Category: Entertainment

  • Bigg Boss 16 फैंस को लगा एक और झटका, इस कंटेस्टेंट ने छोड़ा शो

    Bigg Boss 16 फैंस को लगा एक और झटका, इस कंटेस्टेंट ने छोड़ा शो

    नई दिल्लीः Bigg Boss 16 जिस तेजी से खत्म होने की ओर पर बढ़ रहा है, मेकर्स शो में उतनी ही तेजी से एक के बाद एक ट्विस्ट दर्शकों के सामने पेश कर रहे हैं। सबके चहेते अब्दू रोजिक के बाद अब बिग बॉस के मास्टरमाइंड साजिद खान को भी बिग बॉस ने घर से बाहर का रास्ता दिखा दिया है।

    साजिद खान के बाहर होते ही घर के लोग इमोशनल हो गए। वहीं घर में 100 दिन से ज्यादा वक्त गुजारने के बाद साजिद को भी अच्छा नहीं लगा। शो के लेटेस्ट प्रोमो को देख साजिद के फैंस जहां मायूस हैं। वहीं घर वालों के साथ साजिद भी रोते हुए अपने दोस्तों से विदा लेते हुए दिखाई दिये।

    सामने आए प्रोमो में देखा जा सकता है कि बिग बॉस गॉर्डन एरिया में साजिद के बेघर होने की बातें सभी के सामने बताते हैं। वह कहते हैं। ‘साजिद, आपने शो में आकर अपने चाहने वालों के साथ एक बार फिर जुड़ने का मुश्किल निर्णय लिया। आप इकलौते ऐसी कंटेस्टेंट हैं, जिसे घर का हर कंटेस्टेंट इज्जत देता है। हमारे पास बिग बॉस में बताने के लिए आपकी बहुत सी कहानियां हैं और आगे बिग बॉस आपके लिए एक और लाइफ स्टोरी बन जाएगा। यह आपके साथ हाउसफुल था।’

    साजिद खान बिग बॉस की घोषणा और उनकी बातें सुनने के बाद इमोशनल हो जाते हैं। वह सभी के सामने रोने लगते हैं। भरी आवाज में साजिद कहते हैं, “जिस किसी से मेरा झगड़े हुआ हाथ जोड़ के माफ़ी मांगता हूं लेकिन आप लोगों का बहुत सपोर्ट रहा है। थैंक्यू.’ वीडियो में साजिद खान को यूं रोता देख सुम्बुल तौकीर और निमृत कौर की आंखें भर जाती हैं।

  • Sad News_Taarak Mehta शो के मशहूर एक्टर ने दुनिया को कहा अलविदा…

    Sad News_Taarak Mehta शो के मशहूर एक्टर ने दुनिया को कहा अलविदा…

    मुंबई : तारक मेहता का उल्टा चश्मा के साथ साथ कई हिंदी और मराठी टीवी सीरियल से दर्शकों का मनोरंजन करने वाले अभिनेता सुनील होलकर का निधन हो गया है। वो 40 साल के थे। उनके परिवार में उनकी मां, पिता, पत्नी और दो बच्चे हैं। उन्होंने आखिरी बार नेशनल अवॉर्ड विनिंग फिल्म ‘गोष्ट एका पैठाणीची’ में काम किया था। वो नाटक, फिल्म्स और टीवी सीरियल्स तीनों माध्यमों से दर्शकों का मनोरंजन करते थे।

    सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सुनील पिछले कुछ दिनों से लिवर सोरायसिस से पीड़ित थे। उन्होंने इलाज भी शुरू कर दिया था, लेकिन शुक्रवार 13 जनवरी को उनकी मौत हो गई। तारक मेहता का उल्टा चश्मा सीरियल में उनके किरदार को दर्शक आज भी याद करते हैं।

    सुनील को अपनी मौत का एहसास हो गया था। इसलिए अपने दोस्त को उन्होंने अपना आखिरी मैसेज व्हाट्सऐप स्टेटस पर साझा करने कहा था, जहां उन्होंने लिखा था कि ‘उनकी ये लास्ट पोस्ट है। वो सभी को अलविदा करने से पहले उन्हें मिले प्यार के लिए थैंक यू कहना चाहते हैं और अगर उनसे गलती हुईं तो वो माफी मांगते हैं और उनका ये मैसेज उनका दोस्त उनकी तरफ से पोस्ट कर रहा है’।

    सुनील होलकर ने अशोक हांडे के चौरंग नाट्य संस्थान में कई सालों तक काम किया था। उन्हें विशेष रूप से एक अभिनेता और कथावाचक के रूप में जाना जाता था। उन्होंने 12 साल से ज्यादा थिएटर के जरिए रंगभूमि की सेवा की। सुनील महज 40 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए। सुनील होलकर का निधन फैंस के लिए काफी बड़ा झटका है।

  • मोतिया प्लाजा में लोहडी की पूर्व संध्या पर आयोजित हुए कई कार्यक्रम 

    मोतिया प्लाजा में लोहडी की पूर्व संध्या पर आयोजित हुए कई कार्यक्रम 

    लोहड़ी में कहा जाता हैं कि इस दिन वर्ष की सबसे लम्बी अंतिम रात होती हैं

    बददी/ सचिन बैंसल : लोहडी के अवसर पर बददी में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। मोतिया प्लाजा में व्यापारियों ने लोहडी के अवसर पर विभिन्न गीत गाए और सबके मंगल की कामना की। एन.यू.जे इंडिया के प्रदेशाध्यक्ष रणेश राणा ने अपने संबोधन में कहा कि सामान्त: त्यौहार प्रकृति में होने वाले परिवर्तन के साथ- साथ मनाये जाते हैं जैसे लोहडी में कहा जाता हैं कि इस दिन वर्ष की सबसे लम्बी अंतिम रात होती हैं । इसके अगले दिन से धीरे-धीरे दिन बढने लगता है। साथ ही इस समय किसानों के लिए भी उल्लास का समय माना जाता हैं।  खेतों में अनाज लहलहाने लगते हैं और मौस सुहाना सा लगता हैं, जिसे मिल जुलकर परिवार एवम दोस्तों के साथ मनाया जाता हैं।

    इस तरह आपसी एकता बढ़ाना भी इस त्यौहार का उद्देश्य हैं। लोहड़ी का त्यौहार कब मनाया जाता हैं। इस साल 2023 में यह त्यौहार मानाया जा रहा है।  त्यौहार भारत देश की शान हैं। हर एक प्रान्त के अपने कुछ विशेष त्यौहार हैं।  इन में से एक हैं लोहडी पंजाब प्रान्त के मुख्य त्यौहारों में से एक हैं जिन्हें पंजाबी बडे जोरो शोरो से मनाते हैं। प्रदेशाध्यक्ष राणेश राणा ने आगे कहा कि मुख्यत: यह सभी त्यौहार परिवार जनों के साथ मिल जुलकर मनाये जाते हैं, जो आपसी बैर को खत्म करते हैं। पुराणों के आधार पर इसे सती के त्याग के रूप में प्रतिवर्ष याद करके मनाया जाता हैं। घर की विवाहित बेटी को इस दिन तोहफे दिये जाते हैं और भोजन पर आमंत्रित कर उसका मान सम्मान किया जाता हैं।

    इसी खुशी में श्रृंगार का सामान सभी विवाहित महिलाओ को बाँटा जाता हैं।  लोहडी में रबी की फसले कट कर घरों में आती हैं और उसका जश्न मनाया जाता हैं। मोतिया प्लाजा की प्रभारी सपना रावत ने आगे बताया कि किसानों का जीवन इन्ही फसलो के उत्पादन पर निर्भर करता हैं और जब किसी मौसम के फसले घरों में आती हैं हर्षोल्लास से उत्सव मनाया जाता हैं। लोहडी में खासतौर पर इन दिनों गन्ने की फसल बोई जाती हैं और पुरानी फसले काटी जाती हैं।  इन दिनों मूली की फसल भी आती हैं और खेतो में सरसों भी आती हैं। यह ठण्ड की बिदाई का त्यौहार माना जाता हैं।

  • दुर्गा माता मंदिर बददी में किया हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ 

    दुर्गा माता मंदिर बददी में किया हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ 

    बददी/ सचिन बैंसल :  धार्मिक संस्थान , पर्यावरण संरक्षण गतिविधियां के जिला नालागढ़ संयोजक पंकज गुप्ता तथा उनकी टीम द्वारा दुर्गा माता मन्दिर फेस 3 बददी में श्री हनुमान चालीसा का सामुहिक पाठ किया गया । उन्होंने अपने गरिमापूर्ण सम्बोधन में श्रद्धालुओं को पर्यावरण के महत्व वाले विस्तृत जानकारी दी । उन्होंने जहां प्लास्टिक के उपयोग को जीवन के लिए खतरा बताया और पौधारोपण की आवश्यकता पर बल दिया । उन्होंने कहा कि मन्दिर में श्रद्धा रखने वाले श्रधालु पर्यावरण को शुद्ध रखने में और समाज को दिशा देने में महत्वपूर्ण रोल अदा कर सकते हैं। न तो मंदिर में कोई ऐसा सामान लाएं जिमसें प्लास्टिक हो और न ही मंदिर की कोई ऐसी सामग्री प्लास्टिक में पैक हो जो कि वितरित की जानी हो। प्लास्टिक प्रदूषण की समस्या दिन-प्रतिदिन बढ़ते ही जा रही है।

    शोधों से पता चला है कि पिछले दो दशको में प्लास्टिक का उपयोग काफी तेजी से बढ़ा है। प्लास्टिक इस्तेमाल करने में काफी आसान और किफायती भी होता है यही वजह है कि लोगो के बीच प्लास्टिक से बने उत्पाद इतने लोकप्रिय है। पंकज गुप्ता ने कहा कि जितना ज्यादा प्लास्टिक इस्तेमाल होता है, इससे उतना ज्यादे कचरा भी इकठ्ठा होता है, जिससे प्लास्टिक प्रदूषण जैसी खतरनाक समस्या उत्पन्न हो जाती है। यह जनजीवन पर संकट बढ़ाने के साथ ही कई तरह के बीमारीयो को भी जन्म देता है।  चाहे जितना भी प्रयास कर ले परन्तु प्लास्टिक उत्पादो के उपयोग को पूर्ण रुप से बंद नही कर सकते पर हम चाहे तो निश्चित रुप से इसके उपयोग को कम जरुर कर सकते है। प्लास्टिक से बने कई उत्पाद जैसे कि प्लास्टिक बैग, डिब्बे, ग्लास, बोतल, आदि की जगह हम आसनी से पर्यावरण के अनुकूल अन्य उत्पादो जैसे कि कपड़े, पेपर बैग, स्टील से बने बर्तनो और अन्य चीजो का उपयोग कर सकते है।

    प्लास्टिक प्रदूषण को नियंत्रित करना मात्र सरकार की जिम्मेदारी नही है और वास्तव में अकेले सरकार इस विषय में कुछ कर भी नही सकती है। एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते यह हमारा कर्तव्य है कि प्लास्टिक प्रदूषण को कम करने में हम भी अपना महत्वपूर्ण योगदान दे। समाज द्वारा द्वारा प्लास्टिक के बढ़ते उपयोग को रोककर ही इस भयावह समस्या पर काबू पाया जा सकता है। हममे से हर एक व्यक्ति को इस समस्या के निवारण के लिये आगे आना होगा। और इसे रोकने में अपना बहूमुल्य योगदान देना होगा। पंकज गुप्ता व हरिओम योगा सोसाईटी के चेयरमैन डा. श्रीकांत शर्मा ने मन्दिर के  पुजारी से आग्रह किया कि समाज को तैयार करें कि वे कम से कम  हर मंगलवार को श्री हनुमान चालीसा का सामुहिक पाठ मन्दिर में अवश्य करें ।

  • मान सिंह कुंडल्स बने व्यापार मंडल बददी के प्रधान, सुशील कौशल महासचिव

    मान सिंह कुंडल्स बने व्यापार मंडल बददी के प्रधान, सुशील कौशल महासचिव

    राजेश जिंदल मुख्य संरक्षक, पंकज भंडारी व भजन कुंडल्स संरक्षक नियुक्त

    बददी/ सचिन बैंसल : बद्दी व्यापार मंडल का चुनाव प्रदेश कांग्रेस कोषाध्यक्ष मदन लाल चौधरी व पार्षद सुरजीत चौधरी की अध्यक्षता में सर्वसम्मती से संपन्न हुआ। जिसमें बद्दी व्यापार मंडल के प्रधान की जिम्मेदारी मान सिंह कुंडल्स को सौंपी गई। जबकि राजेश जिंदल को मुख्य संरक्षक, पंकज भंडारी व भजन कुंडल्स को संरक्षक, दिनेश सराजमाजरा, कपिल अग्रवाल, सतीश कौशल व बेअंत सिंह को उपाध्यक्ष, राजेश अग्रवाल व गुरप्रीत सिंह धुन्ना को संगठन मंत्री व सुशील कौशल शीलू को महासचिव चुना गया। वहीं यशपाल गर्ग, चंद्र तायल बॉवी, केवल कृष्ण, सुरेंद्र कौशल व सन्नी गर्ग को सह-सचिव, सुभाष गर्ग को कोषाध्यक्ष व माम चंद गर्ग को सह कोषाध्यक्ष चुना गया। वहीं भीम सिंह व संजू गुरूमाजरा को सलाहकार, ओम शर्मा व अंकुश कौशल को मीडिया प्रभारी व सचिन बैंसल को आईटी सैल की कमान सौंपी गई।

    व्यापार मंडल बद्दी के नवनियुक्त अध्यक्ष मान सिंह कुंडल्स ने दून विधायक एंव सीपीसी राम कुमार चौधरी, मदन लाल चौधरी, पार्षद सुरजीत चौधरी समेत व्यापार मंडल की समस्त कार्यकारिणी व व्यापारियों का जिम्मेदारी के लिए आभार जताया। व्यापार मंडल के प्रधान मान सिंह कुंडल्स ने कहा कि व्यापारियों को पेश आ रही समस्याओं को मिलजुलकर हल किया जाएगा। व्यापारियों ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है उसे वह पूरी ईमानदारी व कर्तव्यनिष्ठा से निभाएंगे। व्यापार मंडल के मुख्य संरक्षक राजेश जिंदल व संरक्षक पंकज भंडारी ने कहा कि व्यापार मंडल की पहली बैठक में अहम समस्याओं पर विचार कर उन्हें हल करने का प्रयास किया जाएगा।

    इस मौके पर व्यापार मंडल के उत्थान के लिए व्यापारी भाईयों ने 51 हजार, 21 हजार का सहयोग राशि भी प्रदान की। इस मौके पर मुख्यातिथि मदन लाल चौधरी, पार्षद सुरजीत चौधरी, अजितेश चौधरी, बंत सिंह, संजीव कुमार कुंडल्स, राजेश मित्तल, जसवीर सिंह, श्याम, राम निवास, मनोज सिंगला, राजेश अग्रवाल, राहुल बंसल, विनोद गोयल, यशपाल गर्ग, रिषी पाल, राकेश, सोनी कौशल, आजाद गुप्ता, मुकेश गर्ग, विनोद, विकास, रवि, अजमेर सिंह, भाग सिंह, शिव कुमार, रमन कौशल, अमन बंसल, जॉनी, बग्गा, सोनू, संजय शर्मा, यश्पाल लवाणा, कुलबंत चौधरी, हरप्रीत सिंह, कुलदीप धुन्ना, सोनू, बलवीर सैणी, आकाश धुन्ना, जसविंद्र धुन्ना, सतपाल, मनीष, अंकित बंसल समेत भारी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।

  • Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah में बाघा को आधा पागल करने के बाद वापिस आ रही है बावरी

    Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah में बाघा को आधा पागल करने के बाद वापिस आ रही है बावरी

    मुंहई: सीरियल Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah में बाघा को आधा पागल कर देने के बाद आख़िरकार बाघा को अपनी बावरी नए रूप में मिलने जा रही है। असित कुमार मोदी ने हमेशा कहा है कि दर्शक ही मेरे बॉस है । अपने इस अलिखित नियम के अनुरुप वह बावरी के तोर पर नवीना वाडेकर को तारक मेहता का उल्टा चश्मा  में लाने का दावा कर रहे हैं ।  

    अपनी इस नई बावरी के बारे में बताते हुए इस शो के निर्माता और क्रिएटर असित कुमार मोदी  ने कहा, “मैं इस किरदार के लिए किसी नए और भोले भाले चेहरे वाली क्लाकारा को लाना चाहता था । हम भाग्यशाली हैं कि हमे वैसी ही बावरी मिल गई। वह शो के प्रति पूरी तरह से समर्पित व प्रतिबद्ध है। हमारा शो दर्शकों का प्रिय शो है और हमे उनकी आशाओं और अपेक्षाओं को पूरा करना है। मुझे पूरा विश्वास है कि वे अपनी बावरी नवीना वाडेकर को अपना पूरा स्नेह और सहयोग देंगे। वह अपने इस किरदार के लिए  बहुत उत्साहित है और Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah  शो की गरिमा को अच्छी तरह समझती है। इस किरदार के लिए टेलेंट का ऑडिशन कर और फिर इनका चीन किया। मैं अपने दर्शकों से विनती करता हूं कि वे अपनी बावरी को ढेर सारा स्नेह और आशीर्वाद दें।”

    Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah के चलते हुए ट्रैक में बावरी अपने शहर से वापिस लौट आई है और वह बाघा से बागीचे में मिलने के लिए कहती है।  पर बाद में बावरी उसको संदेश भेज देती है कि वह इस रिश्ते को तोड़ना चाहती है। तब से ना केवल बाघा और नट्टू काका बल्कि पूरी गोकुलधाम सोसायटी चिंतित है। सभी बावरी के इस व्यवहार का कारण जानना चाहते हैं। अब सभी को अपने अपने प्रश्नों का उत्तर मिलेगा। 

    इंतजार करिए। नीला टेलीफिल्म ऐसे बहुत सारे सरप्राइज़ अपने दर्शकों के लिए जल्दी लाने वाले हैं। तारक मेहता का उल्टा चश्मा सबसे लंबे समय तक चलने वाले सिटकॉम में से एक है जो पहले 2008 में प्रसारित हुआ था और अब 3600 से अधिक एपिसोड के साथ अपने 15 वें वर्ष में है। अपने प्रमुख शो के अलावा, नीला फिल्म प्रोडक्शंस प्राइवेट लिमिटेड इस शो को यूट्यूब पर मराठी में  ‘गुकुलधामची दुनियादारी’ और तेलुगू में ‘तारक मामा अयो रामा’ को स्ट्रीम करता है।

  • फैन ने पूछा SRK से पहली गर्लफ्रेंड का नाम, मिला ये जवाब

    फैन ने पूछा SRK से पहली गर्लफ्रेंड का नाम, मिला ये जवाब

    मुंबई: शाहरुख खान अपने बिजी शेड्यूल के बीच फैंस से बात करने का समय निकाल लेते हैं। शाहरुख  ने ट्विटर पर ‘आस्क मी एनीथिंग’ सेशन रखा था। इस दौरान फैंस ने कई तरह के सवाल पूछे। इनमें से कई सवालों के जवाब मिले तो फैंस को मिले लेकिन कई के नहीं भी मिले। इसी दौरान शाहरुख के फैन ने उनकी पहली गर्लफ्रेंड का नाम पूछा लिया, जिसका जवाब देकर एक्टर ने फैंस का दिल जीत लिया। ये सवाल-जवाब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

    गुरुवार शाम के शाहरुख खान ने ट्विटर पर सेशन शुरू करते हुए लिखा ’10 मिनट #AskSRK, फिर बच्चों के साथ पिट्ठू (लागोरी) खेलने जाना है। ये पढ़ते ही शाहरुख खान के फैंस ने सवालों की झड़ी लगा दी। इसके दोरान उनसे कई सवाल पूछे गए, इसी दौरान शाहरुख के एक फैन ने सवाल पूछा कि आपकी पहली गर्लफ्रेंड कौन थी ?, शाहरुख खान ने बड़ी ही संजीदगी से अपनी वाइफ गौरी खान का नाम लेकर फैंस को खुश कर दिया।

    शाहरुख के इस जवाब पर फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। कई ने तो शाहरुख-गौरी की फोटो शेयर करते हुए जवाब पर खुशी जताई है। शाहरुख खान से इसके अलावा भी कई सवाल पूछे गए। आखिर में ‘पठान’ देखने की अपील करते हुए लागोरी के लिए चले गए। शाहरुख खान और गौरी की लव स्टोरी की कहानी काफी दिलचस्प है। शाहरुख कई बार अपने इंटरव्यू में बता चुके हैं कि कैसे दिल्ली से लेकर मुंबई तक उनका प्यार गौरी उनके साथ रहीं। 

  • संसदीय सचिव राम कुमार ने किया 1.14 करोड़ रुपये की पेयजल योजना का भूमि पूजन

    संसदीय सचिव राम कुमार ने किया 1.14 करोड़ रुपये की पेयजल योजना का भूमि पूजन

    पेयजल योजना से होगा 5000 लोगो को लाभ

    बददी/ सचिन बैंसल : मुख्य संसदीय सचिव राम कुमार ने वीरवार को दून विधानसभा क्षेत्र के धखडू माजरा में 1.14 करोड़ रूपये की लागत से निर्मित होने वाली पेयजल योजना का भूमि पूजन किया। उन्होंने कहा कि इस पेयजल योजना के निर्माण से लगभग पांच हजार से अधिक लोग लाभान्वित होंगे।इससे पहले मुख्य संसदीय सचिव राम कुमार ने राजकीय महाविद्यालय बरोटीवाला के नवनिर्मित भवन का निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को इस संदर्भ में दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि इस कॉलेज का उद्घाटन मुख्यमंत्री द्वारा फरवरी माह में किया जाएगा।उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा विधानसभा चुनाव-2022 में दी गई सभी गारंटियों को राज्य सरकार चरणबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करेगी।उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार एक लाख युवाओं को रोजगार देने के लिए वचनबद्ध है और इस कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किया जाएगा।

    इस मौके पर मुख्य संसदीय सचिव राम कुमार ने धखडू माजरा के लोगों की समस्याएं भी सुनी और इस पर सहाभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया।इस अवसर पर उप कोषाध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस कमेटी चौधरी मदनलाल, बीबीएन इंटक अध्यक्ष संजीव कुमार, उपाध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी प्रदीप कुमार, दून ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष कुलतार ठाकुर, पार्षद तरसेम लाल चौधरी, सुरजीत चैधरी, मोहन लाल अजमेर कौर, पूर्व बीडीसी सदस्य महेन्द्र सिंह राणा सहित जल शक्ति विभाग के अधिशाषी अभियंता राहुल मौजूद थे।

  • स्वामी विवेकानंद को पढऩे की नहीं धारण करने की आवश्यकता – जम्बाल

    स्वामी विवेकानंद को पढऩे की नहीं धारण करने की आवश्यकता – जम्बाल

    प्रथम लक्ष्मी बाई , दूसरा स्थान अहिल्याबाई तीसरा स्थान मीराबाई सदन को मिला

    बददी/ सचिन बैंसल : स्वामी विवेकानंद के जीवन चरित्र को केवल अध्ययन करने की ही नहीं अपितु धारण करने की आवश्यकता  है। यह बात हिमालया जनकल्याण समिति के मार्गदर्शक कुलवीर जमवाल ने सरस्वती विद्या मंदिर गुल्लरवाला में छात्रों को संबोधित करते हुए कही। वह विवेकानंद जयंती की पूर्व संध्या पर छात्रों से संवाद कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होने गत दिनों वन विहार कार्यक्रम में प्रथम रहे लक्ष्मी बाई सदन, दूसरे स्थान पर आए अहिल्याबाई सदन व तीसरा स्थान मीराबाई सदन को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

    विवेकानंद जयंती पर बोलते हुए कुलवीर जमवाल ने बताया कि आध्यात्मिक महापुरुष स्वामी विवेकानंद का जन्म 12 जनवरी 1863 को कोलकाता के एक प्रभावशाली परिवार में हुआ। उनका असली नाम नरेंद्र नाथ था। 25 साल की उम्र में संन्यास लेने के बाद उनका नाम विवेकानंद पड़ा। रामकृष्ण परमहंस के प्रिय शिष्य विवेकानंद बहुत अच्छे वक्ता थे। वह परम गुरु-भक्त, दूसरों की सेवा करनेवाले और गरीबों के लिए आवाज उठानेवाले थे। विवेकानंद ने 1893 में अमेरिका के शिकागो में विश्व धर्म महासम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व किया। वहां उन्होंने इतना अच्छा भाषण दिया कि अमेरिका में लोग भारतीय संस्कृति के कायल हो गए। मीडिया ने उन्हें  साइक्लॉनिक हिंदू नाम दिया। बाद में विवेकानंद ने अपने गुरु के नाम पर रामकृष्ण मिशन की स्थापना की। 4 जुलाई 1902 को उनका देहांत हो गया।

    कुलवीर जमवाल ने आगे बताया कि विवेकानंद जी का कथन था कि दूसरों की मदद के भरोसे मत रहो। हमें अपनी मदद खुद करनी है। दूसरों की मदद पर भरोसा करना बेकार है। तमाम तरह की शक्तियां हमारे अंदर छिपी हुई हैं। अगर हम अपने हाथ आंखों पर रख लें तो हमें सब तरफ अंधेरा ही नजर आएगा। अगर हाथ हटा लें तो हमें रोशनी दिखाई देने लगेगी। हालांकि यह रोशनी पहले भी थी, बस हमारे देखने की देर थी। कमजोरी का इलाज कमजोरी के लिए रोना या उसकी फिक्र करना नहीं है। हमें अपनी शक्ति और क्षमता पर विचार करना चाहिए। हमारे अंदर अनंत संभावनाएं हैं। वीरता से आगे बढ़ो। एक दिन में सफलता की कोशिश न करो। अपने आदर्श पर डटे रहो। स्वार्थ और ईष्र्या से बचो और उठो, जागो और तब तक रुको नहीं, जब तक मंजिल हासिल न हो जाए। कामयाबी न मिले तो फिक्र मत करो। हिम्मत मत हारो।

    कोशिश जारी रखो। नाकामियों से सबक लेकर संघर्ष करते रहो।  भाग्य बहादुर और कर्मठ लोगों का ही साथ निभाता है। पीछे मुडक़र मत देखो। अपार शक्ति, अपरिमित उत्साह, अदम्य साहस और असीम धैर्य की जरूरत है, तभी काम पूरे हो पाएंगे।  बिना डरे सच को लोगों के सामने रखो। इसकी परवाह मत करो कि किसी को उससे कष्ट होता है या नहीं। उन्होने आगे बताया कि भलाई का रास्ता ऊबड़-खाबड़ और मुश्किलों भरा है। इस पर चलनेवालों को नाकामी से घबराना नहीं चाहिए। हजारों ठोकरें खाकर भी हमें अपने चरित्र को मजबूत बनाना चाहिए। भूख के आगे धर्म की बात बेकार है। पहले रोटी और फिर धर्म। जब बेचारे गरीब भूखों मर रहे हैं, तब हम उनमें बेकार ही धर्म को ठूंसते हैं। किसी भी धर्म से भूख की आग शांत नहीं हो सकती। तुम चाहे लाखों सिद्धांतों की बात करो, करोड़ों संप्रदाय खड़े कर लो, लेकिन जब तक तुम्हारे पास संवेदनशील हृदय नहीं है, तब तक तुम्हारी धर्म-चर्चा फिजूल है।

  • हरिओम ठाकुर को सौंपी अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद बददी की कमान

    हरिओम ठाकुर को सौंपी अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद बददी की कमान

    राष्ट्रीय बजंगर दल अध्यक्ष ने बददी में की घोषणा

    हिंदू समाज की एकता अंखडता के लिए करुंगा कार्य:हरिओम

    बददी/ सचिन बैंसल: अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद की प्रांत स्तर की भटौली कलंा में हुई बैठक में कई नए दायित्वों की घोषणा की गई। इसमें बददी के युवा उद्यमी एवं सामाजिक कार्यकर्ता हरिओम सिंह ठाकुर को शहरी अध्यक्ष की कमान सौंपी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के राष्ट्रीय बजरंग दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और महिला विंग ओजस्विनी की नेशनल प्रैजीडेंट रजनी ठुकराल ने की। ठुकराल ने बताया कि इस बैठक में संगठन को गति देेने और विस्तार करने के लिए कई नई नियुक्तियां की गई।

    इस दौरान हरिओम ठाकुर को बददी तहसील का राष्ट्रीय बजरंग दल का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इसके अलावा रामजी तिवारी को जिलाध्यक्ष सोलन, अजय भाई उपाध्यक्ष सोलन, रंजीत भारतीय उपाध्यक्ष सोलन, कमलेश मेवाड को राष्ट्रीय मजदूर परिषद उपाध्यक्ष प्रदेश, उज्जवल सिंह उपाध्यक्ष बददी तहसील, संजीव कुमार तहसील बददी महामंत्री, नंदलाल जिला उपाध्यक्ष सोलन अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद व अजय दूबे को नालागढ़ तहसील महामंत्री नियुक्त किया गया। इस अवसर पर रामजी दास सहित कई वरिष्ठ कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।