Category: Entertainment

  • Diljit Dosanjh की ‘Punjab-95’ फिल्म जल्द हो सकती है रिलीज, देखें वीडियो

    Diljit Dosanjh की ‘Punjab-95’ फिल्म जल्द हो सकती है रिलीज, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः पंजाबी सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ ने चर्चित फिल्म “पंजाब-95” की जल्द रिलीज हो सकती है। दरअसल, दिलजीत दोसांझ ने वीडियो जारी करके इसका खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि का ऐलान कर दिया है। इससे पहले इस फिल्म को लेकर दिलजीत दोसांझ ने फरवरी 2025 में रिलीज होने का ऐलान किया था, लेकिन फिल्म को लेकर विवाद हो गया था, जिसके बाद फिल्म पर रोक लगा दी गई थी। यह फिल्म मशहूर मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालड़ा के जीवन पर आधारित है और आतंकवाद के दौर को दर्शाती है। बता दें कि इस फिल्म के विवादों में आने पर केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) की ओर पहले फिल्म में 120 कट्स लगाने की मांग की थी, जिसे लेकर विवाद खड़ा हो गया था।

    जिसके बाद दिलजीत ने अपने अपकमिंग म्यूजिक एल्बम की रिलीज को टाल दिया था। दिलजीत दोसांझ इस फिल्म में जसवंत सिंह खालड़ा का किरदार निभा रहे हैं, जो उनके करियर की सबसे अहम भूमिकाओं में से एक मानी जा रही है। वहीं इस मामले को लेकर उस समय जसवंत सिंह खालड़ा की पत्नी परमजीत कौर खालड़ा ने बीते साल सेंसर बोर्ड की इस मांग की कड़ी निंदा की थी। उन्होंने कहा कि यह फिल्म उनके पति के जीवन पर बनी एक सच्ची बायोपिक है, जिसे उनके परिवार की सहमति से बनाया गया और इसे बिना किसी कट के रिलीज किया जाना चाहिए।

    परमजीत कौर खालड़ा ने बताया था कि लगभग 4 साल पहले उनके परिवार ने इस फिल्म की स्क्रिप्ट पढ़ी थी और निर्देशक हनी त्रेहन को फिल्म बनाने की अनुमति दी थी। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि दिलजीत दोसांझ को जसवंत सिंह खालड़ा की भूमिका निभाने के लिए चुना गया था और इस चयन से परिवार पूरी तरह संतुष्ट था। जसवंत सिंह खालड़ा एक साहसी और समर्पित मानवाधिकार कार्यकर्ता थे। जिन्होंने 1980 और 1990 के दशक के दौरान पंजाब में सिखों के खिलाफ हो रहे अत्याचारों और मानवाधिकारों के उल्लंघन के खिलाफ आवाज उठाई। उन्होंने खुलासा किया कि उस दौर में हजारों सिख युवाओं को अवैध हिरासत में लिया गया, फर्जी मुठभेड़ों में मार दिया गया और उनके शवों का गुप्त अंतिम संस्कार कर दिया गया।

    खालड़ा ने पंजाब पुलिस और प्रशासन द्वारा की जा रही इन गुमशुदगी और हत्याओं को उजागर किया था। उन्होंने उस समय में अमृतसर के श्मशान घाटों का दौरा कर यह जानकारी जुटाई कि वहां 6,000 से अधिक शवों का गुप्त रूप से अंतिम संस्कार किया गया था। यह जानकारी उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भी साझा की, जिससे भारत के मानवाधिकार रिकॉर्ड पर सवाल खड़े हुए। खालड़ा को सिखों के हकों के लिए लड़ने का खामियाजा अपनी जान देकर चुकाना पड़ा था। परिवार का आरोप है कि 6 सितंबर 1995 को पुलिस ने खालड़ा का उनके घर से अपहरण कर लिया। इसके बाद उन्हें पुलिस हिरासत में प्रताड़ित किया गया और उनकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर भी दर्ज नहीं की। जिसके बाद, जसवंत की पत्नी ने सुप्रीम कोर्ट में पिटीशन दी और कोर्ट ने सीबीआई को जांच का आदेश दिया था।

  • Struggle को याद कर Emotional हुए Ravi Kishan

    Struggle को याद कर Emotional हुए Ravi Kishan

    बोले – ‘मैं पीछे छूट गया मेरा मजाक उड़ाया गया था’ मनोरंजन: सिनेमा से लेकर राजनीति तक एक्टर रवि किशन का बड़ा नाम हो गया है। एक्टिंग और पॉलिटिक्स में वो अपनी तगड़ी छाप छोड़ चुके हैं। एक्टर और नेता के तौर पर रवि किशन फैंस के दिलों पर राज करते हैं लेकिन इस मुकाम तक पहुंचना उनके लिए बिल्कुल आसान नहीं था। यहां तक पहुंचने के लिए उन्होंने काफी मेहनत की है। रवि किशन ने अब अपने स्ट्रगल के दिनों को याद किया है।

    रवि किशन ने बयां किया दर्द

    दरअसल रवि किशन इन दिनों रियलिटी शो अलायंस में अपनी बेटी संग नजर आ रहे हैं। शो में वो बाकी कंटेस्टेंट्स संग अपनी सालों की लंबी जर्नी और मुश्किलों पर बातचीत करते हुए दिखाई दिए। एक्टर ने बताया कि इस मुकाम तक पहुंचने से पहले उन्होंने काफी कुछ सहा है। रवि किशन ने कहा कि – ‘मेरी जिंदगी में मैं ऐसे कई लोगों से मिला हूं जो अतीत में मेरा मजाक उड़ाते थे वो लोग 90s में स्टार बन रहे थे और मैं उन्हें आगे बढ़ते हुए देख रहा था’। रवि किशन ने आगे बताया था कि उन्होंने इंडस्ट्री के लिए खुद को तैयार करने में सालों लगा दिए है। उन्होंने वो हर हुनर सीखा जो उनके अनुसार, एक्टर में होना चाहिए। इस बारे में उन्होंने बताया कि – ‘मेरी आवाज अच्छी थी। मुझे घुड़सवारी, एक्शन आता था। उर्दू, हिंदी पर मेरी कमांड थी। मैंने थिएटर किया था और यहां तक कि डांस भी सीखा था’। फिल्मों के लिए मैं पूरी तरह से तैयार था लेकिन फिर भी मैं पीछे छूट गया जबकि बाकी सब लोग मुझसे आगे निकल गए थे। मैं खुद से कहता था कि यदि उनका समय आया है तो मेरा समय भी आएगा लेकिन मुझे यह नहीं पता था कि मेरा समय 34 साल बाद आएगा।

    तारीफ होने लगी

    एक्टर ने आगे बताया कि उनके लिए समय का पहिया उस समय घूमा जब उनकी एक्टिंग को लोग पसंद करने लगे और उनकी तारीफ होने लगी है। रवि किशन बोले – ’34 साल बाद मुझे कामयाबी मिली। उस साल मैंने बेस्ट एक्टर के सारे अवॉर्ड जीते। मैं उन मंचों पर गया जहां मुझे पहले कभी नहीं बुलाया जाता था। लोग मुझे कभी इनवाइट नहीं करते थे। हर कोई मेरा मजाक उड़ता था। किसी को यकीन नहीं था कि मैं कुछ नहीं कर सकता हूं लेकिन आज मैं यहां हूं। रवि किशन की जर्नी के बारे में सुनकर शो के बाकी कंटेस्टेंटस उनसे काफी इंप्रेस नजर आए’। एक्टर के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने 1990 की शुरुआत में पीतांबर, आतंक, आर्मी और जख्मी दिल जैसी हिंदी फिल्मों से अपने एक्टिंग जर्नी की शुरुआत की थी। उन्होंने कई हिंदी फिल्मों में काम किया है लेकिन सुपरस्टार का दर्जा उन्हें भोजपुरी फिल्मों से मिला है।        
  • राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर भड़के Sunil Lehri, बोले – ‘ऐसी नीच हरकत क्यों की’, देखें वीडियो

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर भड़के Sunil Lehri, बोले – ‘ऐसी नीच हरकत क्यों की’, देखें वीडियो

    नई दिल्ली: अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के चल रहे केस ने पूरे देश को इस समय हिलाकर रख दिया हुआ है। मामले की जांच तो तेजी से चल रही है पर एसआईटी ने 8 आरोपियों को अपनी गिरफ्त में भी ले लिया है। देशभर में राम लला के चढ़ावे के साथ-हेराफेरी होने पर रोष है। रामानंद सागर की रामायण में लक्ष्मण का रोल करने वाले एक्टर सुनील लहरी ने इस पूरे मैटर पर रिएक्ट किया है।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    राम मंदिर पर आखिर क्या बोले सुनील

    सुनील ने चढ़ावा चोरी को शर्मनाक करार देते हुए अपना पक्ष सामने रखा है। उनका कहा है कि दोषियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। सुनील ने वीडियो शेयर कर कहा कि – ‘राम-राम, जय श्री राम या फिर जय सिया राम। इन शब्दों से रोज किसी ना किसी ने हमें संबोधित किया है। 400-500 साल की कड़ी मेहनत और हजारों लोगों के बलिदान के बाद राम लला जी के मंदिर के निर्माण हुआ है। बड़ी धूमधाम से रामलला प्राण प्रतिष्ठा की गई है। सभी देशों ने उन भावनाओं को अनुभव किया है। सब ये इमोशन देख भाव विभोर हो गए है। उस राम मंदिर में करोड़ों की चोरी की गई है’। इतनी नीच हरकत कोई करेगा। ऐसा सोच भी नहीं सकते कि रक्षक ही भक्षक बन जाएगा। श्रद्धालुओं की भावनाओं या विश्वास के साथ कितना बड़ा विश्वासघात हुआ है। मैं कानून और सरकार से विनती करुंगी कि जो भी इसके गुनाहगार हैं और उन्हें कड़ी सजा मिलनी चाहिए। ऐसी सजा हो जिससे उनकी आने वाली सात पुश्ते भी याद रखे या जिस तरह गल्फ कंट्री और सऊदी में चोरी करने पर सजा मिलती है वैसी सजा ही जाए। दूसरों के लिए सबक हो ताकि आगे से कोई ऐसी हरकत न करें। सुनील लहरी ने फैंस से इस मामले पर उनकी राय मांगी है। कैप्शन में एक्टर ने लिखा कि – ‘रामचंद्र जी कह गए सिया से। ऐसा कलियुग आएगा मेरे ही रक्षक, भक्षक बनकर श्रद्धालुओं के चढ़ावे को लूट भावनाओं को आघात पहुंचाएगा। सुनील से पहले इस विवाद पर एक्टर मुकेश खन्ना ने रिएक्ट किया था। उन्होंने लोगों को सलाह देते हुए कहा कि न ही चढ़ावा चढ़ेगा ना ही घोटाला होगा। इसमें भगवान ज्यादा खुश रहेंगे’।
  • 10 साल बाद टूटा Gaurav Khanna और आकांक्षा का रिश्ता, कपल का हुआ तलाक, देखें वीडियो

    10 साल बाद टूटा Gaurav Khanna और आकांक्षा का रिश्ता, कपल का हुआ तलाक, देखें वीडियो

    मनोरंजन: टेलीविजन इंडस्ट्री के मशहूर कपल गौरव खन्ना और आंकाक्षा चमोला के फैंस के लिए एक काफी चौंकाने वाली खबर सामने आई है। बिग बॉस 19 और सेलिब्रिटी मास्टरशेफ इंडिया सीजन 1 के विजेता रहे गौरव खन्ना की पत्नी और टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला ने रिएलिटी शो लॉक अप सीजन 2 में एंट्री लेते ही अपनी निजी जिंदगी को लेकर एक बहुत बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि वह अपने पति गौरव खन्ना से तलाक ले चुकी हैं।

    पिछले एक साल से अलग रह रहा है कपल

     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    आकांक्षा ने शो में यह कंफर्म किया है कि वो और गौरव पिछले एक साल से अलग रह रहे हैं और अब दोनों ऑफिशियल तौर पर तलाक लेने वाले हैं। शादी के 10 साल बाद अचानक आए इस फैसले ने हर किसी को हैरान कर दिया है। इस खुलासे के तुरंत बाद ही सोशल मीडिया पर गौरव खन्ना एक पुराना वीडियो भी जमकर वायरल होने लगा है जिसमें वह बच्चों की चाहत और अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर बात करने नजर आ रहे हैं।

    गौरव खन्ना चाहते थे बच्चा

    तलाक की खबर सामने आते ही गौरव खन्ना का बिग बॉस 19 का पुराना बयान चर्चा में आ गया है। इसमें वो मृदुल से बात करते दिख रहे थे कि अपनी पर्सनल लाइफ पर खुलकर बात की थी। गौरव ने कहा था कि – मेरी शादी को 9 साल हो चुके हैं लेकिन हमारे बच्चे नहीं है क्योंकि मैं अपनी पत्नी की इच्छा का सम्मान कर रहा हूं। एक समय था जब मैं बच्चे चाहता था लेकिन फिर वह इसके लिए तैयार नहीं थी और मैंने उनकी बात समझी। अब प्यार किया है तो निभाना तो पड़ेगा ही है। गौरव ने आगे बताया था कि बच्चा एक बहुत ही बड़ी जिम्मेदारी है। वह खुद दिनभर शूटिंग में व्यस्त रहते हैं। ऐसे में यदि आकांक्षा भी काम शुरु कर दें तो बच्चे की परवरिश कौन करेगा। किसी बाहरी के भरोसे बच्चे को छोड़ना उन्हें सही नहीं लगता था।

    आकांक्षा ने बताई थी मां न बनने के कारण

    जब आकांक्षा चमोला बिग बॉस 19 के फैमिली वीक के दौरान घर के अंदर आई थी तब उन्होंने मालती चाहर और प्रणीत मोरे के साथ बातचीत में फैमिली प्लानिंग को लेकर अपना नजरिया साफ किया था। आकांक्षा ने कहा था कि नहीं ऐसा नहीं है मैं कोई प्लानिंग नहीं कर रही हूं। अब तक मुझे वैसी इच्छा महसूस नहीं हुई है। भविष्य में भी यह मेरे लिए बहुत मुश्किल लगता है पता नहीं क्यों पर मेरे अंदर ने ऐसी कोई भावना ही नहीं आई है। मुझे बच्चा पैदा करने की जरुरत महसूस नहीं होती है। उन्होंने आगे कहा था कि जब आप किसी चीज के लिए बहुत सारे बहाने ढूंढते हैं तो इसका सीधा असर है कि आप उस जिम्मेदारी के लिए मानसिक रुप से तैयार ही नहीं है।

    आकांक्षा की थी अलग सोच

    बातचीत के दौरान जब मालती ने आकांक्षा से पूछा कि क्या उन्हें इस जिम्मेदारी से डर लगता है तो आकांक्षा ने जवाब दिया था मुझे इससे डर नहीं लगता मुझे बस यह लगता है कि मैं इतनी बड़ी जिम्मेदारी नहीं उठा सकते हैं। बच्चा पैदा करना कोई मिठाई बनाने जैसा आसान काम नहीं है। इसके लिए आपको किसी भी उम्र में अपना 100% देना पड़ता है। मैं अपना करियर बनाना चाहती हूं मेरी अपनी महत्वाकांक्षाएं है। यदि लोग इसे मतलबी कहते हैं तो यह उनकी सोच है। दिलचस्प बात यह है कि उस समय गौरव भी इस बातचीत का हिस्सा बन गए थे और उन्होंने तुरंत आकांक्षा का बचाव करते हुए कहा था कि वह मतलबी नहीं हो रही है बल्कि अपनी सोच में प्रैक्टिकल हैं।

    क्या बच्चा न होना ही बनी शादी टूटने के कारण

    गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला ने नवंबर 2016 में कानपुर में बेहद धूमधाम से शादी की थी। अब शादी के पूरे 10 साल बाद इस रिश्ते का अंत होने जा रहा है। सोशल मीडिया पर अब फैंस और यूजर्स इस बात को लेकर कयास लगा रहे हैं कि क्या दोनों के अलग होने की सबसे बड़ी कारण बच्चा न होना ही है क्योंकि एक ओर जहां गौरव पिता बनने की ख्वाहिश रखते थे वहीं आकांक्षा मां बनने की जिम्मेदारी के लिए तैयार नहीं थी। फिलहाल तलाक को लेकर पूरा खुलासा सिर्फ आकांक्षा की ओर से हुआ है और गौरव खन्ना ने इस पूरे मामले पर अभी तक अपनी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। अब सभी खी नजरें लॉक अप 2 की नजर आई है। आकांक्षा की शो के आने वाले एपिसोड्स में अपनी शादी को लेकर और क्या बातें सामने रखती है।  
  • PM Modi की Die Hard Fan है Suniel Shetty की नातिन, तस्वीर पर चढ़ाती है Special लड्डू

    PM Modi की Die Hard Fan है Suniel Shetty की नातिन, तस्वीर पर चढ़ाती है Special लड्डू

    मनोरंजन: बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी हमेशा से ही देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फैन रहे हैं लेकिन क्या आप इस बात को जानते हैं कि उनकी 15 महीने की नातिन इवारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बहुत ज्यादा लाड-प्यार करती है। सुनील शेट्टी की नातिन पीएम मोदी की तस्वीर पर लड्डू भी चढ़ाती है। सुनील शेट्टी ने खुद इस बात का खुलासा किया है।

    इस वजह से है सुनील शेट्टी की नातिन है पीएम मोदी की फैन

    एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में सुनील शेट्टी ने खुलासा किया है कि आथिया शेट्टी और केएल राहुल की बेटी इवारा को एक नैनी ने पीएम मोदी के बारे में बताया था। उन्होंने बताया कि तब से इवारा हर सुबह पीएम मोदी की तस्वीर के सामने मिठाई का भोग लगाती है। सुनील शेट्टी ने यह भी साफ कर दिया है कि उनकी नातिन को ऐसा करने के लिए किसी नहीं कहा है कि लेकिन वो खुद से ऐसा करती है। सुनील शेट्टी ने कहा कि आप यह मानेंगे ही नहीं मेरी नातिन अभी 15 महीने की है। एक बार एयरपोर्ट पर उसकी एक नैनी ने उसे मोदी जी के बारे में बताया था। अब हर सुबह वो साई बाबा की एक किताब खोलती है जिसमें मोदी जी की भी एक तस्वीर है। वो तस्वीर देखकर मोदी जी मोदी जी कहती है। इसके बाद वो घर में गणपति जी की मूर्ति के पास से मिठाई लाती है और तस्वीर को खिलाती है न तो मैंने उसे ऐसा करने के लिए कहा कि और न ही उसकी मां ने। उन्होंने कहा कि नैनी ने तो सिर्फ उससे इतना कहा था कि मोदी जी अब कुछ तो बात होगी न और वो अकेली बच्ची नहीं है। हमने उसके सामने उनके बारे में एक शब्द भी नहीं कहा है कि लेकिन वो खुद से मोदी जी मोदी से कहती है कि इसमें कुछ तो बात है कुछ तो जादुई है। एक्टर का कहना है कि उनकी 15 महीने की नातिन पीएम मोदी को इतना प्यार और सम्मान दे रही है और उनमें वाकई कुछ मैजिकल है। सुनील ने कहा कि मैंने हमेशा कहा है कि मैं उनका बहुत बड़ा प्रशंसक हूं। मैं यहां किसी पार्टी की बात नहीं कर रहा हूं मैं एक नेता की बात कर रहा हूं। यदि कोई लीडर मुझे प्रभावित करता है तो वो करता है जितना प्यार मैं अपने देश से करता हूं उतना ही प्यार मैं उस शख्सियता से भी करता हूं उनके व्यक्तित्व में कुछ तो बात है। आथिया शेट्टी और केएल राहुल ने शादी के बाद मार्च 2025 में बेटी इवारा का वेलकम किया था। सुनील शेट्टी अपनी नातिन के काफी क्लोज हैं। वो अक्सर इंटरव्यूज में नातिन इवारा को लेकर बात करते हैं।
  • 2 साल से इस बीमारी के चलते Limelight से दूर हुई Alka Yagnik, सिंगर का छूटा काम, बयां किया दर्द

    2 साल से इस बीमारी के चलते Limelight से दूर हुई Alka Yagnik, सिंगर का छूटा काम, बयां किया दर्द

    मनोरंजन: बॉलीवुड की मशहूर गायिका अलका याग्निक काफी समय से लाइमलाइट से दूर रह रही हैं। बीते दिन जब वह पद्म भूषण से सम्मानित हुई तो लोगों की नजर उन पर पड़ी है। अलका पहले से ज्यादा कमजोर दिखी है। उन्हें व्हील चेयर पर देखकर फैन्स का दिल टूट गया है। कुछ फैंस सिंगर की सेहत की सेहत को लेकर चिंतिंत दिखे।

    अलका याग्निक के साथ हुआ

    2024 में अलका ने एक पोस्ट के जरिए दुर्लभ बीमारी का खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि उन्हें सेंसोरेनल हियरिंग लॉस नाम की एक दुर्लभ सुनने की बीमारी हो गई है। सिंगर ने बताया कि ये हालत अचानक एक वायरल संक्रमण के बाद हुई और उनकी सुनने की क्षमता काफी प्रभावित हो गई है। उस समय अलका ने एक भावुक सोशल मीडिया पोस्ट में वो डरावना पल याद किया है। जब उन्हें पहले लगा कि कुछ गलत है उन्होंने बताया कि कुछ हफ्ते पहले जब मैं फ्लाइट से बाहर निकल रही थी। अचानक मुझे लगा कि मैं कुछ भी सुन नहीं पा रही हूं। बाद में डॉक्टरों ने कारण सेंसरी न्यूरल नर्व हियरिंग लॉस बताया है। ये बीमारी उनके लिए बड़ा झटका थी।

    सेंसोरेनल हियरिंग लॉस क्या है?

    सेंसोरनर हियरिंग लॉस तब होता है कि जब अंदरुनी कान को नुकसान पहुंचता है जिससे दिमाग के लिए आवाजों को समझना मुश्किल हो जाता है। ये हालात उम्र बढ़ने, संक्रमण, चोट या वायरल हमले के कारण हो सकती है। अलका के मामले में डॉक्टरों ने इसे अचानक सुनने की कमी का कारण एक वायरल संक्रमण बताया है। ऐसे मामलों में जल्दी पहचान और इलाज बहुत ही जरुरी होते हैं क्योंकि देर होने पर रिकवरी की संभावनाएं कम हो सकती है। सुनने की इस बीमारी ने अलका की प्रोफेशनल लाइफ पर बड़ा असर डाला है हालांकि म्यूजिक कंपोजर उन्हें प्रोजेक्ट्स के लिए बुलाते रहे हैं लेकिन सिंगर पूरी तरह से रिकॉर्डिंग पर वापिस नहीं आ पाई। उनका आखिरी रिकॉर्ड किया गया। इम्तियाज अली की फिल्म अमर सिंह चमकीला का नरम कालजा था। जो ए.आर रहमान ने कम्पोज किया था। उसके बाद से उन्होंने किसी नए रिलीज के लिए आवाज नहीं दी है।
  • Karan Aujla के गाने Winning Speech पर थिरके Virat Kohli के कदम, सामने आया दिलचस्प Video

    Karan Aujla के गाने Winning Speech पर थिरके Virat Kohli के कदम, सामने आया दिलचस्प Video

    मनोरंजन: पंजाबी सिंगर करण औजला आज के समय में किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने अपनी आवाज और स्टाइल से ग्लोबल म्यूजिक इंडस्ट्री में एक अलग मुकाम हासिल किया है। अपने लगातार हिट गानों और दमदार और परफॉर्मेंस के दम पर वो आज दुनियाभर में एक बड़ा म्यूजिक सेंसेशन बन चुके हैं। हाल ही में करण औजला ने दिल्ली में One 8 Global के ग्रैंड लॉन्च इवेंट में अपनी धमाकेदार परफॉर्मेंस से समां बांध दिया है। उन्होंने विनिंग स्पीच, वेवी और एमएफ गबरु जैसे अपने सुपरहिट गानों पर परफॉर्म पर दर्शकों का दिल जीत लिया है।

    विनिंग स्पीच पर झूमे विराट कोहली

    21 जून को दिल्ली के यशोभूमि में आयोजित One 8 Global के ग्रैंड लॉन्च इवेंट में हजारों फैंस की भीड़ उमड़ी है। इस खास इवेंट में करण औजला और क्रिकेट स्टार विराट कोहली को एक साथ देखने के लिए लोग काफी एक्साइटेड नजर आए हैं। करण औजला ने एक के बाद एक अपने हिट गानों से माहौल को जोश से भर दिया है। इवेंट का सबसे खास पल तब आया जब उन्होंने अपना पॉपुलर गाना विनिंग स्पीच गाया है। इस दौरान कॉन्सर्ट में मौजूद सभी लोग उनके साथ गुनगुनाते नजर आए। इवेंट का एक और खास पल तब आया जब करण औजला ने विराट कोहली को स्टेज पर बुलाया है। सिंगर ने जैसे ही विनिंग स्पीच फिर से परफॉर्म किया है। विराट उनके साथ खड़े होकर पूरे माहौल का आनंद लेते नजर आए। दोनों सितारों को एक साथ स्टेज पर देखकर दर्शकों में जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिला। दोनों के कई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    इवेंट का एक और खास पल तब आया जब करण औजला ने विराट कोहली को स्टेज पर बुलाया है। सिंगर ने जैसे ही विनिंग स्पीच फिर से परफॉर्म किया है। विराट उनके साथ खड़े होकर पूरे माहौल का आनंद लेते नजर आए। दोनों सितारों को एक साथ स्टेज पर देखकर दर्शकों में जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिला है। दोनों के कई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मैच खेलने से पहले सुनते ही सिंगर का ये गाना विराट कोहली ने करण औजला की जमकर तारीफ भी की है। उन्होंने कहा कि – ‘आप गाने दिल से लिखते हैं एक गाना जिससे मैं रिलेट कर पाता हूं वो विनिंग स्पीच क्योंकि मुझे ऐसा लगता है कि वो उस जर्नी को दिखाता है जिससे आप गुजरे होते हैं। मैं अपनी जर्नी और इस गाने में बहुत सिमिलैरिटीज पाता हूं मैंने बहुत छोटी उम्र में अपने पिता को खो दिया था इसलिए ये गाना मेरे लिए काफी स्पेशल है। मैं अक्सर इसे मैच खेलने के लिए निकलने से पहले सुनता हूं’।    
  • Diljit Dosanjh के Live Concert में पहुंचा खालिस्तानी समर्थक, सुरक्षा में हुई बड़ी चूक, देखें वीडियो

    Diljit Dosanjh के Live Concert में पहुंचा खालिस्तानी समर्थक, सुरक्षा में हुई बड़ी चूक, देखें वीडियो

    मनोरंजन: फेमस पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ इन दिनों अपने ग्लोबल ऑरा वर्ल्ड टूर 2026 को लेकर सुर्खियों में है। हाल ही में सैन फ्रांसिस्को में चल रहे उनके एक लाइव कॉन्सर्ट के दौरान उस समय हड़कंप मच गया जब सुरक्षा घेरे को तोड़ते हुए एक खालिस्तान समर्थक प्रदर्शनकारी हाथ में झंडा लिए सीधे स्टेज पर जा पहुंचा। इस घटना से शो में मौजूद दर्शकों के बीच कुछ देर के लिए अफरा-तफरी और तनाव का माहौल बन गया है हालांकि वहां मौजूद मुस्तैद वेन्यू सिक्योरिटी और स्थानीय पुलिस ने तुरंत मोर्चा संभाला है। उस व्यरक्ति को काबू में किया है और हिरासत में ले लिया है। इस पूरे ड्रामे के बीच में दिलजीत ने गजब के प्रोफेशनल रवैये का परिचय दिया है और बिना डरे हुए अपने परफॉर्मेंस जारी रखी है।

    शो के बीच में सुरक्षा में हुई बड़ी चूक

    यह चौंकाने वाली घटना शुक्रवार की रात सैन फ्रांसिस्को में दिलजीत के लाइव शो के दौरान घटी है। चश्मदीदों और सामने आई जानकारी के अनुसार, जब दिलजीत अपनी परफॉर्मेंस में डूबे हुए थे तभी एक प्रदर्शनकारी अचानक दौड़ता हुआ मंच पर चढ़ गया है। इसको सुरक्षा व्यवस्था में एक बड़ी चूक के रुप में देखा जा रहा है हालांकि दिलजीत ने इस व्यवधान के बाद भी अपना आपा नहीं खोया है। जैसे ही पुलिस उस व्यक्ति को पकड़कर ले गई है। दिलजीत ने तुरंत अपना डांस और गाना फिर से शुरु कर दिया है। उन्होंने पूरे शो के दौरान अपना पूरा ध्यान दर्शकों के मनोरंजन और प्रवासी भारतीय समुदाय की एकता पर केंद्रित रखा है।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    दिलजीत दोसांझ की मिली सरेआम धमकियां

    यह हंगामा ऐसे समय में हुआ है जब हाल ही में सिख्स फॉर जस्टिस जैसे कुछ कट्टरपंथी संगठनों की तरफ से ऑनलाइन धमकियां और रुकावटें डालने की कोशिशें देखी जा रही थी। ये समूह मुख्यधारा के भारतीय मीडिया में दिलजीत की एक्टिव मौजूदगी का विरोध कर रहे हैं। इस घटना के बाद सिंगर ने लाइव इवेंट्स को लेकर अपना रुख एक बार फिर साफ कर दिया है। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि जो कोईओ भी उनके फैंस को परेशान करने या कॉन्सर्ट में खलल डालने की कोशिश करेगा उसे स्थानीय प्रशासन और अधिकारियों द्वारा फौरन बाहर का रास्ता दिखा दिया जाएगा।

    फैंस की उमड़ी भीड़

    तनाव के इन पलों के बाद दिलजीत दोसांझ के नॉर्थ अमेरिका ऑरा वर्ल्ड टूर 2026 का सफर काफी अच्छा रहा है। इस बड़े स्टेड़ियम और एरिना का टूर का समापन 20 और 21 जून 2026 को सैन फ्रांसिस्को के मशहूर चेस सेंटर में आयोजित हुए शोज के साथ हुआ है जहां फैंस की भारी भीड़ उमड़ी थी।

    लॉस एंजिल्स में दिलजीत के नाम हुआ एक दिन

    ग्लोबल स्तर पर दिलजीत का कद लगातार बढ़ रहा है। हाल ही में लॉस एंजिल्स सिटी काउंसिल ने वैश्विक मंच पर पंजाबी संगीत को पहचान दिलाने और अमेरिकी मनोरंजन जगत में दक्षिण एशियाई संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए दिलजीत को एक अनोखा सम्मान दिया है। काउंसिल ने वैश्विक मंच पर पंजाबी संगीत को पहचान दिलवाने और अमेरिकी मनोरंजन जगत में दक्षिण एशियाई संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए दिलजीत को एक अनोखा सम्मान दिया है। काउंसिल ने बकायदा एक प्रस्ताव पास करके 6 फरवरी 2027 को अधिकारिक तौर पर दिलजीत दोसांझ दिवस घोषित किया गया है।    
  • Janhvi Kapoor ने पहना बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के नाम वाला नाइट सूट, फैंस ने किये मजेदार कमेंट

    Janhvi Kapoor ने पहना बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के नाम वाला नाइट सूट, फैंस ने किये मजेदार कमेंट

    मुंबईः बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी अक्सर खबरों में बनी रहती हैं। पिछले काफी समय से उनका नाम पोलो खिलाड़ी और बिजनेसमैन शिखर पहाड़िया के साथ जोड़ा जा रहा है। हालांकि दोनों ने अब तक अपने रिश्ते को आधिकारिक तौर पर स्वीकार नहीं किया है, लेकिन उनकी तस्वीरें और सोशल मीडिया पोस्ट अक्सर उनके खास रिश्ते की ओर इशारा करती हैं।

    शिखर के नाम वाली टी-शर्ट पहनकर नजर आईं जाह्नवी
    हाल ही में जाह्नवी कपूर की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर में वह नाइट सूट पहने दिखाई दे रही हैं। सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान उनकी टी-शर्ट पर लिखे मैसेज ने खींचा।

    जाह्नवी की टी-शर्ट पर लिखा था— “अगर मैं खो जाऊं, तो प्लीज मुझे शिखर पहाड़िया के पास पहुंचा दें।” इस मजेदार और प्यारे संदेश को देखकर फैंस काफी खुश नजर आए और इसे जाह्नवी की ओर से शिखर के लिए प्यार जताने का एक खास तरीका मान रहे हैं।

    फैंस ने दिए मजेदार रिएक्शन
    जाह्नवी की यह तस्वीर सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दीं। कई लोगों ने दोनों की जोड़ी की तारीफ की। एक यूजर ने लिखा, “कितना क्यूट है।”दूसरे यूजर ने कहा, “सच्चा प्यार ऐसा ही होता है” वहीं एक अन्य फैन ने लिखा, “प्यार ज्यादा दिन छिप नहीं सकता।”

    पहले भी दे चुकी हैं रिश्ते के संकेत
    यह पहली बार नहीं है जब जाह्नवी कपूर ने शिखर पहाड़िया के लिए अपने प्यार का इशारा दिया हो। इससे पहले भी वह कई मौकों पर शिखर के नाम का पेंडेंट पहने नजर आ चुकी हैं। दोनों को कई बार साथ में छुट्टियां मनाते और धार्मिक स्थलों पर दर्शन करते हुए भी देखा गया है।

    कौन हैं शिखर पहाड़िया
    शिखर पहाड़िया महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री Sushilkumar Shinde के नाती हैं। वह एक पेशेवर पोलो खिलाड़ी होने के साथ-साथ बिजनेस की दुनिया से भी जुड़े हुए हैं।

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जाह्नवी और शिखर लंबे समय से एक-दूसरे को जानते हैं और काफी समय तक डेट कर चुके हैं। उनके रिश्ते की चर्चा को और बल तब मिला जब जाह्नवी ने टीवी शो Koffee with Karan में शिखर का जिक्र किया था।

    फैंस को शादी का इंतजार
    जाह्नवी और शिखर की बढ़ती नजदीकियों को देखकर फैंस अब उनकी शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सोशल media पर अक्सर दोनों की शादी को लेकर चर्चाएं होती रहती हैं।

    ‘पेड्डी’ को लेकर भी सुर्खियों में हैं जाह्नवी
    वर्क फ्रंट की बात करें तो जाह्नवी कपूर इन दिनों अपनी फिल्म Peddi को लेकर चर्चा में हैं। इस स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा फिल्म में उनके साथ Ram Charan मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं। फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और बॉक्स ऑफिस पर भी यह शानदार प्रदर्शन कर रही है।

  • लड़कोें के साथ गाली-गलौच करने के बाद परेशान हुई हरियाणवी डांसर Dimple Chaudhary, बाद में दी सफाई, देखें वीडियो

    लड़कोें के साथ गाली-गलौच करने के बाद परेशान हुई हरियाणवी डांसर Dimple Chaudhary, बाद में दी सफाई, देखें वीडियो

    मनोरंजन: हरियाणवी डांसर डिंपल चौधरी का कुछ दिनों पहले गाली-गलौच करने का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वायरल हुआ। इसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोलिंग का सामना करान पड़ा। अब डिंपल ने अपनी गली-गलौज अपनी वाली वीडियो पर रिएक्ट किया है। उन्होंने यह भी बताया कि वो मानसिक तौर पर काफी ज्यादा परेशान है और उन्हें आत्महत्या का ख्याल आ रहा है।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    आखिर क्या दी डांसर ने सफाई

    डिंपल ने अपनी सफाई में बताया कि – ‘जब ये सब हुआ तो अपने परिवार के साथ थी। डिंपल वीडियो में कहती दिख रही है। जो तुम वीडियो बना रहे कि हम फोटो खिंचवाने के लिए गए और फोटो नहीं दिया। बहुत बदतमीज लड़की है गाली दे रही है। इसका यह कह कर दो वो कर-कर दो इसका यह हो जाना चाहिए वो हो जाना चाहिए’। पहली बात तो यह है कि तुम्हारे अंदर थोड़ा बहुत दिमाग है या नहीं। कोई लड़की अपने परिवार के साथ है। अपने भाई-बहन के साथ है। तुम उसे परेशान कर रहे हो। उसकी प्राइवेसी में दखल दे रहे हो। तुम्हारा मैंने कुछ ले-देकर रखा है। यदि तुम यह चीज प्यार से कहते है कि डिंपल जी, मैडम जी या बहन जी एक फोटो दे दीजिए तो क्या मैं आपको फोटो नहीं देती है। डिंपल आगे बोले – ‘मेरे इंस्टाग्राम अकाउंट पर जाकर देख लेना मैं कितना रुक-रुककर लोगों को फोटोज देती हूं। मैं गाड़ी से उतरकर भी लोगों को फोटो देती हूं मुझे बदनाम कर रहे हो कि मुझमे घमंड है कौन सा घमंड मुझमें नजर आ गया है?’

    आत्महत्या के आ रहे सवाल

    डिंपल ने वीडियो में यह भी कहा कि उन्हें आत्महत्या के ख्याल आ रहे हैं। उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। उन्होंने दावा किया कि लगातार हो रही आलोचना और ट्रोलिंग ने उन्हें अंदर तक झकझोर दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि वो खुद को मजबूत बनाए रखने और कोई गलत कदम न उठाने की पूरी कोशिश कर रही है लेकिन वो काफी परेशान है। डिंपल ने कहा कि – ‘वैसे भी मुझे दुनिया जीने नहीं दे रही है मतलब मैं अपने घर से बाहर भी न जाऊं क्यों ऐसे हालात पैदा कर रहे कि मैं आत्महत्या कर लूं। मैं बहुत कोशिश कर रही हूं कि कुछ गलत न करुं। मैं ठीक नहीं हूं मेरे दिमाग की स्थिति ठीक नहीं है प्लीज मुझे मत छोड़ो ऐसा मत करो यार मैं तुम्हारे सामने हाथ जोड़ रही है। तुम्हार पैर भी पकड़ लूंगी ऐसा मत करो मुझे बदनाम मत करो’।

    आखिर क्या है पूरा मामला?

    दरअसल डिंपल चौधरी अपने परिवार के साथ बाहर गई थी। इस दौरान कुछ लड़के उनके साथ फोटो खिंचवाना चाहते थे लेकिन जब डिंपल ने मना किया तो उन्हीं लड़कों के साथ उनकी बहस शुरु हो गई और बात गाली गलौच तक पहुंच गई। गुस्से में डिंपल ने अपना आपा तक खो दिया। उन्होंने लड़कों को गालियां देनी शुरु कर दी थी। गालियां देते हुए उनका वीडियो वायरल हो गया था जिस पर उन्होंने रिएक्ट किया है।