Category: Entertainment

  • इस बॉलीवुड अभिनेत्री पर 200 करोड़ रुपए की ठगी के लगे आरोप, जाने मामला

    इस बॉलीवुड अभिनेत्री पर 200 करोड़ रुपए की ठगी के लगे आरोप, जाने मामला

    नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस एक बार फिर मुसीबत में आ गई हैं। दिल्ली स्थित प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एक्ट्रेस को ठग सुकेश चंद्रशेखर संबंधित 200 करोड़ रुपये के रंगदारी मामले में आरोपी पाया है। इस बाबत ईडी बुधवार (17 अगस्त) को एक्ट्रेस के खिलाफ एक चार्जशीट भी दाखिल करेगी।

    आरोपी हैं जैकलीन फर्नांडिस?

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईडी ने जैकलीन को लेकर कहा है कि वह सुकेश के ठग होने और उसके एक महिला से जबरन वसूली करने के बारे में जानती थीं। बता दें, बीते काफी समय से जैकलीन 200 करोड़ रुपये के इस वसूली मामले में फंसी हुई हैं। ईडी लगातार एक्ट्रेस को तलब कर बार-बार पूछताछ करने के लिए राजधानी दिल्ली बुलाती रहती है।

    ईडी के मुताबिक, सुकेश ने जैकलीन को करोड़ों रुपये के महंगे गिफ्ट दिए थे। इस मामले में ईडी एक्ट्रेस की 7 करोड़ रुपये की संपत्ति भी अटैच कर चुकी हैं। इतना ही नहीं ईडी के मुताबिक, सुकेश ने जैकलीन के परिजनों को भी महंगे गिफ्ट दिए थे, जिसमें 1.32 और 15 लाख के फंड भी शामिल हैं। इसके अलावा सुकेश ने कई बार जैकलीन को बेशकीमती तोहफे भी दिये हैं।

    क्या है पूरा मामला?

    बता दें, दिल्ली की तिहाड़ जेल में रहते हुए सुकेश चंद्रशेखर ने एक महिला से 200 करोड़ रुपये की ठगी की थी। इसके बाद सुकेश ने इन्हीं लूटी हुई दौलत से जैकलीन को गिफ्ट में महंगे-महंगे तोहफे देने शुरू कर दिये थे, जिसमें 52 लाख एक विदेशी घोड़ा भी शामिल है।

    जैकलीन का वर्कफ्रंट

    एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह हाल ही में साउथ सुपरस्टार किच्चा सुदीप की फिल्म ‘विक्रांत रोणा’ में नजर आई थीं। इससे पहले एक्ट्रेस को बॉलीवुड फिल्म ‘बच्चन पांडे’ में अक्षय कुमार के साथ देखा गया था।

  • बद्दी के सब फायर आफिसर कुलदीप ठाकुर को फायर सर्विस मेडल से नवाजा

    बद्दी के सब फायर आफिसर कुलदीप ठाकुर को फायर सर्विस मेडल से नवाजा

    प्रदेश के एक मात्र अधिकारी है जिन्हें इस साल पुरस्कार मिला

    राष्ट्रपति ने यह पुरस्कार राज्यपाल को भेजा

    बददी/सचिन बैंसल: बद्दी के सब फायर आफिसर कुलदीप ठाकुर को स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रपति की ओर से फायर सर्विस मेडल से नवाजा गया। कुलदीप ठाकुर को यह पुरस्कार बेहतर फायर सर्विस करने के लिए दिया गया है।

    बिलासपुर जिले कहाली गांव के रहने वाले कुलदीप ठाकुर अग्निशमन विभाग में वर्ष 1988 से अपनी सेवाएं दे रहे है। बद्दी में पिछले दो साल से तैनात है। इससे पहले सोलन में उन्होंने सेवाएं दी। कुलदीप ठाकुर ने विभाग में बेहतर सेवाएं देते हुए सरकारी और निजी संपत्ति को बचाया है। दिसंबर 2013 में बिलासपुर के घुमारंवीं में जूते के स्टोर में लगी आग को समय रहते बुझाया और उनके  इस कार्य के लिए बिलासपुर के तत्कालीन उपायुक्त ने उन्हें सम्मानित किया। वर्ष 2016 में सोलन के शिल्ली रोड़ पर एक घर में लगी आग के बुझाया और  बड़ा नुकसान होने से बचा लिया। सोलन के सूर्या विहार में आग से दो मजदूरों को जिंदा बचाया। कंडाघाट के चाकला गांव में 12 किमी पैदल चल कर कुलदीप ठाकुर ने अपनी टीम के साथ पहुंच कर आग पर काबू पाया।

    वर्ष 2020 में कोरोना काल में बद्दी की विनसम  क ंपनी भंयकर आग लगी। जिसमें एक व्यक्ति की मौत भी हो गई थी। जबकि दो लोगों को आग के बीच से जिंदा बचा लिया गया था। इसके लिए उन्हें गलोबल एंटी क्रप्शन फाऊंडेशन की ओर से सम्मानित भी किया गया। दिसंबर 2020 में बद्दी के काठा स्थित  यश एप्लाईंसिस कंपनी में आग लगी और आग से तीन लोग मर गए थे। जबकि तीन लोगों को आग के बीच से निकाला गया। उन्होंने 24 घंटे के अंदर आग पर काबू पाया और साथ लगती कंपनियों को बचा कर जानमाल और करोड़ों रुपये की संपत्ति को बचाया गया।

    कुलदीप ठाकुर की इन उपब्धियों को देखते हुए उन्हे स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रपति  की ओर से फायर सर्विस मेडल से सम्मानित किया गया। कुलदीप ठाकुर हिमाचल में एक मात्र अधिकारी है जिन्हें इस साल यह पुरस्कार मिला।

  • आईईसी विश्वविद्यालय में स्वतंत्रता दिवस पर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ तीन दिवसीय मेगा इवेंट

    आईईसी विश्वविद्यालय में स्वतंत्रता दिवस पर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ तीन दिवसीय मेगा इवेंट

    तीसरे दिन आईईसी विवि से बद्दी तक निकाली बाईक रैली
    बददी/सचिन बैंसल: अटल शिक्षा कुञ्ज स्थित प्रसिद्ध आईईसी विश्वविद्यालय ने आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत सरकार की ओर से चलाये जा रहे हर घर तिरंगा अभियान को ध्यान में रखते हुए स्वतंत्रता दिवस के पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विश्वविद्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी गई। इसके पश्चात विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर स्वतंत्रता दिवस समारोह को यादगार बनाया।

    आईईसी विश्वविद्यालय परिसर से बद्दी तक एक भव्य तिरंगा यात्रा (बाइक रैली) का आयोजन भी किया गया, जिसमें विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं, सभी कर्मचारियों और दिल्ली रॉयल एनफील्ड राइडर्स समूह के सदस्यों ने हर्षोल्लास के साथ हिस्सा लिया। यह तिरंगा यात्रा देश प्रेम और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान के संदेश के साथ आयोजित की गई। रैली के दौरान बाइक राइडर्स की सुरक्षा और तिरंगे के सम्मान का पूरा ध्यान रखा गया। 
    आईईसी विश्वविद्यालय ने सरकार के निर्देशों से प्रेरणा लेकर इस स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कई कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया था, जो बखूबी सफल रहा। विश्वविद्यालय ने दिल्ली रॉयल एनफील्ड राइडर्स समूह के सहयोग से दिल्ली से चायल तक बाइक रैली  का सफल आयोजन किया, वहीं विश्वविद्यालय परिसर में देशभगति और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गयाा।म्यूजिक शेकर्स म्यूजिकल बैंड और प्रसिद्ध सूफी गायक कुणाल वासन ने अपनी प्रतिभा से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
    कार्यक्रम के दूसरे दिन  बरोटीवाला, बद्दी और नालागढ़ढ़क्षेत्रों में मुफ्त तिरंगे और औषधीय गुणों से भरपूर व छायादार पौधे भी बांटे। आईईसी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. शमीम अहमद ने आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत आयोजित इस 3 दिन के मेगा इवेंट को सफलतापूर्वक संपन्न करने के लिए एस पी ऑफिस बद्दी और अन्य सभी के सहयोग की सराहना की।
  • बददी इंटरनेशनल स्कूल में हुआ खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन

    बददी इंटरनेशनल स्कूल में हुआ खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन

    खेल को खेल भावना से खेले: डीएसपी नवदीप

    बददी/सचिन बैंसल: एलिमेंट्री एजुकेशन स्कूल की ओर सेकंड जोन की खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन बददी इंटरनेशनल स्कूल में किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में डीएसपी बद्दी नवदीप सिंह ने शिरकत की। इस मौके पर उन्होंने खेलों में भाग ले रहे बच्चों का हौसला बढ़ाया और उन्हें इमानदारी व खेल भावना से खेल खेलने का संदेश दिया ।स्कूल की प्रधानाचार्य मेरिन पॉल ने बताया कि यह सौभाग्य की बात है कि सेकंड जॉन के खेलकूद उनके विद्यालय में आयोजित हो रही है ।उन्होंने कहा कि बच्चों का खेल में भाग लेना है सबसे बड़ी बात है। जरूरी नहीं है कि हर बच्चा जीते ,लेकिन हर एक बच्चे को खेल प्रतियोगिता में भाग लेना बहुत ही अनिवार्य है  ।उन्होंने कहा पढ़ाई के साथ साथ सेहत बंद होना अति आवश्यक है जो कि खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित करने से ही आएगा। उन्होंने कहा खेलकूद से केवल शरीर ही नहीं बल्कि मस्तिष्क का भी विकास होता है ।आज के बच्चे हमारा कल का भविष्य है इसलिए हमें अपने भविष्य को संवारना चाहिए और ज्यादा से ज्यादा खेलों को बढ़ावा देना चाहिए।

  • बीबीएन के लोगों को मिलें चंडीगढ की तर्ज पर सुविधाएंः कविंद्र सिंगला

    बीबीएन के लोगों को मिलें चंडीगढ की तर्ज पर सुविधाएंः कविंद्र सिंगला

    मोतिया समूह के चेयरमैन ने कहा कि सैंकडों लोगों को मिलेगा रोजगार

    मौरिस स्कवेयर शॉपिंग एंड एंटरटेनमेंट माल का शुभारंभ पवन बंसल ने किया

    यूवी सिंगर के लाईव शो पर देर शाम तक झूमे युवा-अशोक गर्ग

    बददी/सचिन बैंसल। औद्योगिक नगर बददी के नेशनल हाईवे पर मोतिया प्लाजा में स्थापित आलीशान शॉपिंग माल मोरिस स्कवेयर माल का शुभारंभ रविवार को मोतिया ग्रुप के चेयरमैन पवन बंसल ने किया जबकि विशेष अतिथि के तौर पर एसएस जैन सभा के संरक्षक राजेंद्र प्रसाद गर्ग ने शिरकत की। इस दौरान सिने जगत की हस्तियां उपस्थित रहीं तो मास्टर शैफ शिप्रा खन्ना भी विशेष तौर पर हाजिर रही।  यूवी सिंगर लाईव शो प्रदर्शित किया। शॉपिंग माल का शुभारंभ करने के बाद मोतिया समूह के चेयरमैन पवन बंसल ने कहा कि यह हमारे लिए गौरव की बात है हिमाचल के दो उद्यमी परिवारों ने इतना बढिया शॉपिंग एंड एंटरटेनमेंट मॉल तैयार किया। 

    उन्होने कहा कि इस मॉल के माध्यम से सैंकडों लोगों को प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रुप से रोजगार मिला है। शापिंग माल के संचालक दीपेंद्र सिंगला, कविंद्र सिंगला ,अशोक गर्ग व विनोद गर्ग ने बताया कि रविवार को यहां पर कपडों का विश्व प्रसिद्व ब्रांड मैक्स का भी आगाज हो गया जिसमें खरीददारी करने के लिए लोगों का भारी हजूम उमड़ा। सैलिब्रिटी गैस्ट के रुप में मास्टर शैफ शिप्रा खन्ना उपस्थित रहीं जिन्होने पंसदीदा भोजन को लेकर टिप्स दिया।  यूवी सिंगर स्पाटू (सोलन) के रहने वाले हैं जिनका मूल घर जिला कांगडा में है ने एक से बढक़र एक गीत सुनाकर श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया।  उनका दबंग फिल्म में गाना गाया गीत चिपका ले सैंया फैवीकाले से काफी पसंद किया गया।  इसके अलावा क्या क्या कूल हैं हम में भी अधिकांश गाने भी यूवी सिंगर ने ही गाए और वो युवाओं का उनके प्रति जबरदस्त आकर्षण रहा।  इस अवसर पर व्यापार मंडल के प्रधान जसवंत रॉय, राजेंद्र प्रसाद गर्ग, सुभाष गर्ग, सुनील गर्ग, दीपक कोहली, पार्षद सुरजीत चौधरी, रोड सेफटी कलब के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, सचिव सतीश ढूंढवा, अग्रवाल सभा के प्रधान राजेश जिंदल, पवन जिंदल, सुमन जिंदल, मनमोहन भुटानी, डा मुकेश मल्होत्रा, प्रेस कलब प्रधान राजेंद्र चौधरी,  अमित बधवा, चिंतन कुमार चौधरी, डा श्रीकंात शर्मा व हरबंस राणा सहित कई लोग उपस्थित थे।

  • जेल में बंद दलेर मेहंदी की तबीयत बिगड़ी

    जेल में बंद दलेर मेहंदी की तबीयत बिगड़ी

    नई दिल्ली। कबूतरबाजी मामले में पटियाला जेल में बंद सिंगर दलेर मेंहदी की अचानक तबीत खराब हो गई। जिसके बाद आनन-फानन में उन्हें पटियाला के रजिन्द्रा अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बताया जा रहा है कि दलेर मेहंदी के लीवर में प्रॉब्लम थी जिसके चलते उन्हें अस्पताल चेकअप के लिए ले जाया गया।

    बता दें कि अदालत ने दलेर मेहंदी को 2003 के कबूतरबाज़ी मामले में 2 साल की सजा सुनाई है। जिसके बाद से वह जेल में बंद हैं। इस दौरान उनपर लोगों को विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने का आरोप लगा था। हालांकि उन्होंने अपनी सजा के खिलाफ पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट में अपील और जमानत की अर्जी लगाई हुई है। जिसपर अगली सुनवाई 15 सितंबर को होगी।

  • नेशनल यूनियन आफ जर्नलिस्टस इंडिया ने रावमा पाठशाला घरेड में किया पौधारोपण

    नेशनल यूनियन आफ जर्नलिस्टस इंडिया ने रावमा पाठशाला घरेड में किया पौधारोपण

    तीन दर्जन से ज्यादा पौधे रोप कर दिया हरियाली का संदेश-चिरंजीव
    स्कूली बच्चों को अमृत महोत्सव की पावन बेला पर बांटे तिरंगे
    बददी/सचिन बैंसल: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घरेड में वन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने तीन दर्जन से ज्यादा पौधे रोपे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में फेडरेशन आफ इंडियन इंडस्ट्री के प्रदेशाध्यक्ष चिरंजीव सिंह ठाकुर ने शिरकत की वहीं विशेष अतिथि के तौर पर रोड सेफटी के प्रधान सुरेंद्र शर्मा, एसएमसी प्रधान सुमन व स्थानीय विद्यालय प्रधानाचार्य सीमा चौहान उपस्थित हुए। वन महोत्सव की अध्यक्षता नेशनल यूनियन आफ जर्नलिस्टस (इंडिया) के प्रदेशाध्यक्ष रणेश राणा ने की। कार्यक्रम में तीन दर्जन पौधे रोपे गए वहीं जिसमें एनएसएस के बच्चों ने भरपूर सहयोग दिया। पहला पौधा बददी ट्रैफिक पुलिस इंचार्ज संदीप कुमार ने रोपा और कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत कर आयोजकों को अमृत महोत्सव की बधाई दी। चिरंजीव ठाकुर ने कहा कि हमें खुशी है कि दून विधानसभा की पिछडी पंचायत के तहत घरेड में ऐसा भव्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ जहां हमने आने का अवसर मिला। प्रदेश उपाध्यक्ष एफआईआई युवराज सिंह चोकर व उमेश पराशर ने कहा कि फेडरेशन की ओर से स्कूल को जो भी सहायता होगी वो हम उपलब्ध करवाएंगे। रोड सेफटी क्लब के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार शर्मा, सचिव सतीश ढूंढवा तथा वरिष्ठ उपाध्यक्ष चिंतन कुमार चौधरी ने बताया हम बरसात के दौरान विभिन्न स्कूलों तथा सार्वजनिक स्थानों पर सामाजिक संस्थाओं के साथ मिलकर पौधे लगा रहे हैं। हमारा मकसद क्षेत्र को हरा भरा बनाना है।

    इस अवसर पर प्रधानाचार्य सीमा चौहान ने वहां चलाई जा रही गतिविधियों का विस्तार से प्रकाश ड़ाला और विभिन्न सामाजिक कार्यों के लिए फेडरेशन आफ इंडियन इंडस्ट्री, रोड सेफटी कलब और प्रेस क्लब का आभार जताया. 
    छात्रों को बांटे तिरंगे-
    वन महोत्सव कार्यक्रम के बाद रोड सेफटी कलब व फेडरेशन आफ इंडियन इंडस्ट्री, प्रेस कलब तथा हिमाचल प्रदेश यूनियन आफ जर्नलिस्टस के पदाधिकारियों ने एनएसएस के छात्रों को तिरंगे बांटे और उनको अमृत महोत्सव की बधाई दी। सुरेंद्र शर्मा ने सभी छात्रों से आहवान किया वह अपने घरों पर 15 अगस्त को तिरंगा जरुर फहराएं। इस अवसर पर हिंदू जागरण मंच के प्रदेश सचिव ऋषि ठाकुर, प्रेस कलब प्रधान राजेद्र चौधरी, एसएमसी प्रधान सुमन, योग भारती के प्रदेश संगठन मंत्री किशोर ठाकुर भी उपस्थित थे।
  • मशहूर कॉमेडियन को पड़ा दिल का दौरा, दिल्ली के एम्स में करवाया गया भर्ती

    मशहूर कॉमेडियन को पड़ा दिल का दौरा, दिल्ली के एम्स में करवाया गया भर्ती

     नई दिल्ली। मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को दिल का दौरा पड़ गया। वह दिल्ली के एक होटल स्थित जिम में एक्सरसाइज कर रहे थे। इस दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा। इसके बाद उन्होंने दिल्ली के एम्स में भरर्ती करवाया गया है। उनकी कंडीशन अभी स्टेबल है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजू होटल में मिड डे वर्कआउट कर रहे थे। वह ट्रेडमिल पर थे और अचानक गिर पड़े। उन्हें माइल्ड हार्ट अटैक आया था। वह दो दिन तक ऑब्जर्वेशन में रहेंगे और उनकी स्थिति को देखते हुए अस्पताल से डिस्चार्ज किया जाएगा।

    राजू श्रीवास्तव को दिल का दौरा पड़ने की खबर सुनकर उनके फैंस परेशान हो गए और उनकी सलामती की दुआ मांग रहे हैं। इंडिया टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, राजू ट्रेडमिल पर एक्सरसाइज कर रहे थे। उन्हें  सीने में तेज दर्द हुआ और फिर वह गिर पड़े। उन्हें उनके ट्रेनर द्वारा अस्पताल लाया गया और उन्हें दो बार सीपीआर दिया गया।  

    राजू श्रीवास्तव के दोस्त और कॉमेडियन सुनील पाल ने एक वीडियो जारी कर राजू का हेल्थ अपडेट दिया है. उन्होंने कहा, “यह सच है कि कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव को दिल का दौरा पड़ा था. उन्हें एम्स में भर्ती करवाया गया था. और अब उनकी तबीयत बहुत अच्छी है. आप सबकी दुआ से ईश्वर की कृपा से बहुत अच्छी तबीयत है और खतरे से बाहर हैं।”

    सुनील पाल आगे कहते हैं, “तो राजू भाई आप जल्दी ठीक हो जाएं. हम सब आपसे बहुत प्यार करते हैं। अच्छे हो जाइए और हम सबके लिए यह खुशी की खबर है कि अब वो बिल्कुल ठीक हैं। बहुत अच्छे हैं।” इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “जल्द ठीक हो जाएं राजू श्रीवास्तव भाई जी.. स्वस्थ रहे मैं यही कामना करता हूं।”

  • बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने मांगी माफी, कहा- मैं 48 घंटे से सोया नहीं…

    बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने मांगी माफी, कहा- मैं 48 घंटे से सोया नहीं…

    मुंबईः लाल सिंह चड्ढा को रिलीज होने में महज एक दिन का वक्त बचा है। लंबे वक्त बाद आमिर की कोई फिल्म रिलीज होने जा रही है। हालांकि फिल्म का सोशल मीडिया पर कुछ लोग बहिष्कार कर रहे हैं। इसको लेकर आमिर से एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि अगर कोई फिल्म नहीं देखना चाहता है तो मैं उसकी भावनाओं का सम्मान करूंगा।

    आमिर खान ने कहा,  अगर मैंने किसी को किसी भी तरह से चोट पहुंचाई है, तो मुझे इसका खेद है। मैं किसी को चोट नहीं पहुंचाना चाहता। अगर कोई फिल्म नहीं देखना चाहता है, तो मैं उनकी भावना का सम्मान करूंगा। आमिर फिल्म को जितनी शिद्दत से बनाए हैं, इसके प्रचार में भी वह उतनी ही मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि वह पिछले 48 घंटे से सोए नहीं हैं।

    फिल्म को लेकर वह थोड़े नर्वस हैं। घबराए हुए हैं। आमिर ने कहा,  “मैं अभी बहुत घबराया हुआ हूं, 48 घंटे हो गए हैं, मुझे नींद नहीं आई है। मैं मजाक नहीं कर रहा हूं, मैं सो नहीं पा रहा हूं। मेरा दिमाग ओवरड्राइव में है, इसलिए मैं किताबें पढ़ता हूं या ऑनलाइन शतरंज खेलता हूं।” बकौल आमिर- मैं 11 अगस्त के बाद ही सो पाऊंगा।

    उधर, फिल्म के निर्देशक ने लाल सिंह चड्ढा को बायकॉट करने के लिए ट्रोलर्स को पैसे दिए जाने की बात कही है। निर्देशक ने सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है। डायरेक्टर ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया और लिखा- ‘मुझे बताया गया है कि आमिर सर को ट्रोल करने के लिए लोगों को पैसे दिए जा रहे है। यह जानकर बेहद दुख हुआ और सरासर गलत बात है।’ 

    अद्वैत चंदन द्वारा अभिनीत, ‘लाल सिंह चड्ढा’ अकादमी पुरस्कार विजेता 1994 की फिल्म ‘फॉरेस्ट गंप’ का आधिकारिक हिंदी रूपांतरण है जिसमें टॉम हैंक्स मुख्य भूमिका में थे। यह 11 अगस्त को रिलीज होने वाली है।

  • इंटक ने नालागढ़ में किया विक्रमादित्य का जोरदार स्वागत

    इंटक ने नालागढ़ में किया विक्रमादित्य का जोरदार स्वागत

    नालागढ़/सचिन बैंसल: नालागढ़ पहुंचने पर शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य का इंटक के सदस्यों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। पूरे हिमाचल प्रदेश में रोजगार यात्रा पर निकले हैं विक्रमादित्य मंगलवार को नालागढ़ पहुंचे जहां पर इंटक अध्यक्ष हरदीप बाबा के आवास स्थान पर उनका भव्य स्वागत किया गया। इंटक के नेताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इंटक जिलाध्यक्ष जसविंदर चौहान ने बताया कि आने वाले विधानसभा के चुनाव में इंटक कोई कसर नहीं छोड़ेगी। उन्होंने अपील की है नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र का टिकट हरदीप बावा की झोली में डाला जाए ताकि विधानसभा क्षेत्र का विकास हो सके। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष हरदिप बाबा , यदुपति ठाकुर , वेद प्रकाश, संजीव ठाकुर  ओर प्रिंस कुमार मौजूद रहे।