Category: Entertainment

  • साई स्कूल में शुरू हुआ एनएसएस शिविर

    साई स्कूल में शुरू हुआ एनएसएस शिविर

    बददी/सचिन बैंसल:  राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल साई में एनएसएस शिविर का शुभारंभ किया। स्कूल के प्रधानाचार्य विवेक चौधरी ने शिविर का शुभारंभ किया। एनएसएस प्रभारी कृष्ण चंद ठाकुर और निशा शर्मा ने बताया कि शिविर में 26  स्वयं सेवक भाग ले रहे है। जिसमें 15 छात्राएं और 11 छात्र है। सरस्वती माता क े चित्र के आगे दीप प्रज्जवलन करके शिविर का शुभारंभ किया। उसके बाद वंदेमातरम और एनएसएस गीत प्रस्तुत किया गया। प्रधानाचार्य ने एनएसएस के महत्व के बारे में स्वयं सेवको को जानकारी दी। सभी बच्चों ने शिविर के दौरान अनुशासन में रहने की सीख  भी दी। उन्होंने बताया कि छात्र के व्यक्तित्व के विकास के लिए यह शिविर जरूरी है। इस अवसर पर शिक्षक राज कुमार, ज्ञान सिंह, कमलेश , वनीता, अंजू गुप्ता, प्रवीण कुमारी, सुरेश कुमार और दलीप सिंह उपस्थित रहे। 
  • छुआछूत व जाति-पाति त्याग कर ही भारत विश्व गुरु बन सकता है: प्रदीप गुप्ता

    छुआछूत व जाति-पाति त्याग कर ही भारत विश्व गुरु बन सकता है: प्रदीप गुप्ता

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने बद्दी में मनाई शरद पूर्णिमा

    बद्दी (सचिन बैंसल)। राष्ट्रीय स्वयं सेवक बददी शाखा द्वारा शनिवार रात्रि शरद पूर्णिमा कार्यक्रम का आयोजन हाऊसिंग बोर्ड पार्क फेस दो में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के तौर पर जिला बौद्विक प्रमुख प्रदीप गुप्ता उपस्थित हुए जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर कार्यवाह राहुल कुमार ने की। सर्वप्रथम मैदान में विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया जिसमें बाल, तरुण व प्रौढ़ गट शामिल रहे। इसमें अलग अलग प्रतियोगिताएं करवाई गई जिसमें अंताक्षरी, कबडडी, दौड़ आदि शारीरिक कार्यक्रम शामिल रहे। मुख्य शिक्षक गौरव शर्मा ने खेलों का संचालन किया और सभी को अनुशासनबद्व रहने का आग्रह किया। नगर कार्यवाह राहुल कुमार ने कहा कि शरद पूर्णिमा पर हर साल संघ ऐसे कार्यक्रम आयोजित करता है ताकि हमें अपनी सभ्यता संस्कृति का पता रहे और युवा पीढ़ी इसी पर चलकर देश का निर्माण करे। जिला नालागढ़ बौद्विक प्रमुख प्रदीप गुप्ता ने अपने संबोधन में सर्वप्रथम भगवान बाल्मिकी के जीवन के बारे में विस्तार से बताया। 

    कहाकि अगर अखंड भारत बनाना है तो हमें जाति पाति उसे उपर उठकर सबको साथ लेकर चलना होगा। छुआछूत व जाति पाति त्याग कर ही भारत विश्व गुरु बन सकता है। शरद पूर्णिमा के महत्व पर प्रकाश ड़ालते हुए उन्होने कहा कि शरद पूर्णिमा पर मां महालक्ष्मी की विधिवत पूजा की जाती है। शरद पूर्णिमा की रात चंद्रमा की रोशनी अमृत समान होती है। शरद पूर्णिमा की रात चंद्रमा की रोशनी में बैठने से शारीरिक रोगों से मुक्ति मिलती है। श्वांस संबंधी बीमारी दूर होती है। शरद पूर्णिमा की रात्रि में चंद्र दर्शन करने से नेत्र संबंधी रोग दूर हो जाते हैं। इस रात्रि खीर का भोग लगाकर आसमान के नीचे रखी जाती है। मां लक्ष्मी का पूजन करने के बाद चंद्र दर्शन किया जाता है। 

    शरद पूर्णिमा को कुमार पूर्णिमा भी कहा जाता है। इस रात्रि में जागरण करने और मां लक्ष्मी की उपासना से धन-धान्य की प्राप्ति होती है। मां लक्ष्मी की पूजा के दौरान उन्हें गुलाबी रंग के फूल और इत्र, सुंगध अर्पित करें। श्री विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ, कनकधारा स्त्रोत का पाठ करें। इस दिन माता लक्ष्मी के साथ चंद्रदेव की विशेष पूजा की जाती है। मां लक्ष्मी को सफेद मिठाई अर्पित करें। शाम को श्रीराधा-कृष्ण की पूजा करें। उन्हें गुलाब के फूलों की माला अर्पित करें। मध्य रात्रि में चंद्रमा को अर्घ्य दें। शरद पूर्णिमा पर सात्विक भोजन करें। शरद पूर्णिमा की रात्रि में भगवान श्रीकृष्ण ने वृंदावन में राधा और गोपियों के साथ महारास रचाया था। इसे रास पूर्णिमा भी कहा जाता है। इस अवसर पर अंकित, सुरजीत, हिमांशु, सुधांशू, गोपाल, विष्णु, हनुमान, गौरव शर्मा सहित कई स्वयंसेवक उपस्थित थे।

  • एचपीएस प्रियंक गुप्ता होंगे बद्दी ने नए एसडिपीओ

    एचपीएस प्रियंक गुप्ता होंगे बद्दी ने नए एसडिपीओ

    चुनावों में 22 जगह लगेंगे नाकेः प्रियंक गुप्ता

    बद्दी (सचिन बैंसल)।एचपीएस अधिकारी प्रियंक गुप्ता ने बद्दी में एसडीपीओ का कार्यभार संभाल लिया  है। प्रियंक गुप्ता को एसपी  मोहित चावला ने मीडिया प्रभारी भी बनाया है। कांगड़ा से संबंध रखने वाले प्रियंक गुप्ता इससे पहले कुल्लू के डीएसपी मुख्यालय भी रह चुके है। 

    कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने कहा कि आने वाले विधान सभा चुनाव को शांति पूर्व करना उनका प्रयास रहेगा। हरियाणा और पंजाब की सीमा से सटे होने के कारण पुलिस की ओर से 22 स्थानों पर नाके लगाए जाएंगे। छह मेजर नाके  दिन रात चले हुए है। चुनाव के दौरान इन नाकों पर पेरा मिल्ट्री फोर्स तैनात की जाएगी। एसपी मोहित चावला के नेतृत्व में बद्दी पहले ही सीसीटीवी कैमरे से अपराध पकडऩे के मामले में और महिला जागृति के लिए पुरस्कार प्राप्त कर चुकी है। लेकिन अब एसपी  के नेतृत्व में इसी मुहिम को आगे बढ़ाते हुए नालागढ क्षेत्र को सीसीटीवी कैमरे से जोड़ कर और  मजबूत किया जाएगा। 

    उन्होंने बताया कि बद्दी पुलिस जल्द ही ई-बीट बुक एप तैयार  कर लांच करने वाली है। जिसके तहत बीट सिस्टम को समाप्त करके एक पूरे बीबीएन क्षेत्र का डाटा एप में डाला जाएगा जिससे कोई भी बड़ा पुलिस अधिकारी एप के माध्यम से  एक साथ जानकारी ले सके। इस पर काम चल रहा है और इसे जल्द ही लागू कर दिया जाएगा। बद्दी पुलिस ने नई कार्य प्रणाली अपना कर अपराधों को कम करने में कामयाबी हासिल की है। अवैध खनन के जहां पिछले साल 126 मामले थे वहा इस केवल 9 माह में 326 दर्ज हुए है। सडक़ दुर्घटनों के मामलो में कमी आई है। पिछले साल जहां 130 थे इस वर्ष अभी तक 110 मामले दर्ज हुए है। माईनिंग एक्ट के तहत पिछले वर्ष 43 ह जार मामले दर्ज थे लकिन इस वर्ष अभी तक 50 हजार से ऊपर हो चुके है। कोटपा के पिछले वर्ष 1353  लेकिन अभी तक 4273 हो चुके है। 

  • आल आउट बनाने वाली कंपनी का क्रमिक अनशन 14वें दिन में प्रवेश

    आल आउट बनाने वाली कंपनी का क्रमिक अनशन 14वें दिन में प्रवेश

    सैलरी बंद होने से परिवार का खर्चा चलाने में हो रही दिक्कत

    बद्दी (सचिन बैंसल)। ऑल आउट बनाने वाली ब्रिलेन कंपनी के कामगारों की क्रमिक भूख हड़ताल  14वें दिन में प्रवेश कर गई है। सोमवार को रोहित, दीपक और नीलम देवी अनशन पर बैठे। कामगार संदीप, पंकज, नरेश कुमार, शिव ओमकार, संतोष, शेलेंद्र, प्रेमपाल और रामपाल ठाकुर ने बताया कि 74 कामगार पिछले एक माह 9 दिन से हडताल पर है। 1 सितंबर को कंपनी संचालकों ने उन्हें बिना नोटिस के गेट बंद कर दिया। और अपना काम ठेकेदार को सौंप दिया। यह मल्टी नेशन कंपनी है और कई कामगारों को 25 साल से अधिक काम करते हो गए है।   सभी हिमाचल  के कामगार है।  उसके बावजूद भी हिमाचलियों का शोषण हो रहा है। सभी कामगार कंपनी संचालकों से अपना रोजगार वापस देने की मांग कर रहे है लेकिन उनकी कोई भी सुनवाई नहीं हो रही है। 27 सितंबर से कामगार क्रमिक अनशन पर है।

    उनके परिवार का पालन पोषण इनकी सैलरी से चलता है। अब वह इस उम्र में कहां जाएं। यहां पिछले एक माह दस दिन से  हड़ताल पर बैठे है और तनाव में है और कई कामगारों का स्वास्थ्य भी खराब हो रहा है। कंपनी के संचालक उन्हें कचरा कह कर पुकारते है। श्रम कार्यालय में भी उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रहा है। अभी क्रमिक अनशन चल रहा है उसके बाद आमरण अनशन भी शुरू होने वाला हैै लेकिन कंपनी और प्रशासन को इसके कोई फर्क नहीं पड़ रहा है।

  • आम आदमी पार्टी को लगा झटका, डॉ अंशु ने कहा बाय बाय

    आम आदमी पार्टी को लगा झटका, डॉ अंशु ने कहा बाय बाय

    आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष हैल्थ विंग ने छोडी पार्टी

    बोले: न नीति न योजना न आला नेताओं की चुनाव के प्रति गंभीरता

    बद्दी (सचिन बैंसल)। आम आदमी पार्टी दून मंडल के वरिष्ठ नेता और टिकट के प्रमुख दावेदार डा. अंशु शर्मा ने पार्टी को अलविदा कह दिया है। उन्होने अपना इस्तीफा राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल तथा प्रदेशाध्यक्ष सुरजीत ठाकुर के साथ साथ प्रदेश प्रभारी को भेज दिया है। डा. अंशु पिछले करीब एक साल से पार्टी के साथ जुडकर दून विधानसभा के गांव गांव जाकर पार्टी के प्रति समर्थन जुटा रहे थे और वह वर्तमान में पार्टी का बडा चेहरा थे। एक डाक्टर होने के नाते ही उनको पार्टी ने जिला सोलन चिकित्सक प्रकोष्ठ के जिला प्रधान के पद से भी नवाजा था। 

    पार्टी के वर्तमान हालात व चुनावों के प्रति गंभीर न होने के कारण उन्होने आज सभी पदों से इस्तीफा देकर खुद को किनारे कर लिया जिससे दून विस में पार्टी एक दम हाशिए पर आ गई है। अपने इस्तीफे के बाद डा. अंशु शर्मा ने कहा कि पिछले चार माह से हमारी पार्टी का ब्लाक प्रधान का पद खाली था और वह ऐसी गाडी बन चुकी थी जो कि दिशाहीन हो चुकी हो। न तो पार्टी के मंडल, जिला व प्रांत प्रभारी ने कभी यहां पार्टी की मजबूती को लेकर बात की और न ही राष्ट्रीय नेताओं को यहां की चिंता है। उन्होने कहा कि वह केजरीवाल की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी से निस्वार्थ होकर जुडे थे और उनका मकसद सिर्फ शिक्षा व स्वास्थ्य पर काम करना था क्योंकि दून में इन चीजों का भारी अभाव है। अंशु ने कहा कि मुझे यह भी देखने में लगा कि पंजाब के बाद एक बार तो पार्टी यहां शिददत से चुनाव लडेगी लेकिन धीरे धीरे महसूस हुआ कि यहां पर चुनाव के प्रति गंभीरता न निभाते हुए सिर्फ औपचारिकता से काम चलाया जा रहा है जिससे वह आहत थे। अब वह पार्टी से मुक्त है और वह इसीलिए सभी ओहदे त्याग रहे हैं।

    एनजीओ हो होगा गठन-अंशु…
    डा अंशु शर्मा ने कहा कि राजनीति में उतरने के बाद उन्होने दून की जनता से स्वास्थ्य के क्षेत्र में काम करने का प्रण लिया था लेकिन अब वह एक एनजीओ बनाकर इस संकल्प को पूरा करेंगे। उन्होने कहा कि शीघ्र ही वह एक गैर सरकारी संस्था ट्रस्ट का गठन कर लोगों की सेवा में डटेंगे और कोशिश करेंगे कि जब तक इस शरीर में प्राण है तब तक वो स्वास्थ्य के क्षेत्र में कार्य करेंगे। मंहगी स्वास्थ्य सेवाओं को देखते हुए वह नए साल हर गांव गली कस्बे कुचे में कैंप लगाकर लोगों की सेवा करेंगे जिसमें इलाके के तमाम मुअजिज लोगों को साथ लिया जाएगा।

  • बद्दी-नालागढ़ राष्ट्रीय मार्ग पर भुड्ड बैरियर के समीप पलटा सेब का ट्रक

    बद्दी-नालागढ़ राष्ट्रीय मार्ग पर भुड्ड बैरियर के समीप पलटा सेब का ट्रक

    बददी/सचिन बैंसल:   बद्दी- नालागढ़ मार्ग पर भुडड् बैरियर के समीप एक सेब  से भरा ट्रक पलटने से आधा मार्ग बंद हो गया। बताया जा रहा है कि पट्टा टूटने से यह हादसा हुआ। मध्य रात्रि को पलटे इस ट्रक को सुबह साढ़े 9 बजे यातायात पुलिस ने सीधा करा कर यातायात को सुचारू किया।
    पुलिस के अनुसार सेब से भरा हुआ एचपी 69 ए 8058 ट्रक  बद्दी से नालागढ की ओर जा रहा था। भुड्ड बैरियर के समीप अचानक ट्रक का पट्टा टूटने से वह सडक़ के एक ओर पलट गया। ट्रक में सेब होने से रात के समय प्रवासी मजदूरों ने काफी सेब उठा लिये। आधी सडक़ में ट्रक पड़ा होने से राष्ट्रीय मार्ग पर यहां पर जाम लगा रहा। स्थानीय निवासी राजेंद्र चौधरी ने इसकी सूचना रविवार सुबह बद्दी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही यातायात प्रभारी संदीप कुमार मौके पर  पहुंचे और क्रेन से इस ट्रक को सीधा किया। और बाद में बोरिया में  बिखरा सेब में लोड़ कराने के बाद यातायात को सुचारू किया गया। संदीप कुमार ने बताया कि ट्रक आधी सडक़ में होने से यातायात पूरी तरह से बंद नहीं हुआ। जिस समय ट्रक का उठाया गया उस दौरान कुछ मिनटों के लिए मार्ग बंद रहा। 
  • एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के अरुण बाली का निधन, आज ही र‍िलीज हुई है आख‍िरी फ‍िल्‍म

    एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के अरुण बाली का निधन, आज ही र‍िलीज हुई है आख‍िरी फ‍िल्‍म

    मुबंईः दिग्गज अभिनेता अरुण बाली का निधन हो गया है।  मुंबई में उन्होंने आखिरी सांस ली। बताया जा रहा है कि वह न्यूरो संबंधी बीमारी के कारण वे लम्बे समय से परेशान थे और कुछ महीने पहले ही उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अरुण बाली की आखिरी फिल्‍म ‘गुडबाय’ आज ही र‍िलीज हुई है। वह इस फिल्‍म में अम‍िताभ बच्‍चन के ससुर के क‍िरदार में नजर आए हैं।

    बता दें कि अरुण बाली फिल्म ‘3 इडियट्स’, ‘पीके’,  ‘रेडी’, ‘बर्फी’, ‘ओह माय गॉड’,’केदारनाथ’, ‘जमीन’ और ‘सौगंध’,’जेंटलमैन’, ‘फूल और अंगारे’, ‘खलानयक’,और ‘पानीपत’ समेत कई फिल्मों में शानदार अभिनय करने के लिए फेमस हैं। जैसे ही अरुण बाली के निधन की खबर सामने आई उनके फैंस से लेकर बॉलीवुड सितारे शोक में डूब गए हैं। सोशल मीडिया पर फैंस लगातार उनको लेकर पोस्ट कर रहे हैं और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे है।

    लाहौर में हुआ था जन्म

    23 दिसंबर 1942 को पाकिस्तान के लाहौर में जन्मे अरुण बाली ने अपने लंबे करियर में कई फिल्में और टीवी शोज किए। उन्होंने न केवल हिन्दी फिल्मों में काम किया बल्कि तेलुगू और पंजाबी फिल्मों में भी अपने अभिनय की अमिट छाप छोड़ थी। अरुण बाली ने अपने करियर में अधिकतर चरित्र भूमिका ही निभाई। उन्होंने बॉलीवुड के तमाम बड़े सितारों के साथ काम किया और अलग-अलग किरदार में दर्शकों के दिलों पर लंबे समय तक राज किया।

    अरुण बाली के टीवी शोज

    बता कि अरुण बाली की बॉलीवुड डेब्यू फिल्म  ‘सौगंध’ से का थी, जो साल 1991 में रिलीज हुई थी। हालांकि बॉलीवुड में डेब्यू करने से पहले अरुण बाली कई टीवी शोज में काम किया था। अरुण बाली ने अपना टीवी डेब्यू साल 1989 में टीवी शो ‘दूसरा केवल’ किया था। इसी साल वह ‘फिर वही तलाश’ शो में भी नजर आए थे। पॉपुलर टीवी शो ‘नीम का पेड़’ में उनके किरदार को बेहद पसंद किया गया था। साल 1991 में सीरियल ‘चाणक्या’ में किंग पोरस की भूमिका अदा की थी। दूरदर्शन के बेहद ही पॉपुलर शो ‘स्वामिमान’ में उन्होंने कुंवर सिंह का किरदार निभाया था. साल 2000 में उन्होंने ‘कुमकुम’ सीरियल ऑफर हुआ। इस में उन्होंने हर्षवर्धन वाधवा की भूमिका निभाकर घर-घर में अपनी पहचान बनाई थी। ‘वो रहने वाली महलों की’, ‘आहट’, ‘शक्तिमान’, ‘मायका’, ‘देख भाई देख’, और ‘जय गणेश’ जैसे टीवी शोज में उन्होंने अहम किरदार निभाए।

  • दसवे दिन में प्रवेश हुई आल आउट बनाने वाली कंपनी के कामगारों की भूख हड़ताल

    दसवे दिन में प्रवेश हुई आल आउट बनाने वाली कंपनी के कामगारों की भूख हड़ताल

    कामगार पंकज मिश्रा की हालत मेंं नहीं हुआ सुधार

    बददी/सचिन बैंसल : बददी साई मार्ग पर ऑल आउट बनाने वाली  कंपनी के कामगारों की क्रमिक भूख हड़ताल दसवें दिन में प्रवेश कर गई है। वीरवार को करतार सिंह, फुलन और आशा देवी और राजेंद्र कुमार अनशन पर बैठे। उधर,  हड़ताल में शामिल कामगार पंकज मिश्रा पिछले 2 अक्तूबर से निजी अस्पातल में भर्ती है। उसे तीन यूनिट खून चढ गया है और अभी भी उसकी तबियत बिगड़ती जा रही है।  कामगार संदीप, पंकज, नरेश कुमार, शिव ओमकार, संतोष, शेलेंद्र, प्रेमपाल और रामपाल ठाकुर ने बताया कि कामगार एक माह छह दिन से हड़ताल पर है लेकिन उनकी कहीं पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है। लगातार प्रतिकूल मौसम में कामगारों कंपनी के आगे बैठने  से उनकी हालत बिगड़ रही है और श्रम कार्यालय और कंपनी संचालक उनकी मांग को नहीं मान रहे है। उल्टा उन्हें कचरा बताते है।   उन्होंने चेतावनी दी है कि  जब तक उनको न्याय नहीं मिलता है तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
  • एन.यू.जे इंडिया व प्रेस क्लब ने मीडीया प्रभारी पुलिस जिला बददी को  दी विदाई

    एन.यू.जे इंडिया व प्रेस क्लब ने मीडीया प्रभारी पुलिस जिला बददी को  दी विदाई

    बददी/सचिन बैंसल:  पुलिस जिला बददी के मीडीया प्रभारी डी.एस.पी नवदीप सिंह जो कि अब प्रोमोट होकर एएसपी बने हैं को एक सादे व गरिमामय समारोह में प्रेस क्लब बददी ने विदाई देकर सम्मानित किया। नेशनल यूनियन आफ जर्नलिस्टस (इंडिया) के प्रांत कार्यालय मोतिया प्लाजा बददी में एक समारोह का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता प्रेस क्लब के चेयरमैन सुरेंद्र शर्मा ने की जबकि प्रदेशाध्यक्ष रणेश राणा विशेष तौर पर उपस्थित हुए। डीएसपी बददी नवदीप सिंह लगभग दो वर्ष तक पुलिस जिला बददी के मीडीया प्रभारी रहे। हिमाचल प्रदेश यूनियन आफ जर्नलिस्टस के प्रदेश महामंत्री किशोर ठाकुर ने बताया कि पत्रकारों के साथ उनका संवाद व व्यवहार बहुत ही अच्छा रहे जिसके कारण से हमने उनके सम्मान में यह छोटी सी विदाई पार्टी रखी। डीएसपी नवदीप अब प्रोमोट होकर कांगडा के साईबर क्राईम थाने के प्रभारी के रुप में गए हैं। नवनियुक्त एएसपी नवदीप सिंह ने प्रेस क्लब बददी द्वारा रखे गए विदाई समारोह में कहा कि अपने दो वर्ष के कार्यकाल में मुझे बहुत कुछ सीखने को मिला। मीडीया की पैनी नजर से उनको बहुत कई अहम जानकारियां मिलती है और इससे चैक और बैलेंस का दबाव भी बढ़ता है। पुलिस हर जगह नहीं हो सकती है लेकिन एक पत्रकार पूरे शहर का हाल चंद मिनंटो में बता सकता है।

    उन्होने कहा कि बददी बरोटीवाला नालागढ़ पंजाब व हरियाणा से सटा एशिया का सबसे बड़ा औद्योगिक क्षेत्र है और यहां पर इतना कुछ पता चलता है कि जो कि हमारी पूर्व की डयूटी में पता नहीं होता। चाहे प्रवासियों के मसले हो या अंतरराज्जीय मुददे या उद्योग जगत अथवा क्राईम यहां पर हर समय पुलिस को चौकस रहने पड़ता है।

    जब घटनाएं होती है तो मीडीया के साथ भी जुडा रहना पड़ता है ताकि लोगों को सही व सटीक जानकारियां मिल सके। उन्होने कहा कि बददी का कार्यकाल उनकी यादों पर अमिट छाप छोड गया है और उनको यहां की तमाम औद्योगिक, सामाजिक और व्यापारिक संस्थाओं के अलावा मीडीया जगत से भी भरपूर सकारात्मक सहयोग मिला है। इसके बाद प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी और चेयरमैन सुरेंद्र शर्मा ने उनको शॉल देकर सम्मानित किया वहीं प्रांतीय पत्रकार संघ हिमाचल प्रदेश यूनियन आफ जर्नलिस्ट (पंजी) के अध्यक्ष रणेश राणा, महामंत्री किशोर ठाकुर व सचिन बैंसल ने स्मृति चिन्ह देकर नवाजा। उनके कार्यकाल के दौरान उन्होने विभिन्न घटनाओं व यादों को ताजा किया। इस अवसर पत्रकार राजेंद्र चौधरी, जितेंद्र शर्मा, शांति गौतम, सुरेंद्र अत्री, अंकुश नेगी, सचिन बैंसल सहित कई सदस्य उपस्थित थे।

  • बीबीएन में धूमधाम से मनाया दशहरा पर्व

    बीबीएन में धूमधाम से मनाया दशहरा पर्व

    बददी/सचिन बैंसल :  बद्दी के  हाउसिंग बोर्ड दशहरा मैदान और बद्दी के वार्ड नबर एक के पार्क में दशहरा पर्व मनाया गया। यहां पर दोनों स्थानों पर रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले  जलाए गए। नगर परिषद की ओर से हाऊसिंग बोर्ड कालोनी  के फेस तीन में दशहरा पर्व मनाया गया। यहा पर कबड्डी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि दूनके विधायक परमजीत सिंह पम्मी ने पुतलों को आग लगाई। यहां पर भव्य झाकियां भी निकाली गई। वहीं बद्दी के वार्ड एक और दो के लोगो  ने बद्दी के पार्क में दशहरा पर्व मनाया। यहां पर राम,लक्षमण, सीता और हनुमान की सुंदर झांकी निकाली गई। 
    पार्क के बाहर मुख्य मार्ग पर खाने पीने के स्टाल और खिलौनों की दुकाने सजी। छोटे बच्चों ने जम कर खिलौनों की खरीददारी की। समारोह में ऊंट की सवारी, शूटिंग और मिक्की और माऊस का छोटे बच्चों ने लुत्फ उठाया। देर सांय यहां पर समारोह के मुख्य अतिथि  कांग्रेस के प्रदेश सचिव मदन लाल चौधरी और अग्रवाल सभा के प्रधान राजेश जिंदल ने रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले जलाए।  नालागढ़ में रामलीला कमेटी की ओर से रावण का दहन किया जाएगा। यहां पर रामलीला शुरु हुई थी जिसमें रावण बध पुराने स्कूल मैदान में किया जाएगा।  उधर, हरिपुर स्थित सर्वधर्म मंदिर में दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया गया। यहां पर पंजाब और हरियाणा से अधिक संख्या में श्रद्धालु पहुचे और  गुरूद्वारा में मत्था टेक कर आर्शिवाद प्राप्त किया। कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए बरोटीवाला थाने से टीम तैनात रही है। यातायात व्यवस्था को सुचारू करने के लिए ट्रैफिक वनवे किया गया।