Category: Entertainment

  • यूथ अग्रवाल सभा ने 43 विकलांगों को दिए कृत्रिम उपकरण

    यूथ अग्रवाल सभा ने 43 विकलांगों को दिए कृत्रिम उपकरण

    पूर्व विधायक ने बतौर मुख्य अतिति बांटे उपकरण

    बददी/सचिन बैंसल: यूथ अग्रवाल सभा की ओर से सोमवार को 43 विकलांग लोगों को कृत्रिम उपकरण लगाए गए। कुछ दिन पूर्व इन सभी विकलागों के माप लिए थे। उसी के आधार पर उन्हें कृत्रिम अंग दिए गए। 

    समारोह के मुख्य अतिथि दून के पूर्व विधायक चौधरी राम कुमार ने  जरनैल सिंह, पिंकी कुमार, गुरमीत सिंह, सुनील कुमार, रिंकी, खलील मोहम्मद, सिया राम राय, सागर शर्मा, चमन लाल, सत्या देवी, रणजीत कुमार, राम स्वरूप, सुधांशु कुमार, लवप्रीत कौर, राममूर्ति, मुन्ना कुमार, साहिल खान, स्वास्तिक, कमल देव, अनिल कुमार, परविंद्र सिंह, सावन देवी, योगेंद्र शर्मा, सुरेंद्र कुमार, अभिमन्य कुमार, बिट्टू, उर्मिला देवी, दिनेश कुमार, सत्या देवी, राठी, सरोज देवी, रामकुमार, गुरमीत सिंह, सपना देवी, दीपक, चंद्रपाल सिंह, राहुल कुमार गौड, मनमोहन सिंह को संस्था की की ओर से उपकरण बांटे। उन्होंने सभा की ओर से किए गए पुनीत कार्य के लिए अभार जताया तथा भविष्य में इसी तरह से कार्य करने की उम्मीद जताई। उन्होंने अपनी ऐच्छिक निधि से सभा को 51 सौ रुपये दिए। 

    इस मौके पर नीरज गोयल, सुनील गर्ग, राहुल अग्रवाल, विनय अग्रवाल, अमित गोयल, विक्की कांसल, बृजमोहन कांसल, सुशील गोयल, हितेश सिंगला, मनोज सिंगला, कपिल अग्रवाल और विकास गोयल उपस्थित रहे।

  • टोटयावाला गुगा माडी में भजन संध्या का आयोजन

    टोटयावाला गुगा माडी में भजन संध्या का आयोजन

    देर रात तक चला भंडारा
    बददी/सचिन बैंसल: मखनू माजरा स्थित टोटयावाला गुगा माड़ी पर हर वर्ष की दर्ज पर राम नवमी के दूसरे दिन भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें सभी र्धमों के लोगों ने गुगा माड़ी का प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर भजन संध्या का भी आयोजन किया गया। जिसमें गायक रिशु, जतेंद्र, हुसन, काला गुज्जर ने गुगा का गुणगान किया। 
    गुगा माडी के भगत किशु बाबा ने बताया कि वह हर साल एक माह के लिए उपवास रखते है। जिसे गुगा नवमी को खोलते है लेकिन नवमी के दिन सभी जगह भंडारे लगते है इसलिए वह एक दिन बाद में भंडारा लगाते है जिससे अधिक संख्या में लोग भंडारे में  पहुचें। यहां पर खोल बैली गदी के श्याम बाबा, संजू साई और अमन साई भी पहुंचे। 
    दून के विधायक परमजीत सिंह पम्मी, मंडल उपाध्यक्ष कृष्ण कौशल, पूर्व विधायक चौधरी राम कुमार, पूर्व प्रधान देश राज, आम आदमी पार्टी के धर्मपाल चौहान, सवर्ण सैणी ने भी अपनी हाजिरी लगाई। किशू बाबा ने इन्हें सम्मानित भी किया। इस मौके पर कुलदीप सिंह, सतीश, दिनेश, चन्नू, राज कुमार, अमित, पवन, गौरव, मदन, बिंदर संजू पाल, केवल और विक्की भी उपस्थित रहे।
  • Good News: शादी के चार साल बाद सोनम कपूर के घर गूंजी किलकारियां….

    Good News: शादी के चार साल बाद सोनम कपूर के घर गूंजी किलकारियां….

    मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर शादी के चार साल बाद अब मां बन गई हैं। शनिवार को ही उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया है। रणवीर कपूर की मां और अभिनेत्री नीतू कपूर ने सोनम के माता-पिता के बयान का एक स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें उन्होंने सोनम के मां बनने की जानकारी दी है। इसके अलावा सोनम के पिता और अभिनेता अनिल कपूर ने भी एक मोशन वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

    अनिल कपूर ने भी जानकारी को शेयर करते हुए एक मोशन वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। कई रिपोर्ट्स में ये खबरें भी सामने आ रही थीं कि सोनम कपूर अगस्त में ही बच्चे को जन्म दे सकती हैं। और ये बात सच साबित हुई है। अब सोनम ने एक बेटे को जन्म दिया है। बेटे के जन्म के बाद उनके घर में खुशियों का माहौल है। लोग उन्हें लगातार बधाइयां दे रहे हैं। उनके अलावा फैंस भी बच्चे के जन्म को लेकर काफी खुश हैं। वो भी सोशल मीडिया पर अपनी चहेती स्टार को मां बनने पर ढेर सारी बधाइयां दे रहे हैं।

    सोनम कपूर ने इसी साल मार्च में अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। इसके बाद से वह लगातार सोशल मीडिया पर अक्सर अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती रहती थीं। वहीं, जून के महीने में सोनम कपूर ने इटली में बेबी शावर रखा था, जिसमें उनके करीबी दोस्त शामिल हुए थे। इसके बाद मुंबई में भी उनकी गोदभराई प्लान की गई थी, हालांकि कोरोना के चलते इसे रद्द कर दिया गया था।

  • Good News: शादी के चार साल बाद सोनम कपूर के घर गूंजी किलकारियां….

    Good News: शादी के चार साल बाद सोनम कपूर के घर गूंजी किलकारियां….

    मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर शादी के चार साल बाद अब मां बन गई हैं। शनिवार को ही उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया है। रणवीर कपूर की मां और अभिनेत्री नीतू कपूर ने सोनम के माता-पिता के बयान का एक स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें उन्होंने सोनम के मां बनने की जानकारी दी है। इसके अलावा सोनम के पिता और अभिनेता अनिल कपूर ने भी एक मोशन वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

    अनिल कपूर ने भी जानकारी को शेयर करते हुए एक मोशन वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। कई रिपोर्ट्स में ये खबरें भी सामने आ रही थीं कि सोनम कपूर अगस्त में ही बच्चे को जन्म दे सकती हैं। और ये बात सच साबित हुई है। अब सोनम ने एक बेटे को जन्म दिया है। बेटे के जन्म के बाद उनके घर में खुशियों का माहौल है। लोग उन्हें लगातार बधाइयां दे रहे हैं। उनके अलावा फैंस भी बच्चे के जन्म को लेकर काफी खुश हैं। वो भी सोशल मीडिया पर अपनी चहेती स्टार को मां बनने पर ढेर सारी बधाइयां दे रहे हैं।

    सोनम कपूर ने इसी साल मार्च में अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। इसके बाद से वह लगातार सोशल मीडिया पर अक्सर अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती रहती थीं। वहीं, जून के महीने में सोनम कपूर ने इटली में बेबी शावर रखा था, जिसमें उनके करीबी दोस्त शामिल हुए थे। इसके बाद मुंबई में भी उनकी गोदभराई प्लान की गई थी, हालांकि कोरोना के चलते इसे रद्द कर दिया गया था।

  • मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की मौत की खबर फैलाने वालों पर भाई ने निकाली भड़ास, देखें वीडियो

    मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की मौत की खबर फैलाने वालों पर भाई ने निकाली भड़ास, देखें वीडियो

    नई दिल्लीः एम्स अस्पताल में  जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव के भाई दीपू श्रीवास्तव ने एक वीडियो जारी कर भाई का हेल्थ अपडेट दिया है साथ ही कॉमेडियन के बारे में अफवाह फैलाने वालों को आड़े हाथों लिया है। राजू श्रीवास्तव का हेल्थ अपडेट देते हुए और वेबसाइट्स के ज़रिए उनकी मौत की झूठी खबरें फैलाने वालों को आड़े हाथों  लेते हुए दीपू ने ऐसे सभी लोगों को ‘बेशर्म’ कहा।

    दीपू ने  फेसबुक पर शेयर किए इस वीडियो में कहा कि लोग तथ्यों की पड़ताल किए बगैर और परिवार वालों से बात किए बगैर क्लिक्स बढ़ाने के चक्कर में ऐसी हरकतें कर रहे हैं, जो कि बेहद शर्मनाक है। अपने सोशल मीडिया अकाउंट के ज़रिए डाले गए इस वीडियो में दीपू श्रीवास्तव ने कहा कि एम्स और देश के बेस्ट डॉक्टर्स राजू श्रीवास्तव के इलाज में लगे हुए हैं और उन्हें उम्मीद है कि राजू जल्द ही ठीक होकर एक बार फिर से अपनी कॉमेडी की दुकान खोलेंगे।
    उन्होंने आम लोगों और राजू श्रीवास्तव को चाहने वाले तमाम फैंस को उनकी तबीयत को लेकर बेहूदा किस्म की अफवाहों पर कतई ध्यान नहीं देने और धैर्य से काम लेने की सलाह दी। दीपू ने कहा कि राजू ट्रीटमेंट के दौरान रेस्पॉन्ड कर रहे हैं और उम्मीद है कि उन्हें लेकर जल्द ही एक खुशखबरी मिलेगी। दीपू से पहले राजू श्रीवास्तव की पत्नी शिखा श्रीवास्तव ने ईटाइम्स के दिए इंटरव्यू में बताया था कि राजू श्रीवास्तव की तबीयत स्थिर है और वो जल्द ठीक होकर वापस आएंगे। पत्नी ने भी लोगों से अपील की थी वो राजू श्रीवास्तव को लेकर झूठी खबरें ना फैलाएं। बता दें कि 10 अगस्त को राजू श्रीवास्तव को जिम में हार्ट अटैक आया था। जिसके बाद उन्हें दिल्ली के एम्स हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया। राजू पिछले 9 दिनों से एम्स अस्पताल में अपने जीवन के लिए फाइट कर रहे हैं।

  • नालागढ़ के मौजूदा विधायक ने थामा भाजपा का दामन

    नालागढ़ के मौजूदा विधायक ने थामा भाजपा का दामन

    गुटवाजी के चलते राणा ने पहना भगवा चोला

    नालागढ/सचिन बैंसल: नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के मौजूदा विधायक लखविंदर सिंह राणा ने नई दिल्ली जाकर भाजपा का दामन थाम लिया है। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के मौजूदा विधायक लखविंदर सिंह राणा ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के साथ दिल्ली जाकर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की अगुवाई में भाजपा ज्वाइन की ।

    नालागढ़ विधानसभा में कांग्रेस की गुटबाजी के चलते मौजूदा विधायक ने यह कदम उठाया है।

    नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में अब कांग्रेस के पास सिर्फ हरदीप बाबा का चेहरा बचा है जिस पर वह आने वाले विधानसभा चुनावों में दांव खेलेंगे। वहीं भाजपा में लखविंदर राणा के आते ही भाजपा के टिकट पर प्रश्नचिन्ह उठने शुरू हो गए हैं। एक तरफ जहां चंडी आकर भाजपा के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने केएल ठाकुर की पीठ थपथपाई थी और कहा था ठाकुर साहब की बल्ले बल्ले बाकी सारे थले थले का नारा के एल ठाकुर को दिया था अब वही नारा राणा के आगमन से धुंधला पड़ता नजर आ रहा है ।लेकिन भाजपा का टिकट पर अभी प्रश्न चिन्ह बना हुआ है । लखविंदर राणा के  भाजपा में आते ही हरदीप बाबा के समर्थकों चेहरे खिल उठे है।

  • शीतलपुर में बरसाती नाले से लोनिवि की सडक़ को खतरा

    शीतलपुर में बरसाती नाले से लोनिवि की सडक़ को खतरा

    नालागढ़ बाजार में सडक़ो पर जमा हुआ मलबा

    बददी/सचिन बैंसल: बीबीएन में बीती रात हुई तेज बारिश से भूमि कटाव होने से कही स्थानों पर सडक़ों को नुकसान हुआ है।  बीबीएन की सबसे पुरानी राज कूहल भी ढाणा गांव के समीप टूट गई। बारिश से जहां से गांव में डंगे गिरे वहीं संपर्क मार्गो को भी काफी नुकसान हुआ है। नालागढ बाजार में सडक़ों पर मलबा भर गया वहीं लोगों की दुकानों में भी पानी घुसा जिससे दुकानो में रखा सामान भी गिला हो गया। 

    बद्दी की शीतलपुर गांव के समीप बरसाती नाले से लगातार भूमि कटाव हो रहा है जिससे लोनिवि की सडक़ को भी खतरा बना हुआ है। गावं के रवि चौधरी, मनीष, देवीराम, राज रानी, कमलेश, बबली, आशा, पोली देवी, देवकी देवी ने स्थानीय प्रशासन से नाले के साथ डंगा लगाने की मांग की है।

    रियासत  काल से बीबीएन की विकास के लिए तत्कालीन राजा ने बनाई राज कूहल ढाणा गांव के समीप टूट गई। जिससे लोगों की फसलों की सिंचाई के लिए पानी नहीं मिल रहा है। बीडीसी सदस्य सुरेंद्र सैणी ने बताया कि उन्होंने इस बारे में जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को सूचित कर दिया है। इसके अलावा ब्राह्रमण बस्ती, नालका, ढाणा आदि गांव में डंगे ढह गए है। जिसस किसानों को उपजाऊ जमीन पानी की चपेट में आ गयी है। 

    उधर, नालागढ में तेज बारिश से बाजार के दुकानदारो की दुकानों में पानी घुस गया है। सडक़ें टूट गई  और बाजार की सडक़ों पर मलबा भर गया। उधर नालागढ़ नगर परिषद की इओ आरएस वर्मा ने बताया कि जेई को नुकसान का आंकलन करने के निर्देश जारी किए है। वहीं लोनिवि बद्दी के सहायक अभियंता मनीष कुमार ने बताया कि शीतलपुर में डंगा लगाने का लिए एस्टीमेट तैयार किया जाएगा।

  • इस बॉलीवुड अभिनेत्री पर 200 करोड़ रुपए की ठगी के लगे आरोप, जाने मामला

    इस बॉलीवुड अभिनेत्री पर 200 करोड़ रुपए की ठगी के लगे आरोप, जाने मामला

    नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस एक बार फिर मुसीबत में आ गई हैं। दिल्ली स्थित प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एक्ट्रेस को ठग सुकेश चंद्रशेखर संबंधित 200 करोड़ रुपये के रंगदारी मामले में आरोपी पाया है। इस बाबत ईडी बुधवार (17 अगस्त) को एक्ट्रेस के खिलाफ एक चार्जशीट भी दाखिल करेगी।

    आरोपी हैं जैकलीन फर्नांडिस?

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईडी ने जैकलीन को लेकर कहा है कि वह सुकेश के ठग होने और उसके एक महिला से जबरन वसूली करने के बारे में जानती थीं। बता दें, बीते काफी समय से जैकलीन 200 करोड़ रुपये के इस वसूली मामले में फंसी हुई हैं। ईडी लगातार एक्ट्रेस को तलब कर बार-बार पूछताछ करने के लिए राजधानी दिल्ली बुलाती रहती है।

    ईडी के मुताबिक, सुकेश ने जैकलीन को करोड़ों रुपये के महंगे गिफ्ट दिए थे। इस मामले में ईडी एक्ट्रेस की 7 करोड़ रुपये की संपत्ति भी अटैच कर चुकी हैं। इतना ही नहीं ईडी के मुताबिक, सुकेश ने जैकलीन के परिजनों को भी महंगे गिफ्ट दिए थे, जिसमें 1.32 और 15 लाख के फंड भी शामिल हैं। इसके अलावा सुकेश ने कई बार जैकलीन को बेशकीमती तोहफे भी दिये हैं।

    क्या है पूरा मामला?

    बता दें, दिल्ली की तिहाड़ जेल में रहते हुए सुकेश चंद्रशेखर ने एक महिला से 200 करोड़ रुपये की ठगी की थी। इसके बाद सुकेश ने इन्हीं लूटी हुई दौलत से जैकलीन को गिफ्ट में महंगे-महंगे तोहफे देने शुरू कर दिये थे, जिसमें 52 लाख एक विदेशी घोड़ा भी शामिल है।

    जैकलीन का वर्कफ्रंट

    एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह हाल ही में साउथ सुपरस्टार किच्चा सुदीप की फिल्म ‘विक्रांत रोणा’ में नजर आई थीं। इससे पहले एक्ट्रेस को बॉलीवुड फिल्म ‘बच्चन पांडे’ में अक्षय कुमार के साथ देखा गया था।

  • बद्दी के सब फायर आफिसर कुलदीप ठाकुर को फायर सर्विस मेडल से नवाजा

    बद्दी के सब फायर आफिसर कुलदीप ठाकुर को फायर सर्विस मेडल से नवाजा

    प्रदेश के एक मात्र अधिकारी है जिन्हें इस साल पुरस्कार मिला

    राष्ट्रपति ने यह पुरस्कार राज्यपाल को भेजा

    बददी/सचिन बैंसल: बद्दी के सब फायर आफिसर कुलदीप ठाकुर को स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रपति की ओर से फायर सर्विस मेडल से नवाजा गया। कुलदीप ठाकुर को यह पुरस्कार बेहतर फायर सर्विस करने के लिए दिया गया है।

    बिलासपुर जिले कहाली गांव के रहने वाले कुलदीप ठाकुर अग्निशमन विभाग में वर्ष 1988 से अपनी सेवाएं दे रहे है। बद्दी में पिछले दो साल से तैनात है। इससे पहले सोलन में उन्होंने सेवाएं दी। कुलदीप ठाकुर ने विभाग में बेहतर सेवाएं देते हुए सरकारी और निजी संपत्ति को बचाया है। दिसंबर 2013 में बिलासपुर के घुमारंवीं में जूते के स्टोर में लगी आग को समय रहते बुझाया और उनके  इस कार्य के लिए बिलासपुर के तत्कालीन उपायुक्त ने उन्हें सम्मानित किया। वर्ष 2016 में सोलन के शिल्ली रोड़ पर एक घर में लगी आग के बुझाया और  बड़ा नुकसान होने से बचा लिया। सोलन के सूर्या विहार में आग से दो मजदूरों को जिंदा बचाया। कंडाघाट के चाकला गांव में 12 किमी पैदल चल कर कुलदीप ठाकुर ने अपनी टीम के साथ पहुंच कर आग पर काबू पाया।

    वर्ष 2020 में कोरोना काल में बद्दी की विनसम  क ंपनी भंयकर आग लगी। जिसमें एक व्यक्ति की मौत भी हो गई थी। जबकि दो लोगों को आग के बीच से जिंदा बचा लिया गया था। इसके लिए उन्हें गलोबल एंटी क्रप्शन फाऊंडेशन की ओर से सम्मानित भी किया गया। दिसंबर 2020 में बद्दी के काठा स्थित  यश एप्लाईंसिस कंपनी में आग लगी और आग से तीन लोग मर गए थे। जबकि तीन लोगों को आग के बीच से निकाला गया। उन्होंने 24 घंटे के अंदर आग पर काबू पाया और साथ लगती कंपनियों को बचा कर जानमाल और करोड़ों रुपये की संपत्ति को बचाया गया।

    कुलदीप ठाकुर की इन उपब्धियों को देखते हुए उन्हे स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रपति  की ओर से फायर सर्विस मेडल से सम्मानित किया गया। कुलदीप ठाकुर हिमाचल में एक मात्र अधिकारी है जिन्हें इस साल यह पुरस्कार मिला।

  • आईईसी विश्वविद्यालय में स्वतंत्रता दिवस पर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ तीन दिवसीय मेगा इवेंट

    आईईसी विश्वविद्यालय में स्वतंत्रता दिवस पर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ तीन दिवसीय मेगा इवेंट

    तीसरे दिन आईईसी विवि से बद्दी तक निकाली बाईक रैली
    बददी/सचिन बैंसल: अटल शिक्षा कुञ्ज स्थित प्रसिद्ध आईईसी विश्वविद्यालय ने आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत सरकार की ओर से चलाये जा रहे हर घर तिरंगा अभियान को ध्यान में रखते हुए स्वतंत्रता दिवस के पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विश्वविद्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी गई। इसके पश्चात विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर स्वतंत्रता दिवस समारोह को यादगार बनाया।

    आईईसी विश्वविद्यालय परिसर से बद्दी तक एक भव्य तिरंगा यात्रा (बाइक रैली) का आयोजन भी किया गया, जिसमें विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं, सभी कर्मचारियों और दिल्ली रॉयल एनफील्ड राइडर्स समूह के सदस्यों ने हर्षोल्लास के साथ हिस्सा लिया। यह तिरंगा यात्रा देश प्रेम और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान के संदेश के साथ आयोजित की गई। रैली के दौरान बाइक राइडर्स की सुरक्षा और तिरंगे के सम्मान का पूरा ध्यान रखा गया। 
    आईईसी विश्वविद्यालय ने सरकार के निर्देशों से प्रेरणा लेकर इस स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कई कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया था, जो बखूबी सफल रहा। विश्वविद्यालय ने दिल्ली रॉयल एनफील्ड राइडर्स समूह के सहयोग से दिल्ली से चायल तक बाइक रैली  का सफल आयोजन किया, वहीं विश्वविद्यालय परिसर में देशभगति और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गयाा।म्यूजिक शेकर्स म्यूजिकल बैंड और प्रसिद्ध सूफी गायक कुणाल वासन ने अपनी प्रतिभा से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
    कार्यक्रम के दूसरे दिन  बरोटीवाला, बद्दी और नालागढ़ढ़क्षेत्रों में मुफ्त तिरंगे और औषधीय गुणों से भरपूर व छायादार पौधे भी बांटे। आईईसी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. शमीम अहमद ने आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत आयोजित इस 3 दिन के मेगा इवेंट को सफलतापूर्वक संपन्न करने के लिए एस पी ऑफिस बद्दी और अन्य सभी के सहयोग की सराहना की।