Category: Entertainment

  • TV इंडस्ट्री में शोक की लहर, इस मशहूर Actor का हुआ निधन

    TV इंडस्ट्री में शोक की लहर, इस मशहूर Actor का हुआ निधन

    नई दिल्ली – कसौटी जिंदगी की और ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ फेम एक्टर विकास सेठी को लेकर बुरी खबर सामने आई है। 48 साल की उम्र में एक्टर ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। उनका निधन नींद में हुआ। जानकारी के अनुसरा वह पैसों की तंगी से परेशान थे। रविवार का दिन टेलीविजन फैन्स के लिए काफी दुखद रहा। मशहूर एक्टर विकास सेठी के निधन को लेकर आई खबर ने सभी को शॉक्ड कर दिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विकास सो रहे थे, सुबह जब नहीं उठे, तो उनकी पत्नी उन्हें आनन-फानन में अस्पताल लेकर गई।

    जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। सूत्रों के मुताबिक, विकास पिछले कुछ समय से आर्थिक तंगी से गुजर रहे थे। उन्हें काफी समय से कोई काम नहीं मिल रहा था। वो इंडस्ट्री के कई दोस्तों के संपर्क में भी नहीं थे। टेलीविजन शो के अलावा विकास ने करण जौहर की फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम’ में रॉबी का किरदार भी निभाया था। उन्हें फिल्म में काफी पसंद भी किया गया था। विकास सेठी ने कहीं तो होगा, ससुराल सिमर का, गुस्ताख दिल और शरारत जैसे कई पॉपुलर शोज में काम किया था। वो जब भी किसी शो में नजर आए। अपने किलर लुक्स और दमदार एक्टिंग से दिल जीत लिया।

    2018 में उनकी शादी जान्हवी सेठी से हुई थी। जान्हवी से शादी के बाद विकास जुड़वा बच्चों के पिता बने। वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते थे. वो वाइफ और बच्चों संग कई पोस्ट भी शेयर करते रहते थे। हालांकि पिछले चार महीने से उन्होंने इंस्टाग्राम पर कोई पोस्ट शेयर नहीं थी। 12 मई को आखिरी बार उन्होंने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की थी।  कहा जा रहा है कि पैसों की तंगी वजह से दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हुई है, पर अब तक उनके निधन पर फैमिली की ओर से कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं आया है। विकास अपनी फैमिली के बेहद करीब थे। वो अपने बच्चों से इतना प्यार करते थे कि उन्होंने हाथों पर जुड़वां बच्चों के नाम का टैटू भी बनवाया था।

  • Deepika-Ranveer के घर आई नन्ही परी

    Deepika-Ranveer के घर आई नन्ही परी

    दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह पेरेंट्स बन गए हैं। दीपिका ने बेटी को जन्म दिया है। एक्ट्रेस शनिवार दोपहर मुंबई के गोरेगांव इलाके में मौजूद एचएन रिलायंस हॉस्पिटल में एडमिट हुई थीं। बता दें, दीपिका ने इस साल 28 फरवरी को सोशल मीडिया पर प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी। उन्होंने एक पोस्ट शेयर कर लिखा था कि वे सितंबर 2024 में बच्चे को जन्म देंगी।
  • Police ने इस एक्टर को Airport पर किया अरेस्ट, जाने मामला

    Police ने इस एक्टर को Airport पर किया अरेस्ट, जाने मामला

    नई दिल्ली – सिनेमा जगत के किसी ना किसी स्टार को लेकर अकसर मामले सामने आते रहते है। ऐसा ही मामला रजनीकांत स्टार ‘जेलर’ के एक्टर विनायकन का आया है। रजनीकांत स्टारर ‘जेलर’ में नजर आए टीके विनायकन को हिरासत में ले लिया गया है।

    विनायकन हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हंगामा कर रहे थे। जानकारी के मुताबिक, विनायकन को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है और एक्टर पर मामला भी दर्जा किया गया है। जानकारी के अनुसार विनायकन एयरपोर्ट पर नशे में धुत बदतमीजी कर रहे हैं।

    जब एक्टर ने एयरपोर्ट पर हंगामा खड़ा कर दिया तो पुलिस ने उनको अरेस्ट किया। जानकारी है कि विनायकन ने जब हंगामा किया, उस वक्त वो हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर थे।

  • Live Show में Karan Aujla पर जूता फेंकने के मामले में Babbu Mann का आया बयान, देखें वीडियो

    Live Show में Karan Aujla पर जूता फेंकने के मामले में Babbu Mann का आया बयान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: मशहूर पंजाबी गायक करण औजला पर लंदन में लाइव प्रोग्राम के दौरान जूता फैंकने की वीडियो खुब वायरल हो रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि इस घटना के बाद करण औजला को भी गुस्सा आ गया और उन्होंने ऑडिएंस मे जुता फेंकने वाले को फाइट की ऑफर दे डाली।

    इस घटना पर पंजाबी सिंगर बब्बू मान ने रोष प्रकट करते हुए कहा कि लोगों को इस घटना पर ध्यान नहीं देना चाहिए। करण औजला एक युवा गायक है और वह मेरा भाई हैं। ऐसे बच्चे को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए और इस तरह भरे शो में उन्हें जुता मारना गलत है। ऐसी घटना को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होना चाहिए।

    बता दे कि शो के दौरान जूता सीधा औजला के चेहरे पर जाकर लगा था। इसी बीच गुस्से से लाल हुए गायक ने शो को बीच में ही रोकवा कर जुता फेंकने वाले को ढूंढन शुरू कर दिया । औजला ने यह भी कहा कि मैं इतना बुरा नहीं गा रहा हूं कि आप मुझ पर जूता फेंको।

  • Diljit Dosanjh ने फैंस को दिया बड़ा तोहफा

    Diljit Dosanjh ने फैंस को दिया बड़ा तोहफा

    नई दिल्लीः दिलजीत दोसांझ आए दिन अपने गानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। सिंगिंग के साथ-साथ उन्होंने कई फिल्मों में अदाकारी भी की है। अब दिलजीत दोसांझ के प्रसंशकों के लिए के बड़ी खुशखबरी सामने आई है। दरअसल, सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ अनाउंस मेंट की है। अब यह खबर सामने आई है कि दिलजीत दोसांझ भी इस फिल्म का हिस्सा हाोंगे।

    शुक्रवार को मेकर्स ने एक नए प्रोमो के साथ ‘बॉर्डर 2’ की कास्ट में दिलजीत की एंट्री अनाउंस की। प्रोमो में, सोनू निगम की आवाज में ऑरिजिनल ‘बॉर्डर’ फिल्म का गाना ‘संदेसे आते हैं’ सुनाई देता है और फिर दिलजीत का नाम लिखा आता है। इस प्रोमो में दिलजीत की आवाज में एक देशभक्ति से भरा डायलॉग भी है- ‘इस देश की तरफ उठने वाली हर नजर झुक जाती है खौफ से… इन सरहदों पर जब गुरु के बाज पहरा देते हैं!’

  • Live Show के दौरान Karan Aujla पर फेंका गया जूता

    Live Show के दौरान Karan Aujla पर फेंका गया जूता

    नई दिल्ली: मशहूर पंजाबी गायक करण औजला पर लंदन में शौ के दौरान जूता फैंकने की वीडियो वायरल हो रही है। इस घटना में देखा जा सकता है कि शौ के दोरान करन औजला पर जूता फैंका गया जिसके कारण करण औजला को भी गुस्सा आ गया।

    आपको बता दें कि लंदन में हो रहे करण का शो के दौरान वहां मौजूद एक फैन ने उन पर जूता फेंक दिया। यह जूता सीधे गायक के चेहरे पर जाकर लगा, इसी बीच गुस्से से लाल हुए गायक ने शो बीच में ही रोक कर जूता फेंकने वाले को ढूंढने लगे। उन्होंने यह भी कहा कि मैं इतना बुरा नहीं गा रहा हूं कि आप मुझ पर जूता फेंक कर मुझे मार डालो।

  • हर रोज के झगड़ों के बीच Aishwarya ने तोड़ी रिश्ते पर चुप्पी

    हर रोज के झगड़ों के बीच Aishwarya ने तोड़ी रिश्ते पर चुप्पी

    नई दिल्लीः तलाक की अफवाहों के बीच ऐश्वर्या राय बीते दिनों काफी सुर्खियों में रही। इसी बीच अभिषेक बच्चन ने इसका खंडन करते कई खुलासे किए। हालांकि दोनों ने अलग-अलग इंटरव्यू में स्वीकारा था कि वह अपनी शादी के शुरुआती सालों में हर दिन झगड़ते थे।

    ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन फिल्म ‘उमराव जान’ की शूटिंग के वक्त एक-दूजे के करीब आए थे। कपल ने 2007 में शादी कर ली थी। शादी को 17 साल गुजर गए हैं। उनकी प्यारी सी बेटी है। जिनका नाम आराध्या बच्चन है।

    अभिषेक और ऐश्वर्या ने अलग-अलग इंटरव्यू में बताया था कि वह हर दिन लड़ते थे, हालांकि अभिषेक बच्चन ने साफ कर दिया था कि उनके बीच तेज झगड़े नहीं होते थे, बल्कि वे मतभेद जताने जैसे थे। अभिषेक और ऐश्वर्या से 2010 में एक इंटरव्यू में पूछा था कि उनके बीच कितनी लड़ाई होती है? तब ऐश्वर्या ने कहा था कि वे हर रोज झगड़ते हैं।

    ऐश्वर्या राय से एक इंटरव्यू में पूछा था कि अभिषेक ने कहा था कि आप दोनों को ‘नवविवाहित पुराने कपल’ जैसा महसूस होता है, इसका क्या मतलब है? ऐश्वर्या ने जवाब में कहा था, ‘हम एक-दूसरे के साथ काफी सहज रहे हैं. मुझे लगता है कि ‘न्यूली मैरिड’ से उनका मतलब था कि हम जो शेयर करते हैं, वह शानदार है, क्योंकि यह दोस्ती पर निर्भर है।

  • क्रिकेटर Hardik Pandya के बाद अब इस Couple के तलाक की खबरों से फैंस हुए हैरान

    क्रिकेटर Hardik Pandya के बाद अब इस Couple के तलाक की खबरों से फैंस हुए हैरान

    नई दिल्लीः सेलिब्रिटी में कपल के बीच तलाक की खबरें आना आम बात हो गई हैं। हाल ही में क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक के बीच तलाक की खबर सामने आई थी। जिसके बाद अब हॉलीवुड एक्ट्रेस जेनिफर लोपेज की खास दोस्त और एक्ट्रेस लीह रेमिनी और उनके पति एंजेलो पैगन के तलाक की खबरें सामने आई हैं। मिली जानकारी के अनुसार हॉलीवुड के इस प्यारे कपल ने 21 साल पहले एक-दूसरे के साथ अपना घर बसाया था लेकिन अब उन्होंने एक-दूसरे से अलग होने का मन बना लिया है। अपनी दो दशक की शादी को तोड़ने का ऐलान दोनों ने बीते दिन देर रात एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए किया। सोशल मीडिया पर तलाक की खबरों के बाद दोनों कपल के फैंस हैरान हो गए।

    बता दें कि एक्ट्रेस जेनिफर लोपेज ने कुछ दिन पहले ही पति बेन एफ्लेक से तलाक के लिए कोर्ट में अर्जी दी है। वहीं अब उनकी बेस्ट फ्रेंड और एक्ट्रेस लीह रेमिनी भी अपने पति एंजेलो पैगन से अलग हो रही हैं। एक्ट्रेस ने बीती रात 29 अगस्त को अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की। इस पोस्ट में एक्ट्रेस ने बताया कि ये फैसला उनके लिए काफी मुश्किल था लेकिन अब वो और एंजेलो एक-दूसरे के साथ फिट नहीं हैं। बता दें कि साल 2003 में शादी में बंधे इस कपल ने अपने तलाक का ऐलान करते हुए बताया कि उन्हें काफी दुख हो रहा है लेकिन इस बात से गर्वित भी हो रहे हैं कि इस मुश्किल घड़ी को वो एक साथ कैसे संभाल रहे हैं।

    एक्ट्रेस लीह रेमिनी और एंजेलो पैगन ने यह भी कहा कि उन्हें अपनी जिंदगी के अगले फेज में कदम रखने के साथ ही बहुत कुछ सुलझाना भी है। उन्होंने अपने बयान में कहा, ‘ठीक है, हम यहां हैं। 28 साल तक साथ रहने और 21 साल की शादी के बाद हमने अलग होने का फैसला लिया है। हमने ये फैसला बहुत ही सोच और समझ कर सावधानी के साथ लिया है। तलाक हमारे लिए कितना भी मुश्किल क्यों न हो लेकिन हम उसे पॉजिटिव तरह से ले रहे हैं। हमें पता है कि ये हमारे लिए बहुत अच्छा फैसला होगा।’

    कपल ने पोस्ट में आगे यह भी बताया कि ‘समय के साथ लोग स्वाभाविक रूप से बदल जाते हैं। अपने तलाक के बाद भी हम एक-दूसरे के साथ वेकेशन और फैमिली फंक्शन में जाने को बरकरार रखेंगे।’ लीह रेमिनी और एंजेलो पैगन ने अपने तलाक की वजह को उन भूमिकाओं को बताया जो अब उनके लिए जरूरी नहीं थीं। हालांकि उनका कहना है कि तलाक भले हो लेकिन उनके बीच में एक मजबूत रिश्ता अभी भी है।

    गौरतलब है कि लीह रेमिनी और एंजेलो पैगन पहली बार साल 1996 में एक-दूसरे से मिले थे। दोनों की मुलाकात लॉस एंजिल्स के क्यूबा में हुई थी। साल 2003 में यह कपल शादी के बंधन में बंध गया और फिर उसने अपनी पहली बेटी सोफिया बेला का स्वागत किया। इस जोड़े के एंजेलो की पूर्व शादी से 3 बच्चे हैं।

  • Mukesh Ambani ने की JioBrain और Jio AI क्लाउड वेलकम ऑफर की घोषणा

    Mukesh Ambani ने की JioBrain और Jio AI क्लाउड वेलकम ऑफर की घोषणा

    जियो यूजर्स को मिलेगा 100 जीबी तक डाटा

    नई दिल्लीः रिलायंस इंडस्ट्रीज के 47वीं एनुअल जेनरल की आज मीटिंग हुई है। जिसकी शुरुआत इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के संबोधन के साथ हुई। RILAGM का आयोजन हर साल अगस्त के आखिरी सप्ताह में होता है। अपने संबोधन में मुकेश अंबानी ने तीसरी पारी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र को बधाई दी। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को लेकर अंबानी ने कहा कि इसकी मदद से इंसानों की कई जटिल समस्याएं दूर हो रही हैं। भविष्य में एआई के लिए असीम संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि 2047 तक भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश होगा। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड अपने शेयरधारकों को बोनस शेयर देगा। कंपनी हर शेयर पर 1 शेयर बोनस को तौर पर देगी। रिलायंस के सभी बिजनेस में एआई का इस्तेमाल होगा। रिलायंस का लक्ष्य भारत को डीप एआई टेक देश बनाने का है। मुकेश अंबानी ने शेयरहोल्डर्स को संबोधित करते हुए Jio AI क्लाउड वेलकम ऑफर की घोषणा की। उन्होंने कहा कि यह ऑफर इस साल दिवाली से शुरू होगा। इस ऑफर में जियो यूजर्स को 100 जीबी तक का फ्री क्लाउड स्टोरेज मिलेगा ताकि वे अपने फोटो, वीडियो, डॉक्युमेंट्स, सभी दूसरे डिजिटल कंटेंट और डेटा को सिक्यो​र तरीके से स्टोर और एक्सेस कर सकें।

    रिलायंस ने एक साल में 2,555 पेटेंट किए फाइल

    रिलायंस ने एक साल में 2,555 पेटेंट फाइल लिए हैं जिनमें 6G, 5G और नैनो टेक्नोलॉजी जैसे क्षेत्र शामिल हैं। 2026 तक जियो पूरे देश को डिजिटल लाइफ लेगा। भारत आज दुनिया का सबसे बड़ा डाटा मार्केट है। जियो के डाटा की कीमत दुनिया के तमाम देशों के मुकाबले 1 चौथाई सस्ता है। जियो के ग्राहकों की संख्या 49 करोड़ के आंकड़े को पार कर गई है। जियो के यूजर्स हर महीने 30GB डाटा खर्च कर रहे हैं। जियो अपनी सर्विसेज में सिर्फ अपनी ही टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करता है। डीप टेक इनोवेटर। जियो की 5जी सर्विस को पूरी तरह से भारत में डेवलप किया गया है। जियो भारत का सबसे बड़ा पेटेंट होल्टर है जिसके पास 350 से अधिक 5G और 6G पेटेंट हैं।

    जियो ब्रेन- रियल टाइम डाटा एनालिस्ट

    जियो ने जियो ब्रेन की घोषणा की है जिसका इस्तेमाल तमाम तरह की सर्विसेज में होगा। जियो ब्रेन रियल टाइम में डाटा देने में सक्षम होगा। जियो ब्रेन की सर्विस अन्य कंपनियों को भी दी जाएगी। जियो ब्रेन की सर्विसेज पेड होंगी, हालांकि कीमतों को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है। जियो का लक्ष्य सभी के लिए एआई उपलब्ध कराना है। हेल्थकेयर से लेकर एजुकेशन और खेती तक में एआई का इस्तेमाल होगा। जियो के एआई डाटा का डाटा सेंटर भारत में ही होगा।

    जियो टीवी ओएस से लेकर जियो एआई

    जियो टीवी ओएस- एचडी, 4के, डॉल्बी विजन, डॉल्बी एटमॉस का सपोर्ट मिलेगा। इसमें सभी तरह के एप्स का सपोर्ट होगा जिन्हें आप टीवी पर इस्तेमाल करते हैं। हेल्लो जियो असिस्टेंट का सपोर्ट अब जियो टीवी रिमोट के साथ मिलेगा। यह काफी हद तक गूगल असिस्टेंट जैसा होगा। हेल्लो जियो की मदद से आप अपने सेटटॉप बॉक्स को भी कंट्रोल कर सकते हैं। जियो होम एप की मदद से आप पूरे घर की लाइट, कैमरा, एसी, टीवी, स्पीकर आदि को कंट्रोल कर सकते हैं। इससे आप वाई-फाई को भी मैनेज कर सकते हैं। यह मैलवेयर के बारे में भी अलर्ट करेगा।

    जियो टीवी प्लस

    जियो टीवी प्लस पर 600 से अधिक लाइव टीवी का सपोर्ट मिलेगा। जियो टीवी प्लस पर लाइव शो को भी पॉज किया जा सकेगा और बाद में उसी जगह से फिर से देखा जा सकेगा यानी आप लाइव मैच को भी पॉज कर सकते हैं।

    JioAI

    जियो फोन कॉल एआई की मदद से किसी भी कॉल को रिकॉर्ड और अनुवाद किया जा सकेगा। यह कॉल को समराइज भी कर सकेगा। इसके लिए किसी एप की जरूरत नहीं होगी। यह ग्रुप और पर्सनल दोनों कॉल पर काम करेगा। यह कॉल रिकॉर्डिंग जियो क्लाउड पर स्टोर होगा।
  • Actress Shraddha Kapoor ने लिया नया घर, Bollywood superstar actor की बनेगी पड़ोसन

    Actress Shraddha Kapoor ने लिया नया घर, Bollywood superstar actor की बनेगी पड़ोसन

    नई दिल्लीः धमाकेदार ओपनिंग के बाद से ही ‘स्त्री 2’ की बॉक्स-ऑफिस पर जबरदस्त कमाई जारी है। श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म ने देशभर में 400 करोड़ से ज्यादा कमाई कर ली है। इस फिल्म ने उन्हें करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग दी। फिल्म की सफलता के बाद एक्ट्रेस ने अब एक नया घर ले लिया है। जल्द ही बॉलीवुड के एक सुपरस्टार की पड़ोसी बनने जा रही हैं।

    रिपोर्ट्स के अनुसार श्रद्धा कपूर ऋतिक रोशन का सी-फेसिंग जुहू वाला घर रेंट पर लेने वाली हैं। अगर वो ये घर लेती हैं तो वह ‘स्त्री 2 सरकटे का आतंक’ के उनके को-स्टार अक्षय कुमार की पड़ोसी बन जाएंगी। अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना इसी बिल्डिंग में एक लग्जरी डुप्लेक्स में रहते हैं।

    बता दें, पहले खबर आ रही थी कि पिता बनने के बाद वरुण धवन ऋतिक रोशन के घर में शिफ्ट होने वाले हैं। उन्होंने अपनी लाडली के जन्म के बाद पत्नी नताशा दलाल और बेटी के साथ नए घर में शिफ्ट होने का फैसला लिया था, लेकिन अब लेटेस्ट रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी डील फाइनल नहीं हो पाई।