Category: Entertainment
-

लोगों को बांटे तुलसी व पक्षियों को पानी रखने के बर्तन
बद्दी/ सचिन बैंसल : भारत विकास परिषद की बद्दी इकाई ने पयार्वरण व पक्षियों के सरंक्षण के लिए आगे आई है। संस्था ने पयार्वरण के संरक्षण के लिए तुलसी के सौ से अधिक पौधे बांटे है। वहीं डेढ से अधिक लोगों को अपने घरो में पक्षियों को पानी रखने के लिए मिट्टी के बर्तन उपलब्ध कराए। भारत विकास परिषद बद्दी शाखा ने संमर्पण, सहयोग, संस्कार, सेवा व संपर्क स्थापित करके अपनी एक अलग पहचान बनाई है। इन दिनों जहां पक्षियों के पानी नहीं मिल रही है। वहां पर परिषद ने सेवा भावना के तहत सभी घरों के बाहर आंगन में पानी रखने के लिए मिट्टी के बर्तन बांटे। यही सौ से अधिक लोगों को तुलसी के पौधे भी वितरित किए।परिषद के शाखा अध्यक्ष रमन कौशल ने बताया कि ओजान परत पर अध्याधिक प्रदूषण से काफी बड़े बढ़े होल हो गए है। जिससे लगातार बारिश व तेज धूप आनी शुरू हो गई है। आज से तीन दशक पहले बारिश की काफी धीमी गति से होती और इस बारिश से कोई नुकसान नहीं होता था। बारिश का पानी जमीन में रस जाता था। लेकिन अब तेज बारिश होती है जो पानी बाढ़ का रूप धारण कर लेता है। पिछले वर्ष पूरे हिमाचल में बारिश न जो तबाही मचाई। वह हमेशा याद रहे है। तुलसी के पौधे इस परत के संरक्षण के लिए रामबाण का कार्य करते है। इसके अलावा कई पक्षी पानी के बगैर प्यासे मर रहे है। उन्होंने सेवा व समपर्ण के तहत बद्दी के डेढ सौ घरों के बाहर पक्षियों के लिए पानी रखने के लिए मिट्टी के बर्तन दिए। अगर यह योजना उनकी सफल रही और बर्तन भी दिए जाएंगे।संस्था के महासचिव देवव्रत यादव ने बताया कि संस्था हमेशा गरीब तबके की सहायता के लिए तत्पर है। हाल ही में बद्दी के टौल बेरियर के समीप झुगियो में आग लगी और 40 लोगों की झुगियां पूरी तरह से जल गई। संस्था ने दूसरे दिन 42 परिवारों को खाने के लिए राशन की कीटे दी। इसके अलावा बद्दी में परिषद की ओर से रक्त जांच प्रयोगशाला चलाई जा रही है यह प्रयोगशाला कम दरों पर रोगियों को हर प्रकार के रक्त के जांच कम समय व कम पैसो में उपलब्ध कराती है। परिषद इसे नो लोस वो प्रोफिट के आधार पर चलाती है।कैप्शन भारत विकास परिषद के संगठन मंत्री राधा गोबिंद मंत्री लोगो को पक्षियो को पानी रखने का बर्तन देते हुए -

सबसे संकरा शहर, नदी किनारे बनी हैं ऐसी इमारतें!
अगर आपसे पूछा जाए कि क्या आप किसी ऐसे शहर के बारे में जानते हैं, जिसे दुनिया में सबसे संकरा माना जाता हो? यकीनन, ज्यादातर लोगों को इसके बारे में पता नहीं होगा। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे ही शहर के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां जाने वालों का कलेजा कांप उठेगा। ऐसा इसलिए क्योंकि यह शहर पहाड़ों के बीचों-बीच बहने वाली एक नदी के दोनों किनारों पर बसा हुआ है। इस वजह से इसे सबसे संकरा शहर का दर्जा भी मिला है।
लेकिन ये शहर भी कोई छोटा-मोटा नहीं है, बल्कि यहां 5 लाख से ज्यादा की आबादी रहती है। इस शहर का नाम यांजिन (Yanjin City) है, जो पहाड़ों के बीच बहने वाली नांक्सी नदी (Nanxi River) के दोनों मुहानों पर बसा है। यांजिन सिटी, चीन का एक प्रमुख शहर है।
सोशल मीडिया पर इस शहर का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें आप देख सकते हैं कि ये बहुत ही खूबसूरत दिख रहा है। पहाड़ों के बीच नदी बह रही है, साथ ही उस नदी के किनारों पर दोनों तरफ घर बने हुए हैं। कुछ तो बड़े-बड़े अपार्टमेंट भी हैं। चीन के युनान प्रांत में बसे इस शहर को दुनिया का सबसे संकरा (World’s Narrowest City) शहर माना गया है।
-

Superstar Nagarjuna ने फैन से मांगी माफी, कहा; ऐसा नहीं होना चाहिए था!
नई दिल्ली: तेलुगू सुपरस्टार नागार्जुन की सिक्योरिटी द्वारा एक फैन से दुर्व्यवहार करने पर सुपरस्टार नागार्जुन ने फैन से माफी मांगी। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें एयरपोर्ट पर एक बुजुर्ग फैन उनसे मिलने जा रहा था, लेकिन एक्टर के सिक्योरिटी गार्ड ने उन्हें खींच कर साइड कर दिया। इसके बाद जैसे ही वीडियो वायरल हुआ लोगों का गुस्सा देखने को मिला, वहीं एक्टर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर माफी मांगते हुए पोस्ट शेयर की और वादा किया कि वह ऐसा दोबारा न हो इसके लिए आवश्यक सावधानी बरतेंगे।
इसके चलते एक्टर ने वीडियो शेयर करते हुए एक्स अकाउंट पर हाथ जोड़ने की इमोजी के साथ लिखा, यह अभी मेरे संज्ञान में आया है… ऐसा नहीं होना चाहिए था!! मैं उस सज्जन से माफ़ी मांगता हूं और भविष्य में ऐसा न हो इसके लिए आवश्यक सावधानी बरतूंगा!!
गौरतलब है कि नागार्जुन की केवल साउथ में ही नहीं बॉलीवुड में भी अच्छी फैन फॉलोइंग है। उन्होंने कई बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है।
-

प्रेमिका के लिए नहीं बिछाया कालीन तो बदले में रख दिए नोटों के बंडल, देखें वीडियो
कोई एक-एक पैसे का मोहताज होता है, तो कुछ लोगों के पास उड़ाने के लिए अरबों-खरबों की दौलत होती है। सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक अरबपति शख्स अपनी गर्लफ्रेंड को न सिर्फ हेलिकॉप्टर से बुलाता है, बल्कि उसे उतारने के लिए रेड कार्पेट की जगह नोटों की गड्डियां रखता है। इतने सारे पैसों को देखने के बाद किसी के भी होश उड़ जाएं, लेकिन महिला उन रुपयों पर किसी महारानी की तरह इतराती हुई चल रही है।
Didn’t lay carpet for girlfriend, kept bundles of Dollers in return@MrThankYou__ #MrThankYou #Money #LetItFly #SonakshiSinha #Follow #EncounterNews #TwitterX pic.twitter.com/5AprcGsZHq
— Encounter News (@Encounter_India) June 24, 2024इस शख्स का नाम सर्गेई कोसेंको है, जो इंस्टाग्राम पर मिस्टर थैंक यू के नाम से वीडियोज शेयर करता है। हाल ही में उसने अपना और अपनी गर्लफ्रेंड का एक वीडियो शेयर किया। वीडियो में देखा जा सकता है कि उसकी गर्लफ्रेंड लाल हेलिकॉप्टर से जब नीचे उतरती है, तो खुद को किसी महारानी से कम नहीं समझती। सर्गेई अपनी गर्लफ्रेंड का हाथ थामे हेलिकॉप्टर से उतारते हैं, फिर हाथ पकड़कर वो नोटों के बंडल पर आगे चलती जाती है। सर्गेई ने वीडियो का कैप्शन लिखा है, ‘तुम्हें पता है मुझे क्या सबसे मजेदार लगता है? वो यह कि मैं तुम्हें पैसे से भी ज़्यादा प्यार करता हूं.’
-

हिमाचल के डा. राजेश गुप्ता बने रसायन उर्वरक मंत्रालय की फार्मा कमेटी के सदस्य
भारत के फार्मा उद्यमियों की मांगो को करेंगे बुलंदबददी/ सचिन बैंसल : हिमाचल प्रदेश के बददी के फार्मा उद्यमी डा. राजेश गुप्ता को केंद्र सरकार की रसायन उर्वरक मंत्रालय की फार्मा कमेटी का सदस्य मनोनीत किया गया है। उनकी नियुक्ति अखिल भारतीय औद्योगिक संगठन लघु उद्योग भारती की अनुशंषा पर हुई है क्योंकि इस समय राजेश गुप्ता संगठन के आल इंडिया फार्मा हैड हैं। मंत्रालय ने देश के हर प्रमुख उद्योग संगठन व दवा ट्रेडरों के सदस्यो को कमेटी विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया है। राजेश गुप्ता इस फार्मा कमेटी में लघु उद्योग भारती का प्रतिनिधित्व करेंगे।
वहीं राजेश गुप्ता हिमाचल प्रदेश ड्रग मैनुफैक्चरिंग एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष के पद पर भी तैनात है जिससे हिमाचल के 700 उद्यमियों को आस जगी है कि उनकी मांगों को कोई तो केंद्र सरकार में बुलंदी से उठाएगा। इस अलावा इस कमेटी में प्रो. बैंजो कुमार मिश्रा, आल इंडिया ड्रग एक्शन नेटवर्क से डा मीरा शिवा, हैल्थ केयर फेडरेशन आफ इंडिया से सिद्वार्थ भटटाचार्य, इंडियन मैडीकल एसोसिएशन से डा अनिल जे. नायक, आल इंडिया आर्गेनाईजेशन आफ कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट से राजीव सिंघल, लघु उद्योग भारती से डा राजेश गुप्ता के अलावा मैडीसिन सैंस फ्रंटियर्स इंडिया को प्रतिनिधित्व दिया गया है। रसायन और उर्वरक मंत्रालय भारत सरकार के दवाईयों और मैडीकल उपकरणों के रॉ मटीरियल के आयात और एमआरपी पर यह कमेटी कार्य करेगी। डा. राजेश गुप्ता ने कहा कि वह इस कमेटी में हिमाचल के साथ सथ पूरे भारत के फार्मा सैक्टर के उद्यमियों की समस्याओं को उठाने का प्रयास करेंगे।
-

Bigg Boss OTT-3: घर में आते ही शुरू हो चुकी है कंटेस्टेंट के बीच नोकझोक, देखें वीडियो
मुंबई: बिग बॉस ओटीटी-3 की शुरुआत हो चुकी है। सभी 16 कंटेस्टेंट घर के अंदर आ चुके हैं। अब अगले कुछ हफ्तों तक दर्शकों को मजा आने वाला है। सभी कंटेस्टेंट एक-दूसरे से कम्यूनिकेशन डेवलप करने की कोशिश करते दिख रहे हैं, हालांकि ये पहला दिन है। टाइम बीतने के साथ सबका असली चेहरा सामने आने लगेगा। साथ ही दर्शकों को ये भी पता लगेगा कि कौन अच्छा दोस्त है और कौन गेम खेल रहा है।
पॉलमी ने जो लिस्ट अनिल कपूर को पकड़ाई। उसमें उन्होंने पहली शर्त नॉनवेज की रखी। उन्होंने कहा कि वो बंगाली हैं इसलिए वो हर रोज नॉनवेज खाना पसंद करती हैं। इसके अलावा, उन्होंने लड़कियों के लिए अलग वॉशरूम की मांग की। यही नहीं उन्होंने ये मांग भी रखी कि उन्हें 8 घंटे की नींद पूरी करने दी जाए। पॉलमी दास ने आते ही कई गानों में बैक टू बैक परफॉर्म किया। अनिल कपूर ने उनके साथ मिलकर नेजी की टांग भी खींची।
-

Anupam Kher के ऑफिस में घुसे चोर, तोड़ा दरवाजा, देखें वीडियो
बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर को लेकर बड़ी खबर आ रही है। चोरों ने वीरा देसाई स्ट्रीट स्थित अभिनेता के ऑफिस में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की। इस घटना का जिक्र खुद अनुपम खेर ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में किया। उन्होंने कहा कि 19 जून को दो चोर उनके ऑफिस में घुसे और वहां मौजूद फिल्म नेगेटिव चुरा लीं। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी।
Thieves break into Anupam Kher’s Mumbai office!
— Encounter News (@Encounter_India) June 21, 2024
Moye Moye#Thieves #break #AnupamKher #Mumbai #office #viralvideos #trendingreels #explorepage #follow #encounterindia #TwitterGate pic.twitter.com/snFBH0DLmCअनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर किया है। वीडियो में दिखाया गया है कि उनके कार्यालय का दरवाजा खराब स्थिति में है। एक्टर ने पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि बुधवार को चोर उनके मुंबई ऑफिस में घुस गए और ऑफिस का जरूरी सामान चुरा लिया। वह लिखते हैं: कल शाम दो चोर वीरा देसाई रोड पर मेरे कार्यालय में घुस आए और कार्यालय के दो दरवाजे तोड़ दिए। उन्होंने लेखा विभाग से पूरी तिजोरी चुरा ली और हमारी कंपनी द्वारा निर्मित फिल्म नेगेटिव, जो बॉक्स में थे। हमारे कार्यालय ने FIR दर्ज कराई है.’
उन्होंने आगे लिखा कि पुलिस ने आश्वासन दिया है कि चोर जल्द ही पकड़े जाएंगे। क्योंकि वे दोनों सिक्योरिटी कैमरे में अपना सामान लेकर कार में बैठे थे। यह वीडियो पुलिस के आने से पहले मेरे कार्यालय के कर्मचारियों द्वारा लिया गया था।
अनुपम खेर की पोस्ट देखकर फैंस परेशान नजर आए। एक फैन ने कहा कि भगवान चोरों को सद्बुद्धि दे। कई लोग सोच रहे हैं कि क्या ऑफिस से पैसे चोरी हो गए? कई लोगों ने एक्टर का हौसला बढ़ाया और कहा, चिंता मत करो, चोर जल्द ही पकड़े जायेगे। अनुपम खेर के ऑफिस से चोरी ने सभी को चौंका दिया। आशा करते हैं कि चोर जल्द ही पकड़े जायेंगे।
-

बरोटीवाला के कोटला गांव में सातवें दिन से नहीं आया पानी
गुस्साए ग्रामीणों ने फिर किया आईपीएच के कार्यालय का किया घेराव
बददी/ सचिन बैंसल : ग्राम पंचायत बरोटीवाला के तहत कोटला गांव में पानी की समस्या का हल न होने से महिलओं का गुस्सा आज फूट गया। गुस्साई महिलाओं ने आईपीएच मंडल कार्यालय बददी के बाहर जमकर प्रदर्शन व नारेबाजी की व विभाग को जमकर कोसा। इससे पहले भी मंगलवार ने कोटला के ग्रामीणों ने विभाग के के अधिकारियों को ज्ञापन देकर गांव को पानी उपलब्ध करवाने के लिए कहा था। ग्रामीण महिला रानी चौधरी व समाज सेवी वीरेंद्र चौधरी ने आरोप जडा कि जिन लोगों ने 70 साल देश प राज किया वो हमें पूरा पेयजल भी उपलब्ध करवा सके। हमारे गांव का दर्द किसी भी पार्टी ने नहीं जाना। गांव में पानी की पाईप लाईन डेढ इंच की है जो कि बहुत पुरानी है और यहां पर तीन इंच लाईन होनी चाहिए।
हमारे गांव की लाईन से एक निजी आवासीय कालोनी को पानी दे दिया गया जो कि गलत है। या तो वो कालोनी अपना बोर करवाती या उनको कहीं और से पानी दिया जाता है। वीरेंद्र चौधरी ने कहा कि स्थानीय विधायकों को ग्रामीणों के दर्द का अहसास नहीं है और यहां पर जनता प्यासी मर रही है। बरोटीवाला के निकट कोटला गांव में पानी की कमी जब पूरी नहीं हुई तो लोगों को सडकों पर उतरना पड़ा। ग्राम पंचायत बरोटीवाला के कोटला गांव के लोगों ने जल शक्ति विभाग के अधीशासी अभियंता कार्यालय बददी का घिराव किया। ग्रामीणों का आरोप है कि इस गांव में 7 दिन से पानी नहीं आ रहा है।
जिससे लोग पानी की बूंद बूंद के लिए भटक रहे है। कोटला गांव के बीर सिंह, हरकेश, रामनाथ, राज कुमार, गुरनाम, तरसेम विजय, रानी चौधरी, वीरेंद्र चौधरी दून, श्याम, मीरा देवी, शिवराम, पूर्णचंद, विनोद, कमला देवी व विनोद के नेतृत्व में जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता कार्यालय का घेराव किया और उन्होंने जल शक्ति विभाग के खिलाफ नारेबाजी भी की। लोगों का कहना था कि 7 दिन से गांव मे पानी की बूंद नहीं आ रही है। ग्रामीणो ने चेतावनी दी है कि अगर उनके गांव की पेयजल लाइन सुचारू नहीं हुई तो वह आंदोलन को और तेज करेंगे तथा हमारी लाईन से जो नई कालोनी को कनेक्शन दिया गया है उसको काट देंगे। जिसकी जिम्मेवारी जल शक्ति विभाग की होगी।
आज मोटर बदल दी गई-एस.डी.ओ
इस विषय में एसडीओ चमन ठाकुर ने कहा कि गांव की समस्या को देखते हुए वीरवार को मोटर बदल गई और नई मोटर डाल दी गई। अब दो माह में नई पाईप लाईन डाल दी जाएगी। टैंडर और एस्टीमेट बनाने में समय तो लगता है ग्रामीणों को इतना तो समझना होगा। विभाग दिन रात सक्रिय होकर ईमानदारी से कार्य कर रहा है। -

पर्यावरण संरक्षण के लिए राज्य स्तरीय योग दिवस पर बददी में बांटे जाएंगे पौधे
भारत विकास परिषद लगाएगा निशुल्क जांच शिविर: रमन कौशल
बददी/ सचिन बैंसल : बददी में होने वाले राज्य स्तरीय योग दिवस योग दिवस इस बार विशेष तौर पर पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के लिए समर्पित होगा। इस बार बददी में होने वाले योग दिवस पर हर आने वाले प्रतिभागी को एक पौधा दिया जाएगा। योग भारती व हरिओम योगा सोसाईटी का मानना है कि यह प्रयास इसलिए किया जा रहा है कि ताकि पूरे शहर में एक साथ 2500 पौधे रोपित हो जाएं। डा किशोर ठाकुर व डा. श्रीकांत शर्मा ने बताया कि हमने निर्णय लिया है हर भाग लेने वाले व्यक्ति को एक पौधा नोमिनल रेट पर दिया जाएगा ताकि शहर हरा भरा बन सके। वहीं दूसरी ओर भारत विकास परिषद के अध्यक्ष रमन कौशल व सचिव देवव्रत यादव तथा सुषमा ठाकुर ने बताया कि 21 जून को ही दशहरा मैदान में भारत विकास परिषद की ओर से नि:शुल्क चिकित्सा जांच शिविर भी लगाया जाएगा।इसके अलावा विभिन्न प्रकार के स्वास्थ्य टैस्ट भी किए जाएंगे। फुल बॉडी टैस्ट 900 रुपये में किया जाएगा। पर्यावरण गतिविधि की ओर से बरसात में लगाने वाले पौधों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी तथा जो पौधा घर ले जाना चाहता है वह मिनिमम रेट पर उपलब्ध करवाया जाएगा। डॉ किशोर ठाकुर ने कहा कि दशहरा मैदान में ढाई हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है तथा सभी साधकों को योग सत्र के उपरांत जलपान भी दिया जाएगा। कार्यक्रम को सुंदर बनाने के लिए 35 फुट बाई 20 फुट का मंच बनाया जाएगा तथा अच्छी फोटोग्राफी के लिए ड्रोन कैमरों से कवरेज की जाएगी। उन्होंने बददी वासियों से आह्वान किया कि अधिक से अधिक संख्या में योग दिवस में सम्मिलित हों तथा योगमय जीवन जीने का संकल्प लें। -

Shooting के दौरान चोटिल हुईं Actress, गले पर लगा गहरा कट
इन दिनों ऑस्ट्रेलिया में अपनी हॉलीवुड फिल्म ‘द ब्लफ’ की शूटिंग कर रही एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा को सेट पर चोट लग गई है। बुधवार को प्रियंका ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक फाेटो शेयर की जिसमें उनके गले में गहरा कट नजर आ रहा है।
इसे शेयर करते प्रियंका ने लिखा.. ‘मेरी प्रोफेशनल लाइफ में कई खतरे भी हैं’ दरअसल प्रियंका इन दिनों फिल्म के स्टंट सीन की शूटिंग कर रही हैं और इसी बीच उन्हें यह चोट लग गई है।इससे पहले भी प्रियंका ने फिल्म के सेट से एक बिहाइंड द सीन फुटेज शेयर किया था।
इसमें फिल्म का टाइटल, डायरेक्टर फ्रैंक ई फ्लॉवर्स और डायरेक्टर ऑफ फोटोग्राफी ग्रेग बाल्डी भी नजर आ रहे थे। ‘द ब्लफ’ फिल्म में प्रियंका के अपोजिट कार्ल अर्बन नजर आएंगे। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफाॅर्म प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।