संगठन लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रकाश जी भाई एशिया के सबसे बड़े औद्योगिक क्षेत्र बद्दी पहुंचे। उनके बद्दी पहुंचने पर लघु उद्योग भारती की हिमाचल इकाई व बरोटीवाला चैप्टर ने फूल मालाओं के साथ उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में उपस्थित उद्योगपतियों व लघु उद्योग भारती के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए प्रकाश जी भाई ने कहा कि अतीत में दुनिया की जीडीपी में 24 फीसदी हिस्सेदारी भारत की थी और युगों युगों से व्यापार में भारत का डंका पूरे विश्व में बजता आया है। अभी भी हमें आत्म निर्भर भारत का निर्माण करने के लिए अथक प्रयासों की जरूरत है।

    गुणवत्ता भारत के लोगों में डीएनए में है जिसके चलते आज विश्व की मल्टीनेशनल कंपनियों, साईंस, स्पेस, चिकित्सा के क्षेत्र में भारतीय अग्रणी पंक्ति में हैं। हमें अपने एमएसएमई सेक्टर को मजबूत करके रोजगार उन्मुखी बनाना है। प्रकाश जी भाई ने कहा कि एकता में शक्ति होती है और संगठन का विस्तार करके संगठन को बड़ा बनाना अति आवश्यक है। अगर हमारा संगठन बड़ा है तो ही सरकारों के कानों तक आवाज पहुंचती है और सरकारें सुनती है।

    उन्होंने कहा कि आज लघु उद्योग भारती देश का सबसे बड़ा संगठन है जो उद्योगपतियों की समस्याओं को सरकार तक पहुंचा रहा है। वहीं इस दौरान लघु उद्योग भारती के हिमाचल चैप्टर के अध्यक्ष हरबंस पटियाल और बरोटीवाला चैप्टर के अध्यक्ष अजय चौहान ने संगठन की गतिविधियों और कामकाज का जायजा संगठन मंत्री के समक्ष प्रस्तुत किया। इस मौके पर लघु उद्योग भारती के हिमाचल प्रभारी विक्रम विंदल, प्रदेशाध्यक्ष हरबंस पटियाल, महामंत्री संजीव शर्मा, बरोटीवाला चैप्टर के अध्यक्ष अजय चौहान, उपाध्यक्ष सोमनाथ पाल, महासचिव पियूष, कोषाध्यक्ष हमीश मग्गू, आशीष अग्रवाल समेत लघु उद्योग भारती के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।

  • एक बार फिर इस एक्ट्रेस की Hot तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया बवाल

    एक बार फिर इस एक्ट्रेस की Hot तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया बवाल

    मुबंईः बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा की एक्ट्रेस पूजा भालेकर आए दिन अपने बोल्ड फोटोज और हॉट फिगर को लेकर चर्चाओं में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस जब भी अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करती हैं तो फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थकते हैं। 

    हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। एक्ट्रेस पूजा भालेकर इन दिनों इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस बन चुकी है। उन्होंने अपने एक्टिंग से ज्यादा अपने बोल्ड पोस्ट के चलेत सोशल मीडिया पर अच्छी पहचान बना ली है। हाल ही में एक्ट्रेस ने एक बार फिर अपने बोल्ड पोस्ट से सोशल मीडिया पर बोल्डनेस की सारी हदें पार कर दी हैं।

    इन तस्वीरों में उनकी हॉटनेस देख फैंस का दिल मचल गया है। एक्ट्रेस हर बार अपने हॉट फोटोज फैंस के बीच शेयर करने से पिछे नहीं हटती हैं। पूजा भालेकर ने अपने लेटेस्ट फोटोज में ग्रै कलर की ब्रा पहनी हुई है जिसमें वो अपना डीपनेक क्लीवेज फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही हैं।

  • बद्दी में खुला वोडा-आइडिया स्टोर

    बद्दी में खुला वोडा-आइडिया स्टोर

    ग्राहकों को मिलेगी बेहतर सुविधा : मूलक ठाकुर

    बद्दी/सचिन बैंसल : वोडा इंडिया (वीआई) ग्राहकों के लिए बड़ी खुशखबरी है। दरअसल अपने कस्टमर्स का ध्यान रखते हुए वोडा-आइडिया ने बद्दी के साई रोड पर अपने स्टोर का शुभारंभ किया। जिसका उद्घाटन कंपनी प्रतिनिधि मूलक ठाकुर ने रिबन एवं केक काटकर किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि वीआई स्टोर खुलने से इस क्षेत्र के ग्राहकों को काफी सुविधा मिलेगी और हमारी कोशिश रहती है कि हम ग्राहकों की हर जरूरत को पूरा कर सके। इसलिए वोडा आइडिया अपने कस्टमर्स का भरोसा जीतने में कामयाब रहा है। ठाकुर ने कहा कि जल्द ही इस तरह के स्टोर पूरे प्रदेश में खोले जाएंगे। वही डिस्ट्रीब्यूटर गुरदीप सिंह  ने बताया कि यहां पर सिम एवं अन्य जरूरी सुविधाएं सस्ते मूल्य पर उपलब्ध रहेगी और वोडा-आइडिया बेहद सस्ते प्लान लेकर आया है। जिसमें बेहतर नेटवर्क के साथ हाई स्पीड इंटरनेट सुविधा भी है। इस मौके पर कंपनी के प्रतिनिधि अमित शर्मा, विजय सिंह, स्टोर संचालक गुरदीप सिंह, पम्मी धीमान, अमरजीत धीमान सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
  • एडलमैन कंपनी सूरजपुर में लगा 8वां रक्तदान शिविर

    एडलमैन कंपनी सूरजपुर में लगा 8वां रक्तदान शिविर

    176 लोगों ने रक्त देकर कमाया पुण्य

    बददी/सचिन बैंसल : सूरजपुर स्थित एडलमैन पैकेजिंग इंडिया प्राईवेट लिमिटेड कंपनी ने अपने परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जिमसें 176 लोगो ने रक्तदान देकर पुण्य कमाया। शिविर का शुभारंभ सीईओ बीएस जौली ने किया। कंपनी ने मानवता की सेवा के लिए 2010 इस प्रकल्प की शुरुआत की थी और सिलसिलेवार आज यह मुकाम 8वें कैंप तक आ पहुंची।
    इस अवसर पर एचआर एडमिन हैड योगेश ठाकुर, राजकुमार, रामलाल ठाकुर, सुमिर कुमार, नीलम धीमान, गुरनाम चौधरी, चंचल कौशिक, रेखा गोयल व पूनम सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। कंपनी के कर्मचारी अनिल कुमार ने 25वीं बार रक्तदान किया। सीईओ बीएस जौली ने कहा कि रक्तदान करने से शरीर में किसी भी प्रकार की कमजोरी नहीं आती। एक बार किसी का दिया गया रक्त चार लोगों की जिंदगी बचाता है।
  • भोजिया कालेज में साहिल एवं अवंतिका बने मिस्टर एव मिस इवनिंग 

    भोजिया कालेज में साहिल एवं अवंतिका बने मिस्टर एव मिस इवनिंग 

    बेस्ट परफार्मर का अवॉर्ड निखिल राणा ने प्राप्त किया

    बददी/सचिन बैंसल: भोजिया डेंटल कॉलेज बददी का सालाना खेलकूद सांस्कृतिक समारोह प्लेक्सस-2023 का धूमधाम से समापन हुआ। इस 4 दिवसीय आयोजन के दौरान प्रतिभागी छात्र छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के ज़रिए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया वहीं खेल कूद प्रतियोगता के दौरान छात्र छात्राओं ने शानदार खेल प्रदर्शन कर अपनी फिटनेस का लोहा मनवाया। इस सालाना समारोह का शुभारंभ डेंटल कालेज के सचिव विक्रम भोजिया व प्रधानाचार्य डा. तरुण कालरा ने किया। इस मौक़े पर ख़ान पान से संबंधित प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया जिसमे छात्राओं ने स्वादिष्ट व्यंजन पेश कर वाहवाही लूटी। समापन अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों में छात्र छात्राओं ने मनमोहक प्रस्तुतियां दी और पंजाबी व सांस्कृतिक गीतों पर झूमकर सभी ने जमकर लुफ्त उठाया।

    समापन अवसर पर एस. एस. पी बददी मोहित चावला ने बतौर मुख्यतिथि शिरकत की एवं विद्यार्थियों का प्रेरणादायक वक्तव्य के साथ मार्गदर्शन किया।  इस मौक़े पर वर्षभर में विभिन्न परीक्षाओं में अव्वल रहे छात्र छत्राओं को प्रशासित पत्र एवं मेडल देकर समानित किया।  फाइनल ईयर से प्रथम स्थान शौर्य , द्वितीय स्थान अरविन्दर एव तृतीय स्थान सुमन ने हासिल किया । तृत्य वर्ष से उमंग ठाकुर ने प्रथम स्थान हासिल किया , जतिन सैणी ने द्वितीय एव धु्रव शर्मा ने तृतीय स्थान हासिल किया।  द्वितीय वर्ष से खुशमनप्रीत कौर ने फ़ार्मकोलॉजी में प्रथम स्थान हासिल किया।

    बेस्ट ईयर का खिताब थर्ड ईयर बीडीएस को मिला एव फाइनल ईयर उपविजेता रहा।  भोजिया डेंटल कॉलेज के सचिव विक्रम भोजिया एवं डॉ तरुण कालरा ने सांस्कृतिक एवं खेलकूद प्रतियोगिताओं के विजेता व उपविजेताओं को पुरस्कृत किया।  मिस्टर प्लेक्सस का खिताब जतिन सैणी एव मिस प्लेक्सस का खिताब पर्ल के नाम रहा। साहिल एवं अवंतिका मिस्टर एव मिस इवनिंग चुने गए।  बेस्ट परफार्मर का अवॉर्ड निखिल राणा ने प्राप्त किया। इस मौक़े पर प्रधानाचार्य डॉ तरुण कालरा ने कॉलेज की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की और वर्षभर की गतिविधियों से पर प्रकाश डाला। इस मौकै पर भोजिया संस्थाओं के निदेशक विक्रम भोजिया , भोजिया संस्थाओं के डायरेक्टर साविद भोजिया,  प्राचार्य डा. तरुण कालरा , एनयूजे इंडिया के प्रदेशाध्यक्ष रणेश राणा, न्यूट टाऊन सोसाईटी के वरिष्ठ सदस्य शांति गौतम, डायरेक्टर पोस्ट ग्रेजुएट स्टडीज डॉ मनजीत कुमार , डीन ऐकडेमिकस अंडर ग्रेजुएट स्टडीज डॉ गीता कालरा, डा. संजय मित्तल डॉ समीर मक्कड़, डा. अवनिंदर , डा. दीप्ति, डा. विनीति गोयल  एव अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

  • अफ्रीका में बच्चों संग वेकेशन मना रहे सैफ और करीना की देखें मस्ती भरी तस्वीरें

    अफ्रीका में बच्चों संग वेकेशन मना रहे सैफ और करीना की देखें मस्ती भरी तस्वीरें

    अफ्रीका में बच्चों संग वेकेशन मना रहे सैफ और करीना की देखें मस्ती भरी तस्वीरें 

    इन तस्वीरों में से एक में सैफअली खान अपने बड़े बेटे तैमूर अली खान के साथ पोज़ देते नज़र आ रहे हैं. इस तस्वीर में सैफ व्हाइट शर्ट, डार्क ब्लू कलर ट्रॉउज़र, ब्लैक सन ग्लासेस और व्हाइट शूज में बेहद हैंडसम लग रहे हैं. वहीं छोटे नवाब तैमूर भी कुछ कम नहीं लग रहे. तैमूर रेड टी-शर्ट और ब्लू पैंट पहने स्टाइल में जीप पर बैठे पोज दे रहे हैं. एक अन्य तस्वीर में सैफ, करीना और किड्स जीप के आगे बैठे मस्ती में मुस्कराते पोज़ कर रहे हैं. बेबो ने पायलट के साथ भी पोज देते एक प्यारी सी तस्वीर सोशल मीडिया स्टोरी पर पोस्ट की. पटौदी परिवार की वेकेशन फोटोज़ सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड कर रही हैं. 

  • AP Dhillon ਨੇ Juno Awards ‘ਚ ਪਰਫ਼ਾਰ੍ਮ ਕਰ ਰਚਿਆ ਇਤਿਹਾਸ

    AP Dhillon ਨੇ Juno Awards ‘ਚ ਪਰਫ਼ਾਰ੍ਮ ਕਰ ਰਚਿਆ ਇਤਿਹਾਸ

    AP Dhillon ਨੇ Juno ਅਵਾਰ੍ਡ੍ਸ ‘ਚ ਪਰਫ਼ਾਰ੍ਮ ਕਰ ਰਚਿਆ ਇਤਿਹਾਸ 

    AP Dhillon Performs at Juno Awards: ਹਾਲ ਦੇ ਵਿਚ ਹੋਏ Juno Awards ‘ਚ ਪਹਿਲੀ ਵਾਰ ਪੰਜਾਬੀ-ਕੈਨੇਡੀਅਨ ਸਿੰਗਰ ਤੇ ਰੈਪਰ ਏਪੀ ਢਿੱਲੋਂ ਨੇ ਪਰਫ਼ਾਰ੍ਮ ਕਰ ਇਤਿਹਾਸ ਰਚਿਆ ਹੈ। ਭਾਰਤ ਵਿਚ ਪਹਿਲਾਂ ਹੀ ਆਮ ਲੋਕਾਂ ਤੋਂ ਲੈ ਕੇ ਬਾਲੀਵੁੱਡ ਸਿਤਾਰਿਆਂ ਤਕ ਏਪੀ ਦੇ ਕਈਂ ਫੈਨਸ ਹਨ। ਹੁਣ ਵਿਸ਼ਵ ਪ੍ਰਸਿੱਧ ਸੇਲਿਬ੍ਰਿਟੀ ਐਵਰਿਲ ਲੈਵਿਗਨੇ ਨੇ ‘ਗਲੋਬਲ ਫੈਨਡਮ ‘ ਦੇ ਤੌਰ ‘ਤੇ ਏਪੀ ਨੂੰ ਇਸ ਸਮਾਰੋਹ ਵਿਚ ਸ਼ਾਮਿਲ ਹੋਣ ਦਾ ਸੱਦਾ ਭੇਜਿਆ ਸੀ ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਉਹ ਇਸ ਸਮਾਰੋਹ ਦਾ ਹਿੱਸਾ ਬਣਨ ਐਡਮੰਟਨ ਕਨਵੈਨਸ਼ਨ ਸੈਂਟਰ ਪੁੱਜੇ. ਢਿੱਲੋਂ ਦੇ Desires, Summer High, Excuses ਵਰਗੇ ਗੀਤਾਂ ਨੂੰ ਹਰ ਪਾਰਟੀ ਵਿਚ ਲੋਕ ਖੂਬ ਪਸੰਦ ਕਰਦੇ ਨੇ। ਜੂਨੋਂ ਅਵਾਰ੍ਡ੍ਸ ਵਿਚ ਏਪੀ ਨੇ ਪ੍ਰਫਾਰਮੈਂਸ ਦੀ ਸ਼ੁਰੂਆਤ ਆਪਣੇ ਗੀਤ ‘Summer High’ ਨਾਲ ਕੀਤੀ ਜਿਸ ਦੌਰਾਨ ਸਮਾਰੋਹ ‘ਚ ਮੌਜੂਦ ਸਾਰੇ ਪੰਜਾਬੀ ਗੀਤ ਤੇ ਝੂਮਦੇ ਤੇ ਤਾੜੀਆਂ ਮਾਰਦੇ ਨਜ਼ਰ ਆਏ।