Category: Entertainment

  • दून का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड यूके लंदन में दर्ज

    दून का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड यूके लंदन में दर्ज

    पूर्व विधायक राम कुमार चौधरी को मिला अचीवमेंट अवॉर्ड

    बद्दी (सचिन बैंसल)। लोकप्रिय नेता स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह का पहले ही निस्वार्थ सेवाएं देने और हिमाचल प्रदेश को ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड यूके लंदन में नाम दर्ज हुआ था, आज भी उनका नाम पूरे हिमाचल में गूंजता है । वीरभद्र सिंह पहले ऐसे  हिमाचल के नेता थे जो 6 बार बतौर मुख्यमंत्री के रूप में सेवाएं दे चुके हैं, उनकी अच्छी कारगुजारी को देखते हुए वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड यूके लंदन में जहां उनका नाम दर्ज है वहीं पर लॉर्ड ऑफ पार्लियामेंट यूके में उनको याद किया जाता है। इसी तरह दून के  पूर्व विधायक राम कुमार चौधरी को वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड यूके लंदन द्वारा  1600 किलोमीटर डोर टू डोर कंपेन व निस्वार्थ सेवाएं देने के लिए इस संस्था ने अचीवमेंट अवॉर्ड देकर सम्मानित किया है। यह अवार्ड उन्हें  वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड यूके लंदन के हिमाचल चैप्टर के प्रेसिडेंट   एवं क्यूरटेक ग्रुप के एमडी सुमित सिंगला ने दिया है। दून के लिए जहां  यह अवार्ड मिलना बहुत गर्व की बात है वहीं  राम कुमार चौधरी हिमाचल में दूसरे ऐसे  नेता  है।

    जिनका हमेशा ही समाज सेवा करना मुख्य उद्देश्य रहा है। कोरोना काल में पूर्व विधायक राम कुमार चौधरी  दो बार ग्रसित हुए परंतु उनका जनता के साथ  इतना प्यार था कि उनसे  जनता के लिए जो भी मदद बन पाती थी ज्यादा से ज्यादा सहयोग कर उनकी ओर से हर क्षेत्र में निस्वार्थ सेवा कार्य किया गया। रामकुमार चौधरी ने कहा कि कभी भी किसी पद पर बैठकर उसका दुरुपयोग नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भविष्य में उनका मुख्य लक्ष्य यह है कि दून के साथ साथ पूरे हिमाचल की निस्वार्थ सेवा करूं। कहा कि आज मुझे उपलब्धि मिलने पर खुशी है कि वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड यूके लंदन की ओर से मेरी सेवाओं के कारण मुझे अवॉर्ड मिला है, जिसके कारण  मैं और ज्यादा प्रोत्साहित होकर कार्य कर खरा उतरने का प्रयास करूंगा व जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं का निदान करूंगा। उन्होंने वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड यूके लंदन के हिमाचल प्रेसिडेंट सुमित सिंगला का  अचीवमेंट अवॉर्ड दिए जाने के लिए आभार जताया है। चौधरी ने कहा कि जैसे ही मुझे अवॉर्ड  मिला  दून के लोगों का उन्हें बधाइयां देने के लिए तांता लगा हुआ है । राम कुमार चौधरी ने कहा कि आने वाले समय में अपने पिता स्वर्गीय लज्जाराम चौधरी के नक्शे कदम पर चलना मेरा मुख्य उद्देश्य है आज भी मुझे ऐसा लगता है कि वह मेरे साथ तो हैं ही अपितु  दून  की जनता के कण-कण में विद्यमान है। इस अवसर पर दून कॉन्ग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता एवम् इंटक नेता संजीव कुडलस व अन्य उपस्थित रहे।

  • मतदाताओं को दर्द देकर गया 2022 का चुनाव!

    मतदाताओं को दर्द देकर गया 2022 का चुनाव!

    मतदाताओं ने दून-नालागढ़ विधानसभा में हुई बद-इंतजामियों पर नालागढ़ प्रशासन को जमकर घेरा

    बद्दी (सचिन बैंसल)। दून विधानसभा क्षेत्र में चुनाव तो शांतिपूर्वक संपन्न हो गया लेकिन इस दौरान मतदाताओं को जो दर्द मिले वो उसको लंबे समय तक भूल नहीं पाएंगे। दून विधानसभा के मैदानी इलाके में जिला प्रशासन व चुनाव आयोग ने चुनाव से पूर्व वो अभ्यास नहीं किया जो उसको करना चाहिए था जो कि पूर्व के चुनावों का अनुभव था। 2017 के विस चुनावों के साथ साथ 2019 के लोकसभा चुनावों में आई दिक्कतों पर अवलोकन करने का एक भी बार उपमंडल  के अधिकारियों ने जरुरी नहीं समझा। अधिकारी दिल्ली व शिमला से आए हुए आयोग के स्लोगनों को शेयर करते हुए उसका प्रचार प्रसार करते रहे लेकिन हकीकत में लोकतंत्र के इस पर्व को अम्लीजामा कैसे पहनाया जाए उस पर वर्क ही नहीं किया। कारण यह हुआ कि लोग सुबह 8 बजे से लेकर रात को 10 बजे तक वोटिंग मे उलझे रहे। दून विस के मलपुर बूथ में लोगों ने नाश्ता-दोपहर का भोजन व रात का भोजन इधर उधर से मंगवाकर वहीं किया। नालागढ़ के डोली बारियां बूथ में यही हुआ। बिना वजह व बिना कारण से इतने बडे बडे बूथ बना दिए गए जिसका कोई औचित्य नहीं था। 1400 के लगभग संख्या के बूथों में एक मशीन ने भुगतान होना मुश्किल है यह सब जानते हैं तो अधिकारी दफतरों में बैठकर क्या आकलन करते रहे। कहीं बैठने को जगह नहीं था कहीं गंदगी बहुत थी तो कहीं पीने का पानी तक नहीं था तो कहीं बाथरुम साफ नहीं थे। महिलाओं व बुजुर्गों के साथ साथ विभिन्न बीमारियों से जूझ रहे मरीजों के लिए मानो यह लोकतंत्र का त्यौहार कोई दर्द लेकर आया हो लेकिन फिर भी देवतुल्य जनता मौके पर रात दस बजे तक डटी रही। इस संदर्भ में बहुत सी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए प्रशासन को बद इंतजामियों पर जमकर घेरा–

    इस बार  वोटर को इतनी परेशानी हुई है इतनी कभी भी नहीं हुई है। यदि आगे को पोलिंग बूथ कि संख्या नहीं बढ़ाई तो आगे से कोई भी वोट डालने नहीं जाएगा। सबसे ज्यादा दु:ख तो तब हुआ कि बहुत सारे वोटर वोट देने के लिए चंडीगढ़ और पंचकूला से आऐ और बेचारे 3 घण्टे तक लाइनों मे खडे रहे। जो लोग यहॉ 20 सालों से रह रहे थे उनके अपने मकान भी है पुरानी वाली लिस्ट में से हटा दिए गए ।  बिना मकान नंबर और बिना पक्के पक्के पू्रफ वाले लोगों के नाम लिस्ट मे डाले गए। पूरे मनमाने तरीके से काम किया गया है। जो लोकतंत्र के लिए शुभ संकेत नहीं है जबकि फेज़ 3 के लोगो ने नालागढ़ प्रशासन से मिलकर बहुत पहले फेज़ 3 और बंसती बाग वाले वोटर  के लिए अलग बूथ बनाने का प्रस्ताव दिया था उसको कैंसिल कर दिया। जिसके कारण लोगो को भारी परेशानी का सामना कल करना पड़ा। नालागढ़ प्रशासन के समस्त कृत्य वोटरों को तंग करने वाले थे।

    –कुलवीर सिंह आर्य, अध्यक्ष आर्य समाज बददी–

    लगभग सभी बूथों पर ऐसा हाल ही था। हमारे बूथ पर 1200 से अधिक वोट थे और बहुत धीमी गति से वोटिंग हो रही थी। मैने तो देखा कि कुछ लोग जो कि शारीरिक रुप से अक्षम थे उनको वोट डालने के लिए बहुत मशक्कत करनी पडी। मरीजों व बुजुर्गों को बहुत परेशानी हुई। चुनाव आयोग हर बूथ जिसमें 600 से ज्यादा वोट है में दो मशीनें स्थापित करे।

    –भगत राम-सेवानिवृत अध्यापक झाडमाजरी–

    मंधाला गांव की करीब 1160 वोटो के लिए सिर्फ एक बूथ है और लोग भेड बकरियों की तरह दो दो घंटे से खडे अपनी बारी का ईंतजार कर रहे हैं । सीनियर सिटीजन के लिए कोई प्राथमिकता नहीं दी जा रही जो चुनाव आयोग की हिदायतों का खुल्लमखुला उलंघन है । पोलिंग स्टाफ बेहद धीमी गति से काम कर रहा था । कोई भी अधिकारी सुनने को तैयार नहीं था । लोग बिना वोट डाले वापिस मुड रहे थे । मतदान कम होने की पूरी संभावना है । जिला निर्वाचन अधिकारी की भूमिका संदिग्ध है वर्ना चुनाव में ऐसा तकनीकी कुप्रबंधन कत्तई बर्दाश्त नहीं किया जाता । मैने भी अनगिनत चुनावों में बतौर सैक्टर मजिस्ट्रेट अतयंत संवेदनशील इलाकों में भूमिका निभाई है लेकिन हैरान हूं ऐसी कुव्यवस्था और घोर लापरवाही के लिए तो जिम्मेदार अधिकारी अब तक चार्जशीट हो चुके होते।

    -हरबंस लाल मैहता-सेवानिवृत अधिकारी-मंधाला-

    बददी पोलिंग बूथ पर भी वे यही हाल था….! घंटों  बीमार और  बूढ़े वा मेहलाएं कतारों में खड़े रहे। मात्र एक मशीन वार्ड 1 व 2 के लिए लगाई गई थी। केंद्रीय पुलिस बल के जवानों का व्यवहार भी एग्रेसिव वा असभ्य था। कम से कम महिलाओं और ब सीनियर सिटीजन के लिए अलग से पंक्ति होनी चाहिए थी। हर बूथ में कम से कम 2 ईवीएम होनी चाहिए। मैने भी लगभग 15 साल अपनी फोर्स को डिप्लॉय कर ऑल ओवर इंडिया विभिन राज्यों मैं चुनाव में सिक्यूरिट व्यवस्था को निभाया है। ऑफ केंद्रीय बल का अधिकारी होने के नाते कर्तव्य का निर्वाह किया है। डिस्ट्रिक्ट लेवल पर तथा केंद्रीय चुनाव आयोग के अधिकारियों के साथ मीटिंग्स में शामिल हो कर सुचारु व जन सुविधाओं व जन सम्मान को ध्यान में रखते हुए चुनाव को अंजाम तक पहुंचाया है।  मगर ऐसी अव्यवस्था मैने कहीं भी नहीं देखी। ये सब डिवीजन लेवल पर तैनात प्रशासनिक अधिकारियों की घोर असफलता है। केंद्रीय अर्ध सैनिक बलों और राज्य पुलिस कर्मीयों को भी आम जनता की भावनाओं और उनके सम्मान का पूरा ध्यान रखने भी विनम्रता के साथ पेश आने का हिदायत देना जरूरी है। यह कर्मी सेवक हैं मालिक नहीं, इस बात पुलिस बल के सदस्यों को ध्यान में रखना चाहिए। हिमाचल के लोग तो वैसे भी अन्य राज्यों की तुलना में बहुत ही सभ्य और सुसंस्कृत वा शांति प्रिय होते हैं।

    –अमर चंद ठाकुर-सेवानिवृत पुलिस अफसर  भारत सरकार–

  • शादी से पहले शाहिद कपूर पर जान छिड़कती थीं सानिया मिर्जा, करना चाहती थीं रणबीर कपूर से शादी लेकिन

    शादी से पहले शाहिद कपूर पर जान छिड़कती थीं सानिया मिर्जा, करना चाहती थीं रणबीर कपूर से शादी लेकिन

    नई दिल्ली : सानिया मिर्जा और उनके पति शोएब मलिक के रिश्ते में दरार आ गई है। सोशल मीडिया पर दोनों के तलाक के चर्चे हो रहे हैं। लेटेस्ट रिपोर्ट की मानें तो इस पॉवर कपल ने एक-दूसरे से तलाक भी ले लिया है। अचानक से सानिया मिर्जा और शोएब मलिक के बीच अनबन की खबर सुनकर फैन्स भी हैरान रह गए थे। दोनों ने 12 साल पहले शादी की थी। कपल का इजहान मलिक नाम का एक बेटा भी है। शोएब और सानिया की शादी साल 2010 में हुई थी और खबरों की मानें तो सानिया अपना दुबई वाला घर छोड़ चुकी हैं। भले ही सानिया मिर्जा ने पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से शादी रचाई हो, पर क्या आप जानते हैं एक समय में उनका नाम बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर से भी जुड़ा था।
    जी हां, एक समय में सानिया और शाहिद के रिलेशनशिप में होने की जमकर अफवाह उड़ी थीं। इसे लेकर करण जौहर ने सानिया मिर्जा से सवाल भी किया था, जब वे कॉफ़ी विद करण में पहुंची थीं। करण ने सानिया से पूछा था, ‘ऐसा कैसे हो सकता है कि आपको कभी हिंदी फिल्म के लड़कों ने अप्रोच नहीं किया है?’. जिस पर सानिया ने कहा था, ‘मेरे साथ ऐसा कभी नहीं हुआ’. फिर करण कहते हैं, ‘आपके और शाहिद के बारे में भी चर्चा हुई थी. क्या उनमें कुछ सच्चाई थी’। इस पर सानिया कहती हैं, ‘मुझे याद नहीं, ये बहुत पहले की बात है। मेरे साथ ऐसा कुछ नहीं हुआ, क्योंकि मैं बहुत ज्यादा ट्रैवल करती हूं’।
    इसके बाद शो पर शाहिद कपूर को लेकर भी बात हुई थी. इसके बाद जब करण जौहर ने सानिया से पूछा कि वे रणबीर कपूर, रणवीर सिंह और शाहिद कपूर में किसके साथ मैरी, हुकअप और किसको किल करना चाहेंगी? तो इस पर उन्होंने कहा था कि वे हुकअप रणवीर संग, शादी रणबीर कपूर और किल शाहिद कपूर को करना चाहेंगी.

  • कर्मचारी राज्य बिना निगम बद्दी में स्व-रचित काव्य पाठ प्रतियोगिता का आयोजन

    कर्मचारी राज्य बिना निगम बद्दी में स्व-रचित काव्य पाठ प्रतियोगिता का आयोजन

    बददी/सचिन बैंसल:  संयुक्त नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति पिंजौर-कालका-परवाणू के तत्वाधान में  स्व-रचित काव्य पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राज्य कर्मचारी बीमा निगम के क्षेत्रीय कार्यालय में आयोजित प्रतियोगिता में  नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति केंद्र सरकार के कार्यालयों, बैंकों तथा सरकारी उपक्रमों के लिए राजभाषा हिंदी के प्रचार प्रसार के लिए एक मंच प्रदान किया गया। समिति के संयुक्त सचिव वरिष्ठ अनुवाद अधिकारी कुमार रविशंकर ने बताया कि प्रतियोगिता में संयुक्त नराकास कालका-पिंजौर-परवाणु कार्यालय के विभिन्न सदस्य कार्यलयों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।  इस अवसर पर नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति कोषाध्यक्ष विरेंद्र कुमार अग्रवाल तथा अन्य कार्यकारी सदस्य भी उपस्थित थे। प्रतियोगिता के आरंभ में सहायक निदेशक  हरपाल सिंह ने उपस्थित पदाधिकारियों तथा प्रतिभागियों को स्वागत किया।   संयुक्त सचिव  कुमार रविशंकर ने कहा कि राजभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार के लिए समिति एक कारगर मंच है।  इस प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को समिति के वार्षिक समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा।
    उप निदेशक  प्रशांत बैजल ने कहा कि प्रतियोगिता का आयोजन एक अवसर के रूप में देखा जाना चाहिए। इस प्रकार की प्रतियोगिताओं के आयोजन से कर्मचारियों के रचनात्मक कौशल का विकास होता है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों द्वारा प्रस्तुत कविताओं की सराहना की।  प्रतियोगिता में दुखमोचन गोपाल, चाहत गोयल, दीपा राम, सूरजभान, नवजोत शर्मा, अभिषेक तिवारी, मनोज तंवर आदि प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में सामाजिक सुरक्षा अधिकारी श्री चंद्रशेखर, अंजना राणा, सहायक सुकोमल, सन्नी मल्होत्रा व अजय कुमार तथा अन्य भी मौजूद रहे। 
  • प्रकाश चंद बरोटीवाला कालेज के पीटीए के प्रधान चुने

    प्रकाश चंद बरोटीवाला कालेज के पीटीए के प्रधान चुने

    बददी/ सचिन बैंसल:  राजकीय महाविद्यालय में शिक्षक अभिभावक संघ के चुनाव में प्रकाश चंद सर्वस मति से प्रधान चुने गए। कालेज के प्राचार्य राजेंद्र  कुमार की देखरेख में चुनाव कराए गए जिसमें प्रधान के अलावा उपप्रधान चंपा रानी, वरिष्ठ उपप्रधान केसर सिंह, सचिव डॉ. सुनिता गोयल, संयुक्त सचिव गुड्डी देवी तथा कोषाध्यक्ष के पद पर डॉ. ईना चुनी गई। इसके अलावा धनंजय, लता देवी, लक्ष्मी देवी, सुनिता, डॉ. राजेश चौहान, डॉ. तृप्ता, प्रो. पल्लवी चौहान, प्रो. शिल्पा कोचर, डॉ. नीति गुप्ता और प्रो. गुंजन को कार्यकारिणी में शामिल किया गया। इस मौके पर अभिभावकों ने महाविद्यालय के विकास कार्यो में पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।
  • आम आदमी पाटी ने नालागढ़ में किया रोड़ शौ

    आम आदमी पाटी ने नालागढ़ में किया रोड़ शौ

     पंजाब की मंत्री अनमोल गगन मान के साथ कई दिगज्ज नेताओं ने  रोड़ शौ में लिया भाग

    नालागढ़/सचिन बैंसल: आम आदमी पार्टी ने चुनाव प्रचार के लिए नालागढ़ में रोड शो किया। रोड शो नालागढ़ के चौंकीवाला से शुरू हुआ और बर्फानी चौक से होता हुआ पुराने बस स्टैंड पर खत्म हुआ। रोड़ शो में पंजाब सरकार की मंत्री अनमोल गगन भी शामिल रही। अनमोल गगन ने बर्फानी चौक पर जनता को संबोधित करते हुए धर्मपाल चौहान के हक में वोट मांगे। उन्होंने कहा कि दिल्ली में केजरीवाल की सरकार व पंजाब में भगवंत मान की सरकार जनता के हितों में कार्य कर रही है।  उन्होंने भाजपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा और कांग्रेस ने मिलकर दोनों हाथों से देश को लूटा है। उन्होंने कहा कि आज पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार मुफ्त बिजली दे रही है। यह सरकार अमीरों की नहीं बल्कि गरीबों की सरकार है। इस सरकार ने हर वर्ग को मिलकर आगे बढ़ा है ।उन्होंने कहा अच्छे स्वास्थ्य, अच्छी शिक्षा व अच्छे लोगो के लिए आम आदमी पार्टी को जीता कर विधानसभा में ले जाएं और अपने हल्के का विकास करें। इस मौके पर उनके साथ हरजोत बैंस, पंजाब के डिप्टी स्पीकर जयकिशन रोड़ी, कमिकर सिंह डाडी, दसूहा के विधायक कर्मवीर सिंह घुम्मन मौजूद थे। नालागढ़ से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी धर्मपाल चौहान  ने बताया कि इस कार्यक्रम में सीएम बगवंत मान आने थे लेकिन किसी जरूरी कार्य से नहीं आ पाए। 
  • कांग्रेस न होती तो आज मोदी  न होता : खड़गे

    कांग्रेस न होती तो आज मोदी न होता : खड़गे

    कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन ने हरदीप बाबा के लिए मांगे वोट

    नालागढ़/ सचिन बैंसल: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खडग़े ने कहा कि भाजपा कांग्रेस पर हमेशा आरोप लगती है कि कांग्रेस से 70 साल तक क्या किया। उन्हे वह यह बताना चाहते है कि अगर वह एमएलए और एमपी बने तो किसी स्कूल या कालेज से तो पढे होंगे। यह शिक्षण संस्थान किसकी देन है। अगर कांग्रेस नहीं होती तो आज मोदी भी नहीं होता। भाजपा ने पिछले 8 साल से देश में शासन कर रही है। अभी भाजपा के समय में पैदा हुआ बच्चे 8 साल के भी नहीं हुए है। उन्होंने ग्रुजेएशन करने के लिए 20 साल के समय चाहिए। वह बुधवार को नालागढ़ के पंजेहरा में कांग्रेस प्रत्याशी हरदीप बावा की समर्थन में चुनावी सभा में बोल रहे थे।

    राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अध्यक्ष बनने के बाद हिमाचल में यह पहली जनसभा संबोधित की। उन्होंने कहा भाजपा झुठे वायदे करने और जुमले सुनाने वाली सरकार है। 2 करोड़ की नौकरी प्रति वर्ष देने के नाम पर बेरजोगारों को फौज खड़ी कर दी है।  यहीं नहीं देश में 14 लाख पद खाली पड़े है लेकिन युवाओं को रोजगार नहीं दे रही है। हिमाचल में कांग्रेस की सरकार बनने से देश और युवाओं को भविष्य तय होने वाला है। कांग्रेस ने प्रदेश में सरकार बनने के बाद पुरानी पेंशन लागू करने, महिला को 15 सौ रुपये भत्ते देने, तीन सौ यूनिट बिजली मुफ्त देने, पांच लाख युवाओं को नौकरी देने, बागवानों को उनके उत्पाद के उचित दाम दिलाने, स्र्टाटअप के लिए 680 करोड का बजट का प्रावधान करने, हर गांव में मोबाइल क्लीनिक, अग्रेजी मीडियम के स्कूल और पशुपालों को दूध और गोबर खरीने  की घोषणाएं की है। कांग्रेस जो बोलती है वही करती है। इसलिए कांग्रेस को समर्थन करें।

    भाजपा शासन में महिलाएं प्रदेश में नहीं है सुरक्षित

    पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजा बडिंग ने कहा कि भाजपा शासन काल में प्रदेश में खनन माफियों को बोलबाला रहा। कानून व्यवस्था बिगडऩे के चलते प्रदेश की महिलाएं अपने घर में सुरक्षित नहीं है। प्रेदश में 15 सौ महिलाओं पर दूराचार के मामले दर्ज हुए है। भाजपा ने हमेशा एक दूसरे के लड़ाने का कार्य किया  है। यहां का सबसे बड़ मुद्दा ट्रक यूनियन में पहली हा संचालकों को दाम बढऩे की बजाए घटाए गए जिससे लोगों को अपने ट्रक बेचने पर मजबूर होना पड़ रहा है। कांग्रेस देश के एक सूई से लेकर जहाज तक अपने देश में तैयार कराया जिसके दम पर आज भाजपाई नाच रहे है। मंहगाई चरम सीमा पर है और लोगों अब इस सरकार को हिमाचल से विदा करने के मूड़ में है।

    अच्छे दिन का सपना दिखा कर लोगों से बोला झूठ

    सांसद भूपेद्र हुड्डा ने कहा कि भाजपा ने अच्छे दिन लाने का सपना दिखा कर लोगों के साथ झूठ बोला। काला धन बाहर से मंगा कर 15 लाख खाते में डालने के झांसा दिया। किसानों के खिलाफ  कृषि बना कर देश के 750 किसानों को बिना आई मौत मरना पड़ा। कांग्रेक के समय में जो सिलेंडर 4 सौ रुपये का था अब 12 सौ रुपये का हो गया है। लोग 12 नवंबर को उन  साढ़े सात सौ किसानों को याद करके मतदान करे  जिससे उनकी परिवार को शांति मिल सके।

    सरकार का बस चले तो सांस लेने पर लगा सकती है जीएसटी

    पंजाब के नेता प्रति पक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि  मोदी सरकार रोटी पर जीएसटी लगा दी। उनका बस चले तो सांस लेने पर जीएसटी लगा सकते है। महगाई से घर की महिला का बजट गड़बड़ा गया है। पंजाब में आम आदमी पार्टी को वोट डाल कर लोग पछता रह ेहै। पहले दो रुपये सैकंड़ा रेत बजरी मिलती थी वह अब 8 रुपये सैंकड़ा मिल रही है। पंजाब कांग्रेस की सरकार बदलने के बाद लोगों के कारोबार ठप हो गए है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि अगर हिमाचल में अमन चैन और विकास चाहते है तो यहां पर कांग्रेस को समर्थन करें। इसके  अलावा नेत प्रतिपक्ष और कांग्रेस के प्रत्याशी मुकेश अग्निहोत्री, सोलन की प्रभारी एवं झारखंड की विधायक दीपिका पांडे ने भी  लोगों से कांग्रेस पार्ट का समर्थन मांगा। इस मौके पर जिला अध्यक्ष शिव सिंह, मंडल अध्यक्ष हुसन चंद ठाकुर समेत गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
  • डूबती  भाजपा को बचाने के लिए आ रहे केंद्रीय मंत्री- पायलट

    डूबती  भाजपा को बचाने के लिए आ रहे केंद्रीय मंत्री- पायलट

    राम कुमार के रैली देख गदगद हुए सचिन पायलट

    केंडीडेट के स्थान पर फूल पर मोहर लगाने की कर रहे आग्रह

    बददी/सचिन बैंसल:  राजस्थान के उपमुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सचिन पायलट ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की हालत को देखते हुए केंद्रीय नेतृत्व में पूरा जोर लगा लिया है लेकिन अब इस सरकार के विदा होने के दिन आ गए है। प्रधानमंत्री ने स्वयं इस बात का माना है। वह हर जगह जाकर यह कह रहे है कि केंडीडेट को देख कर केवल फूल पर बटन दबांए। ऐसा तभी कर रहे है कि प्रदेश का नेतृत्व काफी कमजोर रहा जिससे प्रदेश का विकास काफी पीछे चला गया। वह सोमवार को बद्दी में कांग्रेस के प्रत्याशी  चौधरी राम कुमार की चुनावी जन सभा में बोल रहे थे।

    उन्होंने इस बात पर हैरानी  जताई है कि मंहगाई ने आज आम लोगों को जीना दुभर कर दिया लेकिन कोई भी बड़ा नेता इसके लिए कोई योजना  बनाने और बोलने को तैयार नहीं है। पिछले पांच साल की रिपोर्ट कोई देना नहीं चाहता है। केवल अगले पांच साल की बात करते है।  मंहगाई की जब बात करते है तो भाजपा नेता हिंदु मुसलिम विवाद बताते और जब बेरोजगारी की बात करते है तो मंदिर मस्जिद की बात  करते है। जनता विकास चाहती है। इसलिए इस बार हिमाचल में बदलाव की मूड़ में  है। उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा टकराव की राजनीति करती है वहीं कांग्रेस आपसी भाईचारा और सभी को साथ लेकर चलने की बात करते है। टकराव के चलते देश में संपर्क टूट रहा है। कांग्रेस एकजुटता को बनाए रखना चाहती ैह। लोग जुमले और झूठे वादों से तंग आ चुकी है और कांग्रेस की ओर देख रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जो भी अपने घोषणा पत्र में वायदे किये है उस पर शत प्रतिशत अमल करेगी। उन्होंने कांग्रेस सरकार की ओर से महिला को पंद्रह सौ रुपये प्रति माह देने, तीन सौ यूनिट मुफ्त बिजली देने, बेरोजगारी कम करने के लिए एक लाख लोगों को रोजगार देने की  घोषणाएं की है वह पूरी करेगी।
  • Nora Fatehi ने बोल्ड अंदाज में शेयर किया वीडियो…

    Nora Fatehi ने बोल्ड अंदाज में शेयर किया वीडियो…

    नई दिल्लीः डांसिंग सेंसेशन नोरा फतेही अपने बोल्ड अंदाज को लेकर छाई रहती हैं। अब एक बार फिर से नोरा फतेही ने अपना लेटेस्ट वीडियो फैंस के साथ शेयर किया है जो कि काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक बार फिर से नोरा फतेही ने अपने फैंस को दीवाना बना दिया है। वह अक्सर फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियोस साझा करती रहती हैं। इसी क्रम में हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ अपना एक वीडियो साझा किया है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Nora Fatehi (@norafatehi)

    हाल ही में इंस्टाग्राम पर साझा किए गए इस वीडियो में नोरा समुद्र के बीच यॉट पर वेकेशन इंजॉय करती नजर आ रही हैं। इतना ही नहीं इस दौरान वहां याट पर ही मौजूद अपने दोस्तों के साथ डांस करती भी दिख रही हैं। वीडियो में अभिनेत्री के शानदार डांस मूव्स देख फैंस एक बार फिर उनकी तारीफ करते नजर आ रहे हैं। इसके अलावा लेटेस्ट वीडियो में अभिनेत्री कर लुक भी काफी कातिलाना लग रहा है।

    गौरतलब है कि नोरा फतेही इन दिनों अपना वेकेशन इंजॉय कर रही है। इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया उनका यह वीडियो इसी वेकेशन का है। हाल ही में सामने आए इस वीडियो में एक्ट्रेस शॉट्स और ब्रालेट टॉप पहने नजर आ रही हैं। इसके साथ ही बालों का बन और चश्मा लगाए एक्ट्रेस काफी ग्लैमरस लग रही हैं। नोरा के लुक को देख फैंस दीवाने हुए जा रहे हैं। हर बार की तरह अपने लुक से कयामत ढा रही अभिनेत्री वीडियो में शानदार डांस करती भी दिखीं।

    नोरा याट पर अपने दोस्तों के साथ अलग-अलग डांस मूव्स करती दिख रही हैं। हर बार की तरह इस बार भी एक्ट्रेस के किलर डांस मूव्स उनके फैंस का दिल जीत रहे हैं। एक बेहतरीन डांसर होने के साथ-साथ अभिनेत्री कई रियलिटी शो में बतौर जज भी नजर चुकी हैं। अभिनेत्री हाल ही में रिलीज हुई फिल्म थैंक गॉड के गाने में नजर आई थीं।

  • आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के घर आया नया मेहमान…

    आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के घर आया नया मेहमान…

    मुंबई. बॉलीवुड के पावर कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट पैरेंट्स बन गए हैं. आलिया ने बेबी गर्ल को जन्म दिया है. घर में नन्हा मेहमान आने कपूर और भट्ट परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई है. हर कोई उन्हें बधाई दे रहा है. रणबीर-आलिया रविवार सुबह साढ़े सात बजे कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल पहुंचे थे. पैपराजी विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की तस्वीर शेयर करते हुए फैंस के साथ ये खुशखबरी शेयर की है.

    फैंस इस खबर को सुनकर काफी खुश हैं और कपूर और भट्ट परिवार को बधाइयां दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “बहुत बहुत मुबारकवाद कपूर एंड भट्ट फैमिली.” कई अन्य यूजर्स ने लाल दिल वाले और खुशी वाले इमोजी कमेंट कर बधाई दी हैं. आलिया भट्ट की डिलीवरी से पहले उनके पिता और फिल्ममेकर महेश भट्ट ने खुशी जताई थी. उन्होंने ई-टाइम्स से बात करते हुए होने वाले बेबी के लिए खुशी जताई है.

    कपल ने शादी के 2 महीने के बाद ही ऐलान कर दिया था कि दोनों की जिंदगी में एक बेहद खास और नन्हा मेहमान आने वाला है. जून में आलिया ने एक फोटो शेयर करते हुए अपनी प्रेग्नेंसी की खबर साझा की थी. आज सुबह रणबीर-आलिया को मुंबई के एक अस्पताल के बाहर देखा गया था और कपल अपने पहले बच्चे की डिलीवरी के लिए अस्पताल पहुंचे थे.

    अक्टूबर में, कपूर परिवार ने आलिया के लिए एक मेगा गोद भराई समारोह भी आयोजित किया जिसमें रणबीर की मां नीतू कपूर और बहन रिद्धिमा कपूर साहनी, चचेरी बहन करिश्मा कपूर और दादी नीला देवी सहित कई हस्तियों ने हिस्सा लिया था.