Category: Entertainment

  • Oscar 2023 में भारत की धूम, ‘नाटू नाटू’ और ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ ने रचा इतिहास, देखें वीडियो

    Oscar 2023 में भारत की धूम, ‘नाटू नाटू’ और ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ ने रचा इतिहास, देखें वीडियो

    ऑस्कर 2023 में भारत के नाम दो ऑस्कर अवार्ड आए है. कहा जा सकता है कि भारत के लिए आज एक ऐतिहासिक दिन है. ‘आरआरआर’ और ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ दोनों ने 95वें वार्षिक अकादमी पुरस्कार जीते है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई लोगों ने इसे लेकर फिल्म से जुड़ी टीमों को बधाई दी है.

    साल 2022 में रिलीज हुई फिल्म आरआरआर लगातार कामयाबी हासिल कर रही है. फिल्म के गाने ‘नाटू नाटू’ को भी लोगों ने काफी पसंद किया. गोल्डन ग्लोब अवॉर्डस 2023 में SS राजामौली की फिल्मे RRR के ‘नाटू-नाट’ को गोल्डन ग्लोब अवार्ड में बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग से सम्मानित सम्मानित किया जा चुका गया है. अब यह सॉन्ग ऑस्कर भी जीत चुका है. साथ ही गुनीत मोंगा की ‘द एलिफेंट व्हिस्परस’ ने बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म की केटेगरी में ऑस्कर जीता है. फिल्म की कहानी एक परिवार के इर्द- गिर्द घूमती है. इन अवार्ड्स को जीतने के बाद भारत में जश्न का माहौल है.

    PM मोदी ने नाट नाटू को गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड मिलेने पर बधाई दी. उन्होंने टवीट करके कहा कि ‘नाटू नाटू’ की लोकप्रियता वैश्विक है. यह एक ऐसा गाना होगा जिसे आने वाले सालों तक याद रखा जाएगा. @mmkeeravaani, @boselyricist और इस सम्मान के लिए पूरी टीम को बधाई हो. वहीं पीएम मोदी ने ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ को भी ऑस्कर मिलने पर बधाई दी. उन्होंने लिखा ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ की परी टीम को इस सम्मान के लिए बधाई. इसके साथ ही कार्तिकी गोसाल्विस और गुनीत मोंगा को बधाई. आपका काम आश्चर्यजनक रूप से विकास और प्रकृति के साथ सद्भाव में रहने के महत्व पर प्रकाश डालता है.

  • बददी में आयान सिनेमा का हुआ ओपन

    बददी में आयान सिनेमा का हुआ ओपन

    बंद पड़े थियेटर का तीन साल बाद फिर हुआ शुभारंभ

    पंजाबी सिंगर डीजे ने किया गीत से किया शुभारंभ

    बददी/ सचिन बैंसल : औद्योगिक नगर बददी में आयान सिनेमा का शुभारंभ आज होमलैंड सिटीमाल में हुआ जिसका आगाज पंजाबी सिंगर डीजे फलो ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर होमलैंड सिटी माल के निदेशक अशोक कुमार गोयल    व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सह कोषाध्यक्ष मदन लाल चौधरी ने शिरकत की। कार्यक्रम के आयोजक अशोक कुमार गोयल ने बताया कि यह सिनेमा कोविड के कारण बंद हो गया था लेेकिन अब इसको मुंबई दिल्ली की तर्ज पर पूरी तरक रेनोवेट करके पुन: चालू किया गया है। अब लोगों को हर प्रकार की सुविधाएं यहां मिलेंगी।

    दो स्क्रीन पर रोजाना नौ से दस शो चला करेंगे। बददी में यह स्थान लोगों के मनोरंजन का एकमात्र स्थान है और एक सिनेमा की कमी पूरे बददी वासियों को खल रही है। इस बार नए चैनल पार्टनर के तहत होमलैंड सिटी माल ने आयान सिनेमा के साथ अनुबंध किया है। सह कोषाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी मदन लाल चौधरी ने कहा कि यह हमारे शहर के लिए एक खुशी की बात है कि अब लोगों को चंडीगढ पंचकूला मोहाली नहीं जाना पडेगा और समस्त मनोरंजन की व्यवस्था यहीं पर हो जाएगी। इस अवसर पर गुरपाल लुबाणा, गौतम सिंह, हरीश लुबाणा, गिरधारी लाल कश्यप, रोड सेफटी कलब के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

  • Shahrukh Khan की जवान में ‘संजू बाबा’ की हुई एंट्री, पहली बार एक साथ आएंगे नज़र 

    Shahrukh Khan की जवान में ‘संजू बाबा’ की हुई एंट्री, पहली बार एक साथ आएंगे नज़र 

    मुंबई : बॉलीवुड के ‘किंग खान’ माने जाने  वाले शाहरुख खान की ‘पठान’ इस साल की ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हुई है। ‘पठान’ का भूत लोगों के सिर से अभी तक उतरा नहीं  है। इस फिल्म को लोगों ने देखा ही नहीं, बल्कि एक त्योहार के रुप मे मनाया है। इस फिल्म को केवल भारत में ही नहीं ,बल्कि दुनियाभर में खूब सराहा गया है। शाहरुख ‘पठान’ के बाद अपनी अपकमिंग फिल्म ‘जवान’ को लेकर इन दिनों सुर्खियों में हैं। फिल्म को लेकर अपडेट सामने आते रहते है। वहीं एक और बड़ी आपडेट सामने आई है जिसके मुताबिक ‘जवान’ में बॉलीवुड के ‘संज्जू बाबा’ यानी संजय दत्त भी नजर आने वाले हैं। 

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दिग्गज एक्टर संजय दत्त इस फिल्म में नजर आएंगे। दरअसल काफी समय से इस बात को लेकर दुविधा थी कि क्या जवान में संजय की एंट्री होगी, मगर अब इस बात की पुष्टि हो गई है। सुत्रों के मुताबिक, शाहरुख खान की इस फिल्म में  संजय दत्त का गेस्ट अपीयरेंस होगा। फिल्म की कास्टिंग में साउथ और बॉलीवुड स्टार्स का जबरदस्त कॉम्बिनेशन देखने को मिलेगा। इस फिल्म मे उनका कैमियो होगा, लेकिन एक्टर की यह छोटी सी अपीयरेंस से ही फिल्म पर काफी असर  

    शाहरुख की फिल्म ‘जवान’ की बात करें तो इसमें संजय और शाहरुख के अलावा, विजय सेतुपति, नयनतारा, सान्या मल्होत्रा और दीपिका पादुकोण जैसी दमदार एक्ट्रेस नजर आएंगी। बता दें कि यह फिल्म 2 जून को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। इस फिल्म का निर्देशन साउथ के जाने माने डायरेक्टर एटली कर रहे हैं।

  • बॉलीवुड एक्ट्रेस Madhuri Dixit के घर छाया मातम…

    बॉलीवुड एक्ट्रेस Madhuri Dixit के घर छाया मातम…

    मुंबई : बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। आज यानी 12 मार्च की सुबह 8.40 बजे उनकी मां स्नेहलता देशमुख का निधन हो गया है। इस बात की जानकारी माधुरी दीक्षिक के पारिवारिक सहयोगी रिक्कू राकेश नाथ ने दी। उन्होंने बताया कि स्नेहलता दीक्षित का घर पर ही स्वाभावित तरीके से निधन हुआ है।

    वहीं माधुरी दीक्षित ने भी इस बारे में दुखद समाचार साझा किया है। उन्होंने लिखा, ‘हमारी प्यारी प्यारी आई स्नेहलता दीक्षित आज सुबह अपने प्रियजनों के बीच से चली गईं। उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर 3 बजे डॉ ई मूसा रोड, जीजामाता नगर, वर्ली मुंबई स्थित वैकुंठ धाम में होगा’।

  • Lakme Fashion Week 2023: अन्नू पाटिल के ब्राइडल कलेक्शन की शो स्टॉपर बनी Tara Sutaria, देखें दिलकश कैटवॉक

    Lakme Fashion Week 2023: अन्नू पाटिल के ब्राइडल कलेक्शन की शो स्टॉपर बनी Tara Sutaria, देखें दिलकश कैटवॉक

    Lakme Fashion Week 2023: अन्नू पाटिल के ब्राइडल कलेक्शन की शो स्टॉपर बनी Tara Sutaria, देखें दिलकश कैटवॉक

    लैक्मे फैशन वीक के दौरान अन्नू क्रिएशन से अन्नू पाटिल ने अपना ब्राइडल कलेक्शन पेश किया है। वन इनफिनिट ने एफडीसीआई के साथ मिलकर बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री तारा सुतारिया को अपना शो स्टॉपर बनाया, अन्नु क्रिएशन के ब्राइडल ड्रेस में रैंप पर दुल्हन बनकर उतरी तारा सुतारिया बेहद खूबसूरत नज़र आईं। यहाँ तक कि उनका द्वारा की गई दिलकश रैंपवॉक भी लोगों को खूब पसंद आई. तारा सुतारिया ने बड़े ही खूबसूरत अंदाज़ में अन्नू क्रिएशन्स के पूरे ब्राइडल कलेक्शन को शो में पेश किया. 

    ऐसा माना जा रहा है कि आने वाले समय में इस कलेक्शन के ब्राइडल लंहगे मार्केट में काफी ट्रेंड कर सकते हैं क्योंकि  इस कलेक्शन में जिन रंगों का इस्तेमाल किया गया है वो दुल्हन बनने वाली हर लड़की को भाते हैं. इस कलेक्शन में पेस्टल कलर भी ब्राइडल वियर बनाने के लिए इस्तेमाल किए गए हैं। तारा सुतारिया ने पेस्टल पर्पल कलर का लंहगा पहन कर और प्यारा से ब्राइडल मेकअप के साथ कैटवॉक की । इन सब पर तारा की ब्राइडल जूलरी ने तारा का पूरा लुक सुंदर और बेहद शानदार बना दिया था।

  • ग्लेनमार्क फार्मा ने रेहड़ी फड़ी वालों को बांटे कागज के लिफाफे

    ग्लेनमार्क फार्मा ने रेहड़ी फड़ी वालों को बांटे कागज के लिफाफे

    जॉय ऑफ गिविंग फेस्टिवल के तहत सीएसआर के माध्यम से की एक्टिविटी
     रेहड़ी फड़ी वालों को बांटे कुल 30000 लिफाफे 
    बददी/सचिन बैंसल: बद्दी के किशनपुरा स्थित ग्लेनमार्क फार्मा कंपनी ने पर्यावरण को सुंदर बनाए रखने के लिए जॉय ऑफ गिविंग फेस्टिवल के तहत हर साल की तरह इस साल भी सीएसआर के तहत काफी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया ।जिसमें उन्होंने रेहड़ी फड़ी वाले लोगों को 30,000 कागज के लिफाफे बांटे। उनका उद्देश्य था कि पॉलिथीन के बढ़ते उपयोग से होने वाले दुष्प्रभाव से लोगों को अवगत करवाया जा सके। इस मुहिम में ग्लेनमार्क फार्मा के लगभग दो दर्जन कर्मचारी बाजार में उतरे और रेहड़ी फड़ी वाले लोगों को लिफाफे बांटे।
    एच आर हेड सुनील ने बताया कि प्लास्टिक के लिफाफे के प्रयोग से  सफाई की व्यवस्था व पर्यावरण को भी नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा कि उन्होंने बाजार में लगभग 30,000 कागज के लिफाफे बांटे हैं और लोगों को व रेहड़ी फड़ी वालों को कागज के लिफाफे इस्तेमाल करने का संदेश दिया है ।जिससे कि पर्यावरण साफ-सुथरा रह सके।इस मौके पर 
    अकाउंट मैनेजर सुरेंद्र कपूर ,दिनेश शर्मा एचआर बीआर शर्मा, एचआर मैनेजर सुरेंद्र शर्मा, अजय राणा, शिल्पा व बलजिंदर सिंह व उनकी पूरी टीम मौजूद रही।
  • पंजाबः लुधियाना में होंगे अंताक्षरी-3 के ऑडिशन

    पंजाबः लुधियाना में होंगे अंताक्षरी-3 के ऑडिशन

    लुधियानाः संगीत ड्रामा और मनोरंजन प्रेमियों के लिए एक खास खबर सामने आई है। हाल ही में अंताक्षरी 3 नामक शो की टीम 12 मार्च को लुधियाना में ग्रीन लैंड सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल जालंधर बाईपास, जीटी रोड, लुधियाना में सुबह 9 बजे से ऑडिशन आयोजित करने जा रही है।

    यह सीज़न और भी मनोरंजक होने जा रहा है क्योंकि यह आपके वीकेंड में और अधिक कुरकुरापन जोड़ने के लिए मज़ेदार गेम राउंड पेश करने जा रहा है। जैसा कि पूरे परिवार को टीम बनाने और भाग लेने का मौका मिल सकता है, आपके मनोरंजन का स्तर पिछले सीज़न की तुलना में बहुत अधिक होगा। पिछले दो सीज़न में, प्रति टीम में दो सदस्य थे जो भाई-बहन, सास-बहू और कई अन्य अलग-अलग जोड़ियों के रूप में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए आए थे। इसके अलावा, अंताक्षरी 3 के मेज़बान बब्बल राय और मिशा सरोवाल शामिल होंगे और अपनी जुगलबंदी से शो की शुरुआत करेंगे।

    इस सीज़न में पूरा परिवार टीम बनकर हिस्सा ले सकता है, इसलिए प्रत्येक परिवार से कम से कम तीन सदस्यों को ऑडिशन के लिए उपस्थित होना होगा। अपने परिवार के साथ मंच पर अब तक के सबसे महान संगीतमय खेल को खेलने का अवसर न गवाएँ।

  • कलर्स इंडिया कंपनी ने मनाई होली

    कलर्स इंडिया कंपनी ने मनाई होली

    कंपनी के जीएम ने तीन सौ कामगारों के साथ खेली होली
    बददी/सचिन बैंसल: लोदीमाजरा स्थित कलर्स इंडिया कंपनी में कंपनी प्रबंधकों ने कामगारों और स्टाफ के साथ जम कर होली खेली। कंपनी की ओर से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली पर्व की पूर्व संध्या पर कार्यक्रम रखा था। डीजे की धूनों पर कामगार थिरकते रहे और एक दूसरे के रंग लगाया। कंपनी के जीएम राधा गोविंद मंत्री और एचआर हैड प्रेम लता ठाकुर की देखरेख में यह कार्यक्रम हुआ। दोनों अधिकारियों ने कामगारों और स्टाफ के कर्मचारियों के साथ जम कर रंग लगाया  गया। राधा गोबिंद मंत्री ने बताया कि वह हर वर्ष अपनी कंपनी में इसी तरह से होली मनाते है। कंपनी के तीन सौ लोगों ने एक साथ होली का पर्व मनाया उसके बाद सभी के लिए खाने पीने की भी व्यवस्था कंपनी की ओर से की गई थी।
  • अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की बैठक नालागढ़ में हुई संपन्न 

    अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की बैठक नालागढ़ में हुई संपन्न 

    साल भर की योजनाओं के बारे में दी विस्तृत जानकारी

    नालागढ़/सचिन बैंसल : अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ हिमाचल प्रदेश की जिला नालागढ़ की बैठक संघ कार्यालय नालागढ़ में संपन्न हुई ।बैठक आरंभ विधिवत दीप प्रज्वलित व सरस्वती वंदना से हुआ ।बैठक की अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष नरेंद्र कपिला ने की। नरेंद्र कपिला ने संगठन की साल भर की योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

    उन्होंने बताया कि जिले में महिला संघ की बैठक 19 मार्च को जिले के सभी खंडों को सक्रिय करने के लिए 26 मार्च को खंड बैठकर करने व 22 मार्च को नववर्ष प्रतिपदा अफसर अपने अपने विद्यालय में मनाने का आग्रह किया है ।उन्होंने कहा इस वर्ष हिमाचल प्राथमिक 15 अप्रैल से 15 मई तक सदस्यता अभियान भी चलाया जाएगा। जिसमें 3 4 मई को विशेष अभियान रहेगा। इस  बैठक में जिला अध्यक्ष पवन कुमार ,  जिला महामंत्री  दीपक शर्मा,  जिला संगठन मंत्री  अशोक शर्मा,कोषाध्यक्ष डॉ. प्रेम शर्मा, जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र व जिला कार्यकारिणी सदस्य  श्याम लाल कौशल जी उपस्थित रहे l

  • नगर परिषद बद्दी के सौरव सिंह को चितकारा यूनिवर्सिटी ने पर्यावरण संरक्षक पुरस्कार से नवाजा

    नगर परिषद बद्दी के सौरव सिंह को चितकारा यूनिवर्सिटी ने पर्यावरण संरक्षक पुरस्कार से नवाजा

    बद्दी को साफ सुथरा बनाये रखने में अहम योगदान के लिए सौरव सिंह को पर्यावरण रक्षक पुरस्कार 

    बददी/सचिन बैंसल : पिछले 15 वर्षों से प्रदेश के सबसे बड़े औधोगिक क्षेत्र व नगर परिषद बद्दी को अथक प्रयासों से साफ सुथरा रखने में अहम भूमिका निभाने वाले सौरव सिंह को चितकारा यूनिवर्सिटी ने पर्यावरण रक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया। टारगेट ग्रीन प्लानेट एनजीओ के संचालक सौरव सिंह अपनी टीम के साथ पिछले 15 सालों से बद्दी के कचरे का वैधानिक ढंग से निष्पादन कर क्लीन बद्दी ग्रीन बद्दी के नारे को धरातल पर चरितार्थ कर रहे हैं। 

    अटल शिक्षा कुंज कालूझींडा स्थित चितकारा यूनिवर्सिटी के एनएसएस शिविर में बतौर मुख्यातिथि टारगेट ग्रीन प्लानेट एनजीओ के संचालक सौरव सिंह ने शिरकत की। सौरव सिंह ने चितकारा यूनिवर्सिटी के स्वंयसेवकों को संबोधित करते हुए कहा के पर्यावरण की रक्षा और अपने क्षेत्र को साफ सुथरा रखना हम सब का कर्म नहीं बल्कि धर्म है। जैसे हम अपने घर की गंदगी को साफ करते हैं वैसे ही अपने क्षेत्र को साफ सुथरा रखना भी हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा के लोग अपने घर के कचरे को तो साफ कर लेते हैं लेकिन उसी कचरे को उठाकर बाहर खुली जगह में जाकर फेंक देते हैं। सौरव सिंह ने कहा के हमेशा कचरे को चिन्हित स्थानों व डस्टबिन में फेंके। घर से गीले और सूखे कचरे को हमेशा अलग अलग करके निकालें और सफाई कर्मचारियों का हमेशा सहयोग करें। कई बार देखा गया है के लोग शहर को साफ सुथरा रखने वाले सफाई कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार करते हैं जो के गलत है। सफाई कर्मचारी भी इंसान है जो अपने काम को ईमानदारी से करते हुए कूड़े कचरे को उठाकर सही ढंग से निष्पादन स्थान तक पहुंचाते हैं। 

    सौरव सिंह ने बच्चों को जनसेवा व पर्यावरण के प्रति ज़िम्मेदारी के प्रोत्साहित करते हुए यूथ एक्सप्रेस कहकर संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों को पुरस्कार भी वितरित किये। चितकारा यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर अशोक ठाकुर ने बताया के 7 दिवसीय एनएसएस शिविर के दौरान बच्चों ने आसपास के क्षेत्र व यूनिवर्सिटी प्रांगण को सवारने के साथ साथ लोगों को भी पर्यावरण की रक्षा के लिए जागरूक किया। इस दौरान सौरव सिंह के साथ टारगेट ग्रीन प्लानेट एनजीओ के सुरेंद्र सिंह, कुलदीप कौशिक, प्रोफेसर अशोक ठाकुर, सुरेंद्र सिंह छिंदा, चंदन कौशिक,एनएसएस की पूरी टीम व स्वंयसेवी मौजूद रहे।