Category: Entertainment

  • सिनेमा जगत में शोक की लहर, दिग्गज अभिनेता का निधन

    सिनेमा जगत में शोक की लहर, दिग्गज अभिनेता का निधन

    मुंबईः हिंदी और मराठी सिनेमा जगत अभिनेता विक्रम गोखले अब इस दुनिया में नहीं रहे। उनका पुणे के अस्पताल में इलाज के दोरान निधन हो गया। अभिनेता के परिजनों ने उनके निधन की पुष्टि की है। वह 18 दिनों से पुणे के दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में भर्ती थे, जहां उनका इलाज चल रहा था। उनकी हालत को देखते हुए उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, लेकिन, आज फिर उनका स्वास्थ्य अचानक बिगड़ने से उन्होंने अस्पताल में ही अंतिम सांस ली।
     
    विक्रम गोखले ने हम दिल दे चुके सनम, हे राम , तुम बिन, हिचकी और मिशन मंगल जैसी कई फिल्मों में दमदार अभिनय किया है । इस साल रिलीज हुए शिल्पा शेट्टी की निकम्मा उनकी आखिरी फिल्म थी, जो कि इस साल 17 जून को रिलीज हुई थी। अपने दमदार अभिनय के लिए उन्हें 2010 में बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला था। 

  • अमिताब बच्चन को लेकर आया HC का बड़ा फैसला

    अमिताब बच्चन को लेकर आया HC का बड़ा फैसला

    दिल्ली – सदी के महानायक और अभिनेता अमिताभ बच्चन ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर कर अपने नाम, फोटो, आवाज़ और अन्य प्रतीकों के बिना उनसे अनुमति लिए इस्तेमाल पर रोक लगाने की मांग की है। इस याचिका पर सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने आज अपने आदेश में कहा है कि अब भविष्य में बिना अमिताभ बच्चन की इजाजत के उनकी तस्वीरों, आवाज़ और अन्य प्रतीकों का इस्तेमाल नहीं हो सकता, दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को यह ऑर्डर जारी कर दिया है।

    दिल्ली हाईकोर्ट ने इस संदर्भ में उनके आदेश का पालन करने के लिए दिशा निर्देश जारी किए हैं। आज अदालत में हुई सुनवाई के दौरान अमिताभ बच्चन की ओर से दिल्ली हाईकोर्ट में पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता हरीश साल्वे ने कोर्ट में कहा कि मेरे क्लाइंट के पर्सनैलिटी राइट्स खराब किए जा रहे हैं. वह चाहते हैं कि उनके नाम, आवाज और पर्सनैलिटी का इस्तेमाल उनकी परमिशन के बिना नहीं होना चाहिए। बच्चन के वकील ने हाईकोर्ट में यह भी कहा कि कई बड़ी कंपनियां उनकी इजाजत के बिना उनके नाम, आवाज और पर्सनैलिटी का इस्तेमाल कर रही हैं, और यह सब काफी लंबे समय से लगातार किया जा रहा है। उन्होंने कहा िक ऐसी सभी गतिविधियों पर फौरन रोक लगाई जानी चाहिए।

  • आईईसी यूनिवर्सिटी ने मनाया विश्व फार्मेसी सप्ताह

    आईईसी यूनिवर्सिटी ने मनाया विश्व फार्मेसी सप्ताह

    बददी/सचिन बैंसल: कालूझींडा स्तिथ आईईसी यूनिवर्सिटी में विश्व फार्मेसी सप्ताह के अवसर पर चार दिवसीय विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पहले दिन आईईसी विश्वविद्यालय ने मोहित गुप्ता फाउंडेशन के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया, जिसमें 70 यूनिट से अधिक रक्त एकत्र किया गया। इस दिन छात्रों द्वारा फार्मेसी विभाग के गलियारे में फार्मेसी पर आधारित रंगोली प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।
    कार्यक्रम के दुसरे दिन छात्रों द्वारा पोस्टर प्रेजेंटेशन और मॉडल प्रेजेंटेशन के साथ बीबीएन क्षेत्रों में स्वास्थ्य जागरूकता रैली निकाल कर सभी को स्वस्थ रहने के सन्देश दिया। वहीं कार्यक्रम के तीसरे दिन छात्रों ने स्पोर्ट्स इवेंट और फन गेम्स का आयोजन किया, जिसमें लेमन रेस प्रतियोगिता थ्री लेग रेस प्रतियोगिता, जलेबी रेस प्रतियोगिता, रस्साकशी प्रतियोगिता, बैलून ब्लोइंग प्रतियोगिता, अंताक्षरी आदि प्रतियोगिताओं में खूब उत्साह के साथ हिस्सा लिया। इस दिन आईईसी यूनिवर्सिटी के बोटेनिक गार्डन में विभिन्न प्रकार के नए हर्बल पौधे भी लगाए गए। आईईसी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर शमीम अहमद ने कार्यक्रम के आयोजन के लिए सभी को बधाई दी और छात्रों को और अधिक लग्न के साथ काम करते रहने के लिए प्रेरित किया।
    इस अवसर पर छात्रों को प्रेरित करने के लिए एबट हेल्थकेयर के डायरेक्टर ऑपरेशन्स राकेश सैनी, हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड के एचआर हेड देवेश तोमर, एनरोज फार्मा के क्वालिटी हेड तरुण महाजन, मोहित गुप्ता फाउंडेशन से मोहित गुप्ता, चंडीगढ़ पुलिस से युधवीर सिंह, ग्लेनमार्क फार्मास्युटिकल्स से राहुल सैनी, उद्यमी व ‘मोहित गुप्ता फाउंडेशन’ की सह-संस्थापक मिस्टी गुप्ता मुख्य रूप से उपस्थित रही।
  • बददी यूनिवर्सिटी के छात्रों ने किया क्योरटेक ग्रुप का भृमण

    बददी यूनिवर्सिटी के छात्रों ने किया क्योरटेक ग्रुप का भृमण

    बी फार्मा एम् फार्मा के विद्यार्थी कभी बेरोजगार नहीं हो सकते सुमित सिंगला 

    बी व एम फार्मा के विद्यार्थी देश का भविष्य 

    बददी/सचिन बैंसल: बददी के मलकु माजरा स्तिथ बददी यूनिवर्सिटी के  बी फार्मा के फर्स्ट सेमेस्टर  के 55 विद्यार्थियों ने क्यूरटेक ग्रुप में दौरा किया।  इस अवसर पर बद्दी यूनिवर्सिटी की एसिस्टेंट प्रोफेसर अनुपमा कुमारी विशेष तौर पर उपस्तिथ रही। इस मौके पर क्यूरटेक ग्रुप के क्वालिटी एश्योरेंस हेड अमित राजपूत, प्रोडक्शन हेड तपस विशवास, क्वालिटी कण्ट्रोल हेड तरसेम, मैंटीनैंस हेड मुनीश कुमार ने अपना तुजुर्बा सभी विद्यार्थियों के साथ साँझा किया। विद्यार्थियों को क्यूरटेक ग्रुप की टीम की तरफ से प्रोडक्शन, क्वॉलिटी एश्योरेंस, क्वालिटी कण्ट्रोल, पैकिंग व सभी मशीनी कार्यों के बारे में ट्रेनिंग दी गयी।

    इस अवसर पर विद्यार्थियों ने प्रैक्टिकल कार्य को सीखने में बहुत उत्साह दिखाया। इस अवसर पर बद्दी विश्व विद्यालय कि असिस्टेंट प्रोफेसर अनुपमा ने क्यूरटेक ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर सुमित सिंगला का आभार जताया। क्यूरटेक ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर सुमित सिंगला ने इस अवसर पर कहा की आने वाले समय में यह विद्यार्थी फार्मा हब के भविष्य हैं। उन्होंने कहा की भविष्य में सभी अलग अलग कोर्सेज जैसे इलेक्ट्रिकल, सिविल मैकेनिकल से ज्यादा बी फार्मा विद्यार्थियों की भर्ती के जॉब प्लेसमेंट में अधिक अवसर होंगे।

    उन्होंने विद्यार्थियों से अपना अनुभव सांझा करते हुए कहा की आप पूरी लगन के साथ अपने लक्ष्य की और बड़े उसे पाना मुश्किल नहीं है। उन्होंने कहा की बी फार्मा व् एम् फार्मा का विद्यार्थी कभी बेरोजगार नहीं रह सकता पर उसमे कार्य करने के लिए प्रोत्साहन होना जरूरी है। उन्होंने कहा की बद्दी विवि व् क्यूरटेक ग्रुप की और से बी फार्मा के विद्यार्थियों के लिए समय समय पर सेमिनार लगाते रहे हैं। दौरा करने आए विद्यार्थियों में शिखा, मनीष,  अंकित, शुभम, श्वेता, पल्लवी, सिमरन, अर्पिता, अनिकेत, रुचि, गुरजीत, नम्रता, श्रुति, रक्षा, अमिता, दिव्य, ज्योति, तान्या, दिया, महक, नंदिता, पूजा, कृतिका, रजनी, देवी, कबू, सौरभ, सिद्धि, रीतिका, शिल्पा, नन्ही, शबनम, प्रीति, रेनू, बेबो, रानी, प्रभा, ममता, शीनू, रीनू, रेनू, गार्गी गुलशन शामिल हैं।

  • विकट परिस्थितियों में सहायता के लिए तैयार रहना चाहिए

    विकट परिस्थितियों में सहायता के लिए तैयार रहना चाहिए

    रावमा पाठशाला घरेड में एनएसएस शिविर हुआ संपन्न

    समापन समारोह की अध्यक्षता एस.एम.सी प्रधान सुमन देवी ने की


    बददी/सचिन बैंसल:
    राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घरेड में राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय कैंप समाप्त हो गया समापन समारोह की मुख्य अतिथि स्कूल प्रबंधन समिति की अध्यक्ष सुमन देवी थी। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित करके हुई। निशा और कृष्णा ने वंदे मातरम स्वागत गीत प्रस्तुत किया। कृष्णा देवी ने एन.एस.एस गीत, अर्जुन और उसके साथियों ने एनएसएस भाषण, भावना देवी ने हम होंगे कामयाब देश भक्ति गीत गाया। रोहित और उसके साथियों ने हरियाणवी गिद्दा, नेहा और उसकी सहेलियों ने युगल गीत संस्कार और नशा मुक्ति पर नृत्य गुलशन और निखिल द्वारा पेश किया गया। पंजाबी गिददा मोनिका और उसकी सहेलियों ने प्रस्तुत किया।  मंच का संचालन मीनाक्षी और संस्कार द्वारा किया गया।

    एनएसएस प्रभारी सीमा देवी इतिहास प्रवक्ता ने सभी स्वयंसेवकों को स्मृति चिन्ह दिए और अपने संबोधन में सभी बच्चों का एनएसएस के सात दिवसीय शिविर में अनुशासन का पालन और कार्य में बढ़ चढक़र कार्य करने की सराहना की और सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की।  प्रधानाचार्य सीमा चौहान ने भी एनएसएस सदस्यों और समस्त अध्यापक गणों का सहयोग के लिए धन्यवाद किया। समापन समारोह की मुख्य अतिथि एसएमसी प्रधान सुमन देवी ने कहा कि सेवा के दौरान हम लोगों की न्याय युक्त आशाओं को पूरा करते हैं, और उन्हें खुशियां पहुंचाते हैं । सेवा के दौरान हम लेने की आशा का सर्वथा त्याग करते हैं। शरीर के नाते ,परिवार के नाते ,देश और मित्रता के नाते अपना कर्तव्य समझकर सेवा कर स्वयं भी खुशी होते हैं, और जिस मानव की हम सेवा करते हैं वो भी खुश होता है। सेवा से हम प्रसन्नता और खुशी का अनुभव करते हैं। यदि धन का सामर्थ्य ना भी हो तो दूसरों के दुख से दुखी हो, और दूसरे के सुख में हम सुखी हो जाएं, यह सेवा हम बिना रुपए पैसे के बिना बल के बिना सामग्री के कर सकते हैं, उनके लिए हम प्रार्थना करें।

    दरअसल सेवा एक हृदय का भाव है और अगर यह भाव हृदय में उपस्थित हो तो बाकी साधन अपने आप ही हम अपने सामर्थ्य के अनुसार सेवा में लगा देते हैं। चाहे तन से सेवा करनी हो, मन से सेवा हो ,धन की सेवा हो, या समय देकर सेवा करनी पड़े बाकी सारे साधन वस्तुएं हमारे हृदय की भावना पर निर्भर होते हैं। सेवा करने की भावना, सेवा के लिए संबंध ,हमारे जीवन को प्रसन्नता और खुशियों से भरता है। हमारी इस भावना से मन में हमें शांति , खुशियां और आत्मविश्वास को बढ़ाने में मदद मिलती है। सेवा करने की भावना से हम अपने पास उपस्थित वस्तु का सदुपयोग कर पाते हैं उन्हें जरूरतमंद तक पहुंचाते हैं और प्रसन्नता का अनुभव करते हैं।

    उन्होने कहा कि हर इंसान को सेवा के विभिन्न तरीके सीखने चाहिए। हम अपने परिवार के बड़े बुजुर्गों की आज्ञा का पालन कर उनकी भी सेवा कर सकते हैं। किसी जरूरतमंद की तन, मन, धन से सेवा कर भी उसकी मदद कर सकते हैं ,जो हमारे जीवन में खुशियो की तरंगों का संचार करती है। महेंद्र लाल ने मुख्य अतिथि सुमन देवी का स्वागत किया अमर लाल शास्त्री ने एनएसएस शिविर के अनुभवों के माध्यम से अवगत कराया कि हर समय निस्वार्थ में विकट परिस्थितियों में सहायता करने के लिए तैयार रहना चाहिए अंत में एनएसएस के सह प्रभारी करण ठाकुर ने सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया।

  • मुस्लिम युवा द्वारा श्रद्धा की  निर्मम हत्या करने पर भड़के हिंदू संगठन

    मुस्लिम युवा द्वारा श्रद्धा की  निर्मम हत्या करने पर भड़के हिंदू संगठन

    नालागढ़ बाजार में रैली निकाल कर किया विरोध प्रदर्शन

    बददी/सचिन बैंसल : गत दिनों दिल्ली में एक मुस्लिम युवा द्वारा प्रेम जाल में फंसा कर एक हिंदू युवती श्रद्वा की निर्मम हत्या किए जाने के विरोध में नालागढ़ के हिंदू संगठन उबल गए हैं। हिंदू संगठनो ने विश्व हिंदू परिषद के नेतृत्व में नालागढ़ बाजार में इस निर्मम व जघन्य हत्याकांड के विरोध में रैली निकाली और नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। विश्व हिंदू परिषद के नेताओं विभाग संगठन मंत्री प्रेम प्रकाश शर्मा व बजरंग दल के जिला संयोजक राजेश शर्मा ने कहा कि जिस प्रकार आफताब ने दिल्ली के महरौली में बेकसूर श्रद्वा को मौत के घाट उतारा है वो तो निंदनीय है ही साथ में जिस प्रकार उसके 35 टूकडे किए गए उससे तालिबानी शासन की याद ताजा हो जाता है।
    भारतीय संस्कृति व समाज में ऐसे चीजों के लिए कोई स्थान नहीं है क्योंकि यहां पर नारी की पूजा की जाती है। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला संघचालक महेश कुमार ने कहा कि यह सिर्फ एक क्राईम नहीं है बल्कि मानवता पर धब्बाज है और रेयर से रेयरेस्ट क्राईम को दर्शाता है। उन्होने कहा कि ऐसे मामलों में अदालत को शीघ्र फांसी का प्रावधान करना चाहिए और यह मामला फास्ट ट्रैक कोर्ट में चले ताकि कोई भी ऐसा कृत्य करने से पहले दस बार सोचे। इस अवसर पर विभिन्न हिंदू संगठनों के प्रतिनिधि और विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी उपस्थित थे। इस अवसर पर प्रेम शर्मा, मास्टर सुरेंद्र शर्मा, राजेश कुमार शर्मा, बरोटीवाला से राजन नेगी, योग भारती से किशोर ठाकुर, महेश कुमार, जिला कार्यवाह आरएसएस श्रवण ठाकुर, गगनदीप शर्मा, ईशान शर्मा, कुलवीर चंद जमवाल, प्रदीप गुप्ता, सुरुचि शर्मा, हरमेश चौधरी, पार्षद शालिनी शर्मा, राकेश कुमार राणा, कैलाश राणा, किशोरी लाल शर्मा सहित हिंदू संगठनों के कई प्रतिनिधि उपस्थित थे।
  • नकली दवा बनाने वाला गिरोह चढ़ा विभाग के हत्थे

    नकली दवा बनाने वाला गिरोह चढ़ा विभाग के हत्थे

    छापेमारी में पकड़ी लाखो नकली टेबलेट

    बददी/सचिन बैंसल:  औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में राज्य दवा नियंत्रक प्राधिकरण ने नकली दवा बनाने वाले गिरोह को पकड़ा। आरोपी की पहचान मोहित बंसल पुत्र विनोद बंसल निवासी आगरा के रूप में हुई है। जो कि नामी कंपनियों के नाम पर बद्दी में दवा बनाकर बेचने का काम करता था। मुख्य आरोपी के साथ दो अन्य लोगों को भी पकड़ा है।
    पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपियों का आगरा में मेडिकल स्टोर भी है। जहां पर इन दवाओं को बेचा जाता था। मंगलवार सुबह बद्दी बैरियर पर ड्रग विभाग की टीम ने यूपी नंबर की क्रेटा कार को पकड़ा। जिसमें नकली दवाइयां ले जाई जा रही थीं। राज्य दवा नियंत्रक नवनीत मारवाह की अगुवाई में बनी टीम ने यह सफलता हासिल की है। अब टीम आरोपियों को दवा कंपनी के बारे में पूछताछ कर रही है। विभाग ने पुलिस की मद्द से तीन लोगों को गिरासत में लिया है। 

    इन कंपनियों के नाम पर बना रहे थे नकली दवाइयां

    ड्रग विभाग ने कार से नकली दवा व आरोपियों को हिरासत में लिया। जिनकी निशानदेही पर बरोटीवाला मार्ग सिक्का होटल के समीप से गोदाम भी बरामद किया है। जिसमें लाखों की संख्या में दवाइयां बरामद की गईं।
    यूएसबी कपनी की कोलेस्ट्रोल  कम करने की रोजोडे -10 दवा,  सिपला कंपनी की कोरोना वायरस में गले में एलर्जी की दवा मांटेयर-10 तथा इफका लैब कंपनी की दर्द निवारक दवा जीरोडोल भी शामिल है।
    राज्य दवा नियंत्रक नवनीत मरवाह ने नकली दवा पकड़े की पुष्टि करते हुए बताया कि उन्होंने एक यूपी नंबर की गाड़ी से नकली दवाई पकडऩे के बाद एक गोदाम पर भी दबिश दी है जिसमें लाखों की दवा बरामद की है। विभाग पकड़ी गई दवाओं की गिनती करा रहा है। विभाग ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है। दवाई को सीज करने के बाद तीनों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा। 
  • एसपी मोहित चावला ने बुर्जुग मोहन सिंह को किया सम्मानित

    एसपी मोहित चावला ने बुर्जुग मोहन सिंह को किया सम्मानित

    चुनाव के दौरान रात्रि गश्त कर पुलिस की कर रहे थे मद्द

    बददी/सचिन बैंसल: विधान सभा के चुनाव के दौरान पुलिस की मद्द करने वाले बुजुर्ग को एसपी बद्दी मोहित चावला ने सम्मानित किया। मोहित चावला ने बताया कि विधानसभा चुनाव से एक दिन पूर्व रात्रि को जब वह एएसपी नरेंद्र कुमार के साथ रात्रि गश्त पर थे। तो उन्हें नालागढ़ के  बर्फानी चौक पर उनकी मुलाकात 80 वर्षीय  मोहन सिहं  से हुई। 
    वह मुस्तैदी से गश्त कर पुलिस की मदद कर रहे था।  जिस पर पुलिस अधीक्षक बद्दी ने पूछा की आपको डर नहीं लगता तो उन्होंने खुद को परमात्मा का बन्दा बतलाया और कहा  कि मुझे डर नहीं लगता  है तथा वह रात भर एसे ही नालागढ़ बाजार तथा इसके आस पास पडने वाले सभी मतदान केन्द्रों की निगरानी करते हैं । उनके इस जज्बे को सलाम करते हुऐ पुलिस अधीक्षक नेमोहन सिंह  को प्रशंसनीय पत्र देकर सम्मानित किया।  मोहन सिंह के इस नेक कार्य व निस्वार्थ सेवा के लिए बद्दी पुलिस उन्हें कर्म यौध्दा मानती है । उनकी यह हिम्मत, सेवाभाव व हौंसला युवाओं के लिए भी प्रेरणा का स्त्रोत है
  • जिला अपराध बैठक बददी में लंबित मामले निबटाने के निर्देश

    जिला अपराध बैठक बददी में लंबित मामले निबटाने के निर्देश

    अपने अपने क्षेत्रों में गश्त बढ़ाने को थाना प्रभारियों का हिदायत

    बददी/सचिन बैंसल: पुलिस जिला बददी की जिला अपराध बैठक पुलिस अधीक्षक कार्यालय बददी में एस.पी बददी मोहित चावला की अध्यक्षता में हुई जिसमें बीबीएन क्षेत्र की कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने का खाका खींचा गया। बैठक में लंबित मामले निबटाने के समस्त थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए तथा कहा कि इन मामलों में जो भी पेचीदगियां है उनको दूर किया जाए। मोहित चावला ने कहा कि थाने में शिकायत लेकर आने वाले प्रत्येक नागरिक की पूरी बात सुनी जाए और उस पर आवश्यक कार्यवाही की जाए। एसपी ने कानून व्यवस्था की स्थिति का अवलोकन किया वहीं पेंडिंग प्रकरणों की समीक्षा करते हुए अपराधों की रोकथाम करने के निर्देश दिए।
    उन्होने लंबे समय से पेंडिंग प्रकरणों का निस्तारण, महिलाओं व बालकों पर अत्याचारों को रोकने, वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी करने, हार्डकोर अपराधियों को समय-समय पर पाबंद करने सहित आवश्यक निर्देश दिए गए। एस.पी चावला ने सख्त लहजे में चेतावनी दी कि अपराधों का ग्राफ नहीं बढऩा चाहिए और जो कदम उठाने जरुरी है वो वो तुरंत उठाए जाने चाहिए। उन्होने रात्रि गश्त तेज करने और अपराधों का त्वरित गति से निष्पादन करने के भी निर्देश दिये। शिकायत मिलने पर कार्रवाई तय हो तथा थानों पर पहुंचने वाले हर मामलों को निष्पादित किया जायें।
    उन्होने कहा कि सभी थाना प्रभारी अपने-अपने थाना क्षेत्रों में स्वयं रात्रि-गश्त करें। क्राइम मीटिंग में जिले में घटित सभी लंबित मामले, महिला उत्पीडन, हत्या के मामले, आपराधिक मामले, चोरी व गृहभेदन तथा वाहन चोरी, शिकायतें, लंबित अनुसंधान, गैर जमानती वारंट, नोटिसों का तामिली आदि मामलों की थानावार समीक्षा की तथा लंबित वारंट निष्पादन में और तेजी लाने तथा फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए। लंबित अपराधो के निष्पादन में शिथिलता बरतने पर विचार व्यक्त करते हुए उसमें तेजी लाने के निर्देश दिए। बैठक में उप पुलिस अधीक्षक लीव रिजर्व बददी, उप मण्डल पुलिस अधिकारी बददी व नालागढ़, तथा समस्त थाना प्रभारी व प्रभारी पुलिस चौकी  ने भाग लिया। पुलिस अधीक्षक बददी मोहित चावला ने बैठक के दौरान उपस्थित सभी थाना प्रभारियों को थानों में दर्ज अपराधिक मामलों का अवलोकन करके अन्वेषणाधीन मुकदमों की तफ्तीश शीघ्र अतिशीघ्र पुरी करने, अपने अपने क्षेत्राधिकार में गश्त बढ़ाने तथा यातायात व्यवस्था सम्बन्धित जरूरी निर्देश दिए । इसके अतिरिक्त बैठक में पुलिस अधीक्षक ने सभी प्रयवेक्ष्ण अधिकारियों और थाना प्रभारियों को समय समय पर स्ट्रॉन्ग रूम का निरीक्षण करने बारे भी आदेश फरमाए ।
  • सोशल वैल्फेयर सोसाईटी के रक्तदान शिविर में 102 ने दिया रक्त

    सोशल वैल्फेयर सोसाईटी के रक्तदान शिविर में 102 ने दिया रक्त

    स्व. अमित सिंगला की पुण्यतिथि क्योरटैक फार्मा समूह ने लगाया था शिविर

    बददी/सचिन बैंसल: सामाजिक संस्था अमित सिंगला सोशल वेलफेयर सोसाइटी बददी की ओर प्रतिष्ठान के संस्थापक सदस्य  स्व. अमित सिंगला की पुण्यतिथि पर 23 वां  रक्तदान शिविर का आयोजन क्यूरटेक प्रांगण में किया जिसका शुभारंभ दून  के पूर्व विधायक रामकुमार व वन विकास निगम के निदेशक बलविंद्र ठाकुर ने
    किया।  इस अवसर पर जहां युवाओं में बहुत ज्यादा उमंग उल्लास था वही पर युवतियों में भी उत्साह देखने को मिला। इस शिविर में 200 से ज्यादा रक्तदाताओं ने हिस्सा लिया जिसमे 102 ने रक्तदान कर पुण्य कमाया।  यह शिविर अमित सिंगला सोशल वेल्फेयर सोसायटी क्यूरटेक समूह बददी व चण्डीगढ़ से आई रोटरी ब्लड बैंक की टीम के सहयोग से किया गया। अमित सिंगला सोशल वेल्फेयर सोसायटी व कयोरटेक समूह के एम.डी सुमित सिंगला ने कहा कि अपने भाई की याद में यह वो सामाजिक कार्य जैसे समय समय पर रक्तदान शिविर करना,पौधारोपण,गरीब कन्याओं की शादी करवाना, गौमता व पक्षियों की सेवा करते हैं और इससे अच्छे कार्य करने की प्रेरणा मिलती है। सुमित सिंगला ने सोसायटी की ओर से रक्तदाताओं को स्मृति चिन्ह देकर समानित किया व उनका आभार जताया। इस अवसर पर सुमित सिंगला ने कहा कि आज के दौर में जहां चार लोग इक_े करना मुश्किल है वहीं इस शिविर में रकदान देने हेतु लोगों का जमवाड़ा  लगा हुआ था। बहुत लोग तो ऐसे थे जो समय अभाव के कारण रक्त नहीं दे पाए। उन्होंने कहा कि टीम की तरफ से पहले 60 डोनर का ब्लड शीघ्र प्लेटलेट्स में बदल पी जी आई चण्डीगढ़ भेजा गया क्योंकि करीब डेढ़ माह से डेंगू की मार उतरी भारत के पंजाब, चण्डीगढ़,हरियाणा,में चल रही है।

    इन्होने रक्तदान करके कमाया पुण्य:

    शिविर में रक्तदान करने वाले महादानी  सतेंदर मिश्रा,जीवन, दिनेश, परवीन, अवनीश कुमार, तारसिंह, प्रदीप, सनी, शेर सिंह, तान्या पल, विष्णु, प्रदीप, कुंवर, सोनू कुमार, पवन कुमार, ललित  रमेश, रमन चौहान, साक्षी,कविता, नैंसी,रचना, देवेंद्र, गौरव गुप्ता, नीतीश,संगीता, कान्त, सोनू राजभर, विजय पल,  सूरज, दर्शन, सतेंदर मोहन, आकाश सिंह, विवेक कुमार, , संजीव कुमार, , बलजीत, कमल कुमार, राम कृष्ण, हंस राज, सुनील कुमार, बलवंत, वरुण सिंह,  रणजीत सिंह, बल कुमार, सिंह, अजय कुमार, परवीन कुमार, हरिंदर सिंह, अनिल कुमार, नितिन कुमार, मृतुन्जय , श्याम सिंह, श्याम लाल, सुकविंदर,, जतिंदर, हरीऔम  सिंह, मोहन, , अनिल, सुनील कुमार, श्याम लाल, सुरजीत सिंह, अरुण शर्मा, हैप्पी सिंह, रानी चौहार, सौरभ, रवि कान्त, चिराग शर्मा, अंकित , अरविन्द,सुखदेव सिंह, सतपाल शर्मा, जयंत राम, राहु बलराम, गौरी,  जाह्नवी, राज कुमार, रोशन लाल, मोहन लाल, परवीन कुमार, प्रमोद , रोहित कुमार, सोमी रणजीत सिंह, जीवन सिंह,, अमरदीप, सुनील, राजेश कुमार, रवि,  जसपाल सिंह, गुरमीत सिंह, संदीप, अनिल कुमार, नधा राम, मलकीत सिंह, शमशेर सिंह, कुलदीप सिंह, नेत्तर पाल,  अनिल कुमार, राजनीश, कुलविंदर, मनोहर, , वरुण  सुमित, रवि कुमार, अमलेश, सुनील कुमार, सुमन शर्मा, अनु कुमारी, अशोक , नीलम देवी, रणजीत कुमार, शशि कांत, दिलीप , रिंकी, संजीव, बचन दास, , देविंदर, डा किशोर ठाकुर, पूर्ण, उमाकांत, नवजीवन, अजय कुमार, सुरजीत सिंह, निशा कुमार,नरेश कुमार, औम नारायण, रितेश , आनंद शर्मा, राजीव,,अभिनाश, हुसन चंद, सिंह, संजीव, जसकिरण, मनप्रीत,अरविन्द , हरपाल सिंह,  मुकेश शामिल थे।

    इस अवसर पर वन निगम के निदेकश बलविंदर ठाकुर, हरिओम योगा सोसाईटी के चेयरमैन डा श्रीकांत शर्मा, पार्षद सुरजीत,संजीव कुंडलस, सोमनाथ पाल, सडक रोड सेफटी क्लब के प्रधान सुरेंद्र शर्मा, योग गुरु किशोर ठाकुर, तरसेम चौधरी, नरेश चौधरी,गुरमेल चौधरी विशेष रूप से उपस्थित थे। इस शिविर में बहुत से ऐसे रक्तदाता थे जिन्होंने 31 बार  से ज्यादा बार रक्तदान किया जिनमे रूप किशोर ठाकुर, जगतार सिंह, डा. सुमित सिंगला, दीक्षित, मान सिंह, शामिल हैं।