Category: Entertainment

  • ऐसा क्या हुआ कि स्टेज पर दूल्हे को पड़ा थप्पड़

    ऐसा क्या हुआ कि स्टेज पर दूल्हे को पड़ा थप्पड़

    सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक स्टेज पर खड़ी दुल्हन अपने होने वाले पति को ताबड़तोड़ थप्पड़ मारने लगती है। मार खाने के बाद दूल्हे का चेहरा लाल हो जाता है। इस दौरान स्टेज पर मौजूद महिलाएं चुपचाप डरी-सहमी नजर आ रही हैं। वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर हो रहा है। आप भी सोच रहे होंगे कि ऐसा क्या हुआ जो दुल्हन इतने गुस्से में आ गई और दूल्हे पर जोरदार थप्पड़ बरसाने लगी। 

    वायरल वीडियो में दुल्हन अपनी महिला रिश्तेदारों और सहेलियों के साथ स्टेज पर मौजूद है। ठीक सामने नीले कोट में दूल्हा खड़ा है। शुरुआत में देखने पर ऐसा लगता है कि सबकुछ ठीक है, लेकिन तभी दूल्हा ऐसी हरकत करने लगता है, जिसे देखने के बाद आप भी हैरान हो जाएंगे। दूल्हा जबरन दुल्हन के मुंह में मिठाई ठूंसने लगता है। इससे दुल्हन असहज हो जाती है और गुस्से में तमतमाते हुए एक के बाद एक 3 जोरदार थप्पड़ लगा देती है। इसके बाद मुंह में से मिठाई को थूक देती है।

  • बिकने के बाद भाजपा के गुलाम हुए तीनों निर्दलीय पूर्व विधायक : मुख्यमंत्री

    बिकने के बाद भाजपा के गुलाम हुए तीनों निर्दलीय पूर्व विधायक : मुख्यमंत्री

    हरदीप सिंह बाबा के नामांकन में शामिल हुए ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू

    नालागढ़/ सचिन बैंसल : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि तीनों निर्दलीय पूर्व विधायक बिकने के बाद भाजपा के गुलाम हो चुके हैं। ईमान बेचने के बाद इन्होंने विधायक पद से इस्तीफा दिया। खुद को भाजपा की राजनीतिक मंडी में बेचा न होता तो निर्दलीय विधायक अपने पद से इस्तीफा क्यों देते। पैसा लिया है इसलिए भाजपा के सामने घुटने टेकने को निर्दलीय पूर्व विधायक मजबूर हैं।  

    मुख्यमंत्री यहां कांग्रेस उम्मीदवार हरदीप सिंह बाबा की नामांकन रैली को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले मुख्यमंत्री ने हरदीप सिंह का नामांकन पत्र दाखिल करवाया। सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रैली में कहा कि नालागढ़ में मुकाबला धनवान और गुणवान के बीच है। यह चुनाव राजनीतिक सुचिता और स्वच्छता के लिए है। इसलिए हरदीप सिंह बाबा को जिताकर विधानसभा भेजें। बाबा जो भी काम लेकर आएंगे, उन्हें किया जाएगा। साढ़े तीन साल में नालागढ़ की सूरत बदल देंगे। 

    उन्होंने कहा कि नालागढ़ के पूर्व विधायक केएल ठाकुर अपने क्रशर का स्टे लेने के लिए हाईकोर्ट की दौड़ लगा रहे हैं। लेकिन, जनता की समस्याओं का।समाधान कराने के लिए कभी शिमला की दौड़ नहीं लगाई। वह अपने निजी काम लेकर ही आते थे, नालागढ़ में विकास कार्य मैंने खुद किए। बिकने के बाद पूर्व विधायक एक महीना अपने विधानसभा क्षेत्र नालागढ़ में नहीं आए। अब वह किस मुंह से दोबारा वोट मांग रहे हैं, जनता ने उन्हें विधायक चुनकर भेजा था। 14 महीने में उन्हें इस्तीफा देने की जरूरत क्यों पड़ी। वह निर्दलीय थे, वैसे भी भाजपा के साथ जा सकते थे, लेकिन जो पैसा उन्होंने अपना ईमान बेचकर लिया था, उसके दबाव में विधायक पद से इस्तीफा देना पड़ा।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि जयराम ठाकुर फिर आकर झूठ बोलेंगे, लेकिन प्रदेश में उनकी सरकार बनने वाली नहीं है। कांग्रेस के विधायकों की संख्या बढ़कर 38 हो चुकी है। उपचुनाव की तीनों सीटें जीतकर 40 का आंकड़ा पार करेंगे। भाजपा का झूठ व फरेब चलने वाला नहीं है। हमने बिकने वाले को नहीं, ईमानदार हरदीप बाबा को टिकट दिया है। भाजपा के  उम्मीदवार केएल बिके कभी जनता के सच्चे हितैषी नहीं हो सकते। जो जनता की भावनाओं का ही सौदा कर दे, वह सच्चा सेवक नहीं हो सकता। हमने निर्दलीय विधायकों के खूब काम किये, क्योंकि वह जनता की आवाज बनकर विधानसभा पहुंचे थे। लेकिन, उन्होंने खुद को बेच दिया। उनके इस्तीफा देने के बाद हमने सोचा कि तीन महीने में अक्ल आ जायेगी और स्पीकर साहब के पास जाकर उसे वापस ले लेंगे पर वे धरने पर बैठे, हाईकोर्ट गए। क्योंकि भाजपा के साथ उनकी डील हुई थी।

    हरदीप बाबा मुझे पहले ही कहते थे कि केएल ठाकुर कांग्रेस के साथ नहीं रहेंगे भाग जाएंगे। मैंने उनकी नहीं सुनी, लेकिन बाबा की बात सच साबित हुई। निर्दलीय पूर्व विधायक अब भाजपा टिकट पर चुनाव लड़कर विधायक बनने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि उन्हें मालूम है कि भाजपा की सरकार नहीं बनने वाली। इस्तीफा देने के बाद कहते थे कि कांग्रेस सरकार में हमारे काम नहीं हुए। जबकि जनता जानती है कि तीनों विधानसभा क्षेत्र में पूर्व सरकार के समय से रुके पड़े कामों को हमने शुरू करवाया। नालागढ़ की जनता इस बार कोई गलती न करे, चूंकि धनबल की लड़ाई जनबल से है। झूठ जितना भी सच से टकराये, अंत में जीत सच की होती है। नालागढ़ के पूर्व विधायक आपके बीच वोट मांगने आएंगे, पैसे भी देंगे। उन्हें मना नहीं करना है, उनसे डबल पैसे लेने हैं और वोट कांग्रेस को डालना है। भाजपा से केएल ठाकुर को पैसे के भरे हुए अटैची मिले हैं।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार चुनाव देखकर काम नहीं करती। हमने वोट के लिए 1500 रुपये महिलाओं और कर्मचारियों को ओल्ड पेंशन स्कीम नहीं दी। यह हमारी प्रतिबद्धता थी, जिसे हमने पूरा किया है। हम जो कहते हैं वो करते हैं। हमारी सरकार ने 10 में से 5 गारंटियों को 16 महीने के कार्यकाल में पूरा किया है। सरकार सभी गारंटियों को पूरा कर 2027 तक हिमाचल प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाएगी। 

    मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह की नीतियों में आस्था जताते हुए भाजपा के अनेक पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का दामन थामा। मुख्यमंत्री ने दर्जनों भाजपाईयों को हार पहनाकर कांग्रेस में शामिल कराया। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने सभी भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को कांग्रेस पार्टी का पटका पहनाया।


    इस दौरान उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह, स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, सीपीएस राम कुमार चौधरी, कांग्रेस उम्मीदवार हरदीप सिंह बाबा, जिलाध्यक्ष शिवकुमार इत्यादि मौजूद रहे।

  • हिमाचल प्रदेश यूपी चुनाव में नालागढ़ विधानसभा से कांग्रेस के हरदीप बाबा ने किया नामांकन

    नामांकन ने बाबा ने किया शक्ति प्रदर्शन, पहुँचे मुख्यमंत्री सुक्खू

    नालागढ़/ सचिन बैंसल : हिमाचल प्रदेश विधानसभा में तीन आजाद प्रत्याशियों द्वारा इस्तीफा देने के बाद तीन विधानसभा में उपचुनाव होने जा रहे हैं जिसके चलते आज कांग्रेस के प्रत्याशी हरदीप सिंह बाबा ने नालागढ़ एसडीएम कार्यालय में मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रानी प्रतिभा सिंह सहित नामांकन भरा.

    इसके उपरांत नालागढ़ ओल्ड बॉयज स्कूल में एक जनसभा का आयोजन किया गया जिसमें हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुखु  उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री व रानी प्रतिभा सिंह का स्वागत किया और इस दौरान भाजपा के कई कार्यकर्ताओं व मौजूदा व पूर्व प्रधानो ने भाजपा को छोड़ कांग्रेस का दामन थामा जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा भाजपा और निर्दलीय विधायकों पर जमकर तंज कसे। उन्होंने कहा कि आजाद विधायकों को जनता ने एक मौका विकास करने के लिए दिया था लेकिन वे राजनीति के बाजार में अपना ईमान बेच चुके हैं।

    उन्होंने कहा कि तीन उपचुनाव होने से प्रदेश पर आर्थिक बोझ पड़ा है,सुक्खू ने कहा कि विधानसभा चुनाव में जहां पहले कांग्रेस की सीटों की संख्या 34 से 38 हुई वही अभी 41 होने जा रही है। उन्होंने नालागढ़ के आजाद विधायक केएल ठाकुर के मन में कभी भी सेवा भाव से काम करने का लक्ष्य नहीं था वह सिर्फ पैसे कमाना चाहते थे और ऐसे में उन्हें कई बार हरदीप बावा और सीपीएस राम कुमार चौधरी ने अवगत कराया लेकिन उन्होंने सरकार में रहते हुए उन पर विश्वास किया और उनके सभी काम किया लेकिन उन्होंने इस विश्वास को तोड़ा है और अब इसका जवाब जनता उन्हें देने वाली है।

    उन्होंने कहा कि यह तीन उपचुनाव राजनीति के भविष्य के लिए अहम साबित होंगे क्योंकि सरकार और जनता भाजपा को करारा जवाब देने वाली है उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि यदि चुनाव में उन्हें कोई प्रलोभन देता है तो वह ऐसे लोगों से दूर रहे और ईमानदार छवि वाले नेता को अपना वोट दें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सभी तीनों सीटों पर उपचुनाव में जीतने वाली है और एक मजबूत सरकार पूरे 5 साल हिमाचल प्रदेश में चलेगी।

  • चर्चाओं के बीच Bollywood Actress ने कन्फर्म किया रिलेशनशिप, पढ़ें

    चर्चाओं के बीच Bollywood Actress ने कन्फर्म किया रिलेशनशिप, पढ़ें

    अफेयर की खबरों के बीच Bollywood Actress ने राइटर राहुल मोदी के साथ अपना रिलेशनशिप कन्फर्म किया है। कभी भी दोनों ने अपने रिलेशनशिप पर खुलकर बात नहीं की। लेकिन एक्ट्रेस के सोशल मीडिया पोस्ट को देखकर लगता है कि उन्होंने राहुल मोदी के साथ अपने रिलेशनशिप को कन्फर्म कर दिया है।

    एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने इंस्टाग्राम पर राहुल मोदी के साथ एक सेल्फी पोस्ट करते हुए कैप्शन लिखा है। एक्ट्रेस ने लिखा है- दिल रख ले…नींद तो वापस दे दे यार। बतादें कि यह पहला मौका जब एक्ट्रेस ने राहुल मोदी के लिए ऑफिसियल पोस्ट शेयर किया है। काफी लंबे समय से दोनों के अफेयर की खबरों ने सुर्खियां बटोरीं। दोनों को कई मौकों पर एक साथ देखा गया। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इनकी फैमिली भी इनके रिश्ते से राजी हैं।

  • 16 साल में एक बार भी रिपीट नहीं हुए इस Actor के कपड़े

    16 साल में एक बार भी रिपीट नहीं हुए इस Actor के कपड़े

    मुंबईः शो में एक्टर्स कपड़े क्या पहनेंगे, इसका फैसला शो के डायरेक्टर, क्रिएटिव डायरेक्टर और चैनल से जुड़े लोग करते हैं। वे इसके लिए कॉस्ट्यूम डिजाइनर हायर करते हैं। इस हफ्ते के रील टु रियल में टीवी सीरियल्स में कॉस्ट्यूम सिलेक्शन, चैलेंजेस, बजट और डिजाइनर के रोल के बारे में बात करेंगे।

    इस दौरान कॉस्ट्यूम डिजाइनर पार्थो घोषाल ने हमें कुछ दिलचस्प बातें बताईं। उन्होंने कहा कि अमूमन एक टीवी शो में कॉस्ट्यूम्स पर हर महीने 10 लाख रुपए से ज्यादा खर्च किए जाते हैं। चूंकि शोज लंबे चलते हैं, इसलिए इनका बजट करोड़ों में चला जाता है।

    एक बात यह भी सामने आई कि तारक मेहता का उल्टा चश्मा के मशहूर कैरेक्टर जेठालाल के कपड़े 16 साल में एक बार भी रिपीट नहीं हुए हैं। देखने में वो कपड़े साधारण लगते हैं, लेकिन इसका फैब्रिक इटली से मंगाया जाता है। जीतू लखानी के छोटे भाई रोहित लखानी ने कहा कि उनके पास देश-विदेश से लोग कॉल करके जेठालाल जैसा कपड़ा बनाने का ऑर्डर देते हैं।

  • Sonakshi Sinha की Marriage को लेकर बड़ी खबर आई सामने,  शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा…

    Sonakshi Sinha की Marriage को लेकर बड़ी खबर आई सामने,  शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा…

    मुंबई। सोनाक्षी सिन्हा औऱ जहीर इकबाल की शादी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। बताया जा रहा है कि सोनाक्षी की 22 जून को सगाई होगी और 23 को  23 को रिसेप्शन प्रार्टी होगी। वहीं काफी दिनों से शादी की खबरों को लेकर सोनाक्षी सिन्हा चर्चाओं में बनी हुईं हैं। साथ ही हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता से लेकर राजनेता का सफर तय करने वाले शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी और सोनाक्षी सिन्हा काफी लंबे समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्ट्रेस 23 जून को अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही है। हालांकि, दोनों के परिवार वालों ने इन खबरों की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन सोनाक्षी के कुछ करीबी दोस्तों ने इसकी पुष्टि की है।

    कुछ फिल्म जगत से जुड़े लोग शादी की खबरों पर मुहर लगा रहे हैं। हालांकि, ऐसी भी कई अफवाहें उड़ रही हैं कि सोनाक्षी के पिता, शत्रुघ्न जाहिर तौर पर उनसे नाराज हैं, क्योंकि उन्होंने बताया था कि सोनाक्षी की शादी के बारे में उनको कोई जानकारी नहीं है। साथ ही उन्होंने कहा था कि आजकल के बच्चे पूछते नहीं सीधे बताते हैं। इसी बीच सोनाक्षी के भाई लव सिन्हा का एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। 

  • कांग्रेस प्रत्याशी हरदीप बावा 19 को भरेंगे नामांकन

    मुख्यमंत्री सुक्खू रहेंगे मौजूद 
     
    नालागढ़/ सचिन बैंसल : नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में होने वाले उपचुनाव को लेकर कांग्रेस के प्रत्याशी हरदीप बावा 19 जून को अपने कार्यकर्ताओं के साथ नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। इस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ओल्ड बॉयज स्कूल में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। उनके साथ  उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल, सी.पी.एस. राम कुमार चौधरी भी मौजूद रहेंगे। कांग्रेस प्रत्याशी हरदीप बावा ने  लोगों से अपील की है कि जनसभा में पुहंचे।
  • कोटला गांव में पांच दिन से नही आया पानी

    कोटला गांव में पांच दिन से नही आया पानी

    ग्रामीणों ने किया आईपीएच कार्यालय का घिराव

     

    बद्दी/ सचिन बैंसल : बरोटीवाला पंचायत के कोटला गांव के लोगों ने जल शक्ति विभाग के अधीशासी अभियंता कार्यालय का घिराव किया। इस गांव में पाच दिन से पानी नहीं आ रहा है। जिससे लोग पानी की बूंद बूंद के लिए भटक रहे है। ग्रामीणों ने  कार्यालय में तैनात अधीक्षक को ज्ञापन भी सौंपा है। कोटला गांव के  विरेंद्र चौधरी, बीर सिंह, हरकेश, रामनाथ, राज कुमार, गुरनाम, तरसेम विजय, श्याम, शिवराम, पूर्णचंद, विनोद, कमला देवी व विनोद के नेतृत्व में जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता कार्यालय का घिराव किया। उन्होंने विभाग के खिलाफ नारेबाजी भी की। लोगों का कहना था कि पांच दिन से गांव मे पानी की बूंद नहीं आ रही है। मुख्य पाईप लाइन जगह जगह से लिकेज होने से यह दिक्कत आ रही है.। लोग टैंकर मंगा कर अपनी प्यास बुझा रहे है। विभाग के अधिकारियों को कई बार अवगत कराया गया लेकिन लोगों को पानी उपलब्ध नहीं हो पाया। 

    ग्रामीणो  ने चेतावनी दी है कि अगर उनके गांव की पेयजल लाइन सुचारू नहीं हुई तो वह आंदोलन को और तेज करेंगे। जिसकी जिम्मेवारी  जल शक्ति विभाग की होगी। उधर, इस संबध में जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता दीपक कुमार ने बताया कि दून में पेयजल योजना को जल स्तर काफी नीचे चला गया है। कई योजना में 25 फीसदी पानी रह गया है। ऐसे में लोगो  को पानी उपलब्ध कराना कठिन हो गया है। उन्होंने इस बारे में एसडीएम को भी अवगत कराया है। जिन योजनाओं को पानी सूख गया है उन्हें दूसरी योजनाओं से जोड़ा जा रहा है। वहीं जहां पर कोई व्ययवस्था नहीं रह गई है वहां पर टैंकर लगाए जाएंगे।
  • Bollywood Industry में शाहरुख खान हैं सबसे महंगे Superstar

    Bollywood Industry में शाहरुख खान हैं सबसे महंगे Superstar

    फीस के मामले में साउथ के बड़े सितारों को दी मात

    नई दिल्लीः बॉलीवुड इंडस्ट्री में सुपरस्टार शाहरुख खान का सिक्का चलता है। पिछले साल ही उनकी बैक-टू-बैक ‘पठान’, ‘जवान’ और ‘डंकी’ जैसी 3 सफल फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफल हुईं। अब किंग खान ने अपने नाम एक बड़ा रिकॉर्ड दर्ज किया है। वह साल 2024 के हाईएस्ट पेड एक्टर बन गए हैं।

    उन्होंने फीस लेने के मामले में आमिर खान, सलमान खान और रजनीकांत समेत साउथ सिनेमा के तमाम बड़े सुपरस्टार्स को पीछे छोड़ दिया है। हालांकि, टॉप 10 हाईएस्ट पेड एक्टर्स की लिस्ट में अमिताभ बच्चन का नाम शामिल नहीं है। IMDb के डेटा के आधार पर फोर्ब्स ने हाईएस्ट पेड स्टार्स की लिस्ट तैयार की है, जिसमें टॉप पर शाहरुख खान हैं। किंग खान एक फिल्म के लिए 150 करोड़ से लेकर 250 करोड़ तक की फीस चार्ज करते हैं।

    शाहरुख के बाद दूसरे नंबर पर सुपरस्टार रजनीकांत हैं। वह 150-210 करोड़ रुपए के बीच फीस लेते हैं। इस लिस्ट में थलापति विजय तीसरे स्थान पर हैं। बताया जाता है कि उनकी एक फिल्म में काम करने की फीस 130 करोड़ से लेकर 200 करोड़ रुपये तक हैं।

  • शराब के नशे में शख्स ने कुत्ते को समझ लिया बीवी, फिर…

    शराब के नशे में शख्स ने कुत्ते को समझ लिया बीवी, फिर…

    शराब भी कैसी चीज है जिसके नशे में लोग कुछ भी कर जाते है। एक ऐसा ही मामला सामने आया है जो आपको हैरान कर देगा। सोशल मीडिया पर वीडियो और तस्वीरें वायरल हो रही है। जिसमें शराब के नशे में टल्ली एक शख्स खेत में पड़ा हुआ है। उसके पास एक कुत्ता आ जाता है और वह उसे चूमने लग जाता है। वीडियो देखने के बाद ऐसा लग रहा है मानो वह कुत्ते को अपनी बीवी समझ रहा है, हालांकि, कुत्ता भी बड़े आराम से उसके पास खड़ा है, लेकिन नशे में टल्ली शख्स के पैरों में इतनी ताकत नहीं है कि वह एक जगह से दूसरे जगह भी हिल सके। बस वह खेत में पड़ा हुआ है और कुत्ते को पकड़ रखा है।