Category: Entertainment

  • कोरोना की तरह लंपी डिजीज से भी एकजुट होकर लड़ना होगा : सुमित सिंगला

    कोरोना की तरह लंपी डिजीज से भी एकजुट होकर लड़ना होगा : सुमित सिंगला

    बददी/सचिन बैंसल :दो वर्ष पूर्व कॉविड 19 महामारी से पूरा विश्व जहां  जकड़ में था वैसे ही आज भारत में लम्पी स्किन डिजीज का काला साया गौ माता पर लम्बे समय से मंडरा रहा है। कोविड महामारी में जहां सरकारों सामाजिक संस्थाओं का भरपूर सहयोग मिला था जिसके कारण आज लोगों का जीवन पटरी पर आया  है। 
    अमित सिंगला सोशल वेल्फेयर सोसायटी के अध्यक्ष सुमित सिंगला ने कहा कि दुख है कि जैसे मोर को राष्ट्रिय पक्षी मानते हैं वैसे ही गौ माता को स्नातक धर्म का प्रतीक यानी राष्ट्रीय पशु भी माना जाता है । कोई भी शुभ कार्य की शुरुआत करनी हो जैसे बच्चे का जब जन्म होता है तो गोमूत्र अर्क पिलाया जाता है , साथ में ही रोजाना प्रयोग की वस्तुएं जैसे दूध, मखन,घी व दूध से बनी मिठाइयां हेतू भी गौ माता ही इनकी जननी है।

    देखने में आया है कि गुजरात में जब कोविद महामारी का इतना बड़ा प्रकोप था तब हर अस्पताल में बेड होने के कारण  जहां इंसान अपनी जान गवां रहा था वही  गुजरात में एक गौशाला में 300 बेड लगाए गए थे जहां गोमूत्र अर्क गोमूत्र से तैयार दवाइयां , गूगल धूप जला  कर इलाज किया गया था व लोगो को ठीक किया गया था। उन्होंने दुख जताया कि अभी तक हजारों की तादाद में गौ माता  सही इलाज न मिलने के कारण अपना दम तोड़ चुकी है । इस अवसर पर अमित सिंगला सोशल वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष सुमित सिंगला ने कहा कि समाज में आज हर प्राणी गौ माता को गौतम माता की रक्षा के लिए आगे आना चाहिए यही नहीं आज अगर हम अपनी गौ माता की रक्षा नहीं करेंगे तो आने वाले समय में गोवंश के लिए बहुत ज्यादा खतरा होगा। उन्होंने कहा कि  लम्पी स्किन डिजीज जो भयंकर रूप धारण कर चुकी है, शंका जताई कि यह कोई बीमारी नहीं है कुछ विरोधी देशों द्वारा देश में रचाया जा रहा बड़ा षड्यंत्र है जिसकी सरकार को एक  निष्पक्ष कमेटी गठित कर शिनाख्त करनी चाहिए ।

    दूसरी ओर बहुत दुख की बात है कि लोग जिनकी गायों को लम्पी स्किन बीमारी हो रही है का इलाज न कर सड़कों पर छोड़ रहे हैं जो एक अच्छा सूचक  नही बल्कि अभिशाप है । उन्होंने कहा कहा कि बहुत सारा गौवंश लम्पी स्किन डिजीज से  जकड़ा पडा है व सड़कों पर असहाय रूप में घूम रहा हैं। लोगों को चाहिए कि हमारी संस्कृति के आधार  का सूचक माने जाने वाली गायों का इलाज करवाना चाहिए जहां भी असहय गौवंश नजर आता है उन्हें चारे व उनके उपयुक्त इलाज का प्रबंध करने की व्यवस्था करनी चाहिए ।

     सुमित सिंगला ने कहा कि कोविड 19 के समय सरकार की ओर से क्वारंटाइन सेंटर बनाए गए थे जिसमे कोविड मरीज को 14 दिन रख इलाज किया जाता था। वैसे ही सरकार को चाहिए कि  शीघ्र अतिशीघ्र निर्णय लेकर जहां भी खाली स्थान पड़ा है इन असहाय गायों को वहां ले जाकर इनका इलाज करवाना चाहिए। सुमित सिंगला ने आह्वान किया कि इंसान के लिए आयुर्वेद सामग्री जैसे नीम तुलसी हल्दी काली मिर्च कपूर रामबाण औषधि माने  जाते हैं,यही गौवंश के  इलाज के लिए भी उपयुक्त होंगे। उन्होंने कहा कि अमित सिंगला सोशल सोसायटी की ओर से गौ रक्षा के लिए जो प्रयास  चल रहे हैं व सदैव ही चलते रहेंगे।

    उन्होंने समाज से आशा जताई कि सेवा के इस यज्ञ में प्रत्येक व्यक्ति को गौ माता की सेवा कर आहुति देनी चाहिए ।उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि आज पर्यावरण की रोकथाम हेतु जैसे वृक्ष लगाए जाते हैं वही गौ माता को बचाना भी जरूरी है।  पर्यावरण व गौ माता के कारण कि आज हम खुले में सांस लेने को मजबूर हैं क्योंकि इस बात में कोई दो राय नहीं है कि पर्यावरण और गौमाता दोनों ही 24 घंटे ऑक्सीजन छोड़ते हैं जिससे कि आज प्रत्येक का जीवन सुरक्षित है।

  • पूर्व सहायक निदेशक ने अपनी स्व. पत्नी की याद में लगाया रक्तदान शिविर

    पूर्व सहायक निदेशक ने अपनी स्व. पत्नी की याद में लगाया रक्तदान शिविर

    शिविर में 55 लोगों ने किया रक्तदान

    बरोटीवाला/सचिन बैंसल: भटोली कलां स्थित एक जूता बनाने वाले उद्योग कैंपस में ईएसआईसी से सेवानिवृत हुए सहायक निदेशक देवव्रत यादव ने अपनी स्व. पत्नी विजय यादव की याद में रक्तदान शिविर लगाया। शिविर में 55 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। समारोह के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय निदेशक संजीव कुमार ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है।

    यह दान किसी भी व्यक्ति की जीवन प्रदान करता है। सेवानिवृत सहायक निदेशक देवव्रत यादवन ने कहा कि यह रक्तदान शिविर उनकी पत्नी की याद में लगाया गया है। इस तरह के शिविर और भी कंपनी में लगाए जाएंगे जिससे औद्योगिक क्षेत्र में खून की कमी के चलते किसी कामगार को अपनी जान न गंवानी पड़े। 

    इस रक्तदान शिविर में फस्ट डोनर आशीष असवाल को आरडी संजीव कुमार ने सम्मानित किया। आश्ीष  ने 20वीं बार रक्तदान किया।  शिविर में मल्होत्रा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल की टीम ने रक्त एकत्रित किया।  यह खून यहां पर मल्होत्रा अस्पताल के ब्लड बैंक में जाएंगा जहां पर जरूरत मंदो की केवल प्रोसेसिंग चार्जज के बाद निशुल्क दिया जाएगा। 

     कैंपस उद्योग के प्लांट हैड सौरव श्रीवास्तव और फैक्टरी मैनेजर आशीष असवाल ने देवव्रत यादव की ओर से  करवाए गये इस पुण्य कार्य की सराहना की । उन्होंने कहा कि भविष्य में भी उनका उद्योग इस पकार के कार्यों के लिए आगे रहेगा। इस मौके पर समाजिक सुरक्षा अधिकारी हेमराज राणा, डॉ. मुकेश मल्हेात्रा, डॉ. धीरज चीमान, डॉ. हरबंस सिंह, अनिल कुमार शर्मा, अंग्रेज सिंह , कर्मजीत ङ्क्षसह और दीपक उपस्थित रहे।  

     

  • बद्दी में बिक रहा था नामी कंपनियों का नकली माल

    बद्दी में बिक रहा था नामी कंपनियों का नकली माल

    पुलिस ने सामान कब्जे में लेने के बाद संचालकों के खिलाफ किया मामला दर्ज

    बददी/सचिन बैंसल : बद्दी पुलिस ने फेक सामान बेचने पर बद्दी की तीन दुकानदारों के खिलाफ कॉपी राइट एक्ट के तहत  मामला दर्ज किया है। आरसी एसोसिएट मौहाली के जांच अधिकारी विशाल चौधरी को सूचना मिली कि बद्दी में नामी कंपनियों का नकली माल बिक रहा है। जिस पर उन्होंने  बद्दी पुलिस की मद्द से बद्दी साई मार्ग पर गोयल इलेक्ट्रिक, एमएच इलेक्ट्रिक और हरियंत  की दुकानों पर दबिश दी। इस दौरान गोयल और एमएच इलेक्ट्रिक की दुकानों पर एंकर कंपनी के स्टिकर लगे हुए 120 सिलिंग और टेबल फेन मिले। जबकि हरियंत के स्टोर से फ्यूमा कंपनी के साढ़े चार सौ बैग मिला। जब इन दुकानदारों से इसके बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि वह दिल्ली की एक कंपनी से लाते है। जिस पर पुलिस ने सामान कब्जे में लेने के बाद संचालकों के खिलाफ कॉपी राइट एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 
    डीएसपी नवदीप सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने गोयल इलेक्ट्रिक के अशोक कुमार, एमएच इलेक्ट्रिक के हरिराम और हरियंत के राजेश कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 


  • विधायक ने जोगिंद्रा बैक की बद्दी शाखा के नए भवन का शुभारंभ किया

    विधायक ने जोगिंद्रा बैक की बद्दी शाखा के नए भवन का शुभारंभ किया

    पूजा अर्चना के बाद बैंक नए भवन में किया शिफ्ट

    बददी/सचिन बैंसल: जोगिन्द्रा केंद्रीय सहकारी बैंक की बद्दी शाखा के नए कार्यालय का दून के विधायक परमजीत सिंह पम्मी ने पूजा अर्चना करने के बाद शुभारंभ किया गया। बैंक की शाखा कार्यालय काफी छोटा था जिससे यहां पर आने वाले उपभोक्ताओं की काफी परेशानी हो रही थी।

    जोगिंद्रा बैंक के  चैयरमेन योगेश कुमार भरतिया ने कहा कि बद्दी में बैंक के उपभोक्ता लगातार बढ़ रहे थे। जो पहले से बैंक का कार्यालय था वह काफी छोटा था। सबसे अधिक परेशानी उपभोक्ताओं की पार्किंग की होती थी। पुराना कार्यालय सडक़ के साथ होने से गाड़ी होते ही जाम लग जाता था। इसलिए उपभोक्ताओं की काफी दूर गाड़ी खड़ी करके पैदल ही बैंक तक आना पड़ता था।

    इस मौके पर बैंक के प्रंबध निदेशक एलआर वर्मा, वाईस चैयरमैन यशपाल ठाकुर, निदेशक संजीव कौशल, खजूरा सिंह सैणी, मोहन लाल, बुधराम ठाकुर, पूर्व अध्यक्ष विजय ठाकुर, राज कुमार नेगी, सहायक महाप्रंबधक कुलदीप सिंह, बद्दी शाखा के प्रंबधक जसविंद्र सिंह, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य डीआर चंदेल, पूर्व नप अध्यक्ष नरेंद्र सिंह दीपा, नप अध्यक्ष जस्सी चौधरी, नगर व्यापार मंडल वर्धमान के प्रधान जसवंत राय, विकास जमवाल समेत बैंक के ग्राहक भी उपस्थित रहे।

  • “जिला स्तरीय विज्ञान मेले” में सरस्वती विद्या मंदिर उच्च विद्यालय बद्दी के प्रतिभागियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन

    “जिला स्तरीय विज्ञान मेले” में सरस्वती विद्या मंदिर उच्च विद्यालय बद्दी के प्रतिभागियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन

    बददी/सचिन बैंसल: कुम्हारहट्टी में हुए जिला स्तरीय विज्ञान मेले में सरस्वती विद्या मंदिर उच्च विद्यालय बद्दी के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है।जानकारी देते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य श्ल गणेश दत्त ने बताया कि सर्वहितकारी शिक्षा निकेतन कुमारहट्टी-सोलन में 4 सितंबर 2022 को संपन्न हुए “जिला स्तरीय विज्ञान मेले” में सरस्वती विद्या मंदिर बद्दी के विद्यार्थियों ने शिशु वर्ग, बाल वर्ग और किशोर वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए, राज्य स्तरीय विज्ञान मेले के लिए अपना चयन करा लिया है। – प्रतिभागियों ने सभी वर्गों की वैदिक गणित प्रश्नोत्तरी शिशु वर्ग में सर्वजीत, उमेश और सिमरन, बाल वर्ग में सुनीता, रिया, केशव, और किशोर में अमन, खुशी और सिंटू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया.

    संस्कृति बोध परियोजना के शिशु वर्ग ने अदिति शर्मा, आशिमा शर्मा, बनीता ने दिवितीय और  बाल वर्ग में शिवम्, रोशनी और हिना एवम किशोर वर्ग निशु यादव, कनक, मनीष ने प्रथम स्थान प्राप्त किया संस्कृत प्रश्नोतरी शिशु वर्ग ने आस्था, चांदनी, प्रिंस, बाल वर्ग में आदर्श, काजल, भावना  एवम किशोर वर्ग अंजलि, दिव्यांशु और अनुराग  ने प्रथम स्थान प्राप्त किया संगणक प्रश्नमंच में बाल वर्ग में छवि, रिहान और रिशव दिवितीय स्थान प्राप्त किया विज्ञान प्रश्नमंच के शिशु, बाल और किशोर में भूमिका, विक्की, प्रियांशु, अमन, सुधा, स्नेहल, शुभम, प्रिया और कनिका ने दिवितीय स्थान प्राप्त किया गणित और विज्ञान के प्रयोगों में शिशु, बाल और किशोर वर्ग में रूद्र, विद्या, अतुल नड्डा, सेजल, अंकित और रजनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया.

    विज्ञान विषय से संबंधित मॉडल्स नवाचरित  किशोर में नेहा और बाल में संवेदकों पर आधारित में  मॉडल्स में सुजल  प्रथम स्थान हासिल करते हुए राज्य स्तरीय विज्ञान मेले में चयन करवाया है।

  • सौरव श्रीवास्तव अमरावती सोसायटी के प्रधान चुने

    सौरव श्रीवास्तव अमरावती सोसायटी के प्रधान चुने

    बददी/सचिन बैंसल: अमरावती सोसायटी के चुनाव में सौरव श्रीवास्तव को सर्व सम्मति से प्रधान चुना गया। पूर्व प्रधान राज वर्मा और अजय सिंह की देखरख में हुए। चुनाव में प्रधान के अलावा संतोष राणा को उपप्रधान, एमएम वर्मा को कोषाध्यक्ष, नवनीत शर्मा को सचिव, ओमप्रकाश बंसल को उपसचिव चुना गया। प्रमोद सिंह, कपिल राणा को कार्यकारिणी क सदस्य चुना गया। इस मौके पर सुधीर सुमन, संजीव कुमार, प्रताप, प्रशांत, बच्चू लाल, कुंदन कुमार, प्रमोद कुमार और रूप वर्मा उपस्थित रहे।
  • शिव कुमार बने इंटक के जिला महासचिव

    शिव कुमार बने इंटक के जिला महासचिव

    इंटक करता है मजूदर हित में काम: जसविंदर चौहान

    बददी/सचिन बैंसल: हिमाचल प्रदेश इंटक  जिले की बैठक  बरोटीवाला स्थित एक निजी स्कूल में की गई। इस बैठक में हिमाचल प्रदेश इंटक यूथ अध्यक्ष जसविंदर चौहान ने शिरकत की। उन्होंने अपनी जिले की कार्यकारिणी का विस्तार किया ।इस मौके पर शिवकुमार को यूथ इंटक का जिला महासचिव चुना गया। यूथ इंटक प्रदेशाध्यक्ष जसविंदर चौहान ने बताया कि इंटक सदैव मजदूरों के हित में कार्य कर रही है। वही आज का यूथ इंटक के साथ अधिक से अधिक जुड़ रहा है। उन्होंने साथ ही बताया कि आने वाले समय में कांग्रेस की सरकार हिमाचल प्रदेश में बनेगी और इंटक का परिवार ऒर मजबूत होगा।

    उधर शिव कुमार ने कहा कि इंटर की ओर से उन्हें जिम्मेदारी दी गई है। वह बड़ी ही इमानदारी व कर्तव्य निष्ठा से उसे निभाएंगे। उन्होंने साथ ही यूथ इंटक प्रदेशाध्यक्ष जसविंदर चौहान का धन्यवाद भी दिया किया इस मौके पर गुरुदेव चौधरी, राम चौधरी, प्रवीण चौधरी, प्रदीप चौधरी, गुरतेज चौधरी, रवि चौधरी, जोधा सिंह, पोलाराम, संजू धीमान, सनी शर्मा, गुरपाल सिंह ,देवराज, केवल चौधरी, मुकेश, गुरचरण सिंह, निर्मल चौधरी, तरसेम चौधरी, अजय चौहान, दर्शन चौधरी, हितेश चौधरी मौजूद रहे।

  • मुख्यमंत्री ने दून विधानसभा क्षेत्र के लिए 26 करोड़ रुपये की 13 विकासात्मक परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास किए

    मुख्यमंत्री ने दून विधानसभा क्षेत्र के लिए 26 करोड़ रुपये की 13 विकासात्मक परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास किए

    बददी में एस.डी.एम. कार्यालय खोलने की घोषणा
    कांग्रेस की अपनी कोई गारंटी नहीं है और जारी कर रही है गारंटी कार्ड – जयराम ठाकुर
    बददी/सचिन बैंसल: मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज दून विधानसभा क्षेत्र के बददी में हिमाचल प्रदेश के अस्तित्व के 75 वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित ‘प्रगतिशील हिमाचल स्थापना के 75 वर्ष’ समारोह की अध्यक्षता करते हुए लगभग 26 करोड़ रुपये की 13 विकासात्मक परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास किए। उन्होंने बद्दी में एसडीएम कार्यालय खोलने की घोषणा भी की।
    इस अवसर पर जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह एक संयोग ही है कि आज देश ने जहां आजादी के 75 वर्ष पूरे किए हैं, वहीं हिमाचल प्रदेश भी अपने अस्तित्व के 75वंे वर्ष में प्रवेश कर चुका है। उन्होंने कहा कि इन 75 वर्षों की गौरवशाली विकास यात्रा के उपलक्ष्य में प्रदेश सरकार ने हिमाचल के सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों में 75 कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन समारोहों में हिमाचल के अब तक के सभी मुख्यमंत्रियों और आम जनता के योगदान का स्मरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इन सभी मुख्यमंत्रियों ने राज्य के विकास में अपार योगदान दिया है, लेकिन प्रदेश की इस गौरवशाली विकास यात्रा का असली श्रेय राज्य के मेहनती और ईमानदार लोगों को जाता है। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कुछ विपक्षी नेता राज्य सरकार की इस पहल का विरोध कर रहे हैं।
    जय राम ठाकुर ने कहा कि राज्य के गठन के समय केवल चार जिले थे, जबकि आज 12 जिले हैं। उन्होंने कहा कि 75 वर्षों के दौरान प्रदेश की साक्षरता दर 4.8 प्रतिशत से बढ़कर 83 प्रतिशत हो चुकी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 1948 में राज्य में सड़कों की लंबाई केवल 228 किलोमीटर थी, जबकि आज राज्य के कोने-कोने को जोड़ने वाली लगभग 40,000 किलोमीटर सड़कें हैं। जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में सड़कों के विस्तार का सबसे अधिक श्रेय पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को जाता है। उन्होंने ही लगभग 60 हजार करोड़ रुपये की महत्वकांक्षी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की शुरुआत की थी और हिमाचल में लगभग 50 प्रतिशत सड़कों का निर्माण इसी योजना के माध्यम से किया गया है।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि बद्दी क्षेत्र आज एशिया का सबसे बड़ा फार्मा हब है और इसका श्रेय पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को भी जाता है, क्योंकि उन्होंने हिमाचल के लिए विशेष औद्योगिक पैकेज की घोषणा की थी, जिससे प्रदेश में बड़े पैमाने पर औद्योगिकीकरण का मार्ग प्रशस्त हुआ था। जय राम ठाकुर ने कहा कि अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य के लिए एक बल्क ड्रग पार्क स्वीकृत किया है जिसे ऊना जिले में स्थापित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय महत्व की यह परियोजना मिलना हिमाचल के लिए गौरव की बात है। इससे प्रदेश में बड़े पैमाने पर फार्मा उद्योग स्थापित होंगे तथा यहां कई वर्षों तक युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। उन्होंने कहा कि पार्क की अनुमानित परियोजना लागत लगभग 1200 करोड़ रुपये है। इसमें से सामान्य बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए केंद्र सरकार 1000 करोड़ रुपये की राशि देगी।
    जय राम ठाकुर ने कहा कि कोविड-19 महामारी से पूरी दुनिया पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सशक्त एवं दूरदर्शी नेतृत्व प्रदान करके देश को इस संकट बाहर निकाला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने न केवल इस महामारी को फैलने से रोकने के लिए समय पर निर्णय लिए, बल्कि वैज्ञानिकों को भी स्वदेशी टीके विकसित करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश में सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान सफलतापूर्वक चलाया गया। उन्होंने कहा कि विपक्षी नेताओं ने इस वैक्सीन के संबंध में देश की जनता को गुमराह करने की भी कोशिश की। विपक्षी नेताओं के दुष्प्रचार का करारा जवाब देते हुए राज्य की जनता ने टीकाकरण अभियान में पूरा सहयोग दिया और हिमाचल प्रदेश कोरोना रोधी टीकों की पहली और दूसरी खुराक देने में पूरे देश में पहले स्थान पर रहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी राज्य की इस उपलब्धि की सराहना करते हुए हिमाचल प्रदेश को कोविड-19 टीकाकरण में ‘चौंपियन स्टेट’ का खिताब दिया।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 में कार्यभार संभालने के तुरंत बाद वर्तमान राज्य सरकार ने राजनीतिक प्रतिशोध की परंपरा को पूरी तरह समाप्त कर दिया। उन्होंने कहा कि पहले राज्य को टोपी के रंग के आधार पर भी राजनीतिक रूप से विभाजित किया जाता था, लेकिन उन्होंने इस परंपरा को भी खत्म कर दिया और अब प्रदेश सरकार की सराहनीय उपलब्धियों को देखते हुए लोग हिमाचल में सरकार को दोबारा सत्ता में न लाने की परंपरा को अवश्य खत्म करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब प्रदेश की जनता ने भाजपा सरकार को दोबारा सत्ता में लाने का मन बना लिया है।
    जय राम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस नेता चुनाव को देखते हुए अब झूठे वादे करके प्रदेश की जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह अजीब है कि जिस पार्टी के पास अपनी गारंटी नहीं है, वह राज्य के लोगों को दस गारंटी देकर लुभाने की कोशिश कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की जनता ने कांग्रेस को पूरी तरह से नकार दिया है और अब हिमाचल की जनता की बारी है कि आने वाले चुनाव में कांग्रेस को मुंहतोड़ जवाब दें। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल के दो वर्ष से अधिक का समय कोरोना महामारी से प्रभावित रहा, इसलिए पूरे पांच साल तक राज्य का भरपूर विकास सुनिश्चित करने के लिए जनता भाजपा सरकार को दोबारा सत्ता में लाने के लिए समर्थन दें।
    मुख्यमंत्री ने विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लगभग 500 करोड़ रुपये के मेडिकल डिवाइस पार्क को स्वीकृति प्रदान की गई है, जिससे क्षेत्र के औद्योगिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।
    इससे पहले, मुख्यमंत्री ने गांव खरोटा गुरदासपुरा एवं इसके साथ लगते गांवों के लिए जल जीवन मिशन के अन्तर्गत 3.76 करोड़ रुपये तथा कैलारांवाली बस्तियों एवं गांवों के समूह के लिए 79 लाख की लागत से निर्मित उठाऊ जलापूर्ति योजनाओं का शुभारम्भ किया। उन्होंने नाबार्ड के अन्तर्गत कुंजहाल मुस्लिम बस्ती दस्सोमाजरा के लिए 1.92 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित उठाऊ जलापूर्ति योजनाओं, बद्दी में 75 लाख रुपये की लागत के तहसील कल्याण कार्यालय भवन, बद्दी में 4.20 करोड़ रुपये की लागत केे मॉडल करियर सेंटर भवन, साई तथा घरेड़ में 50-50 लाख रुपये की लागत के आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र भवनों, बनबीरपुर खड्ड पर 1.91 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित पुल, रत्ता खड्ड के ऊपर गांव अक्कांवली के लिए 1.36 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित सम्पर्क सड़क तथा बद्दी में किशनपुरा तहसील में पुलिस आधुनिकीकरण योजना के तहत 1.06 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित पुलिस क्वार्टरों का शुभारम्भ किया।
    मुख्यमंत्री ने जल जीवन मिशन के अन्तर्गत जल शक्ति विभाग ट्यूबवेल उपमण्डल बद्दी में 3.45 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न उठाऊ जलापूर्ति योजनाओं के स्त्रोत के सुदृढ़ीकरण कार्य की आधारशिला रखी। उन्होंने ग्राम पंचायत किशनपुरा में सिरसा खड्ड के ऊपर 3.79 करोड़ रुपये की लागत से मलकुमाजरा चुनाड़ी पुल तथा ग्राम पंचायत सुनेड़ में 1.54 करोड़ रुपये की लागत से बेरीवाला-बघानिया पुल की आधारशिला रखी। 8.60 करोड़ रुपये की इन विकासात्मक परियोजनाओं का निर्माण बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ विकास प्राधिकरण द्वारा लोक निर्माण विभाग के माध्यम से किया जाएगा।
    सांसद एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने हिमाचल प्रदेश के गठन के 75 वर्ष के उपलक्ष्य में विशेष कार्यक्रम आयोजित करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स्वयं एक आम परिवार से संबंध रखते हैं और गरीबों व कमजोर वर्गों की विकासात्मक ज़रूरतों को भली-भांति समझते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा आरम्भ की गई सभी नीतियों और कार्यक्रमों का उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों की सहायता करना है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी के कठिन समय में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने महामारी से प्रभावी ढंग से निपटा है। उन्होंने राज्य में क्रियान्वित की जा रही विभिन्न विकासात्मक नीतियों और कार्यक्रमों की जानकारी प्रदान करते हुए कहा कि इन नीतियों व कार्यक्रमों से आम आदमी और सबसे निचले स्तर पर रहने वाले व्यक्तियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है।
    दून के विधायक परमजीत सिंह पम्मी ने अपने गृह विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए दून के लोगों की विकासात्मक आकांक्षाओं के प्रति सदैव संवेदनशील रहने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार के कार्यकाल में दून विधानसभा क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की कल्याणकारी नीतियों से राज्य के लोग लाभान्वित हुए है। उन्होंने इस अवसर पर दून क्षेत्र की विकासात्मक मांगें भी मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं।
  • रामकुमार के बड़े भाई मदन चौधरी ने भी किया विधायक पद के लिए आवेदन

    रामकुमार के बड़े भाई मदन चौधरी ने भी किया विधायक पद के लिए आवेदन

     दून कांग्रेस में मची खलबली बड़े भाई का साथ दें या छोटे के साथ जाएं

    बददी/सचिन बैंसल: दून कांग्रेस जहां कल तक विधायक पद के लिए सिर्फ राम कुमार चौधरी के नाम का डंका बजा रही थी। वही 24 घंटे बाद दून कांग्रेस के खेमे में खलबली मच गई है। विधायक पद के आवेदन की अंतिम तिथि में दून विधानसभा क्षेत्र से 5 लोगों ने नामांकन दाखिल किया है। हैरानी की बात यह है कि दून विधानसभा क्षेत्र से रामकुमार चौधरी के बड़े भाई मदन चौधरी ने भी नामांकन दाखिल किया है। इसके इलावा हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव राजेश वर्मा व इंटक के प्रदेश अध्यक्ष बबलू पंडित व शिव कुमार ने अपना नाम विधायक पद के लिए आगे दिया है।

    बुधवार को ही दून ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में मदन चौधरी मौजूद तो रहे लेकिन उन्होंने अपना नाम आगे देने की बात की भाफ़ किसी को ना लगने दी और जैसे ही अंतिम तिथि आई मदन चौधरी अपने काफिले के साथ शिमला पहुंचे और वहां अपना जाकर नाम आवेदन किया। दून ब्लॉक कांग्रेस जहां सिर्फ राम कुमार को अपना नेता मान रही थी लेकिन वही मदन चौधरी का नाम आते ही लोगों के होश उड़ गए हैं। लोग असमंजस में पड़ गए हैं कि बड़े भाई का साथ दिया जाए या छोटे भाई के साथ खड़ा जाए ।हालांकि टिकट का फैसला हाईकमान ने करना है लेकिन मदन चौधरी के आवेदन करने से दून कि कांग्रेस हिल गई है।

  • इंडियन आयल कंपनी ने मनाया अपना स्थापना दिवस

    इंडियन आयल कंपनी ने मनाया अपना स्थापना दिवस

    नए लांच किए प्रोडक्ट साईक्लोप्लास्ट की उपभोक्ताओं की दी जानकारी

    बद्दी/सचिन बैंसल: इंडियन आयल कंपनी ने बद्दी के ठेडा स्थित धारला सर्विस स्टेशन में अपना 63वां स्थापना दिवस मनाया। इस मौके पर उन्होंने इंडियन आयल की ओर से लांच किए गए नए प्रोडक्ट साईक्लोप्लास्ट का के बारे में भी उपभोक्ताओं जानकारी दी गई। 

    कंपनी का उप महाप्रंबधक ने शिवानी पाल ने केक काट कर कार्यक्रम की शुरूआत की। उन्होंने बताया कि इंडियन आयल कंपनी की ओर से पहले फ्रैश प्लास्टिक दाना बनाया जाता था लेकिन अब सरकार के आदेश है कि जो कंपनियां प्लास्टिक का कार्य करती है वह 20 फीसदी प्लास्टिक को रिसाईकिल करके इसे दोबारा प्रयोग लाया जाए। जिसके तहत कंपनी ने रि साईकिल करके एक नया प्रोड्क्ट साईक्लोप्सास्ट बाजार में उतारा है। जल्द ही यह सभी जगह उपब्ध हो जाएगा। उन्होंने उपभोक्ताओं की समस्याओं को मौके पर ही निपटारा किया गया। 

    धारला सर्विस स्टेशन के संचालक एवं जोगिंद्र बैंक के निदेशक योगेश भरतिया ने कहा कि प्लास्टिक दाना की हिमाचल में काफी मांग है। और इंडियन आयल कंपनी इस मांग को पूरा करने में अपना अहम रोल निभाती है। पहले क्रूड आयल से फ्रैश प्लास्टिक दाना तैयार किया जाता था। वह भी अब लोगों को मिलेगा और उसके साथ में रिसाईकिल किया हुआ प्रोडक्ट भी लोगों को उपलब्ध होगा। इस मौके पर लाला रूप नरायण, कृष्णांजलि कंपनी से एमडी चारूविंद कौशल, कृष्ण कौशल, सनराईज कंपनी के संचालक राकेश चड्ढा, मनोज राणा, स्वीश कंपनी के संचालक सुमित समेत योगेश भरतिया के परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।