Category: Entertainment

  • सेंट बीर्स के छात्र-छात्राओं ने किया उद्योग का दौरा

    सेंट बीर्स के छात्र-छात्राओं ने किया उद्योग का दौरा

    बच्चों ने जाना कैसे होता है उद्योग में काम, उत्पाद से एडमिन तक जानी हर कार्यप्रणाली

    बच्चों के मानसिक व बौद्धिक विकास के लिए ऐसे भ्रमण जरूरी: प्रधानाचार्य बिंदु

    बद्दी/ सचिन बैंसल: बद्दी के एक निजी स्कूल सेंट बीर्स इंटरनेशनल स्कूल के छात्र छात्राओं ने शनिवार को उद्योग का भ्रमण किया। इस दौरान बच्चों ने उद्योग की कार्यप्रणाली को जाना और किस तरह से उद्योगों में काम होता है उसकी विस्तृत जानकारी हासिल की। बच्चों को उत्पादन, निर्माण, निर्यात से लेकर एडमिन तक की कार्यप्रणाली से अवगत करवाया गया।

    जानकारी देते हुए स्कूल की प्रधानाचार्य बिंदू ने बताया कि सेंट बीर्स इंटरनेशनल स्कूल के छात्र छात्राओं ने उद्योग का भ्रमण कर औद्योगिक कामकाज की जानकारी हासिल की। इस दौरान कंपनी प्रबंधन की टीम ने बच्चों को उत्पादन, निर्यात, एडमिन, मशीनरी और कामगारों द्वारा किए जाने वाले काम की विस्तृत जानकारी हासिल की। प्रधानाचार्य बिंदू ने बताया कि इस तरह के भ्रमणों से बच्चों का मानसिक और बौद्धिक विकास होता है, जिसके दृष्टिगत यह भ्रमण करवाया गया।

    इस प्रकार के एजुकेशन भ्रमण से छात्रों के ज्ञान में सकारात्मक वृद्धि होती है तथा उनका आत्मविश्वास बढ़ता है। इस औद्योगिक दौरे में सोनाली सतपति और प्रभजोत कौर ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने समय-समय पर छात्रों का मार्गदर्शन किया तथा इस औद्योगिक दौरे से संबंधित अनेक महत्वपूर्ण  बातें छात्रों को बताई।

    प्रधानाचार्य बिंदु ने बताया की इस औद्योगिक दौरे के बाद छात्रों में काफी उत्साह देखा गया तथा बच्चे किताबी ज्ञान को व्यावहारिक ज्ञान से जोड़ पाएं। इस दौरान स्कूल के चैयरमैन कुलबीर राणा व मैनेजिंग डायरेक्टर करण राणा ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया तथा उन्हें इस प्रकार के औद्योगिक दौर में भाग लेने की लिए प्रेरित किया। उन्होनें  कहा कि सेंट बीर्स इंटरनेशनल स्कूल हमेशा अपने बच्चों को इस तरह का मंच प्रदान करता रहेगा।

  • व्यापार मंडल बददी की हुई पहली बैठक सम्पन्न

    व्यापार मंडल बददी की हुई पहली बैठक सम्पन्न

    पेयजल, शौचालय, पार्किंग व अवैध कब्जों को लेकर उठाएंगे कारगर कदम : मान सिंह कुंडल्स

    समस्याओं के निपटारे को दून विधायक की अगुवाई में अधिकारियों से होगी बैठक

    बद्दी/सचिन बैंसल: नगर व्यापार मंडल के गठन के उपरांत शनिवार को व्यापार मंडल बद्दी की पहली बैठक प्रधान मान सिंह कुंडल्स की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी के सब मुख्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। व्यापार मंडल की बैठक में जहां व्यापारियों व ग्राहकों को पेश आने वाली समस्याओं तथा ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा हुए वहीं समस्याओं के समाधान के लिए भी आगामी रणनीति बनाई गई।

    बैठक में व्यापार मंडल के सदस्यों ने बाजार में पेयजल की किल्लत, शौचालय की सुविधा न होने और पार्किंग का मुद्दा उठाया। दुकानदारों ने कहा कि बाजार में कहीं भी पीने के पानी की व्यवस्था नहीं है। वहीं मार्केट में शौचालय न होने के कारण दुकानदारों के साथ साथ ग्राहकों व खासकर महिलाओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वहीं कुछ दुकानदारों ने पार्किंग के मुद्दे को जोरशोर से उठाया। दुकानदारों ने कहा कि बाजार में पार्किंग की व्यवस्था नहीं है जिसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। पार्किंग न होने के कारण अधिकतर लोग बाजार में गाड़ी लगाकर दुकान तक आने में कतराते हैं।

    बैठक में कुछ दुकानदारों ने बाजार में लगने वाली रेहड़ी फड़ी और अवैध कब्जों का मसला भी व्यापार मंडल के समक्ष रखा। दुकानदारों ने कहा कि बाजार में रेहड़ी फड़ी वालों की भरमार और हर चीज रेहड़ी फडिय़ों पर बेची जा रही है। जिससे दुकानदारों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। यह रेहड़ी फड़ी वाले जहां टै्रफिक जाम का कारण बन रहे हैं वहीं इनके चलते दुकानदारों का व्यापार ठप्प हो रहा है। दुकानदार भारी भरकम किराया भर रहे हैं, दुकानों पर काम के लिए रखे लोगों को भी तनख्वाह देनी पड़ रही है। ऐसे में जब कपड़े, मसाले, इलैक्ट्रॉनिक हर चीज रेहड़ी फड़ी पर बिकेगी तो दुकानों में ग्राहक कहां से आएगा।

    बैठक को संबोधित करते हुए व्यापार मंडल के प्रधान मान सिंह कुंडल्स ने कहा कि व्यापारियों व ग्राहकों को पेश आ रही समस्याओं के समाधान के लिए कारगर कदम उठाए जाएंगे। बाजार में पार्किंग की समस्या से निपटने के लिए विकल्प तलाशे जाएंगे वहीं रेहड़ी फड़ी व अवैध कब्जों को लेकर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। मान सिंह कुंडल्स ने कहा कि दून विधायक व सीपीसी राम कुमार चौधरी की अध्यक्षता में सएक बैठक रखी जाएगी जिसमें संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। इस अहम बैठक में समस्याओं के समाधान के लिए व्यापार मंडल कारगर कदम उठाऐगा।

    बैठक में नगर व्यापार मंडल के प्रधान मान सिंह कुंडल्स के साथ महासचिव सुशील कौशल शीलू, मुख्य संरक्षक राजेश जिंदल, संरक्षक पंकज भंडारी, उपप्रधान बेअंत ठाकुर, दिनेश सुराजमाजरा, कपिल अग्रवाल व सतीश कौशल, संगठन मंत्री गुरप्रीत सिंह गब्बर, सचिव सुरेंद्र कौशल, केवल कृष्ण व भीम सिंह, मीडिया प्रभारी ओम शर्मा समेत अन्य पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।

  • खेड़ा नानोवाल स्कूल में  बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत लगाये पौधे

    खेड़ा नानोवाल स्कूल में  बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत लगाये पौधे

    सिपला कंपनी के निदेशक ने टेबलेब की जानकारी दी

    बददी/सचिन बैंसल: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खेड़ा नानोवाल में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत स्कूल परिसर में शनिवार को पौधारोपण किया।

    सिपला कं पनी के निदेशक अजीत कुटन और सिप्ला फाउंडेशन के मुखिया बिबू नायर ने विशिष्ट अतिथि के रूप में अपनी उपस्थिति दी।  उन्होंने लड़कियों से टेबलेब के बारे में जानकारी दी। साथ ही  उन्होंने पाठशाला की वाटिका में पौधरोपण भी करवाया।

    18 जनवरी से स्कूल में  यह कार्यक्रम चला हुआ है।पहले दिन शपथ ली गई।  19 जनवरी को इंटर हाउस नारा लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई।  20 जनवरी को पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।  इस प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।

    स्कूल की प्रधानाचार्य बबिता परमार ने बताया कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना लड़कियों के जीवन को बचाने और उन्हें  पढ़ाने के लिए पूरे भारत में चलाया जाने वाला लाया जाने वाला अभियान है।  यह भारत सरकार द्वारा देश में जागरूकता फैलाने के साथ-साथ लड़कियों की कल्याण सेवाओं की क्षमता में सुधार लाने के लिए चलाई जाने वाली योजना है।इस मौके पर स्कूल की प्रधानाचार्य बबिता परमार, अध्यापकगण, कर्मचारी वर्ग और समस्त छात्र मौजूद रहे।

  • मंधाला में नेशनल स्टाईल कबड्डी कप का आयोजन 25 से

    मंधाला में नेशनल स्टाईल कबड्डी कप का आयोजन 25 से

    राजस्थान पुलिस, नेवी व सीआईएसएफ की टीमें दिखाएंगी जौहर

    दुर्गा स्पोर्टस क्लब मंधाला करवा रहा आयोजन

    26 को समापन करेंगे मुख्य संसदीय सचिव रामकुमार

    बददी/सचिन बैंसल: दुर्गा स्पोर्टस कलब मंधाला द्वारा 7वें नेशनल स्टाईल कबडडी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह कबडडी प्रतियोगिता उत्तर भारत की प्रमुख प्रतियोगिता में आती है जिमसें पूरे देश की नामी टीमें भाग लेती हैं। दो दिवसीय प्रतियोगिता का आगाज 25 जनवरी को होगा तो समापन 26 जनवरी को होगा। क्लब के अध्यक्ष सुनील शर्मा, प्रवीण मैहता, स्वर्ण सिंह ने बताया कि इस बार के टूर्नामेंट में लडकों व लडकियों के लिए कबडडी प्रतियोगिता रखी गई है जिमसें दोनो के लिए 1-1 लाख रुपये ईनाम विजेता टीमों को मिलेगा वहीं उप विजेताओं को 71 -71 हजार रुपये ईनाम स्वरुप दिया जाएगा।

    सुनील शर्मा ने बताया कि इस बार के कबडडी महाकुंभ में लडकियों (ओपन) की टीमों में प्रमुख तौर पर संाई हास्टल बिलासपुर, धर्मशाला, सीआईएसएफ, नेवी, राजस्थान पुलिस, मध्य प्रदेश, पंजाब पुलिस , हरियाणा पुलिस आदि टीमें शामिल है। वहीं लडकों के ओपन में 25 टीमें शिरकत कर रही हैं। वहीं लडकों की 65 किलोग्राम भार में प्रमुख टीमों में सांई हास्टल बिलासपुर, हरियाणा,हिमाचल, महाराष्ट्र, पंजाब व दिल्ली की टीमें शिरकत करेंगी। प्रतियोगिता का शुभारंभ पंचायत प्रधान मंधाला लता ठाकुर करेंगी। वहीं समापन समारोह की अध्यक्षता मुख्य संसदीय सचिव व दून के विधायक रामकुमार चौधरी करेंगे। दुर्गा स्पोर्टस क्लब की टीमें हर जगह जाकर टीमों को आमंत्रित कर रही है।

  • कांग्रेस ने बद्दी में बनाए अपने मनोनीत पार्षद

    कांग्रेस ने बद्दी में बनाए अपने मनोनीत पार्षद

    मदन लाल, रमन कौशल, कुलदीप सिंह और राहुल बंसल को किया मनोनीत

    बददी/ सचिन बैंसल :  नगर परिषद  बद्दी के तहत आने वाले वार्ड एक से मदन लाल, वार्ड दो से रमन कौशल, हाउसिंग बोर्ड कालोनी फेस दो  से राहुल बंसल और बिलांवाली से कुलदीप सिंह  को मनोनीत पार्षद बनाया है। यह चारों पार्षद जल्द ही अपने पद और गोपनियता की शपथ लेंगे।

    इससे पहले पूर्व सरकार में दिनेश कौशल, आज्ञा राम, चनन सिंह और सीता राम मनोनीत पार्षद थे  लेकिन सरकार के बदलते ही यह पार्षदों की सदस्यता भी सरकार ने रद कर दी थी। दून के विधायक एवं सीपीएस चौधरी राम कुमार ने बताया कि पहली बार  नगर परिषद में बाहरी राज्यों से आए व्यापारी को नगर परिषद में तरजीह दी है। व्यापारियों की मांग थी कि उनके वर्ग से भी किसी को पार्षद बनाया जाए जिस पर राहुल बंसल को मनोनीत पार्षद बनाया गया है। इन सभी पार्षदों को जल्द ही शपथ दिलाई जाएगी।

  • Rakhi Sawant को लेकर आई बुरी खबर, जानें पुरा मामला

    Rakhi Sawant को लेकर आई बुरी खबर, जानें पुरा मामला

    मुंबई: बॉलीवुड की ‘ड्रामा क्वीन’ अभिनेत्री राखी सावंत की मुसीबतें बढती नज़र आ रहीं हैं। हाल ही में आदिल खान दुर्रानी से शादी रचाने वालीं बॉलीवुड अभिनेत्री राखी सावंत को मुंबई पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और थाने में उनसे पूछताछ जारी है। राखी सावंत पर आरोप है कि उन्होंने कुछ समय पहले मॉडल शर्लिन चोपड़ा की आपत्तिजनक फोटो और वीडियो को सर्कुलेट  किया था।

    जानकारी के मुताबिक, राखी सावंत को लगातार पूछताछ के लिए बुलाया जा रहा था, लेकिन वो नहीं आ रहीं थीं। इसके बाद आज पुलिस की एक टीम उनके घर गई और उन्हें डिटेन करके अंबोली पुलिस स्टेशन ले आई. फिलहाल, पुलिस स्टेशन में राखी सावंत से पूछताछ की जा रही है।

    दरअसल, कुछ समय पहले शर्लिन चोपड़ा ने आरोप लगाया था कि राखी और वकील फाल्गुनी ने मीडिया के सामने गलत भाषा का इस्तेमाल करते हुए उनका अश्लील वीडियो दिखाया था। मुंबई पुलिस ने छेड़छाड़ और आईटी एक्ट के अंतर्गत दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया था। राखी और शर्लिन के बीच तकरार तब शुरू हुई थी, जब शर्लिन ने बिग बॉस 16 के कंटेस्टेंट साजिद खान की शो में एंट्री को लेकर सवाल उठाए थे। उनका कहना था कि मीटू के आरोपी की ‘बिग बॉस’ में एंट्री नहीं होनी चाहिए। इसके बाद, राखी सावंत ने साजिद खान का सपोर्ट किया और शर्लिन पर घिनौने आरोप लगाए थे। दोनों तब से एक-दूसरे को भला-बुरा कहते नजर आते रहे हैं।

    पुलिस ने बताया कि एक मॉडल शर्लिन चोपड़ा ने राखी सावंत के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके आधार पर अंबोली थाने में पुलिस ने मामला दर्ज किया है। बुधवार को मुंबई की सेशन कोर्ट ने राखी सावंत की अग्रिम जमानत की अर्जी खारिज की थी, जिसके बाद उन्हें आज गुरुवार 19 जनवरी को डिटेन किया गया।

  • लोनिवि मंत्री विक्रादित्य सिंह का बद्दी पहुंचने पर युवा इंटक ने किया भव्य स्वागत

    लोनिवि मंत्री विक्रादित्य सिंह का बद्दी पहुंचने पर युवा इंटक ने किया भव्य स्वागत

    लोनिवि मंत्री जल्द ही प्रदेश का दौरा करके निर्माण कार्यो का करेंगे निरीक्षण

    बददी/ सचिन बैंसल : लोनिवि मंत्री विक्रमादित्य ने कहा कि वह जल्द  ही बीबीएन का दौरा  करेंगे और यहाँ  चल रहे भवन, सडक़ें और पुलों के कार्यो का निरीक्षण  करेंगे। उसे गति देने के लिए अधिकारियों के साथ बैठक की जाएगी। वह भारत जोड़ों यात्रा में शामिल होने के लिए इंदोरा जाते हुए बद्द्ी में रूके और वहां पर युवा कांग्रेस और युवा इंटक के पदधिकारियों ने उनका बद्दी पहुंचने पर स्वागत किया।

    विक्रमादित्य ने कहा कि उन्होंने मुख्यंमत्री व पार्टी हाई कमान ने लोनिवि का मंत्री की जो जिम्मेदारी सौंपी है उसे बखूबी निभाया जाएगा। वह आने वाले समय में प्रदेश के हरक्षेत्र में दौरा करेंगे और पूरे प्रदेश में चल रहे लोनिवि के कार्यो का निरीक्षण करेंगे। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वह जल्द  बीबीएन का दौरा करेंगे और बीबीएन के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे और वल्र्ड बैंक के तहत बन रही रामशहर और  बद्दी नालागढ फोरलेन के कार्यो का निरीक्षण करेंगे। इन प्रोजेक्टों को गति देने के लिए अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।

    जिससे यहां पर और अधिक निवेश आए। यहां पर इंफ्रास्ट्रक्चर को और मजबूत हो जिससे बड़े औद्योगिक घराने  बीबीएन की ओर आकर्षित हो। इस मौके पर इंटक यूथ के प्रदेश अध्यक्ष जसविंद्र सिंह चौहान, शिव चौधरी, विपुल कुमार, राकेश , विपन, प्रदीप, अमित, बलदेव, रमश, सुरजीत, वचन, तिरलोग, जयवंत, अश्वनी समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

  • युवा इंटक ने अपनी पुरानी कार्यकारिणी की भंग

    युवा इंटक ने अपनी पुरानी कार्यकारिणी की भंग

    प्रदेश अध्यक्ष जसविंदर चौहान की अध्यक्षता में लिया निर्णय

    युवा की बैठक नालागढ़ में हुई संपन्न

    बददी/ सचिन बैंसल : प्रदेश युवा इंटक की बैठक नालागढ़ के गेस्ट हाउस में संपन्न हुई। इस बैठक की अध्यक्षता युवा इंटक के प्रदेश अध्यक्ष जसविंदर चौहान ने की। इस बैठक में प्रदेश इंटक के सभी सदस्य मौजूद रहे।  जसविंदर चौहान ने बताया कि बैठक में युवा इंटक की पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया है और यह सभी के सहयोग से निर्णय लिया गया है।

    आने वाली बैठक में युवा इंटक अपनी नई कार्यकारिणी का विस्तार करेगी और मजदूरों के हित में काम करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आई है जिससे कि मजदूरों के चेहरे खिल उठे क्योंकि कांग्रेस सरकार हमेशा मजदूरों के हित की सरकार है।उन्होंने  कहा उन्हें अपने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर पूर्ण विश्वास है आने वाले समय में मजदूरों के हित के लिए कार्य करेंगे उनकी लड़ाई भी लड़ेंगे ।इस बैठक में जिला सोलन इंटक के अध्यक्ष  श्याम ठाकुर प्रदेश, युवा इंटक प्रदेश महासचिव प्रिंस शर्मा ,जिला सोलन के सचिव शिव चौधरी व अन्य सदस्यगण मौजूद रहे।

  • युवा इंटक के सदस्यों ने बददी में किया विक्रमादित्य का स्वागत 

    युवा इंटक के सदस्यों ने बददी में किया विक्रमादित्य का स्वागत 

    भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने जा रहे विक्रमादित्य बद्दी में रुके 

    अच्छी गुणवत्ता से किए जाएंगे अब कार्य

    बददी/सचिन बैंसल: हिमाचल प्रदेश के पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने जा रहे बद्दी में रुके ।जहां युवा इंटक के सदस्यों द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया ।बद्दी बैरियर पर युवा इंटक के प्रदेशाध्यक्ष जसविंदर चौहान व उनके साथियों ने ढोल नगाड़ों के साथ विक्रमादित्य का स्वागत किया गया ।

    विक्रमादित्य अपनी गाड़ी से उतरकर सभी युवा इंटक के सदस्यों से मिले। विक्रमादित्य ने कहा कि प्रदेश सरकार ने जो उनको जिम्मेदारी दी है वे उन्हें  बखूबी निभाएंगे और जहां भी भवन निर्माण व अन्य निर्माण कार्य  हो रहा है उन निर्माणों को तेजी से किया जाएगा और उन्होंने कहा अब यह सब कार्य अच्छी गुणवत्ता के तहत होंगे ।उन्होंने कहा कि इस समय भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने जा रहे हैं जो कि राहुल गांधी द्वारा चलाई जा रही है और उसके बाद आते ही फिर वह एक बार बीबीएन क्षेत्र में आएंगे और यहां के कार्यों का जायजा लेंगे ।

  • ऐश्वर्या राय बच्चन को मिला नोटिस, जानें पुरा मामला

    ऐश्वर्या राय बच्चन को मिला नोटिस, जानें पुरा मामला

    नासिक : बॉलीवुड की खूबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन टैक्स न चुकाने के मामले को लेकर चर्चा में हैं। रिपोर्ट्स हैं कि ऐश्वर्या राय बच्चन को उनकी जमीन पर बाकी टैक्स जमा नहीं करने की वजह से नासिक के तहसीलदार ने नोटिस भेजा है।

    जानकारी के मुताबिक ऐश्वर्या राय को नोटिस सिन्नर (नासिक) तहसीलदार की तरफ से भेजा गया है। रिपोर्ट्स हैं कि नासिक के सिन्नर के अदवाड़ी शिवरात में एक्ट्रेस की जमीन है। इस जमीन का एक साल का टैक्स बाकी है, जो 21,960 रुपये है। इसे एक्ट्रेस ने जमा नहीं किया है। इसी बकाया टैक्स के चलते तहसीलदार ने ऐश्वर्या राय के खिलाफ नोटिस जारी किया है। नोटिस 9 जनवरी को जारी किया गया था