Category: Entertainment

  • पति के साथ Spot हुई Katrina Kaif, Vicky के साथ All Black Look में की Twinning

    पति के साथ Spot हुई Katrina Kaif, Vicky के साथ All Black Look में की Twinning

    नई दिल्ली: कैटरीना कैफ और विक्की कौशल पिछले साल नवंबर में एक बेबी बॉय के पेरेंट्स बने थे जहां विक्की इसके बाद कई बार पब्लिक में नजर आए। वहीं कैटरीना मां बनने के बाद लाइमलाइट से दूर रह रही हैं और लाइमलाइट से दूर रहकर अपना समय परिवार को दे रही थी। अब महीनों बाद ये कपल पहली बार साथ नजर आया। दोनों का एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया जहां उन्होंने पैपाराजी के लिए पोज भी दिए। लुक की बात करें तो दोनों ब्लैक आउटफिट में ट्विनिंग करते दिखे। विक्की ने अपने लुक में ब्राउन जैकेट ऐड की। वहीं कैटरीना ब्लैक ओवरकोट में बहुत ग्लैमरस और रेडिएंट नजर आई। सोशल मीडिया पर फैंस उनकी इस अपीयरेंस पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    बीती रात बॉलीवुड कपल कैटरीना कैफ और विक्की कौशल को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है। इस दौरान दोनों काफी स्टाइलिश लुक में नजर आए। उन्होंने सभी का ध्यान खींचा। लुक की बात करें तो विक्की-कैटरीना ब्लैक आउटफिट में ट्विनिंग करते दिखे। विक्की ब्लैक पैंट-ब्लैक टी-शर्ट के साथ ब्राउन जैकेट पहने नजर आए। वहीं कैटरीना ब्लैक ओवरकोट में बहुत ग्लैमरस नजर आई। मिनिमल मेकअप ने कैटरीना काफी खूबसूरत लग रही है। उन्होंने ब्लैक गॉगल्स भी लगाए थे। कपल ने साथ ने पैपाराजी को जमकर पोज दिए हैं। सोशल मीडिया पर उनकी ये फोटोज तेजी से वायरल हो रही है। लंबे समय बाद कैटरीना और विक्की को साथ देखकर फैंस भी बेहद खुश हो गए हैं। उनकी इन फोटोज पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।
  • Khatron Ke Khiladi 15 की लिस्ट आई सामने, Gaurav Khanna-Farhanna Bhatt समेत शामिल होंगे ये सितारे

    Khatron Ke Khiladi 15 की लिस्ट आई सामने, Gaurav Khanna-Farhanna Bhatt समेत शामिल होंगे ये सितारे

    मनोरंजन: रोहित शेट्टी द्वारा होस्ट किए जाने वाले शो खतरों के खिलाड़ी 15 की शुरुआत ऑफिशियल तौर पर हो चुकी है। एक साल के ब्रेक के बाद जब यह शो वापिस आ रहा है। फैंस यह जानने के लिए बेताब है कि इस नए सीजन में उनके लिए क्या खास होने वाला है। कलर्स टीवी ने ऑफिशियली तौर पर उन पर पहले 12 कंटेस्टेंट्स के नामों का खुलासा कर दिया है। वह खतरों के खिलाड़ी 15 में नजर आएंगे।

    गौरव खन्ना

    बिग बॉस 19 के विनर गौरव खन्ना अब अपने तीसरे रिएलिटी शो में हिस्सा लेने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। गौरव खन्ना पहले भी दो रिएलिटी टीवी शो में जीत हासिल कर चुके हैं। सबसे पहले उन्होंने सेलिब्रिटी मास्टरशेफ का खिताब अपने नाम किया था और बाद मेें सलमान खान द्वारा होस्ट किए गए बिग बॉस 19 के विजेता बने। अब गौरव खतरों के खिलाड़ी 15 में एक नई चुनौती का सामना करने के लिए तैयारी है।

    अविका गौर

    खतरों के खिलाड़ी 15 में लौटने वाली एक और पुरानी कंटेस्टेंट हैं और वो कोई और नहीं बल्कि अविका गौर है। उन्होंने इससे पहले रोहित शेट्टी के इस शो के 9वें सीजन में हिस्सा लिया था। अविका को आखिरी बार रियलिटी शो, पति पत्नी और पंगा में देखा गया था।

    हर्ष गुजराल

    कॉमेडियन हर्ष गुजराल ने पिछले साल द ट्रेटर्स के साथ रिएलिटी शो की दुनिया में कदम रखा था हालांकि खतरों के खिलाड़ी 15 में वह पहली बार नजर आएंगे। बिग बॉस 19 के विनर गौरव खन्ना अब अपने तीसरे रिएलिटी शो में हिस्सा लेने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

    रुबीना दिलैक

    रुबीना दिलैक भी कर्लस टीवी का एक जाना-पहचाना चेहरा है। उन्हें भी खतरों के खिलाड़ी 15 में हिस्सा लेते हुए देखा जाएगा। यह इस शो में उनका दूसरा मौका होगा। इससे पहले उन्होंने सीजन 12 में हिस्सा लिया था जहां वह पांचवें स्थान पर आकर शो से बाहर हो गई थी।

    फरहाना भट्ट

    बिग बॉस 19 रनरअप रह चुकी फरहाना भट्ट भी खतरों के खिलाड़ी में शामिल होने वाली हैं। अपने पिछले शो में अपनी मजबूत पर्सनैलिटी को देखते हुए वह रोहित शेट्टी के इस शो में बाकी कंटेस्टेंट्स को कड़ा मुकाबला शामिल करने वाली साबित होंगी।  
  • Ayushmann की फिल्म पर लगे धोखाधड़ी के आरोप, एक्टर ने दी गंभीर आरोप

    Ayushmann की फिल्म पर लगे धोखाधड़ी के आरोप, एक्टर ने दी गंभीर आरोप

    मनोरंजन: आयुष्मान खुराना अपनी कॉमिक टाइमिंग वापिस लेकर थिएटर्स में जल्द आ रहे हैं। उनकी नई फिल्म पति पत्नी और वो दो आने वाली है जिसके बीते दिन ट्रेलर रिजीज किया गया। फिल्म में आयुष्मान के साथ वामिका गब्बी, सारा अली खान और रकुल प्रीत सिंह शामिल है। इसे मुदस्सर अजीज ने बनाया है जो साल 2019 में इसका पहला पार्ट भी लेकर आए थे।

    फिल्म का ट्रेलर काफी मजेदार हैं। आयुष्मान वन विभाग के इंस्पेक्टर प्रजापति पांडे बने हैं जिसकी जिंदगी में तीन-तीन औरतें हैं। वो अपनी पत्नी के साथ-साथ दो और औरतों के साथ इश्क लड़ाता है हालांकि इसमें काफी सारा टविस्ट और ड्रामा भी भरा है जिसे फिल्म के लिए छिपाया हुआ है हालांकि आयुष्मान की फिल्म रिलीज से पहले ही सवाल खड़े किए जा रहे हैं।

    पति पत्नी और वो दो फिल्म का जब टीजर आया। तब इसे लेकर कहा जा रहा था कि ये शादी में धोखाधड़ी जैसे गंभीर चीज बढ़ा-चढ़ाकर दिखा रही हैं। ऐसी कहानी दिखाकर लोग इससे प्रेरित हो सकते हैं लेकिन फिल्म की कास्ट आयुष्मान खुराना और रकुल प्रीत सिंह का मानना है कि असलियत में ऐसा बिल्कुल भी नहीं है बल्कि एक्टर का रोल एक ग्रीन फ्लैग है।

    ट्रेलर लॉन्च इवेंट में आयुष्मान ने फिल्म पर लगे आरोपों पर कहा कि ये फिल्म चारों किरदारों के बीच में क्या चल रहा है। उसपर है उसी के साथ-साथ मुझे जो लगता है कि मेरा रोल प्रजापति पांडे जो हैं वो एक ग्रीन फ्लैग है। उसका मॉरल कंपास बिल्कुल सही है। हम इससे किसी भी धोखाधड़ी को प्रमोट नहीं कर रहे हैं क्योंकि ये एक पारिवारिक फिल्म है। हर कोई इसे देखना एंजाय करेगा। यह सिर्फ कॉमेडी ऑफ एरर्स हैं। इसमें ऐसा कुछ नहीं है कि प्रजापति का किसी के साथ अफेयर हैं।

    आयुष्मान के बाद रकुल ने भी कहा कि – ‘ये एक कॉमेडी ऑफ एरर्स वाली फिल्म हैं ऐसा सबकुछ हर किसी के साथ कभी ना कभी होता ही होगा तो आप इस फिल्म से जरुर रिलेट करेंगे। बात करें फिल्म पति पत्नी और वो दो की तो ये 15 मई को थिएटर्स में रिलीज होने वाली है। इसमें सपोर्टिंग कास्ट में विजय राज और तिग्मांशु धूलिया जैसे दमदार एक्टर्स भी शामिल हैं’।

     

     

     

     

  • Comedian Kapil Sharma को Lawrence Gang की धमकी, कैफे के पास हुई फायरिंग

    Comedian Kapil Sharma को Lawrence Gang की धमकी, कैफे के पास हुई फायरिंग

    नई दिल्ली: बॉलीवुड कॉमेडियन कपिल शर्मा के कनाडा में स्थित कैफे के पास फिर से फायरिंग हुई है। मिली जानकारी अनुसार सुरे शहर में 120 स्ट्रीट स्थित चाय सुट्टा बार कैफे पर देर रात फायरिंग की घटना सामने आई। बताया जा रहा है कि यह कैफे कॉमेडियन कपिल शर्मा के Kaps Cafe के पड़ोस में स्थित है। बिश्नोई गैंग ने इस फायरिंग की जिम्मेदारी ली है और कपिल शर्मा को भी धमकी दी है। इसके साथ ही कपिल को भी धमकी भरे पोस्ट मिल रहे हैं। इन पोस्ट में कपिल शर्मा के कैफे को बंद करने की चेतावनी दी गई है।

    पोस्ट में धमकी देते हुए कहा गया है कि अगर उनकी बातों को नजरअंदाज किया गया तो आगे और बड़ा कदम उठाया जा सकता है। बता दें कि कपिल शर्मा ने बीते कुछ समय पहले कनाडा में अपना रेस्टोरेंट खोला था और इसका नाम कैप्स कैफे रखा था। लेकिन इस कैफे के खुलने के कुछ समय बाद ही यहां फायरिंग का मामला सामने आया था। सबसे पहली फायरिंग 10 जुलाई 2025 को हुई थी और यहां आरोपियों ने 9-10 फायर किए थे। इस फायरिंग में कैप्स कैफे की खिड़कियों के कांच भी टूट गए थे। इस हमले की जिम्मेदारी हरजीत सिंह लड्डी ने ली थी जो खालिस्तानी आतंकी है।

    साथ ही उसके तार दूसरी बड़ी गैंग्स के साथ भी जुड़े हैं। इसके बाद दूसरी बार 7 अगस्त को एक बार फिर यहां फायरिंग का मामला देखने को मिला था। इस फायरिंग के बाद काफी बवाल मचा था। इसके बाद 2025 में अक्तूबर के महीने में एक बार फिर से फायरिंग देखने को मिली थी। कपिल ने इसको लेकर एक बार बात भी की थी। जिसमें उन्होंने इसे मजाकिया अंदाज में कहा था कि पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने हमसे बात की है और उनके यहां काफी अलग तरह से चीजें होती हैं। अब एक बार फिर कपिल के कैफे के पास फायरिंग की खबर सामने आई है।

    अब देखना होगा कि क्या कपिल इस मामले पर कुछ बोलते हैं या नहीं। बीते रोज से कपिल अपने अपकमिंग एपिसोड को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। कपिल के नेटफ्लिक्स शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो का नया एपिसोड रिलीज हो गया है। इस एपिसोड में स्टैंडअपस कॉमेडियन समय रैना और पॉडकास्ट होस्ट रणबीर अल्लाहाबादिया नजर आ रहे हैं।

     

     

     

     

     

  • Depression झेल चुके हैं Diljit Dosanjh, Social Media पर Viral हुआ वीडियो

    Depression झेल चुके हैं Diljit Dosanjh, Social Media पर Viral हुआ वीडियो

    नई दिल्ली: दिलजीत दोसांझ इन दिनों विदेश कॉन्सर्ट कर रहे हैं। उनके हालिया कॉन्सर्ट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है। यह पल 30 अप्रैल 2026 को कनाडा के कैलेगरी में स्कोटियाबैंक सैडलडोम में उनके Aura World Tour के शो का है। कॉन्सर्ट के कुछ दिन बाद सोशल मीडिया पर एक क्लिप वायरल हुई है इसमें सिंगर परफॉर्मेंस के बीच रुककर ऑडियंस से बात करते दिख रहे हैं। वीडियो में दिलजीत दोसांझ पंजाबी में बोलते सुनाई दे रहे हैं। उन्होंने जिंदगी और मौत के बारे में बेहद पर्सनल और गहरी बातें कही। उन्होंने कहा कि – ‘मैं तो इस दुनिया को छोड़ चुका हूं। मुझे मौत का कोई डर नहीं है। पिछले दिसंबर में मैं इस शरीर से बाहर निकलने की कोशिश कर रहा था लेकिन अब अभी मुझे कुछ और काम करने हैं। उसके बाद ही मैं इस शरीर को छोडूंगा। डरने की कोई बात नहीं है यह सिर्फ पंजाब की बात नहीं है। यह है और हमेशा रहेगा। मैं इस दुनिया को छोड़ चुका हूं। यह सच्चाई है। मैं इस स्टेज पर खड़ा हूं और यह मेरा भगवान है’।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    उन्होंने आगे कहा कि – ‘मुझे मौत का कोई डर नहीं है और न ही किसी के प्रति मेरे मन में कोई दुश्मनी है। मैं सबको प्यार करता हूं। प्यार, सम्मान और माफी। मैं इन चीजों को अपने जीवन में जितना हो सके लाने की कोशिश कर रहा हूं जो अभी भी मेरे साथ हैं यहीं पंजाब का नाम है। मैं पंजाब हूं। तुम क्या कहते हो’? यह क्लिप सबसे पहले एक इंस्टाग्राम यूजर ने शेयर की थी। बाद में ये रेडिट समेत बाकी प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से फैल गई। कुछ फैंस में इस क्लिप को देखकर चिंता भी जताई है। एक यूजर ने लिखा कि – मुझे बिल्कुल पता नहीं था कि उन्हें लगातार नफरत मिल रही है मैं तो सोचता था कि उन्हें बहुत पसंद किया जाता है। दूसरे यूजर ने लिखा कि – ये दुखद है कि लोग उनका मजाक उड़ा रहे हैं। अवीची चेस्टर बेनिंगटन, एमी वाइनहाउस एसएसआर इतने सारे लोग अपने करियर के पीक पर चले गए। मैं खुद गंभीर डिप्रेशन से गुजर चुका हूं जबकि करियर में बहुत अच्छा कर रहा था मैं गवाही दे सकता हूं कि बिस्तर से उठना कितना मुश्किल होता है। मुझे उम्मीद है कि भारतीय लोग मेंटल हेल्थ को गंभीरता से लेंगे बजाय इसके कि ट्रोल करके स्थिति को और बदतर बनाएं। हाल ही में दिलजीत दोसांझ ने एक और कॉन्सर्ट के दौरान प्रो-खालिस्तानी प्रदर्शनकारियों का सामना किया था। इसके लिए वो सुर्खियों में आए थे। रिपोर्ट्स के अनुसार, कॉन्सर्ट में आए कुछ लोगों ने उनके खिलाफ नारे लगाए और झंडे भी फहराए। बताया गया कि उन्हें अमेरिकन होस्ट जिमी फैलन के ‘The Tonight Show’ में जाने और पंजाब में बाढ़ के समय वहां न होने पर नाराजगी थी। स्टेज से जवाब देते हुए दिलजीत ने कहा कि – जितने झंडे दिखाने हैं दिखाओ। यह भी कहा कि – जिस चैनल पर मैं जाता हूंं, वहां मैं पंजाब की बात करता हूं, मैंने अपने गानों की बात नहीं की। मैंने कुछ प्रमोट नहीं किया। मैं पंजाब के लिए उस चैनल पर गया था। जितने झंडे दिखाने हैं दिखाओ। यह पहली बार नहीं है जब दिलजीत दोसांझ ने स्टेज पर मजबूती से जवाब दिया हो। 2024 में इंदौर कॉन्सर्ट में उन्होंने एक गजल सुनाई थी। उन्होंने कहा था कि – यदि खिलाफ हैं होने दो जान थोड़ी है। ये सब धुआं है। आसमान थोड़ी है सब ही का खून है शामिल यहां की मिट्टी में किसी के बाप का हिंदुस्तान थोड़ी है।            
  • Archana Puran Singh के बेटे के साथ हुई Online Scaming, गंवाए 87,000 पैसे मिले वापिस

    Archana Puran Singh के बेटे के साथ हुई Online Scaming, गंवाए 87,000 पैसे मिले वापिस

    नई दिल्ली: ऑनलाइन स्कैमिंग आजकल बहुत आम बन चुकी है। इसकी चपेट में आने से कोई नहीं बच पाता है। कपिल शर्मा के शो की जज और बॉलीवुड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह के बेटे आयुष्मान सेठी भी इसका शिकार बन चुके हैं। कुछ दिन पहले क्रेडिट कार्ड स्कैम में फंसने से वो अपने 87,000 रुपये गंवा चुके थे।

    स्कैम का शिकार हुआ अर्चना का बेटा?

    आयुष्मान ने दरअसल एक वेबसाइट पर अपनी क्रेडिट कार्ड की डिटेल्स शेयर की थी जिसमें उन्हें किसी चीज का फ्री ट्रॉयल मिल रहा था। उन्होंने अपने बड़े भाई आर्यमान सेठी के यूट्यूब के व्लॉग पर कहा था कि उनसे पहले हफ्ते कोई भी सब्सक्रिप्शन फीस नहीं ली जाएगी। मगर तभी उनके साथ स्कैम हो गया और करीबन 80,000 रुपये तुरंत बैंक अकाउंट से खाली हो गए। अर्चना और उनके परिवार ने क्रेडिट कार्ड कैंसिल करने की कोशिश की थी लेकिन कुछ काम नहीं कर रहा था। उनके पिता परमीत सेठी और भाई उनका मजाक उड़ा रहे थे। मगर मां अर्चना पूरन सिंह काफी परेशान थी। फैंस भी उन्हें इस ऑनलाइन स्कैम से बाहर निकालने की कोशिश कर रहे थे। अब सभी की मेहनत रंग लाई है। आयुष्मान को अपने खोए हुए वापिस मिल गए है। बुधवार को आर्यमन ने अपने नए व्लॉग में बताया कि उनके छोटे भाई आयुष्मान स्कैम से बाहर निकल गए हैं। वो घर में फटी हुई टी-शर्ट पहनकर घूम रहे थे। तभी आर्यमान ने मजाकिया अंदाज में उनसे कहा था कि वो अब नए कपड़े खरीद सकते हैं क्योंकि उनके पैसे वापिस लौट आए हैं। इस पर आयुष्मान ने भी माना कि हां अब उनके पैसे वापिस लौट आए हैं।

    पहले भी स्कैम में फंस चुके आयुष्मान

    आर्यमन ने इससे पहले भी खुलासा किया था कि उनके छोटे भाई कई बार स्कैम में फंस चुके हैं। उन्होंने मजाक में कहा था कि आयुष्मान ऑनलाइन स्कैमर्स के रेगुलर कस्टमर हैं। अर्चना का परिवार अक्सर मुश्किलों में भी हंसने का बहाना ढूंढता नजर आता है। यही कारण है कि सोशल मीडिया पर उन्हें फैंस का प्यार मिलता है। वर्कफ्रंट की बात करें तो अर्चना पूरन सिंह के वर्कफ्रंट की तो वो राजकुमार राव की नेटफिल्कस फिल्म टोस्टर में नजर आई थी जिसे ऑडियंस से ठंडा रिस्पॉन्स मिला है। अब वो जल्द कपिल शर्मा के नेटफ्लिकस शो में दोबारा जज की कुर्सी पर बैठी दिखाई देगी।  
  • Japan में लगेगी Dhurandhar, Social Media पर Aditya Dhar ने रिलीज किया Poster

    Japan में लगेगी Dhurandhar, Social Media पर Aditya Dhar ने रिलीज किया Poster

    मनोरंजन: फिल्ममेकर आदित्य धर ने कुछ ही दिन पहले बॉलीवुड को उसकी सबसे बड़ी फिल्म धुरंधर दिलवाई। इस फिल्म में ना सिर्फ इंडियन बॉक्स ऑफिस, बल्कि ग्लोबली भी धांसू कमाई की। धुरंधर ने रणवीर सिंह को एक बार फिर सितारा बना दिया है। अब रणवीर जापान में भी धूम मचाने वाले हैं।

    जापान में लगेगी धुरंधर

    फिल्म धुरंधर का पहला पार्ट जल्द जापान में रिलीज किया जाना है। इसका एक टीजर और पोस्टर रिलीज हुआ है। इसे ऑपरेशन धुरंधर नाम दिया गया है। अब ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड्स बनाने की तैयारी में है। धुरंधर पार्ट 1 को जापान में रिलीज होता देख इंडियन फैंस काफी खुश हैं। वो टीजर के कमेंट में लिख रहे हैं कोनिचिवा ल्यारी। धुरंधर जापान में 10 जुलाई को रिलीज होगी। वहां इंडियन फिल्मों का अभी तक शानदार रिकॉर्ड रहा है। बॉलीवुड फिल्मों की बात की जाए तो आमिर खान की 3 इडियट्स और शाहरुख खान की पठान को काफी रिस्पॉन्स मिला था। वहीं श्रीदेवी की फिल्म इंग्लिश विंग्लिश भी काफी थिएटर्स में लगी थी।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Jio Studios (@officialjiostudios)

    जापानी बॉक्स ऑफिस पर छाई धुरंधर

    इंडियन फिल्मों के हिसाब से एस.एस राजामौली की RRR जापानी बॉक्स ऑफिस पर हाईएस्ट ग्रॉसिंग इंडियन फिल्म है। इसने 139 करोड़ रुपये कमाए थे। ये रिकॉर्ड अभी तक कोई फिल्म नहीं तोड़ पाई है। राजामौली की बाहुबली 2 भी जापान में अच्छी कमाई कर चुकी है। अभी तक जापान में उन्हीं की फिल्मों का दबदबा देखा गया है। अब क्या आदित्य धर अपनी धुरंधर पार्ट 1 से राजामौली को पछाड़ पाएंगे। ये देखने लायक बात होगी।

    इंडियन फिल्मों का दिखा दम

    इंडियन फिल्मों के हिसाब से एस.एस.राजमौली की RRR जापानी बॉक्स ऑफिस पर हाईएस्ट-ग्रॉसिंग इंडियन फिल्म है। इसमें 139 करोड़ रुपये कमाए थे। ये रिकॉर्ड अभी तक कोई फिल्म नहीं तोड़ पाई है। राजामौली की बाहुबली 2 भी जापान में अच्छी कमाई कर चुकी है। अभी तक जापान में उन्हीं की फिल्मों का दबदबा देखा गया है। अब क्या आदित्य धर अपनी धुरंधर पार्ट 1 से राजामौली को पछाड़ पाएंगे। ये देखने लायक होगी।
  • इस लड़की के प्यार में पड़े Youtuber Ranveer Allahabadia, सोशल मीडिया पर फैंस को किया Surprize

    इस लड़की के प्यार में पड़े Youtuber Ranveer Allahabadia, सोशल मीडिया पर फैंस को किया Surprize

    नई दिल्ली: फेमस यूट्यूबर और डिजिटल क्रिएटर रणवीर इलाहाबादिया इन दिनों किसी के प्यार में है। इस रिश्ते को यूट्यूबर ने खुद ही कंफर्म किया है। रणवीर ने गर्लफ्रैंड जूही भट्ट के साथ रोमांटिक तस्वीरें शेयर करके अपने ऑफिशियल रिश्ते की अनाउंसमेंट की है। उन्हें फैंस और सेलेब्स से ढेरों बधाईयां मिल रही हैं।

    रणवीर का रिश्ता हुआ पक्का

    रणवीर इन दिनों गर्लफ्रैंड जूही संग वेकेशन पर हैं। उन्होंने केन्या के मसाई मारा से रोमांटिक तस्वीरें शेयर की हैं। रणवीर तस्वीरों में गर्लफ्रैंड की बांहों में नजर आ रहे हैं। एक तस्वीर में वो गर्लफ्रैंड को गोद में उठाए झूमते दिखे। रणवीर और जूही के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दे रहे हैं। दोनों एक-दूसरे के प्यार में डूबे दिखे। वो वेकेशन के हर पल को एक दूसरे संग यादगार बना रहे हैं। रणवीर ने तस्वीरों के साथ रोमांटिक कैप्शन लिखा है।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Ranveer Allahbadia (@beerbiceps)

    सोशल मीडिया पर दी कंफर्मेशन

    उन्होंने लिखा कि – सूरज, चांद, तारे और इनके बीच की हर चीज। क्या आप कभी किसी ऐसे इंसान से मिले हैं जिसकी रोशनी दुनिया की नेगेटिविटी को मिटा सकती है। मैं मिला लूं। रणवीर को तस्वीरों पर फैंस और सेलेब्स उन्हें बधाई दे रहे हैं। यूट्यूबर आशीष चंचलानी ने लिखा कि – अब जल्दी शादी कर। ओरी ने भी कपल को बधाई दी है। कई फैंस हार्ट इमोजी के साथ उन पर प्यार लुटा रहे हैं। हाल ही में रणवीर आईपीएल मैच के दौरान जूही भट्ट संग दिखे थे। पैपाराजी के साथ बात करते हुए उन्होंने जूही को अपनी गर्लफ्रैंड बताया था। रोमांटिक तस्वीरें करके उन्होंने जूही और अपने रिश्ते को कंफर्म कर दिया है। जूही ने भी सोशल मीडिया पर रणवीर संग एक रोमांटिक वीडियो शेयर किए हैं। इसमें दोनों केन्या के जंगल में हसीन पल बिताते नजर आए।

    आखिर कौन है जूही भट्ट?

    बता दें कि रणवीर इलाहाबादिया की गर्लफ्रैंड जूही भट्ट मॉडल, एक्ट्रेस होने के साथ-साथ कंटेंट क्रिएटर भी हैं। वो वेब सीरीज म्यूजिक वीडियो में काम कर चुकी हैं। सोशल मीडिया पर वो लाइफस्टाइल, फैशन, ट्रैवल पर बेस्ड कंटेंट शेयर करती हैं। यूथ के बीच भी वो काफी मशहूर है।  
  • इस किरदार के चलते Troll हुए Actor Ritiesh Deshmukh, फैंस को दी सफाई

    इस किरदार के चलते Troll हुए Actor Ritiesh Deshmukh, फैंस को दी सफाई

    मनोरंजन: बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख इन दिनों खूब सुर्खियों में बने हुए हैं। एक्टर इन दिनों मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज की वीरता की गाथा एक बार बड़े पर्दे पर सभी के सामने लाने वाले हैं। जी, हां देशमुख के डायरेक्शन और एक्टिंग से बनी फिल्म राजा शिवाजी इन दिनों चर्चा का विषय बनी है। 20 अप्रैल को पिल्म का ट्रेलर रिलीज होते ही जहां एक और फैंस में भारी उत्साह देखा गया। वहीं दूसरी ओर एक खास सीन को लेकर विवाद भी खड़ा हो गया है। यह फिल्म अपनी भव्यता और स्टार कास्ट के कारण सुर्खियों में आए हैं लेकिन इतिहास के साथ कथित छेड़छाड़ के आरोपों ने इंटरनेट पर एक नई बहस छेड़ डाली है। इस पर रितेश देशमुख का रिएक्शन भी आया है।

    सीन पर उठा बवाल

    राजा शिवाजी के ट्रेलर में एक सीन में दिखाया गया है। इसमें शिवाजी महाराज (रितेश देशमुख), क्रूर अफजल खान (संजय दत्त) के सामने अपना घातक हथियार वाघ नघ खुलेआम दिखाते नजर आए हैं। इस सीन को लेकर सोशल मीडिया पर यूजर्स ने तीखे रिएक्शन दिए हैं। लोगों को कहना है कि यह ऐतिहासिक तथ्यों के बिल्कुल उलट हैं। यूजर्स का मानना है कि मनोरंजन के नाम पर इतिहास के इतने जरुरी अध्याय को मनगढ़ंत तरीके से पेश करना गलत है। आलोचकों ने सवाल उठाया है कि क्या फिल्म में सिर्फ ड्रामे के लिए शिवाजी महाराज की युद्ध रणनीति को गलत दिखाया जाएगा।

    शिवाजी महाराज ने अफजल को मारा

    ऐतिहासिक दस्तावेजों और प्रचलित कथाओं के अनुसार, 10 नवंबर 1659 को प्रतापगढ़ किले के नीचे शिवाजी महाराज और अफजल खान के बीच जो मुलाकात हुई है। वह एक निहत्थी मुलाकात के रुप में तय की गई थी। उस समय शिवाजी महाराज ने अपनी चतुराई और रणनीतिक सूझबूझ का परिचय देते हुए अपने वाघ नख को कपड़ों के नीचे छिपाकर रखा था। जब अफजल खान ने गले मिलते समय धोखा देकर उन पर चाकू से हमला किया। तब महाराज ने छिपे हुए वाघ नख से उसका पेट चीर दिया था। यही वजह है कि ट्रेलर में हथियार को खुलेआम दिखना लोगों को हजम नहीं हो रहा है।

    रितेश देशमुख ने दिया जवाब

    सोशल मीडिया पर बढ़ते हुए विरोध और इतिहास क्यों बदल रहे हैं? जैसे तीखे सवालों के बीच रितेश देशमुख ने चुप्पी तोड़ दी है। उन्होंने बहुत ही संयमित और विनम्र तरीके से आलोचकों को जवाब देते हुए कहा कि – आदरणीय सर, कृप्या 1 मई को यह फिल्म जरुर देखें। आपके सभी सवालों का जवाब इसी फिल्म में छिपा है. मुझे उम्मीद है कि आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ इस फिल्म का आनंद लेंगे। जय शिवराय।

    जल्द होगी रिलीज फिल्म

    राजा शिवाजी में रितेश देशमुख और संजय दत्त के अलावा बॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकार नजर आने वाले हैं। फिल्म में अभिषेक बच्चन, शिवाजी महाराज के भाई संभाजी के किरदार में है। वहीं सचिन खेडेकर शाहजी राजे और भाग्यश्री माता जीजाबाई की भूमिका में नजर आने वाली हैं। विद्या बालन, फरदीन खान और जेनेलिया देशमुख जैसे कलाकार भी जरुरी भूमिकाओं में दिखेंगे। फिल्म 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।      
  • बच्चों के हिंदू नाम रखने पर Troll हुए Youtube Arman Malik, पहली पत्नी ने फैंस को दिया करारा जवाब

    बच्चों के हिंदू नाम रखने पर Troll हुए Youtube Arman Malik, पहली पत्नी ने फैंस को दिया करारा जवाब

    मनोरंजन: यूट्यूबर सिंगर अरमान मलिक अपनी 2 शादियों के लिए फेमस है। वो चंडीदढ़ में अपनी दोनों पत्नी पायल और कृतिका और 5 बच्चों के साथ रहते हैं। अक्सर इनके परिवार पर सवाल उठते रहते हैं। लोग सोशल मीडिया पर उन्हें भला-बुरा बोलते हैं। हाल में पायल तीसरी बार मां बनी हैं। उन्होंने अपने बेटे का नाम रुद्र रखा है। इसके बाद फैंस ने उन्हें जमकर ट्रोल करना शुरु कर दिया है। यूजर्स का कहना है कि मलिक परिवार ने लोगों को दिखाने के लिए हिंदू नाम रखे हैं। नहीं तो डॉक्यूमेंट्स में सभी बच्चों के नाम मुस्लिम है। इस सवाल पर पायल नाराज हो गई हैं। उन्होंने अपने व्लॉग में इसका जवाब दिया है। पायल ने सीधे शब्दों में कहा कि वो अपने बच्चों का क्या नाम रखा है ये उन्हें किसी को बताने की जरुरत नहीं है।

    यूजर ने उठाए सवाल

    एक यूजर ने सवाल किया है कि – ‘इन लोंगों ने अपने चारों बच्चों को डॉक्यूमेंट में नाम मुस्लिम रखा है। हिंदुओं को खुश करने के लिए घर का नाम हिंदु भगवान के नाम पर रख गया है’। चीकू ही बच गया क्योंकि वो इनकी दूसरी शादी से पहले पैदा हुआ था। इसका जवाब देते हुए पायल ने कहा कि – ‘हमें जो नाम पसंद आए हमने अपने बच्चों के लिए वो नाम रखा है। डॉक्यूमेंट नाम क्या है या फिर घर में बुलाए जाने वाले नाम क्या है वो किसी को क्लेरिफाई करने की जरुरत नहीं है’। हमें जो नाम पसंद आए हैं हमने वो रखा है जैसे कि जैद, अयान, और तूबा, कृष्णा, कियारा पृथ्वी। भगवान ने सबको एक नाक, दो कान, दो आंखें दी हैं। सबको एक जैसा बनाया है। जब ऊपर वाला सबको एक जैसा बनाता है तो हम बांटने वाले कौन होते हैं।

    ऑनलाइन मिल रही नफरत

    पायल ने आगे अपना दर्द बताते हुए कहा कि – ‘किसी को गाली देकर क्या मिलता है। रिश्ते ऐसे नहीं बनते हैं। बहुत मुश्किल से मिलते हैं मुझे पता है न मेरे मां न बाप-भाई-बहन कोई नहीं है। कुछ भी नहीं है कोई भी नहीं है। मैं समझती हूं रिश्तेदार क्या होते हैं। बीमारी जन्मदिन त्योहार पर हर किसी को चाहिए होते हैं। रिश्तेदार अपनी रिश्तेदारी मत खराब करो। सोशल मीडिया पर नफरत फैलाना बंद करो’। ‘कुछ नया करो, एक दो दिन देखेंगे। फिर बंद कर देंगे। बस ये बुरा भला बोलना छोड़ देंगे। लोग हमारे कमेंट में बच्चों को बद्दुआ देते हैं ये कितना बड़ा पाप है’। बता दें कि यूट्यूबर अरमान मलिक का असली नाम संदीप सिंह है। वो खुद बता चुके हैं कि वो हिंदू और हिसार। हरियाणा की जाट कम्यूनिटी से वो ताल्लुक रखते हैं। अरमान मलिक उनका स्क्रीन नेम है। यूट्यूबर दोनों पत्नियों के साथ बिग बॉस ओटोटी में भी पार्टीसिपेट कर चुका है।