Category: Entertainment

  • बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह के खिलाफ FIR दर्ज, जाने मामला

    बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह के खिलाफ FIR दर्ज, जाने मामला

    मुबंईः बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह को लेकर बड़ी ख़बर सामने आई है। न्यूड फोटोशूट मामले में अभिनेता रणवीर सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। एक मैग्जीन के लिए किए गए फोटोशूट को लेकर एक सामाजिक कार्यकर्ता ने चेंबूर पुलिस स्टेशन में एक दिन पहले मामला दर्ज करवाया था।

    रणवीर सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा 292 (अश्लील या कामुक सामग्री दिखाने या बेचने), 293 (अश्लील वस्तु को बेचना और वितरण करना) और 509 (महिला का अपमान करने का इरादा) के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। इसके अलावा उनपर आईटी एक्टर की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। रणवीर सिंह के खिलाफ यह शिकायत एक गैर-सरकारी संस्था ने दर्ज सोमवार को दर्ज करवाई थी। इस संस्था का नाम श्याम मंगाराम फाउंडेशन है। संस्था के प्रतिनिधि सामाजिक कार्यकर्ता ने मुंबई के चेम्बूर पुलिस स्टेशन में रणवीर सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

    संस्था ने दी शिकायत, कहा- रणवीर की कई न्यूड तस्वीरें हो रही वायरल 

    रणवीर सिंह के खिलाफ दर्ज करवाई गई इस शिकायत में लिखा था, “हम पिछले 6 सालों से बच्चों और विधवाओं के अच्छे भविष्य पर काम कर रहे हैं। पिछले हफ्ते हमने बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की कई न्यूड तस्वीरें वायरल होते देखीं। ये तस्वीरें जिस तरह से खींची गई हैं, उन्हें देखकर कोई भी महिला या पुरुष शर्मसार हो जाएगा।”

    संस्कृति को बिगाड़ने का आरोप

    रणवीर सिंह इस फोटोशूट की वजह से पिछले कई दिनों से चर्चा में बने हुए हैं। इसके लिए उन्हें ट्रोल भी किया गया। उनकी आलोचना भी की गई। हालांकि कई सेलेब्स ने उन्हें सपोर्ट भी किया है। उनके न्यूड फोटोशूट को एक्टर का एक बोल्ड स्टेप बताया है। लेकिन कई लोगों ने देश की सामाजिकता और संस्कृति को बिगाड़ने वाला बताया।

    रणवीर सिंह ने पेपर मैगजीन के लिए करवाया था फोटोशूट

    रणवीर सिंह ने ये फोटोशूट पेपर मैगजीन के लिए करवाया था। इसकी तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थी। इन तस्वीरों के सामने आने के बाद से ही लोग रणवीर और उनके फोटोशूट की चर्चा कर रहे हैं।

  • कुपोषित बच्चों के लिए विशेष स्क्रीनिंग एवं स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन

    कुपोषित बच्चों के लिए विशेष स्क्रीनिंग एवं स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन

    बाल रोग विशेषज्ञ डॉ सुधीर ने बच्चो की जांच कर दिया परामर्श

    शिविर में कुल 70 बच्चों की स्वास्थ्य जाँच हुई ।

    बददी/सचिन बैंसल: महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा एवं हुमाना पिपुल टू पिपुल इंडिया संस्था द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रम सुरक्षित मातृत्व एवं बाल स्वास्थ्य परियोजना के सहयोग से गाँव बिलांवाली में पर विशेष कुपोषित एवं अतिकुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 70 बच्चों की स्वास्थ्य जाँच हुई। स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ महिला एवं बाल विकास के पोषण अभियान परियोजना की जिला कार्यक्रम कोऑर्डिनेटर, पोषण अभियान रेखा शर्मा ने किया। उन्होंने कहा की चिन्हित किए गए कुपोषण से पीडीत व अति कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए बाल विकास विभाग आज विशेष स्क्रीनिंग एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन कर रहे है एवं उनकी टीम ने स्वास्थ्य जाँच शिविर आये सभी बच्चों का वजन, हाइट एवं एमयूएसी जांच किया।

    स्वास्थ्य जाँच शिविर में बाल रोग विशेषज्ञ डॉ सुधीर गुप्ता ने बच्चो की स्वास्थ्य जांच कर परामर्श दिया एवं  प्रेरणा गुप्ता, पोषण विशेषज्ञ ने सभी बच्चो का पोषण सलाह, पोषण चार्ट एवं काउंसलिंग किया। सभी बच्चो के कार्ड बनाये गए ताकि बच्चे के रिकवरी तक पूर्ण फोलोअप हो सके एवं कुछ बच्चो को  चिन्हित जिन्हे कुपोषण उपचार केन्द्र से जोडनेकी जरुरत है सिविल अस्तपाल की आरबीएसके टीम ने अन्य बीमारी वाले बच्चो के रेफरल कार्ड बनाये। परियोजना टीम ने, अभिभावकों को,बच्चों के उचित खान-पान के साथ ही बच्चों को कुपोषण से बचाने तथा उन्हें पोषित करने को दवाओं का वितरण किया गया। शिविर को सफल बनाने में क्षेत्र की आंगनवाडी कार्यकर्ताओं, ए एन एम, पर्यवेक्षक भुड्ड व स्थानीय आशा वर्कर का अहम् सहयोग रहा। रेखा शर्मा ने बताया कि पोषण अभियान के अन्तर्गत इस प्रकार की गतिविधियों के माध्यम से लोगों व्यवहार परिवर्तन की दिशा में समाज सेवी संस्थाओं की भुमिका बहुत अहम् हिस्सा होती है और इस दिशा में ह्युमाना संस्था बहुत ही बढय़िा उदहारण है।

    इस मौके पर संस्था परियोजना अधिकारी जसवंत कसाना,हीना शर्मा ब्लाक पोषण कोऑर्डिनेटर परियोजना कार्यकर्त्ता संदीप, राखी ठाकुर, किरण एवं कविता मोजूद रहे।

  • बीबीएन के शिवालयों में पहले सोमवार को जुटी भक्तों की भीड़

    बीबीएन के शिवालयों में पहले सोमवार को जुटी भक्तों की भीड़

    कोरोना के बाद पहली बार मंदिरो में जम कर आए भक्तजन

    बददी/सचिन बैंसल: बीबीएन के शिवालियों में सावन मास के पहले सोमवार को जलाभिषेक किया। सुबह से ही मंदिरो में लोगों का भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी और यह दोपहर तक  लोग पंक्तिबध हो कर शिवलिंग के दर्शन करते रहे। 

    बद्दी के वार्ड नंबर दो में स्थित प्राचीन शिव मंदिर में सुबह से ही भक्तों आने शुरू हो गए थे। महंत प्यारे दास ने बताया कि कोरोना काल के दो साल के बाद भारी संख्या में लोग दर्शन करने के लिए शिवालय में आए। मंदिर कमेटी की ओर से लोगों को शांतिपूर्वक ढंग से दर्शन कराए गए। लोगों ने शिवलिंग पर जलाभिषेक करके सुख समृद्धि की कामना की। वहीं झाड़माजरी, बरोटीवाला, मधाला, भटोली कलां, कालू झिंडा, सूरजपुर, टिपरा, किशनपुरा, संडोली, मानपुरा, लोधी माजरा, सनेड, खेड़ा, बागवायिां, न्यू नालागढ़, किरपालपुर, नालागढ़, पंजेहरा, जोघों, मझोली, भाटियां समेत सभी शिव मंदिरों में पहले सोमवार को लोगों की शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। 

    प्राचीन शिव मंदिर कमेटी बद्दी के प्रधान केवल कृष्ण कौशल ने बताया कि मंदिर में कमेटी की ओर से भंडारे का भी आयोजन किया गया जिसमें सभी लोगों ने भगवान का प्रसाद ग्रहण किया।

  • धागा कंपनी में लगाया निशुल्क जागरूता शिविर

    धागा कंपनी में लगाया निशुल्क जागरूता शिविर

    कर्मचारियों और अधिकारियों की दी निगम के नियमों की जानकारी

    बददी/सचिन बैंसल: कर्मचारी बीमा निगम से सेवानिवृत हुए सहायक निदेशक ने बद्दी की धागा बनाने वाली बिरला कंपनी मे कंपनी के कर्मचारियों व अधिकारियों को निगम की कानून अनुपालना, निगम की ओर से कामगारों तथा परिजनों को मिलने वाले हित लाभों जानकारी दी गई। वहीं उन्होंने आने वाले लेबर कोड़ के प्रावधानों पर प्रकाश डाला। इसके अलावा प्रदेश के 8 जिलो को ईएसआईसी अपने पणधारियों और उनके परिजनों के लिए शुरू करने जा रही आयुष्मान योजना के बारे में जानकारी दी। 

    उन्होंने बताया कि आयुष्मान योजना के तहत आपात काल में व्यक्ति की जान बचाने के लिए ईएसआईसी की ओर से मुफ्त टाईअप किसी भी अस्तपाल में सीधे भर्ती कराया जा सकता है। इसके लिए ईएसआई की ओर से मरीज को रैफर कराने की जरूरत नहीं होगी। यह जिम्मेदारी स्वयं प्राईवेट टाईअप अस्पताल तथा निगम के अधिकारियों की है। यदि मरीज सरकारी अस्पताल जैसे पीजीआीई और आजीएमसी शिमला दाखिल कराते है तो एसे में मरीज के लिए एस्टीमेट बना कर ईएसआईसी अस्पताल में प्रस्तुत करने पर उपचार होने वाले खर्च के लिए अग्रिम राशि सीधे अस्पताल भेजी जाएगी। जिससे मरीज को पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। 

    उन्होंने बताया कि यदि काम के दौरान ईएसआई के पणधारी को चोट लगती है। उससे होने वाले नुकसान की प्रतिशतता 40 से अधिक है तो निगम की ओर से उसका ईएसआई अंशदान स्वयं जमा कराया जाता है। उसको आजीवन स्थाई पेंशन भी देगा और यदि वह कहीं नौकरी नहीं करता है नियम 60-61 के तहत 120 रुपये प्रति वर्ष जमा कराने पर पणधारी तथा उसके आश्रित ईएसआई संस्थानों से आजीवन उपचार कराने के पात्र होंगे। इस मौके पर बिरला कंपनी के वाईस प्रेजीडेंट आरके शर्मा, राम पाल डोगरा, समेत चार दर्जन क र्मचारियों ने भाग लिया।

  • मेडिकल डिवाईस बनाने वालों के लिए लाइसेंस जरूरी

    मेडिकल डिवाईस बनाने वालों के लिए लाइसेंस जरूरी

    बिना लाइसेंस के 1 अक्तूबर के बाद नहीं बना पाएंगे उपकरण 

    बददी/सचिन बैंसल: रोगी के उपयोग में होने वाले सभी उपकरण तैयार करने वाली कंपनियों को अब ड्रग विभाग से लाईसेंस लेना होगा। ड्रग कंट्रोलर ने इस संबंध में एचडीएमए के पदाधिकारियों और उद्योग पतियों के साथ बैठक की। 

    उन्होंने बताया कि मेडिकल डिवाईस  को तैयारकरने के लिए अब ड्रग विभाग से परमिशन लेना जरूरी है।   रोगी के उपचार में सहायक थर्मा मीटर, बैड, कुर्सी, मसाज करने वाली कुर्सी, प्रैशर गैज, सथेटोस्कोप समेत दर्जनों उपकरण केटेगिरी ए और बी में डाल दिया है।

    बीबीएन में ए और बी केटेगिरी में आने वाले उपकरणों की सूची उन्होंने उद्योग विभाग के उपनिदेशक संजय कंवर को उपलब्ध कराई है। उन्होंने उपविनदेशक को बताया कि जो भी इस केटेगिरी में उपकरण तैयार करते है, वे ड्रग कंट्रोलर विभाग में पंजीकरण का कर  लाईसेंस ले। एक अक्तूबर के बाद बिना लाईसेंस के कोई भी उद्योग पति उपकरण तैयार नहीं कर पाएगा। बैठक में एचडीएमए के प्रदेश अध्यक्ष राजेश गुप्ता, भारत उद्योग संघ के हिमाचल चैप्टर के अध्यक्ष चिंरजीव ठाकुर, लघु उद्योग भारती के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजीव कांसल, डिप्टी ड्रग कंट्रोलर मनीष कपूर, सन्नी कौशल, योगराज, आरके शर्मा, ड्रग इंस्पेक्टर बंसत , अभिषेक समेत दो दर्जन से अधिक उद्योग पतियों ने भाग लिया।

  • बद्दी अस्पताल परिसर में खुले में फैंकी गई यूज की हुई सीरिंज

    बद्दी अस्पताल परिसर में खुले में फैंकी गई यूज की हुई सीरिंज

    बददी/सचिन बैंसल: बद्दी अस्पताल के साथ लगती दीवार के साथ 108 कर्मचारियों की लापरवाही मामला सामने आया है।  खुले में यूज की गई सीरिंज फैंक दी गई। जिससे यहां पर अगर किसी को यह सीरिंज लगती से पांव में लग जाती है तो कोई भी बड़ा हादसा हो सकता है। फैंकी गई सीरिंजों में शुगर, रैबिज और कोविड वैक्सीनेशन की छोटी सीरींजे और कुछ सीरिंजों के रैपर थे।

    अस्पातल के साथ लगती एक 108 एबुलेंस ने इसकी सफाई की और प्रयोग की गई सीरिंजों को खुले में फैंक दिया गया। मुख्य मार्ग के होने से यह किसी के भी पंाव में लग सकती थी। इन सीरिजों को डालने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने अलग अलग से रखने की व्यवस्था की गई है और उन्हें खुले में नहीं फैंका जा सकता है।  उधर,अस्पताल के एसएमओ डॉ. अनिल आरोड़ा ने 108 एबुेलंस के कर्मचारियों को नोटिस जारी करके जवाब मांगा है तथा उन्होंने तुरंत कार्रवाई करते हुए खुले में फैंकी गई सीरिजों को हटा दिया गया है।  इसे रखने के लिए अस्पताल में व्यवस्था की गई है लेकिन 108 के कर्मचारियों ने अपने वाहन की सफाई की और रैपर समझ कर उसे वहां पर फैंक दिया। जिसमें सीरिंज होने की सूचना मिलते ही वहां से हटा लिया गया।

  • कई दिनों से अवैध पार्किंग में खड़े वाहनों की होगी टायर क्लेंपिंग

    कई दिनों से अवैध पार्किंग में खड़े वाहनों की होगी टायर क्लेंपिंग

    बद्दी में रोड सेफ्टी क्लब की बैठक

    बददी/सचिन बैंसल: रोड़ सेफ्टी क्लब की बैठक में यातायात व्यवस्था को सुचारू कने पर प्लान तैयार किया गया। बिना कारण से अवैध पार्किंग में खड़े होने वाले वाहनों की अब खैर नहीं। पुलिस विभाग एक दो दिन में टायर क्लेंपिग कार्रवाई शुरू करने वाला है। 

    बैठक की अध्यक्षता डीएसपी नवदीप सिंह ने की। उन्होंने कहा कि बद्दी के बद्दी साई, चक्का रोड, बर्धमान चौक, यूनिकेंप चौक, रेल लाइट चौक और ट्रक यूनियन बाईपास पर जाम सबसे अधिक लगता है। यहां पर जाम को कम करने के लिए पुलिस बल को बढाया जाएगा। कुछ लोगों ने सडक़ के किनारे अवैध पार्किंग की है। जिसे हटाने के लिए पुलिस ने ऐसे वाहनों की धरपकड़ करेगा जो काफी समय से पार्क हुए है। पुलिस इन वाहनों की जांच करने के बाद टायर क्लेंपिंग करेगा। जिससे वाहन चालक पुलिस के मौजूदगी में ही गाड़ी निकाल पाएगा और इस दौरान उसे  भारी भरकम चालान भी भरना पड़ेगा। 

    डीएसपी ने लोगों से अपील की है कि वह अपने वाहनों को अवैध पार्किंग में खड़ा न करें। गाडिय़ों को पार्किंग में बेतरतीब भी खड़ा न करे जिससे यातायात बाधित हो। बैठक में उपस्थित रहे संजीव कौशल, गुलशन, मुस्ताक, दिलवर खान, नरेश घई, अनित कुमार और राहुल अग्रवाल  से यातायात व्यवस्था को सुचारू करने के लिए सुझाव भी मांगे गए। सभी ने टायर क्लेपिंग कार्रवाई करने का सुझाव दिया। बद्दी के थाना प्रभारी दया राम ठाकुर और यातायात प्रभारी संदीप ने सुझाव दिए।

  • नप बद्दी के अध्यक्ष ने किया वार्ड नंबर 8 और 9 का दौरा

    नप बद्दी के अध्यक्ष ने किया वार्ड नंबर 8 और 9 का दौरा

    मौके पर हल् की गंदगी व सफाई की समस्याएं

    बददी/सचिन बैंसल: नगर परिषद के अध्यक्ष जस्सी राम ने बुधवार को वार्ड नंबर 8 व 9 का दौरा किया। इस मौके पर उन्होंने गंदगी और सफाई को लेकर समस्याओं का समाधान किया। जस्सी राम ने बताया कि पिछले कई दिनों से साई मार्ग पर सीवरेज के मेनहोल लीक होने की समस्या उनके सामने थी जिसे आज हल कराया गया है।

    लेबर चौक के पास सीवरेज का मेन होल लीक कर रहा था। जिससे कि आने जाने वाले लोगों को काफी दिक्कत आ रही थी। आज उसी समस्या को ठीक करवाने खुद नगर परिषद के अध्यक्ष जस्सी राम मैदान में आए और खुद जेसीबी लगवा कर उस सीवरेज की समस्या को ठीक किया। जस्सी राम ने बताया कि सीवरेज ब्लॉक हो गया था जिसे खुलवाने के लिए स्पेशल अंबाला से टीम बुलाई गई है और जेसीबी से खोद वाकर इस मेन होल को ठीक किया जाएगा और लोगों की समस्याओं को दूर किया जाएगा।

    उन्होंने कहा इससे पहले वार्ड नंबर 8 में गंदगी की परेशानी से आकर लोग उनसे मिले थे कि उनके वार्ड में कूड़ा नहीं उठाया गया और  वह उस वार्ड में जाकर सारा कूड़ा उठाकर आए हैं और उन्होंने जनता से अपील की है कि कूड़े को सिर्फ कूड़ेदान में ही फेंके और उन्हें किसी प्रकार की समस्या आती है तो वह उनसे संपर्क करें और उस समस्या को जल्द ही किया जाएगा ।उन्होंने कहा कि बददी को स्वच्छ शहर बनाया जाएगा जिसमें जनता का सहयोग बहुत जरूरी है।

  • शैल आश्रम शीतलपुर में धूमधाम से मनाई गुरु पूर्णिमा

    शैल आश्रम शीतलपुर में धूमधाम से मनाई गुरु पूर्णिमा

    भक्तो ने गुरु पूजन के बाद ग्रहण किया प्रशाद
    बददी/सचिन बैंसल: गुरु पूर्णिमा का महोत्सव बद्दी के शीतलपुर स्थित शैल आश्रम में बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर सात दिन पूर्व से ही श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया। कथावाचक प्रकाश चंद शैल ने बताया कि साल में 1 दिन गुरु पूर्णिमा के रूप में मनाया जाता है। इस दिन शिष्य गुरु को कुछ ना कुछ भेट करते हैं ओर आशीर्वाद ग्रहण करते हैं। उन्होंने बताया कि गुरु आत्मा और परमात्मा को मिलाने वाला एक वह पुल है जिस से गुजर कर मनुष्य की आत्मा का मिलन परमात्मा से होता है।
    उन्होंने कहा कि गुरु का स्थान मनुष्य के जीवन में सबसे उच्च है वह जो गुरु की सेवा करता है उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है। बुधवार को सुबह हवन कर कर भागवत कथा की पूर्णाहुति डाली गई और उसके बाद से संकीर्तन शुरू हुआ और बारंबार करके सभी लोगों ने गुरु पूजन किया और गुरु पूजन करने के बाद भंडारा शुरू किया गया और भंडारा देर शाम तक चलता रहा ।इस मौके पर विजय कुमार बैंसल गुरचरण, चमन लाल, रामलाल, अवतार सिंह, सुरेश ठाकुर, अमन कौशल, किरण कौशल, सिकंदरा देवी, कमलेश, शकुंतला देवी, आशा रानी, कौशल्या देवी, चंचल, विमला देवी, जीतराम समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
  • स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह की पुण्यतिथि पर किया हवन यज्ञ

    स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह की पुण्यतिथि पर किया हवन यज्ञ

    प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दी श्रधांजलि, किया आधुनिक हिमाचल के निर्माता को याद

    युग युगांतर के बाद जमीन पर पैदा होते हैं राजा वीरभद्र सिंह जैसे नेता: चौ. राम कुमार

    बद्दी/सचिन बैंसल: आधुनिक हिमाचल के निर्माता पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह की पहली पुण्यतिथि पर दून ब्लॉक कांग्रेस ने पूर्व विधायक राम कुमार चौधरी की उपस्थिति में हवन यज्ञ किया। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस, जिला कांग्रेस, कांग्रेस महिला मोर्चा, यूथ कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

    हवन यज्ञ व पुष्प अर्पित करने के उपरांत पूर्व विधायक राम कुमार चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि आधुनिक हिमाचल के निर्माण में स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह का सबसे अहम योगदान रहा है जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। चौधरी ने कहा कि राजा वीरभद्र सिंह ने बिना किसी भेदभाव, बिना किसी जातिवाद, बिना क्षेत्रवाद सिर्फ और सिर्फ प्रदेश के विकास के लिए काम किया। उनकी समर्ण शक्ति इतनी थी कि वह एक बार जिस कार्यकर्ता से मिल लेते थे अगली बार उस कार्यकर्ता को उसके नाम से बुलाते थे। प्रदेश के जनता उन्हें दिल से प्यार करती थी करती है और हमेशा करती रहेगी।

    राम कुमार चौधरी ने कहा कि उन जैसे राजनेता युगों युगांतर बाद जमीन पर जन्म लेते हैं और इतिहास के पन्नों में अमर हो जाते हैं। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस कोषाध्यक्ष एंव नप के पूर्व चेयरमैन चौधरी मदन लाल व दून ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष कुलतार ठाकुर ने भी स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह के किस्सों को कार्यकर्ताओं के साथ सांझा किया। उन्हांने कहा कि वह अपन रियासत के ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश की जनता के लिए राजा थे और उन्होंने राजा के भांति ही प्रदेश की जनता के हित के लिए सारा जीवन समर्पित किया। इस मौके पर राम कुमार चौधरी के साथ चौधरी मदन लाल, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कुलतार ठाकुर, महिला ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष वीना रघुवंशी, महिला जिला महासचिव अंकिता, बीडीसी राम रत्न चौधरी, हितेंद्र सोनू, राजेश गुरू, पार्षद सुरजीत चौधरी, पार्षद मोहन लाल, पार्षद तरसेम चौधरी, यूथ इंटक प्रदेशाध्यक्ष जसविंद्र चौधरी, चरणदास, अश्वनी तायल, एलवी यादव, बीबीएन इंटक अध्यक्ष संजीव कुमार संजू, राजेश, बिंदू गोरसी, उपप्रधान काला, दारा कडुवाणा, कुलदीप सिंह, सतपाल, काला जुड्डी, बक्शी राम, गुरदेव ठाकुर, प्रदीप धीमान, केवल चौधरी, पोलू चौधरी, प्रदीप कुमार टीनू, धर्म सिंह, राकेश कुमार, वरूण कालिया समेत भारी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।