Category: Entertainment

  • क्या सच में राजपाल यादव हुए जेल से रिहा? जानें Viral Video की सच्चाई

    क्या सच में राजपाल यादव हुए जेल से रिहा? जानें Viral Video की सच्चाई

    मनोरंजन: बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव इन दिनों खूब सुर्खियों में बने हुए हैं। चेक बाउंस मामले में उन्हें तिहाड़ जेल में सरेंडर करना पड़ गया है। राजपाल को जेल में बंद देखकर बॉलीवुड भी उनकी मदद के लिए आगे आया है। कई स्टार्स ने राजपाल की मदद करने का ऐलान किया है। हर कोई इसी इंतजार है कि राजपाल कब जेल से रिहा होंगे। मगर इसी बीच एक्टर का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसको लेकर दावा किया जा रहा है कि एक्टर रिहा हो गए हैं। इस वीडियो में सच क्या है आपको बताते हैं।

    इस वजह से वायरल हुआ वीडियो

    राजपाल यादव वायरल वीडियो में जेल से रिहा होने की खुशी जाहिर करते दिखे। मीडिया के साथ बातचीत के दौरान उन्होंने बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान का भी धन्यवाद किया। ऐसे में कई लोगों को यह लग रहा है कि सलमाऩ खान ने राजपाल की जेल से बाहर आने में मदद की है। कमेंट सेक्शन में लोग सलमान की सराहना भी कर रहे हैं और राजपाल के रिहा होने पर खुशी भी जता रहे हैं। वीडियो में राजपाल यह कह रहे हैं कि सलमान भाई बड़े भाई की तरह हैं। सलमान भाई के साथ आज बैठ कर अंदर से बहुत खुशी महसूस होती है। सलमान भाई जैसे इंसान अपनी इंडस्ट्री में बहुत कम हैं। वो हमेशा लोगों की मदद के लिए खड़े रहते हैं। हमने तो सलमान भाई के साथ कई फिल्में भी की हैं।

    क्या सच में सही है वीडियो?

    राजपाल यादव का जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है उसको देखकर फैंस को यह लग रहा है कि एक्टर जेल से रिहा हो चुके हैं परंतु इस बात में बिल्कुल भी सच्चाई नहीं है। एक्टर अभी भी जेल में बंद हैं। राजपाल का ये वीडियो भी अभी का नहीं है बल्कि साल 2018 का है जो सालों के बाद अब वायरल हो रहा है।

    ये है पूरा मामला

    राजपाल यादव का यह केस साल 2010 का है। एक्टर पर इस समय करोड़ों का कर्ज है। दरअसल उन्होंने डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म अता पता लापता बनाने के लिए 5 करोड़ रुपये लिए थे परंतु फिल्म बॉक्स ऑफिस पर चल नहीं पाई। फिल्म फ्लॉप होने के कारण एक्टर को भारी नुकसान झेलना पड़ा वो लिए हुए पैसे भी नहीं दे पाए। उन्होंने कई चेक भी दिए पर वो सभी बाउंस हो गए। ऐसे में एक्टर पर लीगल एक्शन लिया गया। राजपाल का लोन अब 9 करोड़ तक पहुंच चुका है। इसी केस में वो इस समय जेल में बंद है हालांकि उनकी मदद के लिए कई बॉलीवुड सितारों ने हाथ आगे बढ़ाया है। सलमान खान, अजय देवगन, वरुण धवन, सोनू सूद समेत कई कलाकारों ने राजपाल की मदद करने का वादा किया है।  
  • Ranveer Singh के घर हुई फायरिंग मामले में नया मोड़, बिश्नोई गैंग के खास सदस्य ने ली जिम्मेदारी!

    Ranveer Singh के घर हुई फायरिंग मामले में नया मोड़, बिश्नोई गैंग के खास सदस्य ने ली जिम्मेदारी!

    मनोरंजन: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों खूब सुर्खियों में बने हुए हैं। एक्टर को बीते दिनों बिश्नोई गैंग की ओर से धमकी मिली और पैसे मांगने के मामले में एक अहम खुलासा हुआ है। मुंभई क्राइम ब्रांच की जांच में पता चला कि बिश्नोई गैंग के खास गुर्गों में से एक हैरी बॉक्सर ने वॉयस नोट के जरिए एक्टर को धमकी भेजकर एक करोड़ रुपये की वसूली मांगी थी।

    हैरी बॉक्सर की आवाज की हुई पुष्टि

    मुंबई क्राइम ब्रांच की शुरुआती जाचं में व्हाट्सएप्प वॉयल नोट में हैरी बॉक्सर की आवाज होने की पुष्टि हुई है हालांकि इससे जुड़े बाकी तथ्यों को क्राइम ब्रांच इकट्ठा करने में जुटी हुई है। क्राइम ब्रांच ने व्हाट्सएप्प वॉयस नोट को फॉरेंसिंक में भेजा है और अभी इसकी रिपोर्ट आनी बाकी है। क्राइम ब्रांच के अनुसार, हैरी बॉक्सर ने रोहित शेट्टी के घर पर हुई फायरिंग के बाद उनके मैनेजर के मोबाइल नंबर पर धमकी भेजी थी। इसमें एक्टर से पैसों की मांग की गई थी। इस धमकी आने के बाद रणवीर सिंह की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। क्राइम ब्रांच ने रणवीर सिंह की मैनेजर का तीन दिन पहले बयान दर्ज किया है। धमकी को भेजने में वीपीएन नेटवर्क का इस्तेमाल किया गया था और अभी तक की जांच में उसकी लोकेशन विदेश की मिली है। इसे ट्रेस करने में इंटरपोल की भी मदद ली जा रही है। क्राइम ब्रांच यह पता करने की कोशिश कर रही है कि जिस समय धमकी भेजी गई उस समय वीपीएन नेवटर्क किस देश का था। रणवीर के अलावा क्राइम ब्रांच ने बुधवार रात को सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा के मैनेजर का भी बयान दर्ज कर लिया है। दोनों मामलों की जांच चल रही है। जल्द ही इस मामले में केस दर्ज हो सकता है।

    हैरी बॉक्सर ने कही थी ये बात

    हैरी बॉक्सर ने एक्टर को धमकाते हुए कहा था कि – राम-राम सभी भाईयों को मैं हैरी बॉक्सर लॉरेंस बिश्नोई गैंग से। आज का ये वॉइस नोट सभी बॉलीवुड वालों के लिए है खासकर रणवीर सिंह के लिए है। रणवीर सिंह तुम्हारा वो इलाज करेंगे कि तुम्हारी 7 पीढ़ियां याद रखेंगी। रणवीर सिंह तुम्हें बहुत ज्यादा शौक है न सलाह देने का कि सर जाओ आप एप्लिकेशन दे दो रिपोर्ट कर दो थाने में ठीक तूने भी कर दी रिपोर्ट थाने में कोई चक्कर नहीं। अब सुन मेरी बात जितने भी मैनेजर या जो साथ काम करते हैं तुम्हारे साथ उनके घर की कब ऑफिस जाते हैं कब आते हैं परिवार कहां रहता है सबकी डिटेल्स हमारे पास है। तुम्हारे को कुछ नहीं बोलेंगे हम इनकी ऐसी तैसी करनी चालू कर देंगे जो तुम्हारे नीचे काम करते हैं। तभी तुम्हारी अकल ठिकाने आएगी। टाइम रहते ही लाइन पे आ जाओ रणवीर सिंह तुमने जो बात बोली थी न उस बात से मुकर गया इसलिए वॉयल नोट छोड़ रहे हैं तेरे को। या तो तू अपनी बात पर वापिस आजा नहीं तो बात मुकरने पर क्या सजा होती है वो हम तुझे बताएंगे। अब ठीक से आराम से सुनना तुम और रोहित शेट्टी दोनों बॉलीवुड एक्टर को बोल रहा हूं या तो टाइम रहने लाइन पर आ जाना जिसको भी हम फोन करें नहीं तो बाद में देखना क्या करते हैं और दूसरी बात आज पुर्तगाल में फायरिंग करवाई है हमने। हालांकि यह ऑडियो या मैसेज सच है या नहीं इसकी एनकाउंटर न्यूज भी पुष्टि नहीं करेगा।

    इंडस्ट्री में फैला डर

    रणवीर से पहले फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी के मुंबई स्थित घर के बाहर गोलीबारी हुई थी। उस समय डायरेक्टर पर ही मौजूद थे। हमले में वो सुरक्षित रहे लेकिन इस हमले ने स्टार्स की सुरक्षा पर कई तरह के सुरक्षा खड़े कर दिए हैं। गोलीबारी की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े लोगों ने ली थी। सोशल मीडिया पोस्ट में शुभम लोनकर, आरजू बिश्नोई और हैरी बॉक्सर का नाम सामने आया है। इंडस्ट्री के लोगों को लगातार गैंगस्टर्स की ओर से मिल रही धमकियों के कारण तनाव पैदा हो गया है। सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा को भी धमकी मिली थी। इससे पहले कपिल शर्मा के कैप्स कैफे पर अटैक किया गया था। दिशा पटानी के बरेली स्थित भी घर और एल्विश यादव के घर के बाहर भी फायरिंग की घटना सामने आई थी।  
  • Premanand Maharaj ने Rajpal Yadav को 2 महीने पहले दी थी चेतावनी, Viral हुआ Video

    Premanand Maharaj ने Rajpal Yadav को 2 महीने पहले दी थी चेतावनी, Viral हुआ Video

    नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव इन दिनों मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। सालों पुराने चेक बाउंस केस में राजपाल को जेल हो गई है। 9 करोड़ की राशि न दे पाने के काऱण एक्टर को मजबूरी में सरेंडर करना पड़ गया था। मुश्किल की इस घड़ी में एक्टर के साथ पूरी फिल्म इंडस्ट्री उनका साथ दे रही है। अब इसी के बीच राजपाल का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल रहा है। करीबन 2 महीने पहले उन्होंने वृंदावन की यात्रा की थी वहां पर वो प्रेमानंद महाराज से मिले थे। इस वीडियो को देखने के बाद लोग यह अनुमान लगा रहे हैं कि प्रेमानंद महाराज को राजपाल पर आने वाली विपदा का आभास हो गया था। तभी वो एक्टर को मजबूती के साथ हर चुनौती का सामना करने की सलाह देते हुए दिखे थे। महाराज से मुलाकात के दौरान एक्टर भावुक हो गए थे।

    एकटर को दी थी प्रेमानंद महाराज ने सलाह

    महाराज ने सबसे पहले राजपाल यादव का हालचाल पूछा था। एक्टर ने अपनी कॉमेडी का नमूना प्रेमानंद को भी दिखाया था। राजपाल की कॉमेडी पर वह खिलखिलाकर हंसते भी नजर आए थे। राजपाल को सलाह देते हुए महाराज ने कहा था कि – ‘जीवन में सबसे जरुरी है कि हमारा चित्त भगवान से जुड़ा रहे क्योंकि जीवन में दुख, विपत्तियां आती हैं। कभी-कभी अपनों से बिछड़ना होता है ऐसी परिस्थिति आती है कि जीना मुश्किल हो जाता है। आर्थिक समस्या, जीवन में व्यवहार की कई दिक्कतें आती हैं हमारी उन समस्याओं के समय हमें सिर्फ भगवान ही संभाल सकते हैं’। ‘इंसान तो खाते-पीते आपसे हाथ मिला लेगा लेकिन कल आप किसी समस्या में यदि फंस जाओगे तो साइड में हो जाएगा। वो सोचेगा कहीं हमसे बात न कर ले कहीं हमें कुछ कह न दे। समस्याओं में सिर्फ भगवान साथ देते हैं इसलिए भगवान को याद करो। नाम जप करो हर विपत्ति हर दुख से लड़ना सीखो हारना नहीं’। ‘हर समस्या में मजबूत रहना कभी टूटना नहीं। नाम जप करते रहना। भगवान बहुत बल सहयोग देते हैं हम भगवान को भूल गए हैं इसलिए आज हम पछता रहे हैं। राजपाल महाराज की इन सभी बातों को बहुत ही ध्यान से सुन रहे थे। इस दौरान वो काफी इमोशनल भी हो गए लेकिन अपने इमोशन्स को छिपाते नजर आए’। राजपाल ने महाराज से कहा कि अगली बार वो अपनी पत्नी को भी उनके दर्शन के लिए लेकर आएंगे। इस वीडियो को देखकर अब लोगों का यह कहना है कि प्रेमानंद महाराज को मालूम था कि राजपाल मुसीबत में फंसने वाले है ऐसे में उन्होंने हिम्मत रखने की सलाह एक्टर को दी है। कुछ यूजर्स ने राजपाल के मजबूती से खड़े रहने के पीछे नाम जप करना और भगवान पर उनका विश्वास भी बताया है।
  • Rajpal Yadav की मदद के लिए आगे आए ये सितारे, इस केस के चलते बढ़ी एक्टर की मुश्किलें

    Rajpal Yadav की मदद के लिए आगे आए ये सितारे, इस केस के चलते बढ़ी एक्टर की मुश्किलें

    मनोरंजन: अपनी शानदार एक्टिंग से लोगों के दिलों में जगह बनाने वाले राजपाल यादव इस समय मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। चेक बाउंस केस मामले में एक्टर दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद हैं। उन पर करोड़ों रुपये का कर्ज है। राजपाल को ऐसे मुश्किल में देखकर कई बॉलीवुड के एक्टर उनकी मदद के लिए आगे आए हैं। सलमान खान, अजय देवगन, वरुण धवन, सोनू सूद जैसे कई नामी सितारे अब राजपाल यादव की मदद के लिए करोड़ों रुपये का लोन चुकाने के लिए मदद करेंगे।

    एक्टर की सपोर्ट में आए बॉलीवुड एक्टर

    राजपाल यादव के मैनेजर गोल्डी ने बताया कि बॉलीवुड के कई बड़े सितारों ने एक्टर की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया है। अब एक हाल ही में इंटरव्यू के दौरान राजपाल यादव के मैनेजर गोल्डी ने खास जानकारी शेयर की है। उन्होंने बताया कि राजपाल यादव की मदद के लिए बहुत से लोग आगे आ रहे हैं। सोनू सूद, सलमान खान, अजय देवगन जैसे स्टार्स ने भी सपोर्ट दिखाया है। मेरी अभी डेविड धवन से फोन पर बात हुई थी। उन्होंने भी हमसे कॉन्ट्रैक्ट किया है। रतन नैन, वरुण धवन समेत बहुत से लोग उनकी मदद के लिए आगे आ रहे हैं। राजपाल भी इन सभी के शुक्रगुजार हैं। उनके मैनेजर से जब पूछा गया कि क्या तिहाड़ जेल में सरेंडर करने से पहले राजपाल ने किसी से मदद मांगी थी तो उन्होंने इस पर कुछ भी कहने से मना कर दिया। उन्होंने कहा कि – मैं इस बारे में कुछ नहीं कहना चाहता हूं। अच्छी बात यह है कि उन्हें फाइनेंशियल क्राइसिस में देखने के बाद पूरी इंडस्ट्री उनके पीछे एक चट्टान की तरह खड़ी है। इस बात की सराहना करनी चाहिए। हर किसी ने मदद करने का वादा किया है परंतु इस तरह के लेनदेन रातोरात नहीं होते।

    कल हो सकते हैं जेल से रिहा

    हर किसी को अब राजपाल के जेल से बाहर आने का इंतजार है। ऐसे में गोल्डी ने उम्मीद जताते हुए कहा है कि राजपाल जल्द ही बाहर आ सकते हैं। उन्होंने कहा कि परिवार को इस समय काफी मजबूत रहना होगा। राजपाल भाई खुद बहुत मजबूत इंसान है और यही मजबूती उनके पूरे परिवार में भी दिखती है। घर में कई सेलिब्रेशन्स होने वाले हैं। फरवरी के आखिरी में फैमिली फंक्शन्स के भी शैड्यूल हैं। हर कोई चाहता है कि राजपाल भाई तब तक जल्द ही घर आ जाएं। उम्मीद है कि वो कल तक बाहर होंगे। मैनेजर ने बताया कि कल उनकी जमानत पर सुनवाई होनी है और हमें पूरी उम्मीद है कि उन्हें जमानत मिल जाएगी और वो रिहा हो जाएंगे। जमानत की अर्जी पहले ही दाखिल की जा चुकी है। कल की सुनवाई के बाद ही हम और जानकारी दे पाएंगे। बता कें दि इससे पहले एक्टर सोनू सूद, गुरमीत चौधरी, केआरके, राव इंद्रजीत सिंह ने भी राजपाल की मदद करने का वादा किया है। नेता तेज प्रताप यादव ने भी राजपाल को 11 लाख रुपये देने का वादा किया है।

    इस केस में फंस गए हैं एक्टर

    एक्टर राजपाल यादव का केस साल 2010 का है। उन्होंने डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म अता पता लापता बनाने के लिए 5 करोड़ रुपये लिए थे परंतु फिल्म पिटने के कारण उन्हें नुकसान हुआ और वो ये रकम लौटा ही नहीं लौट पाए। उन्होंने कई चेक भी दिए जो बाउंस हो गए हैं ऐसे में इसके बाद उन पर लीगल एक्शन लिया गया है। उनका अब तक करोड़ 9 लाख रुपये पहुंच चुका है। अंत में उन्हें तिहाड़ जेल में जाकर सरेंडर करना पड़ा है।    
  • Bollywood Actor रणवीर सिंह को मिली जान से मारने की धमकी, मांगी फिरौती

    Bollywood Actor रणवीर सिंह को मिली जान से मारने की धमकी, मांगी फिरौती

    मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह को मंगलवार को जान से मारने की धमकी मिली है। यह धमकी वॉट्सएप पर भेजे गए एक वॉइस नोट के जरिए दी गई है, इसमें आरोपी ने करोड़ों रुपए की फिरौती की मांग की है। सूत्रों के मुताबिक, धमकी मिलने के तुरंत बाद मुंबई पुलिस ने रणवीर सिंह के बांद्रा स्थित आवास के बाहर सुरक्षा कड़ी कर दी है। अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और आने-जाने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

    यह घटना फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के मुंबई स्थित घर के बाहर 31 जनवरी को पांच राउंड फायरिंग की घटना के बाद आया है, इससे मुंबई पुलिस मामले में ज्यादा सजग है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि धमकी भरे वॉइस नोट में आरोपी ने खुद को गंभीर अपराध से जुड़ा बताया है और बड़ी रकम नहीं देने पर अंजाम भुगतने की चेतावनी दी है। पुलिस ने वॉइस नोट को फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है।

    मुंबई पुलिस की साइबर सेल और क्राइम ब्रांच मिलकर वॉट्सएप नंबर और वॉइस सैंपल के जरिए आरोपी की लोकेशन ट्रेस करने में जुटी है। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि धमकी देने वाला व्यक्ति किसी आपराधिक गिरोह से जुड़ा हो सकता है।

     

  • Live Show में सोनू निगम के इस Gesture के फैन हुए लोग, बोले – ‘आप असली हीरो हो’, देखें वीडियो

    Live Show में सोनू निगम के इस Gesture के फैन हुए लोग, बोले – ‘आप असली हीरो हो’, देखें वीडियो

    मनोरंजन: बॉलीवुड के बेहतरीन सिंगर्स में शामिल सोनू निगम इन दिनों खूब सुर्खियां बटौर रहे हैं। इसका कारण हैं कि उन्होंने अब कुछ ऐसा कर दिया है जो फैंस को काफी पसंद आया है। सिंगर ने अपने हाल ही के कॉन्सर्ट के बीच में गाना रोककर एक खोए हुए बच्चे को उसके परिवार के साथ मिलवाया है। उनके इस जेस्चर ने फैंस का दिल जीत लिया है।

    बच्चे को सेफ्ली पहुंचाया घर

    सोनू निगम कर्नाटक के हुबली में एक लाइव शो कर रहे थे। सोनू निगम की जादुई आवाज और उनके गानों का मजा उठाने के लिए करीबन 30 हजार लोग वहां पर पहुंचे हुए थे। मगर लोगों की भारी भीड़ में एक मासूम बच्चा अपने परिवार से बिछड़ गया था। लोगों की भीड़ में घरवालों से बिछड़कर बच्चा काफी डर गया था। वो घबरा रहा था। ऑर्गेनाइजर्स को जब बच्चे के परिवार से बिछड़ने के बारे में पता तो वो उसको स्टेज पर ले आए। सोनू निगम ने अपने खास अंदाज से बच्चे के डर को मिनटों में दूर कर दिया। उन्होंने स्टेज पर बच्चे का हाथ थामकर मस्तीभरे अंदाज में गाना गाया और उससे बातचीत करके उसको शांत करवाया। स्टेज में बच्चे के परिवार को ढूंढकर उसको सेफ्ली उनके पास पहुंचाकर हर किसी दिल का जीत लिया।

    बच्चे के लिए गाया गाना

    सोनू निगम ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर वीडियो शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि वो अपना गाना छोड़कर बच्चे के लिए गाना गाते हैं। सोनू ने स्टेज पर गाया श्री साई आ जाओ मम्मी पापा इसको ले जाओ जल्दी आके इसको ले जाओ। इसके पापा मम्मी खो गए हैं जल्दी आकर इसको ले जाओ। सोनू निगम फिर स्टेज पर बच्चे से पूछते हैं कि उनके पापा-मम्मी किधर हैं तो बच्चा कहता है कि उसके पापा-मम्मी नहीं आए। वो अपने चाचू के साथ आया है। सोनू निगम फिर स्टेज से बच्चे के चाचू को बुलाते हैं और फिर बच्चे को उसके चाचू से मिलवा देते हैं। खास बात ये है कि बच्चे को उसके चाचू को सौंपने से पहले सोनू निगम ने ये कंफर्म किया कि वो शख्स वाकई में बच्चे का फैमिली मेंबर है। सिंगर की इस जेस्चर ने फैंस का दिल जीत लिया है। फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए सिंगर ने कैप्शन दिया कि – 30 हजार लोगों की भीड़ में खोने के बाद श्री साई काफी डर गया था और घबरा रहा था लेकिन मुझसे मिलने के बाद मुझे लगता है कि उसे डर नहीं लगा।

    फैंस ने की तारीफ

    एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि – ‘आप सुंदरता की परिभाषा हैं सोनू निगम सर’। अन्य ने लिखा कि – ‘जीतने सुंदर आवाज है उतने ही दिल के भी अच्छे हैं सोनू निगम सर’। एक ने लिखा कि – ‘कितना भाग्यशाली है यह बच्चा’।    
  • Viral हुए वीडियो पर Actress Sudhachandaran ने तोड़ी चुप्पी, बोली – ‘मुझे पता चल जाता है’

    Viral हुए वीडियो पर Actress Sudhachandaran ने तोड़ी चुप्पी, बोली – ‘मुझे पता चल जाता है’

    मनोरंजन: टीवी एक्ट्रेस सुधा चंद्रन इन दिनों खूब सुर्खियों में बनी हुई हैं। बीते दिनों एक्ट्रेस का माता की चौकी से एक वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में सुधा पर माता रानी ने कृपा की थी। अब एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि वो पैरानॉर्मल एक्टिविटीज को तुरंत ही पहचान लेती हैं। गुजरात में एक सूट के दौरान सुधा ने इस बात का जिक्र किया है।

    शूटिंग के बाद हुआ था कुछ ऐसा

    सुधा ने अपने उस अलौकिक अनुभव के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि गुजरात में शूटिंग के बाद उनके साथ हुई थी। इस इंसीडेंट ने उन्हें हिलाकर रख दिया था। सुधा ने एक इंटरव्यू में कहा कि – ‘मुझे पैरानॉर्मल एक्टिविटीज तुरंत ही पता चल जाती हैं। ये मेरे साथ गुजरात में शूटिंग के समय हुआ था। मेरी आंखों के सामने हुआ था। मुझ पर हमला हुआ था। पूरा दिन शूट करने के बाद जब हम रात को अपने होटल रुप में वापिस आए तो रात के करीबन 11:30 बजे मैं कमरे में पहुंची थी डिनर किया और सो गई थी’।

    एनर्जी मेरे शरीर से बाहर निकल गई

    सुधा चंद्रन ने कहा कि – ‘मां और मैं एक ही बिस्तर पर सो रही थी। अचानक से मेरी नींद खुली मैंने देखा कि अलमारी खुली थी मैंने वहां एक एनर्जी को सेंस किया। वो मेरी ओर आ रही थी मुझे सीने में भारी दबाव फील हुआ। मैं मुंह खोलने की कोशिश कर रही थी परंतु आवाज नहीं निकल रही थी। हाथ पैर हिल नहीं रहे थे जबकि मां बगल में ही थी। मैं उन्हें उठा नही पा रही थी। वो एनर्जी मेरे शरीर में पूरी तरह से एंटर कर रही थी। तभी मैंने अपने भगवान कार्तिक का नाम लिया और मां का हाथ मारकर उठाया। मां उठी और तुंरत मुझे विभूति लगाई। भगवान कार्तिक का नाम लेते ही वो एनर्जी मेरे शरीर से बाहर निकल गई। तब जाकर मैं एकदम शांत हो गई’।

    दूसरे किस्सा भी किया शेयर

    एक और किस्सा सुधा चंद्रन ने फैंस के साथ शेयर किया। उन्होंने बताया कि- ‘ये तब हुआ जब मैं साउथ में शूटिंग कर रही थी। रात में मुझे पायल बजने और रोने की आवाज आती थी। मैं जैसे ही कहीं जाती हूं मैं बता देती हूं यहां पर हवा पानी सही नहीं है। मैं जहां भी जाती हूं वहां हनुमान चालिसा लेकर जाती हूं’। वर्कफ्रंट की बात करें तो सुधा चंद्रन ने कई टीवी शोज में काम किया है। उन्हें टीवी की सबसे खूंखार खलनायिका के तौर पर जाना जाता है। ‘नागिन’, ‘क्योंकि सास भी कभी बहु थी’, ‘कस्तूरी’, ‘कहीं किसी रोज’ जैसे कई टीवी सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं।          
  • Mystery Man के साथ Vada Pav Girl चंद्रिका का वीडियो वायरल, फैंस बोले – ‘क्या नोटंकी चल रही है’

    Mystery Man के साथ Vada Pav Girl चंद्रिका का वीडियो वायरल, फैंस बोले – ‘क्या नोटंकी चल रही है’

    मनोरंजन : सोशल मीडिया से लेकल सड़कों तक पहचान बनाने वाली वड़ापाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित इन दिनों फिर से सुर्खियों में बन गई हैं। उनके कैरेक्टर पर पति युगम गेरा ने सवाल उठाए हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि उनका उनके रील पार्टनर उर्फ मिस्ट्री मैन के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर चल रहा है। हालांकि चंद्रिका ने इन सभी आरोपों को गलत बताया है। उन्होंने अपने पति के कैरेक्टर पर ही उंगली उठा दी है। चंद्रिका का यह कहना है कि युगम बाहर लड़कियों के साथ में आवारागर्दी करता है। ऐसे में अब चंद्रिका पर आरोपों लगाए जा रहे हैं और फैंस उन्हें सवाल कर रहे हैं।

    क्या पति को दिया धोखा?

    चंद्रिका और उनकी मिस्ट्री मैन ने कुछ दिन पहले ही एक वीडियो शेयर किया था। इसमें वो 8 तारीख को बड़ा खुलासा करने की बात कह रहे थे। इसके बाद आज यानी 8 फरवरी को उन्होंने एक वीडियो शेयर की है जहां दोनों अपने प्यार का इजहार करते दिख रहे हैं। वीडियो में चंद्रिका कह रही हैं कि – ‘तुम गलत थे कि मुझे कभी प्यार नहीं हो सकता’। मिस्ट्री मैन के पूछने पर कि – ‘तुझे किससे प्यार हो गया है’। चंद्रिका ने कहा कि – ‘तुमसे आई लव यू’। इसके बाद दोनों गले लगते दिख रहे हैं और एक दूसरे को गले लगा लेते हैं। इस रील को पोस्ट कर कैप्शन में चंद्रिका ने लिखा कि – ‘मेरे मिस्ट्री मैन के साथ प्यार’।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Chandrika Gera (@chandrika.dixit)

    यूजर्स हुए हैरान

    रील पर यूजर्स ने कई तरह के कमेंट किए हैं। देखते ही देखते पोस्ट पर सिर्फ 4 घंटों में ही लगभग 13 हजार लोगों ने इसको पसंद किया है। एक यूजर ने लिखा कि – ‘बेचारे बच्चे का क्या होगा वड़ा पाव वाली’। अन्य ने लिखा कि – ‘क्या नौटंकी चल रही है भाई’। एक ने लिखा कि – ‘वड़ा पाव भेजने के टाइम जो नोटंकी की थी वो फिर भी ठीक थी यह वाली नहीं जम रही’। बता दें कि चंद्रिका के पति युगम गेरा भी लगातार वीडियो बनाकर उन पर आरोप लगा रहे हैं। चंद्रिका भी चुप नहीं है पति की पोल खोल के साथ वो अपने मिस्ट्री मैन के साथ भी रोमांटिक वीडियोज शेयर कर रही हैं। ये मिस्ट्री मैन कौन है। इसकी पहचान भी अभी तक छुपा कर रखी गई है। फैंस का कहना है कि यह पब्लिसिटी के लिए किया जा रहा है।
  • मृणाल ठाकुर पर को-एक्टर ने की फूलों की बारिश, धनुष को लेकर कही ये बात, देखें वीडियो

    मृणाल ठाकुर पर को-एक्टर ने की फूलों की बारिश, धनुष को लेकर कही ये बात, देखें वीडियो

    Rose Day: वैलेंटाइन वीक चल रहा है और शनिवार को ‘रोज डे’ मनाया गया। रोज डे के मौके पर लोग अपने पार्टनर को गुलाब देकर अपने प्यार का इज़हार करते हैं। ऐसे में बॉलीवुड अभिनेत्री मृणाल ठाकुर के लिए यह दिन और भी खास बन गया, जब उनके को-एक्टर ने उन पर एक नहीं बल्कि दो बार फूलों की बारिश कर दी। प्रमोशन इवेंट में दिखा खास अंदाज दरअसल, मृणाल ठाकुर इन दिनों अपनी आने वाली रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘दो दीवाने सहर में’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में मृणाल और सिद्धांत मुंबई में आयोजित एक इवेंट में पहुंचे थे।  
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

    सिद्धांत ने दो बार की फूलों की बारिश इवेंट के दौरान सिद्धांत चतुर्वेदी ने मृणाल ठाकुर पर दो बार फूल बरसाए। पहली बार तब, जब मृणाल फैंस से बातचीत कर रही थीं और दूसरी बार तब, जब वे स्टेज पर मौजूद थीं। सिद्धांत का यह अंदाज़ देखकर वहां मौजूद लोग खुश हो गए। इस पूरे पल का वीडियो किसी ने रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर फैंस ने लुटाया प्यार वायरल वीडियो पर फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं। कोई इस पल को बेहद रोमांटिक बता रहा है, तो कोई मृणाल और सिद्धांत की जोड़ी की तारीफ कर रहा है। वैलेंटाइन वीक के बीच यह वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में मृणाल मृणाल ठाकुर इन दिनों न सिर्फ अपनी फिल्मों, बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में हैं। पिछले कुछ समय से उनका नाम अभिनेता धनुष के साथ जोड़ा जा रहा था। यहां तक कहा जाने लगा था कि मृणाल और धनुष 14 फरवरी, वैलेंटाइन डे के मौके पर शादी करने वाले हैं। मृणाल ने अफवाहों को किया खारिज हालांकि, मृणाल ठाकुर इन खबरों को पहले ही साफ तौर पर खारिज कर चुकी हैं। उन्होंने कई बार कहा है कि धनुष के साथ उनके अफेयर और शादी की खबरें सिर्फ अफवाहें हैं और इनमें कोई सच्चाई नहीं है।      
  • क्या शादी के 10 साल बाद टूटेगा Akansha-Gaurav का रिश्ता? एक्ट्रेस ने बताई फैंस को सच्चाई

    क्या शादी के 10 साल बाद टूटेगा Akansha-Gaurav का रिश्ता? एक्ट्रेस ने बताई फैंस को सच्चाई

    मनोरंजन: बिग बॉस 19 के विनर और अनुपमा से अपनी खास पहचान बनाने वाले गौरव खन्ना इन दिनों खूब सुर्खियों में बने हुए हैं। जब से एक्टर ने बिग बॉस का शो जीता है एक्टर सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हो चुके हैं। सिर्फ प्रोफेशनल ही नहीं बल्कि पर्सनल लाइफ के चलते भी एकटर काफी लाइमलाइट ले रहे हैं। कुछ समय पहले ऐसी खबरें आई थी कि गौरव खन्ना का पत्नी के साथ रिश्ता मुश्किल दौर से गुजर रहा है। दोनों की शादी में दरार आ गई है। तलाक की खबरों के बीच में अब गौरव की पत्नी आकांक्षा चमोला ने भी रिएक्ट किया है। उन्होंने फैंस को सच भी बताया है।

    क्या गौरव से तलाक लेंगी आकांक्षा?

    आकांक्षा चमोला ने पिछले कुछ दिनों पहले अपने इंस्टाग्राम पर रिश्तों को लेकर एक पोस्ट शेयर की थी। इस पोस्ट में लिखा था कि – ‘जिस रिश्ते की बुनियाद में सिर्फ जरुरतें हो वहां हमेशा दिल कुर्बान होता है’। आकांक्षा की ये पोस्ट देखकर फैंस को काफी झटका भी लगा था। कई लोग कयास लगा रहे थे कि उनकी शादीशुदा जिंदगी मुश्किल दौर से गुजर रही है। कुछ लोगों को तो यह भी लगा कि शायद आकांक्षा अपने पति गौरव खन्ना से अलग हो रही हैं और उन्होंने पोस्ट के जरिए ही यह हिंट दिया है।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Akanksha Chamola (@akankshagkhanna)

    मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता

    तलाक की खबरों पर अब आकांक्षा ने रिएक्ट किया है। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि – ‘ईमानदारी से कहूं तो मुझे ज्यादा फर्क नहीं पड़ता है हम शो को प्रमोट कर रहे थे तो मेरा मोटिव वही था। मुझे कहीं न कहीं लगा था कि शायद कुछ लोग मेरी पोस्ट को गलत तरह से लेंगे लेकिन इतना ज्यादा गलत लेंगे ये मुझे नहीं पता था मगर फिर बाद में हमने क्लियर भी कर दिया था कि ये शो के प्रमोशन के लिए था’। आकांक्षा चमोला ने यह साफ किया है कि उनका पति गौरव खन्ना के साथ कोई भी तलाक नहीं हो रहा बल्कि उनकी पोस्ट शो के प्रमोशन के लिए था। इससे पहले भी वो शो के प्रमोशन के दौरान अपने रिश्ते को लेकर सफाई दे चुकी हैं। अब एक बार फिर से एक्ट्रेस ने अपने तलाक की खबरों को गलत और बेबुनियाद बता दिया है। आकांक्षा के इस इंटरव्यू के बाद फैंस काफी खुश हैं। सभी दोनों के एक साथ रहने की दुआएं कर रहे है।

    शादी को हो गए हैं 10 साल

    आकांक्षा चमोला और गौरव खन्ना के रिश्ते की बात करें तो दोनों ही टीवी की दुनिया के काफी जाने-माने कपल हैं। उनका प्यार और बॉन्ड फैंस को काफी पसंद आता है। आकांक्षा और गौरव ने साल 2016 में शादी की थी और आज भी दोनों में काफी प्यार है। हालांकि शादी के 10 साल बाद भी दोनों का कोई बच्चा नहीं है क्योंकि आकांक्षा मदरहुड में विश्वास नहीं रखती वो अपने करियर पर फोकस करना चाहती हैं। गौरव भी अपनी पत्नी के फैसले में उनका पूरा सपोर्ट करते हैं। इसी वजह से फैंस उन्हें आइडल कपल मानते हैं।