Category: Entertainment

  • सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में पकड़े गए शूटर ने बालीवु़ड स्टार सलमान खान को लेकर किया खुलासा

    सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में पकड़े गए शूटर ने बालीवु़ड स्टार सलमान खान को लेकर किया खुलासा

    चंडीगढ़। सिद्धू मूसेवाला के कत्ल के आरोप में दीपक मुंडी सहित गिरफ्तार किए गए कपिल पंडित ने शुरुआती पूछताछ में खुलासा किया है कि उसने लॉरेंस बिश्नोई के निर्देश पर बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को निशाना बनाने के लिए मुंबई में रेकी की थी. रेकी करने वाले लोगों को ठहराने का सारा खर्चा उसके जिम्मे था. सलमान खान को मारने के लिए संपत नेहरा के साथ मिलकर यह योजना बनाई गई थी।

    पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने रविवार को एक संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी देते हुए कहा कि हरियाणा पुलिस ने इससे पहले सलमान खान हमले के मामले में गैंगस्टर संपत नेहरा को गिरफ्तार किया था. डीजीपी ने कहा कि पुलिस इस मामले में भी कपिल पंडित से विस्तार में पूछताछ करेगी 
    गौरव यादव के बताया कि मूसेवाला कत्ल केस में अब तक की जांच में पुलिस ने 23 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इसके अलावा 35 लोगों को नामजद किया गया है. दो आरोपी शूटर एनकाउंटर में मारे जा चुके हैं।

    डीजीपी ने कहा कि राजिंदर उर्फ जोकर पहले से नेपाल में रह रहा था, जबकि कपिल और दीपक मुंडी पंजाब से पहले राजस्थान इसके बाद हरियाणा, यूपी और बिहार से होते हुए पश्चिम बंगाल पहुंच गए थे. जहां से वे नेपाल बॉर्डर पर पहुंचे थे. दीपक मुंडी, राजिंदर जोकर और कपिल पंडित नेपाल से फर्जी पासपोर्ट के जरिए दुबई जाना चाहते थे, क्योंकि इन्हें वहां सेटल करने का आश्वासन दिया गया था. तीनों आरोपी नेपाल से बैंकॉक होते हुए दुबई जाने की प्लानिंग कर रहे थे।

    डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि मानसा अदालत में पेश करने के बाद इन्हें 6 दिन का पुलिस रिमांड दिया गया है और अब इनसे पूछताछ करने के बाद बड़ा खुलासा होने की उम्मीद है. मूसेवाला के पिता के कत्ल में सिंगर इंड्रस्ट्री बड़े लोगों के शामिल होने के आरोपों के बारे में डीजीपी ने कहा कि उनके बयानों को पुलिस ने दर्ज कर लिया है और मामले की जांच जारी है. गौरव यादव ने दावा किया कि इस मामले में पुलिस मजबूत तरीके से अदालत में रखेगी ताकि सभी आरोपियों को सजा मिल सके. डीजीपी ने यह भी दावा किया है कत्ल के मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ को भी पुलिस जल्द गिरफ्तार कर पंजाब लेकर आएगी।

  • दून विस से युवा संकल्प रैली में जाएंगे 2000 युवा कार्यकर्ता

    दून विस से युवा संकल्प रैली में जाएंगे 2000 युवा कार्यकर्ता

    पहली बार प्रधानमंत्री किसी मोर्चे की रैली को संबोधित करेंगे
    बददी/सचिन बैंसल : भारतीय जनता पार्टी के  दून विस् के युवा मोर्चा की बैठक बददी के निजी होटल में सम्प्पन हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष व युवा संकल्प रैली के दून के प्रभारी कृष्ण कांत ने की। बैठक में 24 सितम्बर को मंडी के पड्डल मैदान के होने वाली युवा संकल्प रैली के बारे में चर्चा की।
     इस बैठक में दून की पूर्व विधायिका विनोद चन्देल ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। कृष्ण कांत ने बताया कि मंडी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को सुनने दून विस् क्षेत्र से लगभग 2000 युवा कार्यकर्ता जाएंगे। उन्होंने बताया दून विधानसभा क्षेत्र में कुल 97 बूथ है ।जिसमें हर बूथ से 20 कार्यकर्ता इस रैली में हिस्सा लेंगे । उन्होंने कहा यह पहली बार हो रहा है कि देश के प्रधानमंत्री किसी मोर्चे की रैली को संबोधित करने आ रहे हैं ।उन्होंने कहा यह सौभाग्य की बात है कि हिमाचल प्रदेश के लोगों को यह मौका मिला है । इस बैठक में नगर परिषद बद्दी के वाइस चेयरमैन मानसिंह मेहता, भाजपा जिला सचिव गुरमेल चौधरी ,युवा मोर्चा के अध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर,महामंत्री संजीव ठाकुर, ललित ठाकुर, आज्ञाराम, निशांत ठाकुर, ललित शर्मा, सीताराम, चनन राम ,पंकज शर्मा, अजय शर्मा, खुशीराम व वीरेंद्र चौधरी मौजूद रहे।
  • बददी में महिला से जबरन चार माह का बच्चा छीनने का प्रयास

    बददी में महिला से जबरन चार माह का बच्चा छीनने का प्रयास

    मां ने बच्चा नहीं छोडा तो छीना झपटी में बच्चा नीचे गिरा और घायल हुआ

    बददी/सचिन बैंसल-औद्योगिक नगर बददी के तहत एक निजी अपार्टमेंट में घर में घुसकर बच्चा चोरी करने का प्रयास का मामला प्रकाश में आया है। मां ने सजगता से बच्चे को बचा लिया और छीना झपटी में बच्चा नीचे गिर कर घायल हो गया। बच्चे के नीचे गिरने व रोने पर दोनो आरोपी महिलाएं जो बच्चा चुराने आई थी वहां से भाग गई। पुलिस में दी गई तहरीर में रोहित शर्मा निवासी गांव धलौल तहसील घुमांरवी जिला बिलासपुर में ने बताया कि वो बददी में एक फार्मा उद्योग में काम करता है।  रोहित ने बताया कि उसकी पत्नी शिवानी शर्मा गुरुवार को ऋषि अपार्टमेंट में पांचवी मंजिल में बने अपने फलैट में बैठी थी और अपने चार माह के बच्चे को संभाल रही थी।

    फलैट में आमने सामने कई घर बने हुए हैं। इसी दौरान दो महिलाएं जो कि प्रवासी लग रही थी मुंह पर मास्क लगाकर अंदर आई और उसके दूधूमुंहे बच्चे को छीनने लगी। आरोपी महिलाओं ने कहा कि हम आपका बच्चा लेने आए है इसको हमें दे दो। शिवानी ने बच्चे का पैर पकड लिया तो छीना झपटी में बच्चा जमीन पर धडाम से गिरा और जोर जोर से रोने लगा और कुछ चोटिल भी हुआ। इसी बीच शिवानी का सारा ध्यान नवजात शिशु को संभालने में लग गया और वो दोनो महिलाएं मौके से फरार हो गई।
    पानी की टंकी का कनेकशन था बंद-
    इस मामले में यह भी सामने आया कि आरोपियों ने रोहित के फलैट के उपर टंकी का कनेकशन बंद कर दिया था ताकि जब शिवानी पानी की कमी से उपर टंकी देखने जाएगी तो उसी समय बच्चा उठा लिया जाएगा। गनीमत रही कि उनकी साजिश इसी कारण से नाकाम हो गई क्योंकि जब टंकी से पानी आना बंद हो गया तो शिवानी बच्चे को गोद में लेकर ही टाप फलोर पर चली गई। शिवानी ने बताया कि सिर्फ उन्ही के फलैट की सप्लाई वाला वाल्व किसी ने बंद कर दिया था।ऐसी घटना पहले भी हो चुकी थी। उन्होने बताया कि जुलाई में दो लडके 29 जुलाई व 10 अगस्त को भी आए थे कि आप कौन सी कंपनी का सिलेंडर यूज करते हैं हम चेक करने आए थे उस दिन भी टंकी का कनेकशन बंद था।

    पुलिस कर रही जांच खंगाल रही सीसीटीवी-डीएसपी
    इस संदर्भ में डीएसपी बददी नवदीप सिंह ने कहा कि बच्चा चोरी करने का मामला उनके ध्यान में आया है। दंपति ने जो शिकायत दी है उसके आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है और कालोनी के अंदर व बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। उन्होने कहा कि पूरे ऋषि अपार्टमेंट की सुरक्षा की समीक्षा की जाएगी कि आरोपी कहां से आए और कहां से गए।
    कुछ घरों ने बाहर नहीं निकाले बच्चे-
    ऋषि अपार्टमेंट के कुछ घरों के बच्चे इसी दहशत के कारण बाहर नहीं निकले और कुछ ने स्कूल ही नहीं भेजे। कालोनी निवासी सतीश कुमार ढूंढवा ने बताया कि इस वारदात के बाद लोग बहुत डरे हुए हैं और हमने कालोनी के संचालकों से सिक्योरिटी बढ़ाने का आग्रह किया है। उन्होने कहा कि ज्यादा से ज्यादा सीसीटीवी तो लगे साथ में बिल्डर को सुरक्षा भी बढानी चाहिए।

  • बद्दी में भक्तिभाव से  किया गणेश विसर्जन 

    बद्दी में भक्तिभाव से  किया गणेश विसर्जन 

    बददी/सचिन बैंसल : बददी में गणपति बाबा का भक्तिभाव और बाजे गाटे के साथ विर्सजन किया। लोगों ने गणपति बाबा के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय कर दिया। बद्दी के वार्ड नंबर एक में पूर्वांचल के लोगोंं ने गणपति बाबा का विधिवत रूप से विसर्जन किया । यहां पर लोगों ने 31 अगस्त  लक्ष्मी मेडिकल स्टोर के ऊपर छत पर गणेश की प्रतिमा स्थापित की हुई थी।

    हर रोज यहां पर सुबह और शाम आरती और पूजा पाठ होता था। शुक्रवार को सुबह  हवन यज्ञ के बाद भंंडारे का आयोजन किया गया। शाम के समय दिनेश पटेल, हेमंत पटेल, प्रमोद, विजय, सनग, अनिल यादव, दुर्गेश, जीतू और रोहित के नेतृत्व में बद्दी से शीतलपुर तक गणेश की प्रतिमा को लेकर भव्य  शोभा यात्रा निकाली और शाम को सरसा नदी में पूजा अर्चना के साथ विर्सजन कर दिया। इस दौरान भक्तों ने गणपति बाबा के जयकारे लगाए।  

  • राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी ने भरी हुंकार, रविवार को निमंत्रण पैलेस में करेंगी विशाल जनसभा

    राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी ने भरी हुंकार, रविवार को निमंत्रण पैलेस में करेंगी विशाल जनसभा

    बददी/सचिन : बैंसल- राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी की बैठक ग्राम पंचायत सनेड के शिव मंदिर में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के जिला अध्यक्ष ईश्वर ठाकुर ने की। इस बैठक में आने वाले विधानसभा चुनावों के बारे में की गई ।

    बैठक में निर्णय लिया गया कि आने वाले रविवार को सनसिटी रोड पर स्थित निमंत्रण पैलेस में राष्ट्रीय देवभूमि  पार्टी एक विशाल  जनसभा का आयोजन करेगी जिसमें पूरी दून विधानसभा के स्वर्ण समाज के लोग व अन्य लोग हिस्सा लेंगे ।जिला अध्यक्ष ईश्वर ठाकुर ने बताया कि वह पिछले कई महीनों से सरकार से लड़ते आ रहे हैं और आरक्षण रद्द करने की बात कर रहे हैं लेकिन सरकार उनकी बात पर गौर नहीं दे रही है ।इसलिए इस विधानसभा चुनावों में पूरे हिमाचल प्रदेश में 68 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का मन उनकी पार्टी ने बनाया है ।

    हर विधानसभा क्षेत्र में राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी का लक्ष्य आरक्षण को खत्म करना है ।वह पूरे हिमाचल ही नहीं बल्कि भारत में एक समान समाज का उत्थान करना है ।इस बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी सचिव बलवंत ठाकुर ,दून मंडल अध्यक्ष मेलाराम ठाकुर, उपप्रधान प्रभात ठाकुर, जवाहर ठाकुर, जियालाल ठाकुर ,सतपाल शर्मा ,मनीष मेहता, सुखदेव, हरभजन सिंह, निक्का राम, संजीव कुमार ठाकुर, ज्ञानचंद, धीरेंद्र सिंह चन्देल, दविंदर सिंह, सुरजीत राणा, गुरपाल चंदेल, सुरेंद्र, राजेश, मनजीत सिंह ,अर्जुन सिंह, दयाराम, दौलतराम, केहर सिंह व हरिराम ने भाग लिया।

  • गुल्लरवाला स्कूल की अध्यापिका  सुविधा कौल को रोटरी क्लब ने किया सम्मानित

    गुल्लरवाला स्कूल की अध्यापिका  सुविधा कौल को रोटरी क्लब ने किया सम्मानित

    बददी/सचिन बैंसल : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुल्लरवाला की शिक्षिका सुविधा कौल को रोटरी क्लब की ओर से शिक्षा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान को देखते हुए सम्मानित किया गया।  क्लब की अध्यक्ष कामनी कौशल और रेणू भस्सीन ने उन्हें स्मृति चिंह देकर सम्मानित किया। 
    बद्दी के बीएल सेंट्रल पब्लिक स्कूल में रोटरी क्लब  की तरफ से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला  गुल्लरवाला की स्नातक अध्यापिका सुविधा कौल  को सम्मानित किया गया। सुविधा कौल अपने विषय में प्रांगत होने के साथ-साथ पाठशाला की अन्य गतिविधियों जैसे अनुशासन, संस्कृति कार्यक्रम, खेल प्रतियोगिता पाठशाला के चहुमुखी विकास के लिए हमेशा तत्पर रहती हैं।

    स्कूल के कार्यों के अलावा अन्य गतिविधियों में भी बढ़-चढक़र भाग लेती हैं। यह बच्चों को पढ़ाने के साथ-साथ समाजसेवा के कार्य करने के लिए भी हमेशा तत्पर रहती हैं । इनके कार्यों को देखते हुए स्कूल प्रिंसिपल  सुमन शेखरी और स्कूल के प्रबंधक समिति के सदस्यों ने चयन इस पुरस्कार के लिए किया । इस कार्यक्रम के रोटरी क्लब अध्यक्ष कामनी शर्मा और  रेणु भसीन ने  सम्मानित किया।

  • कोरोना की तरह लंपी डिजीज से भी एकजुट होकर लड़ना होगा : सुमित सिंगला

    कोरोना की तरह लंपी डिजीज से भी एकजुट होकर लड़ना होगा : सुमित सिंगला

    बददी/सचिन बैंसल :दो वर्ष पूर्व कॉविड 19 महामारी से पूरा विश्व जहां  जकड़ में था वैसे ही आज भारत में लम्पी स्किन डिजीज का काला साया गौ माता पर लम्बे समय से मंडरा रहा है। कोविड महामारी में जहां सरकारों सामाजिक संस्थाओं का भरपूर सहयोग मिला था जिसके कारण आज लोगों का जीवन पटरी पर आया  है। 
    अमित सिंगला सोशल वेल्फेयर सोसायटी के अध्यक्ष सुमित सिंगला ने कहा कि दुख है कि जैसे मोर को राष्ट्रिय पक्षी मानते हैं वैसे ही गौ माता को स्नातक धर्म का प्रतीक यानी राष्ट्रीय पशु भी माना जाता है । कोई भी शुभ कार्य की शुरुआत करनी हो जैसे बच्चे का जब जन्म होता है तो गोमूत्र अर्क पिलाया जाता है , साथ में ही रोजाना प्रयोग की वस्तुएं जैसे दूध, मखन,घी व दूध से बनी मिठाइयां हेतू भी गौ माता ही इनकी जननी है।

    देखने में आया है कि गुजरात में जब कोविद महामारी का इतना बड़ा प्रकोप था तब हर अस्पताल में बेड होने के कारण  जहां इंसान अपनी जान गवां रहा था वही  गुजरात में एक गौशाला में 300 बेड लगाए गए थे जहां गोमूत्र अर्क गोमूत्र से तैयार दवाइयां , गूगल धूप जला  कर इलाज किया गया था व लोगो को ठीक किया गया था। उन्होंने दुख जताया कि अभी तक हजारों की तादाद में गौ माता  सही इलाज न मिलने के कारण अपना दम तोड़ चुकी है । इस अवसर पर अमित सिंगला सोशल वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष सुमित सिंगला ने कहा कि समाज में आज हर प्राणी गौ माता को गौतम माता की रक्षा के लिए आगे आना चाहिए यही नहीं आज अगर हम अपनी गौ माता की रक्षा नहीं करेंगे तो आने वाले समय में गोवंश के लिए बहुत ज्यादा खतरा होगा। उन्होंने कहा कि  लम्पी स्किन डिजीज जो भयंकर रूप धारण कर चुकी है, शंका जताई कि यह कोई बीमारी नहीं है कुछ विरोधी देशों द्वारा देश में रचाया जा रहा बड़ा षड्यंत्र है जिसकी सरकार को एक  निष्पक्ष कमेटी गठित कर शिनाख्त करनी चाहिए ।

    दूसरी ओर बहुत दुख की बात है कि लोग जिनकी गायों को लम्पी स्किन बीमारी हो रही है का इलाज न कर सड़कों पर छोड़ रहे हैं जो एक अच्छा सूचक  नही बल्कि अभिशाप है । उन्होंने कहा कहा कि बहुत सारा गौवंश लम्पी स्किन डिजीज से  जकड़ा पडा है व सड़कों पर असहाय रूप में घूम रहा हैं। लोगों को चाहिए कि हमारी संस्कृति के आधार  का सूचक माने जाने वाली गायों का इलाज करवाना चाहिए जहां भी असहय गौवंश नजर आता है उन्हें चारे व उनके उपयुक्त इलाज का प्रबंध करने की व्यवस्था करनी चाहिए ।

     सुमित सिंगला ने कहा कि कोविड 19 के समय सरकार की ओर से क्वारंटाइन सेंटर बनाए गए थे जिसमे कोविड मरीज को 14 दिन रख इलाज किया जाता था। वैसे ही सरकार को चाहिए कि  शीघ्र अतिशीघ्र निर्णय लेकर जहां भी खाली स्थान पड़ा है इन असहाय गायों को वहां ले जाकर इनका इलाज करवाना चाहिए। सुमित सिंगला ने आह्वान किया कि इंसान के लिए आयुर्वेद सामग्री जैसे नीम तुलसी हल्दी काली मिर्च कपूर रामबाण औषधि माने  जाते हैं,यही गौवंश के  इलाज के लिए भी उपयुक्त होंगे। उन्होंने कहा कि अमित सिंगला सोशल सोसायटी की ओर से गौ रक्षा के लिए जो प्रयास  चल रहे हैं व सदैव ही चलते रहेंगे।

    उन्होंने समाज से आशा जताई कि सेवा के इस यज्ञ में प्रत्येक व्यक्ति को गौ माता की सेवा कर आहुति देनी चाहिए ।उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि आज पर्यावरण की रोकथाम हेतु जैसे वृक्ष लगाए जाते हैं वही गौ माता को बचाना भी जरूरी है।  पर्यावरण व गौ माता के कारण कि आज हम खुले में सांस लेने को मजबूर हैं क्योंकि इस बात में कोई दो राय नहीं है कि पर्यावरण और गौमाता दोनों ही 24 घंटे ऑक्सीजन छोड़ते हैं जिससे कि आज प्रत्येक का जीवन सुरक्षित है।

  • पूर्व सहायक निदेशक ने अपनी स्व. पत्नी की याद में लगाया रक्तदान शिविर

    पूर्व सहायक निदेशक ने अपनी स्व. पत्नी की याद में लगाया रक्तदान शिविर

    शिविर में 55 लोगों ने किया रक्तदान

    बरोटीवाला/सचिन बैंसल: भटोली कलां स्थित एक जूता बनाने वाले उद्योग कैंपस में ईएसआईसी से सेवानिवृत हुए सहायक निदेशक देवव्रत यादव ने अपनी स्व. पत्नी विजय यादव की याद में रक्तदान शिविर लगाया। शिविर में 55 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। समारोह के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय निदेशक संजीव कुमार ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है।

    यह दान किसी भी व्यक्ति की जीवन प्रदान करता है। सेवानिवृत सहायक निदेशक देवव्रत यादवन ने कहा कि यह रक्तदान शिविर उनकी पत्नी की याद में लगाया गया है। इस तरह के शिविर और भी कंपनी में लगाए जाएंगे जिससे औद्योगिक क्षेत्र में खून की कमी के चलते किसी कामगार को अपनी जान न गंवानी पड़े। 

    इस रक्तदान शिविर में फस्ट डोनर आशीष असवाल को आरडी संजीव कुमार ने सम्मानित किया। आश्ीष  ने 20वीं बार रक्तदान किया।  शिविर में मल्होत्रा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल की टीम ने रक्त एकत्रित किया।  यह खून यहां पर मल्होत्रा अस्पताल के ब्लड बैंक में जाएंगा जहां पर जरूरत मंदो की केवल प्रोसेसिंग चार्जज के बाद निशुल्क दिया जाएगा। 

     कैंपस उद्योग के प्लांट हैड सौरव श्रीवास्तव और फैक्टरी मैनेजर आशीष असवाल ने देवव्रत यादव की ओर से  करवाए गये इस पुण्य कार्य की सराहना की । उन्होंने कहा कि भविष्य में भी उनका उद्योग इस पकार के कार्यों के लिए आगे रहेगा। इस मौके पर समाजिक सुरक्षा अधिकारी हेमराज राणा, डॉ. मुकेश मल्हेात्रा, डॉ. धीरज चीमान, डॉ. हरबंस सिंह, अनिल कुमार शर्मा, अंग्रेज सिंह , कर्मजीत ङ्क्षसह और दीपक उपस्थित रहे।  

     

  • बद्दी में बिक रहा था नामी कंपनियों का नकली माल

    बद्दी में बिक रहा था नामी कंपनियों का नकली माल

    पुलिस ने सामान कब्जे में लेने के बाद संचालकों के खिलाफ किया मामला दर्ज

    बददी/सचिन बैंसल : बद्दी पुलिस ने फेक सामान बेचने पर बद्दी की तीन दुकानदारों के खिलाफ कॉपी राइट एक्ट के तहत  मामला दर्ज किया है। आरसी एसोसिएट मौहाली के जांच अधिकारी विशाल चौधरी को सूचना मिली कि बद्दी में नामी कंपनियों का नकली माल बिक रहा है। जिस पर उन्होंने  बद्दी पुलिस की मद्द से बद्दी साई मार्ग पर गोयल इलेक्ट्रिक, एमएच इलेक्ट्रिक और हरियंत  की दुकानों पर दबिश दी। इस दौरान गोयल और एमएच इलेक्ट्रिक की दुकानों पर एंकर कंपनी के स्टिकर लगे हुए 120 सिलिंग और टेबल फेन मिले। जबकि हरियंत के स्टोर से फ्यूमा कंपनी के साढ़े चार सौ बैग मिला। जब इन दुकानदारों से इसके बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि वह दिल्ली की एक कंपनी से लाते है। जिस पर पुलिस ने सामान कब्जे में लेने के बाद संचालकों के खिलाफ कॉपी राइट एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 
    डीएसपी नवदीप सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने गोयल इलेक्ट्रिक के अशोक कुमार, एमएच इलेक्ट्रिक के हरिराम और हरियंत के राजेश कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 


  • विधायक ने जोगिंद्रा बैक की बद्दी शाखा के नए भवन का शुभारंभ किया

    विधायक ने जोगिंद्रा बैक की बद्दी शाखा के नए भवन का शुभारंभ किया

    पूजा अर्चना के बाद बैंक नए भवन में किया शिफ्ट

    बददी/सचिन बैंसल: जोगिन्द्रा केंद्रीय सहकारी बैंक की बद्दी शाखा के नए कार्यालय का दून के विधायक परमजीत सिंह पम्मी ने पूजा अर्चना करने के बाद शुभारंभ किया गया। बैंक की शाखा कार्यालय काफी छोटा था जिससे यहां पर आने वाले उपभोक्ताओं की काफी परेशानी हो रही थी।

    जोगिंद्रा बैंक के  चैयरमेन योगेश कुमार भरतिया ने कहा कि बद्दी में बैंक के उपभोक्ता लगातार बढ़ रहे थे। जो पहले से बैंक का कार्यालय था वह काफी छोटा था। सबसे अधिक परेशानी उपभोक्ताओं की पार्किंग की होती थी। पुराना कार्यालय सडक़ के साथ होने से गाड़ी होते ही जाम लग जाता था। इसलिए उपभोक्ताओं की काफी दूर गाड़ी खड़ी करके पैदल ही बैंक तक आना पड़ता था।

    इस मौके पर बैंक के प्रंबध निदेशक एलआर वर्मा, वाईस चैयरमैन यशपाल ठाकुर, निदेशक संजीव कौशल, खजूरा सिंह सैणी, मोहन लाल, बुधराम ठाकुर, पूर्व अध्यक्ष विजय ठाकुर, राज कुमार नेगी, सहायक महाप्रंबधक कुलदीप सिंह, बद्दी शाखा के प्रंबधक जसविंद्र सिंह, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य डीआर चंदेल, पूर्व नप अध्यक्ष नरेंद्र सिंह दीपा, नप अध्यक्ष जस्सी चौधरी, नगर व्यापार मंडल वर्धमान के प्रधान जसवंत राय, विकास जमवाल समेत बैंक के ग्राहक भी उपस्थित रहे।