Category: Entertainment

  • इंडियन आयल कंपनी ने मनाया अपना स्थापना दिवस

    इंडियन आयल कंपनी ने मनाया अपना स्थापना दिवस

    नए लांच किए प्रोडक्ट साईक्लोप्लास्ट की उपभोक्ताओं की दी जानकारी

    बद्दी/सचिन बैंसल: इंडियन आयल कंपनी ने बद्दी के ठेडा स्थित धारला सर्विस स्टेशन में अपना 63वां स्थापना दिवस मनाया। इस मौके पर उन्होंने इंडियन आयल की ओर से लांच किए गए नए प्रोडक्ट साईक्लोप्लास्ट का के बारे में भी उपभोक्ताओं जानकारी दी गई। 

    कंपनी का उप महाप्रंबधक ने शिवानी पाल ने केक काट कर कार्यक्रम की शुरूआत की। उन्होंने बताया कि इंडियन आयल कंपनी की ओर से पहले फ्रैश प्लास्टिक दाना बनाया जाता था लेकिन अब सरकार के आदेश है कि जो कंपनियां प्लास्टिक का कार्य करती है वह 20 फीसदी प्लास्टिक को रिसाईकिल करके इसे दोबारा प्रयोग लाया जाए। जिसके तहत कंपनी ने रि साईकिल करके एक नया प्रोड्क्ट साईक्लोप्सास्ट बाजार में उतारा है। जल्द ही यह सभी जगह उपब्ध हो जाएगा। उन्होंने उपभोक्ताओं की समस्याओं को मौके पर ही निपटारा किया गया। 

    धारला सर्विस स्टेशन के संचालक एवं जोगिंद्र बैंक के निदेशक योगेश भरतिया ने कहा कि प्लास्टिक दाना की हिमाचल में काफी मांग है। और इंडियन आयल कंपनी इस मांग को पूरा करने में अपना अहम रोल निभाती है। पहले क्रूड आयल से फ्रैश प्लास्टिक दाना तैयार किया जाता था। वह भी अब लोगों को मिलेगा और उसके साथ में रिसाईकिल किया हुआ प्रोडक्ट भी लोगों को उपलब्ध होगा। इस मौके पर लाला रूप नरायण, कृष्णांजलि कंपनी से एमडी चारूविंद कौशल, कृष्ण कौशल, सनराईज कंपनी के संचालक राकेश चड्ढा, मनोज राणा, स्वीश कंपनी के संचालक सुमित समेत योगेश भरतिया के परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।

  • राजेश वर्मा ने किया दून विधानसभा क्षेत्र से विधायक पद के लिए आवेदन

    राजेश वर्मा ने किया दून विधानसभा क्षेत्र से विधायक पद के लिए आवेदन

    राजेश वर्मा के आवेदन से गरमाई दून की राजनीति

    दून क्षेत्र से कांग्रेस के दो महारथियों ने किया आवेदन

    बददी/सचिन बैंसल: हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव राजेश वर्मा ने दून विधानसभा क्षेत्र से विधायक पद के लिए आवेदन किया है। राजेश वर्मा ने वीरवार को शिमला में जाकर यह आवेदन किया। राजेश वर्मा के आवेदन करने के बाद दून विधानसभा क्षेत्र में सियासी माहौल गरमा गया है ।राजेश वर्मा के आवेदन के बाद सिद्ध हो गया है कि दून विधानसभा क्षेत्र में भी कांग्रेसी गुटबाजी का शिकार हो रही है क्योंकि बुधवार को दून ब्लॉक कांग्रेस की हुई मीटिंग में दून ब्लॉक कांग्रेस ने चौधरी राम कुमार का नाम विधायक पद के लिए भेजा था।

    वही राजेश वर्मा ने आज अपना नाम आवेदन देकर दून विधानसभा क्षेत्र की राजनीति को गरमा दिया है। टिकट देना हाईकमान का काम है। राजेश वर्मा पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह के काफी करीबी रहे। देखना यह है कि हाईकमान किसके ऊपर दाव खेलती है। राजेश वर्मा ने बताया कि उन्होंने वीरवार को शिमला में जाकर विधायक पद के लिए आवेदन किया है। आवेदन करने के बाद वे कांग्रेस की अध्यक्षा प्रतिभा सिंह व शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य से भी मुलाकात की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने अपना गारंटी कार्ड जनता के सामने रख दिया है और जनता इस बार गारंटी से कांग्रेस की सरकार हिमाचल प्रदेश में बनाएंगी।

  • सैंट्रल बैंक ने किया ग्राहक सम्मेलन का आयोजन

    सैंट्रल बैंक ने किया ग्राहक सम्मेलन का आयोजन

    बददी बरोटीवाला के उपभोगताओं ने की शिरकत

    जोनल हैड पॉपी शर्मा ने दी बैंक की योजनाओं की जानकारी

    बददी/सचिन बैंसल: सैंट्रल बैंक आफ इंडिया की बददी शाखा द्वारा एमजी रिजेंसी परिसर में एमएसएमईए उद्योग एवं ग्राहक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर चंडीगढ जोनल हैड पॉपी शर्मा और शिमला रिजनल हैड एसएस माथुर ने शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता बददी के शाखा प्रबंधक संजय लोचब ने की। सम्मेलन में सर्वप्रथम एमएसएमई सैक्टर की विभिन्न योजनाओं का बखान किया गया।

    एक नई व साधारण प्रक्रिया से कार्य करने वाली योजना सैंट जीएसटी स्कीम के बारे में बताया गया जिसमें बिना सिक्योरिटी व कम ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराया जाता है। इस योजना में उद्यमी 2 करोड तक ऋण प्राप्त कर सकता है। बैंक ने बताया हमारी बैंक होम  लाने सबसे कम दरों पर प्रदान करता है। बैंक ने ऋण आवेदन करने के लिए एक नंबर 9223901111 भी मुंबई से जारी किया और बताया कि इस नंबर पर मिस्ड काल देकर ऋण का आवेदन किया जा सकता है। एसएस माथुर ने बताया कि अगस्त माह में अमृत महोत्सव के उपर सैंट क्रांति अभियान में 23 करोड के लोन बददी बरोटीवाला नालागढ़ व परवाणु में प्रदान किए गए। बाद में कार्यक्रम में उपस्थित उपभोगताओं की समस्याओं को सुना गया और उनका मौके पर ही निवारण किया गया। उपभोगताओं की शंकाओं का भी चंडीगढ़ जोनल हैड ने समाधान किया।

    शाखा प्रबंधक बददी संजय लोचब ने बताया कि इस ब्रांच में हर ग्राहक को समान नजर से देखा जाता है और सबको उनकी आवश्यकताओं के अनुसार गाईड करके उनको बैंक योजनाओं का लाभ दिया जाता है। लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष अशोक राणा ने कहा कि बैंक को एमएसएमई सैक्टर को ऋण उपलब्ध करवाने में उदारता दिखानी चाहिए। इस अवसर पर बैंक ग्राहक नरेश शर्मा, मनु साहनी, नारंग सिंह, लघु उद्योग भारती प्रधान अशोक राणा, अमन बंसल, रुप किशोर ठाकुर, फेडरेशन आफ इंडियन इंडस्ट्री के प्रांत संगठन मंत्री रणेश राणा, प्रेस क्लब प्रधान राजेंद्र चौधरी, ज्योति गिरी, बलजिंद्र सिह, दीपक वर्मा, शांति स्वरुप गौतम सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

  • दून ब्लॉक  कांग्रेस ने विधायक पद पर आवेदन के लिए रामकुमार चौधरी को जताई सहमति

    दून ब्लॉक  कांग्रेस ने विधायक पद पर आवेदन के लिए रामकुमार चौधरी को जताई सहमति

    दून ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में 68 परिवारों ने थामा कांग्रेस का दामन

    प्रदेश काग्रेस प्रभारी ने वर्चुअल बैठक में चुनावी घोषणापत्र में दस नई योजना जारी की

    बददी/सचिन बैंसल: दून ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में दून विस केे 68 परिवारों ने भाजपा छोड़ कांग्रेस का दामन थामा वहीं  बैठक में  राम कुमार चौधरी को कांग्रेस पार्टी का टिकट देने के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी को प्रस्ताव भेजा। ब्लाक अध्यक्ष कुलतार मेहता की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में फैसला लिया गया  दून के  पूर्व विधायक राम कुमार चौधरी की अध्यक्षता में ही चुनाव लडा़ जाएगा। राम कुमार  विधायक न होते हुए भी पिछले साढ़े चार साल दून की जनता की सेवा मे लगे है। भाजपा ने पिछले साढ़े चार साल में दून को विकास के मामले में पीछे धकेल दिया है। उन्होंने संगत दर्शन कार्यक्रमों केे दौरान दून की जनता को घर-घर जाकर संपर्क किया और उनकी समस्याओं का निपटारा किया है। 

    वर्चअल बैठक के दौरान प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ने चुनावी अजेंडा
    बैठक के दौरान प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला, सीनियर प्रर्यवेक्षक मुख्यमंत्री छतीसगढ़ भुपेश भाघेल, सचिव इंचार्ज तजिंद्र बिट्ट़, पीसीसी. अध्यक्षा प्रतिभा सिंह, प्रचार क मेटी अध्यक्ष सुखविंद्र सुक्खु, विपक्ष के नेता मुकेश अग्रिहोत्री और अध्यक्ष मैनीफैस्टो कमेटी धनी राम शांडिल ने वर्चुअल बैठक कर उपस्थ्ति लोगों  को चुनावी एजेंडे में कांगेस की आगामी 10 योजनाओं की जानकारी दी। जिसमें मुख्य रूप से सरकार बनने पर बेरोजगार नौजवानों के लिए 5 लाख सरकारी और गैर सरकारी नौकरिया मुहैया करवाना, प्रदेश में प्रत्येक परिवार को 300 यूनिट बिजली फ्री देना, स्वरोजगार क लिए युवाओं को 10 करोड़ बिना ब्याज राशि उपलब्ध करवाने और 16 से 60 साल तक की महिलाओं को हर माह 15 सौ रुपये पेंशन देना शामिल है।

    इन परिवारों ने थामा कांग्रेस का दामन
    इस मौक पर, हर भजन ङ्क्षसह, तेजा सिंह, लक्षण सिंंह, सरवन ङ्क्षसह, लेख राम, श्याम ङ्क्षसह, दारा सिंह, जगदीश ङ्क्षसह, धर्मपाल, रघुवीर ङ्क्षसंह, परमजीत, विजय सिंह, रोहित, मेहर चंद, जसविंद्र, गुरमीत सिंंह, गौरवचौधरी, जस्सी चौधरी, राहित चौधरी, बबलु चौधरी, तरसेम बाबा, गीता राम पंच, सर्वण लंबड़दार, अर्जून लंबडदार, जिंदु लंबड़दार, रमेश कसाना, तरूण शमा, मेशु फौजी, देवी राम, रधुवीव सिंह, मुकेश व जोगिंद्र सिंह, राजा बरोटीवाला, बिल्ला चौधरी, पम्मु, बंटी, रााम करन, अमर, तारा चंद, समेत 68 परिवाराों ने कांगे्रस का दामन थामा.

    इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस सह कोषाध्यक्ष मदन लाल, ट्रक यूनियन के पूर्व प्रधान हरभजन सिंह, पार्षद सुरजीत, मोहन लाल, सतपाल, जिलाा उपप्रधान सोहन लाल, आशीष शर्मा, कैप्टन दिला राम, डाक्टर बुध राम, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमेश, पति प्रधान मस्तराम, पूर्व उपप्रधान काला, प्रधान कुठाड़ कैलाश, प्रधान सुरिंद्र ङ्क्षंसंह, पूर्व प्रधान इंद्र सेन, प्रधान बढ़लग सतीश रघुवंशी, उपप्रधान महेंद्र ठाकुर, प्रधान पट्टा नाली हेम चंद, प्रधान नालका  प्रेम चंद, उपप्रधान मस्त राम, पूर्व प्रधान नसीब सोनी, पतिप्रधान पट्टा लवली, उपप्रधान घनश्याम, स्नेड़ की  प्रधान रचना, पूर्व चेयरमेन बीडीसी अनीता, प्रधान महिला कांगेस मंजु शर्मा, प्रधान बरोटीवाला हंसराज, उपप्रधान हितेंद्र शर्मा, बी.डी.सी. रामरतन, उपप्रधान बिल्लु खान, प्रधान ढेला नीलम कुमारी, पूर्व प्रधान रघवीर सिंह, पूर्व प्रधान राम लाल, पूर्व प्रधान अमर सिंह , पूर्व प्रधान बलजीत कौर, पूर्व प्रधान भाग ङ्क्षसंह कुंडलस, उपप्रधान श्याम  समेत अनेक लोग उपस्थित थे।

  • बददी की प्रेरणा ने नेशनल कुश्ती में जीता गोल्ड, रचा इतिहास

    बददी की प्रेरणा ने नेशनल कुश्ती में जीता गोल्ड, रचा इतिहास

    हिमाचल के लिए गोल्ड जितने वाली बनी पहली महिला रेसलर

    बददी/सचिन बैंसल: एमडीयू यूनिवर्सिटी रोहतक में चल रही अंडर 15 राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में बद्दी की प्रेरणा ठाकुर ने गोल्ड मेडल जीतकर हिमाचल का नाम रोशन किया है। प्रेरणा ठाकुर ने फाइनल मैच में यूपी की पहलवान को 8-2 से हरा कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। इससे पहले सबसे पहले मैच में प्रेरणा ने दिल्ली की पहलवान को चित किया और अगले राउंड में प्रवेश किया। उसके बाद उसका मुकाबला हरियाणा के पहलवान के साथ हुआ जहां प्रेरणा ने 8-3 से मुकाबला जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

    सेमीफाइनल में महाराष्ट्र की पहलवान को 10-04 से हरा कर गोल्ड मेडल मैच में यूपी की पहलवान को हराया। हिमाचल के लिए गौरव की बात है कि हिमाचल में ने पहली बार नेशनल कुश्ती प्रतियोगिता में अंडर 15 कुश्ती में गोल्ड मेडल जीता है। प्रेरणा ने अपनी जीत का श्रेय अपने पिता व कोच महेंद्र  मेहता को दिया है और उन्होंने कहा है कि वह रोजाना सतवीर हनुमान अखाड़ा बागबानिया में प्रैक्टिस करती हैं जिसका फल उन्हें आज मिला है । उनका सपना है कि वह ओलंपिक में भारत का नेतृत्व नेतृत्व करें और गोल्ड मेडल भारत के लिए लेकर आये।

  • दोपहिया वाहनों चालकों की आकस्मिक मौत पर चिंता जाहिर की गई

    दोपहिया वाहनों चालकों की आकस्मिक मौत पर चिंता जाहिर की गई

    रोड सेफटी क्लब की बैठक में उठे यातायात व ट्रैफिक संबधी मुददे

    थाना प्रभारी ने सभी अपार्टमेंट बिल्डर से सीसीटीवी लगाने का किया आग्रह

    बाजार में बेतरतीब पार्किंग से आ रही लोगों को दिक्कतें

    बिना नंबर प्लेट के वाहनों को किया जाएगा जब्त- दयाराम   ठाकुर

    बददी/सचिन बैंसल: रोड सेफ्टी क्लब बददी की बैठक संस्था के प्रधान सुरेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में हुई जिसमें थाना प्रभारी बददी दयाराम ठाकुर विशेष रुप से उपस्थित हुए। बैठक में थाना प्रभारी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने प्रदेश में बढ़ रहे वाहन हादसों को लेकर जागरूकता अभियान चलाया था उसी की तर्ज पर एक अभियान रोड सेफ्टी क्लब  मंडल और जिला स्तर पर चलाएगा ऐसी सरकार की अपेक्षा है। उन्होंने रोड सेफटी क्लब अध्यक्ष से आग्रह किया कि क्लब में बददी बरोटीवाला झाडमाजरी और मानपुरा की तमाम छोटी बडी ट्रांसपोर्ट यूनियनों को भी शामिल किया जाए ताकि सब ट्रैफिक सुधार अभियान में शामिल हो सके।

    इसके अलावा बैठक में चिंता जाहिर की गई कि  हेलमेट ना पहनने से बददी बरोटीवाला झाडमाजरी व मानपुरा में बहुत सारे युवा दोपहिया वाहन चालक पर मौत का शिकार हो रहे हैं और अधिकांश में तेज रफतारी व हेल्मेट न पहनना होता है। कई युवा तो अपने घरों के एकमात्र चिराग होते है और उनका परिवार पीछे से कहीं का नहीं रहता। युवाओं की मौत पर चिंता जाहिर की गई इस पर रोड सेफ्टी क्लब के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि हम इसको लेकर मुहिम चलाएंगे और युवाओं को लेकर जागरूक करेंगे। बददी बाजार में बेतरतीब वाहनों की पार्किंग करने पर भी चिंता जाहिर की गई और थाना प्रभारी ने साफ कहा कि लोग सडक़ किनारे किनारे वाहन पार्क कर के बाजार में खरीदारी करने चले जाते हैं जबकि उनको अपनी गाड़ी पार्किंग एरिया में ही लगानी चाहिए। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही बददी बाजार में सडक़ पर मार्किंग होगी और लोक निर्माण विभाग से मिलकर यह काम पूरा किया जाएगा।

    हरिओम योगा सोसायटी के चेयरमैन डॉ श्रीकांत शर्मा ने कहा कि जो भी युवा बिना हेलमेट के सडक़ पर उतरता है उसका चालान किया जाए और उनका वाहन जब्त कर तब तब रिलीज न किया जाए जब तक उसके उनके मां-बाप संबधित थाने में न आए क्योंकि हादसे के बाद रोने के अलावा कुछ नहीं बचता। इसके जवाब में पुलिस ने कहा कि दोपहिया वाहन चालकों को भारी चालान किया जा रहा है लेकिन वह जुर्माना ही नहीं भर रहे। उन्होंने कहा कि हमने योजना बनाई है कि 1 दिन बददी को पूरी तरह सील करके दो पहिया वाहनों की जांच होगी जिसमें बिना नंबर प्लेट के वाहनों को जब्त किया जाएगा और जिसके पेपर पूरे नहीं होंगे उसको थाने में खड़ा किया जाएगा। इसके बाद थाना प्रभारी ने चक्कां रोड पर लगने वाले जाम की समीक्षा की और नगरपालिका से आग्रह किया कि वह अवैध कब्जों को हटाए। इसके बाद चिंतन कुमार ने बददी और शीतलपुर में ट्रकों को सडक़ किनारे खडा करने का मुददा उठाया तो थाना प्रभारी ने संबंधित ट्रांसपोर्ट सोसाईटी से आग्रह किया गया कि प्रशासन ने सनसिटी रोड पर जो पार्किंग बनाई है वहीं खड़ा किया जाए वरना वाहनों के चालान किए जाएंगे। थाना प्रभारी ने कहा कि चोरियों के मद्देनजर सभी कॉलोनी में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने जरूरी है उसके लिए उन्होंने सभी ग्राम पंचायत प्रधान, वार्ड पंचों और पार्षदों से आग्रह किया कि अपने अपने मोहल्ले में चुनावों के दृष्टिगत वह कैमरे लगवाने में अपना योगदान दें और लोगों को भी प्रेरित करें। सभी लाइसेंसधारी थाने में हथियार जमा करवाएं क्योंकि चुनाव जो है वह किसी भी समय हो सकते हैं और उसे पहले यह करवाना बहुत जरूरी है।

    बैठक में इस बात पर भी चिंता जाहिर की गई कुछ बिल्डर नियमों की पालना नहीं कर रहे हैं ना सीसीटीवी लगाते हैं और ना ही किरायेदारों का पंजीकरण करवाते हैं जिस पर कार्रवाई करने की बात की गई। आर्य समाज के सचिव हर्ष आर्य ने रैश ड्राईविंग करने वालों पर कार्रवाई करने की मांग की । फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष चिरंजीव ठाकुर ने औद्योगिक क्षेत्रों में गश्त बढ़ाने का आग्रह किया। भारतीय मजदूर संघ के सह- सचिव हरबंस राणा ने सब्जी मंडी बददी  में पार्किंग स्थल सुनिश्चित करने का आग्रह किया क्योंकि इससे बाईपास रोड पर हमेशा खतरों का अंदेशा बना रहता है।

    डॉ श्रीकांत शर्मा ने बाजार के सभी दुकानदारों से आग्रह किया कि वह अपना सामान नाली से 3 फुट पीछे ही रखें उसके कारण जाम की स्थिति बनती है। रोड सेफ्टी क्लब के कोषाध्यक्ष कपिल अग्रवाल ने कहा कि रिक्शा चालकों के पास जब लोग पैसे देते हैं तो खुले पैसे ना होने की वजह से काफी समय लगता है इसलिए प्रशासन यह सुनिश्चित करें कि हर ऑटो रिक्शा पर बारकोड सुनिश्चित हो। बैठक में ओमेक्स वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष अशोक कुमार कपिलअग्रवाल ट्रैफिक विंग से मेवा सिंह, रोड सेफ्टी से चिंतन कुमार चौधरी, राजीव कुमार, संदीप कुमार, सरवन सिंह, डा श्रीकांत, राजेंद्र चौधरी, अंकुश ठाकुर, वीरेंद्र कुमार, हरबंस राणा, हर्ष कुमार, फेडरेशन आफ इंडियन इंडस्ट्रीज के प्रदेशाध्यक्ष चिरंजीव ठाकुर सहित कई सदस्य उपस्थित थे।

  • वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड यू के लंदन ने उद्योगपति सुमित सिंगला को हिमाचल का प्रेसिडेंट नियुक्त किया

    वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड यू के लंदन ने उद्योगपति सुमित सिंगला को हिमाचल का प्रेसिडेंट नियुक्त किया

    भविष्य में हिमाचल का गौरव व प्रतिभा निखर कर सामने आएगी: सुमित सिंगला

    बददी/सचिन बैंसल: विश्व की सबसे बड़ी संस्था वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स लंदन यू के द्वारा इंदौर में आयोजित कार्यक्रम में हिमाचल  प्रदेश के  उद्योगपति व अमित सिंगला सोशल वेलफेयर सोसाइटी के फाउंडर व करेटक ग्रुप के एम डी सुमित सिंगला को हिमाचल प्रदेश का प्रेसिडेंट नियुक्त किया गया है। मिस्टर विलियन जेजलर स्विजरलैंड हेड ऑफ यूरोप फॉर वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड पांडिचेरी की उप राजपाल ने पांच वर्षो की सेवा के साथ ही भारतीय पुलिस सेवा में 40 वर्षों के गहन अनुभव पर किरण बेदी, महाराज कुमार साहिब राज सिंह मेवाड़ ऑफ उदयपुर, मिस पूनम जेजलर प्रेसिडेंट डब्ल्यू वी आर स्विजरलैण्ड, सी ई ओ संतोष शुक्ला की उपस्थिति में उद्योगपति सुमित सिंगला को हिमाचल प्रेसिडेंट के तौर पर नियुक्ति दी गई।

    हिमाचल प्रदेश व पंजाब में सामाजिक सेवाओं हेतु विश्व वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड यू के लंदन द्वारा सम्मानित कर चुकी है। सुमित सिंगला ने इस अवसर पर कहा कि यह वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड यू के लंदन विश्व की ऐसी संस्था है जो आज सहतर देशों में मिलकर काम कर रही है। यह संस्था महान हस्तियों की काबिलियत विश्व में देश के प्रति सेवा, खेल, प्रतिभा बच्चो को प्रेरणा देने व सामाजिक गतिविधियों में देश के लिए काम कर रहे हों, किसी भी क्षेत्र में रिकॉर्ड देख व उनकी क्षमता देख वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड का खिताब देकर समानित करती है।

    इस अवसर पर सिंगला ने सी ई ओ संतोष शुक्ला, विलियन जेजलर वी, पूनम जेजलर, पंजाब के वाइस प्रेसिडेंट जसबीर सिंह का धन्यवाद किया। सिंगला ने कहा कि हिमाचल प्रदेश देवभूमि के साथ साथ खेल जगत में ऊंचाइयों पर है। उन्होंने कहा की आने वाले समय में हिमाचल प्रदेश में जो किसी भी क्षेत्र में विश्व के लिए कोई भी रिकॉर्ड बनाएगा तो वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड लंदन यू के की ओर से उन्हें सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर शंकर लाल वाणी एम पी इंदौर, पुष्यमित्र मेयर इंदौर, देवेश चंद्र डी जी पी मिजोरम, मनु श्रीवास्तव प्रिंसिपल सेक्रेटरी, हरिचंद नारायण मिश्र पुलिस कमिश्नर, वरुण कपूर डायरेक्टर जर्नल पुलिस, महारिसi उत्तम महाराज स्पिरिचुअल गुरु, नरेंद्रचौहान, रानी पीपलुदा मध्यप्रदेश, प्रो राजीव शर्मा, मास्टर प्रांजल शुक्ला, जसबीर सिंह विशेष तौर पर उपस्थित थे।

  • सोनाली फोगाट के PA को पुलिस ने लिया हिरासत में, फार्म हाउस से लैपटॉप गायब

    सोनाली फोगाट के PA को पुलिस ने लिया हिरासत में, फार्म हाउस से लैपटॉप गायब

    हिसार: टिकटॉक स्टार और भाजपा नेत्री सोनाली फोगाट की मौत की गुत्थी उलझती जा रही है. सोनाली फोगाट के फार्म हाउस से उनके कंप्यूटर व लैपटॉप गायब मिले हैं. सोनाली के भांजे एडवोकेट विकास ने सोनाली की मौत का जिम्मेदार उनके निजी सचिव सुधीर सांगवान को ठहराया है. विकास ने सुधीर सांगवान पर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने ही सोनाली फोगाट की मौत की साजिश रची।  वहीं इस मामले में सोनाली फोगाट के निजी सचिव को गोवा पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. सुधीर सांगवान सोनाली के साथ गोवा में मौजूद था. परिवार ने भी सुधीर पर सवाल उठाए थे। 

    एडवोकेट विकास का कहना है कि सुधीर सांगवान के कहने पर फार्म हाउस से लैपटॉप और जरूरी सामान उठा लिया गया है, जिसमें सारा डाटा और जमीन और प्रॉपर्टी के कागजात भी सेव थे।  एडवोकेट विकास का कहना है कि उनके साथ सुधीर सागवान की बातचीत भी हुई और वह उनकी मामीजी सोनाली फोगाट की मौत के बारे में बार-बार अपना बयान बदल रहा है. विकास ने सुधीर सागवान के साथ हुई अपनी बातचीत की ऑडियो रिकार्डिंग भी सुनाई। 

    टिक टॉक स्टार के तौर पर फेमस सोनाली फोगाट की मौत के बाद गोवा पुलिस ने अप्राकृतिक मृत्यु का मामला दर्ज किया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी थी. प्रारंभिक जांच में पता चला है कि वह 22 अगस्त को गोवा आई थीं और अंजुना के एक होटल में ठहरी थीं। उन्हें होटल में बेचैनी होने के बाद अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया था। 

  • यूथ अग्रवाल सभा ने 43 विकलांगों को दिए कृत्रिम उपकरण

    यूथ अग्रवाल सभा ने 43 विकलांगों को दिए कृत्रिम उपकरण

    पूर्व विधायक ने बतौर मुख्य अतिति बांटे उपकरण

    बददी/सचिन बैंसल: यूथ अग्रवाल सभा की ओर से सोमवार को 43 विकलांग लोगों को कृत्रिम उपकरण लगाए गए। कुछ दिन पूर्व इन सभी विकलागों के माप लिए थे। उसी के आधार पर उन्हें कृत्रिम अंग दिए गए। 

    समारोह के मुख्य अतिथि दून के पूर्व विधायक चौधरी राम कुमार ने  जरनैल सिंह, पिंकी कुमार, गुरमीत सिंह, सुनील कुमार, रिंकी, खलील मोहम्मद, सिया राम राय, सागर शर्मा, चमन लाल, सत्या देवी, रणजीत कुमार, राम स्वरूप, सुधांशु कुमार, लवप्रीत कौर, राममूर्ति, मुन्ना कुमार, साहिल खान, स्वास्तिक, कमल देव, अनिल कुमार, परविंद्र सिंह, सावन देवी, योगेंद्र शर्मा, सुरेंद्र कुमार, अभिमन्य कुमार, बिट्टू, उर्मिला देवी, दिनेश कुमार, सत्या देवी, राठी, सरोज देवी, रामकुमार, गुरमीत सिंह, सपना देवी, दीपक, चंद्रपाल सिंह, राहुल कुमार गौड, मनमोहन सिंह को संस्था की की ओर से उपकरण बांटे। उन्होंने सभा की ओर से किए गए पुनीत कार्य के लिए अभार जताया तथा भविष्य में इसी तरह से कार्य करने की उम्मीद जताई। उन्होंने अपनी ऐच्छिक निधि से सभा को 51 सौ रुपये दिए। 

    इस मौके पर नीरज गोयल, सुनील गर्ग, राहुल अग्रवाल, विनय अग्रवाल, अमित गोयल, विक्की कांसल, बृजमोहन कांसल, सुशील गोयल, हितेश सिंगला, मनोज सिंगला, कपिल अग्रवाल और विकास गोयल उपस्थित रहे।

  • टोटयावाला गुगा माडी में भजन संध्या का आयोजन

    टोटयावाला गुगा माडी में भजन संध्या का आयोजन

    देर रात तक चला भंडारा
    बददी/सचिन बैंसल: मखनू माजरा स्थित टोटयावाला गुगा माड़ी पर हर वर्ष की दर्ज पर राम नवमी के दूसरे दिन भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें सभी र्धमों के लोगों ने गुगा माड़ी का प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर भजन संध्या का भी आयोजन किया गया। जिसमें गायक रिशु, जतेंद्र, हुसन, काला गुज्जर ने गुगा का गुणगान किया। 
    गुगा माडी के भगत किशु बाबा ने बताया कि वह हर साल एक माह के लिए उपवास रखते है। जिसे गुगा नवमी को खोलते है लेकिन नवमी के दिन सभी जगह भंडारे लगते है इसलिए वह एक दिन बाद में भंडारा लगाते है जिससे अधिक संख्या में लोग भंडारे में  पहुचें। यहां पर खोल बैली गदी के श्याम बाबा, संजू साई और अमन साई भी पहुंचे। 
    दून के विधायक परमजीत सिंह पम्मी, मंडल उपाध्यक्ष कृष्ण कौशल, पूर्व विधायक चौधरी राम कुमार, पूर्व प्रधान देश राज, आम आदमी पार्टी के धर्मपाल चौहान, सवर्ण सैणी ने भी अपनी हाजिरी लगाई। किशू बाबा ने इन्हें सम्मानित भी किया। इस मौके पर कुलदीप सिंह, सतीश, दिनेश, चन्नू, राज कुमार, अमित, पवन, गौरव, मदन, बिंदर संजू पाल, केवल और विक्की भी उपस्थित रहे।