Category: Entertainment
-

मुख्यमंत्री ने दून विधानसभा क्षेत्र के लिए 26 करोड़ रुपये की 13 विकासात्मक परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास किए
बददी में एस.डी.एम. कार्यालय खोलने की घोषणाकांग्रेस की अपनी कोई गारंटी नहीं है और जारी कर रही है गारंटी कार्ड – जयराम ठाकुरबददी/सचिन बैंसल: मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज दून विधानसभा क्षेत्र के बददी में हिमाचल प्रदेश के अस्तित्व के 75 वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित ‘प्रगतिशील हिमाचल स्थापना के 75 वर्ष’ समारोह की अध्यक्षता करते हुए लगभग 26 करोड़ रुपये की 13 विकासात्मक परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास किए। उन्होंने बद्दी में एसडीएम कार्यालय खोलने की घोषणा भी की।इस अवसर पर जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह एक संयोग ही है कि आज देश ने जहां आजादी के 75 वर्ष पूरे किए हैं, वहीं हिमाचल प्रदेश भी अपने अस्तित्व के 75वंे वर्ष में प्रवेश कर चुका है। उन्होंने कहा कि इन 75 वर्षों की गौरवशाली विकास यात्रा के उपलक्ष्य में प्रदेश सरकार ने हिमाचल के सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों में 75 कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन समारोहों में हिमाचल के अब तक के सभी मुख्यमंत्रियों और आम जनता के योगदान का स्मरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इन सभी मुख्यमंत्रियों ने राज्य के विकास में अपार योगदान दिया है, लेकिन प्रदेश की इस गौरवशाली विकास यात्रा का असली श्रेय राज्य के मेहनती और ईमानदार लोगों को जाता है। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कुछ विपक्षी नेता राज्य सरकार की इस पहल का विरोध कर रहे हैं।जय राम ठाकुर ने कहा कि राज्य के गठन के समय केवल चार जिले थे, जबकि आज 12 जिले हैं। उन्होंने कहा कि 75 वर्षों के दौरान प्रदेश की साक्षरता दर 4.8 प्रतिशत से बढ़कर 83 प्रतिशत हो चुकी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 1948 में राज्य में सड़कों की लंबाई केवल 228 किलोमीटर थी, जबकि आज राज्य के कोने-कोने को जोड़ने वाली लगभग 40,000 किलोमीटर सड़कें हैं। जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में सड़कों के विस्तार का सबसे अधिक श्रेय पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को जाता है। उन्होंने ही लगभग 60 हजार करोड़ रुपये की महत्वकांक्षी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की शुरुआत की थी और हिमाचल में लगभग 50 प्रतिशत सड़कों का निर्माण इसी योजना के माध्यम से किया गया है।मुख्यमंत्री ने कहा कि बद्दी क्षेत्र आज एशिया का सबसे बड़ा फार्मा हब है और इसका श्रेय पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को भी जाता है, क्योंकि उन्होंने हिमाचल के लिए विशेष औद्योगिक पैकेज की घोषणा की थी, जिससे प्रदेश में बड़े पैमाने पर औद्योगिकीकरण का मार्ग प्रशस्त हुआ था। जय राम ठाकुर ने कहा कि अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य के लिए एक बल्क ड्रग पार्क स्वीकृत किया है जिसे ऊना जिले में स्थापित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय महत्व की यह परियोजना मिलना हिमाचल के लिए गौरव की बात है। इससे प्रदेश में बड़े पैमाने पर फार्मा उद्योग स्थापित होंगे तथा यहां कई वर्षों तक युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। उन्होंने कहा कि पार्क की अनुमानित परियोजना लागत लगभग 1200 करोड़ रुपये है। इसमें से सामान्य बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए केंद्र सरकार 1000 करोड़ रुपये की राशि देगी।जय राम ठाकुर ने कहा कि कोविड-19 महामारी से पूरी दुनिया पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सशक्त एवं दूरदर्शी नेतृत्व प्रदान करके देश को इस संकट बाहर निकाला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने न केवल इस महामारी को फैलने से रोकने के लिए समय पर निर्णय लिए, बल्कि वैज्ञानिकों को भी स्वदेशी टीके विकसित करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश में सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान सफलतापूर्वक चलाया गया। उन्होंने कहा कि विपक्षी नेताओं ने इस वैक्सीन के संबंध में देश की जनता को गुमराह करने की भी कोशिश की। विपक्षी नेताओं के दुष्प्रचार का करारा जवाब देते हुए राज्य की जनता ने टीकाकरण अभियान में पूरा सहयोग दिया और हिमाचल प्रदेश कोरोना रोधी टीकों की पहली और दूसरी खुराक देने में पूरे देश में पहले स्थान पर रहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी राज्य की इस उपलब्धि की सराहना करते हुए हिमाचल प्रदेश को कोविड-19 टीकाकरण में ‘चौंपियन स्टेट’ का खिताब दिया।मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 में कार्यभार संभालने के तुरंत बाद वर्तमान राज्य सरकार ने राजनीतिक प्रतिशोध की परंपरा को पूरी तरह समाप्त कर दिया। उन्होंने कहा कि पहले राज्य को टोपी के रंग के आधार पर भी राजनीतिक रूप से विभाजित किया जाता था, लेकिन उन्होंने इस परंपरा को भी खत्म कर दिया और अब प्रदेश सरकार की सराहनीय उपलब्धियों को देखते हुए लोग हिमाचल में सरकार को दोबारा सत्ता में न लाने की परंपरा को अवश्य खत्म करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब प्रदेश की जनता ने भाजपा सरकार को दोबारा सत्ता में लाने का मन बना लिया है।जय राम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस नेता चुनाव को देखते हुए अब झूठे वादे करके प्रदेश की जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह अजीब है कि जिस पार्टी के पास अपनी गारंटी नहीं है, वह राज्य के लोगों को दस गारंटी देकर लुभाने की कोशिश कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की जनता ने कांग्रेस को पूरी तरह से नकार दिया है और अब हिमाचल की जनता की बारी है कि आने वाले चुनाव में कांग्रेस को मुंहतोड़ जवाब दें। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल के दो वर्ष से अधिक का समय कोरोना महामारी से प्रभावित रहा, इसलिए पूरे पांच साल तक राज्य का भरपूर विकास सुनिश्चित करने के लिए जनता भाजपा सरकार को दोबारा सत्ता में लाने के लिए समर्थन दें।मुख्यमंत्री ने विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लगभग 500 करोड़ रुपये के मेडिकल डिवाइस पार्क को स्वीकृति प्रदान की गई है, जिससे क्षेत्र के औद्योगिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।इससे पहले, मुख्यमंत्री ने गांव खरोटा गुरदासपुरा एवं इसके साथ लगते गांवों के लिए जल जीवन मिशन के अन्तर्गत 3.76 करोड़ रुपये तथा कैलारांवाली बस्तियों एवं गांवों के समूह के लिए 79 लाख की लागत से निर्मित उठाऊ जलापूर्ति योजनाओं का शुभारम्भ किया। उन्होंने नाबार्ड के अन्तर्गत कुंजहाल मुस्लिम बस्ती दस्सोमाजरा के लिए 1.92 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित उठाऊ जलापूर्ति योजनाओं, बद्दी में 75 लाख रुपये की लागत के तहसील कल्याण कार्यालय भवन, बद्दी में 4.20 करोड़ रुपये की लागत केे मॉडल करियर सेंटर भवन, साई तथा घरेड़ में 50-50 लाख रुपये की लागत के आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र भवनों, बनबीरपुर खड्ड पर 1.91 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित पुल, रत्ता खड्ड के ऊपर गांव अक्कांवली के लिए 1.36 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित सम्पर्क सड़क तथा बद्दी में किशनपुरा तहसील में पुलिस आधुनिकीकरण योजना के तहत 1.06 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित पुलिस क्वार्टरों का शुभारम्भ किया।मुख्यमंत्री ने जल जीवन मिशन के अन्तर्गत जल शक्ति विभाग ट्यूबवेल उपमण्डल बद्दी में 3.45 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न उठाऊ जलापूर्ति योजनाओं के स्त्रोत के सुदृढ़ीकरण कार्य की आधारशिला रखी। उन्होंने ग्राम पंचायत किशनपुरा में सिरसा खड्ड के ऊपर 3.79 करोड़ रुपये की लागत से मलकुमाजरा चुनाड़ी पुल तथा ग्राम पंचायत सुनेड़ में 1.54 करोड़ रुपये की लागत से बेरीवाला-बघानिया पुल की आधारशिला रखी। 8.60 करोड़ रुपये की इन विकासात्मक परियोजनाओं का निर्माण बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ विकास प्राधिकरण द्वारा लोक निर्माण विभाग के माध्यम से किया जाएगा।सांसद एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने हिमाचल प्रदेश के गठन के 75 वर्ष के उपलक्ष्य में विशेष कार्यक्रम आयोजित करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स्वयं एक आम परिवार से संबंध रखते हैं और गरीबों व कमजोर वर्गों की विकासात्मक ज़रूरतों को भली-भांति समझते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा आरम्भ की गई सभी नीतियों और कार्यक्रमों का उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों की सहायता करना है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी के कठिन समय में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने महामारी से प्रभावी ढंग से निपटा है। उन्होंने राज्य में क्रियान्वित की जा रही विभिन्न विकासात्मक नीतियों और कार्यक्रमों की जानकारी प्रदान करते हुए कहा कि इन नीतियों व कार्यक्रमों से आम आदमी और सबसे निचले स्तर पर रहने वाले व्यक्तियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है।दून के विधायक परमजीत सिंह पम्मी ने अपने गृह विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए दून के लोगों की विकासात्मक आकांक्षाओं के प्रति सदैव संवेदनशील रहने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार के कार्यकाल में दून विधानसभा क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की कल्याणकारी नीतियों से राज्य के लोग लाभान्वित हुए है। उन्होंने इस अवसर पर दून क्षेत्र की विकासात्मक मांगें भी मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं। -

रामकुमार के बड़े भाई मदन चौधरी ने भी किया विधायक पद के लिए आवेदन
दून कांग्रेस में मची खलबली बड़े भाई का साथ दें या छोटे के साथ जाएं
बददी/सचिन बैंसल: दून कांग्रेस जहां कल तक विधायक पद के लिए सिर्फ राम कुमार चौधरी के नाम का डंका बजा रही थी। वही 24 घंटे बाद दून कांग्रेस के खेमे में खलबली मच गई है। विधायक पद के आवेदन की अंतिम तिथि में दून विधानसभा क्षेत्र से 5 लोगों ने नामांकन दाखिल किया है। हैरानी की बात यह है कि दून विधानसभा क्षेत्र से रामकुमार चौधरी के बड़े भाई मदन चौधरी ने भी नामांकन दाखिल किया है। इसके इलावा हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव राजेश वर्मा व इंटक के प्रदेश अध्यक्ष बबलू पंडित व शिव कुमार ने अपना नाम विधायक पद के लिए आगे दिया है।
बुधवार को ही दून ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में मदन चौधरी मौजूद तो रहे लेकिन उन्होंने अपना नाम आगे देने की बात की भाफ़ किसी को ना लगने दी और जैसे ही अंतिम तिथि आई मदन चौधरी अपने काफिले के साथ शिमला पहुंचे और वहां अपना जाकर नाम आवेदन किया। दून ब्लॉक कांग्रेस जहां सिर्फ राम कुमार को अपना नेता मान रही थी लेकिन वही मदन चौधरी का नाम आते ही लोगों के होश उड़ गए हैं। लोग असमंजस में पड़ गए हैं कि बड़े भाई का साथ दिया जाए या छोटे भाई के साथ खड़ा जाए ।हालांकि टिकट का फैसला हाईकमान ने करना है लेकिन मदन चौधरी के आवेदन करने से दून कि कांग्रेस हिल गई है।
-

इंडियन आयल कंपनी ने मनाया अपना स्थापना दिवस
नए लांच किए प्रोडक्ट साईक्लोप्लास्ट की उपभोक्ताओं की दी जानकारी
बद्दी/सचिन बैंसल: इंडियन आयल कंपनी ने बद्दी के ठेडा स्थित धारला सर्विस स्टेशन में अपना 63वां स्थापना दिवस मनाया। इस मौके पर उन्होंने इंडियन आयल की ओर से लांच किए गए नए प्रोडक्ट साईक्लोप्लास्ट का के बारे में भी उपभोक्ताओं जानकारी दी गई।
कंपनी का उप महाप्रंबधक ने शिवानी पाल ने केक काट कर कार्यक्रम की शुरूआत की। उन्होंने बताया कि इंडियन आयल कंपनी की ओर से पहले फ्रैश प्लास्टिक दाना बनाया जाता था लेकिन अब सरकार के आदेश है कि जो कंपनियां प्लास्टिक का कार्य करती है वह 20 फीसदी प्लास्टिक को रिसाईकिल करके इसे दोबारा प्रयोग लाया जाए। जिसके तहत कंपनी ने रि साईकिल करके एक नया प्रोड्क्ट साईक्लोप्सास्ट बाजार में उतारा है। जल्द ही यह सभी जगह उपब्ध हो जाएगा। उन्होंने उपभोक्ताओं की समस्याओं को मौके पर ही निपटारा किया गया।
धारला सर्विस स्टेशन के संचालक एवं जोगिंद्र बैंक के निदेशक योगेश भरतिया ने कहा कि प्लास्टिक दाना की हिमाचल में काफी मांग है। और इंडियन आयल कंपनी इस मांग को पूरा करने में अपना अहम रोल निभाती है। पहले क्रूड आयल से फ्रैश प्लास्टिक दाना तैयार किया जाता था। वह भी अब लोगों को मिलेगा और उसके साथ में रिसाईकिल किया हुआ प्रोडक्ट भी लोगों को उपलब्ध होगा। इस मौके पर लाला रूप नरायण, कृष्णांजलि कंपनी से एमडी चारूविंद कौशल, कृष्ण कौशल, सनराईज कंपनी के संचालक राकेश चड्ढा, मनोज राणा, स्वीश कंपनी के संचालक सुमित समेत योगेश भरतिया के परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।
-

राजेश वर्मा ने किया दून विधानसभा क्षेत्र से विधायक पद के लिए आवेदन
राजेश वर्मा के आवेदन से गरमाई दून की राजनीति
दून क्षेत्र से कांग्रेस के दो महारथियों ने किया आवेदन
बददी/सचिन बैंसल: हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव राजेश वर्मा ने दून विधानसभा क्षेत्र से विधायक पद के लिए आवेदन किया है। राजेश वर्मा ने वीरवार को शिमला में जाकर यह आवेदन किया। राजेश वर्मा के आवेदन करने के बाद दून विधानसभा क्षेत्र में सियासी माहौल गरमा गया है ।राजेश वर्मा के आवेदन के बाद सिद्ध हो गया है कि दून विधानसभा क्षेत्र में भी कांग्रेसी गुटबाजी का शिकार हो रही है क्योंकि बुधवार को दून ब्लॉक कांग्रेस की हुई मीटिंग में दून ब्लॉक कांग्रेस ने चौधरी राम कुमार का नाम विधायक पद के लिए भेजा था।
वही राजेश वर्मा ने आज अपना नाम आवेदन देकर दून विधानसभा क्षेत्र की राजनीति को गरमा दिया है। टिकट देना हाईकमान का काम है। राजेश वर्मा पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह के काफी करीबी रहे। देखना यह है कि हाईकमान किसके ऊपर दाव खेलती है। राजेश वर्मा ने बताया कि उन्होंने वीरवार को शिमला में जाकर विधायक पद के लिए आवेदन किया है। आवेदन करने के बाद वे कांग्रेस की अध्यक्षा प्रतिभा सिंह व शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य से भी मुलाकात की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने अपना गारंटी कार्ड जनता के सामने रख दिया है और जनता इस बार गारंटी से कांग्रेस की सरकार हिमाचल प्रदेश में बनाएंगी।
-

सैंट्रल बैंक ने किया ग्राहक सम्मेलन का आयोजन
बददी बरोटीवाला के उपभोगताओं ने की शिरकत
जोनल हैड पॉपी शर्मा ने दी बैंक की योजनाओं की जानकारी
बददी/सचिन बैंसल: सैंट्रल बैंक आफ इंडिया की बददी शाखा द्वारा एमजी रिजेंसी परिसर में एमएसएमईए उद्योग एवं ग्राहक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर चंडीगढ जोनल हैड पॉपी शर्मा और शिमला रिजनल हैड एसएस माथुर ने शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता बददी के शाखा प्रबंधक संजय लोचब ने की। सम्मेलन में सर्वप्रथम एमएसएमई सैक्टर की विभिन्न योजनाओं का बखान किया गया।
एक नई व साधारण प्रक्रिया से कार्य करने वाली योजना सैंट जीएसटी स्कीम के बारे में बताया गया जिसमें बिना सिक्योरिटी व कम ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराया जाता है। इस योजना में उद्यमी 2 करोड तक ऋण प्राप्त कर सकता है। बैंक ने बताया हमारी बैंक होम लाने सबसे कम दरों पर प्रदान करता है। बैंक ने ऋण आवेदन करने के लिए एक नंबर 9223901111 भी मुंबई से जारी किया और बताया कि इस नंबर पर मिस्ड काल देकर ऋण का आवेदन किया जा सकता है। एसएस माथुर ने बताया कि अगस्त माह में अमृत महोत्सव के उपर सैंट क्रांति अभियान में 23 करोड के लोन बददी बरोटीवाला नालागढ़ व परवाणु में प्रदान किए गए। बाद में कार्यक्रम में उपस्थित उपभोगताओं की समस्याओं को सुना गया और उनका मौके पर ही निवारण किया गया। उपभोगताओं की शंकाओं का भी चंडीगढ़ जोनल हैड ने समाधान किया।
शाखा प्रबंधक बददी संजय लोचब ने बताया कि इस ब्रांच में हर ग्राहक को समान नजर से देखा जाता है और सबको उनकी आवश्यकताओं के अनुसार गाईड करके उनको बैंक योजनाओं का लाभ दिया जाता है। लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष अशोक राणा ने कहा कि बैंक को एमएसएमई सैक्टर को ऋण उपलब्ध करवाने में उदारता दिखानी चाहिए। इस अवसर पर बैंक ग्राहक नरेश शर्मा, मनु साहनी, नारंग सिंह, लघु उद्योग भारती प्रधान अशोक राणा, अमन बंसल, रुप किशोर ठाकुर, फेडरेशन आफ इंडियन इंडस्ट्री के प्रांत संगठन मंत्री रणेश राणा, प्रेस क्लब प्रधान राजेंद्र चौधरी, ज्योति गिरी, बलजिंद्र सिह, दीपक वर्मा, शांति स्वरुप गौतम सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
-

दून ब्लॉक कांग्रेस ने विधायक पद पर आवेदन के लिए रामकुमार चौधरी को जताई सहमति
दून ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में 68 परिवारों ने थामा कांग्रेस का दामन
प्रदेश काग्रेस प्रभारी ने वर्चुअल बैठक में चुनावी घोषणापत्र में दस नई योजना जारी की
बददी/सचिन बैंसल: दून ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में दून विस केे 68 परिवारों ने भाजपा छोड़ कांग्रेस का दामन थामा वहीं बैठक में राम कुमार चौधरी को कांग्रेस पार्टी का टिकट देने के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी को प्रस्ताव भेजा। ब्लाक अध्यक्ष कुलतार मेहता की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में फैसला लिया गया दून के पूर्व विधायक राम कुमार चौधरी की अध्यक्षता में ही चुनाव लडा़ जाएगा। राम कुमार विधायक न होते हुए भी पिछले साढ़े चार साल दून की जनता की सेवा मे लगे है। भाजपा ने पिछले साढ़े चार साल में दून को विकास के मामले में पीछे धकेल दिया है। उन्होंने संगत दर्शन कार्यक्रमों केे दौरान दून की जनता को घर-घर जाकर संपर्क किया और उनकी समस्याओं का निपटारा किया है।
वर्चअल बैठक के दौरान प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ने चुनावी अजेंडा
बैठक के दौरान प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला, सीनियर प्रर्यवेक्षक मुख्यमंत्री छतीसगढ़ भुपेश भाघेल, सचिव इंचार्ज तजिंद्र बिट्ट़, पीसीसी. अध्यक्षा प्रतिभा सिंह, प्रचार क मेटी अध्यक्ष सुखविंद्र सुक्खु, विपक्ष के नेता मुकेश अग्रिहोत्री और अध्यक्ष मैनीफैस्टो कमेटी धनी राम शांडिल ने वर्चुअल बैठक कर उपस्थ्ति लोगों को चुनावी एजेंडे में कांगेस की आगामी 10 योजनाओं की जानकारी दी। जिसमें मुख्य रूप से सरकार बनने पर बेरोजगार नौजवानों के लिए 5 लाख सरकारी और गैर सरकारी नौकरिया मुहैया करवाना, प्रदेश में प्रत्येक परिवार को 300 यूनिट बिजली फ्री देना, स्वरोजगार क लिए युवाओं को 10 करोड़ बिना ब्याज राशि उपलब्ध करवाने और 16 से 60 साल तक की महिलाओं को हर माह 15 सौ रुपये पेंशन देना शामिल है।इन परिवारों ने थामा कांग्रेस का दामन
इस मौक पर, हर भजन ङ्क्षसह, तेजा सिंह, लक्षण सिंंह, सरवन ङ्क्षसह, लेख राम, श्याम ङ्क्षसह, दारा सिंह, जगदीश ङ्क्षसह, धर्मपाल, रघुवीर ङ्क्षसंह, परमजीत, विजय सिंह, रोहित, मेहर चंद, जसविंद्र, गुरमीत सिंंह, गौरवचौधरी, जस्सी चौधरी, राहित चौधरी, बबलु चौधरी, तरसेम बाबा, गीता राम पंच, सर्वण लंबड़दार, अर्जून लंबडदार, जिंदु लंबड़दार, रमेश कसाना, तरूण शमा, मेशु फौजी, देवी राम, रधुवीव सिंह, मुकेश व जोगिंद्र सिंह, राजा बरोटीवाला, बिल्ला चौधरी, पम्मु, बंटी, रााम करन, अमर, तारा चंद, समेत 68 परिवाराों ने कांगे्रस का दामन थामा.इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस सह कोषाध्यक्ष मदन लाल, ट्रक यूनियन के पूर्व प्रधान हरभजन सिंह, पार्षद सुरजीत, मोहन लाल, सतपाल, जिलाा उपप्रधान सोहन लाल, आशीष शर्मा, कैप्टन दिला राम, डाक्टर बुध राम, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमेश, पति प्रधान मस्तराम, पूर्व उपप्रधान काला, प्रधान कुठाड़ कैलाश, प्रधान सुरिंद्र ङ्क्षंसंह, पूर्व प्रधान इंद्र सेन, प्रधान बढ़लग सतीश रघुवंशी, उपप्रधान महेंद्र ठाकुर, प्रधान पट्टा नाली हेम चंद, प्रधान नालका प्रेम चंद, उपप्रधान मस्त राम, पूर्व प्रधान नसीब सोनी, पतिप्रधान पट्टा लवली, उपप्रधान घनश्याम, स्नेड़ की प्रधान रचना, पूर्व चेयरमेन बीडीसी अनीता, प्रधान महिला कांगेस मंजु शर्मा, प्रधान बरोटीवाला हंसराज, उपप्रधान हितेंद्र शर्मा, बी.डी.सी. रामरतन, उपप्रधान बिल्लु खान, प्रधान ढेला नीलम कुमारी, पूर्व प्रधान रघवीर सिंह, पूर्व प्रधान राम लाल, पूर्व प्रधान अमर सिंह , पूर्व प्रधान बलजीत कौर, पूर्व प्रधान भाग ङ्क्षसंह कुंडलस, उपप्रधान श्याम समेत अनेक लोग उपस्थित थे।
-

बददी की प्रेरणा ने नेशनल कुश्ती में जीता गोल्ड, रचा इतिहास
हिमाचल के लिए गोल्ड जितने वाली बनी पहली महिला रेसलर
बददी/सचिन बैंसल: एमडीयू यूनिवर्सिटी रोहतक में चल रही अंडर 15 राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में बद्दी की प्रेरणा ठाकुर ने गोल्ड मेडल जीतकर हिमाचल का नाम रोशन किया है। प्रेरणा ठाकुर ने फाइनल मैच में यूपी की पहलवान को 8-2 से हरा कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। इससे पहले सबसे पहले मैच में प्रेरणा ने दिल्ली की पहलवान को चित किया और अगले राउंड में प्रवेश किया। उसके बाद उसका मुकाबला हरियाणा के पहलवान के साथ हुआ जहां प्रेरणा ने 8-3 से मुकाबला जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
सेमीफाइनल में महाराष्ट्र की पहलवान को 10-04 से हरा कर गोल्ड मेडल मैच में यूपी की पहलवान को हराया। हिमाचल के लिए गौरव की बात है कि हिमाचल में ने पहली बार नेशनल कुश्ती प्रतियोगिता में अंडर 15 कुश्ती में गोल्ड मेडल जीता है। प्रेरणा ने अपनी जीत का श्रेय अपने पिता व कोच महेंद्र मेहता को दिया है और उन्होंने कहा है कि वह रोजाना सतवीर हनुमान अखाड़ा बागबानिया में प्रैक्टिस करती हैं जिसका फल उन्हें आज मिला है । उनका सपना है कि वह ओलंपिक में भारत का नेतृत्व नेतृत्व करें और गोल्ड मेडल भारत के लिए लेकर आये।
-

दोपहिया वाहनों चालकों की आकस्मिक मौत पर चिंता जाहिर की गई
रोड सेफटी क्लब की बैठक में उठे यातायात व ट्रैफिक संबधी मुददे
थाना प्रभारी ने सभी अपार्टमेंट बिल्डर से सीसीटीवी लगाने का किया आग्रह
बाजार में बेतरतीब पार्किंग से आ रही लोगों को दिक्कतें
बिना नंबर प्लेट के वाहनों को किया जाएगा जब्त- दयाराम ठाकुर
बददी/सचिन बैंसल: रोड सेफ्टी क्लब बददी की बैठक संस्था के प्रधान सुरेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में हुई जिसमें थाना प्रभारी बददी दयाराम ठाकुर विशेष रुप से उपस्थित हुए। बैठक में थाना प्रभारी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने प्रदेश में बढ़ रहे वाहन हादसों को लेकर जागरूकता अभियान चलाया था उसी की तर्ज पर एक अभियान रोड सेफ्टी क्लब मंडल और जिला स्तर पर चलाएगा ऐसी सरकार की अपेक्षा है। उन्होंने रोड सेफटी क्लब अध्यक्ष से आग्रह किया कि क्लब में बददी बरोटीवाला झाडमाजरी और मानपुरा की तमाम छोटी बडी ट्रांसपोर्ट यूनियनों को भी शामिल किया जाए ताकि सब ट्रैफिक सुधार अभियान में शामिल हो सके।
इसके अलावा बैठक में चिंता जाहिर की गई कि हेलमेट ना पहनने से बददी बरोटीवाला झाडमाजरी व मानपुरा में बहुत सारे युवा दोपहिया वाहन चालक पर मौत का शिकार हो रहे हैं और अधिकांश में तेज रफतारी व हेल्मेट न पहनना होता है। कई युवा तो अपने घरों के एकमात्र चिराग होते है और उनका परिवार पीछे से कहीं का नहीं रहता। युवाओं की मौत पर चिंता जाहिर की गई इस पर रोड सेफ्टी क्लब के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि हम इसको लेकर मुहिम चलाएंगे और युवाओं को लेकर जागरूक करेंगे। बददी बाजार में बेतरतीब वाहनों की पार्किंग करने पर भी चिंता जाहिर की गई और थाना प्रभारी ने साफ कहा कि लोग सडक़ किनारे किनारे वाहन पार्क कर के बाजार में खरीदारी करने चले जाते हैं जबकि उनको अपनी गाड़ी पार्किंग एरिया में ही लगानी चाहिए। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही बददी बाजार में सडक़ पर मार्किंग होगी और लोक निर्माण विभाग से मिलकर यह काम पूरा किया जाएगा।
हरिओम योगा सोसायटी के चेयरमैन डॉ श्रीकांत शर्मा ने कहा कि जो भी युवा बिना हेलमेट के सडक़ पर उतरता है उसका चालान किया जाए और उनका वाहन जब्त कर तब तब रिलीज न किया जाए जब तक उसके उनके मां-बाप संबधित थाने में न आए क्योंकि हादसे के बाद रोने के अलावा कुछ नहीं बचता। इसके जवाब में पुलिस ने कहा कि दोपहिया वाहन चालकों को भारी चालान किया जा रहा है लेकिन वह जुर्माना ही नहीं भर रहे। उन्होंने कहा कि हमने योजना बनाई है कि 1 दिन बददी को पूरी तरह सील करके दो पहिया वाहनों की जांच होगी जिसमें बिना नंबर प्लेट के वाहनों को जब्त किया जाएगा और जिसके पेपर पूरे नहीं होंगे उसको थाने में खड़ा किया जाएगा। इसके बाद थाना प्रभारी ने चक्कां रोड पर लगने वाले जाम की समीक्षा की और नगरपालिका से आग्रह किया कि वह अवैध कब्जों को हटाए। इसके बाद चिंतन कुमार ने बददी और शीतलपुर में ट्रकों को सडक़ किनारे खडा करने का मुददा उठाया तो थाना प्रभारी ने संबंधित ट्रांसपोर्ट सोसाईटी से आग्रह किया गया कि प्रशासन ने सनसिटी रोड पर जो पार्किंग बनाई है वहीं खड़ा किया जाए वरना वाहनों के चालान किए जाएंगे। थाना प्रभारी ने कहा कि चोरियों के मद्देनजर सभी कॉलोनी में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने जरूरी है उसके लिए उन्होंने सभी ग्राम पंचायत प्रधान, वार्ड पंचों और पार्षदों से आग्रह किया कि अपने अपने मोहल्ले में चुनावों के दृष्टिगत वह कैमरे लगवाने में अपना योगदान दें और लोगों को भी प्रेरित करें। सभी लाइसेंसधारी थाने में हथियार जमा करवाएं क्योंकि चुनाव जो है वह किसी भी समय हो सकते हैं और उसे पहले यह करवाना बहुत जरूरी है।
बैठक में इस बात पर भी चिंता जाहिर की गई कुछ बिल्डर नियमों की पालना नहीं कर रहे हैं ना सीसीटीवी लगाते हैं और ना ही किरायेदारों का पंजीकरण करवाते हैं जिस पर कार्रवाई करने की बात की गई। आर्य समाज के सचिव हर्ष आर्य ने रैश ड्राईविंग करने वालों पर कार्रवाई करने की मांग की । फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष चिरंजीव ठाकुर ने औद्योगिक क्षेत्रों में गश्त बढ़ाने का आग्रह किया। भारतीय मजदूर संघ के सह- सचिव हरबंस राणा ने सब्जी मंडी बददी में पार्किंग स्थल सुनिश्चित करने का आग्रह किया क्योंकि इससे बाईपास रोड पर हमेशा खतरों का अंदेशा बना रहता है।
डॉ श्रीकांत शर्मा ने बाजार के सभी दुकानदारों से आग्रह किया कि वह अपना सामान नाली से 3 फुट पीछे ही रखें उसके कारण जाम की स्थिति बनती है। रोड सेफ्टी क्लब के कोषाध्यक्ष कपिल अग्रवाल ने कहा कि रिक्शा चालकों के पास जब लोग पैसे देते हैं तो खुले पैसे ना होने की वजह से काफी समय लगता है इसलिए प्रशासन यह सुनिश्चित करें कि हर ऑटो रिक्शा पर बारकोड सुनिश्चित हो। बैठक में ओमेक्स वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष अशोक कुमार कपिलअग्रवाल ट्रैफिक विंग से मेवा सिंह, रोड सेफ्टी से चिंतन कुमार चौधरी, राजीव कुमार, संदीप कुमार, सरवन सिंह, डा श्रीकांत, राजेंद्र चौधरी, अंकुश ठाकुर, वीरेंद्र कुमार, हरबंस राणा, हर्ष कुमार, फेडरेशन आफ इंडियन इंडस्ट्रीज के प्रदेशाध्यक्ष चिरंजीव ठाकुर सहित कई सदस्य उपस्थित थे।
-

वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड यू के लंदन ने उद्योगपति सुमित सिंगला को हिमाचल का प्रेसिडेंट नियुक्त किया
भविष्य में हिमाचल का गौरव व प्रतिभा निखर कर सामने आएगी: सुमित सिंगला
बददी/सचिन बैंसल: विश्व की सबसे बड़ी संस्था वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स लंदन यू के द्वारा इंदौर में आयोजित कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश के उद्योगपति व अमित सिंगला सोशल वेलफेयर सोसाइटी के फाउंडर व करेटक ग्रुप के एम डी सुमित सिंगला को हिमाचल प्रदेश का प्रेसिडेंट नियुक्त किया गया है। मिस्टर विलियन जेजलर स्विजरलैंड हेड ऑफ यूरोप फॉर वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड पांडिचेरी की उप राजपाल ने पांच वर्षो की सेवा के साथ ही भारतीय पुलिस सेवा में 40 वर्षों के गहन अनुभव पर किरण बेदी, महाराज कुमार साहिब राज सिंह मेवाड़ ऑफ उदयपुर, मिस पूनम जेजलर प्रेसिडेंट डब्ल्यू वी आर स्विजरलैण्ड, सी ई ओ संतोष शुक्ला की उपस्थिति में उद्योगपति सुमित सिंगला को हिमाचल प्रेसिडेंट के तौर पर नियुक्ति दी गई।
हिमाचल प्रदेश व पंजाब में सामाजिक सेवाओं हेतु विश्व वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड यू के लंदन द्वारा सम्मानित कर चुकी है। सुमित सिंगला ने इस अवसर पर कहा कि यह वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड यू के लंदन विश्व की ऐसी संस्था है जो आज सहतर देशों में मिलकर काम कर रही है। यह संस्था महान हस्तियों की काबिलियत विश्व में देश के प्रति सेवा, खेल, प्रतिभा बच्चो को प्रेरणा देने व सामाजिक गतिविधियों में देश के लिए काम कर रहे हों, किसी भी क्षेत्र में रिकॉर्ड देख व उनकी क्षमता देख वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड का खिताब देकर समानित करती है।
इस अवसर पर सिंगला ने सी ई ओ संतोष शुक्ला, विलियन जेजलर वी, पूनम जेजलर, पंजाब के वाइस प्रेसिडेंट जसबीर सिंह का धन्यवाद किया। सिंगला ने कहा कि हिमाचल प्रदेश देवभूमि के साथ साथ खेल जगत में ऊंचाइयों पर है। उन्होंने कहा की आने वाले समय में हिमाचल प्रदेश में जो किसी भी क्षेत्र में विश्व के लिए कोई भी रिकॉर्ड बनाएगा तो वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड लंदन यू के की ओर से उन्हें सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर शंकर लाल वाणी एम पी इंदौर, पुष्यमित्र मेयर इंदौर, देवेश चंद्र डी जी पी मिजोरम, मनु श्रीवास्तव प्रिंसिपल सेक्रेटरी, हरिचंद नारायण मिश्र पुलिस कमिश्नर, वरुण कपूर डायरेक्टर जर्नल पुलिस, महारिसi उत्तम महाराज स्पिरिचुअल गुरु, नरेंद्रचौहान, रानी पीपलुदा मध्यप्रदेश, प्रो राजीव शर्मा, मास्टर प्रांजल शुक्ला, जसबीर सिंह विशेष तौर पर उपस्थित थे।
-

सोनाली फोगाट के PA को पुलिस ने लिया हिरासत में, फार्म हाउस से लैपटॉप गायब
हिसार: टिकटॉक स्टार और भाजपा नेत्री सोनाली फोगाट की मौत की गुत्थी उलझती जा रही है. सोनाली फोगाट के फार्म हाउस से उनके कंप्यूटर व लैपटॉप गायब मिले हैं. सोनाली के भांजे एडवोकेट विकास ने सोनाली की मौत का जिम्मेदार उनके निजी सचिव सुधीर सांगवान को ठहराया है. विकास ने सुधीर सांगवान पर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने ही सोनाली फोगाट की मौत की साजिश रची। वहीं इस मामले में सोनाली फोगाट के निजी सचिव को गोवा पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. सुधीर सांगवान सोनाली के साथ गोवा में मौजूद था. परिवार ने भी सुधीर पर सवाल उठाए थे।
एडवोकेट विकास का कहना है कि सुधीर सांगवान के कहने पर फार्म हाउस से लैपटॉप और जरूरी सामान उठा लिया गया है, जिसमें सारा डाटा और जमीन और प्रॉपर्टी के कागजात भी सेव थे। एडवोकेट विकास का कहना है कि उनके साथ सुधीर सागवान की बातचीत भी हुई और वह उनकी मामीजी सोनाली फोगाट की मौत के बारे में बार-बार अपना बयान बदल रहा है. विकास ने सुधीर सागवान के साथ हुई अपनी बातचीत की ऑडियो रिकार्डिंग भी सुनाई।
टिक टॉक स्टार के तौर पर फेमस सोनाली फोगाट की मौत के बाद गोवा पुलिस ने अप्राकृतिक मृत्यु का मामला दर्ज किया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी थी. प्रारंभिक जांच में पता चला है कि वह 22 अगस्त को गोवा आई थीं और अंजुना के एक होटल में ठहरी थीं। उन्हें होटल में बेचैनी होने के बाद अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया था।