Category: Entertainment

  • अलग वेशभूषा में उमराह करने मक्का पहुंचे शाहरुख ख़ान, देखें वीडियो

    अलग वेशभूषा में उमराह करने मक्का पहुंचे शाहरुख ख़ान, देखें वीडियो

    सऊदी अरब: शाहरुख खान का उमराह करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, बताया जा रहा है कि ये वीडियो मक्का का है। लोग सोशल मीडिया पर शाहरुख की इस वीडियो को खूब शेयर कर रहे हैं। जिसमें वह सफेद कपड़ों में नजर आ रहे हैं और मुंह पर मास्क है। शाहरुख खान का वीडियो इस कैप्शन के साथ वायरल हो रहा है कि ‘बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान उमराह करने मक्का-मदीना पहुंचे हैं’. अपनी इस विजिट को लेकर शाहरुख खान ने ट्वीट बी किया है।

    आपको जानकारी के लिए बता दें शाहरुख खान ने यूएई में अपनी फिल्म डंकी की शूटिंग पूरी की है। कतर में शूटिंग पूरी होने के बाद शाहरुख खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था और सऊदी सरकार का शुक्रिया अदा किया था। इस वीडियो के कमेंटबॉक्स में लोगों ने उनसे गुजारिश की थी कि वह अगर सऊदी अरब आए हैं तो उमराह करके जरूर जाएं.

    वीडियो में आप देख सकते हैं कि बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान ने एहराम (एक खास पोशाक जो हज और उमराह के दौरान पहनी जाती है) बांधा हुआ है। उनके आसपास कुछ गार्ड्स खड़े हैं और उन्होंने मास्क लगाया हुआ है। लोग शाहरुख के कायल हो रहे हैं. लोग दुआ कर रहे हैं कि अल्लाह आपके इबादत को कुबूल करें।

  • एसपी बददी ने किया पुलिस की गाड़ियों का निरीक्षण

    एसपी बददी ने किया पुलिस की गाड़ियों का निरीक्षण

    बददी/सचिन बैंसल: जिला पुलिस बददी के पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जिला पुलिस बद्दी की सभी गाड़ियों मोटरसाइकिलो का निरीक्षण किया गया ।यह निरीक्षण स्वयं एसपी बद्दी मोहित चावला ने किया ।इस मौके पर उन्होंने बद्दी पुलिस की सभी गाड़ियों की जांच की और उन्हें दुरुस्त पाया।  उन्होंने सभी गाड़ी चालकों को गाड़ी को सही ढंग से रखने के निर्देश दिए। मोहित चावला ने बताया कि पुलिस के वाहनों की भी चेकिंग जरूरी है और यह उन्हें सुनिश्चित करना था कि उनके सभी वहां ठीक हैं और उन में किसी भी प्रकार की खराबी नहीं है। उन्होंने कहा अगर पुलिस के वाहन बिल्कुल ठीक होंगे तभी पुलिस मैदान में खुलकर कार्य कर सकती है।
  • सड़क रोकने वालों पर ऊना में बड़ी कार्रवाई शुरू, अब बाथू में रेहड़ी वाले पर पर्चा दर्ज

    सड़क रोकने वालों पर ऊना में बड़ी कार्रवाई शुरू, अब बाथू में रेहड़ी वाले पर पर्चा दर्ज

    ऊना/सुशील पंडित: ऊना पुलिस की अतिक्रमण पर कार्रवाई लगातार जारी है। चुनाव आचार संहिता में हो रहे इस एक्शन से आम जनता ने राहत की सांस ली है। पहले जोल के सोहारी गांव में रेहड़ी वाले पर पर्चा दर्ज हुआ था और अब बाथू में सड़क रोक अपनी रेहड़ी लगाने वाले के विरुध थाना हरोली में मामला दर्ज हुआ है। साथ ही ऊना शहर में नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने भी सड़क किनारे कब्जा करके बने अवैध ढांचे तोड़ने शुरू कर दिए हैं। बुधवार को टाहलीवाल पुलिस चौकी के अधिकारी गश्त पर थे। वाथू में उन्होंने पाया कि एक व्यक्ति गफार पुत्र जुम्मा निवासी गुमसानी, जिला सम्भल उतर प्रदेश हाल निवासी जिला ऊना ने अपनी रेहड़ी सड़क के बीचो बीच लगा रखी थी। 
    जिससे आम जनता को आने-जाने व यातायात में वाधा उत्पन्न हो रही थी। पुलिस ने आईपीसी की धारा 283 के अंतर्गत मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं ऊना में वीरवार को भी प्रशासन द्वारा कब्जे हटाए जाने की कार्रवाई जारी थी। ऊना के रोटरी चौक पर भी अवैध ढंग से हुए अतिक्रमण पर हाईकोर्ट के आदेशों पर नगर परिषद और नहाई की देख रेख में दुकानदार अतिक्रमण करके बनाए गए छज्जे, थड़े और सीड़ियां तोड़ते हुए नजर आए। ऊना की सिविल सोसाइटी ने इस कार्रवाई का स्वागत किया है। सोशल मीडिया पर लगातार इस एक्शन की सराहना की जा रही है। मगर जनता यह भी सोच रही है कि क्या सरकार बनते ही इस कार्रवाई को रोक दिया जाएगा।
  • नकली दवा मामले में तीन दिन और  बढ़ा मोहित बंसल का रिमांड 

    नकली दवा मामले में तीन दिन और बढ़ा मोहित बंसल का रिमांड 

    विजय और अतुल को न्यायिक हिरासत में भेजा

    बददी/सचिन बैंसल: नकली दवा बनाने के मामले मेें गुरुवार को सभी आरोपियों को नालागढ़ अदालत में पेश किया गया जहां से मुख्य आरोपी मोहित बंसल का पुलिस रिमांड तीन दिन तक बढ़ा दिया गया। उनसे ड्रग विभाग ने अभी काफी पूछताछ करनी है वहीं रिकवरी भी करनी है। वहीं दूसरी ओर इस मामले के सह आरोपी विजय कुमार व अतुल को अदालत ने 9 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया। चूंकि इन दोनों से अब किसी भी प्रकार की रिकवरी व पूछताछ नहीं बाकी थी इसलिए इनको अब सोलन न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
    वहीं मोहित बंसल के संधोली बायपास के निकट मिले गोदाम व कच्चा माल बरामद होने से उससे अभी पूछताछ होनी बाकी है इसलिए उसका रिमांड तीन दिन तक बढ़ाया गया है। अभी ड्रग विभाग व पुलिस को मोहित बंसल से वह ठिकाने भी जानने हैं जहां पर इन नकली दवाईयों के रैपर व पैकिंग प्रिंट हुई थी। ड्रग कंट्रोलर नवनीत मरवाहा ने कहा कि अभी इस मामले में मोहित बंसल से और पूछताछ की जानी जरुरी थी इसलिए विभाग ने रिमांड मंागा था। विभाग पिछले छह दिन से दिन रात एक करके मोहित के और ठिकानों को जानने की कोशिश कर रहा है।
    कुछ मामलों में मोहित सहयोग कर रहा है जबकि कुछ में नहीं कर रहा है। वहीं दूसरी ओर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार द्वारा भी नकली दवा बनाने के मामले में कूद जाने से विभाग की सर्तकर्ता और जिम्मेदारी बढ़ गई है। विभाग के लिए यह राहत भरी बात है कि उसने स्वयं रेकी करके समय रहते इस गिरोह का भांडा फोड कर दिया था और गिरोह के सरगना को धर दबोचा था। अगर यह न पकडे जाते तो यह मामला और ज्यादा बढ़ जाना था। विभाग ने आगरा जाकर नकली दवाईयां भी बरामद कर ली ताकि उसका बाजार में वितरण न हो सके। 
  • घायल की जान बचाने पर पुलिस कर्मी व पत्रकार एस.पी ने किए सम्मानित

    घायल की जान बचाने पर पुलिस कर्मी व पत्रकार एस.पी ने किए सम्मानित

    सिंसवा रोड पर बुजुर्ग की कार खाई में गिरी थी हुए थे घायल

    बददी/सचिन बैंसल: बददी-सिंसवा रोड पर खाई में गिरकर घायल हुए एक बृद्व की जान बचाने पर पुलिस अधीक्षक बददी ने पुलिस कर्मी व एक मीडीया कर्मी को सम्मानित किया है। यह दोनो अपनी अपनी गाडियों में सवार होकर सिंसवा (पंजाब) रोड पर आ जा रहे थे। इसी दौरान 23 नवंबर को बददी के नैना अपार्टमेंट निवासी अनूप पाल (72) अपनी कार में सवार होकर  चंडीगढ से बददी आ रहे थे और उनका गाडी पर नियंत्रण खो गया तथा उनकी कार खाई में गिर पडी। टपरियां गांव जो कि हरियाणा में पडता है में हुए इस हादसे को बददी पुलिस कर्मी रेखा राणा मूल निवासी गांव संघनई , तहसील घनारी उपमंडल गगरेट जिला ऊना तथा बददी निवासी मीडीया कर्मी सचिन बैंसल वार्ड 2 बददी ने देखा। दोनो ने बुजुर्ग को कार से निकाला और सीट बैल्ट खोलकर प्राथमिक उपचार दिया तथा अस्पताल पहुंचाने में मदद की। सचिन पेशे से फार्मासिस्ट है और बददी शहर में लक्ष्मी मैडीकल स्टोर के नाम से दुकान चलाते हैं। यह मामला सुर्खियों में आने के बाद आज एस.पी बददी मोहित चावला ने रेखा राणा (पुलिस कर्मी) और सचिन बैंसल (मीडीया कर्मी) को अपने कार्यालय में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

    लोग घायलों की मदद करें घवराएं नहीं: चावला

    दोनो कर्मियों को सम्मानित करने के बाद एसपी मोहित चावला ने कहा कि किसी भी हादसे में घायल लोगों को तुरंत निकटवर्ती अस्पताल में पहुंचाए और आपसे किसी भी प्रकार की पूछताछ नहीं होगी बल्कि आपको सम्मानित किया जाएगा। उन्होने कहा कि रेखा राणा व सचिन बैंसल ने मानवता को बचाने के लिए एक ऐसा कार्य किया है जो और लोगों को भी प्रेरणा देगा इसलिए विभाग इनको सम्मानित कर रहा है। यह पत्र ट्रांसपोर्ट विभाग को भी दिया जाएगा ताकि वो भी इनको सम्मानित करे।

    आंख लग गई थी पर देवदूतों ने बचाया: अनूप पाल

    इस हादसे में उस दिन कार चला रहे अनूप पाल ने कहा कि ड्राईविंग करते हुए उनकी आंख लग गई थी । उन्होने कहा कि रेखा राणा व सचिन बैंसल उनके जीवन में देवदूत बनकर आए जिन्होने उनको खाई से निकाला और नया जीवन दिया। मेरे लिए यह दोनो प्राणी किसी देवदूत से कम नहीं है। उन्होनेक कहा कि हमें हर छोटे बडे उस व्यक्ति से प्रेरणा लेनी चाहिए जो कि कहीं न कहीं मानवता की सेवा में जुटे हैं। ऐसे लोग समाज में बहुत कम है जो घायलों को अस्पताल पहुंचाते हैं।
  • बददी पुलिस ने 120 घण्टे में ढूंढे 42 गुमशुदा लोग, देखें वीडियो

    बददी पुलिस ने 120 घण्टे में ढूंढे 42 गुमशुदा लोग, देखें वीडियो

    ऑपरेशन तलाश के तहत ढूंढे गुमशुदा लोग

    बददी/ सचिन बैंसल:  बद्दी पुलिस ने एक विशेष आपरेशन तलाश अभियान के तहत समाज के भलाई के लिए बहुत  बड़ा कार्य किया है। पुलिस ने पांच दिन के भीतर 42 गुमशुदा लोगों को ढूंढ निकाला और उनके परिजनों को सुपूर्द कर दिया। पुलिस का यह अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा। 

    बद्दी पुलिस की मासिक आपराध बैठक में एसपी मोहित चावला ने सभी थानों में गुमशुदगी की मामले को खोजने लिए आपरेशन तलाश टीम का गठन किया । जिसके तहत उन्होंने बद्दी, बरोटीवाला, मानपुरा, नालागढ़ और रामशहर थानों में विशेष टीमों का गठन किया। इन सभी टीमों ने चौकाने वाली नतीजे दिए। सभी टीमों ने मात्र 120घण्टो में 42 लोगों को खोज निकाला। जिसमें 15 पुरूष, 26 महिलाएं और एक बच्ची शामिल है। पुलिस ने इस सभी लापता लोगों को उनके परिजनों के हवाले किया। 
    एसपी मोहित चावला ने बताया कि बीबीएन में कुल 112 लोग लापता है। इसमें कुछ लोग रास्ता भटक जाते है। कुछ मानसिक परेशानी के चलते घर से निकल जाते है और वापस नहीं लौट पाते। इसके अलावा कुछ लोग झगड़ा करके घर से भाग जाते है। इन लोगों के गायब होने से उनके परिजन परेशान रहते है और पुलिस में भी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराते है। पुलिस ने इन लापता हुआ लोगों को उनके परिजनों से मिलाने के लिए तालाश आपरेशन शुरू किया है । इस आपरेशन से पुलिस के  हाथ बड़ी सफतला लगी है और मात्र तीन दर्जन से अधिक लोगों को खोज निकाला। उन्होंने इसके लिए एसडीपीओ बद्दी और उनकी टीम को बधाई दी है।
  • विवादों में फंसी बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन, देखें वीडियो

    विवादों में फंसी बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन, देखें वीडियो

    मध्य प्रदेशः सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में सफारी के दौरान अभिनेत्री रवीना टंडन बाघ के करीब से फोटो लेकर अभिनेत्री रवीना टंडन विवादों में घिर आई हैं। सफारी के दौरान का एक वीडियो सामने आने के बाद वन्यप्राणी विशेषज्ञ बाघ के करीब जाने पर सवाल उठा रहे हैं। रवीना का कहना है कि वह वन विभाग की जीप में थी और जीप ट्रैक पर। इसमें बाघ के करीब जाने का सवाल ही नहीं उठता।

    रवीना टंडन ने बुधवार को कहा कि वह वन विभाग की जीप पर सवार थी और वह अपने निर्धारित रास्ते पर ही थी। सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के अधिकारियों ने वायरल हो रहे वीडियो की जांच शुरू कर दी है। इस वीडियो में रवीना टंडन का वाहन टाइगर रिजर्व में एक बाघिन के पास है और उनकी गतिविधियों से नाराज होकर बाघिन ने पर्यटकों पर गुर्राया भी है। रवीना टंडन इस समय मध्यप्रदेश में शूटिंग कर रही हैं। उन्होंने भोपाल के अपने मजेदार पलों को भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है। उन्होंने 22 नवंबर को भोपाल के पास स्थित नर्मदापुरम जिले में सतपुड़ा टाइगर रिजर्व की सफारी की थी।

    उनके साथ प्रशिक्षित गाइड और वन विभाग की ओर से उपलब्ध ड्राइवर थे। एक लोकल मीडिया की रिपोर्ट के साथ 25 नवंबर को रवीना टंडन ने ट्वीट में लिखा था कि कोई भी यह नहीं बता सकता कि बाघ कैसे रिएक्ट करेगा। यह वन विभाग की लाइसेंस वाला वाहन था, जिसमें उनके गाइड और ड्राइवर थे। उन्हें कायदे-कानून और सीमाएं पता हैं। टंडन के मुताबिक वह और साथी यात्री शांत बैठे थे और बाघिन को आगे बढ़ते देख रहे थे। रवीना ने सतपुड़ा टाइगर रिजर्व की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर पोस्ट भी की हैं। उन्होंने रिजर्व में अपनी खींची तस्वीरें भी पोस्ट की हैं।

  • ट्रक चपेट में आने से बाइक सवार घायल

    ट्रक चपेट में आने से बाइक सवार घायल

    बरोटीवाला/ सचिन बैंसल:  बद्दी- बरोटीवाला मार्ग पर  बटेड बस स्टॉप के  समीप एक ट्रक ने  मोटरसाईकिल चालक को टक्कर मार दी, जिससे मोटरसाईकल चालक छोटन कुमार पुत्र  राज कुमार निवासी गाँव सैहदपुर, दरियापुर, जिला छप्परा, बिहार घायल हो गया। घायल युवक को स्थानीय लोगों की मद्द से स्थानीय अस्पताल में ले जाया गया। ट्रक चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने धारा 279, 337 और 187 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
  • नालागढ़ महाविद्यालय में अंतर महाविद्यालय महिला खो-खो का हुआ शुभारंभ

    नालागढ़ महाविद्यालय में अंतर महाविद्यालय महिला खो-खो का हुआ शुभारंभ

    प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश के 15 महाविद्यालय की कन्याओं ने लिया भाग

    नालागढ़/ सचिन बैंसल: राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय नालागढ़ में  विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित दो दिवसीय खो-खो (महिला वर्ग) अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया । इस प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश के 15 महाविद्यालयों कन्या महाविद्यालय शिमला, सिराज एट लंबाथाच, ठियोग, नालागढ़, सीमा, रामपुर, हमीरपुर,बिलासपुर, करसोग, पोंटा साहिब, जोगिंद्रनगर, रामशहर, मंडी, एमएलएसएम सुंदरनगर, बीबीएन चकमोह की टीमों ने भाग लिया। 
    पहले दिन आरकेएमबी कालेज शिमला ने सिराज, बिलासपुर से बीबीएन चकमो, जोोगिंद्र नगर ने रामसहर और ठियोग ने मेजबान नालागढ को पराजित कर अगले दौर में प्रवेश कर लिया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पवन कुमार सलारिया ने शिरकत की।  इस मौके पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ। प्राचार्य ने सभी टीमों के प्रभारियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
    प्राचार्य ने कहा कि नालागढ़ महाविद्यालय में कबड्डी, रेसलिंग और वॉलीबाल की प्रतियोगिताएं अक्सर होती रहती थी। इस बार महाविद्यालय के विद्यार्थियों की मांग थी कि महाविद्यालय में लड़कियों के खेल से संबंधित, किसी प्रतियोगिता का आयोजन हो। इस महाविद्यालय में अध्ययन करने वालों में लगभग 70 फीसदी संख्या छात्राओं की ही है। छात्राओं की यही मांग इस महाविद्यालय में आयोजित करने का आधार बनी।
    प्राचार्य ने खिलाडिय़ों से कहा किस्वस्थ शरीर और मस्तिष्क को उत्तेजित रखने के लिए खेल बहुत आवश्यक है। खेल अवसाद,तनाव और चिंता जैसी व्याधियों से मुक्ति प्रदान करता है। हमारा समग्र विकास करता है। खेल हमें धैर्य, अनुशासन और समूह में कार्य करना सिखाता है। हमारे भीतर आत्मविश्वास का निर्माण करता है। इस मौके पर डॉ. बीएस राटौर और डॉ. कुलदीप सिंह समेत कालेज कालेज स्टाफ और छात्र संघ के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
  • इस एक्ट्रेस ने किसे कहा, ‘इतना ध्यान से मत देखो प्यार हो जाएगा’? जानें

    इस एक्ट्रेस ने किसे कहा, ‘इतना ध्यान से मत देखो प्यार हो जाएगा’? जानें

    खेसारी लाल यादव, नीलकमल सिंह जैसे स्टार्स के साथ म्यूजिक एलबम्स में काम कर चुकीं एक्ट्रेस जोया खान इन दिनों भले ही किसी म्यूजिक वीडियो में नजर नहीं आ रही हैं, मगर वो अपने फैंस को एंटरटेन करने के लिए सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।

    अब जोया खान ने पूल में मस्ती करते हुए अपना लेटेस्ट फोटोशूट (Zoya khan Latest Photoshoot) इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसमें देखने के लिए मिल रहा है कि वो शॉर्ट्स में नजर आ रही हैं और पानी के साथ खेल रही हैं। इस दौरान बचपन में खेलने वाले खेल की खुशी उनके चेहरे पर साफ तौर से देखा जा सकती है। जोया खान ने फोटोज (Zoya khan Photos) को शेयर करने के साथ ही लिखा, ‘इतना ध्यान से मत देखो प्यार हो जाएगा’. उन्होंने ये फोटोज शेयर करने के साथ ही फैंस के लिए लिखा है।

    अब अगर सोशल मीडिया पर सामने आई फोटोज में जोया खान के लुक की बात की जाए तो वो शॉर्ट्स और ब्लैक टी-शर्ट में नजर आ रही हैं साथ ही उन्होंने खुले बालों के साथ एक कैप भी लगाया था, जिससे एक्ट्रेस ने अपने लुक को कंप्लीट किया है। फोटोज में जोया खान बेहद ही प्यारी लग रही हैं। फोटोज के अलावा अक्सर एक्ट्रेस को अपना रील वीडियो भी बनाकर शेयर करते हुए देखा गया है, जिसे लोग काफी पसंद करते हैं. वो अपनी अदाओं और एक्सप्रेशंस के लिए भी काफी फेमस हैं।