Category: Entertainment

  • Khamenei की मौत पर रोने वालों पर भड़की Devoleena Bhatacharjee, जमकर सुनाई खरी-खोटी

    Khamenei की मौत पर रोने वालों पर भड़की Devoleena Bhatacharjee, जमकर सुनाई खरी-खोटी

    मनोरंजन: साथ निभाना साथिया फेम देवोलिना भट्टाचार्जी आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। सामाजिक, राजनीतिक हो या फिर इंटरनेशनल विवाद वो हर मुद्दे पर बेबाक होकर बोलती हैं। पूरे विश्व में ईरान-इजरायल वॉर और अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत पर भी इस समय काफी बहस हो रही है। ऐसे में अब इस पर भी देवोलिना ने रिएक्ट किया है। उन्होंने अपनी इंस्टा पर स्टोरी लगाकर उन लोगों को आड़े हाथों ले लिया है जो इंडिया में रहकर दूसरे मुल्क की तरफदारी कर रहे हैं। खामेनेई की मौत पर रो रहे हैं।

    फैंस को सुनाई खरी-खोटी

    देवोलिना ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी लगाकर लिखा कि – ‘तुम लोग कहते हो कि इस देश (भारत) से तुम्हारा कोई नाता नहीं है। हमारे सैनिकों को लेकर तुम फक्र महसूस नहीं करते हो। जब वो शहीद होते हैं तो तुम्हें दुख नहीं होता तुम आतंकी हमलों को साजिश का नाम देते हो। ऑपरेशन को ड्रामा कहकर खारिज करते हो। पीड़ितों को प्रॉपेगेंडा बताते हो लेकिन देश के खिलाफ खड़े होने में जरा भी नहीं हिचकिचाते हो। तुम दुश्मनों के लिए रोते हो नफरत की वकालत करते हो तुम्हें बचाने के लिए जो भी बलिदान हुए उस पर सवाल उठाते हो जबकि उस आजादी को जरुर एंज़ॉय करते हो तो किसी के बलिदान से तुम्हें मिली है’। ‘यहां रहकर यहां से कमाई कर यहां का खाना खाकर बिना डरे सांस लेते हो क्योंकि कोई तुम्हारी रक्षा के लिए बॉर्डर पर खड़ा है फिर भी राष्ट्र की अखंडता का मजाक उड़ाते हो? असहमत होना तुम्हारा अधिकार है लेकिन बेइज्जती करना नहीं तुम्हें कोई जरुरत नहीं है कि हर पॉलिसी से सहमत हो लेकिन अगर तुम किसी के बलिदान की सराहना नहीं कर सकते तो खुद से पूछो लॉयलटी का आखिर तुम्हारे लिए क्या मतलब है? ये अंध राष्ट्रभक्ति नहीं है ये गरिमा, सम्मान के बारे में है जो मिट्टी आपको बचा रही है उसी पर कीचड़ उछालना गलत है’। पोस्ट के आखिर में देवोलिना ने सख्त चेतावनी देते हुए लिखा है कि -‘या तो जिस देश का नमक खा रहे हो उससे वफादारी कर लो या तो जिस देश के साथ वफादारी निभा रहे हो वहां का नमक खाया करो। ये बिल्कुल ही सिंपल बात है नमकहराम बनकर जीने से लाख गुना अच्छा, वफादार बनकर सांसें लेना’। एक्ट्रेस की पोस्ट की यूजर्स ने तारीफ की है। कई लोगों को अंदाजा है कि देवोलिना ने अपनी पोस्ट में फरहाना भट्ट पर भी निशाना साधा है। फरहाना ने खामेनेई की मौत पर दुख जताया था इसके बाद वो ट्रोर्ल्स के निशाने पर आ गई हैं।    
  • Abu Dhabi से भारत लौटी Actress Esha Gupta, फैंस का किया धन्यवाद, लिखा Special Note

    Abu Dhabi से भारत लौटी Actress Esha Gupta, फैंस का किया धन्यवाद, लिखा Special Note

    मनोरंजन : यूएस, इजरायल और ईरान के बीच शनिवार को 28 फरवरी से चल रहा संघर्ष खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा। इन सबके बीच में अब कई भारतीय सेलेब्रिटी यूएई में फंस गए थे। इनमें से एक थी ईशा गुप्ता। ईशा गुप्ता अबू धाबी में थी और घर वापिस लौटने की कोशिश कर ही थी। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर हालत के बारे में अपडेट देते हुए लिखा था कि ये डरावना समय है। साथ ही उन्होंने दुआ की थी कि भगवान उन्हें सलामत रखेंगे। अब खुशी की बात यह है कि ईशा भारत वापिस आ गई हैं।

    घर वापिस लौटी ईशा गुप्ता

    ईशा गुप्ता ने अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर फैंस को इसकी खुशखबरी दी है। उन्होंने साथ ही एयरलाइंस, यूएई सरकार और होटल स्टाफ को मदद के लिए धन्यवाद भी किया है। एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया पर एक लंबा नोट लिखा है। उन्होंने लिखा कि – ‘घर वापिस आ गई हूं। सभी को उनकी प्रार्थनाओं और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। जिस स्थिति में हम सभी थे वह सब बहुत कठिन था। सच में भगवान की कृपा से सुरक्षित रहना। यह सब 28 फरवरी को शुरु हुआ था जब मैं एयरपोर्ट पर थी। दोपहर 1 बजे तक एयरपोर्ट बंद हो गया। चारों ओर अफरा-तफरी मच गई क्योंकि किसी को नहीं पता था कि क्या हुआ है फिर मिसाइल अटैक की खबरें आने लगी और किसी को नहीं पता था कि अगले पल में क्या होने वाला है। अजनबी लोग एक-दूसरे को सांत्वना दे रहे थे सभी अपने घरवालों को फोन कर रहे थे’।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Esha Gupta (@egupta)

    मैंने जो देखा वो बहुत गलत था

    उन्होंने आगे लिखा कि – ‘यह मैं जरुर बताना चाहूंगी कि मैंने जो देखा वह यूएई देश की ताकत थी। हम अबू धाबी एयरपोर्ट पर थे। ग्राउंड स्टाफ और एयरपोर्ट सिक्योरिटी ने तुरंत एक्शन लिया और पूरे समय शांत रहकर काम किया। भले ही हम सभी इस स्थिति में एक साथ थे। मैंने तब तक खुद चेक इन नहीं किया था इसलिए मैं पलटकर अबू धाबी में अपने होटल की ओर वापिस चली गई’। इसके आगे ईशा ने वो भी कहानियां सुनाई हैं जो उस रात होटल में मिले लोगों से उन्होंने खुद सुनी है। ये बात बहुत अच्छी है कि ईशा गुप्ता सही सलामत अपने घर लौट आई है। फैंस समेत एक्ट्रेस के परिवार को भी राहत की सांस मिली है। ईरान ने इजरायल के साथ-साथ यूएई पर भी कई मिसाइलें दागी थी जिसमें अबू धाबी का जायेद इंटरनेशनल एयरपोर्ट भी शामिल था। इसके बाद उड़ानें रद्द कर दी गई थी फिलहाल लिमिटेड फ्लाइट्स को ही उड़ने दिया जा रहा है।
  • Middle East में बिगड़ते हालातों में फंसी Esha Gupta, UAE सरकार का किया धन्यवाद

    Middle East में बिगड़ते हालातों में फंसी Esha Gupta, UAE सरकार का किया धन्यवाद

    मनोरंजन: पूरी दुनिया में इस समय खौफ का मंजर चल रहा है। इस खौफ का कारण है मिडिल ईस्ट में चल रहा घमासान युद्ध। अमेरिका-इजरायल ने मिलकर ईरान पर हमला किया है जिसके बाद ईरान ने मिसाइलों और ड्रोन्स से मिडिल ईस्ट के लगभग हर बड़े शहर पर हमला किया है। इस कारण से वहां पर कई भारतीय फंसे हुए हैं। वह जल्द ही घर वापिस आना चाहते हैं। कई सारे बॉलीवुड सेलेब्स भी इस समय यूएई में हैं जो सोशल मीडिया के जरिए अपडेट दे रहे हैं।

    ईशा गुप्ता जाना चाहती हैं घर

    सोनल चौहान, तमिल स्टार अजित कुमार, ईशा गुप्ता समेत कई सितारे यूएई में फंसे हुए हैं। वो अपने घर भारत में वापिस आना चाहते हैं परंतु फ्लाइट्स न चलने के कारण से उन्हें जंग के बीच में ही रहना पड़ रहा है। ऐसे में फैंस उनके लिए काफी चिंतित हैं परंतु सोनल और ईशा लगातार सोशल मीडिया के जरिए ये बता रही हैं कि वो सुरक्षित हैं। लोकल ऑफिशियल्स के कारण उनके जैसे हजारों लोग फंसे हुए हैं जिनकी लोग लगातार मदद कर रहे हैं। ईशा ने 1 मार्च को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर यूएई सरकार का धन्यवाद करते हुए लिखा कि – ‘यूएई सरकार ने कमाल किया है। एयरपोर्ट पर फंसे हुए इंसान की पूरी तरह देखभाल की खाना देने से लेकर एयरपोर्ट से होटल तक ट्रांसफर और होटल में ठहरने की व्यवस्था तक। अबु धाबी में हालातों को कितनी अच्छे से संभाला गया है। ये दिखाता है कि देश कितना ताकतवर है और कितनी शांति से सबको सुरक्षित रखा जा रहा है। खास तारीफ यूएई की मिनिस्ट्री ऑफ डिफेंस की फिर से सभी से कहूंगी कि मुझे माफ करना यहां हालात अच्छे नहीं हैं। कॉल या मैसेज न उठा पाने के लिए सॉरी बस जल्दी से घर वापिस उड़कर जाना चाहती हूं’।

    सोनल चौहान भी पहुंची सुरक्षित

    ईशा गुप्ता के अलावा सोनल चौहान ने भी अपनी सुरक्षित होने की जानकारी दी थी। पीएम मोदी को ट्वीट करने के बाद उन्हें कई सारे कॉल्स और मैसेज आए जिस पर उन्होंने कहा कि वो सुरक्षित हैं कि मगर इंडिया जल्दी वापिस जाना चाहती हैं हालांकि फ्लाइट्स कब वापिस उड़ना शुरु होगी और सब कुछ दोबारा नॉर्मल होगा ये फिलहाल कोई नहीं जानता। अमेरिका इजरायल के हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत हो गई थी। इस खबर के बाद भारत समेत हर ओर एक जैसे शोक की लहर सी दौड़ गई थी परंतु बॉलीवुड में काम कर रही ईरानी एक्ट्रेस एलनाज नोरौजी इसे खुश दिखी हालांकि उसके कारण उन्हें ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ रहा है।
  • Khamenei की मौत पर Pakistan की मशहूर TV Host का दर्द, Viral हुआ वीडियो

    Khamenei की मौत पर Pakistan की मशहूर TV Host का दर्द, Viral हुआ वीडियो

    नई दिल्ली: अमेरिका और इजरायल के हमले के बाद ईरान में तबाही मची हुई है। यूएस और इजरायल लगातार ईरान पर मिसाइलें दाग रहा है। जंग के दौरान ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत हो गई है। खामेनेई की मौत के बाद ईरान के अलावा पूरे पाकिस्तान में भी मातम पसर गया है। पाकिस्तान के कई सेलेब्स फूट-फूटकर रो रहे हैं।

    पाकिस्तानी सितारों का छलका दर्द

    पाकिस्तान की मशहूर टीवी होस्ट राबिया अनम अपने रमजान स्पेशल शो के दौरान ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत पर दुख जाहिर करती नजर आई है। जंग के बारे में बात करते हुए लाइव शो में ही वो फूट-फूटकर रो पड़ी है। अपने लाइव शो में राबिया ने कहा कि – ये खबर आई है कि ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई जंग में शहीद हो गए हैं। इन हमलों में खामेनेई की बेटी, दामाद और नवासी भी शहीद हो गए हैं। राबिया ने आगे कहा कि – इस समय पूरा मिडिल ईस्ट जंग की लपेट में आ गया है। ईरान में पूरी तरह से जंग शुरु हो चुकी है। कुवैत, बहरीन, कतर समेत कई जगह मिसाइलें भी गिर रही हैं। पाकिस्तान और अफगानिस्तान की सरहदों पर भी जंग के हालात हैं। सरहदें अब महफूज नहीं हैं।

    मिडिल ईस्ट में फंसा परिवार

    राबिया ने बताया कि जंग के बीच में कई पाकिस्तानी मिडिल ईस्ट में फंसे हुए हैं। कोई काम के लिए वहां गया हुआ है तो कोई पढ़ाई के लिए। पाकिस्तान में मौजूद उनके परिवार वाले भी परेशान हैं। राबिया ने यह भी बताया कि उनके पति, सास-ससुर और बच्चे भी इस समय मिडिल ईस्ट में हैं। वहां उनके घर के पास काफी मिसाइलें गिरी हैं। पूरी रात वहां पर मिसाइल डिडेट किए जा रहे थे वो मंजर उनका परिवार अपनी आंखों से देख रहा था। ये बताते हुए राबिया अपने इमोशन्स पर कंट्रोल नहीं रख पाई वो सिसक सिसक कर रोने लग गई। बता दें कि पाकिस्तान के कई दूसरे सितारे भी अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत का शौक मना रहे हैं। पाकिस्तान की मशहूर एक्ट्रेस युमना जैदी ने भी पोस्ट शेयर की है। उन्होंने कहा कि वो अक्सर अपने दिल के सुकून के लिए खामेनेई के लैक्चर्स को सुनती थी। उनके जाने से उन्हें काफी सदमा लगा है। इसके अलावा एक्ट्रेस माया अली, कुब्रा खान, बिलाल अब्बास खान की आंखें भी नम हैं। इन सभी सितारों ने पोस्ट शेयर कर अपना दर्द बयान किया है।      
  • Vijay-Rashmika ने शादी के बाद तिरुपति बालाजी में किए दर्शन, फैंस को दिया खास तोहफा, देखें वीडियो

    Vijay-Rashmika ने शादी के बाद तिरुपति बालाजी में किए दर्शन, फैंस को दिया खास तोहफा, देखें वीडियो

    मनोरंजन: न्यूली मैरिड कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा भी शादी के बाद अपने होम टाउन आंध्रा प्रदेश में हैं। सात फेरे लेने के बाद अब कपल ने पहली बार तिरुमाला में तिरुपति बालाज मंदिर में दर्शन किए हैं। यहां से उनके कई वीडियो भी सामने आए हैं। दोनों के खिले चेहरे साफ बताते हैं कि वो कितने खुश हैं।

    पति-पत्नी ने लिया आशीर्वाद

    कपल ने भगवान का आशीर्वाद लिया है और अपनी नई जिंदगी की अच्छी शुरुआत की कामना की है। इस दौरान रश्मिका जहां हरी कांजीवरम साड़ी में सोने के गहनों के साथ सजी हुई दिखी। वहीं विजय सफेद कुर्ता पायजाम में हैंडसम लगे। दोनों एक-दूसरे का हाथ थामे साथ में चलते दिखे। उनके आस-पास पुलिस की कड़ी सिक्योरिटी भी मौजूद रही। विजय-रश्मिका के साथ में इस दौरान उनके छोटे भाई आनंद देवरकोंडा भी नजर आए। वो भी उनके साथ साए की तरह ही मौजूद रहे।
    दोनों की प्यार भरी जोड़ी देखने के बाद मंदिर परिसर में फैंस भी काफी इकट्ठा हुए हैं। विजय और रश्मिका दोनों ने ही उनका हाथ जोड़कर अभिवादन किया है। हर कोई उनसे मिलने के लिए काफी एक्साइटेड भी दिखा। आस-पास जुटी हुई भीड़ को देखकर विजय का भी प्रोटेक्टिव हसबैंड मोड ऑन नजर आया। उन्होंने रश्मिका की पूरी देखभाल की ओर लोगों से बचाते दिखे।

    इकोनॉमी क्लास में किया कपल ने सफर

    रश्मिका और विजय ने 26 फरवरी को उदयपुर में एक खूबसूरत पारंपरिक समारोह में शादी की। उनकी शादी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई है। फैंस उन्हें देखकर काफी दीवाने भी हो गए। शादी के अगले दिन ये नया जोड़ा हैदराबाद वापिस चला गया। फैंस को हैरानी उस समय हुई थी जब कपल इकोनॉमी क्लास में सफर करता दिखा। उदयपुर से कमर्शियल फ्लाइट्स में चढ़ते हुए दोनों का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों बहुत खुश भी नजर आ रहे हैं और अपनी सीट की ओर जाते हुए मुस्कुराते हुए दिखे।

    कपल ने बांटी मिठाईयां

    हाल ही में कपल ने अनांउस किया था कि वो पूरे देश में अपनी शादी की मिठाई बांटने वाले हैं। शादी की खुशी मनाने के लिए रविवार को देशभर के मंदिरों में अन्नदान करने का फैसला किया है वो पूरे देश में मिठाईयों से भरे ट्रक भी भेज रहे हैं। इस खबर को शेयर करते हुए विजय-रश्मिका ने लिखा कि – ‘इस देश के प्यारे लोगों के नाम। आप हमेशा हमारी जिंदगी और हमारे प्यार का हिस्सा रहे हो हम शादी की खुशी आप सभी के साथ मनाना चाहते हैं और भारत में हर खुशी कैसे मनाई जाती है। मिठाई और खाने के साथ इसलिए 1 मार्च को हम देशभर में प्यार और मिठाईयों से भरे ट्रक भेज रहे हैं ताकि अपनी जिंदगी के इस खास पल को आप सबके साथ बांट सकें। साथ ही हम देश के कई मंदिरों में अन्नदान भी करेंगे।’        
  • बिना गर्दन के आदमी के साथ नजर आए Akshay Kumar, Social Media पर Viral हुआ Video

    बिना गर्दन के आदमी के साथ नजर आए Akshay Kumar, Social Media पर Viral हुआ Video

    मनोरंजन: 14 साल के बाद बॉलीवुड की मशहूर जोड़ा अक्षय कुमार और प्रियदर्शन आखिरकार भूत बंगला में नजर आने वाले हैं। फैंस में फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट भी काफी है। इसी कड़ी में अब अक्षय ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर की है। यह वीडियो देखते ही देखते काफी वायरल हो रही है। बता दें कि हिंदी सिनेमा की सबसे मशहूर कॉमेडी फिल्में देने के लिए अक्षय और प्रियदर्शन की यह जोड़ी हॉरर कॉमेडी में कदम रखऩे वाली है।

    वायरल हुआ वीडियो

    फिल्म के प्रमोशन के बीच में अक्षय ने हाल ही में एक अजीब, डरावना और मजेदार वीडियो शेयर किया है। इसके बाद माहौल और भी गरमा गया है। इस वीडियो ने सबका ध्यान खींचा है। वीडियो में वह बिना सिर वाले भूत के साथ चलते हुए कैजुअल बातें करते दिख रहे हैं। वह यह सवाल पूछ रहे हैं कि क्या भूत सच में होते हैं।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    इसके बाद एक और मजेदार बात भी होती है। जहां पर भूत कहता है कि उसे नहीं पता और मजाक में कहता है कि उसके पिता ने उसकी मां से कहा था कि वह एक भूत है वहीं उसकी मां ने यह दावा किया था कि उसके पिता भूत हैं। फिर वह दरकिनारे कर देता है। वह यह सिर्फ एक अफवाह बताता है जिन पर विश्वास नहीं किया जाना चाहिए। वीडियो चतुराई से डरावने माहौल के साथ अक्षय की सिग्नेचर कॉमिक टाइमिंग को मिलाता है जिससे फिल्म के लिए एकदम सही मूड सेट होता है।

    फैंस को पसंद आ रहा गाना

    इसी बीच अब मेकर्स ने हाल ही में फिल्म का पहला ट्रैक राम जी आके भला करेंगे जारी कर दिया है। इस गाने ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। सभी प्लेटफॉर्म पर 55 मिलियन व्यूज का इस गाने ने आंकड़ा पार कर लिया है। लोगों का यह कहना है कि जबरदस्त रिस्पॉन्स दिखता है। यह जोड़ी वापिस साथ में देखने के लिए लोग बेताब हैं। गाना पहले ही हिट हो गया है। अक्षय की भूत के साथ मजेदार बातचीत ने हाइप को और भी बढ़ा दिया है। ‘भूत बंगला’ एक शानदार नॉसटैल्जिक फैमिली एंटरटेनर बनने वाली है। बता दें कि बालाजी टेलीफिल्मस लिमिटेड के बालाजी मोशन पिक्चर्स ने केप ऑफ गुड फिल्मस के साथ मिलकर ‘भूत बंगला’ पेश किया है। इसमें अक्षय कुमार, वामीका गब्बी, परेश रावल, तब्बू और राजपाल यादव भी नजर आने वाले हैं। फिल्म 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।    
  • इस Actress संग जुड़ा Vijay Thalapathy का नाम, Extra Maritial Affair की उड़ी अफवाहें

    इस Actress संग जुड़ा Vijay Thalapathy का नाम, Extra Maritial Affair की उड़ी अफवाहें

    मनोरंजन: तमिल एक्टर थलापति विजय पर्सनल लाइफ के चलते सुर्खियों में बने हुए हैं। खबरों के अनुसार, उनकी पत्नी संगीता सोरनालिंगम ने दिसंबर 2025 से एक्टर से तलाक के लिए अर्जी दी थी। चेंगलपट्टू फैमिली कोर्ट में दायर तलाक की अर्जी ने व्यभिचार, मानसिक क्रूरता और परित्याग के आरोपों का हवाला दिया गया है। इसके साथ ही एक्टर पर एक्स्ट्रा मैरिटल के भी आरोप लगाए हैं। इन सबके बीच एक्ट्रेस तृषा कृष्णन का नाम थलपति विजय के तलाक से जोड़ा जा रहा है। लोग इंटरनेट पर इसका सबूत होने का भी दावा कर रहे हैं।

    इस वजह से विजय से जुड़ रहा तृषा का नाम

    रिपोर्ट्स के अनुसार, अपनी पिटीशन में थलापति विजय की पत्नी संगीता ने दावा किया है कि उन्हें अप्रैल 2021 में पता चला कि विजय एक एक्ट्रेस के साथ गलत रिश्ते में थे हालांकि उन्होंने अपनी पिटिशन में एक्ट्रेस का नाम नहीं लिया है परंतु सोशल मीडिया पर अफवाहें तृषा कृष्णन की ओर इशारा कर रही हैं। इसमें उन्होंने विजय के साथ घिल्ली और आथी जैसे कई हिट फिल्मों में काम किया है। इन आरोपों में तमिल फिल्म इंडस्ट्री और विजय के फैंस भी शॉक्ड में हैं।

    तृषा की पोस्ट के कारण उड़ी अफवाह

    तृषा और विजय के बीच में अफेयर के रुमर्स इंस्टाग्राम पर तृषा की एक पोस्ट के बाद ज्यादा तेज हुए हैं। अपनी स्टोरी में एक्ट्रेस ने लिखा कि – जब आप प्यार से भरे होते हैं तो यह उन लोगों को कंफ्यूज कर देता है जो बकवास से भरे होते हैं। इसके बाद विजय के लिए एक बर्थडे पोस्ट भी किया। इसमें उनकी एक साथ तस्वीर थी इसमें उनके करीबी रिश्ते की ओर अफवाहें उड़ी। फैंस ने घिल्ली में उनकी ऑन-स्क्रीन कैमिस्ट्री पर तुरंत कमेंट किया था और उन्हें टाइमलेस कपल कहा था।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Trish (@trishakrishnan)

    इसके अलावा एक इवेंट में तृषा को एक प्रिंसेस भी कहा था जिसके बाद एक्ट्रेस के साथ उनके रिश्ते की अटकलें शुरु हो गई थी हालांकि तृषा और विजय दोनों ने ही किसी भी पर्सनल इनवॉल्वेमेंट की कंफर्मेशन नहीं की है परंतु अब एक्टर के तलाक में तृषा का नाम भी जोड़ा जा रहा है।

    पॉलीटिकिल करियर पर पड़ेगा असर

    यह तलाक फाइलिंग विजय की जिंदगी के अहम समय पर हुई है ऐसा इसलिए क्योंकि वह पॉलिटिक्स में भी एक्टिव हैं। उन्होंने अपनी पार्टी, तमिझागा वेत्री कजगम बनाई है। तलाक के समय ने सवाल खड़े कर दिए हैं क्योंकि कुछ लोगों का यह मानना है कि इससे उनके पॉलिटिकल लक्ष्यों पर असर पड़ेगा। इसके बाद यहां कुछ फैंस विजय का सपोर्ट कर रहे हैं वहीं कुछ लोग विजय की इमेज और करियर पर पड़ने वाले असर को लेकर भी परेशान हो गए हैं।
  • शादी के बाद ससुराल पहुंची Rashmika Mandanna, Reception में शामिल हो सकते हैं PM Modi!

    शादी के बाद ससुराल पहुंची Rashmika Mandanna, Reception में शामिल हो सकते हैं PM Modi!

    मनोरंजन: साउथ सिनेमा के दो बड़े स्टार रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों की शादी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा का विषय भी बनी हुई है। दोनों की वेडिंग फोटोज इतनी वायरल हुई कि हर कोई उनके प्यार में खो गया। विजय-रश्मिका ने लंबे समय तक डेटिंग के बाद शादी का फैसला किया है। ऐसे में यह मौका उनके फैंस और परिवार के लिए बेहद खास है।

    विजय की पत्नी बनी रश्मिका

    रश्मिका और विजय दोनों ने 26 फरवरी को उदयपुर में ट्रेडिशनल साउथ इंडियन तरीके से शादी की थी। उनकी शादी में सिर्फ करीबी दोस्त और रिश्तेदार शामिल हुए थे। शादी के बाद शुक्रवार को विजय और रश्मिका नई जोड़ी के तौर पर उदयपुर एयरपोर्ट पर भी सपोर्ट हुए जहां उन्होंने पैपाराजी को कई पोज दिए और फैंस का धन्यवाद भी किया। पैपाराजी ने कपल को काफी सारी दुआएं भी दी।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    यहां एक्ट्रेस रश्मिका रेड कलर के सूट में नजर आई। वहीं विजय सिल्वर कुर्ता-पजामा में बेहद हैंडसम नजर आए थे। इस दौरान दोनों के चेहरे पर शादी की खुशी भी साफ नजर आ रही थी। कपल उसी दिन उदयपुर से हैदराबाद में पहुंचा जहां एक्ट्रेस का उनके ससुराल में स्वागत किया गया। पैप्स के कैमरा ने विजय के हैदराबाद स्थित घर के बाहर भी इस मोमेंट को कैप्चर भी किया।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    ससुराल में जाती दिखी रश्मिका

    अब एक और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो में रश्मिका अपने ससुराल में एंट्री ले ती दिख रही हैं। विजय घर के अंदर अकेले जाते हुए दिख रहे हैं। वहीं रश्मिका को उनकी सासू मां संभालकर गृह प्रवेश के लिए लेकर जाती दिख रही हैं। इस दौरान एक्ट्रेस खुशी से चहकती दिख रही है। फैंस रश्मिका-विजय की इस नई शुरुआत के मौके पर इमोशनल हो रहे हैं। कमेंट सेक्शन में #Virosh भी ट्रैंड कर रहा है।

    रिस्पेशन में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी

    बता दें कि बीते दिन सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल हुई थी। इन तस्वीरों में विजय देवरकोंडा और रश्मिका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने पहुंचे थे। दोनों ने अपनी रिस्पेशन का न्यौता भी पीएम को दिया था। कपल की वेडिंग सेलिब्रेशन अभी नहीं थमने वाला है। दोनों 4 मार्च को हैदराबाद में एक ग्रैंड रिस्पेशन करने वाले हैं। इसमें इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े सितारों से लेकर राजनेता भी शामिल हो सकते हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो विजय अपनी अगली फिल्म ‘रणबाली’ में दिखने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ रश्मिका भी दिखने वाली है। वहीं रश्मिका ‘कॉकटेल 2’ में दिखने वाली हैं। शादी के बाद दोनों पहली बार फिल्म में एक साथ दिखने वाले हैं।  
  • शादी के बंधन में बंधे Rashmika Mandanna और Virosh, फैंस के साथ शेयर की Dreamy Wedding की खास तस्वीरें

    शादी के बंधन में बंधे Rashmika Mandanna और Virosh, फैंस के साथ शेयर की Dreamy Wedding की खास तस्वीरें

    मनोरंजन: पॉवर कपल रश्मिका और विजय देवरकोंडा दोनों ने अपनी शादी को प्राइवेट रखा है। सिर्फ करीबी दोस्त और कुछ खास रिश्तेदार ही उनकी शादी में शामिल हो रहे हैं। वेन्यू पर फोन इस्तेमाल करने पर भी पाबंदी लगाई गई है। कपल की कोई तस्वीर लीक न हो इसका भी खास ध्यान रखा गया है। कपल ने शादी से पहले पूल पार्टी, वॉटर वॉलीबॉल, विरोश प्रीमियर लीग के नाम से क्रिकेट मैच भी रखा था। उदयपुर में शाही शादी के बाद 4 मार्च को हैदराबाद में ग्रैंड रिसेप्सन होगी जिसमें इंडस्ट्री के नामी सितारे शामिल होने वाले हैं। वहीं कपल ने अब फैंस का इंतजार खत्म करते हुए अपनी वेडिंग तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर दी है।

    शेयर की तस्वीरें

    विजय-रश्मिका ने फैंस का इंतजार खत्म करते हुए फाइनली अपनी शादी की तस्वीरें शेयर कर दी हैं। इन तस्वीरों के साथ उन्होंने बेहद ही खास कैप्शन भी दिया है। इन प्यारी सी तस्वीरों में कपल एक-दूसरे के काफी करीब दिख रहा है। कैप्शन में विजय ने अपने दिल की बात भी बहुत ही भावुक अंदाज में कही है। उन्होंने लिखा कि – ‘एक दिन उन्हें रश्मिका की इतनी कमी महसूस हुई कि लगा यदि वो साथ होती तो दिन और अच्छा होता खाना ज्यादा अच्छा लगता वर्कआउट सजा नहीं बल्कि मजेदार लगता और जहां भी होते वहीं घर जैसा सुकून मिल जाता। आखिर में उन्होंने बहुत प्यारे अंदाज में लिखा कि – इसलिए उन्होंने अपने बेस्ट फ्रैंड को अपनी पत्नी बना लिया है’।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Vijay Deverakonda (@thedeverakonda)

    सास ने बरसाया रश्मिका पर प्यार

    दोनों को फैंस को दूल्हा-दुल्हन के गेटअप में देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। बीती रात कपल की संगीत सेरेमनी भी हुई थी। इसकी झलक सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रश्मिका ने पुष्पा 2 के गाने अंगारों पर डांस करके विजय देवरकोंडा का सरप्राइज भी किया। वहीं विजय की मां ने भी अपनी होने वाली बहु पर जमकर प्यार बरसाया।

    ग्रैंड हुई कपल की हल्दी

    25 फरवरी को कपल की हल्दी सेरेमनी भी हुई। इसकी झलक विजय रश्मिका ने फैंस को अपने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए दिखाई थी। उनके पूरे परिवार ने हल्दी के मौके पर काफी मस्ती की और ढेर सारी मस्ती की। कपल ने काफी फन भी किया।

    एक साथ किया डांस

    सूत्रों की मानें तो कपल के प्री-वेडिंग फंक्शन्स K-Drama थीम पर हुए हैं क्योंकि रश्मिका को कोरियन पॉप कल्चर पसंद है। इवेंट में K-Drama थीम वाला केक था। विजय का सरप्राइज डांस सबसे ज्यादा हाइलाइट में रहा। विजय ने रश्मिका के लिए PSY का गैंगनम स्टाइल डांस भी किया। इसके बाद अंतराक्षी खेली गई। इस दौरान नियम यह था कि बॉलीवुड गानों की जगह सिर्फ विजय और रश्मिका की फिल्मों के गाने ही गाने होंगे। मेहमान दो टीमों में बंटे जीतने वाली टीम को लग्जरी गिफ्ट हैंपर मिला है।

    दोनों की हुई शादी

    विजय-रश्मिका की शादी की रस्में पूरी हो गई हैं। अब दोनों ऑफिशियली तौर पर शादीशुदा हैं। आंध्रा रिवाजों से कपल की शादी भी हुई है। सुबह 8 बजे शादी का शुभ मुहूर्त था। शाम के समय रश्मिका के कल्चर के हिसाब से शादी की रस्में होंगी। विजय रश्मिका की टीम ने पैपाराजी को मिठाईयां बांटनी भी शुरु कर दी हैं। वेन्यू के बाहर मौजूद बच्चों को भी मिठाई दी गई है। कपल की टीम ने सभी को दुआएं देने के लिए शुक्रिया अदा किया है। उन्होंने कहा कि शादी बहुत ही अच्छे से हुई। कपल और उनका परिवार काफी खुश है।
    जानकारी के अनुसार, कपल दोपहर 3 बजे के करीब आंध्रा रस्मों से शुरु हुई शादी की तस्वीरें शेयर कर सकता है। शाम के 4 बजे के करीब रश्मिका के कोडावा रिवाजों के हिसाब से शादी खत्म होगी। रश्मिका और विजय की रॉयल वेडिंग को लेकर नया अपडेट भी सामने आया है। सूत्रों के अनुसार, वरमाला का समय सबसे इमोशनल था। जैसे ही कपल ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाई उस दौरान उनकी आंखों से आंसू बहने लगे। कपल की आंखों में खुशी के आंसू थे। उन्हें ऐसे रोता देखकर उनका परिवार भी इमोशनल हो गया।

    कोडावा रिवाजों से करेंगे शादी

    विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना शादी के बंधन में बंध गए हैं। सुबह के समय कपल ने आंध्रा रिवाजों से फेरे लिए हैं। अब रश्मिका के कोडावा रिवाजों के अनुसार, शादी की रस्में निभाई जाएंगी। फैंस को कपल के वेडिंग लुक का इंतजार है।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

  • शुरु हुए VIROSH के Pre-Wedding Function, कपल ने Social Media पर शेयर की तस्वीरें

    शुरु हुए VIROSH के Pre-Wedding Function, कपल ने Social Media पर शेयर की तस्वीरें

    मनोरंजन: लव बर्ड्स रश्मिका और विजय देवरकोंडा अब हमेशा के लिए एक होने वाले हैं। 26 फरवरी को कपल शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। दोनों की शादी उदयपुर में खास अंदाज में होने वाली है। कपल के प्री वेडिंग फंक्शन्स भी काफी जोरो शोरों से चल रहे हैं। सिर्फ कपल के परिवार वाले और करीबी रिश्तेदार ही इस शादी में शामिल होने वाले हैं।

    रश्मिका-विजय की शादी होगी खास

    रश्मिका और विजय की शादी को लेकर अब एक बड़ा अपडेट सामने आया है। रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने एक-दूसरे की संस्कृति का ख्याल रखते हुए दो अलग-अलग रिवाजों से शादी करने का फैसला किया है। दिन में विजय के परिवार की तेलूगु परंपरा के हिसाब से शादी और शाम में रश्मिका के परिवार के हिसाब से कोडावा रस्में निभाई जाएंगी।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    बताया जा रहा है कि शादी की पहली रस्म विजय देवरकोंडा की पारंपरिक तेलुगू हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार, होगी। ये रस्में 26 फरवरी की सुबह होगी। शाम को एक कोडवा सेरेमनी होगी। इसमें रश्मिका मंदाना की रिवाजों को फॉलो किया जाएगा। रश्मिका और विजय जिस तरह दो सेरेमनी से शादी कर रहे हैं उससे यह साफ हो गया है कि वह एक-दूसरे की संस्कृति की काफी इज्जत करते हैं।

    परिवार में शुरु हुआ जश्न

    शादी से पहले कपल ने परिवार के लिए एक डिनर पार्टी भी रखी थी। इसके साथ ही पूल पार्टी भी रखी गई। इसमें सभी ने मिलकर वॉटर वॉलीबॉल खेला और विरोश प्रीमियर लीग नाम का एक मजेदार क्रिकेट मैच भी रखा गया। इसकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

    ग्रैंड होगी रिस्पेशन

    उदयपुर में शादी शादी के बाद कपल 4 मार्च को हैदराबाद में ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी होस्ट करेगा। रिस्पेशन ताजा कृष्णा होटल में होगी। इस जश्न में साउथ इंडस्ट्री और बॉलीवुड इंडस्ट्री की कई हस्तियां शामिल होगी। वहीं अब फैंस कपल की वेडिंग तस्वीरों का बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे हैं।