Category: Entertainment
-

Govinda के Character को लेकर शिल्पा शिंदे ने उठाए सवाल, भड़की पत्नी Actress को सुनाई खरी खोटी
मनोरंजन: गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ‘लॉकअप 2’ से बाहर हो गई हैं। गोविंदा और उनकी बेटी टीना लॉकअप में सुनीता की बेल करवाने के लिए पहुंची थी। खराब हेल्थ के चलते सुनीता को बीच में शो छोड़ के बाहर जाना पड़ा था। शो के अंदर सुनीता आहूजा और टीवी की अंगूरी भाभी यानी की शिल्पा शिंदे में बहस भी हो गई थी। दोनों में बहस का कारण एक्टर गोविंदा था। शिल्पा ने गोविंदा के अफेयर का मुद्दा उठा दिया था। इस पर सुनीता भड़क गई थी। लॉकअप से बाहर आने के बाद उन्होंने शिल्पा को खरी-खोटी सुना दी है। -

Comedian Samay Raina को सुप्रीम कोर्ट की फटकार, लगाया लाखों का जुर्माना, जानें पूरा मामला
नई दिल्लीः कामेडियन समय रैना की एक बार फिर से मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। जहां, सुप्रीम कोर्ट ने पिछले आदेश न मानने व और अदालत को गुमारे करने के मामले में 10 लाख रूपये का जुर्माना लगाया है। , लेकिन बाद में इसे घटाकर 3 लाख रुपये कर दिया और साथ ही इसे समय पर जमा करने के आदेश दिए हैं। ऑर्डर मे सुप्रीम कोर्ट ने समय रैना समेत ‘इंडिया गॉट लेटेंट’ के विवादित एपिसोड में शामिल रहे कॉमेडियन पर 3-3 लाख का जुर्माना लगाया।
कोर्ट ने साफ कहा कि अगर तय समय के भीतर यह जुर्माना जमा नहीं किया गया, तो समय रैना के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कोर्ट ने कहा कि स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी (SMA) से पीड़ित लोगों का मजाक उड़ाने के मामले में समय रैना ने अदालत के आदेशों का जानबूझकर उल्लंघन किया। सुप्रीम कोर्ट ने 2 हफ्ते के भीतर जुर्माने की राशि जमा करने का निर्देश दिया है।
कोर्ट ने 2 हफ़्ते का दिया समय
सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) सूर्यकांत ने कहा कि समय रैना ने कोर्ट को गुमराह किया, इस बात पर शक करने का हमारे पास कोई कारण नहीं है। सीजेआई ने ये भी कहा कि उन्होंने इस कोर्ट के आदेशों का जानबूझकर उल्लंघन किया है। जस्टिस ऑफ इंडिया ने कहा कि इसलिए हम जुर्माना लगाते हैं, जिसे 2 हफ़्ते के अंदर जमा करना होगा, दिन न किया तो सख़्त कार्रवाई की जाएगी। -

Disha Patani का हॉलीवुड में बड़ा कदम, ऑस्कर विजेता केविन स्पेसी की फिल्म से करेंगी डेब्यू
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री दिशा पाटनी अब हॉलीवुड में भी अपनी नई शुरुआत करने जा रही हैं। बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने के बाद अब वह इंटरनेशनल फिल्म इंडस्ट्री में भी कदम रख रही हैं। हाल ही में दिशा फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ में नजर आई थीं और अब वह ऑस्कर विजेता निर्देशक केविन स्पेसी की आने वाली फिल्म ‘होलीगार्ड्स सागा: द पोर्टल ऑफ फोर्स’ में दिखाई देंगी। इस फिल्म के साथ दिशा अपना हॉलीवुड डेब्यू करेंगी। हाल ही में उन्होंने इस फिल्म, अपने ऑडिशन और केविन स्पेसी के साथ काम करने के अनुभव पर खुलकर बात की।
प्रियंका और दीपिका के बाद अब दिशा भी पहुंचीं हॉलीवुड
दिशा पाटनी अब उन भारतीय कलाकारों की सूची में शामिल हो गई हैं, जिन्होंने हॉलीवुड में अपनी जगह बनाई है। इससे पहले प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट, अली फजल और तब्बू जैसे सितारे भी हॉलीवुड फिल्मों और इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स का हिस्सा रह चुके हैं। दिशा का कहना है कि हॉलीवुड में काम पाने के लिए सिर्फ लोकप्रिय होना काफी नहीं होता, बल्कि वहां ऑडिशन की प्रक्रिया सबसे अहम होती है।हॉलीवुड में काम पाने के लिए ऑडिशन जरूरी
दिशा पाटनी ने बताया कि हॉलीवुड में किसी भी भूमिका के लिए ऑडिशन देना जरूरी होता है। उन्होंने कहा कि वहां सिर्फ नाम या पहचान के आधार पर काम नहीं मिलता। अगर किसी कलाकार को ग्लोबल प्रोजेक्ट्स में काम करना है, तो उसे अपनी अभिनय क्षमता साबित करनी पड़ती है।उन्होंने यह भी कहा कि कई बार फिल्म निर्माता किसी कलाकार का पुराना काम देखकर भी ऑडिशन का मौका दे देते हैं, लेकिन अंतिम फैसला ऑडिशन और प्रदर्शन के आधार पर ही होता है।
केविन स्पेसी के साथ काम करने का अनुभव बताया खास
दिशा ने अपनी फिल्म के निर्देशक केविन स्पेसी की खूब तारीफ की। उन्होंने कहा कि केविन खुद भी एक बेहतरीन अभिनेता हैं, इसलिए वह कलाकारों की सोच और अभिनय को अच्छी तरह समझते हैं। दिशा के मुताबिक, शूटिंग के दौरान केविन स्पेसी कलाकारों को अपनी तरफ से नए तरीके आजमाने की पूरी आजादी देते थे। वह हमेशा कहते थे कि किरदार को सिर्फ निभाओ नहीं, बल्कि उसे महसूस करो।उन्होंने बताया कि हर सुबह शूटिंग शुरू होने से पहले केविन पूरी टीम के साथ बैठते थे और सभी कलाकारों को सीन विस्तार से समझाते थे। वह कलाकारों से सवाल पूछते थे कि अगर वे खुद उस स्थिति में होते तो कैसे प्रतिक्रिया देते। इससे कलाकार अपने किरदार से बेहतर तरीके से जुड़ पाते थे।
भारत में रहकर ग्लोबल रोल पाना आसान नहीं
दिशा पाटनी ने यह भी कहा कि अगर किसी कलाकार का सपना हॉलीवुड या किसी दूसरे देश की फिल्मों में काम करने का है, तो उसे वहां जाकर काम करने का माहौल समझना होगा। उन्होंने कहा कि भारत में बैठकर सिर्फ उम्मीद करने से ग्लोबल रोल नहीं मिलते। ऑनलाइन ऑडिशन दिए जा सकते हैं, लेकिन आखिरकार कलाकार को वहां जाकर रहना, लोगों से मिलना और इंडस्ट्री के काम करने का तरीका सीखना जरूरी होता है।वीजा और लॉजिस्टिक्स भी निभाते हैं अहम भूमिका
दिशा ने बताया कि हॉलीवुड में काम मिलने के लिए सिर्फ अभिनय ही नहीं, बल्कि वीजा, यात्रा और दूसरे जरूरी इंतजाम भी काफी मायने रखते हैं। कई बार कलाकार को मौके मिलने के बाद भी इन कारणों से परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।मेहनत और सही मौके से मिलता है ग्लोबल मंच
दिशा पाटनी का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काम करने के लिए मेहनत, धैर्य और सही समय पर मिले मौके तीनों जरूरी हैं। उनका कहना है कि अगर कोई कलाकार दूसरे देश की फिल्म इंडस्ट्री में काम करना चाहता है, तो उसे वहां की संस्कृति, काम करने के तरीके और लोगों को समझने की कोशिश करनी चाहिए। यही किसी भी ग्लोबल करियर की सबसे मजबूत शुरुआत होती है। -

राम मंदिर पर दिए बयान के बाद Trollers के निशाने पर आए Anupam Kher, आलोचकों को दिया मुंहतोड़ जवाब
मनोरंजन: अयोध्या राम मंदिर के चढ़ावा चोरी मामले में बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर ने कुछ ऐसा बयान दिया जिसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। उनके बयान को लेकर कई लोगों ने उन्हें ट्रोल कर दिया। ऐसे में अब ट्रोलिंग का जवाब देते हुए एक्टर ने बिना किसी का नाम लेते हुए आलोचकों को करारा जवाब दिया है।हिंदुओ पर हुए अत्याचार से कई बड़ा मुद्दा है
हाल ही में अनुपम खेर ने एक मीडिया चैनल को इंटरव्यू दिया था। इसमें उन्होंने कहा था कि – राम मंदिर में चंदा चोरी का मामला बहुत छोटी बात है। उनका यह कहना था कि इतिहास में मंदिरों को तोड़ा गया है लूटा गया है और हिंदुओं पर हुए अत्याचार उससे कई बड़ा मुद्दा है। मंदिरों में उस समय लूट मची थी जब मुगलों ने हमारे मंदिर तोड़ दिए थे। जब ब्राह्मणों की हत्या की गई थी। जब मंदिरों का धन लूटकर ले जाया गया। महिलाओं के साथ अत्याचार हुए। वो कहीं ज्यादा बड़ी बात थी। यदि हम उस दर्द से निकल सकते हैं तो यह बहुत-बहुत छोटी बात है। उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल किया है।ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब
अब ट्रोलिंग के बीच में अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर की है। इसमें लिखा था कि – ‘ईमानदार इंसान की सबसे बड़ी दौलत उसकी निडरता होती है जिसके मन में चोर नहीं है उसकी नजर कभी नहीं झुकती है। इस पोस्ट को अब उनके फैंस ट्रोलर्स को सीधा जवाब मान रहे हैं’।
इसके बाद अनुपम खेर ने एक और लंबा पोस्ट शेयर किया था। इसमें उन्होने लिखा था कि – ‘लोकप्रिय होना अच्छा तो लगता है कि लेकिन हर किसी की पसंदीदा बनने की कोशिश हमें अक्सर खुद से दूर कर देती है। मैंने सीखा है कि सबसे जरुरी है कि अपनी नजरों में अच्छा इंसान बने रहना। बाकी दुनिया की राय समय के साथ बदलती रहती है। आपकी दुनिया में कितने लोग हैं जिनकी राय सचमुच मायने रखती है। कभी बारे में सोचिएगा। पूरी दुनिया में पॉपुलर बनने की कोशिश न करें। ये न तो जरुरी है और न ही सही जय हो’।View this post on InstagramView this post on Instagramपोस्ट में नहीं लिया किसी का नाम
अनुपम खेर ने इस पोस्ट में किसी का भी नाम नहीं लिया परंतु सोशल मीडिया पर इसे उनके आलोचकों के लिए करारा जवाब माना जा रहा है। फैंस भी इस पोस्ट पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग एक्टर के समर्थन में आ रहे हैं तो वहीं कुछ यूजर्स का कहना है कि ये पोस्ट अब हाल के विवाद के बाद में आई आलोचनाओं का जवाब हैं। कुछ लोगों ने निराशा जताते हुए कहा कि अनुपम से ऐसे बयान की उम्मीद नहीं थी। -

बीच कॉन्सर्ट में Jasmine Sandlas ने फैंस को दिया Surprise, अपने मंगेतर को किया Introduce, देखें वीडियो
मनोरंजन: मशहूर पंजाबी सिंगर जैस्मिन सैंडलस आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। जैस्मिन ने अपने करियर में कई दमदार गाने इस इंडस्ट्री को दे दिए हैं। ऐसे में जैस्मिन ने अपने फैंस को एक खास सरप्राइज दे दिया है। सिंगर के इस सरप्राइज से उनके फैंस शॉक्ड रह गए थे। नई दिल्ली में हुए अपने द ड्रीम गर्ल इंडिया टूर के धमाकेदार आगाज के बीच जैस्मिन ने अचानक अपनी लव लाइफ का खुलासा कर दिया है। सिंगर ने अपने ब्वॉयफ्रैंड को फैंस के सामने रिवील कर दिया है।स्टेज पर किया सगाई का ऐलान
जैस्मिन ने अपनी लव लाइफ को बीच शो के रिवील कर दिया है। सिर्फ य ही बात नहीं है उन्होंने स्टेज पर अपनी सगाई का भी ऐलान कर दिया है। इसके अलावा फैंस के साथ उन्होंने अपने ब्वॉयफ्रैंड को भी रिवील किया है।
Read In English : https://encounternews.in/entertainment/jasmine-sandlas-stuns-fans-with-surprise-engagement-announcement-at-delhi-concert/
Read In Punjabi : https://encounternewspaper.com/india/jasmine-sandlas-announced-her-engagement-during-a-live-show-in-delhi-met-her-fiance-on-stage/
लाखों लोग के बीच किया खुलासा
बता दें कि जैस्मिन सैंडल्स का दिल्ली में एक कॉन्सर्ट हुआ। इंडो अमेरिकन इस कॉन्सर्ट में उन्होंने पूरे स्वैग और एनर्जी के साथ परफॉर्म कर रही थी। ऐसे में उन्हें सुनने में आए लोग ऑडिटोरियम पर लाखों लोग मौजूद थे और उनके गानों पर झूम रहे थे इसी बीच उन्होंने माइक पकड़ा और अपनी जिंदगी से जुड़ा अहम खुलासा किया। अपनी सगाई की भी जैस्मिन ने इस दौरान घोषणा कर दी और अपने मंगेतर शेखर चौधरी से सबको मिलवाया। फैंस उनके इस सरप्राइज से शॉक्ड रह गए। सिंगर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।मुझे अंगूठी पहनाई है
सिंगर का जो वीडियो वायरल हुआ है उसमें यह देखा जा रहा है कि जैस्मिन अपने मंगेतर को मंच पर बुलाती है और उन्हें अपना पार्टनर बताती है। सिंगर ने अपनी सगाई की अंगूठी भी बड़ी गर्व से फैंस को दिखाई है। वीडियो में यह साफ दिखा कि जैस्मिन स्टेज पर अपने मंगेतर शेखर का हाथ पकड़े हुए हैं। उन्होंने बताया कि जैस्मिन की सगाई हो गई है। सिंगर ने कहा कि – ‘ये वही इंसान है जिन्होंने मुझे अंगूठी पहनाई है दोस्तों यही मेरे मंगेतर हैं’। इसके बाद जैस्मिन ने अपने मंगेतर को गले लगा लिया है। इसके बाद जैस्मिन और शेखर से सूपरहिट रोमांटिक ट्रैक लावां पर स्टेज पर एक साथ डांस भी किया। फैंस दोनों के लिए इस दौरान चीयर भी करते नजर आए।कई फिल्मों में गा चुकी हैं गाने
दिल्ली कॉन्सर्ट के साथ ही जैस्मिन के इंडिया टूर की शुरुआत हुई है और नई दिल्ली के यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया गया है। कॉन्सर्ट के दौरान उन्होंने अपने कई हिट गाने जैसे तरस, इलीगल वेपन, लावां, पंजेबा और सिप-सिप के साथ-साथ धुरंधर एल्बम के गाने शरारत और जाइए सजना जैसे गाने गाए हैं। द ड्रीम गर्ल इंडिया टूर के अंतर्गत 18 जुलाई को मुंबई 25 जुलाई को बेंगलुरु और 29 अगस्त को चंडीगढ़ में परफॉर्म करने वाली हैं। -

नाबालिग लड़की का पीछा करने, छेड़छाड़ और मारपीट करने के आरोप में TV Actor गिरफ्तार
मुबंईः मशहूर टीवी एक्टर रोहित चंदेल के खिलाफ ‘प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्शुअल ऑफेंसेज’ (POCSO) एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन पर 16 साल की नाबालिग लड़की का पीछा करने और छेड़छाड़ और मारपीट का आरोप है। अभिनेता को उनके घर से गिरफ्तार किया गया। रोहित चंदेल, ‘पांड्या स्टोर’ और ‘काशीबाई बाजीराव बल्लाल’ जैसे शो में अपने किरदारों के लिए जाने जाते हैं।

दहिसर स्थित उनके घर से गिरफ़्तार करने के बाद में उन्हें एक स्पेशल POCSO कोर्ट में पेश किया गया, जिसने उन्हें पुलिस कस्टडी में भेज दिया। रोहित के खिलाफ दर्ज की गई एफआईआर के अनुसार, आरोपी ने नाबालिग लड़की के मना करने के बावजूद अपने पर्सनल नंबर और दूसरे मोबाइल नंबरों से उसे बार-बार फोन किए। शिकायत में यह भी कहा गया है कि 5 जुलाई को एक्टर ने कथित तौर पर लड़की को उसकी हाउसिंग सोसाइटी के पास रोका, उसका पीछा किया, उससे बहस की, उसे गालियां दीं और कथित तौर पर उसके साथ मारपीट की।
इसलिए, POCSO एक्ट के साथ-साथ, उस पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 78 और 115(2) के तहत भी मामला दर्ज किया गया है, जो पीछा करने (स्टॉकिंग) और जान-बूझकर चोट पहुंचाने से संबंधित हैं। पुलिस का कहना है कि “शिकायत मिलने के बाद मामला दर्ज किया गया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की आगे की जांच चल रही है।” फिलहाल, अभी तक अभिनेता की तरफ से इस मामले को लेकर पब्लिकली कुछ नहीं कहा गया है।
-

Anshula Kapoor ने Rohan Thakkar संग रचाई शादी, ओढ़ा मां का 42 साल पुराना जरदोजी दुपट्टा, देखें तस्वीरें
फिल्म निर्माता Boney Kapoor की बड़ी बेटी और अभिनेता Arjun Kapoor की बहन Anshula Kapoor अब शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। 6 जुलाई को अंशुला ने स्क्रीनराइटर Rohan Thakkar के साथ शादी रचाई। इस खास मौके पर परिवार के सदस्य और इंडस्ट्री के कुछ करीबी दोस्त मौजूद रहे। शादी की तस्वीरें सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है।

ब्राइडल लुक में छिपी थी मां की याद
शादी के बाद अंशुला कपूर ने अपने ब्राइडल लुक की कुछ खास तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं। इन तस्वीरों के साथ उन्होंने बताया कि उनके पूरे ब्राइडल लुक का सबसे खास हिस्सा वह दुपट्टा था, जो उनकी मां की यादों से जुड़ा हुआ है।अंशुला ने खुलासा किया कि उन्होंने अपनी शादी में 42 साल पुराना दुपट्टा ओढ़ा था। यह दुपट्टा उनकी दिवंगत मां Mona Shourie Kapoor का था, जिसे उन्होंने बेहद संभालकर रखा हुआ था।

42 साल पुराना दुपट्टा बना सबसे खास
अंशुला ने बताया कि यह दुपट्टा सोने के काम, टिश्यू फैब्रिक और खूबसूरत जरदोजी कढ़ाई से सजा हुआ है। यह सिर्फ एक कपड़ा नहीं, बल्कि उनकी मां की यादों और प्यार का प्रतीक है। वह हमेशा से चाहती थीं कि अपनी शादी के दिन यही दुपट्टा पहनें।इसी वजह से उनके पूरे ब्राइडल लुक को इस दुपट्टे के अनुसार डिजाइन किया गया। उनके कपड़ों, ज्वेलरी और बाकी तैयारियों में भी इसी खास दुपट्टे को केंद्र में रखा गया।
भावुक पोस्ट में मां को किया याद
अंशुला ने अपनी पोस्ट में मां को याद करते हुए लिखा कि जब वह दुल्हन बनीं, तो एक ही चीज थी जिसे वह अपने साथ जरूर रखना चाहती थीं और वह था उनकी मां का 42 साल पुराना दुपट्टा।
उन्होंने लिखा कि शादी जैसे नए सफर की शुरुआत वाले दिन अपनी मां की उस निशानी को अपने साथ रखना उन्हें सबसे सही लगा। अंशुला के अनुसार, उस दुपट्टे में खुद को लपेटना ऐसा था जैसे वह अपनी मां के प्यार और आशीर्वाद को अपने साथ महसूस कर रही हों।

फैंस हुए भावुक
अंशुला की इस भावुक पोस्ट ने सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत लिया। फैंस और कई सेलेब्स ने उनकी तस्वीरों पर प्यार भरे कमेंट किए। कई लोगों ने मां की याद को इस खूबसूरत तरीके से अपनी शादी का हिस्सा बनाने के लिए अंशुला की सराहना की और उन्हें नई जिंदगी की शुभकामनाएं दीं। -

Mahabharat कथाओं को बुलन्द आवाज देने वाली मशहूर पंडवानी का हुआ निधन
नई दिल्ली: पद्म विभूषण से सम्मानित और मशहूर पंडवानी कलाकार तीजन बाई का रविवार तड़के रायपुर के एम्स (AIIMS) में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह 70 साल की थीं। उन्होंने छत्तीसगढ़ के गांवों की लोक कथा कहने की परंपरा को दुनिया भर में मशहूर कला का रूप दिया था।
एम्स रायपुर ने सुबह एक बुलेटिन में बताया कि तीजन बाई ने सुबह 3:15 बजे आखिरी सांस ली। उन्हें लंबे समय से गहन देखभाल और बचाने की कोशिशें दी जा रही थीं। उन्हें 27 मई को सांस लेने में तकलीफ और कमजोरी के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें पहले से कई गंभीर बीमारियां थीं और क्रिटिकल केयर यूनिट में वेंटिलेटर सपोर्ट पर उनका इलाज चल रहा था। रविवार तड़के करीब 2:45 बजे उन्हें कार्डियक अरेस्ट हुआ और तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।
तीजन बाई ने पंडवानी को गाँवों से निकालकर अंतरराष्ट्रीय मंचों तक पहुँचाया। उनकी दमदार आवाज़ और अभिनय ने महाभारत की कथाओं को जीवंत कर दिया। वे केवल एक कलाकार नहीं थीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान की प्रतीक थीं।
उनके निधन से छत्तीसगढ़ ने न केवल अपनी सबसे मशहूर लोक कलाकार को खो दिया है, बल्कि उस महिला को भी खो दिया है जिन्होंने पूरे भारत और विदेशों में दर्शकों के लिए पंडवानी — संगीत, कहानी कहने और नाटकीय प्रदर्शन के ज़रिए महाभारत की मौखिक प्रस्तुति को एक नई पहचान दी।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि तीजन बाई ने पंडवानी के ज़रिए छत्तीसगढ़ को वैश्विक पहचान दिलाई थी और उनका निधन राज्य की सांस्कृतिक विरासत के लिए एक अपूरणीय क्षति है।
उन्होंने उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
पिछले साल उनकी सेहत ने देश का ध्यान खींचा था; प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद उनकी हालत के बारे में जानकारी ली थी और उनके परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया था।हाथ में सिर्फ़ एक तंबूरा और अपनी भावपूर्ण आवाज़ के साथ, तीजन बाई भीम और अर्जुन से लेकर द्रौपदी तक के किरदारों में आसानी से ढल जाती थीं और मंच पर महाकाव्य को जीवंत कर देती थीं। उन्हें पांडवानी की ‘कापालिक’ शैली को लोकप्रिय बनाने का श्रेय दिया जाता है; उन्होंने इस पुरानी परंपरा को तोड़ा कि महिलाओं को केवल बैठकर की जाने वाली ‘वेदमती’ शैली में ही प्रस्तुति देनी चाहिए।
24 अप्रैल 1956 को भिलाई के पास गनियारी गाँव में जन्मीं तीजन बाई पारधी समुदाय से थीं। लोक कलाकार उमेद सिंह देशमुख से औपचारिक प्रशिक्षण लेने से पहले, उन्होंने अपने दादाजी से महाभारत की कहानियाँ सुनकर इसे सीखा था। उन्होंने 13 साल की उम्र में अपना पहला सार्वजनिक प्रदर्शन किया था।
उनके सफ़र में सामाजिक विरोध भी आया। उन्होंने अपनी कला को जारी रखा और आखिरकार भारत की प्रमुख लोक कलाकारों में से एक बनकर उभरीं। दशकों के दौरान, उन्होंने भारत और विदेशों में 1,000 से ज़्यादा शो किए और पांडवानी को अंतरराष्ट्रीय दर्शकों तक पहुँचाया।
भारतीय लोक कलाओं में उनके योगदान के लिए उन्हें देश के कुछ सर्वोच्च नागरिक सम्मान मिले, जिनमें 1987 में पद्म श्री, 2003 में पद्म भूषण और 2019 में पद्म विभूषण शामिल हैं। उन्हें 1995 में संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार भी मिला। उन्होंने कभी औपचारिक स्कूली शिक्षा नहीं ली।
उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गाँव गनियारी में किया जाएगा। -

Celina Jaitly के जुड़वा बच्चों ने पढ़कर सुनाया तलाक Notice
पति ने कहा ‘सुपरमार्केट में सफाईकर्मी की नौकरी ‘ करों
एक्टर सेलिना जेटली ने अपने अलग हो चुके पति पीटर हाग के साथ चल रहे तलाक के मामले के सबसे दर्दनाक पलों में से एक के बारे में बात की है। तलाक के कागज़ात मिलने वाले दिन को याद करते हुए, एक्टर ने बताया कि उनके जुड़वां बेटों ने उन्हें नोटिस पढ़कर सुनाया क्योंकि वह जर्मन भाषा में लिखा था। इसी के चलते उन्होंने यह भी बताया कि बाद में उनसे कहा गया कि अगर वह अपने बच्चों से मिलना चाहती हैं, तो उन्हें ऑस्ट्रिया में नौकरी ढूंढनी होगी।
सेलिना जेटली ने तलाक का नोटिस मिलने की घटना को याद किया
इंडिया टुडे के साथ एक इंटरव्यू में, सेलिना ने बताया कि उन्हें तलाक के कागज़ात एक खास मौके पर मिले—उनकी शादी की 15वीं सालगिरह पर। उन्होंने कहा कि उनके पति उन्हें कागज़ात लेने के लिए पोस्ट ऑफिस ले गए, लेकिन उन्होंने उसमें लिखी बातों का अनुवाद करने से मना कर दिया, जबकि नोटिस जर्मन भाषा में था और उन्हें वह भाषा अच्छी तरह नहीं आती थी।उन्होंने कहा, “मुझे लगा कि यह म्युनिसिपैलिटी का कोई पत्र है या मेरे रेजिडेंसी से जुड़ा कुछ है। उन्होंने मुझे पहाड़ी के नीचे छोड़ा जहाँ हमारा घर था, और मैं वापस ऊपर चढ़कर घर गई। मेरे जुड़वां बच्चे घर पर अपना होमवर्क कर रहे थे। मैंने उनसे पूछा, ‘बेटा, क्या तुम लोग मेरे लिए इसे पढ़ सकते हो? यह बहुत मुश्किल जर्मन है। मैं इसका अनुवाद करने में आधा घंटा नहीं लगाना चाहती।’ मेरे जुड़वां बच्चों को वह भयानक तलाक का नोटिस पढ़ना पड़ा जिसमें मेरे खिलाफ कई अजीब आरोप लगाए गए थे। मुझ पर आरोप लगाया गया कि मैं अपने पति की ज़रूरतों को पूरा नहीं कर पाई और हमारी शादी पूरी तरह से टूट चुकी है। मुझे लगा कि यह कोई मज़ाक है।”
सेलिना ने आगे बताया कि जज ने कपल को शांति से अलग होने की सलाह दी थी, जिसके बाद उन्होंने तुरंत अपने पति के वकीलों को शांतिपूर्ण समझौते का प्रस्ताव भेजा।
उन्होंने कहा, “मैंने कहा कि मुझे कुछ नहीं चाहिए। मैं बस अपनी संपत्ति और जो पैसे मैंने इन्वेस्ट किए थे, वे वापस चाहती हूँ, और मैं चाहती हूँ कि बच्चों की जॉइंट कस्टडी बनी रहे। जब उनके वकील ने कहा कि तलाक के बाद मैं मुंबई वापस नहीं जा पाऊँगी, तो मैं अपने पति से बात करने गई; मुझसे कहा गया, ‘अगर बच्चों से मिलना है तो नौकरी ढूंढो।’ मैंने पूछा, ‘मैं क्या काम करूँगी?’” और मुझसे कहा गया, ‘मैं तुम्हें सुपरमार्केट में सफाईकर्मी की नौकरी दिला दूंगा। हम यहां भारत की तरह नौकरियों को कमतर नहीं समझते हैं।’”
सेलिना जेटली के तलाक के मामले के बारे में
सेलिना ने 2010 में पीटर हाग से शादी की थी। 2017 में दिल की बीमारी के कारण अपने जुड़वां बच्चों में से एक को खोने के बाद, इस जोड़े के तीन बच्चे हैं। नवंबर 2025 में, सेलिना ने ‘घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम’ के तहत पीटर के खिलाफ मामला दर्ज कराया और आरोप लगाया कि उन्हें लगातार घरेलू हिंसा का शिकार बनाया गया।रिपोर्ट्स के मुताबिक, सेलिना की शिकायत के बाद मुंबई पुलिस ने पीटर के खिलाफ FIR दर्ज की। उन्होंने गुजारा-भत्ता और मुआवज़ा पाने के लिए ‘घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम, 2005’ के तहत भी कानूनी कार्यवाही शुरू की है। इसके अलावा, सेलिना ने आरोप लगाया है कि संयुक्त कस्टडी (बच्चों की संयुक्त देखरेख) की व्यवस्था होने के बावजूद उन्हें अपने बच्चों से मिलने नहीं दिया जा रहा है।
मई में, मुंबई की लॉ फर्म ‘सेमवाल एंड कंपनी’ ने पुष्टि की कि सेलिना के अलग हो चुके पति पीटर हाग और उनके पिता DI वोल्फगैंग जे. हाग ने एक्ट्रेस को अलग-अलग कानूनी नोटिस भेजे थे। इन नोटिसों में उन पर तलाक और बच्चों की कस्टडी की चल रही कार्यवाही के दौरान इंटरव्यू और सोशल मीडिया के ज़रिए अपमानजनक बयान देने का आरोप लगाया गया था। परिवार ने दुर्व्यवहार, उत्पीड़न और डराने-धमकाने के सभी आरोपों से इनकार किया, जोड़े के तीन बच्चों के बारे में बार-बार सार्वजनिक चर्चा पर आपत्ति जताई, और कथित अपमानजनक कंटेंट को हटाने व सार्वजनिक रूप से माफ़ी मांगने की मांग की। साथ ही, उन्होंने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो वे सिविल और क्रिमिनल कानूनी कार्रवाई करेंगे।
-

130 करोड़ के हीरो ने पहना फटा जूता, Fans ने की जमकर ट्रोलिंग
फिल्म इंडस्ट्री में सेलेब्स के डिजाइनर कपड़े और महंगे फैशन ब्रांड चर्चा का विषय बनते हैं, वहीं सनी देओल ने एक बार फिर अपनी सादगी से लोगों का दिल जीत लिया। दरअसल, 29 जून को कोर्ट रूम ड्रामा का ट्रेलर रिलीज़ किया गया. जिसमें सनी देओल सूट-बूट पहने काफी स्टाइलिश अंदाज में नज़र आ रहे हैं. लेकिन उनके फटे हुए जूते पर लोगों की निगाहें टिक गईं। करोड़ों की संपत्ति के मालिक और फटा हुआ जूता, वीडियो सामने आते है लोग उनकी सादगी के कायल हो गए।
सनी देओल के इस वीडियो पर यूजर्स ने रिएक्ट करते हुए कहा- क्या पता ये उनके फेवरेट शूज़ हों, वहीं एक ने लिखा-हैंड पंप उखाड़ते वक्त घिस गए होंगे, एक ने लिखा- क्या बकवास है ये, उनकी सादगी को पसंद करिए। यूजर्स को सूट-बूट में उनका हैंडसम अवतार पसंद आ रहा है। सनी देओल उन चुनिंदा कलाकारों में से एक हैं जो ग्लैमर की दुनिया में रहते हुए भी पर्सनल लाइफ में साधारण तरीके से रहना पसंद करते हैं. उनकी ग्लैमर पार्टीज़ का बिल्कुल भी शौक नहीं है, बल्कि काम के बाद वो अपना सारा वक्त अपने परिवार के साथ बिताते हैं। सनी अक्सर जींस, शर्ट और आरामदायक जूतों में नज़र आते हैं। कई इंटरव्यू में उन्होंने माना है कि फैशन से ज्यादा उन्हें कम्फर्टेबल कपड़ों में रहना पसंद है। कई सुपरहिट फिल्मों में काम करने के बावजूद उनके लाइफस्टाइल में बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलता है। यही वजह है कि फैंस उन्हें रियल और डाउन टू अर्थ बताते हैं।View this post on Instagram