Category: Entertainment
-

सरकारी ट्यूबवेल से दो मोटरे व खम्बो से तार हुई चोरी
नालागढ़/सचिन बैंसल: नालागढ़ में आए दिन चोरी के मामले बढ़ते जा रहे हैं ।ताजा मामला नालागढ़ की बघेरी पंचयात के गांव तंदी का है।जहां पर देर रात चोरों ने सरकारी ट्यूबेल की दो मोटरे और खंबे पर लगी बिजली की तारे चोरी कर ली है। मिली जानकारी के अनुसार जब ट्यूबेल को चलाने ऑपरेटर सुबह 6 बजे के करीब पहुंचा तो उसने देखा कि कमरे का ताला टूटा हुआ था और अंदर से दो मोटरे और खंभे पर लगी सभी बिजली की तारे वहाँ से गायब थी। जिसके बाद ऑपरेटर ने इसकी सूचना आईपीएच विभाग के उच्च अधिकारियों को दी। आईपीएच विभाग के जेई गोपाल दास ने बताया कि उनको ट्यूबेल के ऑपरेटर ने सुबह जानकारी दी की ट्यूबेल में चोरी हो गई है।जिसमे अंदर से दो मोटरे और बिजली के खंभे पर लगी सभी तारे चोरी हो गई है ।जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना जोघों पुलिस चौकी में दी।सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच छानबीन शुरू कर दी है। -

नालागढ के हैरिटेज फोर्ट में लघु फिल्म हक का प्रोमो और पोस्टर हुआ लांच
नालागढ की तहसीलदार ने बतौर मुख्य अतिथि किया लाचिंग
बिरला टैक्सटाईल के उपाध्यक्ष आरके शर्मा को फिल्म में बेस्टर एक्टर का मिला पुरस्कार
फिल्म आने वाले सोमवार यू ट्यूब पर संजीव बस्सी चैनल पर होगी रिलीज
नालागढ़ / सचिन बैंसल: नालागढ़ हैरिटेज रिजोर्ट में लीला कला मंच रोहतक के बैनर तले बनी लघु फिल्म हक का पोस्टर लांचिंग हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि नालागढ़ के तहसीलदार निशा आजाद ने प्रोमो और पोस्टर लांिचग की। इस मौके पर फिल्म का ट्रेलर भी दिखाया गया। फिल्म हक में काम करने वाले मुख्य कलाकार संजीव बस्सी, लीला सैणी, मेला राम चंदेल, आरके शर्मा, ऋषि ठाकुर, आदित्य चड्ढा, देवव्रत यादव समेत बाल कालकार भी उपस्थित रहे। इस मौके पर निर्माता निर्देशक दिनेश तंदुवाल विश्ेाष रुप से उपस्थित रहे।तहसीलदार निशा आजाद ने कहा कि हक फिल्म एक बड़े अच्छे विषय पर बनाई गई है। इससे आने वाले युवाओं को अच्छा मैसेज जाएगा। फिल्म में स्थानीय युवाओं को लोगों को तरजीह दी है। इस फिल्म को देख कर अन्य निर्देशक और निर्माता भी आकर्षित होंगे। बिरला टैक्सटाईल के उपाध्यक्ष आरके शर्मा इस फिल्म में बेस्ट एक्टर के अवार्ड से सम्मानित किया गया। जहां इस फिल्म में आरके शर्मा ने बेस्ट एक्टर का अवार्ड प्राप्त किया है उसी प्रकार अपने दैनिक जीवन में बिरला टैक्स टाईल को काम करते हुए बिरला को ऊँचाईयों पर पहुंचाया है। बिरला उद्योग का हिमाचल के लोगों को बड़ा योगदान है। आरके शर्मा ने बिरला उद्योग को अपने खून पसीने से सींचा है। जब यह उद्योग दिल्ली से बद्दी शिफ्ट हुआ था। उस समय स्थिति खराब थी। आरके शर्मा ने अपनी सूझ बूझ से बिरला को ऊंचाईयों तक पहुंचाया। इस उद्योग में हिमाचल के पांच हजार लोगों को रोजगार मिला है। फिल्म की निर्मात निर्देशक लीला सेणी है।इस मौके पर जेएस ग्रेंड के एमडी जितेंद्र राणा, जसविंद्र ठाकुर, कृष्ण कौशल, नरेश यादव, कैप्टन राधे श्याम, विष्णु शर्मा, संदीप बख्शी, पुनीत, राधा गोबिंद मंत्री, मुकेश सैणी, डॉ. मल्होत्रा, जैक्सी पंजेहरा, जितेंद्र राणा, अश्वनी शर्मा, ड़ॉ. आश्मिा जैन. जितेंद्र ठाकुर, डीआर चंदेल, राजू भारद्वाज, हृदय रामा शर्मा, होशियार सिंह, परमवीर चौहान, अशोक राणा, अनुपम शर्मा, देवेंद्र कुमार व ओमपाल ठाकुर समेत गणमान्य लोग उपस्थित रहे। -

बद्दी की साईपर फार्मा कंपनी की संचालक को नकली दवा बनाने पर किया गिरफ्तार
ड्रग विभाग ने महिला को अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया
यूपी में नकली दवाई मिलने पर हुई कार्रवाई
महिला संचालक ने सात करोड़ रुपये की दवाई सप्लाई की थी
बददी / सचिन बैंसल : बद्दी स्थित एक दवा कंपनी में प्रबंधक को ड्रग विभाग ने नकली दवा की सप्लाई करने के मामले में गिरफ्तार किया है। विभाग ने कंपनी को सीज कर दवाईयों को कब्जे में ले लिया है। महिला प्रंबधक को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे विभाग ने रिमांड पर ले लिया है। महिला प्रंबधक ने करीब 7 करोड़ की नकली दवाएं दूसरे राज्यो में सप्लाई की।
बद्दी के ड्रग विभाग ने नकली दवा तैयार करने वाले उद्योगों पर कड़े शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। अब यहां पर तैयार होने वाली दवाई खराब सप्लाई होने पर संचालक बच नहीं सकता है। यहां से यूपी सप्लाई की गई दवाई नकली निकली। जिस पर बद्दी की कंपनी का दवा होने का पता चला। ड्रग विभाग ने जांच टीम ने बद्दी की साईफर फार्मा कंपनी की संचालक को गिरफ्तार कर लिया है। कंपनी में तैयार दवाईयों और मशीनरी को सीज कर लिया है। महिला संचालक को ड्रग विभाग ने अदालत में पेश किया जहां से उसे तीन दिन के रिमांड पर ले लिया है।
मामले की पुष्टि करते हुए ड्रग कंट्रोलर नवनीत मारवाह बताया कि यूपी में नकली दवाई का मामला उजागर होने पर विभाग ने बद्दी की साईपर फार्मा में दबिश दी। कंपनी के पास विभाग का लाईसेंस है। विभाग ने कंपनी में बन रही दवाईयों को सीज कर लिया है। महिला संचालक को गिरफ्तार करने के बाद उसे अदालत में पेश किया गया जहां से उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
-

बरोटीवाला सड़क हादसे में एक कि मौत
बरोटीवाला / सचिन बैंसल: बरोटीवाला थाने के अंतर्गत बुधवार देर रात बरोटीवाला में एक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार देर रात एक अनजान वाहन एक व्यक्ति को रौंदकर चला गया ।जिसकी की मौके पर ही मौत हो गई है ।आरोपी अभी तक का अभी तक कोई पता नहीं लग पाया है ।वही मृतक की पहचान भी अभी तक नही हुई है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी प्रियंक गुप्ता ने बताया कि धारा 279, 304A के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और छानबीन की जा रही है। -

बददी: प्लास्टिक बैग नहीं बल्कि पेपरबैक का इस्तेमाल करें
बददी/सचिन बैंसल: बद्दी के कालू झींडा समीप अटल शिक्षा कुंज स्थित इक्फाई यूनिवर्सिटी में क्वालिटी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज एंड लिबरल आर्ट्स ने सिंगल यूज प्लास्टिक के हानिकारक प्रभावों के बारे में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नो टू सिंगल यूज प्लास्टिक का नारा देकर इस कार्यक्रम को चलाया गया ।फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज के अध्यापक चित्रा के नेतृत्व में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर वाइस चांसलर केशव शर्मा ने कहा की हमें प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए और आने वाले समय में इसके बहुत से हानिकारक परिणाम देखने को मिलेंगे। इस मौके पर बच्चों द्वारा एक जागरूकता रैली भी निकाली गई। जिसमें इक्फाई यूनिवर्सिटी के कैंपस में मार्च किया गया और हाथों में बैनर लेकर प्लास्टिक के होने से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में सभी को जागरूक किया गया ।रैली के बाद पेपर बैग के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए एक नाटिका भी प्रस्तुत की गई और लोगों को पेपरबैक का इस्तेमाल करने की प्रोत्साहित किया गया। इस मौके पर रजिस्टर एमके सोनी, डीन भारत भूषण, जगजीत सिंह बामरा, निशा चानना, प्रियंका ओर सुरभि रनोट मुख्य रूप से मौजूद रहे। -

बद्दी: नेशनल हाईवे पर सड़क दुर्घटना में दो की मौत
बददी/सचिन बैंसल: पिंजौर-नालागढ़ राष्ट्रीय मार्ग पर हरायपुर के समीप एक सडक़ दुर्घटना में दो लोगों को दर्दनाक मौत हो गई है। जबकि एक व्यक्ति बुरी तरह से घायल हो गया है। घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रैफर कर दिया गया है। घटना के बाद कैंटर चालक अपना वाहन लेकर फरार हो गया है। पुलिस ने दोनों मृतकों का पोस्टमार्टम करने के बाद शव उनके परिजनों को सौंप दिया है। वहीं कैंटर चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के जुर्म में मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार यह घटना मंगलवार देर रात्रि की है। एक बुलेरो एचपी 12 के-8047 बद्दी से नालागढ़ की ओर जा रही थी। इस बुलेरो गाड़ी के पीछे एक बाइक था। बुलेरो गाड़ी नालागढ़ के वार्ड नंबर 9 निवासी शंभू सहानी चला रहा था। बुलेरो में अकेले शंभु सहानी ही थी। बाइक पर हमीपुर जिले के गलोड़ तहसील के लराह गांव के अरूण कुमार और उसका साथी अक्षय कुमार भी जा रहे थे। हरायपुर गांव के समीप नालागढ़ की ओर से एक तेज रफ्तारी में केंटर आया और तेज रफ्तारी में गलत दिशा में चलते हुए पहले बुलेरो को टक्कर मारी उसके बाद बाइक को रौंदते हुए भाग गया। इस जबरदस्त टक्कर में बुलेरो के चालक शंभु सहानी और बाइक चालक अरूण कुमार और अक्षय कुमार बुरी तरह से घायल हो गए। इन तीनों घायल अवस्था में नालागढ़ अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर शंभू सहानी और अरूण ने दम तोड़ दिया जबकि अक्षय कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रैफर कर दिया गया।एसपी मोहित चौहान ने घटना की पुष्टि करते हुए दोनों मृतकों को पोस्टमार्टम करने के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए उनके परिजनों को सौंप दिया है। घायल अक्षय की हालत में सुधार है। कैंटर के तलाश जारी है। जल्द ही कैंटर चालक को दबोच लिया जाएगा
-

मशहूर डायरेक्टर की होटल में संदिग्ध अवस्था में मिली लाश
सोनभद्र : भोजपुरी फिल्मों के निर्माता-निर्देशक सुभाष चंद्र तिवारी बुधवार को सोनभद्र शहर स्थित एक होटल के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाये गये। राबर्ट्सगंज कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने यहां बताया कि भोजपुरी फिल्मकार सुभाष चंद्र तिवारी (60) बुधवार सुबह शहर स्थित एक होटल के अपने कमरे में मृत पाये गये। पुलिस ने बताया कि वह वाराणसी के रहने वाले थे। वह अपनी फिल्म ‘दो दिल बंधे एक डोरी से’ की शूटिंग के सिलसिले में अपनी 40 सदस्यीय टीम के साथ गत 11 मई से इसी होटल में ठहरे थे। सिंह ने बताया कि मंगलवार को ही फिल्म की शूटिंग खत्म हुई थी।

उन्होंने कहा कि इससे पहले उन्हें सीने में दर्द उठा था, जिस पर उन्हें एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सिंह ने कहा कि वह मंगलवार शाम को शूटिंग पूरी करके होटल लौटे थे, लकिन बुधवार पूर्वाह्न करीब 10 बजे तक उनके कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर वहां तैनात कर्मचारियों ने होटल मालिक को जानकारी दी। होटल संचालक ने राबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस को मामले से अवगत कराया। सिंह ने बताया कि पुलिस ने दरवाजे की सिटकनी के पास के हिस्से को कटवाकर दरवाजा खुलवाया तो देखा कि तिवारी का शव बिस्तर पर पड़ा था। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारण का पता चल सकेगा।
-

प्रेस क्लब बददी ने नवनिर्वाचित राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एनयूजे इंडिया के सम्मान में रखा भव्य समारोह
बददी/सचिन बैंसल: प्रेस क्लब बददी ने नेशनल यूनियन आफ जर्नलिस्टस इंडिया के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रणेश राणा के सम्मान में बददी के ट्रियोस रिर्जोट में एक परिवार मिलन समारोह का आयोजन किया । समारोह में बददी के मीडीया कर्मियों ने परिवार सहित शिरकत की और रणेश राणा को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित् किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी ने की वहीं हिमाचल प्रदेश यूनियन आफ जर्नलिस्टस के प्रदेश महामंत्री किशोर ठाकुर ने विशेष तौर पर शिरकत की। मंच संचालन प्रेस क्लब बददी के उपाध्यक्ष सचिन बैंसल ने किया। सर्वप्रथम प्रेस हिमाचल प्रदेश यूनियन आफ जर्नलिस्टस के प्रदेश महामंत्री किशोर ठाकुर ने रणेश राणा के पत्रकारिता के 28 साल के लंबे संघर्षमय जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होने बताया कि सन 2006 में प्रदेश में यूनियन आफ जर्नलिस्टस का गठन हुआ था और 12 साल में मात्र 40 सदस्य थे। इसी बीच बददी विवि में हुए चुनाव में रणेश राणा को 16 नवंबर 2018 को प्रदेशाध्यक्ष चुना गया जिन्होने दो साल हिमाचल के हर कोने को छुआ और 11 जिलों में 50 हजार किमी प्रवास करके 400 नए सदस्यों को जोडा। उनकी ईमानदारी मेहनत व कर्मठता के कारण ही नेशनल यूनियन आफ यूनियन जर्नलिस्टस (इंडिया) ने उनको राष्ट्र स्तर की जिम्मेदारी सौंपते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया।
प्रेस क्लब के चेयरमैन सुरेंद्र अत्री ने बताया कि रणेश राणा ने बददी में प्रेस क्लब संगठन का गठन 9 जनवरी 2009 में किया था और उनको संस्थापक अध्यक्ष बनाया गया था। उसके बाद उन्ही के नेतृत्व में 2018 में प्रेस क्लब बददी को अपना भवन नसीब हुआ था। उन्होने कहा कि आज उनकी मेहनत व ईमानदारी के कारण जहां हिमाचल में पत्रकारिता जगत के संगठन को नया मुकाम मिला है वहीं कई मौकों पर पीडीत व हादसों से ग्रसित पत्रकारों व उनके परिवारों की मदद भी की गई।वहीं अपने संबोधन में नवनिर्वाचित नेशनल वाईस प्रेजीडेंट रणेश राणा ने कहा कि कभी साधनों के मोहताज न बनें और साधन तो मात्र एक माध्यम है मंजिल तक जाने के लिए लेकिन चलना आपके कदमों को होगा। उन्होने कहा कि हम जो सोच सकते हैं वो कर सकते हैं बशर्ते हम बहानेबाजी व आरामतलबी व आरामपरस्ती से बचें। हमें दिन रात अपने लक्ष्स पर फोक्स करना चाहिए।
उन्होने कहा कि उस समय चुनौती स्वीकार करो जब कोई व्यक्ति कहता है कि आप इस काम को नहीं कर सकते या यह काम आपके बस का नहीं है। अपने कमियां स्वयं दूर करो और दुनिया में किसी के पास इतना समय नहीं है कि वो हमारी प्रतिभा को तराशे उल्टे ऐसे लोग जहान में भरे हैं जो कि हमें डूबाने के लिए हर समय तैयार रहते हैं। राणा ने कहाकि पत्रकार का काम भी ऐसा है कि वो व्यस्था बदलने के लिए सरकार शासन व माफियाओं से लड़ता यानि आपका बिद्रोहीपन ही आपको मजबूत बनाता है। सपने वो नहीं होते जो हम रात में देखते हैं बल्कि वो होते हैं जो हमें सोने नहीं देते। उन्होने कहा कि इस बात का ठप्पा हमारे उपर नहीं लगना चाहिए कि लोग व संस्थाएं पैसे खा जाते हैं और इसका एक मात्र तरीका है कि लेन देन बिल्कुल साफ व पारदर्शिता से होना चाहिए। लोग सवाल करें उससे पहले ही बैलेंस शीट दे देनी चाहिए।
प्रेस क्लब अध्यक्ष राजेेंद्र चौधरी, चेयरमैन सुरेंद्र शर्मा, हिमाचल प्रदेश यूनियन आफ जर्नलिस्टस के महासचिव किशोर ठाकुर, क्लब के वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओमपाल सिंह ठाकुर, उपाध्यक्ष सचिन बैंसल, महासचिव पवन कुमार, कोषाध्यक्ष सचिन बैंसल, अंकुश नेगी, दीपक वर्मा, एडवोकेट ज्योति गिरी, फेडरेशन आफ इंडियन इंडस्ट्री के कानूनी सलाहकार एडवाकेट संदीप कुमार सचदेवा, सेवानिवृत पत्रकार ठाकुर हंसराज, नवोदित पत्रकार हर्षिता ठाकुर, एकता राणा, पार्षद किरण टी गौतम, कुलदीप चौहान, रजनी चौहान, दीपीका, रजनी, सुखजिंद्र कौर, कंचन कुमारी, सतविंद्र कौर, गुरमीत कौर, राहुल बैंसल सहित कई परिवारों के सदस्य उपस्थित थे जिन्होने अलग अलग स्मृति चिन्ह से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष को नवाजा।
-

दुखद खबर : सड़क हादसे में इस मशहूर टीवी अभिनेत्री की मौत
उत्तराखंड : टीवी एक्ट्रेस वैभवी उपाध्याय का निधन हो गया है। आदित्य सिंह राजपूत की मौत से संभल रही टीवी इंडस्ट्री को फिर एक बार जोर का झटका लगा है, साराभाई वर्सेस साराभाई सीरियल में रोसेश साराभाई की गर्लफ्रेंड का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस वैभवी उपाध्याय की मौत हो गई है। फिल्म के प्रोडूसर जेडी मजीठिया ने इस बात की पुष्टि की है।

जेडी मजीठिया ने इंस्टाग्राम पर भी वैभवी के लिए एक स्टोरी पोस्ट की है। इस स्टोरी में जेडी लिखते हैं कि “अब भी विश्वास नहीं हो रहा है। जिंदगी का कोई भरोसा नहीं। इंडस्ट्री की टैलेंटेड एक्ट्रेस और मेरी अच्छी दोस्त वैभवी उपाध्याय का निधन हुआ था। वैभवी को साराभाई सीरियल की जैस्मिन के नाम से भी जाना जाता था। नार्थ में उनका एक्सीडेंट हुआ है और उनका परिवार मुंबई में उनका पार्थिव लेकर आने वाला है। सुबह 11 बजे उनपर अंतिम संस्कार किए जाएंगे। रेस्ट इन पीस वैभवी”
-

दालदाघाट में खुला मेडिकयोर लैब का कलेक्शन सेंटर
घर से सैंपल लाने की सुविधा फ्रीहर रविवार को होंगे शुगर व कोलेस्ट्रॉल के फ्री टेस्टसोलन/सचिन बैंसल: हिमाचल प्रदेश के दालदाघाट में मेडिकेयर पैथ लैब ने अपने नए कलेक्शन सेंटर का शुभारंभ किया है। कलेक्शन सेंटर का शुभारंभ डॉ कुलवंत ने किया। विधिवत पूजा अर्चना के बाद रिबन काटकर सेंटर की शुरुआत की गई। डॉ कुलवंत ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में जहां हर जगह उनकी मेडिक्योर पैथ लैब की ब्रांच में चल रही है। उसी बीच दालदाघाट में मेडिकेयर पैथ लैब ने अपना कलेक्शन सेंटर शुरू किया है। जिसमें सभी प्रकार के टेस्ट किए जाएंगे और उन्होंने कहा कि इस सेंटर में होम कलेक्शन की सुविधा मरीजों के लिए बिल्कुल मुफ्त रहेगी और साथ ही में हर रविवार को शुगर व कोलेस्ट्रोल का टेस्ट भी बिल्कुल मुफ्त रहेगा। इस मौके पर कुलवंत शेरगिल, हरदीप सिंह, दिलीप पाठक, मनीष चावला, मोहित, विशाल, कुलदीप शर्मा मौजूद रहे।