Category: Entertainment

  • कालु झींडा पंचायत में खोले गए दो एयर जिम

    कालु झींडा पंचायत में खोले गए दो एयर जिम

    बरोटीवाला (सचिन बैंसल)। बरोटीवाला के साथ लगती कालु झींडा पंचायत में दो एयर जिम खोले गए है। पंचायत प्रधान कल्पना रनोट ने बताया कि युवाओ को नशे से दूर रखने के लिए कालु झींडा पंचायत में कुल 2 एयर जिम खोले गए हैं ।जिसमें लगभग दो लाख 16 हज़ार रुपये की लागत से जिम का सामान आया है। उन्होंने कहा कि एक एयर जिम कुडावाला के  खेल मैदान में खोला गया है ।जिससे की कुडावाला के साथ साथ कोटिया व कटीवाला गांव के लोगों को इसका लाभ मिलेगा। वही दूसरा ओपन एयर जिम पंचवटी पार्क कालु झींडा में खोला गया है। जिसका लाभ इसके लाभ आसपास क्षेत्र में रहने वाले युवाओं व महिलाओं को मिलेगा ।उन्होंने कहा यह ओपन एयर जिम है इस पर किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा और कोई भी आकर इसे इस्तेमाल कर सकता है।

    स्थानीय युवा पार्थ सारथी, रोबिन तंवर, सचिन मेहता, परवीन चंदेल, गुरविंदर, कमल चन्देल व सुखदेव ने बताया कि ओपन एयर जिम खुलने से उन्हें दूर किसी निजी जिम में नही जाना पड़ेगा और सभी युवा स्वस्थ रहेंगे।

  • रोबट कुमार चुने इंटक के प्रदेश युवा सगंठन महासचिव

    रोबट कुमार चुने इंटक के प्रदेश युवा सगंठन महासचिव

    बद्दी (सचिन बैंसल)। युवा इंटक के प्रदेश अध्यक्ष जसविंद्र सिंह चौहान ने सोलन के कंडाघाट से रोबट कुमार को युवा इंटक का संगठन महामंत्री नियुक्त किया हैै। इससे पहले ही रोबट कुमार प्रदेश महामंत्री के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके है। इनकी कार्यशैली और काम करने की तरीके को देखते हुए उन्हें दोबारा से संगठन महामंत्री चुना गया है।

    रोबट कुमार ने इसके लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय गाबा, प्रदेश अध्यक्ष जसविंद्र चौहान, इंटक के प्रदेश अध्यक्ष हरदीप बावा, कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, प्रतिपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री का अभार जताया है। उन्होंने कहा संठन ने उन्हें जो भी जिम्मेदारी सौंपी है उसे बखूबी निभाया जाएगा।

  • दून विस के सुभाष ठाकुर बने युवा कांग्रेस के राज्य महासचिव

    दून विस के सुभाष ठाकुर बने युवा कांग्रेस के राज्य महासचिव

    मलपुर पंचायत के रहने वाले हैं सुभाष ठाकुर

    बददी/सचिन बैंसल: ग्राम पंचायत मलपुर के दासोमाजरा निवासी सुभाष ठाकुर को प्रदेश युवा कांग्रेस में अहम जिम्मेदारी मिली है। उनको प्रदेश युवा कांग्रेस कमेटी का प्रांतीय महासचिव बनाया गया है। सुभाष ठाकुर पूर्व में दून युकां के अध्यक्ष भी रहे चुके हैं और लंबे समय से कांग्रेस के साथ जुडे हुए हैं। सुभाष ठाकुर ने अपनी नियुक्ति के लिए प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह, प्रदेश युकां अध्यक्ष नेगी निगम भंडारी, दून के पूर्व विधायक रामकुमार चौधरी का आभार जताया है। सुभाष ठाकुर ने कहा कि हाईकमान ने उनको जो जिम्मेदारी मिली है उसको वो ईमानदारी से निभाने का प्रयास करेंगे और उनका प्रयास रहेगा कि दून विस में फिर से कांग्रेस का राज स्थापित हो।

    वर्तमान सरकार व वर्तमान विधायक दून के लिए कुछ खास नहीं कर सके और यहां के सत्तारुढ़ नेताओं ने सिर्फ अपना व अपने परिवार का विकास साढे चार में किया है। आज भी लोग सडक, शिक्षा, स्वास्थ्य व पेजयल को तरस रहे हैं और कंाग्रेस के समय के कामों को अपना बताकर वाहवाही लूट रहे हैं। वहीं दूसरी ओर नियुक्ति के बाद बददी पहुंचे सुभाष ठाकुर का अपने आवास पर दून के पूर्व विधायक रामकुमार चौधरी, ब्लाक अध्यक्ष कुलतार सिंह मैहता व प्रदेश सह कोषाध्यक्ष मदन लाल ने कार्यकर्ताओं सहित स्वागत किया। इस अवसर पर शिमल संसदीय के सोशल मीडीया के प्रभारी प्रदीप धीमान भी विशेष तौर पर उपस्थित थे।

  • नहीं रहे नालागढ़ नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष धर्मेन्द्र राणा

    नहीं रहे नालागढ़ नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष धर्मेन्द्र राणा

    रविवार को ग्वालियर में एक पारिवारिक समारोह में ह्रदयघात का शिकार बने

    45 वर्षीय राणा की नालागढ़ में समाजसेवी व हमदर्द की छवि थी

    नालागढ़/सचिन बैंसल: नगर परिषद नालागढ़ के पूर्व अध्यक्ष व बार कौंसिल के अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह राणा (45) उर्फ गोल्डी राणा का रविवार को अकस्मात निधन हो गया। बताया जाता है कि एक सप्ताह पूर्व गोल्डी राणा ससुराल पक्ष के एक वैवाहिक पारिवारिक समारोह में भाग लेने मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में गए थे। रविवार को वह विवाह में डांस कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद आराम से रुटीन की तरह अपने कमरे में जाकर सो गए। रात्रि को उनको एक घातक साईलेंट हार्ट अटैक आया और वह सोए के सोए रह गए। लगातार गूंजते संगीत के बीच किसी को कुछ पता नहीं चला कि यह सब हादसा कैसे बरप गया। सुबह जब देर तक राणा नहीं उठे तो रिश्तेदारों ने उनको हिलाकर देखा तो देखा कि उनकी सांसे बंद थी और वह नश्वर शरीर त्याग चुके थे। पहले तो रिश्तेदार समझ नहीं पाए कि अचानक यह क्या हो गया लेकिन जब तक उनको अस्पताल ले जाने की कोशिश की गई तब तक उनके प्राण पखेरु उड चुके थे।

    सोमवार को उनके शव को उनके पैतृक शहर नालागढ़ लाया जाएगा जहां हिंदू रीति रिवाज के उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। धर्मेन्द्र राणा एक बार नालागढ़ नगर परिषद के अध्यक्ष, एक बार उपाध्यक्ष रह चुके हैं और उन्होने दो बार पार्षद का चुनाव जीता था। वर्तमान में वह वकीलों की प्रतिष्ठित संस्था बार कौंसिल आफ नालागढ़ के अध्यक्ष थे और भाजपा में काम करने के साथ साथ विभिन्न समाजिक कार्यों में लिप्त थे। नालागढ़ विकास मंच के अध्यक्ष नरेश घई ने बताया कि धर्मेन्द्र राणा अपने पीछे माता पिता के अलावा पत्नी, दो बच्चे बेटा बेटी व भाई भाभी को छोड गए हैं। उन्होने बताया कि उनका निधन नालागढ़ के लिए एक अपूर्णीय क्षति है जो कि कभी पूरी नहीं हो सकेगी। उनके निधन पर नालागढ़ के पूर्व विधायक कृष्ण लाल ठाकुर, जिला प्रधान आशुतोष वैद्य, हरप्रीत सैणी, श्रवण चंदेल, नालागढ़ नगर परिषद की अध्यक्षा रीना शर्मा, उपप्रधान तारा अवस्थी, पार्षद वंदना बंसल आदि ने गहरा शोक प्रकट किया है और पीडीत परिवार के प्रति संवेदना जताई है।

  • कपिल शर्मा की बढ़ी मुश्किलें, विदेश हुआ केस दर्ज

    कपिल शर्मा की बढ़ी मुश्किलें, विदेश हुआ केस दर्ज

    नई दिल्ली।  कॉमेडियन कपिल शर्मा यूं को दर्शकों को खूब हंसाते हैं लेकिन अक्सर ही उनका नाम कई विवादों में भी आ जाता है. अब एक बार फिर से कपलि शर्मा बुरे फंसते दिखाई दे रहे हैं. दरअसल विदेश में कपिल शर्मा के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है. कपिल शर्मा इन दिनों अपने कॉमेडी टूर का लुफ्त उठा रहे हैं. जहां उनके साथ उनकी टीम भी मौजूद है. कनाडा टूर के बीच कपिल शर्मा पर केस दर्ज हो गया है. एक्टर पर गंभीर आरोप लगे हैं, जिससे उनकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं. हर कोई उनकी कॉमिक टाइमिंग का दीवाना है. वहीं कपिल का कॉन्ट्रोवर्सी से भी काफी पुराना नाता है जो कि अब एक बार फिर से जुड़ता दिखाई दे रहा है.

    कपिल अपने साथियों के साथ कनाडा में परफॉर्म करने के लिए गए हुए हैं. इस बीच उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है. यह शिकायत उत्तरी अमेरिका में कॉन्ट्रैक्ट के उल्लंघन को लेकर की गई है. हालांकि यह मामला मौजूदा टूर का नहीं है बल्कि 7 साल पहले 2015 का  है.

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक साई यूएसए आईएनसी ने कपिल शर्मा के खिलाफ उनके 2015 के उत्तरी अमेरिका टूर के दौरान किए गए कॉन्ट्रैक्ट के उल्लंघन के लिए मुकदमा दायर किया है. अमेरिका में शो कराने वाले जाने-माने प्रमोटर अमित जेटली के अनुसार, मामला छह शो का है, जिनके लिए कपिल शर्मा को 2015 में उत्तरी अमेरिका में साइन और भुगतान किया गया था. जेटली ने आरोप लगाया है कि अभिनेता ने उन छह शहरों में से एक में परफॉर्म नहीं किया था

  • जिला परिषद कैडर में कार्यरत कर्मचारियों का पंचायती राज में किया जाए विलय : चौ. राम कुमार

    जिला परिषद कैडर में कार्यरत कर्मचारियों का पंचायती राज में किया जाए विलय : चौ. राम कुमार

    सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले कर्मचारियों की मांगे जायज

    बद्दी/सचिन बैंसल: पूर्व विधायक राम कुमार चौधरी ने कहा कि जिला परिषद कैडर में कार्यरत समस्त कर्मचारियों व अधिकारियों का पंचायती राज एंव ग्रामीम विकास विभाग में विलय किया जाना चाहिए। मौजूदा समय में जिला परिषद कैडर के अधीन करीबन 4700 अधिकारी व कर्मचारी पिछले 24 वर्षों से विभाग में विलय होने की राह देख रहे हैं। इस कैडर में पंचायत सचिव, तकनीकी सहायक, कनिष्ठ अभियंता, सहायक अभियंता, अधिशाषी अभियंता, लेखपाल कर्मचारी आते हैं। लंबे समय से इन सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को अन्य विभागों की तरह स्थाई सरकारी सुविधाएं व वितीय लाभ नहीं मिल रहे, जो कि इन कर्मचारियों के साथ अन्याय है।

    चौधरी राम कुमार ने कहा कि छठे वेतन आयोग में भी सरकार ने इन कर्मचारियों को यह कहकर वितीय लाभ देने से इंकार कर दिया कि यह सरकारी कर्मचारी की श्रेणी में नहीं आती। जबकि जिला परिषद कर्मचारियों व अधिकारियों को वेतन प्रदेश सरकार की ग्रांट इन एड से जारी किया जाता है। चौधरी ने कहा कि इतनी लंबी सेवाओं के बावजूद भी पंचायती राज एंव ग्रामीण विकास विभाग जैसे महत्वपूर्ण विभाग का कार्य बखूबी निभाने के उपरांत भी इन कर्मचारियों को सरकारी श्रेणी में नहीं लिया जाता तो यह दुखद है।

    पूर्व विधायक राम कुमार ने कहा कि 14 जून 1984 की अधिसूचना में पंचायत समिति के तहत काम करने वाले पंचायत सचिवों को ग्रामीण विकास एंव पंचायती राज विभाग में नियुक्त करके विलय किया गया था। तो जिला परिषद कैडर को भी इस अधिसूचन के तहत विलय क्यों नहीं किया जा रहा। उन्होंने कहा कि आज इन कर्मचारियों व अधिकारियों का शोषण होने के चलते यह सब हड़ताल पर बैठे हैं और अपने हक के लिए मोर्चा खोलने को मजबूर हैं। लेकिन केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार इनकी जायज मांग को पूरा करने के लिए तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जिला परिषद कैडर के कर्मचारियों व अधिकारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर इन कर्मचारियों को पंचायती राज के तहत विलय करने का हर संभव प्रयास किया जाएगा।

  • युवाओं को स्वरोजगार की ओर बढ़ाना होगा कदम: नामदेव

    युवाओं को स्वरोजगार की ओर बढ़ाना होगा कदम: नामदेव

    मानपुरा में सामाजिक संस्था ने खोला कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र

    पंचायत प्रधान ने किया सैंटर का शुभारंभ

    बच्चे व महिलाएं भी अब सीखेंगे कंपयूटर का ज्ञान

    बददी/सचिन बैंसल: ग्राम पंचायत मानपुरा के तहत शुक्रवार को सूर्या कंपयूटर ट्रेनिंग इंस्टीटयूट द्वारा कंपयूटर प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ पंचायत प्रधान नामदेव धीमान ने किया। यह कंपयूटर सैंटर एक स्थानीय युवा साहिल शर्मा व उनकी धर्मपत्नी कंचन शर्मा ने स्वरोजगार योजना के तहत खोला है जिसका मकसद बीबीएन में ज्यादा से ज्यादा कंपयूटर शिक्षा का प्रचार प्रसार करना है। कंम्यूटर सैंटर के चेयरमैन तीर्थ राम शर्मा ने कहा कि वर्तमान युग कंपयूटर का युग है और आज कोई भी काम इससे अछूता नहीं था। मानपुरा में इस चीज की बहुत ज्यादा जरुरत थी। पंचायत प्रधान नामदेव धीमान व बीडीसी सुरेंद्र सैणी ने शुभारंभ के बाद कहा कि युवाओं को सरकारी नौकरियों के पीछे भागने की बजाय स्वरोजगार की तरफ ध्यान देना चाहिए जिसके लिए प्रदेश सरकार ने विभिन्न योजनाएं चला रखी है।

    मुख्यमंत्री स्वाबलंबन योजना इसमें प्रमुख है जिसमें महिलाओं के लिए 35 फीसदी तक अनुदान मिलता है। अब तक इस कंपयूटर सैंटर में 18 लोगों ने एडमिशन ली है और कोर्स करने के बाद बच्चे बीबीएन के किसी भी उद्योग में नौकरी कर सकते हैं। ग्राम पंचायत प्रधान नामेदव धीमान व सनेड के उपप्रधान हरदेव सिहं ने बताता कि बीपीएल और लाल कार्ड धारकों के लिए यहां पर आधा शुल्क लगेगा।

    इस अवसर पर सनेड के उपप्रधान हरदेव सिंह, बीडीसी सुरेंद्र सैणी, उपप्रधान ज्ञान चंद ठाकुर, देवराज ठाकुर, मेलाराम कंवर, रामेश्वर शर्मा, श्याम लाल पंच, रघुवीर सैणी, रामनाथ राणा, शाम लाल लंबरदार, बाली नेगी, मनोज वर्मा, राजकुमार, संतराम, चमन लाल, सुखदेव पमी, श्रीपाल, दर्शना शर्मा, सुमन देवी, लता राणी, कंचन शर्मा, साहिल कुमार व तीर्थराम शर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

  • दून ब्लाक कांग्रेस ने बरोटीवाला में मनाया पूर्व सीएम का जन्म दिन

    दून ब्लाक कांग्रेस ने बरोटीवाला में मनाया पूर्व सीएम का जन्म दिन

    दून में वीरभद्र सिंह की ओर से कराए गए कार्यो को किया याद
    बददी/सचिन बैंसल: दून ब्लाक कांग्रेस ने बरोटीवाला में हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह का 89वां जन्म दिन मनाया। इस मौके वीरभद्र सिंह की ओर से दून विस क्षेत्र में किए गए विकास कार्यो  पर चर्चा की और उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। 
    दून के पूर्व विधायक चौधरी राम कुमार ने कहा कि स्व. राजा वीरभद्र सिंह आज भी लोगों को दिलों में राज करते है। उन्होंने दून विधान सभा क्षेत्र के विकास के नए आयाम दिए। बरोटीवाला में कालेज, संडोली में पालटेक्निक कालेज, पट्टा और कुठाड़ में आईटीआई, 36 सिंचाई और पेयजल योजनाएं, बनलगी और बद्दी में फायर स्टेशन, सीएससी बद्दी, बरोटीवाला में ईएसआई डिस्पेंसरी, 36 स्कूल खोले गए, 8 स्कूलों में साईस ब्लाक बनाए गए। कुठाड  और पट्टा में सीएससी का निर्माण किया। उन्होंने मंडवाला से सुबाथू कुठाड़ और कुनिहार राष्ट्रीय मार्ग की घोषणा भी थी जिससे भाजपा ने सत्ता में आने पर उसे रद कर दिया। 
    बाद में उन्होंने बद्दी अस्पताल में रोगियंों को फल वितरित किए। साथ ही उनके पिता स्व. लज्जा राम मेमौरियल के नाम से बद्दी अस्पताल को रोगी वाहन दिया। उन्होंने बद्दी अस्पताल के एसएमओ डॉ. अनिल आरोड़ा को वाहन की चाबी सौंपी। इस मौके पर ब्लाक कांग्रेस के अध्यक्ष कुलतार सिंह ठाकुर, उपाध्यक्ष भागचंद शर्मा,  बरोटीवाला पंचायत के प्रधान हंस राज कैंथ, उपप्रधान हितेंद्र सोनू, बीडीसी सदस्य रामरतन चौधरी, पूर्व प्रधान जय चंद, पूर्व प्रधान अच्छर पाल कौशल, उपप्रधान बिल्लू खान, कांग्रेस के प्रदेश सचिव चौधरी मदन लाल, मलूक खान, विजय फौजी, दौलत राम, निर्मल सिंह, संजीव कौशल समेत गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
  • शक्ति विक्रम सिंह ने ताई क्वांडो में राष्ट्रीय स्तर पर जीता कांस्य पदक

    शक्ति विक्रम सिंह ने ताई क्वांडो में राष्ट्रीय स्तर पर जीता कांस्य पदक

    नासिक में हुई प्रतियोगिता में तीसरे नंबर के लिए महाराष्ट्र को पराजित किया
    बद्दी/सचिन बैंसल: नगर परिषद बद्दी में कार्यरत सौरव सिंह  की बेटी शक्ति विक्रम सिंह ने ताई क्वांडों में राष्ट्रीय स्तर पर कांस्य पदक जीता है। अंडर 14 वर्ग में शिक्त विक्रम सिंह ने महाराष्ट्र की प्रतिभागी को पराजित कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
    सौरव सिंह व आभा सिंह की 12 वर्षीय बेटी को डांस को शौक था लेकिन  सौरव सिंह हैंडवाल व आभा सिंह कबड्डी की राष्ट्रीय खिलाड़ी रही है। यह दोनों चाहते थे कि उनकी बेटी किसी खेल में ऊनका नाम ऊंचा करे। वर्तमान में लड़कियों को आत्म रक्षा के लिए सक्षम होना जरूरी है। इसी के तहत उन्होंने अपनी बेटी को चंडीगढ को ताई क्वांडो का प्रशिक्षण दिलाया लेकिन अब यह उसके लिए हाबी बन गया है और वह इसी में अपने कैरियर बनाना चाहती है। राष्ट्रीय स्तर पर नासिक में तवाई क्वांडों प्रतियोगिता हुई जिसमें 52 किलो वर्ग में तीसरा स्थान प्राप्त किया है।
    सौरव सिंह ने बताया कि सांतवी में पढऩे वाली उनकी बेटी का कोविड के चलते वजन बढ़ गया। अगर वह अंडर 50 वर्ग में खेलती तो वह गोल्ड जीत सकती थी। उसने अपनी प्रेक्टिस जारी रखी हुई और उसका लक्ष्य अगले वर्ष कोरिया में होने वाले अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में मेडल जीतना है। उन्होंने बताया लगभग 8 वर्ष की उम्र से ही शक्ति मार्शल आर्ट की शिक्षा ले रही थी फिर इन्होंने ताइक्वांडो को चुना। समाज में बढ़ती महिलाओं के प्रति अत्याचार के कारण इनके पिता को लगता है कि प्रत्येक बालिका को युद्ध कौशल का ज्ञान होना चाहिए, शास्त्र के साथ शस्त्र का समन्वय एक सभ्य समाज की नीव रखतीं हैं। शक्ति विक्रम सिंह ने बताया कि वह ब्रुसली को अपना आदर्श मानती है और इँडिया के लिए गोल्ड जीतना उसकी प्लालिंग है।
  • झाड़माजरी स्कूल के दर्जा बढ़ाने पर विधायक ने किया उद्घाटन

    झाड़माजरी स्कूल के दर्जा बढ़ाने पर विधायक ने किया उद्घाटन

    स्कूल में वार्षिक समारोह का आयोजन किया

    मेधावी बच्चों को किया सम्मानित

    स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया

    बददी/सचिन बैंसल: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय झाड़माजरी का विधायक  परमजीत सिंह पम्मी ने दर्जा बढऩे पर विधिवत रूप से उद्घाटन किया। इस मौके पर स्कूल में वार्षिक समारोह भी बनाया गया तथा मेधावी बच्चों को सम्मानित किया गया। स्कूल बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर वाहवाही लूटी। 

    कार्यक्रम की शुरूआत सरस्वती वंदना व स्वागत गीत से हुई। विधायक परमजीत सिंह पम्मी ने स्कूल का विधिवत रूप से शुभारंभ किया। अंकिता व साथियों ने देश रंगीला गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया। छठी कक्षा की छात्राओं ने नन्हा मुन्ना राही हूं गीत पेश किया। कामनी व साथियों ने रोहड़ू जाना मेरी अम्मिए गीत पर पहाड़ी नाटी पेश कर दर्शकों को झूमने पर विवश किया। जमा दो की छात्राओं ने हरियाणवी गीतों पर नृत्य पेश किया। 

    स्कूल में अव्वल रहने वाले छात्र अलोक, अनिता, सीमरनजीत, लक्ष्मी, अजय, रेशु, गौरव सरिता, उर्मिला, प्रिंस, खुशी, शिवानी, एप्रोज, पायल और ममता को सम्मानित किया गया। स्कूल की प्रधानाचार्य कौशल्या चौहान ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। समारोह के मुख्य अतिथि परमजीत सिंह पम्मी विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। उन्होंने स्कूल में भवन की तंगी को देखते हुए  और कमरों का निर्माण कराने, स्कूल में रिक्त पद भरने  और स्कूल के मुख्य गेट बनाने का आश्वासन दिया। उन्होंने उद्योग संचालकों का भी आह्वान किया कि वह सीेएसआर योजना के तहत स्कूल के विकास के लिए आगे आए। इस मौके पर बीडीसी सदस्य पुष्पेंद्र कौर, पंचायत प्रधान सोनी देवी, कृष्ण कौशल, पूर्व प्रधान अच्छरपाल कौशल, उप प्रधान बिल्लू खान, प्रवक्ता विजय कुमार, गंगा सागर, सुशीला, रेखा, अंजना, लता, बाल मोहम्मद, राजेंद्र कुमार और नेरश ने भाग लिया।