Category: Entertainment

  • Ranveer Singh की फिल्म Don-3 पर हुए विवाद में आया Poonam Dhillon का बयान

    Ranveer Singh की फिल्म Don-3 पर हुए विवाद में आया Poonam Dhillon का बयान

    मनोरंजन: रणवीर सिंह और फरहान अख्तर की फिल्म डॉन 3 को लेकर जो विवाद चल रहा है वो अब नया मोड़ ले चुका है। दोनों के बीच में चल रही तकरार अब FWICE और CINTAA के बीच में अनबन पैदा हो गई है। हाल ही में आए बयान से यह समझ आ गई है कि दरअसल FWICE की रणवीर के साथ काम न किए जाने की अपील पर CINTAA की अध्यक्ष पूनम ढिल्लों ने दूसरी फिल्म बॉडी की गलती ठहराते हुए कहा कि उन्हें पूरे मामले की जानकारी पहले नहीं दी गई थी। रिपोर्ट्स हैं कि रणवीर सिंह ने फिल्म की शूटिंग शुरु होने से कुछ हफ्ते पहले ही डॉन-3 छोड़ दी थी। इससे फिल्म के प्रोड्यूसर्स को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। विवाद तब और बढ़ गया जब 25 मई 2026 को FWICE ने रणवीर सिंह के खिलाफ नॉन-कोऑपरेशन यानी साथ न करने का फैसला लिया है। संगठन ने कहा कि जब तक मामला सुलझ नहीं जाता है। उनके सदस्य रणवीर के साथ काम नहीं करेंगे।

    पूनम ढिल्लों का आया बयान

    मीडिया चैनल ने बात करते हुए बताया कि – मुझे इस मामले की पूरी जानकारी नहीं है इसलिए मैं बिना पूरी बात जाने कोई राय नहीं देना चाहती लेकिन FWICE में हमें भरोसे में लेना चाहिए था। हम भी उनसे जुड़े हुए हैं। अगर वो हमसे बात करते तो हम इस मामले को सुलझाने की कोशिश करते हैं। हम रिसर्च करते और ज्यादा शामिल रहते है। उन्होंने आगे कहा कि – किसी भी कलाकार के लिए बैन जैसा शब्द बहुत बड़ा होता है। खासकर ऐसे मेहनती कलाकार के लिए जिसने अपने दम पर नाम कमाया हो। आमतौर पर कलाकार खुद हमारे पास आते हैं। विवाद सुलझाने में मदद मांगते हैं लेकिन इस मामले में ऐसा नहीं हुआ है। हमें इसकी जानकारी मीडिया से मिली जो सही तरीका नहीं है।

    FWICE को दिया जवाब

    इस पर FWICE के बीएन तिवारी ने जवाब देते हुए कहा कि – मैंने पूनम जी को चिट्ठी लिखी थी कि यदि वो रणवीर को अच्छे से जानते हैं तो इस मामले को सुलझाने में मदद करें हालांकि ये उनका विभाग नहीं है। हमें डायरेक्टर्स एसोसिएशन और अशोक पंडित की ओर से पत्र मिला था कि फरहान की मदद की जाए। हर एसोसिएशन को मीटिंग से बुलाना संभव नहीं होता। यदि पूनम जी आकर साथ जुड़ना चाहें तो हम उनका स्वागत करेंगे। हम किसी को नीचा दिखाना नहीं चाहते और न ही अपनी ताकत दिखाना चाहते हैं। मैंने इस मुद्दे के बाद उन्हें दो बार फोन भी किया लेकिन उन्होंने कॉल नहीं उठाया। हमारा मकसद सिर्फ इस मामले को सुलझाना है ये कोई अहंकार की लड़ाई नहीं है। बीएन तिवारी ने साफ किया कि – हमने सिर्फ इतना कहा कि जब तक रणवीर सिंह अपना पक्ष नहीं रखते तब तक हम उनके साथ काम नहीं करेंगे। हमारा इरादा उन्हें बैन करने का नहीं है। जो भी इस मामले को सुलझाने में मदद करना चाहते हैं उसका स्वागत है।  
  • ‘Sorry भाईजान’ इस बात पर Papparazi पर भड़के सलमान खान

    ‘Sorry भाईजान’ इस बात पर Papparazi पर भड़के सलमान खान

    मनोरंजन: दबंग खान को बहुत कम बार किसी पर गुस्सा होते हुए देखा जाता है लेकिन वो जब भी किसी से नाराज होते हैं तो सामने वाला खौफ में ही आ जाता है। मंगलवार की रात सलमान का गुस्सा पैपाराजी पर फूट गया। मुंबई के हिंदूजा अस्पताल के बाहर सुपरस्टार से पैप्स को फटकार लगाई थी। दरअसल सलमान अस्पताल में अपने किसी करीबी से मिलने के लिए गए थे। वहां पैप्स भी पहुंचे जिन्होंने जोर-जोर से सलमान का नाम लेना शुरु कर दिया। बाद में जब सुपरस्टार अस्पताल से बाहर आए तो वो पैप्स के बड़े नाराज दिखे। कुछ घंटों के बाद सलमान ने इंस्टाग्राम पर कई सारे क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किए। इसमें उनका पैप्स पर गुस्सा साफ-साफ दिख रहा था।

    पैपाराजी ने मांगी माफी

    सलमान और पैपाराजी के बीच हुई इस घटना पर कई लोगों का ध्यान गया। अधिकतर लोग एक्टर के सपोर्ट में खड़े हुए नजर आए। पैपाराजी को भी अपनी गलती का एहसास हुआ है और उन्होंने सलमान खान से सबके सामने काफी मांगी। बीती रात बुधवार को रितेश देशमुख की फिल्म राजा शिवाजी की सक्सेस पार्टी रखी गई थी जहां सुपरस्टार भी पहुंचे थे।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    सलमान के आते ही पैप्स ने उन्हें सॉरी भाई, सॉरी भाई बोलना शुरु कर दिया है। सुपरस्टार ने वहां अपना बड़ा दिल दिखाते हुए उनके कैमरा पर पोज दिए और उनकी माफी भी स्वीकार की। कुछ देर सलमान, रितेश देशमुख के साथ पैप्स के लिए ही बाहर आए। दोनों ने मिलकर कैमरा पर पोज दिए। इस दौरान भी पैप्स लगातार सुपरस्टार से माफी मांग रहे थे। तब सलमान ने उनसे जोर से सॉरी कहने के लिए कहा और पैप्स संग थोड़ी मस्ती भी की। रितेश देशमुख भी सलमान का मस्ती भरा अंदाज देखकर खुद की हंसी नहीं रोक पाए। फिल्म राजा शिवाजी की सक्सेस पार्टी से सलमान के कई सारे वीडियोज अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

    मनाली छूट करने जाएंगे सलमान खान

    सलमान के वर्कफ्रंट की बात करें तो इन दिनों वामसी पैदिपल्ली के साथ अपनी फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि एक्टर अपनी फिल्म जल्द मनाली में शूट करने वाले हैं। इस महीने के अंत से शुरु होगी। इसको पूरा करने के बाद वो अक्टूबर के दौरान राज एंड डीके की सुपरहीरो फिल्म पर काम शुरु करेंगे।          
  • Cannes Film Festival के रेड कार्पेट में छाई Aishwarya Rai Bachchan, इतने घंटों का लगा समय

    Cannes Film Festival के रेड कार्पेट में छाई Aishwarya Rai Bachchan, इतने घंटों का लगा समय

    नई दिल्ली: कान्स की असली रानी वापिस आ गई है। ऐश्वर्या राय बच्चन ने कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 की रेड कार्पेट पर जबरदस्त वापसी की और फिर से बता दिया कि वो ग्लोबल फैशन की सबसे ऑइकॉनिक शख्सियतों में से हैं। उनकी एंट्री की खबरें जब से आनी शुरु हुई है। लोग बेसब्री से उनका लुक देखने को बेकरार थे। फ्रेंच रिवेरा पर उनके क्यूट लुक्स ने सबका ध्यान खींचा लिया है।

    इतने घंटों में बनी ऐश्वर्या की गाउन

    रेड कार्पेट पर ऐश्वर्या राय ने अमित अग्रवाल की कस्टम क्रिएशन ल्यूूमिनारा पहनी। ये एक स्कल्पचरल कॉउचर आउटफिट है जो रोशनी की मूवमेंट और एनर्जी से प्रेरित है। गाउन का कलर गहरा मिडनाइट ब्लू था जिस पर कॉस्मिक टोन भी दिख रहे थे। गाउन पर किया गया क्रिस्टल वर्क बहुत ही खास था। रिपोर्ट्स के अनुसार, अग्रवाल की सिग्नेचर क्रिस्टल वेन एम्ब्रॉयडरी में ये मास्टरपीस बनाने में 1500 घंटे से ज्यादा का समय लगा है।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    गाउन किसी मशीन से नहीं बल्कि हाथ से बनाया गया है। हजारों चमकते क्रिस्टल्स को बारीकी से सजाया गया है। ड्रेस को ज्यादा ड्रैमेटिक बनाने के लिए ऐश्वर्या ने मैचिंग सैटन गल्व्स और दुपट्टा-स्टाइल ड्रे ड्रेस को ज्यादा ड्रैमेटिक बनाने के लिए ऐश्वर्या ने मैचिंग सैटन ग गाउन का किसी मशीन नहीं बल्कि हाथ से तैयार किया गया है। हजारों चमकते क्रिस्टल्स को बारीकी से सजाया गया है। ड्रेस को ज्यादा ड्रैमेटिक बनाने के लिए ऐश्वर्या ने मैचिंग सैटन गल्व्स और दुपट्टा-स्टाइल ड्रेप के साथ आउटफिट को कंप्लीट किया। उनके बाजुओं पर खूबसूरती से फैला हुआ था। एक्ट्रेस की ज्वेलरी से उनके लुक में चार-चांद लगा दिए। मोहित राय ने ऐश्वर्या को स्टाइल किया। उन्होंने एक सर्प प्रेरित नेकलेस पहना था। इसमें डायमंड और ब्लू सफायर जड़े थे। साथ में बोल्ड स्टेटमेंट रिंग्स भी वियर की थी। उन्होंने लुक को और शाही टच दिया है। आउटफिट के साथ ऐश्वर्या ने सॉफ्ट मेकअप चुना है। डिफांड बोल्ड आईज, रोजी लिप्स और ल्यूमिनस स्किन बाल लंबे और वॉल्यूमस वेव्स में थे। साइड स्वीप करके ग्लैमरस फिनिश दिया गया है।

    पूरी हुई फैन्स की मुराद

    23 मई को कान्स की क्लोजिंग सेरेमनी है और फैंस की निगाहें वहां ऐश्वर्या को देखने को बेकरार थी। क्लोजिंग सेरेमनी के पास आते ही फैन्स का दिल टूटने की कगार पर था। हर किसी ने ऐश्वर्या के वहां पहुंचने की उम्मीद छोड़ दी थी परंतु 22 मई को ऐश्वर्या ने कान्स में पहुंचकर अपने चाहने वालों को सरप्राइज दिया है। रेड कार्पेट पर एक्ट्रेस ने फ्लाइंग किस देकर फैंस को प्यार दिया है। इतना ही नहीं उन्होंने रेड कार्पेट पर नमस्ते कहकर एंट्री मारी और हर किसी का दिल खुश कर दिया है।    
  • क्या सच में Mouni Roy ने मांगी Alimuny? इस एक्ट्रेस के वजह से हुआ तलाक

    क्या सच में Mouni Roy ने मांगी Alimuny? इस एक्ट्रेस के वजह से हुआ तलाक

    मनोरंजन: मौनी रॉय और सूरज नंबियार की शादी टूट चुकी है। दोनों ने अपने तलाक को कंफर्म कर दिया है लेकिन फिर भी उनके रिश्ते को लेकर अटकलें बंद नहीं हो रही हैं। कभी एलिमनी को लेकर बातें बन रही हैं तो कभी दिशा पटानी संग मौनी का नाम जोड़ा जा रहा है। इन अटकलों से तंग आकर मौनी और सूरज ने हेटर्स का करारा जवाब दिया है।

    सूरज-मौनी की सफाई

    एक्स कपल ने इंस्टा स्टोरी पर जॉइंट स्टेटमेंट शेयर कर लिखा कि – हमारे सेपरेशन को लेकर उड़ रही बेबुनियाद रिपोर्ट्स गलत हैं। ये मनगढ़ंत बातें हैं। इसे गलत इरादे के साथ सर्कुलेट किया जा रहा है इसलिए इन सभी बातों पर विराम लगाने के लिए हम हमेशा के लिए फैक्ट्स सामने रख रहे हैं। हमारे बीच कोई एलिमनी नहीं शेयर की गई है। हमारे बीच कोई झगड़ा नहीं है। हमारी शादी टूटने के पीछे कोई तीसरी पार्टी इंवॉल्व नहीं है।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by mon (@imouniroy)

    मौनी रॉय और सूरज नंबियार हुए अलग

    मौनी और मैंने आपसी सहमती और रिस्पेक्ट के साथ अलग होने का फैसला किया है। इस फैसले में एक दूसरी की भलाई का ध्यान रखा गया है। बस यही सच है। इसके अलावा जो भी रिपोर्ट्स में शेयर किया जा रहा है वो फिक्शन है। दो लोगों का बदनाम करने के लिए ये सब जानबूझकर किया जा रहा है जबकि हमने कुछ नहीं किया। बस अकेले छोड़े देने की अपील है। सूरज ने पोस्ट में बताया कि उन्हें और मौनी को लेकर हुआ कोई भी दावा सच नहीं है। तीसरे शख्श को लेकर कही गई बातें भी झूठी हैं। तीसरे इंसान को उनके रिश्ते के बीच लाना कूल नहीं है। उनके निर्दोष दोस्तों को इस केस में घसीटा जा रहा है। उन्होंने उनके तलाक की कवरेज करने वाली रिपोर्ट्स से मर्यादा बरतने की अपील की है। सूरज ने मीडिया कंपनियों से कहा कि वो बिना वैरिफाई किए न पब्लिश करें। उन्होंने मौनी और अपने लिए प्राइवेसी मांगी। एक्स कपल ने 27 जनवरी 2022 को गोवा में ग्रैंड वेडिंग की थी। उनकी ये शादी बंगाली और मलयाली रीति-रिवाजों से हुई थी। मगर ये रिश्ता बस 4 साल ही चला। सूरज पेशे से बिजनेसमैन है। उनकी जोड़ी फैंस के बीच हिट थी। दोनों के तलाक की न्यूज ने फैंस को सबसे ज्यादा हैरान किया है।    
  • CM Vijay Thalapathy और Trisha Krishnan के रिश्ते पर उठे सवाल, Malvika Mohan ने दिया जवाब

    CM Vijay Thalapathy और Trisha Krishnan के रिश्ते पर उठे सवाल, Malvika Mohan ने दिया जवाब

    मनोरंजन: तमिल सिनेमा के सुपरस्टार थलपति विजय इन दिनों तमिलनाडु के सीएम बन चुके हैं। वो अपने लोगों के हित में लगातार काम करते जा रहे हैं लेकिन इस बीच उन्हें और एक्ट्रेस तृषा कृष्णन को लेकर बातें चल रही हैं लेकिन इस बीच उन्हें और एक्ट्रेस तृषा कृष्णन को लेकर बातें चलती जा रही हैं। ऐसी बातें चल रही हैं कि दोनों रिश्ते में हैं। विजय अभी भी शादीशुदा और ऐसी अफवाहें फैल रही हैं कि वो तृषा कृष्णन को डेट कर रहे हैं।

    इस वजह से तृषा-विजय का जुड़ा नाम

    अब सीएम विजय और तृषा के रिश्ते का क्या सच है ये वही जानते हैं। मगर उनसे जुड़े एक भद्दे सवाल के कारण मालविका मोहनन बड़ी परेशान हो चुकी हैं। दो दिन पहले मालविका मोहन एक ऐसे इवेंट में गई थी जहां मीडिया से सवालों के दौरान उनसे विजय तृषा का नाम लेकर सवाल किया गया है जिसको सुनकर वो हैरान हुई और थोड़ी नाराज भी है हालांकि एक्ट्रेस ने इस सवाल पर बड़ी अच्छी तरह से रिएक्ट किया गया था।

    इस वजह से मिला मालविका को ताना

    तमिल भाषा में रिपोर्ट्स ने मालविका से थलपति विजय और तृषा कृष्णन के हाल ही में साथ दिखे जाने से जुड़ा सवाल किया था जिसके जवाब में एक्ट्रेस ने भी यह कहा कि वो किस तरह के सवाल उनसे पूछे रहे हैं। मालविका के वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी अटेंशन मिली। लोगों ने एक्ट्रेस को सपोर्ट किया और अब मालविका ने भी इस पूरे विवाद पर अपनी बात सामने रखी।

    भद्दे सवाल से नाराज मालविका

    मालविका ने एक्स पर ट्वीट करके थलपति विजय से जुड़े हुए सवाल पर नाराजगी जताई है। एक्ट्रेस ने लिखा कि – ‘कल मैं एक इवेंट में गई थी। तमिलनाडु के सभी जर्नलिस्ट मीडिया वालों का मुझे बहुत सम्मान है लेकिन उनमें से दो-तीन लोगों से बार-बार ऐसे सवाल पूछे जो बिल्कुल जरुरी हैं बुरे और सनसनीखेज थे। थलपति विजय को मैं पिछले सात साल से जानती हूं। उनकी मैं बहुत इज्जत करती हूं और उन्हें अपना दोस्त कह पाने पर मुझे गर्व हैं। उनकी जर्नी देखना मेरे लिए बहुत इज्जत करती हूं और उन्हें अपना दोस्त कह पाने पर मुझे गर्व है। उनकी जर्नी देखना मेरे लिए बहुत ही शानदार रहा है। मैं बस यही चाहूंगी कि आगे से मीडिया इंटरव्यू में थोड़ी इज्जत और संवेदनशीलता रखें ताकि सबके लिए अच्छा रहें’।

    मास्टर में दिखी थी तृषा कृष्णन

    मालविका मोहनन थलपति विजय के साथ साल 2021 में मास्टर में दिखी थी। इस फिल्म को लोकेश कनगराज ने डायरेक्ट किया था। एक्ट्रेस साउथ की बड़ी हसीनाओं में से एक मानी जाती हैं। उनकी पिछली फिल्म प्रभास के साथ द राजा साब थी जो बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं कर पाई थी।  
  • Pregnancy में झेला ये दर्द, दोस्तों ने भी छोड़ दिया था साथ, Rubina Dilaik ने सुनाई आपबीती

    Pregnancy में झेला ये दर्द, दोस्तों ने भी छोड़ दिया था साथ, Rubina Dilaik ने सुनाई आपबीती

    मनोरंजन: टीवी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस रुबीना दिलैक जल्द खतरों का सामना करने वाली है। वो रोहित शेट्टी के स्टंट रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी में नजर आएंगे। शो की शूटिंग भी जल्द शुरु होने वाली है। मगर उससे पहले सभी कंटेस्टेंट्स मीडिया से बात करते नजर आए हैं। रुबीना ने एक मीडिया के साथ बात करते हुए कहा कि अपनी प्रेग्नेंसी में आई मुश्किलों को याद किया। एक्ट्रेस ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया था। ऐसे समय में उन्हें अपने लोगों की सबसे ज्यादा जरुरत थी। पति अभिनव शुक्ला और परिवार के अलावा उन्हें अपने दोस्तों का भी सहारा चाहिए था लेकिन एक्ट्रेस ने कहा कि उनके लिए कोई आगे नहीं आया और सभी गायब हो गए। रुबीना दिलैक का अपने बेबाक अंदाज में कहना है – मेरा मतलब ये है कि क्या तुम अपने उस दोस्त के लिए सच में मौजूद थे? क्या तुम उसके साथ थे जब उसे जरुरत थी? तब मुझे एहसास हुआ कि मेरे पास जितने भी दोस्त थे उन सबके साथ मैं सिर्फ पार्टी करने, रील्स बनाने, स्टोरी डालने और मजेदार पोस्ट डालने के लिए ही बाहर जाती थी।

    दिखावे के लिए थी दोस्ती

    उसी समय मुझे समझ आया कि ये दोस्ती सिर्फ सोशल मीडिया पर दिखावा करने के लिए थी। असल दोस्ती कहीं थी ही नहीं। ये रिश्ते सिर्फ संडाउनर और शाम की पार्टियों तक ही सीमित थे। जब मैं अंदर से बहुत परेशान थी और अपनी जिंदगी में कुछ बड़े बदलावों से गुजर रही थी। तब वो लोग कहीं दिखाई नहीं दिए। इससे मुझे समझ आ गया कि वो शुरु से ही मेरे सच्चे दोस्त नहीं थे। रुबीना ने आगे बताया कि वो ये बात काफी समय के बाद समझ पाई थी। अब वो उन लोगों को छोड़, जिंदगी में आगे बढ़ गई है। एक्ट्रेस ने कहा कि – मेरी जिंदगी के इस खास दौरे ने मुझे ये सब सिखा दिया। अब मैं खुश हूं कि मैं खुद ये बात देख पाई। मैं लोगों को अच्छे से जान पाई। भगवान ने मुझ पर कृपा की और मुझे कुछ विश्वसनीय लोग दिए हैं जो अब भी मेरे साथ हैं। उसमें से है एक जन्नत जुबैर वो आज भी बिल्कुल वैसी है जैसे मुझसे पहले मिली थी।      
  • ’10 करोड़ रुपये दो वरना मार देंगे गोली’, जानें किस गैंग ने Elvish Yadav को दी धमकी

    ’10 करोड़ रुपये दो वरना मार देंगे गोली’, जानें किस गैंग ने Elvish Yadav को दी धमकी

    Elvish Yadav को 10 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, उन्हें एक विदेशी व्हाट्सएप नंबर से कॉल और मैसेज भेजे गए। इस मामले के बाद परिवार और फैंस में चिंता बढ़ गई है। पुलिस के अनुसार, धमकी देने वाले ने 10 करोड़ रुपये की मांग की और साफ कहा कि अगर दो दिन के भीतर पैसे नहीं दिए गए तो एल्विश को गोली मार दी जाएगी। इस धमकी के बाद एल्विश यादव और उनके परिवार ने तुरंत पुलिस से संपर्क किया।

    खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का करीबी बताया
    धमकी देने वाले शख्स ने अपना नाम रणदीप मलिक बताया और दावा किया कि वह Lawrence Bishnoi गैंग से जुड़ा हुआ है। उसने व्हाट्सएप मैसेज के जरिए एल्विश और उनके परिवार पर दबाव बनाने की कोशिश की। इतना ही नहीं, यही धमकी भरा मैसेज एल्विश के पिता के मोबाइल नंबर पर भी भेजा गया।

    सेक्टर-56 थाने में केस दर्ज
    एल्विश यादव की शिकायत के बाद Haryana Police ने गुरुग्राम के सेक्टर-56 थाने में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और कॉल व मैसेज भेजने वाले का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। केस को क्राइम ब्रांच के हवाले कर दिया गया है।

    शूटिंग के लिए शहर से बाहर हैं एल्विश
    बताया जा रहा है कि फिलहाल एल्विश यादव एक शो की शूटिंग के सिलसिले में गुरुग्राम से बाहर हैं। इसी बीच उन्हें यह धमकी मिली, जिससे सुरक्षा को लेकर चिंता और बढ़ गई है।

    पहले भी हो चुका है हमला
    यह पहली बार नहीं है जब एल्विश यादव का नाम किसी बड़े विवाद या हमले में सामने आया हो। पिछले साल उनके गुरुग्राम स्थित घर के बाहर कुछ अज्ञात हमलावरों ने कई राउंड फायरिंग की थी। उस घटना के बाद भी सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई थीं और बाद में कुछ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था।

    सांप के जहर केस में भी रहे थे चर्चा में
    एल्विश यादव का नाम साल 2024 में रेव पार्टियों में सांप का जहर सप्लाई करने के मामले में भी सामने आया था। इस केस में उनकी गिरफ्तारी भी हुई थी। हालांकि बाद में अदालत से उन्हें राहत मिली और कानूनी कार्रवाई खत्म कर दी गई।

    पुलिस हर एंगल से कर रही जांच
    फिलहाल पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेते हुए हर पहलू की जांच कर रही है। साइबर टीम विदेशी नंबर और व्हाट्सएप अकाउंट की डिटेल्स खंगाल रही है ताकि आरोपी तक पहुंचा जा सके।

     

     

  • Saif अली खान ने की Shahrukh Khan की तारीफ, दिल छू लेगा कारण

    Saif अली खान ने की Shahrukh Khan की तारीफ, दिल छू लेगा कारण

    मनोरंजन: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म कर्तव्य को लेकर चर्चा में हैं। उनकी इस फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म में सैफ पुलिस ऑफिसर के रोल में हैं। कर्तव्य को रोड चिलीज के बैनर तले बनाया जा रहा है। शाहरुख खान फिल्म के प्रोड्यूसर हैं। बीते दिन कर्तव्य लॉन्च इवेंट में सैफ अली खान ने फिल्म के प्रोड्यूसर शाहरुख खान की जमकर तारीफ की।

    मीडिया से बात करते हुए सैफ अली खान ने कहा कि – ‘शाहरुख के साथ मेरा जुड़ाव बहुत प्यारा और लंबा रहा है। वो ऐसे इंसान हैं जिन्हें मैं कई मायनों में अपना आदर्श मानता हूं। मेरी उनसे एक छोटी सी मुलाकात हुई थी। उन्होंने कहा कि उनके पास एक बहुत अच्छी स्क्रिप्ट है और वो चाहते हैं कि मैं उसे सुनूं और ये फिल्म करुं। मैंने स्क्रिप्ट सुनने और निर्देशक से मिलने का पूरा प्रोसेस किया’।

    जब हमारी शूटिंग पूरी हो गई है और शाहरुख ने फिल्म देखी तो उन्होंने कहा कि ये एक बहुत अच्छी फिल्म है। शाहरुख खान सैफ अली खान ने बताया कि प्रोड्यूसर के तौर पर शाहरुख खान का मानना है कि डायरेक्टर को पूरी क्रिएटिव आजादी मिलनी चाहिए।

    उनके काम में दखल देने से बचते हैं। उन्होंने कहा कि शूटिंग के दौरान मेरी उनसे मुलाकात नहीं हुई क्योंकि वो ऐसे प्रोड्यूसर है जो डायरेक्टर को पूरी आजादी देना पसंद करते हैं। उनका मानना है कि निर्देशक को अपनी सोच के मुताबिक फिल्म बनाने का पूरा मौका मिलना चाहिए। कई बार किसी बड़े शख्स की मौजूदगी सेट के माहौल को प्रभावित कर सकती है और शाहरुख इस बात को अच्छी तरह समझते हैं। यही कारण है कि उन्होंने हमें अपनी तरह से फिल्म बनाने की पूरी छूट दी है।

    कर्तव्य की बात करें तो इस फिल्म के डायरेक्टर पुलकित हैं। ये फिल्म 15 मई 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में रसिका दुग्गल, संजय मिश्रा, जाकिर हुसैन और मनीष चौधरी जैसे एक्टर्स भी नजर आएंगे।

     

     

     

     

     

     

     

  • वजन घटाओ Director ने Tanisha Mukherjee की बढ़ाई मुश्किलें, बिगड़े Hormones

    वजन घटाओ Director ने Tanisha Mukherjee की बढ़ाई मुश्किलें, बिगड़े Hormones

    मनोरंजन: बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल की छोटी तनीषा मुखर्जी ने भी कई फिल्मों में काम किया लेकिन करियर में उन्हें बहन जैसी सक्सेस नहीं मिल पाई। मगर यशराज फिल्मस के बैनर तले 2005 में रिलीज हुई फिल्म नील एंड निक्की से तनीषा मुखर्जी को खूब लाइमलाइट मिली थी। ये उनके करियर की सबसे बड़ी फिल्म मानी जाती है। अब सालों बाद तनीषा ने फिल्म में काम करने के अपने एक्सपीरियंस पर बात की है।

    तनीषा के सामने रखी गई थी शर्त

    तनीषा मुखर्जी ने बताया कि फिल्म की शूटिंग के दौरान आदित्य चोपड़ा ने उनसे वजन घटाने को कहा था ताकि वो रोल के हिसाब से शेप में आ सके। तनीषा ने बताया कि उस लुक के लिए उन्होंने बहुत सख्त डाइट फॉलो की थी लेकिन इसके कारण से उनकी बॉडी में हार्मोनल बैलेंस बिगड़ गया था।

    बॉडी को करना होगा टोन्ड

    तनीषा ने बताया कि उन्हें स्क्रीन टेस्ट के लिए आदित्य चोपड़ा के ऑफिस बुलाया गया था। मीडिया के साथ बातचीत के दौरान एक्ट्रेस ने बताया कि इससे उन्होंने आदित्य चोपड़ा की करियर एडवाइजर को इग्नोर कर दिया था लेकिन इस बार उन्होंने उन्हें भरोसा दिलाया था कि वो उनकी बात मानेगी। तनीषा ने बताया कि उनके पहले फोटोशूट के दौरान, उनसे कहा गया था कि उन्हें अपनी बॉडी को टोन्ड करना होगा और लव हैंडल्स को कम करना होगा।

    कमर के पास थी चर्बी

    नील एंड निक्की फिल्म के पहले फोटो सेशन के दौरान मेरी कमर के पास काफी चर्बी थी। ऐसे में आदित्य चोपड़ा ने मुझसे कहा था कि नहीं तुम ऐसी नहीं दिख सकती। तुम्हें अपनी बॉडी को टोन्ड करना होगा। उस पहले सेशन के बाद मैं पागल सी हो गई थी। मैंने अपनी बॉडी को पूरी तरह से बदल डाला क्योंकि मेरा पूरा ध्यान अपने उस लक्ष्य को पाने पर था। फिर मेरे बदले हुए लुक को देखकर उन्होंने कहा था कि – हां ये है निक्की ।

    तनीषा की बढ़ी मुश्किलें

    तनीषा ने कहा था कि शेप में आने के लिए उन्होंने डाइट और एक्सरसाइज पर खास ध्यान दिया। अपने खाने और एक्सरसाइज को लेकर वो काफी डिसिप्लिन हो गई थी हालांकि सख्त डाइट को लंबे समय तक फॉलो करने को कारण से उनकी बॉडी पर बुरा असर पड़ा। उनकी बॉडी में हार्मोन्स बिगड़ गए थे। एक्ट्रेस बोली – यदि आप उस लुक को लंबे समय तक बरकरार रखने की कोशिश करते हैं। हार्मोनल असंतुलन हो सकता है और मेरे साथ भी यही हुआ था।    
  • Thalapathy Vijay की जीत के पीछे क्या Trisha Krishnan का होगा हाथ, Users ने जोड़ा सीधा Connection

    Thalapathy Vijay की जीत के पीछे क्या Trisha Krishnan का होगा हाथ, Users ने जोड़ा सीधा Connection

    नई दिल्ली: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों के बीच एक्ट्रेस त्रिशा का तिरुपति मंदिर दौरा अचानक सुर्खियों में आ गया है जहां एक ओर राज्य की राजनीति में विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम शुरुआती रुझानों में बढ़त बनाती दिख रही है। वहीं दूसरी ओर त्रिशा की इस खास समय पर की गई है। आध्यात्मिक यात्रा को लेकर चर्चाएं तेज हो गई है। इस दौरे की टाइमिंग से इसे सिर्फ एक धार्मिक यात्रा नहीं बल्कि राजनीतिक कयासों से जुड़ी खबर बना दिया है।

    जन्मदिन से पहले मंदिर पहुंची त्रिशा

    एक्ट्रेस ने अपने 43वें जन्मदिन से एक दिन पहले आध्यात्मिक यात्रा की। रविवार रात उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वह तिरुपति जाते हुए नजर आई। सोमवार सुबह मंदिर में पूजा करते हुए उनके वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए। इन वीडियो में वह बिना किसी शोर-शराबे के शांत तरीके से दर्शन करती दिखी। इस वीडियो में वह बिना किसी शोर-शराबे के शांत तरीके से दर्शन करती दिखी।

    सोशल मीडिया पर उठे सवाल

    इस दौरे के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लोगों की प्रतिक्रियाएं आने लगी है। कुछ यूजर्स ने उनके मंदिर जाने के समय को चुनाव नतीजों से छोड़कर देखा है। कई पोस्ट में यह कयास लगाए गए हैं कि उन्होंने भगवान वेंकटेशवर के दरबार में विजय की पार्टी टीवीएक के लिए प्रार्थना की होगी।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Trish (@trishakrishnan)

    वोटिंग के दिन भी किया था पोस्ट

    इससे पहले 23 अप्रैल को मतदान के दिन भी त्रिशा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया था। जब उन्होंने अपना वोट डाला है। इस पोस्ट ने भी काफी ध्यान खींचा था। फैंस ने इसे उनके करीबी दोस्त और को-स्टार विजय के प्रति समर्थन के रुप में देखा है।

    पहले भी साथ दिखे थे विजय और त्रिशा

    मार्च में चेन्नई में एक शादी के रिसेप्शन में विजय और त्रिशा एक साथ नजर आए थे। इस दौरान दोनों के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए थे। यह कार्यक्रम उस समय हुआ था जब विजय और उनकी पत्नी संगीता सोर्नलिंगम के तलाक की खबरें सामने आई थी। दोनों ने दिसंबर 2025 में तलाक के लिए अर्जी दी थी।