Category: Entertainment

  • धरती पर आकर खुद भगवान राम ने भी झेले कष्ट: महावीर शास्त्री

    धरती पर आकर खुद भगवान राम ने भी झेले कष्ट: महावीर शास्त्री

    बद्दी के दशहरा ग्राउंड में अमृतमयी राम कथा का भव्य आयोजन 

    बद्दी/सचिन बैंसल: श्री सालासर धाम सेवा समिति बद्दी द्वारा अमृतमयी राम कथा का आयोजन दशहरा ग्राउंड बद्दी में किया जा रहा है। वहीं इस अवसर पर भव्य कलश यात्रा का भी आयोजन किया गया। राम कथा में संगरिया राजस्थान के विख्यात कथावाचक महावीर शास्त्री ने प्रवचन वर्षा कर उपस्थित श्रद्धालुओं को निहाल किया। महावीर शास्त्री ने कहा कि धरती पर आकर हर जीव को अपने कर्मों का फल भुगतान पड़ता है। विष्णु अवतार में धरती पर आकर खुद भगवान राम ने कष्ट झेले। राजमहल से निकलकर उन्हें भी वनवास भुगतान पड़ा। माता जानकी के लिए उन्हें भी जंगलों में भटकना पड़ा। महावीर शास्त्री ने कहा के इंसान को कष्टों से विचलित नहीं होना चाहिए। सुख दुःख अच्छा बुरा समय सब हमारे पिछले जन्मों का फल होता है। अगर हम इस जन्म में अच्छे कर्म करेंगे, धर्म मार्ग पर चलेंगे तो ही अगले जन्म में हमें सुख की प्राप्ति होगी। उन्होंने श्रद्धालुओं से भगवान राम के पदचिन्हों पर चलते हुए अच्छे कर्म और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। 

    श्री सालासर धाम सेवा समिति बद्दी के आयोजकों ने बताया के 6 अप्रैल को पंजाब के प्रसिद्ध गायक मयंक अग्रवाल, दिल्ली की अंजना आर्य, जयपुर के आयुष सुमानी भजन संध्या में भगवान राम के भजनों का गुणगान करेंगे। सायं 7 बजे सीता मां के रसोई में अटूट भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर श्री सालासर धाम सेवा समिति बद्दी के मेंबर सत्या शुक्ला, राजेश गोयल , हरीश गर्ग, विनोद गर्ग, मनीष गोयल, कमल भार्गव, राम निवास, रमेश जिंदल, प्रमोद गोयल, ललित, दिलजीत समेत भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। 

  • नालागढ़ में पटियाल परिवार ने भागवत कथा का किया आयोजन 

    नालागढ़ में पटियाल परिवार ने भागवत कथा का किया आयोजन 

    शुकदेव महाराज का परीक्षित को कथा श्रवण कराना सार्थक हो गया: डॉ साध्वी सम्पूर्णा

    नालागढ़/ सचिन बैंसल : न्यू नालागढ़ में श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह पूर्ण हुआ। व्यासपीठ से डॉ साध्वी सम्पूर्णा ने सुदामा चरित्र श्रवण कराते हुये मित्रता का बड़ा ही मार्मिक चित्रण प्रस्तुत किया। श्रीकृष्ण और सुदामा के भावों को मैं आया नही भिजवाया गया हूँ,गरीबी का बेशक सताया हुआ हूँ। गरीबी झुका दे ये दम नही है तू यार मेरा है ये कम नही है । गीत के माध्यम से संगत भावविभोर हो उठी। परीक्षित मोक्ष की कथा श्रवण कराते हुए साध्वी ने कहा कि जब शुकदेव जी ने परीक्षित से कथा श्रवण कराने के बाद पूछा परीक्षित, कल तक्षक डसेगा बताओ मृत्य किसकी होगी ? तो परीक्षित ने कहा ! गुरुदेव, मैं तो नित्य मुक्त हूँ, अविनाशी हूँ, आत्मा हूँ मृत्यु तो शरीर की होनी है जो जन्मा है और जब तक्षक आया तब तक परीक्षित गौलोक धाम गमन कर चुके थे केवल उनके शरीर को उसने डसा ।

    भागवत जी एक मात्र ऐसा ग्रन्थ है जो मुक्ति- प्रदान करता है । कथा श्रवण करने राम गोपाल अग्रवाल, सुरेंद्र शर्मा, एकता सिंह राणा, भानु गौतम, पुनीत कौशल, समर सिंह चंदेल, विधायक के.एल ठाकुर, पूनम ठाकुर, चंदशेखरअवस्थी प्रिंस,तारा अवस्थी,विपिन वर्मा, निशा वर्मा, मनोहर लाल मेहता, आचार्य महेंद्र ,दीपक ठाकुर, राममूर्ति शर्मा,  चौधरी रणवीर सिंह, हरदीप बाबा , योगेश भारतिया , लाला रूप नारायण, गुरचरण सिंह बाबा , हरपाल सिंह सहित बड़ी संख्या में विशिष्ट जनों का आगमन हुआ।

  • 37 वर्षों की सेवा के बाद जोगिंद्रा बैंक के मैनेजर बलबीर सेवानिवृत

    37 वर्षों की सेवा के बाद जोगिंद्रा बैंक के मैनेजर बलबीर सेवानिवृत

    बरोटीवाला शाखा से उत्कृष्ट कार्य करने के बाद मिली भावभीनी विदाई

    स्टाफ सहित आम लोगों ने उनकी ईमानदारी की सराहना की

    बददी/ सचिन बैंसल : जोगिंद्रा केंद्रीय सहकारी बैंक सीमीत में 37 साल सेवाएं देने के बाद शाखा प्रबंधक बरोटीवाला बलबीर सिंह सेवानिवृत हो गए। बलबीर सिंह ने बैंक में 1985 से 2023 तक कार्य किया और उनका कार्यकाल बहुत ही यादगारी व सराहनीय रहा। उन्होने हमेशा से ही बैंक में रहते हुए ईमानदारी से कार्य किया व अन्य लोगों को भी सहकारिता के प्रति जागरुक किया।

    लोगों व किसानों को ऋण देने में उन्होने हमेशा उदारता रखी वहीं बैंक में नए नए खाते खोलकर बैंक को भी मजबूत किया। इस अवसर पर जोगिंद्रा केंद्रीय सहकारी बैंक कर्मचारी संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष किशन देव ने बलबीर सिंह को सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्य कार्यालय सोलन से सहायक महाप्रबंधक कुलदीप सिंह, प्रबंधक नीरज किशोर तथा अन्य बैंक स्टाफ व आम जनमानस मौजूद रहा। उपस्थित स्टाफ ने कहा कि 1985 में जब कंपयूटर का दूर दूर तक नाम नहीं था और भरोसा ही पहचान था तो उस दौर में उन्होने काम करके नए आयाम स्थापित किए और खासकर किसानों के लिए बहुत काम किया। सभी ने उनकी कार्यप्रणाली की कंठमुक्त सराहना की और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

  • राम-भरत भाई का प्रेम आज तक इतिहास में कोई दूसरा नहीं हुआ

    राम-भरत भाई का प्रेम आज तक इतिहास में कोई दूसरा नहीं हुआ

    श्रीराम कथा के अंतिम दिन सुनाई राम-भरत मिलन ओर वियोग की कथा 
    बददी/सचिन बैंसल: हाउसिंग बोर्ड फेस 2 के सामुदायिक केन्द्र में महिला समिति द्वारा करवाई जा रही श्रीराम कथा में सैकड़ों श्रद्वालु कथा श्रवण कर अपने जीवन को निर्मल कर रहे हैं । उतर भारत के सुप्रसिद्व कथावाचक पं जगमोहन दत शास्त्राी ने कथा अंति दिवस की कथा राम वन गमन, राम केवट संवाद, राजा दशरथ का राम वियोग में शरीर त्यागना आदि विषयों पर संगीत मयी कथा का मार्मिक वर्णन किया । भरत के ननिहाल से लौट कर आने पर राम गमन के पश्चात अयोध्या वासियों के दुख की मार्मिक कथा का पं. शास्त्राी ने ऐसा सुंदर वर्णन किया कि उपस्थित सभी भक्तगण भाव विह्वल हो गए । शास्त्राी ने अपने वेद पुराण की चर्चा करते हुए बताया कि रामायण गीता ग्रंथ केवल अपने घर में रखने के लिए नहीं है, बल्कि उसका अध्ययन करें और उसमें बताए गए सदकर्मों पर चलने की प्रेरणा लें । उन्होंने बताया कि आज तक के इतिहास में ऐसा कहीं भी वर्णन नहींे मिलता है जहां दो भाई आपस में इस बात को लेकर लड़ रहे हों कि यह राज पाट तेरा है । जब श्रीराम भरत को राजपाट देने के लिए राजगद्दी पर बैठने के लिए कहते हैं तो भरत श्रीराम को वह राजगद्दी वाचिस लौटा कर उनके साथ जंगल में वनवास जाने को कहते हैं । ऐसा भाई भाई का चरित्रा आज तक कहीं दूसरा देखने को भी नहीं मिलता है । कथा समापन के उपरन्त महिला समिति द्वारा विशाल भंडारे को आयोजन किया गया जिसमें सैकडों की संख्या में रामभक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।
    कथा से आती है सुख, शांति और संपन्नता उन्होंने कहा कि रामकथा श्रवण से आज की पीढ़ी सुधरेगी, समाज सुधरेगा, देश सुधरेगा । शास्त्राी ने मत्स्य पुराण की चर्चा करते हुए बताया कि किन-किन माह में घर बनवाना चाहिए और किन स्थितियों में घर का निर्माण होना चाहिए । जिससे परिवार को सुख शांति और संपन्नता प्राप्त हो सके । इस अवसर हाउसिंग बोर्ड फेस 1, 2, फेस 3, ओमैक्स पार्क फेस 1 व 2 तथा बसन्ती बाग कालोनी की सैकडों महिलायें उपस्थित रहीं।
  • विक्ट्री इंडिया नेशनल ऑर्गेनाइजेशन को जिला स्तरीय सम्मान पुरस्कार 

    विक्ट्री इंडिया नेशनल ऑर्गेनाइजेशन को जिला स्तरीय सम्मान पुरस्कार 

    शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान ने किया सम्मानित

    बच्चों व समाज के उत्थान के लिए संस्था कर रही है अथक प्रयास 

    बद्दी /सचिन बैंसल : बच्चों ओर समाज के उत्थान के लिए लीक से हटकर ज़मीनी स्तर पर काम करने वाली एनजीओ विक्ट्री इंडिया नेशनल ऑर्गेनाइजेशन को जिला स्तरीय सम्मान पुरस्कार से नवाजा गया है। यह संस्था बच्चों व समाज के उत्थान के साथ साथ लोगों को नशे, स्वास्थ, शिक्षा, यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने का काम कर रही है। प्रदेश के सबसे बड़े औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन में प्रवासी लोगों को स्वास्थ्य व शिक्षा के लिए जागरूकता शिविर लगाए जाते हैं। इसके अलावा जानलेवा रोगों, नशे व ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूकता के लिए संस्था पुलिस के साथ मिलकर शिविर आयोजित करती है।
    विक्ट्री इंडिया नेशनल आर्गेनाइजेशन संस्था को शिक्षा के क्षेत्र में अपना योगदान देने पर  जिला स्तरीय सम्मान से पुरस्कृत किया गया । यह पुरस्कार विक्ट्री इंडिया नेशनल आर्गेनाइजेशन संस्था को राजकीय प्राथमिक विद्यालय बशीमा की जोहरी एवं राजकीय प्राथमिक विद्यालय शिल्ली (जिला सोलन) में स्कूलों के भवन की जीर्णोद्धार व नए भवन के निर्माण कार्य के लिए दिया गया। इस उपलक्ष पर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान की ओर से नेगी जी ने संस्था प्रबंधक रजनीश आंगरा को जिला स्तरीय सम्मान से पुरस्कृत किया व उनकी संस्था द्वारा किए गए कार्य की सराहना की। संस्था के प्रबंधक रजनीश आंगरा ने कहा के उनकी पूरी टीम समाज के लिए समर्पित है और आगे भी संस्था ज़मीनी स्तर पर बच्चों व समाज के उत्थान को काम करती रहेगी। इस मौके पर डाइट संस्था के जिला परियोजना अधिकारी शिव कुमार व कॉर्डिनेटर राम कुमार शर्मा समेत संस्था के सदस्य मौजूद रहे।
  • कांगड़ा में ऊना की महिला से गैंगरेप, 4 लोगों पर मामला दर्ज

    कांगड़ा में ऊना की महिला से गैंगरेप, 4 लोगों पर मामला दर्ज

    ऊना/सुशील पंडित : थाना गगरेट के अंतर्गत आते गांव मारवाड़ी की एक महिला ने जिला महिला थाना ऊना में देहरा ज़िला कांगड़ा से सम्बंधित एक सैनिक पर दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया है । महिला की शिकायत पर पुलिस ने जीरो एफआईआर में ये मामला दर्ज किया है । महिला ने पुलिस को जो शिकायत दी है उसके अनुसार महिला करीब तीन वर्ष से फौजी को जानती थी और दोनों देहरा जिला कांगड़ा में आपस मे मिले थे ।शिकायत के अनुसार सैनिक ने महिला को शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाए और उसे बैंक के माध्यम से प्रति माह खर्च भी भेजता था ।
    अक्सर सैनिक जब छुट्टी आता तो महिला के घर मारवाड़ी में ही ठहरता था । महिला ने शिकायत में बताया कि उसने सैनिक को बार बार शादी के लिए कहा तो उसने कहा कि मेरे घर आकर शादी की बात करनी होगी । महिला अपनी भाभी व अपने साथ एक अन्य महिला को लेकर फौजी के घर पर गई तो उसे मालूम हुआ कि फौजी पहले से शादीशुदा है और दो बच्चे भी है । महिला का आरोप है कि जब ये राज खुला तो फौजी उसे अपने घर देहरा में एक अलग कमरे में ले गया । उसके बाद फौजी की पत्नी , मां , बहन और अन्य व्यक्ति ने जबरन पकड़ कर जमीन पर लेटा दिया और गुप्तांग में डंडा घुसा दिया ।
    महिला की शिकायत के अनुसार वो अनुसूचित जाति से सम्बंधित है जबकि सैनिक सवर्ण परिवार से है । सैनिक ने मारपीट के इलावा जातिसूचक शब्द भी महिला को कहे । महिला की शिकायत के अनुसार उस से उसका व उसके साथ गई महिलाओं का  मोबाइल छीन लिया गया और उसके साथ गई महिलाओं को भी पीटा गया । महिला की शिकायत पर जिला महिला पुलिस थाना में फौजी सहित उसकी मां ,बहन व पत्नी के खिलाफ जातिसूचक व दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया गया है ।
    जानकारी देते हुए संजीव भाटिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामला देहरा में हुआ है लेकिन शिकायत महिला थाना ऊना में की गई है इसलिए जीरो एफआईआर में इस मामलें को पंजीकृत करके पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है ।
  • इक्फाई यूनिवर्सिटी ने मनाया अपना पहला दीक्षांत समारोह

    इक्फाई यूनिवर्सिटी ने मनाया अपना पहला दीक्षांत समारोह

    201 विद्यार्थियों को दी डिग्रियां

    बरोटीवाला/सचिन बैंसल :  बरोटीवाला के कालूझिंडा स्थित इक्फाई विश्वविद्यालय ने  पहला दीक्षांत समारोह शनिवार को आयोजित किया गया। हिमाचल प्रदेश निजी शिक्षण संस्थान नियामक आयोग (एचपी-पीईआरसी) के अध्यक्ष सेवानिवृत मेजर जनरल अतुल कौशिक मुख्य अतिथि रहे। मणिपुर केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलाधिपति प्रो. टी तिरूपति रॉ ने दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता की। आईसीएफएआई विश्वविद्यालय, मिजोरम के कुलाधिपति प्रो. वाईआर हरगोपाल रेड्डी भी इस अवसर पर मौजूद रहे।
    दीक्षांत समारोह  में आईसीएफएआई से स्नातक करने वाले 201 छात्रों को डिग्रियां प्रदान की गईं। वर्ष 2016-2022 से स्नातक करने वाले टॉपरों को रजत और स्वर्ण पदक प्रदान किए गए। जिन कार्यक्रमों के लिए डिग्रियां प्रदान की गईं उनमें एम.एससी. भौतिक विज्ञान, एम.एससी रसायन विज्ञान, एम.एससी. अंक शास्त्र, बीएससी। (गैर-चिकित्सा), बीटेक, सीएसई, ड्राफ्ट्समैन मैकेनिकल में डिप्लोमा, एमबीए, एम. कॉम, बीबीए, बी.कॉम, एलएलबी और गणित और प्रबंधन अध्ययन के विषयों में पीएचडी डिग्री शामिल हैं।
    आईसीएफएआई विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. केशव शर्मा ने विश्वविद्यालय की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने विश्वविद्यालय की स्थापना से लेकर आज तक की गई प्रगति पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आईसीएफएआई सोसाइटी एक गैर-लाभकारी शैक्षिक सोसायटी है और स्वर्गीय  एन. जे. यशस्वी की ओर से स्थापित की गई थी। प्रो. केशव शर्मा ने हचाआ कि  आईसीएफएआई विश्वविद्यालय वर्तमान में 34 पाठ्यक्रमों की पेशकश कर रहा है जिसमें विभिन्न स्नातक, परास्नातक और पीएचडी शामिल हैं। विज्ञान और प्रौद्योगिकी, प्रबंधन अध्ययन और कला, कानून और फार्मास्युटिकल विज्ञान संकाय के संकायों के तहत कार्यक्रम शामिल हैं।  विश्वविद्यालय छात्रों को आवश्यक पेशेवर और जीवन कौशल के साथ-साथ सामाजिक लाभ प्राप्त करने के लिए समावेशी प्रौद्योगिकी सहायता प्राप्त शिक्षण के माध्यम से विश्व स्तरीय, अभिनव और कैरियर उन्मुख व्यावसायिक शिक्षा प्रदान करने के अपने मिशन को प्राप्त करने का प्रयास कर रहा है। विवि के रजिस्ट्रार एम के सोनी ने दीक्षांत समारोह के अंत में धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।
  • इक्फाई यूनिवर्सिटी ने मनाया अपना पहला दीक्षांत समारोह

    201 विद्यार्थियों को दी डिग्रियां

    बरोटीवाला/सचिन बैंसल :  बरोटीवाला के कालूझिंडा स्थित इक्फाई विश्वविद्यालय ने  पहला दीक्षांत समारोह शनिवार को आयोजित किया गया। हिमाचल प्रदेश निजी शिक्षण संस्थान नियामक आयोग (एचपी-पीईआरसी) के अध्यक्ष सेवानिवृत मेजर जनरल अतुल कौशिक मुख्य अतिथि रहे। मणिपुर केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलाधिपति प्रो. टी तिरूपति रॉ ने दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता की। आईसीएफएआई विश्वविद्यालय, मिजोरम के कुलाधिपति प्रो. वाईआर हरगोपाल रेड्डी भी इस अवसर पर मौजूद रहे।
    दीक्षांत समारोह  में आईसीएफएआई से स्नातक करने वाले 201 छात्रों को डिग्रियां प्रदान की गईं। वर्ष 2016-2022 से स्नातक करने वाले टॉपरों को रजत और स्वर्ण पदक प्रदान किए गए। जिन कार्यक्रमों के लिए डिग्रियां प्रदान की गईं उनमें एम.एससी. भौतिक विज्ञान, एम.एससी रसायन विज्ञान, एम.एससी. अंक शास्त्र, बीएससी। (गैर-चिकित्सा), बीटेक, सीएसई, ड्राफ्ट्समैन मैकेनिकल में डिप्लोमा, एमबीए, एम. कॉम, बीबीए, बी.कॉम, एलएलबी और गणित और प्रबंधन अध्ययन के विषयों में पीएचडी डिग्री शामिल हैं।
    आईसीएफएआई विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. केशव शर्मा ने विश्वविद्यालय की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने विश्वविद्यालय की स्थापना से लेकर आज तक की गई प्रगति पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आईसीएफएआई सोसाइटी एक गैर-लाभकारी शैक्षिक सोसायटी है और स्वर्गीय  एन. जे. यशस्वी की ओर से स्थापित की गई थी। प्रो. केशव शर्मा ने हचाआ कि  आईसीएफएआई विश्वविद्यालय वर्तमान में 34 पाठ्यक्रमों की पेशकश कर रहा है जिसमें विभिन्न स्नातक, परास्नातक और पीएचडी शामिल हैं। विज्ञान और प्रौद्योगिकी, प्रबंधन अध्ययन और कला, कानून और फार्मास्युटिकल विज्ञान संकाय के संकायों के तहत कार्यक्रम शामिल हैं।  विश्वविद्यालय छात्रों को आवश्यक पेशेवर और जीवन कौशल के साथ-साथ सामाजिक लाभ प्राप्त करने के लिए समावेशी प्रौद्योगिकी सहायता प्राप्त शिक्षण के माध्यम से विश्व स्तरीय, अभिनव और कैरियर उन्मुख व्यावसायिक शिक्षा प्रदान करने के अपने मिशन को प्राप्त करने का प्रयास कर रहा है। विवि के रजिस्ट्रार एम के सोनी ने दीक्षांत समारोह के अंत में धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।
  • अमरावती कालोनी बददी में भगवती जागरण का हुआ भव्य आयोजन

    अमरावती कालोनी बददी में भगवती जागरण का हुआ भव्य आयोजन

    पूरी रात भजनों पर झूमते रहे श्रद्वालु

    बददी/सचिन बैंसल: रिधी सिद्वि कीर्तण मंडली अमरावती ने अपने परिसर में 21वें भगवती जागरण का आयोजन किया। इस दौरान पिंजौर की राजू एंड पार्टी ने महामाई का गुणगान किया। अमरावती कालोनी व आसपास के लोगों ने इसमें भाग लिया और माता का आर्शीवाद लेकिन पूरे बददी शहर की सुख समृद्वि की कामना की। इस दौरान अमरावती कीर्तण मंडली की सदस्यों ने सभी श्रद्वालुओं के लिए शाम पांच बजे से ही विशाल भंडारे का आयोजन भी किया हुआ था। भजनों के माध्यम से कलाकारों ने बताया कि जो पृथ्वी पर जन्म लेता है उसकी मृत्यु भी होती है। मृत्यु इस जीवन का अटल सत्य है। शास्त्रों में कहा गया है कि व्यक्ति अपने अच्छे और बुरे कर्मों के अनुसार मृत्यु के पश्चात स्वर्ग और नरक लोक में जाता है।
    कहा जाता है अच्छे कर्म करने वाले को स्वर्ग की प्राप्ति होती है तो बुरे कर्म करने वाला इस लोक के बाद भी नरक की यातनाएं भोगता है। मनुष्य के अच्छे कर्म ही उसके लिए मोक्ष के द्वार खोलते हैं। मोक्ष प्राप्ति का अर्थ होता है जीवन मरण के चक्र से मुक्त हो जाना। मोक्ष का प्राप्ति के बाद मनुष्य को दोबारा इस मृत्युलोक पर जन्म लेने की आवश्यकता नहीं रहती है। इसलिए हर मनुष्य मृत्यु के पश्चात मोक्ष की प्राप्ति करना चाहता है। शास्त्रों में कुछ ऐसे कार्य बताए गए हैं, जिन्हें करने से मनुष्य के मृत्यु समय के कष्ट कट जाते हैं। उसे इस लोक के बाद स्वर्ग में स्थान मिलता है।
    मनुष्य जीवन मरण के बंधन से मुक्त होकर मोक्ष की प्राप्ति करता है।  रिधी सिद्वि कीर्तण मंडली अमरावती की अध्यक्ष चंदा केश्तवाल, उपाध्यक्ष कंचन झा, कोषाध्यक्ष सोनिया कुमारी व सह सचिव रेणु कुमारी ने बताया कि पिंजौर की राजू एंड पार्टी के कलाकारों ने महामाई का गुणगान किया और इससे पहले अटूट लंगर चला। कलाकारों ने प्यारा सजा है तेरा दरबार भवानी, मेरी अंखियों के सामने ही रहना, चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है व लेके पूजा की थाली जोत मन की जगा ली आदि भजन सुनाकर खूब वाहवाही लूटी।  इस अवसर पर हरिओम योगा सोसाईटी के प्रधान डा श्रीकंात शर्मा, जिला संघचालक आरएसएस महेश कुमार कौशल, अंकुर कुमार, मानवाधिकार फाऊंडेरशन के प्रदेशाध्यक्ष विकास झा, बृजमंडल झा, के के वालिया, परमिंद्र बगा, अजय चंद्र, मोहण सैणी, पिंटू सिंह, भुवन चंद्र, राज वर्मा, अनिता बहुगुणा, बबीता गिडगियाल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
  • बददी में युवा संवाद कार्यक्रम का जनकल्याण समिति ने किया आगाज

    बददी में युवा संवाद कार्यक्रम का जनकल्याण समिति ने किया आगाज

    हर रविवार व राजकीय अवकाश के दिन दो घंटे चलेगा कार्यक्रम

    बददी/सचिन बैंसल : औद्योगिक नगर बददी में हिमालया जनकल्याण समिति के तत्वाधान में युवा संवाद कार्यक्रम का आगाज आज महाराणा प्रताप नगर में किया गया जिसका शुभारंभ फेडरेशन आफ इंडियन इंडस्ट्री के प्रदेश सचिव अनिल मलिक ने किया। हिमालया जनकल्याण समिति के चेयरमैन सतीश सिंघल व अध्यक्ष रणेश राणा ने बताया कि यह कार्यक्रम हर रविवार को सुबह 10 से 12 बजे तक आयोजित किया जाएगा वहीं हर राजकीय अवकाश के दिन भी यह कार्यक्रम चला करेगा। कार्यक्रम प्रारंभ करने का प्रमुख उदेश्य युवाओं को सर्वांगीण विकास करना और उनको व्यावहारिक ज्ञान देना है।

    सर्वप्रथम प्रोजेक्टर पर सभी युवाओं व अन्य वक्ताओं ने प्रधानमंत्री के मन की बात सुनी और और आज की थीम का व्याख्यान किया। उसके बाद कार्यक्रम में उपस्थित सभी छात्रों ने आज के कार्यक्रम के बारे में अपने अपने विचार रखे। बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे फेडरेशन आफ इंडियन इंडस्ट्री के प्रदेश सचिव अनिल मलिक ने कहा कि का युवा समाज व संस्कार के दूर जा रहा है। उसके पास सिर्फ अपने लिए वक्त या फिर वह अपना समय सोशल मीडीया में व्यतीत कर रहा है। सामाजिक दायित्वों व जिम्मेदारियों को तो उसे क्षण मात्र ज्ञान नहीं है उल्टे कई बातों का व्यावहारिक ज्ञान नहीं है फलस्वरुप वह हर समय दिगभ्रमित रहता है। सिर्फ स्कूली व कालेज की पढ़ाई करना ही किसी युवा के लिए काफी नहीं है बल्कि उसे देश समाज व अपने क्षेत्र की समझ होनी चाहिए।

    हिमालया जनकल्याण समिति के अध्यक्ष रणेश राणा ने कहा कि महाराणा प्रताप नगर के बिरला सभागार में हर रविवार व राजकीय अवकाश वाले दिन व्यक्तित्व विकास के 2 घंटे के सूक्ष्म शिविर लगाए जाएंगे। बच्चों को जहां पठन पाठन की आदत डाली जाएगी वहीं सामान्य ज्ञान से भी अवगत कराया जाएगा। यह कार्यक्रम ठीक 10 बजे प्रारंभ होकर 12 बजे समाप्त हो जाएगा। अलग अलग विषयों के विशेषज्ञों के साथ साथ विभिन्न राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय मुददों पर युवाओं के साथ सीधा संवाद होगा। हर माह आने वाले एतिहासिक दिनों का इतिहास बताया जाएगा वहीं महापुरुषों की जीवनी से भी अगवत कराया जाएगा। जो बच्चे सार्वजनिक मंचों पर बोलने में झिझक दिखाते हैं उनको भाषण देने की कला व मंच संचालन के टिप्स दिए जाएंगे।

    हर्षिता, अर्चना व अभिमन्यू बने संयोजक-

    वर्ष भर चलने वाले कार्यक्रमों के लिए छात्रों में ही तीन लोगों हर्षिता ठाकुर, अर्चना यादव व बरोटीवाला के अभिन्यु मलिक को संयोजक बनाया गया है। यह तीनों कार्यकर्ता हर सप्ताह होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दो दिन पहले संगठन के पेज पर प्रकाशित करेंगे और युवाओं तथा बच्चों से तालमेल बनाएंगे। यह रहे उपस्थित-युवा संवाद कार्यक्रम की शुरुआत पर एफआईआई के प्रांत सचिव अनिल मलिक, हरिओम योगा सोसाईटी के चेयरमैन डा श्रीकांत शर्मा, भामंस के सह सचिव हरबंस राणा, योग भारती के प्रदेश संगठन मंत्री डा किशोर ठाकुर, निकिता चौधरी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।