Category: Entertainment

  • नप बद्दी के अध्यक्ष ने किया वार्ड नंबर 8 और 9 का दौरा

    नप बद्दी के अध्यक्ष ने किया वार्ड नंबर 8 और 9 का दौरा

    मौके पर हल् की गंदगी व सफाई की समस्याएं

    बददी/सचिन बैंसल: नगर परिषद के अध्यक्ष जस्सी राम ने बुधवार को वार्ड नंबर 8 व 9 का दौरा किया। इस मौके पर उन्होंने गंदगी और सफाई को लेकर समस्याओं का समाधान किया। जस्सी राम ने बताया कि पिछले कई दिनों से साई मार्ग पर सीवरेज के मेनहोल लीक होने की समस्या उनके सामने थी जिसे आज हल कराया गया है।

    लेबर चौक के पास सीवरेज का मेन होल लीक कर रहा था। जिससे कि आने जाने वाले लोगों को काफी दिक्कत आ रही थी। आज उसी समस्या को ठीक करवाने खुद नगर परिषद के अध्यक्ष जस्सी राम मैदान में आए और खुद जेसीबी लगवा कर उस सीवरेज की समस्या को ठीक किया। जस्सी राम ने बताया कि सीवरेज ब्लॉक हो गया था जिसे खुलवाने के लिए स्पेशल अंबाला से टीम बुलाई गई है और जेसीबी से खोद वाकर इस मेन होल को ठीक किया जाएगा और लोगों की समस्याओं को दूर किया जाएगा।

    उन्होंने कहा इससे पहले वार्ड नंबर 8 में गंदगी की परेशानी से आकर लोग उनसे मिले थे कि उनके वार्ड में कूड़ा नहीं उठाया गया और  वह उस वार्ड में जाकर सारा कूड़ा उठाकर आए हैं और उन्होंने जनता से अपील की है कि कूड़े को सिर्फ कूड़ेदान में ही फेंके और उन्हें किसी प्रकार की समस्या आती है तो वह उनसे संपर्क करें और उस समस्या को जल्द ही किया जाएगा ।उन्होंने कहा कि बददी को स्वच्छ शहर बनाया जाएगा जिसमें जनता का सहयोग बहुत जरूरी है।

  • शैल आश्रम शीतलपुर में धूमधाम से मनाई गुरु पूर्णिमा

    शैल आश्रम शीतलपुर में धूमधाम से मनाई गुरु पूर्णिमा

    भक्तो ने गुरु पूजन के बाद ग्रहण किया प्रशाद
    बददी/सचिन बैंसल: गुरु पूर्णिमा का महोत्सव बद्दी के शीतलपुर स्थित शैल आश्रम में बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर सात दिन पूर्व से ही श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया। कथावाचक प्रकाश चंद शैल ने बताया कि साल में 1 दिन गुरु पूर्णिमा के रूप में मनाया जाता है। इस दिन शिष्य गुरु को कुछ ना कुछ भेट करते हैं ओर आशीर्वाद ग्रहण करते हैं। उन्होंने बताया कि गुरु आत्मा और परमात्मा को मिलाने वाला एक वह पुल है जिस से गुजर कर मनुष्य की आत्मा का मिलन परमात्मा से होता है।
    उन्होंने कहा कि गुरु का स्थान मनुष्य के जीवन में सबसे उच्च है वह जो गुरु की सेवा करता है उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है। बुधवार को सुबह हवन कर कर भागवत कथा की पूर्णाहुति डाली गई और उसके बाद से संकीर्तन शुरू हुआ और बारंबार करके सभी लोगों ने गुरु पूजन किया और गुरु पूजन करने के बाद भंडारा शुरू किया गया और भंडारा देर शाम तक चलता रहा ।इस मौके पर विजय कुमार बैंसल गुरचरण, चमन लाल, रामलाल, अवतार सिंह, सुरेश ठाकुर, अमन कौशल, किरण कौशल, सिकंदरा देवी, कमलेश, शकुंतला देवी, आशा रानी, कौशल्या देवी, चंचल, विमला देवी, जीतराम समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
  • स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह की पुण्यतिथि पर किया हवन यज्ञ

    स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह की पुण्यतिथि पर किया हवन यज्ञ

    प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दी श्रधांजलि, किया आधुनिक हिमाचल के निर्माता को याद

    युग युगांतर के बाद जमीन पर पैदा होते हैं राजा वीरभद्र सिंह जैसे नेता: चौ. राम कुमार

    बद्दी/सचिन बैंसल: आधुनिक हिमाचल के निर्माता पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह की पहली पुण्यतिथि पर दून ब्लॉक कांग्रेस ने पूर्व विधायक राम कुमार चौधरी की उपस्थिति में हवन यज्ञ किया। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस, जिला कांग्रेस, कांग्रेस महिला मोर्चा, यूथ कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

    हवन यज्ञ व पुष्प अर्पित करने के उपरांत पूर्व विधायक राम कुमार चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि आधुनिक हिमाचल के निर्माण में स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह का सबसे अहम योगदान रहा है जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। चौधरी ने कहा कि राजा वीरभद्र सिंह ने बिना किसी भेदभाव, बिना किसी जातिवाद, बिना क्षेत्रवाद सिर्फ और सिर्फ प्रदेश के विकास के लिए काम किया। उनकी समर्ण शक्ति इतनी थी कि वह एक बार जिस कार्यकर्ता से मिल लेते थे अगली बार उस कार्यकर्ता को उसके नाम से बुलाते थे। प्रदेश के जनता उन्हें दिल से प्यार करती थी करती है और हमेशा करती रहेगी।

    राम कुमार चौधरी ने कहा कि उन जैसे राजनेता युगों युगांतर बाद जमीन पर जन्म लेते हैं और इतिहास के पन्नों में अमर हो जाते हैं। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस कोषाध्यक्ष एंव नप के पूर्व चेयरमैन चौधरी मदन लाल व दून ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष कुलतार ठाकुर ने भी स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह के किस्सों को कार्यकर्ताओं के साथ सांझा किया। उन्हांने कहा कि वह अपन रियासत के ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश की जनता के लिए राजा थे और उन्होंने राजा के भांति ही प्रदेश की जनता के हित के लिए सारा जीवन समर्पित किया। इस मौके पर राम कुमार चौधरी के साथ चौधरी मदन लाल, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कुलतार ठाकुर, महिला ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष वीना रघुवंशी, महिला जिला महासचिव अंकिता, बीडीसी राम रत्न चौधरी, हितेंद्र सोनू, राजेश गुरू, पार्षद सुरजीत चौधरी, पार्षद मोहन लाल, पार्षद तरसेम चौधरी, यूथ इंटक प्रदेशाध्यक्ष जसविंद्र चौधरी, चरणदास, अश्वनी तायल, एलवी यादव, बीबीएन इंटक अध्यक्ष संजीव कुमार संजू, राजेश, बिंदू गोरसी, उपप्रधान काला, दारा कडुवाणा, कुलदीप सिंह, सतपाल, काला जुड्डी, बक्शी राम, गुरदेव ठाकुर, प्रदीप धीमान, केवल चौधरी, पोलू चौधरी, प्रदीप कुमार टीनू, धर्म सिंह, राकेश कुमार, वरूण कालिया समेत भारी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

  • कांग्रेस अग्निपथ का गुणगान नहीं कर सकती तो विरोध करने से भी बचे- कौशल

    कांग्रेस अग्निपथ का गुणगान नहीं कर सकती तो विरोध करने से भी बचे- कौशल

    युवाओं के लिए वरदान साबित होगी अग्निपथ योजना

    बेरोजगारी दूर करने के साथ साथ आरक्षण भी होगा समाप्त

    बद्दी (सचिन बैंसल)।  दून भाजपा के उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार कौशल ने कहा कि सभी को देश सेवा का मौका नहीं मिलता है। सेना की नौकरी करने वालों को समाज में सम्मान मिलता है। इससे युवाओं में देश के प्रति प्रेम बढ़ेगा। अग्निपथ योजना के लागू होने से सेना भविष्य की चुनौतियों से बेहतर ढंग से निपट सकेगी। 17 से 21 साल के 40 से 45 हजार अग्निवीर हर साल सेना में रखा जाएगा। यह योजना युवाओं के लिए वरदान साबित हो रही है। लेकिन कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में युवाओं के बारे में कुछ नहीं सोचा अब  उसे इससका विरोध करने का भी हक नहीं है।

    पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि अधिकतर युवा 12वीं के बाद स्किल टे्रनिंग लेते है और उसके बाद जॉब ढूंढते है। सरकार युवाओं को एक साथ तीन मौके दे रही है। उन्हें अच्छी सैलरी मिलेगी। चार साल में उनका बैंक बैलेंस  अच्छा हो जाएगा। साथ ही जॉब के दौरान उन्हें स्किल टे्रनिंग दी जाएगी। जो उन्हें प्रशिक्षण दिया जाएगा उसका क्रेडिट प्वाईंट उन्हें मिलेगा। चार साल के बाद उच्च शिक्षा ले सकते है। सेना में रह कर वह ज्यादा आत्म विश्वास के साथ बाहर आएंगे। 

    उन्होंने कहा कि चार साल में अग्निवीर को 23 लाख 43 हजार 160 रुपए मिलेगे। पहले साल तीस हजार, दसरे साल 33 हजार, तीसरे साल 36 हजार पांच सौ और चौथे साल 40 हजार सैलरी मिलेगी। इस दौरान खाना, पीना  और उपचार सभी मुफ्त उपलब्ध होगा। 25 फीसदी अग्निवीर स्थाई होने भी न्यौता दिया गया है। चार में से एक की नौकरी स्थाई होगी। सेवानिवृत होने वाले अगिनवीरों को अन्य नौकरी और भर्ती में प्राथमिकता दी जाएगी। चार सालों में अग्निवीरों के लिए  ग्रेजुएशन डिग्री कोर्स होगा जिसकी मान्यता देश विदेश में होगी। अगर नौकरी के दौरान अगिनवीर को कुछ होता है तो उसके परिवार को एक करोड़ रुपये मिलेगा। सेवानिवृति के बाद अग्निवीर हर विभाग में प्राथमिकता दी जाएगी जिससे आरक्षण भी काफी हद कर समाप्त हो जाएगा। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया है कि यह कांग्रेस के बहकावे में न आए और इस योजना का लाभ उठाएं। 

  • कालु झींडा पंचायत में खोले गए दो एयर जिम

    कालु झींडा पंचायत में खोले गए दो एयर जिम

    बरोटीवाला (सचिन बैंसल)। बरोटीवाला के साथ लगती कालु झींडा पंचायत में दो एयर जिम खोले गए है। पंचायत प्रधान कल्पना रनोट ने बताया कि युवाओ को नशे से दूर रखने के लिए कालु झींडा पंचायत में कुल 2 एयर जिम खोले गए हैं ।जिसमें लगभग दो लाख 16 हज़ार रुपये की लागत से जिम का सामान आया है। उन्होंने कहा कि एक एयर जिम कुडावाला के  खेल मैदान में खोला गया है ।जिससे की कुडावाला के साथ साथ कोटिया व कटीवाला गांव के लोगों को इसका लाभ मिलेगा। वही दूसरा ओपन एयर जिम पंचवटी पार्क कालु झींडा में खोला गया है। जिसका लाभ इसके लाभ आसपास क्षेत्र में रहने वाले युवाओं व महिलाओं को मिलेगा ।उन्होंने कहा यह ओपन एयर जिम है इस पर किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा और कोई भी आकर इसे इस्तेमाल कर सकता है।

    स्थानीय युवा पार्थ सारथी, रोबिन तंवर, सचिन मेहता, परवीन चंदेल, गुरविंदर, कमल चन्देल व सुखदेव ने बताया कि ओपन एयर जिम खुलने से उन्हें दूर किसी निजी जिम में नही जाना पड़ेगा और सभी युवा स्वस्थ रहेंगे।

  • रोबट कुमार चुने इंटक के प्रदेश युवा सगंठन महासचिव

    रोबट कुमार चुने इंटक के प्रदेश युवा सगंठन महासचिव

    बद्दी (सचिन बैंसल)। युवा इंटक के प्रदेश अध्यक्ष जसविंद्र सिंह चौहान ने सोलन के कंडाघाट से रोबट कुमार को युवा इंटक का संगठन महामंत्री नियुक्त किया हैै। इससे पहले ही रोबट कुमार प्रदेश महामंत्री के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके है। इनकी कार्यशैली और काम करने की तरीके को देखते हुए उन्हें दोबारा से संगठन महामंत्री चुना गया है।

    रोबट कुमार ने इसके लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय गाबा, प्रदेश अध्यक्ष जसविंद्र चौहान, इंटक के प्रदेश अध्यक्ष हरदीप बावा, कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, प्रतिपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री का अभार जताया है। उन्होंने कहा संठन ने उन्हें जो भी जिम्मेदारी सौंपी है उसे बखूबी निभाया जाएगा।

  • दून विस के सुभाष ठाकुर बने युवा कांग्रेस के राज्य महासचिव

    दून विस के सुभाष ठाकुर बने युवा कांग्रेस के राज्य महासचिव

    मलपुर पंचायत के रहने वाले हैं सुभाष ठाकुर

    बददी/सचिन बैंसल: ग्राम पंचायत मलपुर के दासोमाजरा निवासी सुभाष ठाकुर को प्रदेश युवा कांग्रेस में अहम जिम्मेदारी मिली है। उनको प्रदेश युवा कांग्रेस कमेटी का प्रांतीय महासचिव बनाया गया है। सुभाष ठाकुर पूर्व में दून युकां के अध्यक्ष भी रहे चुके हैं और लंबे समय से कांग्रेस के साथ जुडे हुए हैं। सुभाष ठाकुर ने अपनी नियुक्ति के लिए प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह, प्रदेश युकां अध्यक्ष नेगी निगम भंडारी, दून के पूर्व विधायक रामकुमार चौधरी का आभार जताया है। सुभाष ठाकुर ने कहा कि हाईकमान ने उनको जो जिम्मेदारी मिली है उसको वो ईमानदारी से निभाने का प्रयास करेंगे और उनका प्रयास रहेगा कि दून विस में फिर से कांग्रेस का राज स्थापित हो।

    वर्तमान सरकार व वर्तमान विधायक दून के लिए कुछ खास नहीं कर सके और यहां के सत्तारुढ़ नेताओं ने सिर्फ अपना व अपने परिवार का विकास साढे चार में किया है। आज भी लोग सडक, शिक्षा, स्वास्थ्य व पेजयल को तरस रहे हैं और कंाग्रेस के समय के कामों को अपना बताकर वाहवाही लूट रहे हैं। वहीं दूसरी ओर नियुक्ति के बाद बददी पहुंचे सुभाष ठाकुर का अपने आवास पर दून के पूर्व विधायक रामकुमार चौधरी, ब्लाक अध्यक्ष कुलतार सिंह मैहता व प्रदेश सह कोषाध्यक्ष मदन लाल ने कार्यकर्ताओं सहित स्वागत किया। इस अवसर पर शिमल संसदीय के सोशल मीडीया के प्रभारी प्रदीप धीमान भी विशेष तौर पर उपस्थित थे।

  • नहीं रहे नालागढ़ नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष धर्मेन्द्र राणा

    नहीं रहे नालागढ़ नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष धर्मेन्द्र राणा

    रविवार को ग्वालियर में एक पारिवारिक समारोह में ह्रदयघात का शिकार बने

    45 वर्षीय राणा की नालागढ़ में समाजसेवी व हमदर्द की छवि थी

    नालागढ़/सचिन बैंसल: नगर परिषद नालागढ़ के पूर्व अध्यक्ष व बार कौंसिल के अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह राणा (45) उर्फ गोल्डी राणा का रविवार को अकस्मात निधन हो गया। बताया जाता है कि एक सप्ताह पूर्व गोल्डी राणा ससुराल पक्ष के एक वैवाहिक पारिवारिक समारोह में भाग लेने मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में गए थे। रविवार को वह विवाह में डांस कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद आराम से रुटीन की तरह अपने कमरे में जाकर सो गए। रात्रि को उनको एक घातक साईलेंट हार्ट अटैक आया और वह सोए के सोए रह गए। लगातार गूंजते संगीत के बीच किसी को कुछ पता नहीं चला कि यह सब हादसा कैसे बरप गया। सुबह जब देर तक राणा नहीं उठे तो रिश्तेदारों ने उनको हिलाकर देखा तो देखा कि उनकी सांसे बंद थी और वह नश्वर शरीर त्याग चुके थे। पहले तो रिश्तेदार समझ नहीं पाए कि अचानक यह क्या हो गया लेकिन जब तक उनको अस्पताल ले जाने की कोशिश की गई तब तक उनके प्राण पखेरु उड चुके थे।

    सोमवार को उनके शव को उनके पैतृक शहर नालागढ़ लाया जाएगा जहां हिंदू रीति रिवाज के उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। धर्मेन्द्र राणा एक बार नालागढ़ नगर परिषद के अध्यक्ष, एक बार उपाध्यक्ष रह चुके हैं और उन्होने दो बार पार्षद का चुनाव जीता था। वर्तमान में वह वकीलों की प्रतिष्ठित संस्था बार कौंसिल आफ नालागढ़ के अध्यक्ष थे और भाजपा में काम करने के साथ साथ विभिन्न समाजिक कार्यों में लिप्त थे। नालागढ़ विकास मंच के अध्यक्ष नरेश घई ने बताया कि धर्मेन्द्र राणा अपने पीछे माता पिता के अलावा पत्नी, दो बच्चे बेटा बेटी व भाई भाभी को छोड गए हैं। उन्होने बताया कि उनका निधन नालागढ़ के लिए एक अपूर्णीय क्षति है जो कि कभी पूरी नहीं हो सकेगी। उनके निधन पर नालागढ़ के पूर्व विधायक कृष्ण लाल ठाकुर, जिला प्रधान आशुतोष वैद्य, हरप्रीत सैणी, श्रवण चंदेल, नालागढ़ नगर परिषद की अध्यक्षा रीना शर्मा, उपप्रधान तारा अवस्थी, पार्षद वंदना बंसल आदि ने गहरा शोक प्रकट किया है और पीडीत परिवार के प्रति संवेदना जताई है।

  • कपिल शर्मा की बढ़ी मुश्किलें, विदेश हुआ केस दर्ज

    कपिल शर्मा की बढ़ी मुश्किलें, विदेश हुआ केस दर्ज

    नई दिल्ली।  कॉमेडियन कपिल शर्मा यूं को दर्शकों को खूब हंसाते हैं लेकिन अक्सर ही उनका नाम कई विवादों में भी आ जाता है. अब एक बार फिर से कपलि शर्मा बुरे फंसते दिखाई दे रहे हैं. दरअसल विदेश में कपिल शर्मा के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है. कपिल शर्मा इन दिनों अपने कॉमेडी टूर का लुफ्त उठा रहे हैं. जहां उनके साथ उनकी टीम भी मौजूद है. कनाडा टूर के बीच कपिल शर्मा पर केस दर्ज हो गया है. एक्टर पर गंभीर आरोप लगे हैं, जिससे उनकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं. हर कोई उनकी कॉमिक टाइमिंग का दीवाना है. वहीं कपिल का कॉन्ट्रोवर्सी से भी काफी पुराना नाता है जो कि अब एक बार फिर से जुड़ता दिखाई दे रहा है.

    कपिल अपने साथियों के साथ कनाडा में परफॉर्म करने के लिए गए हुए हैं. इस बीच उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है. यह शिकायत उत्तरी अमेरिका में कॉन्ट्रैक्ट के उल्लंघन को लेकर की गई है. हालांकि यह मामला मौजूदा टूर का नहीं है बल्कि 7 साल पहले 2015 का  है.

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक साई यूएसए आईएनसी ने कपिल शर्मा के खिलाफ उनके 2015 के उत्तरी अमेरिका टूर के दौरान किए गए कॉन्ट्रैक्ट के उल्लंघन के लिए मुकदमा दायर किया है. अमेरिका में शो कराने वाले जाने-माने प्रमोटर अमित जेटली के अनुसार, मामला छह शो का है, जिनके लिए कपिल शर्मा को 2015 में उत्तरी अमेरिका में साइन और भुगतान किया गया था. जेटली ने आरोप लगाया है कि अभिनेता ने उन छह शहरों में से एक में परफॉर्म नहीं किया था

  • जिला परिषद कैडर में कार्यरत कर्मचारियों का पंचायती राज में किया जाए विलय : चौ. राम कुमार

    जिला परिषद कैडर में कार्यरत कर्मचारियों का पंचायती राज में किया जाए विलय : चौ. राम कुमार

    सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले कर्मचारियों की मांगे जायज

    बद्दी/सचिन बैंसल: पूर्व विधायक राम कुमार चौधरी ने कहा कि जिला परिषद कैडर में कार्यरत समस्त कर्मचारियों व अधिकारियों का पंचायती राज एंव ग्रामीम विकास विभाग में विलय किया जाना चाहिए। मौजूदा समय में जिला परिषद कैडर के अधीन करीबन 4700 अधिकारी व कर्मचारी पिछले 24 वर्षों से विभाग में विलय होने की राह देख रहे हैं। इस कैडर में पंचायत सचिव, तकनीकी सहायक, कनिष्ठ अभियंता, सहायक अभियंता, अधिशाषी अभियंता, लेखपाल कर्मचारी आते हैं। लंबे समय से इन सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को अन्य विभागों की तरह स्थाई सरकारी सुविधाएं व वितीय लाभ नहीं मिल रहे, जो कि इन कर्मचारियों के साथ अन्याय है।

    चौधरी राम कुमार ने कहा कि छठे वेतन आयोग में भी सरकार ने इन कर्मचारियों को यह कहकर वितीय लाभ देने से इंकार कर दिया कि यह सरकारी कर्मचारी की श्रेणी में नहीं आती। जबकि जिला परिषद कर्मचारियों व अधिकारियों को वेतन प्रदेश सरकार की ग्रांट इन एड से जारी किया जाता है। चौधरी ने कहा कि इतनी लंबी सेवाओं के बावजूद भी पंचायती राज एंव ग्रामीण विकास विभाग जैसे महत्वपूर्ण विभाग का कार्य बखूबी निभाने के उपरांत भी इन कर्मचारियों को सरकारी श्रेणी में नहीं लिया जाता तो यह दुखद है।

    पूर्व विधायक राम कुमार ने कहा कि 14 जून 1984 की अधिसूचना में पंचायत समिति के तहत काम करने वाले पंचायत सचिवों को ग्रामीण विकास एंव पंचायती राज विभाग में नियुक्त करके विलय किया गया था। तो जिला परिषद कैडर को भी इस अधिसूचन के तहत विलय क्यों नहीं किया जा रहा। उन्होंने कहा कि आज इन कर्मचारियों व अधिकारियों का शोषण होने के चलते यह सब हड़ताल पर बैठे हैं और अपने हक के लिए मोर्चा खोलने को मजबूर हैं। लेकिन केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार इनकी जायज मांग को पूरा करने के लिए तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जिला परिषद कैडर के कर्मचारियों व अधिकारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर इन कर्मचारियों को पंचायती राज के तहत विलय करने का हर संभव प्रयास किया जाएगा।