Category: Entertainment

  • बीटीटीआई बददी में नए शैक्षणिक सत्र के लिए दाखिले शुरू

    छात्रों को दिया जाता है सरकारी दरों पर औद्योगिक प्रशिक्षण

    सौ फीसदी प्लेसमेंट करवाता है यह संस्थान

    बददी/ सचिन बैंसल : बददी टेक्निकल ट्रेनिंग इंस्टीटयूट में नए शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए दाखिले शुरू हो गए हैं। बीटीटीआई बददी में हर वर्ष सात तरह के कोर्स सरकारी दरों पर करवाए जाते हैं। संस्थान को बीबीएनआईए व सरकार मिलकर संचालित कर रही है, ताकि बच्चों के अंदर कम खर्च में स्किल तैयार किया जा सके और व उद्यमियों की मांग को पूरा कर सकें। बीटीटीआई संस्थान से पढ़ाई करने वाले छात्रों का बददी व नालागढ़ के उद्योगों में ही शत प्रतिशत प्लेसमेंट करवा दी जाती है।

    बीबीएन के झाड़माजरी स्थित बीटीटीआई संस्थान में इलेक्ट्रिशियन, फिटर, टर्नर, कंपयूटर आपरेटर एवं प्रोग्रामिंग असिस्टेंट, पैशन डिजाइनिंग, ब्यूटिशियन, बेसिक कंपयूटर एवं टैली सहित अन्य कोर्स भी करवाए जाते हैं। बीटीटीआई संस्थान में एक साल, 60 दिन व दो वर्षों के कोर्स करवाए जो हैं। यहां आठवीं, दसवीं पास छात्रों के लिए कोर्स उपलब्ध हैं। संस्थान के पास बेहतर लैब, इलेक्ट्रिशियन लैब, टर्नर लैब, फैशन लैब सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध हैं। इसके साथ प्रशिक्षण के दौरान ही छात्र को छोटी से बड़ी तक औद्योगिक इकाइयां विजिट करवाई जाती हैं। हिमाचल प्रदेश के प्रशिक्षणार्थियों को एक हजार रुपये प्रतिमाह कौशल विकास भत्ता सरकार द्वारा दिए जाने का प्रविधान भी है। संस्थान के अंदर ही इंडोर खेलें व आउटडोर खेलों का भी प्रबंध किया गया है।
  • हनुमान जन्मोत्सव पर जय श्री राम के जयकारों से गुंजा बीबीएन

    हनुमान जन्मोत्सव व भागवत कथा के समापन पर विशाल भंडारे का आयोजन

    बद्दी/ सचिन बैंसल : बीबीएन में हनुमान जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर बीएन में जगह-जगह मंदिरों में भंडारे लगाएंगे वह सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया इसी बीच बद्दी वार्ड नंबर 2 में सुंदरकांड का पाठ का आयोजन किया गया वह खीर प्रसाद का वितरण भी किया गया और वही झाड़माजरी स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में राम परिवार व बाबा विश्वकर्मा के स्थापना दिवस पर श्रीमद भागवत कथा के समापन व हनुमान जन्मोत्सव पर हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें स्थानीय लोगों ने बढ़चढ़ हिस्सा लिया। हनुमान जन्मोत्सव पर प्राचीन हनुमान मंदिर को भव्य तरीके से सजाया गया, पूरा मंदिर परिसर जय श्रीराम के जयकारों से गुंजायमान रहा। 16 से 22 अप्रैल तक विख्यात कथावाचक प्रदीप शास्त्री शाहपुर ने भक्तों को श्रीमद भागवत कथा का रसपान करवाया।

    उन्होंने कहा के कलयुग में पापों से मुक्ति और जन्ममरण के चक्कर से छुटकारा दिलाने वाली श्रीमद भागवत कथा ही है। प्रदीप शास्त्री ने कहा के मौजूदा पीढ़ी धर्म और संस्कारों से दूर होती जा रही है जो के चिंता का विषय है। उन्होंने अभिभावकों से आहवान किया के अपने बच्चों को धर्म और संस्कृति से जोड़ें।  प्राचीन श्री हनुमान मंदिर सेवादल झाड़माजरी के हरबंस ठाकुर ने बताया के राम परिवार व बाबा विश्वकर्मा के स्थापना दिवस पर भागवत कथा का आयोजन किया गया। हनुमान जन्मोत्सव पर हवन यज्ञ व कथा समापन के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।

    इस मौके पर कथावाचक प्रदीप शास्त्री, पंडित मुकेश शर्मा, मंदीप, विमल, कुलदीप धीमान, दीपू, अमर ठाकुर, अच्छर पाल कौशल, बीडीसी पुष्पेंद्र कौर, मीना ठाकुर, रंजू, अमरजीत कौर, दिशा, उमा देवी, स्वर्ण कौर, आंति देवी, वचनी देवी, मथरा देवी, आशा राजपूत, सुनीता नेगी, नूतन पांडे, शशि, रचना, प्रियंका, पूजा, कविता, अनु, सोनू, रिंकू ठाकुर, जगन्नाथ, वीरू, जगदीप, जॉनी ठाकुर, जगदीप, यश ठाकुर, अजय ठाकुर, मनीष कतना, खेम चंद गोतम, राम कुमार, अमर ठाकुर, अंकु ठाकुर, दीपक कुमार, रवि धीमान, नरेश कुमार, हरभजन सिंह, अशवनी कुमार, महिंदर ठाकुर, बलिंद्र ठाकुर समेत भारी संख्या में श्रद्धालुजन उपस्थित रहे। 
  • बार एसोसिएशन के चुनाव में फिर रविंद्र ठाकुर अध्यक्ष चुने

    बददी/ सचिन बैंसल: नालागढ़ के बार एसोसिएशन के चुनाव में रविंद्र ठाकुर अध्यक्ष चुने गए। उन्होंने चुनाव में अपने प्रतिद्वंदी सेवा सिंह को 29 वोटों से पराजित किया। कुल 131 वोट में से रविंद्र सिंह को 76 वोट जबकि एक वोट रिजेक्ट हुआ। अधिवक्ता रामजी दास, नरेश गोयल व दरबारा सिंह की देखरेख में बार एसोसिएशन के चुनाव हुए। अधिवक्ता रामजी दास ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए सहमति न होने पर चुनाव कराने पड़े। जिसमें रविंद्र ठाकुर अध्यक्ष चुने गए। इसके अलावा आरके नेगी को उपाध्यक्ष, मुक्ति शर्मा को सचिव व अभीजीत सिंह को संयुक्त सचिव चुना गया। नवनियुक्त अध्यक्ष रविंद्र सिंह ठाकुर ने उपस्थित अधिवक्ताओं का उन्हें बार एसोसिएशन का अध्यक्ष बनाए जाने के लिए आभार जताया और कहा कि सभी को साथ में लेकर अधिवक्ताओं की मांगों व समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाकर उनका निदान किया जाएगा।

  • विजिलेंस ने रिशवत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा पंचायत सचिव

    बद्दी/ सचिन बैंसल: बद्दी की किशनपुरा पंचायत में तैनात पंचायत सचिव मनीष कुमार को जन्म प्रमाण पत्र बनाने के एवज में रिश्वत लेते हुए मौक पर पकड़ा। विजिलेंस ने पीडि़त व्यक्ति की शिकायत पर यह कार्रवाई की है। किशनपुरा पंचायत के एक युवक अपने भाई का प्रमाण पत्र बनाने के लिए पंचायत सचिव मनीष के पास गया। मनीष ने उसका जन्म प्रमाण पत्र दो बना दिया था लेकिन उसे देने से इंकार कर दिया तथा कहा कि उसे जन्म प्रमाण पत्र तभी दिया जाएगा अगर वह 12 सौ रुपये देगा। लेकिन पहले तो व्यक्ति ने पैसा देने के लिए मना किया लेकिन पंचायत सचिव अपनी जिद पर अड़ा रहा और पैसे की मांग करता रहा।

    जिस पर व्यक्ति ने विजिलेंस से संपर्क किया। विजिलेंस के इंस्पेक्टर ओमप्रकाश व संदीप की अगुवाई में टीम ने योजना तैयार करके व्यक्ति को 12 सौ रुपये लेकर पंचायत सचिव के पास भेजा। जैसे ही उसने सचिव को पैसा दिया तो विजिलेंस की टीम ने उसे मौके पर रिश्वत के पैसा लेते हुए पकड़ लिया। एसपी अंजुम आरा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि बद्दी पुलिस की टीम ने पंचायत को रिश्वत लेते हुए पकड़ा है। विजिलेंस टीम ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को मंगलवार को अदालत मे ंपेश किया जाएगा।

  • बद्दी के शिव मंदिर में भागवत कथा का पांचवा दिन

    कृष्ण बाल लीलाओं का किया वर्णन

    बद्दी/सचिन बैंसल: बद्दी के प्राचीन शिव मंदिर में कथा वाचक प्रकाश चंद शैल ने भगवान कृष्ण जन्म के प्रसंग से आगे कृष्ण बाल लीलाओं का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि जब कंस को पता चला कि देवकी की आठवीं संतान कन्या हुई है तो उसे मारने आया तो देवकी ने विनती की कि यह तो कन्या है इसे छोड़ दो परंतु कंस ने उसे पकड़ कर जैसे ही पटकने के लिए उठाया तो कन्या उसके हाथ से छूट कर आकाश मार्ग को चली गई और जाते जाते कंस को कहा कि तेरा काल गोकुल में है तो कंस ने उस रात को पैदा हुए बच्चों को मारने का हुकुम दे दिया। कंस कृष्ण को मारने के लिए बेताब था, इसलिए उसने राक्षस पूतना को बुलाया। उसने पूतना को एक सुंदर, युवती का रूप धारण करने और पिछले दस दिनों में पैदा हुए गोकुल के सभी बच्चों को मारने के लिए कहा।

    पूतना ने कृष्ण के गांव में प्रवेश किया। जब उसने सभी को यशोदा के नवजात शिशु के बारे में बात करते हुए सुना, तो पूतना को तुरंत पता चल गया कि यह वह बच्चा है जिसे उसे खत्म करना है। यशोदा का ध्यान भंग करते हुए, उसने कृष्ण को अपने विषयुक्त निप्पल से दूध पिलाया। विष ने उसे कुछ नहीं किया, लेकिन पूतना मर गई। फिर कंस ने अरिष्टसुर राक्षस को भेजा । वह बैल का रूप लेकर वृंदावन आया और ग्रामीणों पर हमला करने लगा। जब कृष्ण का बैल से सामना हुआ, तो उन्होंने महसूस किया कि यह अरिष्टसुर नामक राक्षस है। कृष्ण बैल से निपटने और उसके सींगों को छेदने में कामयाब रहे! अंत में, राक्षस ने बैल के शरीर को छोड़ दिया और भगवान को प्रणाम किया। इसी प्रकार कंस ने अघासुर नामक दैत्य को भेजा। उसने अजगर का रूप धारण किया और खुद को एक गुफा जितना लंबा और एक पहाड़ जितना बड़ा बना लिया।

    फिर, वह प्रतीक्षा में लेट गया। गुफा की सुंदरता से मोहित ग्वालों ने उसमें प्रवेश किया। कृष्ण जानते थे कि यह अघासुर है और उन्होंने अपने दोस्तों को चेतावनी देने की कोशिश की, लेकिन वे सुनने के मूड में नहीं थे। कृष्ण अघासुर के मुंह में प्रवेश करने के बाद राक्षस ने अपना मुंह बंद कर दिया । अपने दोस्तों को बचाने के लिए, कृष्ण ने गुफा में प्रवेश किया और खुद को बड़ा करने लगे । इससे दानव का दम घुट गया और उसकी मौत हो गई। इसके अतिरिक्त प्रकाश चंद शैल ने गोवर्धन पूजा के प्रसंग का भी वर्णन किया कि किस प्रकार इंद्र के अभिमान को तोड़ा था। कथा के बीच में प्रकाश चंद शैल ने सुंदर भजन सुनाए जिस पर उपस्थित दर्शक झूम उठे। इस मौके पर बीरबल दास, दीना नाथ कौशल, विजय कुमार बैंसल, शीला कौशल, नीलम कौशल, लीला देवी, दीपक ठाकुर, राम आसरी, शकुंतला, कौशल्या समेत बद्दी गांव से दर्जनों भगतगण उपस्थित रहे।

  • पालमपुर के दराट कांड को लेकर समाज सेवी संजय शर्मा व अनिल मलिक पीड़ीत परिवार से मिले

    उद्योग संगठन बोले ईलाज के लिए पूरे हिमाचल से जुटाई जाएगी मदद

    बददी/ सचिन बैंसल: कांगडा जिला के पालमपुर में एक सिरफिरे द्वारा कालेज की छात्रा को दराट से बेरहमी से घायल करने के बाद अब पीजीआई चंडीगढ़ में पीड़ीता का ईलाज चल रहा है और उसकी जान अब खतरे से बाहर है। पीजीआई के आपातकाल वार्ड में छात्रा को गहन चिकित्सका परीक्षण कक्ष में रखा गया है। इस दर्दनाक हादसे की जहां चारों ओर निंदा हो रही है वहीं पुलिस द्वारा आरोपी को पकड लिए जाने के बाद भी लोगों का गुस्सा शांत नहीं हो रहा है। कोई आरोपी के लिए फांसी की मांग कर रहा है तो कोई उम्र कैद की सजा। इसी कड़ी में सोमवार को जिला कांगडा के जय सिंह पुर के रहने वाले संजय शर्मा उर्फ बडका भाऊ के नाम से विख्यात संजय शर्मा आज सुबह पीजीआई चंडीगढ़ पहुंचे।

    वहीं लघु उद्योग संघ के प्रदेश महामंत्री अनिल मलिक व मानवाधिकार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा भी इस परिवार का दर्द जानने पीजीआई पहुंचे थे। संजय शर्मा व अनिल मलिक ने पीड़ीता से मिलने की इच्छा जाहिर की लेकिन तब तक छात्रा को एक सर्जरी के लिए आपरेशन थियेटर में ले जाया चुका था। उसके बाद उन्होने घायल छात्रा के पिता से अलग से बात की और उनको ढांढस बंधाया और कहा कि बेटी किसी की भी हो सबकी संाझी होती है और इस युवक ने जो कृत्य किया है वो व्यवहार तो हम जानवर के साथ भी नहीं करते।

    उन्होने कहा कि आरोपी ने तो कोई कसर नहीं छोडी थी लेकिन भगवान ने उसकी जान बचा ली। उन्होने छात्रा के पिता को भरोसा दिलाया कि बेशक ईलाज सरकारी अस्पताल में हो रहा है लेकिन फिर भी अस्पतालों में बहुत खर्च होता है इसलिए आपने चिंता नहीं करना पूरा हिमाचल आपके साथ है। उन्होने कहा कि शीघ्र ही लडक़ी के पिता का बैंक खाता सोशल मीडिया में दिया जाएगा ताकि इस विपदा में पीड़ीत परिवार की ज्यादा से ज्यादा मदद हो सके। वहीं लघु उद्योग संघ हिमाचल के महासचिव अनिल मलिक ने कुछ फौरी मदद पिता को प्रदान की और कहा कि हम आगे भी मदद करेंगे।

    रोड सेफटी क्लब बददी के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा ने चंडीगढ़ में परिवार को किसी भी प्रकार की मदद हो तो निसंकोच उपलब्ध करवाई जाएगी।
    नहीं पहुंचा सरकार व शासन का कोई प्रतिनिधि-पीडीता के पिता ने बताया कि अभी तक प्रदेश सरकार व हिमाचल शासन का कोई प्रतिनिधि उनको चंडीगढ़ में आकर नहीं मिला है। उन्होने कहा कि वो चाहते हैं कि इस मामले में उनको पूरा न्याय मिले। उन्होने कहा कि वो चाहते हैं कि उनकी बेटी जल्द से जल्द ठीक होकर अपने घर लौटे और पूर्व की तरह कालेज जाकर पढ़ाई पूर्ण करे। लडकी के पिता ने उन सभी लोगों व संस्थाओं का आभार जताया है।

  • नंदिता बाली को राष्ट्रीय साहित्य शिखर विद्श्री पुरस्कार

    इतिहास एवं पुरातत्व शोध संस्थान संग्रहालय बालाघाट मध्यप्रदेश ने किया सम्मानित 
    40 राष्ट्रीय सम्मान हासिल कर चुकी हैं लेखिका नंदिता बाली
    बद्दी/ सचिन बैंसल : सेवानिवृत्त प्राध्यापिका एवं विख्यात लेखिका नंदिता बाली को इतिहास एवं पुरातत्व शोध संस्थान, संग्रहालय बालाघाट मध्यप्रदेश द्वारा राष्ट्रीय साहित्य शिखर विद्श्री पुरस्कार से नवाजा गया है। वहीं इतिहास एवं पुरातत्व शोध संस्थान, संग्रहालय ने अपनी पत्रिका गंगोत्री में नंदिता बाली की कविता बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ को प्रकाशित किया है। नंदिता बाली के नाम 40 राष्ट्रीय अवार्ड हैं और 2002 में मानवाधिकार में स्नातकोत्तर डिप्लोमा करने वाली वह प्रथम व एकमात्र हिमाचली महिला हैं। 

    वहीं नंदिता बाली एकमात्र महिला हैं जिन्हें 21वीं सदी की महान महिला के रूप में वायोग्राफिकल सोसायटी यू.एस.ए. केलिफोर्निया ने चयनित किया और उनकी व्यक्तिगत उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया। बद्दी के हाउसिंग बोर्ड में रहने वाली नंदिता बाली हिन्दी प्रवक्ता के पद से 2015 में सेवानिवृत्त हुईं और निरंतर लेखन व ऑनलाइन कवि सम्मेलनों में हिस्सा लेती आ रही हैं। नंदिता बाली ने बताया के चित्र लेखन, गद्य व पद्य विधा लेखन के अलावा उनकी रूचि कविता लेखन में रही है। लेखन ने उन्हें विश्वभर में पहचान दी और आज भी उनका लेखन व कवि सम्मेलनो के प्रति लगाव जारी है। 
  • उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए हिमाचल के पत्रकार सुरेंद्र शर्मा जयपुर में सम्मानित

    वैश्य समाज के सम्मेलन में जर्नलिस्ट एसोसिएशन के सम्मेलन में नवाजा

    सजग पत्रकारिता के साथ क्षेत्र के मुददे तत्परता से उठाए व जनता के लिए लड़ते हैं

    बददी/ सचिन बैंसल : उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक नगर बददी के वरिष्ठ पत्रकार सुरेंद्र शर्मा को राजस्थान में सम्मानित किया गया है। जर्नलिस्ट एसोसिएशन आफ भारत के तत्वाधान में जयपुर में आयोजित वैश्य समाज के महा सम्मेलन में सुरेंद्र शर्मा को हिमाचल गौरव अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनको वैश्य महासम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक अग्रवाल व प्रांतीय अध्यक्ष राजस्थान मनोहर लाल गुप्ता ने प्रदान किया। गौरतलब है कि सुरेंंद्र शर्मा दो दशक से पत्रकारिता में जुडे हुए हैं और हिमाचल की आर्थिक राजधानी बीबीएन में पत्रकारिता करते हैं। वह पिछले दो दशक से जहां हिमाचल के औद्योगिक के प्रति सजग व समर्पित रहे वहीं उन्होने कलम से माध्यम से उद्योगों व आम जन की समस्याओं को उठाया।

    इसके अलावा उन्होने श्रमिकों व आवासीय कॉलोनियों के मुददों को अपने जीवन में शामिल किया वहीं आवासीय सुविधाओं की कमी को भी उजागर किया। नगर परिषद में फैले कथित भ्रष्टाचार को लेकर भी सुरेंद्र शर्मा ने लंबे समय से मोर्चा खोला हुआ है और जन सुविधाओं की कमी का भी पर्दाफाश किया। हाउसिंग बोर्ड कालोनियों में पार्कों की दुर्दशा, स्ट्रीट लाईट व 34 करोड की सीवरेज को भी उन्होने उजागर किया। सुरेंद्र शर्मा सुबह 6 बजे से ही शहर के प्रमुख क्षेत्रों का दौरा करके देर रात तक यहां नागरिक सुविधाओं पर चिंतन मंथन करते हैं। शर्मा जो कि रोड सेफटी क्लब बददी (हिमाचल) के निर्वाचित अध्यक्ष हैं का शहर के विकास में भी अहम योगदान रहा है। जब पुलिस प्रशासन ने हाथ खींच लिए थे तो उन्होने आपदा में जनता के साथ मिलकर बददी नदी में पुल गिर जाने के बाद अस्थाई पुल बनाने में अहम योगदान दिया था। बददी में लगने वाले भयंकर जाम व व्यवस्थाओं को भी उन्होने मीडीया के माध्यम से बेहतर तरीके से उठाया व उसका हल करवाया। आयोजकों ने कहा कि सुरेंद्र शर्मा के दो दशक के बेदाग जीवन व उत्कृष्ट पत्रकारिता लेखन के कारण उनको राजस्थान प्रवास के दौरान हिमाचल गौरव अवार्ड से सम्मानित किया गया है।

  • सुप्रीम कोर्ट पहुंची मशहूर एक्ट्रेस, अश्लील वीडियो लीक करने के लगे आरोप

    नई दिल्लीः मशहूर एक्ट्रेस और बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन कही जाने वाली राखी सावंत एक बार फिर अपने पूर्व पति आदिल दुर्रानी को लेकर कानूनी विवाद में फंस गई हैं। कुछ दिनों पहले आदिल ने बिग बॉस 12 फेम सोमी दुर्रानी से दूसरी शादी की, जिसके बाद उन्होंने राखी सावंत पर गंभीर आरोप लगाए थे।  आदिल दुर्रानी का आरोप है राखी सावंत ने उनके कुछ निजी वीडियो लीक किए हैं. इसे लेकर उन्होंने FIR दर्ज कराई थी. इस केस के सिलसिले में अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए राखी ने अग्रिम जमानत की याचिका दाखिला की थी. लेकिन बॉम्बे हाईकोर्ट ने राखी की इस याचिका को खारिज कर दिया था. 

    अब राखी सावंत इस मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई हैं और अग्रिम जमानत की मांग की है। राखी ने बॉम्बे हाईकोर्ट के एक फैसले और गिरफ्तारी से बचने के लिए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। आदिल दुर्रानी ने अपनी एफआईआर में आरोप लगाया है कि राखी सावंत ने उनके अश्लील वीडियो लीक किए हैं। इस मामले में राखी सावंत की गिरफ्तारी भी हो सकती है, जिससे बचने के लिए उन्होंने बॉम्बे हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत की याचिका दायर की थी, लेकिन न्यायालय ने इसे खारिज कर दिया।

  • 20 साल बाद सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज हुई मूवी ने मचाई धूम

    नई दिल्ली: सिनेमाप्रेमियों के लिएबॉक्स ऑफिस पर इन दिनों  बड़े मियां छोटे मियां, मैदान, आवेशन, वर्षानगलक्कू शेषम, रोमियो और लव सेक्स और धोखा 2 जैसी फिल्में देखने के लिए मौजूद हैं। लेकिन हाल ही में तलपती विजय, जिन्हें साउथ का सुपरस्टार कहा जाता है, उनकी 20 साल पुरानी फिल्म सिनेमाघरों में एक बार फिर रिलीज हुई है, जिसने ना सिर्फ नई फिल्मों के कलेक्शन को पीछे छोड़ा है। बल्कि एक नया रिकॉर्ड ब्रेक किया है। वहीं थियेटरों में जश्न की तो बात ही अलग है। धरानी द्वारा डायरेक्ट की गई विजय, त्रिषा कृष्णन और प्रकाश राज की घिल्ली साल 2004 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी ओर 8 करोड़ के बजट में बनीं इस फिल्म ने ना सिर्फ 50 करोड़ की कमाई करके रिकॉर्ड बनाया था, बल्कि 200 दिनों तक सिनेमाघरों में कायम रही थी। वहीं खबरे हैं कि दोबारा रिलीज होने के साथ ही घिल्ली 10 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पहले ही दिन हासिल कर चुकी है। 

    वहीं विजय जो अपनी ही फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ने के लिए जाने जाते हैं। कहा जा रहा है कि ये फिल्म पहले दिन दुनियाभर में 10 करोड़ की कमाई हासिल कर चुकी है। हालांकि अभी ऑफिशियल आंकड़े सामने नहीं आए हैं। बता दें, 20 अप्रेल को अन्य फिल्मों का कलेक्शन 1 से 2 करोड़ के बीच ही रहा है। गौरतलब है कि विजय ने राजनीति में कदम रख दिया है, जिसके बाद से फैंस का उन पर ध्यान कुछ ज्यादा ही बढ़ गया है। इसके चलते फैंस को उनको गोट ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम का इंतजार बढ़ गया है, जिसे वेंकट प्रभु ने डायरेक्ट किया है।